samacharsecretary.com

IND vs SA 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 247/6

गुवाहाटी  दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां भारत के खिलाफ स्टंप तक छह विकेट पर 247 रन बना लिए। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेने एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से कुलदीप याद ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक एक विकेट पर 82 रन बना लिये थे। इस टेस्ट मैच में चायकाल, लंच से पहले लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट एडन मारक्रम के रूप में 27वें ओवर में गिरा। मारक्रम ने 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाये। चायकाल के बाद पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। रायन रिकलटन ने 82 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 35 रन बनाये। भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 156 रन बना लिये थे।  

ट्रेविस हेड ने मचाया हाहाकार, इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 16 बाउंड्री, 69 गेंद में शतक

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड ने धमाल मचा दिया. ट्रेविस हेड ने पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की चौथी पारी में 69 गेंद में शतक पूरा किया. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए. एशेज सीरीज के इतिहास में गेंदों के मामले में ये दूसरा सबसे तेज शतक भी है. इससे पहले साल 2006 में एडम गिलक्रिस्ट ने 57 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. वहीं टेस्ट क्रिकेट में ट्रेविस हेड का ये 10वां शतक है. पर्थ में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में इससे पहले सिर्फ गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा था, लेकिन चौथी पारी में ट्रेविस हेड ने अपने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए मुकाबले को टी20 का रंग दे दिया. ट्रेविस हेड की धुनाई के आगे इंग्लैंड के गेंदबाजों की हालत खराब हो गई. ट्रेविस हेड की आक्रमक बल्लेबाजी के कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच को एकतरफा बना दिया.   एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य रखा है. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 172 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 132 रन बनाकर सिमट गई, जिससे इंग्लैंड को पहली पारी में 40 रनों की बढ़त मिली थी. इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में खेलने आई तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उसे सिर्फ 164 रन के स्कोर पर समेट दिया. ऐसे में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 203 रनों का टारगेट रखा.

एशेज 2025: इंग्लैंड की पारी ढही, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मामूली रन चाहिए

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 40 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 204 रनों की बढ़त कुल मिली और ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रनों का टारगेट है, जो पिच और परिस्थितियों को देखते हुए काफी कठिन होने वाला है। मुकाबले का वैसे आज दूसरा ही दिन है। हालांकि, नतीजा मैच का तीसरे दिन ही निकलेगा, क्योंकि दूसरे दिन के आखिरी सेशन का ही खेल आज होना है।   इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, पूरी टीम 172 रनों पर ही ढेर हो गई। ऐसे में लगा कि कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 132 रन ही बनाए। इसे देखकर कहा जा सकता था कि कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि 172 रन बनाने के बावजूद 40 रनों की बढ़त मिलना बड़ी बात थी। इस पर तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी खासी मदद है। ऐसे में अब 205 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी मुश्किल है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अपने सभी विकेट 164 रन पर खो दिए। इस मैच में अब तक तीन पारी खेली जा चुकी हैं, लेकिन सिर्फ एक ही बल्लेबाज अर्धशतक तक पहुंचा है। हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 52 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए टॉप स्कोरर गस एटकिंसन थे, जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली और ब्रायडन कार्स के साथ मिलकर एक 50 रनों की साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड ने मैच में वापसी की और ये रन ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात ये रही कि इस मैच में जोश हेजलवुड और पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को एक भी पारी में 200 के पार नहीं जाने दिया।  

भारतीय गेंदबाज़ों पर भारी पड़े बावुमा-स्टब्स, ताबड़तोड़ बैटिंग से पार किया 150 का आंकड़ा

नई दिल्ली  इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहले सेशन में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए। 38 रन के निजी स्कोर पर एडेन मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। दूसरे सेशन की शुरुआत में कुलदीप यादव ने रयान रिकेल्टन को आउट कर दूसरा झटका साउथ अफ्रीका को दिया। साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव हुआ है।  कॉर्बिन बोस की जगह सेनुरन मुथुसामी टीम में आए हैं। भारतीय टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। शुभमन गिल की जगह नितीश कुमार रेड्डी आए हैं और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन खेल रहे हैं। गुवाहटी का बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होगी। शुभमन गिल फिट नहीं हैं। ऐसे में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले हैं। पहली बार वे आधिकारिक तौर पर टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं। दूसरे सेशन का खेल समाप्त गुवाहटी टेस्ट मैच के दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर लंच से पहले 156/2 है। कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद लौटे हैं। 40 मिनट के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू होगा। बावुमा-स्टब्स क्रीज पर अड़े साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और मिडिल ऑर्डर बैटर ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर अड़े हुए हैं। दोनों के बीच साझेदारी पनप चुकी है। स्कोर 140 के पार हो गया है। भारतीय गेंदबाज तीसरे विकेट की तलाश में हैं। लंच 1 बजेकर 20 मिनट पर होगा। 

