samacharsecretary.com

धनतेरस 2025: गुरु ग्रह के गोचर से इन राशियों को होगा विशेष लाभ

इस साल धनतेरस के दिन यानी 18 अक्टूबर 2025 को एक खास ज्योतिषीय घटना घटने जा रही है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बृहस्पति को बेहद शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। इसे ज्ञान, शिक्षा, संतान, भाग्य, संपत्ति और समृद्धि का कारक कहा जाता है। जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाता है। यह गोचर धनतेरस के दिन होने से इसका प्रभाव और भी शुभ माना जा रहा है। इस समय ज्ञान, धर्म, दान और आस्था से जुड़ी गतिविधियाँ शुभ फल देंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और कुछ लोगों को नई शुरुआत या प्रमोशन का अवसर मिलेगा। साथ ही, परिवार और रिश्तों में सामंजस्य भी बढ़ेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, कर्क राशि में गुरु का गोचर विशेष रूप से इन राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा- वृषभ राशि: गुरु के गोचर से कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई पुराना प्रयास सफल होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और छोटी यात्राओं से लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया, लेखन या शिक्षा से जुड़े हैं, उनके लिए समय शानदार रहेगा। सिंह राशि: गुरु का यह गोचर सिंह राशि वालों के धन और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि करेगा। निवेश से लाभ मिलेगा, और रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। करियर में भी नई जिम्मेदारियाँ और सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियां और धार्मिक वातावरण रहेगा। वृश्चिक राशि: आपकी राशि के भाग्य भाव में गुरु का गोचर होगा, जिससे भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या अध्यात्म से जुड़ी दिशा में प्रगति होगी। जो लोग सरकारी क्षेत्र में प्रयासरत हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में भी सौहार्द बना रहेगा। मीन राशि: आपके लिए यह गोचर बेहद शुभ है, क्योंकि गुरु आपके स्वामी ग्रह हैं। कर्क राशि में उनका प्रवेश रचनात्मकता, संतान सुख, और प्रेम जीवन को मजबूत करेगा। कलाकारों, शिक्षकों और स्टूडेंट्स के लिए यह समय सुनहरा रहेगा। धन लाभ और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

14 अक्टूबर 2025 का राशिफल: कौन-सी राशि रहेगी लकी, किसे बरतनी होगी सावधानी?

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और किसी दोस्त या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। नौकरी या बिज़नेस में नई योजना शुरू कर सकते हैं। किसी से अनबन चली आ रही थी तो सुलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन ज्यादा सोच-विचार से बचें। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। वृषभ राशि- आज मेहनत का फल मिलेगा। कामकाज में स्थिरता आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी जरूरी काम में परिवार या जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। यात्रा से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें, खासकर खानपान में लापरवाही न करें। मिथुन राशि- आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा के योग हैं। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नए संपर्क से भविष्य में फायदा मिल सकता है। कर्क राशि- परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन की कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। नौकरी या व्यापार में कुछ नया करने की सोच बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है, ध्यान रखें। सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। काम में सकारात्मक बदलाव होंगे और आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। धन से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कन्या राशि- आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन काम में निरंतरता बनी रहेगी। किसी से बहस या गलतफहमी से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। नया निवेश सोच-समझकर करें। पुरानी मेहनत अब रंग ला सकती है। तुला राशि- आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन शाम तक हालात आपके पक्ष में रहेंगे। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। खर्च बढ़ेगा लेकिन साथ ही आय के नए साधन भी खुल सकते हैं। ऑफिस में मेहनत का फल मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन तनाव से दूर रहें। वृश्चिक राशि- मन में नई ऊर्जा और जोश रहेगा। पुराने रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आगे चलकर लाभदायक रहेगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। काम में मन लगेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो शुभ परिणाम देंगे। धनु राशि- रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर या परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम में स्थिरता आएगी और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम जरूर करें। मकर राशि- कामकाज में प्रगति के योग हैं। आज किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत के मामलें में लापरवाही न करें। ध्यान और मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। कुंभ राशि– आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। यात्राओं से फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मीन राशि- भावनाओं में बहने से बचें। कोई महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह काम आ सकती है। नौकरी या बिजनेस में थोड़ा दबाव महसूस होगा लेकिन हिम्मत न हारें। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

