samacharsecretary.com

Aaj Ka Rashifal 5 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार

मेष राशि- कामकाज में रफ्तार बनी रहेगी। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में पुराने काम से फायदा होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में राहत रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचें। वृषभ राशि- ऑफिस में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी। कारोबार में धीरे-धीरे फायदा बढ़ेगा। घर के किसी जरूरी काम पर खर्च हो सकता है। रिश्तों में भरोसा बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बाहर का खाना कम खाएं। मिथुन राशि- इस सप्ताह नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका फायदा आगे मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी रहेगी। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। कर्क राशि- काम का दबाव रहेगा, लेकिन नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। कारोबार में पुराने ग्राहक साथ देंगे। घर के लोगों से खुलकर बात करें। किसी बात को मन में दबाकर न रखें। सेहत का ध्यान रखें और पूरी नींद लें। सिंह राशि- सप्ताह आपके पक्ष में रह सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन जरूरत के कामों पर ही पैसा लगेगा। कन्या राशि- किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। तुला राशि- रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। कारोबार में फायदा होने के संकेत हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम हो सकती है। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वृश्चिक राशि- इस सप्ताह धैर्य रखना जरूरी होगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। धनु राशि- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कारोबार में नई योजना बन सकती है। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा होगी। साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मकर राशि- नौकरी में आपकी मेहनत का फायदा मिलेगा। कारोबार में नई शुरुआत करने का मन बनेगा। घर के लोगों का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। पैसों के मामले में संतुलन बनाकर चलें। कुंभ राशि- यह सप्ताह नए मौके लेकर आएगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी बात को लेकर बेवजह चिंता न करें। सेहत सामान्य रहेगी। मीन राशि- सप्ताह मिलाजुला रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और आराम के लिए भी समय निकालें।

Horoscope 4 July 2026: शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आपको डेडलाइन के भीतर टास्क कंप्लीट कर लेने की सलाह दी जाती है। किसी भी बहस में पड़ने से बचें। आज धन का आगमन होगा। सेहत के मामले में फिटनेस पर ध्यान दें। अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। प्रोडक्टिव बने रहें। वृषभ राशि- दिन थोड़ा बिजी-बिजी रहने वाला है। कामकाज के चक्कर में अपनी पर्सनल लाइफ से समझौता करना ठीक नहीं है। पैसे कमाने में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। कुछ लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। मिथुन राशि- ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है। पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें। जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें। कर्क राशि- कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। सिंह राशि- व्यापार, सेहत, पैसों का मामला या हो लव लाइफ बड़े चेंज के लिए तैयार हो जाएं। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। आपका दिन काफी बिजी साबित हो सकता है। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। कन्या राशि- आपका दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है। आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। तुला राशि- एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें। वृश्चिक राशि- आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई करें। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा में धन-लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें सॉल्व हो जाएंगी। धनु राशि- अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें। खर्च को इस वक्त कंट्रोल करने की जरूरत है। आज के दिन आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मकर राशि- इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। काम को समय पर पूरा करने पर फोकस रखें। सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा। कुंभ राशि- दिन दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। मीन राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

सुबह हथेलियाँ देखने की परंपरा: लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का आशीर्वाद माना गया

सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में सुबह के समय को बहुत ही ज्यादा कीमती माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी और पॉजिटिव एनर्जी के साथ हो, तो हमारा पूरा दिन ही खुशियों से भरा हुआ और सफल बना रहता है. दिन को इसी तरह की एक अच्छी और पॉजिटिव शुरुआत देने के लिए हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग सुबह सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखा करते हैं और परिवार के बाकी सभी सदस्यों को भी ऐसा ही करने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों करते हैं और हमें भी इसकी सलाह क्यों देते हैं? अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल आ रहा है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ लें. आज हम आपको बहुत ही आसान शब्दों में समझाने वाले हैं कि इस पुरानी और सुंदर परंपरा के पीछे क्या धार्मिक, वास्तु से जुड़े और प्रैक्टिकल कारण छिपे हुए हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से. हमारी हथेलियों में होता है देवी-देवताओं का वास शास्त्रों और वास्तु की अगर माने तो हमारे हाथों में ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्तियां निवास करती हैं. इसके लिए हमारे सनातन धर्म में एक बहुत ही प्रसिद्ध श्लोक भी बताया गया है, जो ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी’ से शुरू होता है. इस श्लोक का बिल्कुल सीधा और आसान अर्थ होता है कि हमारी उंगलियों के सबसे आगे वाले हिस्से में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. हमारी हथेली के ठीक बीच वाले हिस्से में ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती रहती हैं. वहीं, हथेली के नीचे यानी कलाई के पास भगवान विष्णु का स्थान माना जाता है. इसलिए, जब हम सुबह जागते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को देखते हैं, तो एक साथ हमें धन, बुद्धि और जीवन में सही रास्ते पर चलने का आशीर्वाद मिल जाता है. निगेटिव एनर्जी से बचाव और वास्तु का फायदा वास्तु शास्त्र के अनुसार जब हम रात को सोने के बाद अगली सुबह सोकर उठते हैं, तो हमारा शरीर और दिमाग पूरी तरह से शांत सिचुएशन में होते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर माने तो सुबह आंख खुलते ही हमें किसी भी ऐसी चीज को नहीं देखना चाहिए जो मन में उदासी या निगेटिविटी को पैदा करे. उदाहरण के लिए, सुबह-सुबह बंद घड़ी, गंदा कमरा या आईना देखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. कहा जाता है कि सुबह उठते ही आईना देखने से रात भर की निगेटिव एनर्जी हमारे अंदर दोबारा आ सकती है. इसके ठीक विपरीत, अपने खुद के हाथों को देखना सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है. इससे घर और जीवन का वास्तु दोष दूर होता है और मन में सुबह से ही अच्छे ख्याल आने लगते हैं. सेल्फ-कॉन्फिडेंस और मेहनत की सबसे बड़ी सीख इस ट्रेडिशन के पीछे एक बहुत डीप प्रैक्टिकल मैसेज भी छिपा हुआ है, जो हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है. हमारी हथेलियां हमारी मेहनत यानी हमारे ‘कर्म’ की पहचान हैं. हम अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल करते हैं या जो भी सफलता पाते हैं, वह अपने हाथों की मेहनत से ही पाते हैं. ऐसे में हर सुबह सोकर उठने के बाद अपने ही हाथों को देखने से हमें यह याद रहता है कि हमारे भाग्य को बनाने की ताकत भगवान ने हमारे अपने हाथों में ही दी है. यह छोटी सी आदत हमारे अंदर सेल्फ-रिलायंस और कॉन्फिडेंस की भावना जगाती है. इससे हम पूरे दिन ईमानदारी और लगन के साथ अपना काम करने के लिए मोटिवेटेड रहते हैं. सुबह उठकर हथेलियों को देखने का सही तरीका इस ट्रेडिशन का पूरा फायदा उठाने के लिए सुबह जैसे ही आपकी आंखें खुले, तुरंत उठकर बिस्तर से नीचे न उतरें. सोकर उठते ही सबसे पहले आराम से बिस्तर पर ही बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को मिलाकर एक खुली किताब की तरह अपने चेहरे के सामने लाएं. इसके बाद बिल्कुल शांत मन से अपने हाथों की रेखाओं और उंगलियों को देखें. अगर आपको श्लोक याद है तो मन में उसका जाप कर लें, और अगर याद नहीं है तो बस अपने भगवान का नाम ले लें. इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को आपस में थोड़ा रगड़ें ताकि उनमें हल्की सी गर्मी आ जाए. फिर इन गर्म हथेलियों को अपने पूरे चेहरे, आंखों और सिर पर धीरे से फेर लें. ऐसा करने से आपके शरीर में तुरंत एक नई एनर्जी और फ्रेशनेस आ जाएगी और आप पूरे दिन खुद को बेहतर महसूस करेंगे. यह एक बहुत ही आसान वास्तु का उपाय है, जो आपकी जिंदगी में सुख और शांति ला सकता है.