भोपाल में 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स व 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप: अपर लेक 26–30 नवंबर तक होगा खेल का हब

8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप भोपाल में अपर लेक बनेगा खेल का केंद्र : 26 से 30 नवंबर तक कार्यक्रम भोपाल भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से 26 से 30 नवंबर 2025 तक दो बड़े राष्ट्रीय रोइंग इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। अपर लेक पर होने वाले इन आयोजनों में 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स चैंपियनशिप और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शामिल हैं। प्रतियोगिताएँ रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से होंगी, जिनमें देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 23 राज्यों से 500 प्रतिभागी करेंगे जल क्रीड़ाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन इस वर्ष चैंपियनशिप में 23 राज्यों से 500 युवा रोअर्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जूनियर एवं इंटर-स्टेट दोनों श्रेणियों में अत्याधुनिक रोइंग बोट्स के माध्यम से प्रतिभागी अपनी शारीरिक क्षमता, गति, कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। ऊपरी झील के प्राकृतिक एवं अनुकूल जल क्षेत्र में प्रतियोगिता का आयोजन रोइंग खेल को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। अपर लेक बना प्रमुख खेल स्थल अपर लेक पूर्व में भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स इवेंट्स की सफल मेजबानी कर चुका है। इसी वजह से इसे रोइंग खेल के लिए आदर्श स्थल माना जाता है। इस बार भी बोट हाउस, वार्मअप ज़ोन, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीम और तकनीकी सुविधाओं सहित सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके। खेल क्षमताओं और पर्यटन को बढ़ावा राज्य सरकार का प्रयास है कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश की खेल क्षमताओं और आयोजक कौशल का मजबूत संदेश देशभर में जाए। आयोजन से युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा और राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण पहल राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस अंतर्राज्यीय व राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी राज्य में जल खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विभाग का उद्देश्य अधिकतम युवाओं को रोइंग जैसे ओलंपिक खेलों से जोड़ना तथा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबलों की तैयारी पूरी 26 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में स्पर्धाओं के लिए तकनीकी व्यवस्थाएँ, सुरक्षा इंतजाम, जलपथ चिन्हांकन और प्रतिभागियों की सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं। आयोजन समिति ने प्रतियोगिताओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया है, जिससे खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान किया जा सके।  

