samacharsecretary.com

इंटरनेशनल मैच पहली बार रद्द? लखनऊ में घना कोहरा और BCCI पर भड़के फैन्स

लखनऊ  भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचौं की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना था. लेकिन घने कोहरे के चलते टॉस नहीं हो सका और आखिरकार मैच को रद्द करना पड़ा. अब सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. टॉस का समय 6.30 बजे था. लेकिन भयानक कोहरे के चलते टॉस में देरी हुई. इसके बाद 9.30 तक मैच को कराने की कोशिश की गई. लेकिन कोहरा बढ़ता ही गया. 6 बार अंपायर मैदान में पहुंचे और उन्होंने मैच शुरू कराने की संभावना तलाशी. राजीव शुक्ला भी मैदान पर पहुंचे. लेकिन 3.30 घंटे की कोशिश के बाद भी मैच नहीं शुरू हो सका. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. अब अहमदाबाद में होने वाला मैच सीरीज के लिहाज से अहम होगा. वर्ल्ड कप से पहले अब केवल 6 मैच टी20 विश्व कप में अब दो महीने से भी कम समय बचा है. 7 फरवरी से विश्वकप का अभियान शुरू हो जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया को अब केवल 6 टी20 मैच खेलने हैं. एक मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ और बाकी 5 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ. ऐसे में ये मैच रद्द होना, टी20 विश्वकप की तैयारियों के लिहाज से भी एक बड़ा झटका है. कोहरे की वजह से पहली बार रद्द हुआ इंटरनेशनल मैच  घने कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रद्द कर दिया गया. भारतीय टीम की जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने की उम्मीद में बड़ी संख्या में दर्शक इकाना स्टेडियम पहुंचे थे और दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की आस लगाए बैठे थे. हालांकि, कोहरा इतना घना था कि अंपायरों ने छह बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला किया कि मैच के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं. मुकाबला रद्द किए जाने तक दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में ही मौजूद थीं, क्योंकि तब तक तापमान भी काफी गिर चुका था. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ जब कोहरे की वजह से कोई मैच रद्द किया गया? जानें कब-कब कोहरे के चलते रद्द हुआ मैच इससे पहले भी ऐसा एक वाकया 1998 में फैसलाबाद में देखने को मिला था, जब पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच को कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था. सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान फैसलाबाद में दोनों टीमों का स्वागत घने कोहरे ने किया था. दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि दूसरे दिन के बाद अगली सुबह अधिकांश खिलाड़ी मैदान तक नहीं पहुंचे.  कोहरे के चलते टॉस में हुई देरी तो BCCI पर भड़के फैन्स भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच रद्द होने के बाद नाराज प्रशंसकों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह मुकाबला घने कोहरे की चादर से स्टेडियम परिसर ढक जाने के कारण प्रभावित हुआ, जिसके चलते अधिकारियों को टॉस को अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा. खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंपायरों ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया, क्योंकि दृश्यता बेहद खराब हो चुकी थी. वहीं, स्टेडियम में मौजूद दर्शक निराश नजर आए और उन्होंने सर्दियों के चरम मौसम के दौरान उत्तर भारत के किसी शहर में अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने के बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए. कई प्रशंसकों का मानना था कि बोर्ड को इस समय उत्तर भारत में नियमित रूप से पड़ने वाले मौसम संबंधी हालात का अंदाजा पहले ही लगाना चाहिए था. फैन्स ने उठाए बीसीसीआई पर सवाल सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहते हैं, क्योंकि पूरे उत्तरी गोलार्ध में तापमान तेजी से गिरता है. उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में शामिल लखनऊ में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण रात और सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है.  डेल स्टेन ने जताई चिंता दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर डेल स्टेन ने लखनऊ की परिस्थितियों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि मैच से एक दिन पहले ही दृश्यता बेहद खराब थी. स्टेन ने कहा कि मंगलवार रात करीब 8 बजे जब वह बाहर निकले, तो उन्हें 20 मीटर आगे तक भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था. उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर यह रेखांकित कर दिया कि सर्दियों में लखनऊ जैसे शहर में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करना कितना चुनौतीपूर्ण है. 19 दिसंबर को अहमदाबाद में मैच भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर यानी शुक्रवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला मैच सीरीज जीत के लिहाज से जहां टीम इंडिया के लिए अहम होगा. वहीं मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. गिल भी हुए इंजर्ड इस मैच के रद्द होने के साथ ही भारत के लिए एक और बुरी खबर लखनऊ से आई. टीम के उपकप्तान और खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल फिर से इंजर्ड हुए हैं. उन्हें पैर में चोट लगी है. एक महीने में ये दूसरी बार है जब गिल इंजर्ड हुए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में उन्हें गले में चोट लगी थी. जिसके चलते वह टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी. लेकिन बल्ला खामोश ही रहा.   

