samacharsecretary.com

अलमारी में जमा पुराने कपड़े ला सकते हैं नकारात्मकता, जानें तुरंत समाधान

आपकी अलमारी में ऐसे कई कपड़े रखें होंगे, जिन्हें आपने महीनों या सालों से नहीं पहना होगा। वहीं, कुछ ऐसे भी कपड़े घर में आपने जमा कर रखें होंगे, जो फटे पुराने होंगे। अगर, ऐसा है तो अनजाने में आप अपने घर में निगेटिविटी को न्योता दे रहे हैं, जो आगे चलकर आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में पुराने कपड़ों का संबंध शनि और राहु से माना जाता है। जिन घरों में पुराने कपड़े होते हैं, वहां पर शनि और राहु का अशुभ प्रभाव रहता है। पुराने, बिना इस्तेमाल में आने वाले सामान और कबाड़ को भरकर रखने से निगेटिव एनर्जी बनने लगते हैं। ऐसा होने पर आपकी तरक्की और सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर शुभ और अच्छी चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। इसलिए घर में और अलमारी में उन्हीं कपड़ों को रखें जो पहनने लायक हों और फटे-पुराने नहीं हों। आइए जानते हैं पुराने कपड़ों का क्या करें… वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर फटे, पुराने और बेकार कपड़ों को तुरंत ही अलमारी से बाहर निकाल दें। इन कपड़ों की वजह से आपको आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पुराने, बेकार और फटे हुए कपड़ों दान नहीं करने चाहिए। यदि आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ दान करना चाहते हैं, तो ऐसे कपड़े दें, जो पहनने लायक हों। यदि आपके पास काले कपड़े हों, तो उन्हें शनिवार के दिन दान करने से शनि दोष कम होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेरंग हो चुके कपड़े पहनने या उन्हें घर में रखे रहने से आपकी जिंदगी भी बेरंगी होने लगती है। इसी तरह दाग-धब्बे लगे कपड़े भी घर में नहीं रखने चाहिए। इसलिए इन कपड़ों को भी फेंक दें।  

08 सितंबर 2025 : बदलेगी इन राशियों की किस्मत, देखें दैनिक राशिफल

मेष: मेष राशि, उत्साह और अप्रत्याशित मोड़ से भरे दिन के लिए तैयार हो जाइए। आपकी एनर्जी हाई रहने वाली है। चाहे कुछ नया प्रयास करना हो या नया रास्ता अपनाना हो, आज का दिन बदलाव को अपनाने और नए अवसरों का स्वागत करने का है। वृषभ: आज के दिन सरप्राइज के लिए तैयार रहें। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आप रिजल्ट्स से आश्चर्यचकित हो सकते हैं। आपका प्रेम जीवन समृद्ध रहेगा, जिससे आपको अपने साथी के साथ संवाद करने में आसानी होगी। मिथुन: आज के दिन आप उस संबंध को महसूस करेंगे, जो एक विशेष बॉन्ड बनाने के लिए आवश्यक है। सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होगा। बेहतर भविष्य के लिए क्रिएटिव योजनाएं बनाएं ताकि आप अपना ख्याल रख सकें।  कर्क: आज का दिन आपके जीवन में खुशियां और संतुष्टि लेकर आने वाला है। आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किसी बाहरी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। करियर में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी। सिंह: आज आप आध्यात्मिक और प्रोफेशनल तौर पर विकास हासिल करने में भी सफल रहेंगे, जो महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ढेर सारे अवसर पाने के लिए आपको विनम्र और ईमानदार रहना चाहिए। कन्या: आज के दिन उन लोगों के प्रति आभारी रहें, जो बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना आपके मानसिक स्वास्थ्य की परवाह करते हैं। आश्चर्यजनक परिणाम देखने के लिए अच्छा काम जारी रखें। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें ताकि आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित कर सकें। तुला: आज के दिन आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आप जो कुछ भी चाहते हैं उसे प्राप्त करना हमेशा संभव नहीं होता है, विशेषकर विलासिता की वस्तुएं। अंत में आप देखेंगे कि आप आसानी से सफल हो जाएंगे। वृश्चिक: स्थिति में सुधार के लिए आपको कुछ वित्तीय विचारों के साथ प्रयोग करने की आवश्यकता है। आपका परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि आप नियमित रूप से अपनी परेशानियों को शेयर करके अच्छा महसूस करें।  धनु: आज के दिन भविष्य के बारे में सोचना आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको इस समय बहुत त्याग करने की आवश्यकता है ताकि आप आगे एक अच्छा जीवन जी सकें। आपको अपने परिवार के बारे में भी प्लान करने की आवश्यकता है। मकर: आज के दिन छोटी बचत से शुरुआत करें और देखें कि आपका प्रदर्शन कैसा रहता है। आप अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, तो आपको कमाई के अन्य स्रोतों के बारे में भी सोचना चाहिए। अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। कुंभ: कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको अपने निजी समय का त्याग करना होगा। आपके परिवार को इस संबंध में सहयोगी होना चाहिए ताकि यह एक टीम वर्क बन जाए। इसका मतलब यह नहीं है कि आपके पास पर्सनल टाइम नहीं होगा। मीन: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। नियमित रूप से पार्टनर से बातचीत करना जरूरी है। इससे आपको मानसिक शांति पाने और एक-दूसरे पर और भी अधिक भरोसा करने में मदद मिलेगी।