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

मेष प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी। अच्छे अवसर जल्द ही आपकी पहुंच में आ सकते हैं। आपकी ईमानदारी लव लाइफ और नौकरी दोनों में काम आएगी। सकारात्मक परिणाम देखें। आज छोटी-मोटी मेडिकल और फाइनेंशियल समस्या भी होगी। वृषभ आप सही कदम उठाना जानते हैं। आज प्रेम जीवन को रोमांटिक बनाने पर फोकस रखें। आज बड़ी रकम इन्वेस्ट करने से बचें। कोई बड़ी पैसों को प्रॉब्लम नहीं होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी नॉर्मल है। सेल्फ लव पर ध्यान दें। मिथुन आज काम के प्रति समर्पित रहें। आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। बिजनेस की शुरुआत करने वालों के लिए बेहतर कमाई के ऑपशन्स जल्द ही मिलेंगे। परिवर्तन से आपको लाभ होगा। कर्क आज कोई भी जोखिम आपके लिए खतरा साबित नहीं होगा। लव और प्रोफेशनल जीवन में पॉजिटिव रहें। मौकों की तलाश करें। धन का आगमन होगा और धनी बने रहने के लिए खर्च पर कंट्रोल करें। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सिंह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ डेट पर जा सकते हैं, जिसे आप पसंद करते हैं। आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज सफल पेशेवर जीवन के साथ-साथ खुशहाल लव लाइफ का आनंद लें। समझदारी से पैसों का इंवेस्टमेंट करें। कन्या जहां पेशेवर लोग सफलता का स्वाद चखेंगे, वहीं उद्यमी भी नए उद्यम शुरू कर सकते हैं। अपने बॉस का खास बनने की आपकी कोशिश में थोड़ा समय लगेगा। धन और स्वास्थ्य दोनों पॉजिटिव रहने वाले हैं। तुला अपने प्रेम जीवन में सकारात्मक रहें। ऑफिस में अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। अपनी स्किल्स साबित करने के लिए नए टास्क लें। स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं होगी। आपकी ईमानदारी की आपकी खासियत है। वृश्चिक अपने प्रेमी के साथ खुश रहें। कोशिश करें कि आप पेशेवर आवश्यकताओं को पूरा करें। नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी लेकिन वित्तीय समृद्धि बनी रहेगी। पैसों को स्मार्ट तरीके से करें मैनेज करें। ऑफिस रोमांस से बचें। धनु कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। आपका पॉजिटिव रवैया आपकी सभी मुश्किलें सॉल्व करेगा। आज का दिन हलचल से भरपूर रहने वाला है। आज चीजें आपके हाथ से बाहर हो सकती हैं। कोई भी जरूरी डीसीजन आज न लें। मकर अपने लव रिलेशन में परेशानियों को दूर रखें। ऑफिस में शांत रहें। अपनी योग्यता साबित करने के लिए नई जिम्मेदारियां लें। आपका इंट्यूशन कभी आपको गलत फीलिंग नहीं देगा। वित्तीय मामलें में समृद्धि आपके पक्ष में है। कुंभ दोस्तों के आने से आप अच्छा फील करेंगे। प्रोफेशनल तौर पर मौकों पर नजर रखें। मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है। आज सेहत चिंता का विषय रहेगी। लोगों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। मीन लव के मामले में पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस न करें। कोई बड़ी प्रोफेशनल चुनौती नहीं आएगी। आज आपको भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। हेल्थ के मामले में भी दिन पॉजिटिव है।