घर में करें वास्तु अनुसार बदलाव, रुक जाएगी पैसों की बर्बादी

अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाते, जिसका एक कारण वास्तु दोष का भी माना जाता है। दिशाओं का रखें ध्यान वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है और इससे संबंधित कुछ नियम भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से संबंधित चीजों को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए जैसे बोरिंग, फाउंटेन या फिर पानी की टंकी आदि। इसी के साथ उत्तर दिशा में धन या तिजोरी को रखने से भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं, वास्तु के मुताबिक घर की पूर्व दिशा को जितना हो सके हमेशा खाली रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को भी खाली और साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही पृथ्वी तत्व को मजबूत करने के लिए आप इस जगह पर भारी लकड़ी का फर्नीचर रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से फिजूल खर्चों पर रोक लग सकती है। इन दिशाओं में ये छोटे-छोटे बदलाव करने पर आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है। इन गलतियों लग सकता है वास्तु दोष अगर आप कुछ वास्तु नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे भी धन की बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के ठीक सामने बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इसी के साथ घर में कभी भी खराब घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यह भी धन खर्च का कारण बन सकती है। इन सभी नियमों की अनदेखी करने पर भी व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

गोवत्स द्वादशी से शुरू हुआ दीपोत्सव का पंच पर्व, देखें पूजन विधि और शुभ समय

गोवत्स द्वादशी 2025 पर गौ माता और बछड़े की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह व्रत हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आस्था और पुण्य का दिन है। गोवत्स द्वादशी या बछ बारस हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह पर्व गौ माता और उनके बछड़े (वत्स) के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे वासु बारस और गुजरात में वाघ बरस कहा जाता है। यह त्योहार दीपावली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है और आमतौर पर धनतेरस से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे नंदिनी व्रत, वत्स द्वादशी और बछ बारस। महिलाएं इस दिन यह व्रत संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण के लिए करती हैं। इस दिन गाय के दूध और उससे बने उत्पादों का सेवन वर्जित होता है। गोवत्स द्वादशी 2025 कब है? पंचांग अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को यह व्रत होता है। इस वर्ष, गोवत्स द्वादशी शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को है। गोवत्स द्वादशी तिथि विवरण: प्रारम्भ: 17 अक्टूबर 2025, सुबह 11:12 बजे समाप्ति: 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:18 बजे गोवत्स द्वादशी पूजा मुहूर्त पूजा का श्रेष्ठ समय प्रदोष काल में है: प्रारंभ: 17 अक्टूबर, शाम 05:49 बजे समाप्ति: 17 अक्टूबर, रात 08:20 बजे अवधि: 2 घंटे 31 मिनट पूजा के दौरान गौ माता और उनके बछड़े को हल्दी, दूर्वा और जल अर्पित करें। घर की स्वच्छता और पूजा स्थल का उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ माना गया है। गोवत्स द्वादशी पूजा विधि और महत्व इस दिन महिलाएं गाय और बछड़े की सेवा और पूजा करती हैं। कथा अनुसार, जो परिवार इस व्रत का पालन करता है, उसमें संतान सुख, धन-समृद्धि और पारिवारिक कल्याण की वृद्धि होती है। गोवत्स द्वादशी हमें गौ माता की पूजा और संरक्षण का महत्व सिखाती है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक दायित्व का प्रतीक भी है।

अहोई अष्टमी: इन चीजों का दान करें और बच्चों के जीवन में लाएं सुख

अहोई अष्टमी का व्रत बहुत विशेष माना जाता है. अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं. महिलाएं हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ये व्रत रखती हैं. साथ ही माता अहोई की विधिवत पूजा करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से महिलाएं अपनी संतान के लिए लंबी आयु और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं. इस व्रत को रखने से संतान से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं. अहोई अष्टमी के दिन व्रत और पूजा-पाठ के साथ-साथ दान करने का भी बहुत महत्व होता है. इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा-पाठ के साथ-साथ दान करने से संतान के जीवन की सारी तकलीफें, दुख और मुसीबतें दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए? अहोई अष्टमी कब है ? पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर हो जाएगी. जबकि 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर ये तिथि खत्म हो जाएगी. ऐसे में इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा. अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त अहोई अष्टमी के व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 53 मिनट पर शुरू होकर 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. कुल मिलाकर पूजा के लिए महिलाओं को 1 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा. इस दिन आसमान में तारे शाम 6 बजकर 17 मिनट पर नजर आएंगे. वहीं चंद्र दर्शन रात के 11 बजकर 20 मिनट पर होगा. अहोई अष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान     अनाज: इस दिन व्रती महिलाओं को चावल, गेहूं, दाल आदि का दान करना चाहिए.     वस्त्र: इस दिन व्रती महिलाओं को गरीबों को वस्त्र दान करना चाहिए.     धन: जरूरतमंदों को धन का दान करना चाहिए.     फल और मिठाई: इस दिन फल और मिठाई का दान करना चाहिए.     भोजन: व्रती महिलाएं इस दिन जरूरतमंदों को भोजन भी करा सकती हैं.  

आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक हर राशि की किस्मत क्या कह रही है?

मेष राशि- आज का दिन जोश से भरा रहेगा। काम में नई शुरुआत के मौके मिल सकते हैं। पुराना रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। ऑफिस में किसी सीनियर से तारीफ मिलेगी। निजी जीवन में साथी का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है जो मूड अच्छा कर देगी। वृषभ राशि- दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं या कोई जरूरी खरीद करनी पड़ सकती है। ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। मिथुन राशि- कामकाज में सुधार नजर आएगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। दोस्त मददगार रहेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात से गलतफहमी हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। शाम को कुछ नया सीखने या घूमने का मन करेगा। कर्क राशि- परिवार से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। नौकरी या बिजनेस में सुधार के संकेत हैं। किसी पुराने काम से फायदा हो सकता है। अपनी सेहत और नींद पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। सिंह राशि- आज आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों ऊँचाई पर रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू होने के संकेत हैं। कन्या राशि- काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत से सब संभाल लेंगे। सहकर्मी या दोस्त आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई छोटी यात्रा संभव है। मन में नए विचार आएंगे जो आगे चलकर काम आ सकते हैं। तुला राशि- आज का दिन खुशनुमा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। किसी काम में सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मूड और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि- भावनाओं का असर ज्यादा रहेगा। किसी खास से जुड़ी यादें मन को व्यस्त रखेंगी। काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, पर मेहनत बेकार नहीं जाएगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। शाम को कोई अच्छी बातचीत या संदेश मन खुश कर देगा। धनु राशि- आज कुछ नया करने का मन बनेगा। यात्रा या मीटिंग से फायदा मिलेगा। पढ़ाई, मीडिया या लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। जो काम लंबे समय से रुका था, उसमें प्रगति होगी। मकर राशि- आज मेहनत रंग लाएगी। काम में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। जीवनसाथी या पार्टनर से समर्थन मिलेगा। दिन संतुलित रहेगा। कुंभ राशि- नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने झगड़े या गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। मीन राशि- मन शांति और रचनात्मकता से भरा रहेगा। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। घर में कोई छोटी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

रमा एकादशी पर करें ये उपाय, शिवलिंग पर चढ़ाकर पाएं कष्टों से राहत

रमा एकादशी का व्रत बहुत विशेष माना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है. एकादशी के सभी व्रत जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित हैं. हर माह में दो एकदाशी व्रत पड़ते हैं. इसमें एक एकादशी का व्रत कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष रखा जाता है. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकदाशी के रूप में जाना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भगवान विष्णु का सच्चे भक्तिभाव से पूजन और व्रत करता है, उसका जीवन खुशियों से भर जाता है. उस पर भगवान की कृपा बनी रहती है. इस पवित्र तिथि पर देवों के देव महादेव भगवान शिव की पूजा का भी विधान है. कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से जीवन क कष्टों से छुटकारा मिलता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में. शमी के फूल रमा एकादशी के दिन शिवलिंग पर शमी के फूल चढ़ाने चाहिए. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. साथ ही साधक को रोग-दोष और जीवन के दुखों और कष्टों से छुटकारा मिलता है. कच्चे चावल और काले तिल इस पावन दिन पर शिवलिंग पर कच्चे चावल में थोड़े से काले तिल मिलाकर चढ़ाना चाहिए. फिर उन्हीं चावल में मिले तिल को किसी जरूरतमंद को दान दे देना चाहिए. ऐसा करने नकारात्मक उर्जा से मुक्ति मिलती है. साथ ही व्यक्ति शनि दोष से भी मुक्त होता है. गाय का घी रमा एकादशी के दिन गाय के शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से बिमारियों से लाभ मिलता है. बेलपत्र और शहद भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय हैंं. रमा एकादशी के दिन इसे शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से सभी पापों का नाश हो जाता है. शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय बेल पत्र पर थोड़ा-सा शहद लगाकर चढ़ाना चाहिए. इससे आरोग्य प्राप्त होता है.

आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन?