भारत को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी पांच मैचों की T20I श्रृंखला से बाहर

लखनऊ  भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की मौजूदा सीरीज में झटका लगा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे बड़े प्लेयर को भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच (चौथा और पांचवां) नहीं खेल सकेंगे। जानकारी के मुताबिक गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। गिल की जगह संजू सैमसन पारी की शुरूआत कर सकते हैं।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा T20I सीरीज में शुभमन गिल 0 बनाम साउथ अफ्रीका – पहले T20I में बिना रन बनाए आउट। 4 बनाम साउथ अफ्रीका – दूसरे T20I में 4 रन बनाए।  28 बनाम साउथ अफ्रीका – तीसरे T20I में 28 रन बनाए।  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत अभी 2-1 से आगे है। पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की। दूसरे में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम की। लेकिन तीसरे में फिर भारत ने बाजी मार ली थी। चौथा मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में 7 बजे शुरू होना था जबकि टॉस 6.30 बजे था। लेकिन खराब मौसम के कारण टॉस देरी से हो रही है और मैच के फिलहाल शुरू होने की संभावना कम नजर आती है। टॉस में देरी की वजह 6.50 पर निरीक्षण किया गया जिसके बाद इसे बढ़ा कर 7.30 कर दिया गया।  टी20 में शुभमन गिल का रिकॉर्ड  शुभमन गिल जुलाई 2024 के बाद से वह टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक तक नहीं लगा पाए। वह फिफ्टी भी जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी। गिल ने अभी तक 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें 28.03 की औसत और 138.59 की स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए। गिल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक व तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।   

भारतीय क्रिकेट की धूम: ICC टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा का उछाल, वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर

नई दिल्ली  तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज में धमाकेदार बैटिंग करने का इनाम ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला है। वह अब टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। अभिषेक नंबर-1 की पोजिशन पर बने हुए हैं। तिलक वर्मा की इस छलांग से पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और इंग्लैंड के जोस बटलर को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है। जोस बटलर तो टॉप-5 में बने हुए हैं, मगर साहिबजादा फरहान 6ठे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं, उन्होंने करियर हाईएस्ट रेटिंग भी हासिल कर ली है। तिलक वर्मा ने कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 26 रन बनाने के बाद पिछले हफ्ते न्यू चंडीगढ़ में 62 और धर्मशाला में 26 रन बनाए थे, उन्हें इस कंसिस्टेंट बल्लेबाजी का फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला है। तिलक वर्मा इसी साल जनवरी में टॉप-2 तक पहुंच गए थे, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग थी। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को ताजा टी20 रैंकिंग में 29 पायदान का फायदा हुआ है। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे मैच में 61 रनों की पारी खेली थी, हालांकि उनकी पूरी टीम 117 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जबकि क्विंटन डी कॉक की दूसरे T20I में मैच जिताने वाली 90 रनों की पारी ने उन्हें 14 स्थान ऊपर 53वें स्थान पर पहुंचा दिया है। T20I बॉलिंग रैंकिंग में चक्रवर्ती, जिन्होंने पिछले हफ्ते खेले गए दो T20I में दो-दो विकेट लिए, ने अपने खाते में 36 रेटिंग पॉइंट जोड़े हैं, जिससे उनका स्कोर करियर के बेस्ट 818 पॉइंट तक पहुंच गया है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज रैंकिंग में ऊपर आए हैं। भारत के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें धर्मशाला में 13 रन देकर दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, चार स्थान ऊपर 16वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन (14 स्थान ऊपर 25वें स्थान पर) और लुंगी एनगिडी (11 स्थान ऊपर 44वें स्थान पर) ने भी तरक्की की है।  