भाग्य का ताला खोलेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इस ग्रहण से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।  चंद्र ग्रहण से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन मेष राशि : मेष राशि वालों को चंद्र ग्रहण से जबरदस्त लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। धन का आवक बढ़ेगा। इंकम में इजाफा होगा। धन बचत के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। वृषभ राशि : चंद्र ग्रहण से वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बेहद शुभ फल देंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। यह इंकम बढ़ाने के लिए विकल्पों की तलाश करने का उत्तम समय साबित होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, इस माह में स्टॉक मार्केट या रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने का रिस्क लेने से बचें। कन्या राशि : कन्या राशि वालों का भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के इंकम में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल होगी। व्यापार में विस्तार होगा। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन के सभी कष्ट दूर होंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। हालांकि, इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने बजट पर ध्यान दें। धन बचत करें और जल्दबाजी में महंगी वस्तु की खरीदारी करने से बचें। धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों के बाधाएं दूर होंगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस माह आपके सभी सपने साकार होंगे। हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। इस माह आप सोच-समझकर रियल एस्टेट में इनवेस्ट कर सकते हैं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कांच टूटने का रहस्य: घर में अचानक टूटने पर लें ये जरूरी कदम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अचानक कांच का टूटने को आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह किसी आने वाली मुसीबत के टालने का संकेत है। कहते हैं कि आने वाली किसी मुसीबक को उस कांच ने अपने ऊपर ले लिया है और घर व परिवार के सदस्यों की रक्षा की है। खासकर यदि यह किसी खिड़की या दरवाजे का कांच अचानक बिना किसी वजह से टूट जाए, तो इसे अच्छा माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह धन लाभ या किसी शुभ समाचार का भी संकेत हो सकता है। संभव है कि जल्द ही आपको अचानक किसी काम से धन लाभ हो सकता है। टूटे हुए कांच को घर से हटा दें हालांकि, टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में नकारात्मकता फैलाता है। कहते हैं कि घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इसलिए घर में कांच के टूटने के बाद इसे तुरंत हटा देना चाहिए। इन बातों का रखें ध्यान अगर किसी शुभ अवसर पर कांच या शीशा टूट जाते, तो इसे अपशकुन माना जाता है। टूटे हुए कांच को हटाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी को चोट न लगे। लिहाजा, इसे कूड़ेदान में फेंकने से पहले किसी मोटे कपड़े या कागज में लपेट लें। वास्तु के अनुसार, घर में गोल आकार का आईना या धार वाले शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि आप चौकोर आकार का आईना नहीं लगाना चाहते हैं, तो अष्टकोणीय डिजाइन को चुन सकते हैं। इसके अलावा आईने को कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। यदि आपने बेडरू में इसे लगाया भी है, तो इस तरह से लगाना चाहिए कि सोते समय आपका प्रतिविंब इसमें न दिखे। यदि आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां ये बदलाव करना मुमकिन नहीं है, तो उस शीशे पर कपड़ा डाल दें।  