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जिस काम को लेकर आप चिंतित थे, उसमें अब प्रगति दिखेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की तारीफ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई डील या ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशनुमा रहेगा। अनावश्यक गुस्सा न करें, विनम्रता से हर काम बनेगा। वृषभ राशि- आज कुछ पुराने फैसलों का असर नजर आएगा। धन से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। रिश्तों में ईमानदारी रखें, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, खासकर गर्दन या पीठ का दर्द परेशान कर सकता है।समय पर भोजन करें और आराम करें। मिथुन राशि- दिन में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन ध्यान भटकने से काम अटक सकते हैं। बातचीत में नरमी रखें—किसी करीबी से टकराव हो सकता है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा, कोई पुराना रिश्ता फिर जुड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का संतुलन रखें। कर्क राशि- भाग्य आज पूरी तरह आपके साथ है। कोई रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। पारिवारिक माहौल में सुकून रहेगा। यात्रा या घूमने के योग भी बन रहे हैं। घर में पूजा या आध्यात्मिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। सिंह राशि- आज आपके प्रयासों से बड़े परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति या मान-सम्मान के योग हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। कुछ लोग आपको लेकर जलन महसूस कर सकते हैं, इसलिए विनम्र रहें। शाम को किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत हो सकती है।अपने काम पर ध्यान दें, बाकी बातें अपने आप सुलझ जाएंगी। कन्या राशि- आपका व्यवहार आज लोगों को प्रभावित करेगा। ऑफिस या व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है। हालांकि, मानसिक थकान महसूस हो सकती है—इसलिए खुद को ज्यादा न खींचें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें, दूसरों की राय से विचलित न हों। तुला राशि- भाग्य आज मुस्कुरा रहा है। रिश्तों में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें—उधार देने से बचें। घर में सजावट या बदलाव का मन बनेगा। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें, दिन और भी बेहतर बनेगा। वृश्चिक राशि- आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। कोई गहरा भावनात्मक अनुभव आपको सोचने पर मजबूर करेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी, पर साथ ही पहचान भी मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के संकेत हैं। निर्णय जल्दबाजी में न लें, परिस्थितियों को समय दें। धनु राशि- आपकी किस्मत आज आपको नई दिशा दिखा सकती है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास झलकेगा। जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करें। मकर राशि- आज किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में आपकी राय की अहमियत बढ़ेगी। धन का आगमन संभव है। परिवार के बुजुर्गों का साथ मन को सुकून देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्य की ओर स्थिर रहिए, सफलता तय है। कुंभ राशि- दिन उत्साह से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी दोस्त या भाई से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा या मीटिंग से फायदा हो सकता है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। अपने विचार दूसरों पर न थोपें, संतुलन बनाए रखें। मीन राशि- भावनाएं आज गहरी रहेंगी। किसी पुराने रिश्ते की यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। शाम को मनपसंद भोजन या संगीत से मूड अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच रखें। चमत्कार खुद महसूस होगा।

गजकेसरी राजयोग का असर: 12 अक्टूबर से इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सीधे तौर पर मानव जीवन पर पड़ता है, और जब शुभ योगों का निर्माण होता है, तब यह प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. आगामी 12 अक्टूबर को ज्योतिषीय जगत में एक महत्वपूर्ण और बहुत शुभ घटना होने जा रही है. इस दिन, ज्ञान और भाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति और मन तथा सुख के कारक चंद्रमा की युति से ‘गजकेसरी राजयोग’ का निर्माण होगा. यह योग कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जिससे उनकी तकदीर बदलने की प्रबल संभावना है. आइए जानते हैं ये योग कब बनेगा और इससे किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है. कब और कैसे बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 अक्टूबर को सुबह 02 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा अपनी राशि बदलकर वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समय देवगुरु बृहस्पति भी पहले से ही मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. इस प्रकार, एक ही राशि मिथुन में गुरु और चंद्रमा का एक साथ आना ही ‘गजकेसरी राजयोग’ कहलाता है. क्या होता है गजकेसरी राजयोग? गजकेसरी योग तब बनता है जब चंद्रमा और बृहस्पति एक साथ किसी एक ही राशि में आते हैं या एक-दूसरे के केंद्र भाव में स्थित होते हैं. यह योग व्यक्ति को बुद्धिमान, प्रसिद्ध, धनी और सम्मानित बनाता है. जिन जातकों की कुंडली में यह योग बनता है, उनके जीवन में सौभाग्य और उन्नति के अवसर बढ़ जाते हैं. इन 3 राशि वालों को होगा बंपर लाभ! इस शक्तिशाली राजयोग का सबसे अधिक लाभ तीन राशियों को मिलने जा रहा है. इन राशि के जातकों को धन, करियर और व्यक्तिगत जीवन में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है. मिथुन राशि     चूंकि यह राजयोग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है.     व्यक्तित्व और मान-सम्मान: आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे.     करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है. व्यापार में निवेश और विस्तार के लिए यह समय उत्तम है.     स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. सिंह राशि     सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग आय और सामाजिक नेटवर्क के स्थान पर बन रहा है.     आय और लाभ: आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है.     सामाजिक संबंध: बड़े भाई-बहनों और मित्रों के सहयोग से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा.     इच्छाओं की पूर्ति: लंबे समय से अटकी हुई मनोकामनाएं और लक्ष्य इस अवधि में पूरे हो सकते हैं. मकर राशि     मकर राशि के जातकों के लिए यह योग छठा भाव (शत्रु, ऋण, रोग) से संबंधित है, जो सकारात्मक परिणाम देगा.     शत्रु और विरोधी: आपके विरोधी और शत्रु चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.     स्वास्थ्य और रोग: पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.     वित्तीय प्रबंधन: यदि आपने कोई ऋण लिया हुआ है, तो उसे चुकाने के लिए रास्ता बनेगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.  