गिल की जगह नए खिलाड़ी को मौका, SA की ठोस ओपनिंग से टीम इंडिया दबाव में

गुवाहाटी गुवाहाटी के बारसापारा स्टेड‍ियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट  (22 नवंबर) शुरू हो गया है. जहां साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच में टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता था. अफ्रीकी टीम की ओर से एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन ओपन‍िंंग करने आए हैं. इस मुकाबले की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को लगातार र‍िफ्रेश करते रहें.  भाारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर (शनिवार) से खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. यानी भारतीय टीम को इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करनी पड़ी है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीम्स की प्लेइंग-1 में बदलाव देखने को मिले हैं. मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल नेक इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. शुभमन की जगह बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को इस मैच में मौका मिला है. वहीं स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. अक्षर की जगह साई सुदर्शन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है. साउथ अफ्रीका ने भी अपनी एकादश में एक बदलाव किया है. कॉर्बिन बॉश की जगह भारतवंशी स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को मौका मिला है. मुथुसामी बाएं हाथ के स्पिनर हैं, साथ ही वो बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. मुथुसामी के परदादा-परदादी तमिलनाडु के वेल्लूर के रहने वाले थे और वो बाद में साउथ अफ्रीका चले आए थे. भारतीय टीम गुवाहाटी टेस्ट मैच में चार स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, एक विशेषज्ञ स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. दूसरी ओर मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम पांच स्पेशलिस्ट बैटर, तीन ऑलराउंडर, एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और दो विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरी है. भारत- अफ्रीका की प्लेइंग 11 में कितने बदलाव?  भारतीय टीम ने इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए और साउथ अफ्रीकी टीम ने एक बदलावा किया. शुभमन ग‍िल की जगह नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया. वहीं अक्षर पटेल को टीम से बाहर कर साई सुदर्शन को टीम में लाया गया. साउथ अफ्रीकी टीम में भी एक बदलाव हुआ है. वहीं कॉर्बिन बॉश  की जगह अफ्रीकी टीम में स्प‍िनर सेनुरन मुथुसामी को लाया गया है. ऐसे में अफ्रीकी टीम 3 स्प‍िनर्स के साथ उतरी है, उनके पास पहले से ही केशव महाराज और साइमन हार्मर हें.  गुवाहाटी टेस्ट में भारत की प्लेइंग-XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज गुवाहाटी में नई परंपरा की शुरुआत  गुवाहाटी स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच है. यहां टॉस सुबह 8:30 बजे हुआ और मैच 9 बजे शुरू होगा. पांचों दिन पहला सत्र 9 से 11 बजे तक होगा. इसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक लिया जाएगा. फिर दूसरा सत्र 11.20 बजे से 1.20 बजे तक होगा. दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है. फिर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आखिरी सत्र होगा. यदि निर्धारित समय में पूरे ओवर्स नहीं होते हैं तो खेल को आधा घंटा बढ़ाया भी जाएगा. यानी मुकाबला शाम 4.30 बजे तक चल सकता है. कोलकाता टेस्ट में क्या हुआ था टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन शुभमन गिल ब्रिगेड 93 रनों पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने इस तरह भारत में 15 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता था. इस जीत के चलते साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. अ माना जा रहा है कि भारत की प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. केवल शुभमन गिल की जगह किसी ख‍िलाड़ी की एंट्री होगी. वहीं अफ्रीकी टीम की प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.  भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) 45 टेस्ट, 16 भारत जीत, 19 भारत हारा, 10 ड्रॉ भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट (भारत में) कुल मैच 20, भारत जीता: 11, हारा: 6, ड्रॉ: 3  साउथ अफ्रीका सीरीज भारत की टेस्ट टीम: ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप. भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनग‍िडी (कगिसो रबाडा की जगह), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.  

सबा करीम ने बताया बुमराह का असली असर, कोलकाता में मिली शिकस्त के बाद जायसवाल से की अनोखी अपील

नई दिल्ली  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट ने कई सवाल खड़े किए खासकर भारत की बैटिंग असफलता और साउथ अफ्रीका के प्रभावशाली गेंदबाजों को लेकर। हालांकि इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने साबित किया कि वह किसी भी कंडीशन, किसी भी सिचुएशन में भारत के सबसे भरोसेमंद बॉलर हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम ने उनके स्वभाव, फिटनेस और मैच-इंटेलिजेंस की खुलकर तारीफ़ करते हुए कहा कि बुमराह उन गेंदबाजों में से हैं जो सिर्फ अपनी प्रक्रिया पर भरोसा करते हैं और मुश्किल पलों में टीम की ढाल बनते हैं।  बुमराह: हर कंडीशन में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज  सबा करीम का मानना है कि जसप्रीत बुमराह केवल उन चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिन पर उनका नियंत्रण होता है। चाहे विकेट बल्लेबाज़ों के लिए कितना भी मुश्किल या आसान क्यों न हो, बुमराह अपने नैचुरल स्किल और वेरिएशन्स से असर डालना जानते हैं। करीम के मुताबिक, "बुमराह के लिए पिच कम मायने रखती है। उनके पास वो खासियत है जिससे वे पार्टनरशिप तोड़ते हैं और टीम को सही समय पर सफलता दिलाते हैं। पहली और दूसरी—दोनों इनिंग्स में वो कप्तान के सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं।" उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि बुमराह ने ईडन टेस्ट में लंबे स्पेल डाले, फिट नजर आए और विकेट लेने की भूख भी साफ दिखाई दी।  पहले टेस्ट की हार, पर बुमराह बने भारत के मजबूत स्तंभ  ईडन गार्डन्स टेस्ट तीन दिनों में समाप्त हो गया जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। भारत 124 रन के छोटे टारगेट तक नहीं पहुंच पाया और 30 रन से हार गया। इसके बावजूद, बुमराह पूरे मैच में लगातार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाते रहे। करीम ने कहा कि इंडियन मैनेजमेंट ने उनका उपयोग सही तरीके से किया, हालांकि अंतिम दिन उन्हें थोड़ा देर से अटैक पर लाया गया।  यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी पर सबा करीम की सलाह  सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, सबा करीम ने टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के एप्रोच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जायसवाल का अटैकिंग माइंडसेट अच्छी बात है, लेकिन शॉट सिलेक्शन परिस्थिति के अनुसार होना चाहिए। करीम के अनुसार, "अप्रोच आक्रामक हो सकता है, लेकिन शॉट चुनने में मैच सिचुएशन और पिच की भूमिका अहम होती है। पहली इनिंग में जायसवाल अधीर दिखे और कंडीशन्स के मुताबिक अप्रोच एडजस्ट नहीं किया।" उन्होंने यह भी कहा कि आगे बढ़ते हुए जायसवाल को अपने स्कोरिंग पैटर्न में लचीलापन लाना होगा। बड़े रन बनाने के लिए कई बार शुरुआत धीमी रखकर इनिंग को सेट करना पड़ता है।  भारत अब गुवाहाटी में वापसी की कोशिश करेगा  पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत की नजर अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे मुकाबले पर है। यह दो मैचों की सीरीज को बराबर करने का आखिरी मौका होगा। साउथ अफ्रीका 2010 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट जीत चुका है और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।   