ब्लड मून का दुर्लभ नजारा: भारत के इन शहरों में दिखेगा सबसे साफ, कब देखें चांद?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सात सितंबर यानी आज लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। इस समय सूतक काल चल रहा है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र में विराजमान होंगे। ऐसे में इसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 57 बजे, मध्य रात 11 बजकर 41 मिनट पर और समापन रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।  चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस लिए सात सितंबर को दिन में 12 बजकर 58 मिनट पर सूतक लग जाएंगे। 7 सिंतबर को दिखने वाला चंद्र ग्रहण लाल रंग का होगा। इसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। यह ग्रहण 3 घंटे 29 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना और किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए‌, कहा जाता है कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए‌। उन्हें इस दौरान घर से बाहर जाने से बचना चाहिए, इस दिन गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह के औजारों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। भारत के इन शहरों में दिखाई देगा ब्लड मून उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि पूर्वी भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी क्या होता है ब्लड मून आज लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं।

आज का राशिफल (7 सितंबर): इन राशियों को मिलेगा अपार धन लाभ और सुख-समृद्धि

मेष मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। वृषभ वृषभ राशि वालों आज आपकी लव लाइफ मधुर रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कलीग के साथ संबंध अच्छे होंगे। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत के मामले में अच्छे रहेंगे। धन के मामले में आप अच्छे रहेंगे। कर्क आज आपके लिए दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच की अनबन दूर हो सकती है। धन का प्रवाह आज अच्छा होगा। कोई रिश्तेदार आज आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करना अच्छा रहेगा। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सिंह आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। मन में तनाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। कन्या आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ में वृद्धि हो सकती है। हालांकि खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। तुला आज आप ऑफिस में सीनियर्स की उम्मीदों पर खरा उतर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी। धनु आज आप अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धन संचय करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार की परेशानी से निपटने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी क्षमता व स्किल दिखाने के मौके मिलेंगे। मकर आपको अपने काम पर फोकस करने में परेशानी हो सकती है। सेहत के कारण मन परेशान हो सकता है। धन की बचत में भी मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्र की मदद से किसी टास्क को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। कुंभ आज खुद के साथ एकांत में समय बिताना अच्छा रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार होगा। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापार आगे बढ़ेगा। मीन आज आपके घर किसी मित्र का आना हो सकता है। मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। भविष्य के लिए धन बचत पर विचार कर सकते हैं।  

पितृपक्ष 2025: पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें यह आसान जल अर्पण तरीका

पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है और यह 21 सितंबर 2025 तक चलेगा. यह 15 दिनों की वह अवधि है जब दिवंगत पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं. पितृपक्ष में पितरों को जल अर्पित करना, जिसे तर्पण भी कहा जाता है, एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक कर्म है. इस क्रिया को सही नियमों के साथ करना बेहद ज़रूरी है ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिल सके और उनका आशीर्वाद प्राप्त हो. आइए, जानते हैं पितृपक्ष में पितरों को जल चढ़ाने के सही नियम और विधि. जल अर्पित करने की सही दिशा तर्पण करते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है. पितरों को जल हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अर्पित करना चाहिए. दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है. कैसे करें तर्पण? (सही विधि) स्नान और शुद्धता: तर्पण करने से पहले स्नान करके खुद को शुद्ध करें. साफ़ और धुले हुए वस्त्र धारण करें. सही पात्र: जल अर्पित करने के लिए तांबे, पीतल या चांदी के पात्र का उपयोग करें. प्लास्टिक या स्टील के पात्र का उपयोग वर्जित है. कुशा और तिल का उपयोग: तर्पण के लिए कुशा (एक प्रकार की घास) और काले तिल का उपयोग अनिवार्य माना जाता है. जल में काले तिल मिलाकर अर्पित किए जाते हैं. हाथ की सही मुद्रा: जल अर्पित करते समय अपनी अनामिका (ring finger) और अंगूठे के बीच कुशा और तिल रखकर जल को धीरे-धीरे पात्र से गिराना चाहिए. इस मुद्रा को पितृतीर्थ कहते हैं. जल का प्रवाह: जल अर्पित करते समय ॐ पितृभ्य: नम: या ॐ पितृ देवताभ्यो नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. जल को किसी पवित्र नदी, तालाब या जलाशय के पास प्रवाहित करना उत्तम होता है. अगर यह संभव न हो, तो घर में किसी गमले या तुलसी के पौधे को छोड़कर, किसी ऐसी जगह जल गिराएं जहां वह व्यर्थ न हो. ये गलतियां बिल्कुल न करें? गलत दिशा में तर्पण: दक्षिण के बजाय किसी अन्य दिशा में जल अर्पित न करें. अशुद्ध अवस्था: बिना स्नान किए और अशुद्ध वस्त्र पहनकर तर्पण न करें. लोहे या स्टील का पात्र: तर्पण के लिए लोहे या स्टील के बर्तनों का उपयोग बिल्कुल न करें. जूते-चप्पल पहनकर तर्पण: कभी भी जूते-चप्पल पहनकर तर्पण नहीं करना चाहिए. पितृपक्ष का महत्व हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इन 15 दिनों के दौरान पितर पृथ्वी पर अपने वंशजों से मिलने आते हैं. इस दौरान किए गए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से उनकी आत्मा तृप्त होती है और वे अपने वंशजों को सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद देते हैं.

गीता में श्रीकृष्ण ने बताया बच्चों की परवरिश का सही तरीका, ये 5 बातें बदल देंगी जीवन

पेरेंट्स के लिए बच्चों की परवरिश उनकी लाइफ की सबसे अहम जिम्मेदारियों से एक है। हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि उनका बच्चा अच्छा इंसान बने, सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चले। लेकिन बच्चों को कुछ सिखाने के लिए उन्हें सिर्फ शब्दों में बोल देना ही जरूरी नहीं है, बल्कि आपकी तरफ से एक्शन भी जरूरी है। आसान शब्दों में कहें तो बच्चा अक्सर वही करता है, जो आपको करते हुए देखता है। आपका हर कदम, बच्चों के जीवन पर गहरा असर डालता है। भगवद गीता, जो जीवन का अद्भुत मार्गदर्शन देती है, माता-पिता को भी ऐसे अनमोल विचार देती है, जिनसे वे अपने बच्चों के चरित्र और सोच को पॉजिटिव दिशा दे सकते हैं। आइए, गीता के माध्यम से पॉजिटिव पैरेंटिंग के बारे में जाने। रोल मॉडल बनें, तभी बच्चा सीखेगा गीता के एक श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि सच्चा ज्ञान उन्हीं से मिलता है, जिन्होंने जीवन के उद्देश्य को समझा है। पेरेंटिंग के नजरिए से इस श्लोक का अर्थ समझें तो बच्चों के जीवन में एक अच्छा आदर्श होना बेहद जरूरी है। माता-पिता खुद ईमानदारी, दया और विनम्रता अपनाएं, ताकि बच्चे भी इन गुणों को सीखें। जब आप सही उदाहरण पेश करेंगे, तो बच्चा बिना कहे ही उसी रास्ते पर चलने लगेगा। स्वभाव के अनुसार काम करने की शिक्षा 'कर्मणैव हि संसिद्धिमास्थिता जनकादयः लोकसंग्रहमेवापि संपश्यन्कर्तुमर्हसि।' इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण बताते हैं कि हर व्यक्ति अपने स्वभाव के अनुसार ही काम करता है और उसे दबाना बेकार है। बच्चों को भी उनके स्वाभाविक गुणों के साथ ही आगे बढ़ने देना चाहिए। माता-पिता का काम है कि वे बच्चे को हर परिस्थिति में ईमानदारी और सच्चाई से काम करना सिखाएं। जब बच्चा अपने गुणों को सही दिशा में इस्तेमाल करना सीखता है, तो उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। सही मार्गदर्शन का महत्व गीता के एक श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण बताते हैं कि आत्मज्ञान की प्राप्ति सिर्फ अपने प्रयासों से नहीं, बल्कि एक अच्छे गुरु के मार्गदर्शन से होती है। ऐसे में बच्चों के लिए भी यह जरूरी है कि उनके जीवन में ऐसा गाइड हों जो उन्हें सही रास्ता दिखा सकें। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को धार्मिक और नैतिक सिद्धांतों का महत्व समझाएं, ताकि वे अपने जीवन में सही फैसला ले सकें। मन को दोस्त बनाना सिखाएं 'उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्। आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः॥' भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन इंसान का सबसे अच्छा दोस्त भी हो सकता है और सबसे खतरनाक दुश्मन भी। बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि वे अपने विचारों और आदतों को अच्छा बनाएं। माता-पिता का व्यवहार इसमें अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि बच्चा उन्हें देखकर ही सीखता है। अगर माता-पिता ईमानदार और संयमित हैं, तो बच्चा भी वैसे ही बनेगा। मानवीय मूल्यों का विकास करें भगवान कृष्ण ने निर्भयता, दया, क्षमा, सच्चाई, संयम और शांति जैसे गुणों को दिव्य संपत्ति बताया है। माता-पिता को चाहिए कि वे इन गुणों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जब बच्चा अपने घर में इन गुणों को रोज देखता है, तो वे उसकी सोच और स्वभाव में गहराई से बस जाते हैं, जिससे उसका चरित्र भी मजबूत बनता है।  