आईपीएल ऑक्शन में भावुक पल: सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने कार्तिक शर्मा, रो पड़े खुशी से

नई दिल्ली  पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा भावुक होकर रो पड़े। कार्तिक आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक कीमत पाने वाले अनकैप्ड (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी बन गए हैं। अबूधाबी में मंगलवार को हुई नीलामी में कार्तिक और उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे, लेकिन चेन्नई ने इन दोनों पर 14.20 करोड़ रुपये खरीद कर नया रिकॉर्ड बनाया। राजस्थान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने जियोहॉटस्टार की एक विज्ञप्ति में कहा, ‘जब बोली शुरू हुई तो मुझे डर था कि कहीं मैं चूक न जाऊं। लेकिन जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा। बोली समाप्त होने के बाद मैं आंसू नहीं रोक पाया। मैं भावनाओं और खुशी से अभिभूत था। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे व्यक्त करूं।’ कार्तिक के लिए बोली लगाने की शुरुआत मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने की, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स भी इसमें शामिल हो गया। मुंबई जल्द ही बोली से बाहर हो गया जिसके बाद कोलकाता और लखनऊ ने कार्तिक की कीमत को 2.80 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। इसके बाद ही चेन्नई ने बोली में प्रवेश किया। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद भी इसमें शामिल हो गया था लेकिन आखिर में चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये में सौदा पक्का कर लिया। कार्तिक ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही अपने परिवार और दोस्तों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार के सभी सदस्यों और दोस्तों को विशेष आभार। उनके समर्थन के बिना मुझे नहीं लगता कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाता। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। सब लोग जश्न मना रहे हैं और नाच रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने और उनसे सीखने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।’

T20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर का हीरो बाहर! इटली ने अपने कप्तान को किया ड्रॉप

नई दिल्ली  इटली की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली है। इटली की टीम पहली बार किसी आईसीसी इवेंट का हिस्सा होगी। इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जो बर्न्स ने कप्तानी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराया था। हालांकि, वही कप्तान अब भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा। इसकी जानकारी इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने मंगलवार 16 दिसंबर को दे दी है।   फेडरेशन ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 में जो बर्न्स उपलब्ध नहीं होंगे। जो बर्न्स और इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन के बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट भी साइन नहीं हुआ है। जो बर्न्स को टीम से बाहर किया जाना इटैलियन क्रिकेट के लिए एक बड़ा मुद्दा है। जुलाई 2025 में नीदरलैंड्स में एक ऐतिहासिक क्वालिफाइंग कैंपेन में इटली की टीम का नेतृत्व उन्होंने किया था और अब कुछ महीने के बाद वे टीम से बाहर हैं। इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने अपने बयान में ये भी ऐलान किया है कि वेन मैडसेन को इटली की T20 टीम का कप्तान बनाया गया है। यह अनुभवी बल्लेबाज आयरलैंड के आगामी T20I दौरे पर इटली की टीम की कप्तानी करेगा और फिर वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभालेगा। मैडसेन, जो पहले भी इटली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें टीम के साथ-साथ नेशनल टीम के लॉन्ग-टर्म कोचिंग और डेवलपमेंट फ्रेमवर्क में भी एक अहम खिलाड़ी माना जाता है। जो बर्न्स को टीम से बाहर करना सभी के लिए हैरानी की बात हो सकती है, क्योंकि उनकी कप्तानी में दमदार प्रदर्शन टीम ने किया था। वहीं, कैप्टेंसी चेंज पर फेडरेशन ने कहा कि यह फैसला स्थिरता, तालमेल और निरंतरता को ध्यान में रखकर लिया गया है। मैडसेन को इस स्टेज पर फेडरेशन ने सबसे सही लीडर माना है। फेडरेशन ने शॉर्ट-टर्म चीजों को नजरअंदाज करते हुए लॉन्ग-टर्म टीम बैलेंस को प्राथमिकता दी है। 9 फरवरी से शुरू होगा अभियान इटली की टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को करेगी। कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ टीम अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। फेडरेशन ने कहा कि वह व्यक्तिगत मामलों पर और कोई टिप्पणी नहीं करेगा, बल्कि तैयारियों पर पूरी तरह ध्यान देगा और क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर टीम के ऐतिहासिक डेब्यू से पहले माहौल को शांत बनाए रखेगा।  