एशेज ड्रामा: स्टोक्स और स्टार्क की घातक गेंदबाज़ी, 1 दिन में गिरे 19 विकेट

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। मुकाबले के पहले ही दिन 19 विकेट गिरे। इंग्लैंड को 172 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 123 रन तक अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल मेजबान टीम इंग्लैंड से 49 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सात विकेट हासिल किए, जिसके बाद 5 विकेट के साथ इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने करारा जवाब दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम इस तेज पिच पर महज 32.5 ओवरों का ही सामना कर सकी। मेहमान टीम ने पहली पारी में सिर्फ 172 रन बनाए। इस टीम को छठी गेंद पर जैक क्रॉली (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। उस समय तक इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद टीम ने 39 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। यहां से ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। पोप 46 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक ने बेन स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि जेमी स्मिथ के साथ 45 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की इस पारी में हैरी ब्रूक अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने 61 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली, जबकि जेमी स्मिथ ने टीम के खाते में 33 रन जोड़े। मेजबान टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट अपने नाम किए। शेष एक विकेट कैमरून ग्रीन ने निकाला। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 39 ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया ने भी खाता खुलने से पहले ही सलामी बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया था। डेब्यूटेंट जैक वेदरलैंड शून्य पर पवेलियन लौटे। कप्तान स्टीव स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। लाबुशेन महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 31 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए। यहां से ट्रेविस हेड ने कैमरून ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। हेड टीम के खाते में 21 रन जोड़कर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में एलेक्स कैरी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन जुटाए। दिन की समाप्ति तक नाथन लियोन (3) और ब्रेंडन डोगेट (0) अंतिम जोड़ी के रूप में नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडेन कार्स 2-2 विकेट निकाल चुके हैं। 

बावुमा की भारत से बड़ी सीरीज की मांग, कहा– एशेज जैसी प्रतिद्वंद्विता हम भी डिजर्व करते हैं