आज है अनंत चतुर्दशी, जानें बप्पा विसर्जन के सही समय और मुहूर्त

भोपाल  गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव का पर्व आज अनंत चतुर्दशी के साथ समाप्त हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी दिन बप्पा की विदाई होती है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में विसर्जन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए अब जानते हैं, आज गणेश विसर्जन के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य  के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए आज कई चौघड़िया मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें आप गणेश विसर्जन कर सकते हैं।  ये है शुभ मुहूर्त     अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): दोपहर 12:19 से शाम 5:02 बजे तक     सायं मुहूर्त (लाभ): शाम 6:37 से रात 8:02 बजे तक     रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 9:28 से सुबह 1:45 बजे (7 सितंबर) तक     उषाकाल मुहूर्त (लाभ): 7 सितंबर सुबह 4:36 से सुबह 6:02 बजे तक अनंत चतुर्दशी का महत्व गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है, इसलिए इसे अनंत चतुर्दशी कहा जाता है। पूजा के समय हाथ में अनंत सूत्र बांधा जाता है, जो भक्तों की हर संकट में रक्षा करता है। गणेशोत्सव के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित किया जाता है। विसर्जन से पहले प्रतिमा की विधिवत पूजा की जाती है, फूल चढ़ाए जाते हैं और नारियल व प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदाई दी जाती है।

गुरु का बन रहा है दुर्लभ योग, दीवाली से पहले इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे हंस महापुरुष राजयोग बनने जा रहा हैं। यह 12 साल बाद बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होसकते हैं। साथ ही इन राशियों की आय़ में जबरदस्त वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac) हंस महापुरुष राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह गुरु ग्रह आपकी राशि भाग्य भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी रूचि धर्म-कर्म के कार्यों में रहेगी। आपकी बौद्धिक और आध्यात्मिक क्षमता इस समय चरम पर होगी और आप अपने जीवन के उद्देश्य को समझने में सफल होंगे। वहीं  इस दौरान आपकी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी, खासकर अगर आप विदेश से जुड़े काम करते हैं। नौकरी में तरक्की या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। तुला राशि (Libra Zodiac) आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। साथ ही नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। यात्राएं फायदेमंद होंगी और बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में प्यार बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। कन्या राशि (Virgo Zodiac) आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस अवधि में आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। साथ ही  अगर आप बैंकिंग, मार्केटिंग या मीडिया जैसे क्षेत्रों में हैं तो आपकी बातचीत से डील्स पक्की होंगी। वहीं इस समय आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।