गलियों के क्रिकेट से IPL की चमक तक: 22 वर्षीय अक्षत रघुवंशी को LSG ने खरीदा

अशोकनगर   कभी अशोकनगर जैसे छोटे से शहर की गलियों के मैदानों में क्रिकेट का हुनर दिखाने वाला 22 वर्षीय अक्षत रघुवंशी अब विश्व की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग IPL में जौहर दिखाएगा. उसे मंगलवार को हुई आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जॉइंट्स टीम के प्रबंधकों ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है. मंगलवार शाम जैसे ही यह सूचना शहर में आई तो खुशी की लहर दौड़ गई. घर के बाहर हुई आतिशबाजी आईपीएल नीलामी में खिलाड़ी अक्षय का नाम आने के बाद अक्षत के घर पहुंच कर सैकड़ों लोगों ने उनके माता-पिता और परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दीं. इसी दौरान सेन तिराहे पर स्थित उनके मकान के बाहर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया. घर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई और लोगों ने उनके माता-पिता और परिजनों को मिठाई खिलाते हुए खुशियां मनाईं. शाहबाजपुर के छोटे किसान का बेटा है अक्षत मूल रूप से अशोकनगर जिले के शाहबाजपुर गांव के किसान केपी रघुवंशी का 22 वर्षीय बेटा अक्षत रघुवंशी बीते कुछ वर्षों से क्रिकेट में नए पायदान चढ़ रहा है. अपनी प्रारंभिक शिक्षा अशोकनगर में ही लेने के बाद अक्षत को उसके पिता ने क्रिकेट में रुचि देखते हुए इंदौर की एक क्रिकेट अकादमी में प्रवेश दिलाया था. इसके बाद अक्षत ने पलट कर नहीं देखा. कई प्रतिष्ठित क्रिकेट टीमों की ओर से खेलते हुए अक्षत ने बीते वर्षों में जब रणजी ट्रॉफी को मध्य प्रदेश की टीम ने जीता, तो इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए अक्षत ने अहम भूमिका निभाई थी.  यहां तक पहुंचने वाला अशोकनगर का पहला खिलाड़ी अक्षत इसके बाद उसे मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम में अंडर 24 का कप्तान बनाया गया. हाल ही में हुई एक डोमेस्टिक लीग में अक्षत का प्रदर्शन शानदार रहा. जिससे उसने हर किसी का ध्यान खींचा. यही वजह रही कि जब आगामी आईपीएल लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो उसे 2.20 करोड़ जैसी बड़ी रकम चुकाकर लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया. अक्षत की इस सफलता पर उसके परिजनों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. यह पहली बार है कि क्रिकेट में अशोकनगर का कोई खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचा है. बचपन से ही था क्रिकेट का शौक अक्षत के पिता केपी रघुवंशी ने बताया कि, ''हमारे बेटे को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. वह हमेशा ही हमसे क्रिकेट के बारे में ही बात करता था. हमारा सपना है कि वह इंडिया क्रिकेट टीम में खेले.'' वहीं, अक्षत की मां अनुसूइया रघुवंशी ने भी बताया कि, "अक्षत को जब पता चला की उसे लखनऊ की टीम ने खरीद लिया है तो सबसे पहले उसने हमसे फोन पर बात की. हमें बेहद खुशी है कि हमारा बेटा इस मुकाम तक पहुंचा है. जल्द ही हम उसे इंडिया क्रिकेट टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं.'' वहीं, अक्षत के पिता केपी रघुवंशी के मित्रों से उसने वीडियो कॉल पर भी बात की.