नई दिल्ली  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही दो-टेस्ट की छोटी सीरीज ने प्रोटियाज कप्तान टेम्बा बावुमा की नाराजगी को खुलकर उजागर कर दिया है। WTC चैंपियन बनने के बावजूद साउथ अफ्रीका को भारत जैसे दिग्गज के खिलाफ सिर्फ दो टेस्ट खेलने पड़ रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड–ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें एशेज़ में पाँच मैचों की लंबी भिड़ंत का आनंद ले रही हैं। बावुमा का मानना है कि दो सबसे मजबूत रेड-बॉल टीमों के बीच इतनी छोटी सीरीज़ न तो खिलाड़ियों के साथ न्याय है, न फैंस के साथ। यह मुद्दा फिर से क्रिकेट शेड्यूलिंग और कमर्शियल प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एशेज देखकर बढ़ी ‘जलन’ : बावुमा की साफ टिप्पणी गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत के दौरान बावुमा ने बताया कि उन्होंने सुबह ऑस्ट्रेलिया में चल रहा एशेज़ टेस्ट देखा और इस दौरान “थोड़ी जलन” महसूस की। उन्होंने कहा, “आज सुबह उठकर एशेज देखा। पाँच टेस्ट खेलते देख थोड़ा जलन हुई। वे एक-दूसरे पर हावी होंगे, और हमें सिर्फ दो मैच मिले हैं।” यह बयान साफ दिखाता है कि कप्तान इस छोटी सीरीज से खुश नहीं हैं, खासकर तब जब उनकी टीम मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है। “हम इंडिया के खिलाफ बड़ी सीरीज डिजर्व करते हैं”  बावुमा ने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ चार या 5 टेस्ट की सीरीज मिलेगी। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि जल्द ही हम इंडिया के खिलाफ चार टेस्ट खेलने के लिए लौटेंगे।” बावुमा के अनुसार, मजबूत टीमों के बीच लंबी सीरीज ही फैन्स को असली रोमांच देती है और खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी। शेड्यूल खिलाड़ियों के हाथ में नहीं  प्रोटियाज कप्तान ने स्पष्ट किया कि टेस्ट सीरीज़ के मैचों की संख्या खिलाड़ी तय नहीं करते। यह पूरा मामला बोर्ड्स की कमर्शियल प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। एशेज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (भारत–ऑस्ट्रेलिया), एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी (भारत–इंग्लैंड) इन सीरीज को 5 टेस्ट इसलिए मिलते हैं क्योंकि वे आर्थिक दृष्टि से सबसे ‘लाभकारी’ मानी जाती हैं। इसके विपरीत भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज या बांग्लादेश अधिकतर सीरीज केवल दो टेस्ट की होती हैं। दो-टेस्ट सीरीज क्यों “अधूरी” लगती है? बावुमा ने तर्क दिया कि दो मैचों की सीरीज में अक्सर परिणाम अधूरा रह जाता है, ड्रॉ सीरीज होने के चांस बढ़ते हैं और एक टीम को जीतने का वास्तविक मौका कम मिलता है। उन्होंने कहा, “चाहे सीरीज 1-1 रहे, 2-0 या 0-2, तीन टेस्ट की सीरीज हमेशा बेहतर होती है। एक टीम हावी होती है, दूसरी वापसी करती है—फैंस को असली टेस्ट क्रिकेट मिलता है।” “हम मैदान पर अच्छा खेलेंगे, तभी चीज़ें बदलेंगी” बावुमा ने कहा कि साउथ अफ्रीका अपनी नाराज़गी दर्शा सकता है, लेकिन असली बदलाव तभी आएगा जब वे मैदान पर शीर्ष टीमों को लगातार चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, “हम बस अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। यही दूसरे देशों को हमारे साथ ज्यादा टेस्ट खेलने के लिए आकर्षित करेगा।”

अचानक आए भूकंप झटकों से ठहरा मुकाबला, कुछ देर बाद फिर शुरू हुआ खेल

नई दिल्ली  बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में चल रहे टेस्ट मैच को शुक्रवार सुबह भूकंप की वजह से कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं थे तो जल्द ही मैच बहाल हो गया। शुक्रवार को बांग्लादेश और भारत के पूर्वी हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारतीय समयानुसार सुबह 10:08 पर झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। बांग्लादेश में भूकंप से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।   भूकंप के झटके जब महसूस हुए तब बांग्लादेश में सुबह के 10 बजकर 38 मिनट हो रहे थे। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हो रहे टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र चल रहा था। भूकंप जब आया तब आयरलैंड की पारी का 56वां ओवर चल रहा था। बांग्लादेश के मेहिदी हसन मिराज ने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी ही थी कि मैदान पर झटके महसूस हुए। उसके बाद खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। ये व्यवधान 1 मिनट भी नहीं चला और सिर्फ 30 सेकंड बाद खेल फिर शुरू हो गया। मीरपुर टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने आयरलैंड की आधी टीम को आउट भी कर दिया था। हालांकि तीसरे दिन मेहमान टीम ने अच्छी शुरुआत की। स्टीफन डोहिनी और लोरकान टकर ने छठे विकेट के लिए 82 रन की शानदार साझेदारी की। डोहिनी 46 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद एंडी मैकब्रिन बिना खाता खोले आउट हुए। बाद जॉर्डन नील और टकर के बीच आठवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। नील सिर्फ एक रन से अर्धशतक से चूक गए। आयरलैंड की पहली पारी 265 रन पर सिमटी। टकर अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने 75 रन की जबरदस्त पारी खेली।