आचार्य चाणक्य के अनुसार, ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन काल में, जीवन के लगभग हर पहलू से जुड़ी नीतियां लिखीं। सिर्फ युद्ध कौशल और राजनीति ही नहीं बल्कि आचार्य ने अपनी इन नीतियों में गृहस्थ जीवन, अच्छी परवरिश और सफल होने के सूत्र भी बताए। आचार्य की इन नीतियों की सबसे खास बात है कि इन्होंने ना सिर्फ उस समय के लोगों को राह दिखाने का किया, बल्कि आज भी ठीक उसी तरह से लोगों के जीवन को सरल बनाने का काम कर रही हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य की इन्हीं नीतियों में से कुछ सफलता के सूत्र बताने वाले हैं। आचार्य की मानें तो अपने जीवन में इन आदतों को लागू कर एक व्यक्ति बहुत ही जल्दी ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। सुबह जल्दी छोड़ें बिस्तर आचार्य चाणक्य के अनुसार जो इंसान सुबह देर तक सोता रहता है, वह जीवन में बाकी लोगों से काफी पीछे छूट जाता है। इसलिए जीवन में अगर एक सफल इंसान बनना है तो देर तक सोने की आदत को छोड़ना होगा। आचार्य चाणक्य के अनुसार सुबह ब्रह्ममुहूर्त में यानी सूर्योदय से पहले ही बिस्तर को छोड़ देना चाहिए। उनका कहना है कि जो इंसान ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर त्याग देता है और सुबह से ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लग जाता है, उसे जीवन में सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। मेहनत करने से न डरें बिना मेहनत के कोई भी इंसान सफल नहीं होता है। अगर जीवन में सफल इंसान बनना है और तरक्की पानी है तो मेहनत करनी ही पड़ेगी। इसका कोई भी शॉर्ट कट नहीं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो इंसान मेहनत से डरता है, उसे जीवन में कोई सफलता नहीं मिलती। वहीं जो इंसान पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करता है बिना किसी परिणाम की चिन्ता किए, वह जीवन में एक दिन सफल इंसान जरूर बनता है। फिजूलखर्ची से बचें आचार्य चाणक्य के मुताबिक जीवन में सफल और अमीर इंसान बनने के लिए फिजूलखर्ची से बचना बहुत जरूरी है। जो लोग बेवजह के पैसे उड़ाते रहते हैं और बिना सोचे समझे कहीं भी पैसा खर्च करते रहते हैं, उनके पास लक्ष्मी कभी भी नहीं टिकती है। लाखों कमाने के बावजूद ऐसे इंसान कभी भी अमीर नहीं बन पाते। जीवन में अमीर इंसान बनना है तो फिजूल खर्ची की आदत को छोड़ना बहुत जरूरी है। जब तक मंजिल न मिले, ना बताएं किसी को अपना लक्ष्य आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो बिना मंजिल मिले कभी भी किसी से अपना लक्ष्य शेयर नहीं करना चाहिए। जब लोग अपनी प्लानिंग को दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं, तो उस पर एक नेगेटिविटी आ सकती है जिसकी वजह से आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में लोगों की जलन और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ना करें घमंड जीवन में सफल इंसान बनने के लिए घमंड को त्यागना बहुत जरूरी है। जिस इंसान के अंदर घमंड आ जाता है जल्दी ही उसका पतन होना शुरू हो जाता है। घमंड इंसान का दुश्मन होता है क्योंकि जब इंसान के मन में घमंड आना शुरू होता है, तो उसे अपने सामने सारी दुनिया फीकी लगने लगती है और यहीं से उसके तरक्की के मार्ग में बाधा आने लगती है। आचार्य चाणक्य का भी कहना है कि जीवन में सफल इंसान बनने के लिए घमंड को त्यागना बहुत जरूरी है।