एलेक्स कैरी की सेंचुरी और ख्वाजा की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड बैकफुट पर

नई दिल्ली  एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मैच जारी है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और तीसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना ली है। हालांकि, एडिलेड टेस्ट के पहले दिन कुछ ट्विस्ट जरूर देखने को मिले, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाया। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ की जगह खेल रहे उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में भी टॉप पर रखा। एलेक्स कैरी ने शतकीय पारी खेली और उस्मान ख्वाजा ने 80 से ज्यादा रन बनाए। तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की अच्छी नहीं रही। 33 पर दो विकेट गिर गए थे और 94 पर 4 विकेट गिर चुके थे। बावजूद इसके दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83 ओवर के बाद 8 विकेट पर 326 रन था। एलेक्स कैरी ने 143 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रनों की पारी खेली। 82 रन 126 गेंदों में उस्मान ख्वाजा ने बनाए। 10 चौके अपनी इस पारी में उस्मान ख्वाजा ने जड़े। 33 रन मिचेल स्टार्क बनाकर नाबाद हैं। 32 रन जोश इंग्लिस ने भी बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए। 2-2 विकेट ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने भी चटकाए। तीन बदलाव ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में करने पड़े। दो बदलावों की घोषणा पहले ही हो गई थी, जबकि तीसरा बदलाव मैच से कुछ देर पहले हुए। स्टीव स्मिथ की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया। इसके अलावा पैट कमिंस और नाथन लियोन की वापसी प्लेइंग इलेवन में हुई। ब्रैंडन डॉगेट और माइकल नेसर को बाहर किया गया। पैट कमिंस काफी समय के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में लौटे हैं। वहीं, नाथन लियोन पहले टेस्ट में खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट से उनको बाहर किया गया था। दूसरे दिन नाथन लियोन गेंदबाजी करते दिखेंगे। पैट कमिंस भी मैदान पर गेंदबाजी करते नजर आएंगे।  

ट्रक ड्रायवर के बेटे का क्रिकेट कारनामा: मंगेश का बेस प्राइस 30 लाख, IPL 2026 में 5 करोड़ में खरीदा गया

छिन्दवाड़ा   आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के लाल मंगेश यादव की किस्मत चमक गई है. RCB ने मंगेश को 5 करोड़ 20 लाख रु बोली लगाते हुए अपनी टीम में रखा है और इसी के साथ उस पिता के सपने पूरे हो गए हैं जो बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए महीनों घर से बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं. ये कहानी है छिंदवाड़ा के क्रिकेटर मंगेश यादव और उनके पिता रामअवध यादव की जो पेशेसे ट्रक ड्राइवर हैं. मंगेश का बेस प्राइस 30 लाख, 5 करोड़ 20 लाख में हुआ ऑक्शन आईपीएल टीमों के लिए मंगलवार को अबूधाबी में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. इस नीलामी में एक ऐसा खिलाड़ी भी निकलकर आया, जिसकी बेस प्राइस तो 30 लाख रुपए थी लेकिन आईपीएल क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है. तेज रफ्तार और यॉर्कर के लिए पहचाने जाने वाले 24 साल के मंगेश ने मध्य प्रदेश टी-20 लीग में 14 विकेट चटकाए थे. 6 मैचों में उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए. एक मैच में उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे और इसी परफॉर्मेंस ने आईपीएल सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा. इतना ही नहीं, मंगेश ने इसी साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया, जहां लीग चरण में 2 मैचों में 3 विकेट झटके और 12 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. 70 किमी दूर प्रैक्टिस करने जाते रहे मंगेश मंगेश के पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए महीनों घर से बाहर रहकर ट्रक ड्राइवरी की तो वहीं, मंगेश उनके सपने पूरे करने के लिए जमकर मेहनत करते रहे. पिता की मेहनत की कद्र करते हुए मंगेश घर से करीब 70 किलोमीटर दूर क्रिकेट प्रैक्टिस करने रोज जाते थे. आज उनकी कड़ी मेहनत ये रंग लाई है कि देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम चमका है. मंगलवार रात जैसे ही मंगेश के पिता को फोन पर उनके आईपीएल ऑक्शन की बात पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कौन हैं मंगेश यादव? छिंदवाड़ा में मंगेश यादव के क्रिकेट कोच उत्सव बैरागी बताते हैं, '' मंगेश यादव का जन्म 10 अक्टूबर 2002 को छिन्दवाड़ा के बोरगांव में हुआ जो अब पांढुर्णा जिले का हिस्सा है. मंगेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी मंगेश लगातार क्रिकेट की प्रैक्टिस करने छिंदवाड़ा आते थे. मंगेश की क्रिकेट खेलने की शुरुआत छिंदवाड़ा के इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम से ही हुई है और वे यूट्यूब क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी भी हैं. मध्य प्रदेश के क्रिकेटर मंगेश बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.'' इनाम में मिले पैसे और साइकिल भी ग्राउंडमैन को दे दी मंगेश यादव के कोच उत्सव बैरागी ने बताया, '' मंगेश का कॉन्फिडेंस लेवल हमेशा हाई होता था, उसकी बातों से लगता था कि भले ही वह आर्थिक रूप से कमजोर हो लेकिन अपने खेल के दम पर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएगा. वही हमेशा लोगों को बहुत इज्जत देता था, बड़े हों या छोटे उसके लिए सब सम्मानजनक होते थे. इंदौर में जब उन्हें बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला और इनाम में 10 हजार रु मिले तो उन्होंने ग्राउंड की सफाई करने वाले ग्राउंडमैन को ये राशि दे दी थी. इसके साथ ही 2022 में छिंदवाड़ा में आयोजित सांसद क्रिकेट कप के दौरान उन्हें बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिला था, इस दौरान उन्हें एक साइकिल इनाम में मिली थी वह साइकिल भी उन्होंने ग्राउंडमैन को गिफ्ट में दे दी थी. ये उनका बड़ा दिला दिखाता है.'' आरसीबी की टीम में एमपी के तीन खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के लिए मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इसमें इंदौर के कप्तान रजत पाटीदार, अनुभवी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और छिंदवाड़ा के युवा ऑलराउंडर मंगेश यादव शामिल हैं। यह कदम टीम की मध्य प्रदेश कनेक्शन को मजबूत करता है, क्योंकि ये खिलाड़ी लंबे समय से राज्य की टीम के लिए साथ खेल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ में खरीदा वेंकटेश अय्यर को RCB ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 23.75 करोड़ रुपए में खेले थे। उनकी पिछली फॉर्म को देखते हुए यह एक बड़ी गिरावट है। हालांकि, अय्यर का अनुभव और पिछला प्रदर्शन RCB के लिए महत्वपूर्ण है। एमपी के खिलाड़ियों का रहा जलवा आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा रहा। इस बार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को आईपीएल में सबसे ज़्यादा मौके मिले हैं। आरसीबी (RCB) ने मध्य प्रदेश लीग (MPL) में शानदार प्रदर्शन करने वाले मंगेश यादव को खरीदा है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अक्षत रघुवंशी को और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शिवंग कुमार को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका दिया है। यह सब मध्य प्रदेश लीग में खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन का नतीजा है। ट्रक ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव को आरसीबी ने खरीदा आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इस बार मध्य प्रदेश के कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा खिलाड़ी आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे। आरसीबी (RCB) ने मंगेश यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। मंगेश ने मध्य प्रदेश लीग 2025 में ग्वालियर चीताज़ (Gwalior Cheetahs) के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी पाटीदार के साथ मिलकर एक मजबूत जोड़ी बनाई थी। मंगेश की लगातार विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें आरसीबी (RCB) में जगह दिलाई है। यह दिखाता है कि घरेलू लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका मिल रहा है। एमपीएल का असर दिखा ऑक्शन में मध्य प्रदेश लीग (MPL) का असर साफ दिखा। अक्षत रघुवंशी और शिवांग कुमार जैसे अनकैप्ड (जिन्हें पहले आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला था) खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में डेब्यू कॉन्ट्रैक्ट मिला। अक्षत रघुवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेलेंगे, जबकि शिवांग कुमार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा बने हैं। … Read more

मैदान से अस्पताल तक: SMAT मुकाबले के बाद यशस्वी जायसवाल अचानक बीमार

नई दिल्ली  भारत के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल को मंगलवार को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेलने के कुछ घंटे बाद ही जायसवाल को एक्यूट गैस्ट्रोएंटराइटिस की वजह से अस्पताल जाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल को मैच के दौरान भी पेट में दर्द हो रहा था जो मैच खत्म होने के बाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। वह मुंबई टीम की तरफ से खेल रहे थे जिसका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में राजस्थान के साथ पुणे में मुकाबला था। मैच में 23 साल के जायसवाल ने पेट में दर्द के बावजूद 16 गेंद में 15 रन बनाए और उनकी टीम मुंबई ने 217 रन के बड़े लक्ष्य को 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। जायसवाल का पेट दर्द जब असहनीय हो गया तब उन्हें तत्काल पिंपरी चिंचवाड़ के आदित्य बिरला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें एक्यूट गैस्ट्रोएंटराइटिस की पुष्टि की। अस्पातल में उनका सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। जायसवाल को जब अस्पताल ले जाना पड़ा तब अबू धाबी में आईपीएल की मिनी नीलामी हो रही थी। उनके स्वास्थ्य या उनकी तबीयत खराब होने को लेकर अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जायसवाल पिछले कुछ हफ्तों से बहुत ही अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 3 मैचों में 48.33 की औसत और 168.6 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने 3 मैच में 78 की शानदार औसत से 156 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने ओडीआई में अपना पहला शतक भी लगाया।  

आईपीएल नीलामी 2026: करोड़ों की बारिश! सभी 10 टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने? पूरी सूची देखें

नई दिल्ली   आईपीएल 2026 से पहले 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में हुई छोटी नीलामी में कुछ विदेशी खिलाड़ियों और भारत के अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को केकेआर ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी और ओवरऑल तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें 29 विदेशी थे। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी लॉटरी लगी। आइए देखते हैं आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में हर टीमों के टॉप महंगे खिलाड़ी कौन रहे।   मथीशा पथिराना- 18 करोड़ मुस्तफिजुर रहमान- 9.2 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स कार्तिक शर्मा- 14.2 करोड़ प्रशांत वीर- 14.2 करोड़ राहुल चाहर- 5.2 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद लियाम लिविंगस्टोन- 13 करोड़ जैक एडवर्ड्स- 3 करोड़ सलील अरोड़ा- 1.5 करोड़ लखनऊ सुपर जॉइंट्स जोश इंग्लिस- 8.6 करोड़ मुकुल चौधरी- 2.6 करोड़ अक्षत रघुवंशी- 2.2 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स आकिब नबी डार- 8.4 करोड़ पथुम निसांका- 4 करोड़ राजस्थान रॉयल्स रवि बिश्नोई- 7.2 करोड़ एडम मिल्ने- 2.4 करोड़ रवि सिंह- 95 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़ मंगेश यादव- 5.2 करोड़ जैकब डफी- 2 करोड़ गुजरात टाइटंस जैसन होल्डर- 7 करोड़ टॉम बैंटन- 2 करोड़ अशोक शर्मा- 90 लाख पंजाब किंग्स बेन ड्वारशुइस- 4.4 करोड़ कूपर कोनोली- 3 करोड़ मुंबई इंडियंस क्विंडटन डि कॉक- 1 करोड़