घर की चाबियां कहां रखें? वास्तु शास्त्र के ये नियम दिलाएंगे शुभ फल

घर में मौजूद हर छोटी-बड़ी वस्तु का वास्तु शास्त्र में अपना महत्व बताया गया है. माना जाता है कि वस्तुओं को सही दिशा और सही स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इन्हीं वस्तुओं में चाबियां भी शामिल हैं. वास्तु शास्त्री बिमलेश कुमार बताते हैं कि आमतौर पर लोग चाबियों को सिर्फ ताला खोलने का साधन समझते हैं, लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार ये सुरक्षा, जिम्मेदारी और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. इसलिए उनके अनुसार चाबियों को रखने से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है. किस दिशा में रखें घर की चाबियां? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की मुख्य चाबियां पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है. यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा से जुड़ी मानी जाती है. कहा जाता है कि इस स्थान पर चाबियां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और महत्वपूर्ण कार्यों में स्थिरता आती है. चाबियों को रखने के लिए लकड़ी के की-होल्डर या छोटे बॉक्स का उपयोग करना भी अच्छा माना जाता है. मुख्य द्वार के पास रखें व्यवस्थित की-होल्डर घर के प्रवेश द्वार के पास साफ और व्यवस्थित की-होल्डर लगाना लाभकारी माना जाता है. इससे चाबियां सुरक्षित रहती हैं और बार-बार खोजने की परेशानी भी नहीं होती. वास्तु के अनुसार व्यवस्थित वातावरण सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जबकि बिखराव नकारात्मकता बढ़ा सकता है. रसोईघर में चाबियां रखने से बचें वास्तु मान्यताओं के मुताबिक रसोईघर में चाबियां रखना उचित नहीं माना जाता. रसोई अग्नि तत्व का स्थान है और चाबियां धातु की बनी होती हैं. इन दोनों तत्वों का असंतुलन घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इसलिए चाबियों के लिए अलग स्थान निर्धारित करना बेहतर माना जाता है. पूजा स्थल से रखें दूर कई लोग सुविधा के लिए पूजा घर के आसपास चाबियां रख देते हैं, लेकिन वास्तु में इसे उचित नहीं माना गया है. पूजा स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है, इसलिए वहां केवल पूजा से जुड़ी वस्तुएं ही रखना बेहतर माना जाता है. पुरानी और बेकार चाबियां हटाएं घर में पड़ी जंग लगी, टूटी हुई या किसी काम की न रहने वाली चाबियों को लंबे समय तक संभालकर रखने से बचना चाहिए. ऐसी वस्तुओं को समय-समय पर हटाने से घर में स्वच्छता और सकारात्मकता बनी रहती है. वास्तु के अनुसार अनुपयोगी वस्तुएं रुकी हुई ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं. हालांकि वास्तु नियम आस्था और परंपराओं पर आधारित होते हैं, लेकिन घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखना हर दृष्टि से लाभदायक माना जाता है.

Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: जानें गुरुवार का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

मेष आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। कुछ अटके हुए कामों में गति आ सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। किसी भी तरह के निवेश या जोखिम से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। वृषभ आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा और अच्छा रहने वाला है। मन में शांति बनी रहेगी। धन से जुड़े मामलों के लिए दिन बेहतरीन है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। मिथुन आज आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी काम को जल्दबाजी या बिना सोचे नहीं करें, वरना नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। कर्क आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र या बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सिंह आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। ऑफिस में काम का दबाव महसूस हो सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर पूरा नियंत्रण रखें। आकस्मिक खर्च होने से आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। कन्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। तुला आज का दिन आपके लिए उत्साह और उम्मीदों से भरा रहेगा। आज जो सोचेंगे उसे पूरा करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वृश्चिक पुरानी मानसिक चिंताओं या परेशानी से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धनु आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। कामकाज की अधिकता रहेगी। सुख-सुविधाओं या घर की किसी वस्तु पर धन खर्च हो सकता है। अपने लिए स्वयं निकालें और आराम करें। मकर आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आप प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने में सफल होंगे। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक राहत पाने के लिए दिन की शुरुआत योग से करें। कुंभ आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है और आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मानसिक राहत पाएंगे। मीन आज आपको करियर में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यावसायिक रूप से दिन बहुत अच्छा है। अटके हुए काम पूरे होंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें।

घर में रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक परेशानियां, तुरंत हटाने की सलाह।

कई बार लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और अच्छी कमाई भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके हाथ में पैसा नहीं टिकता. कमाई होने के बाद भी बचत नहीं हो पाती और बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी एक वजह घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष भी हो सकते हैं. मान्यता है कि घर में रखी कुछ अनावश्यक और अनुपयोगी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे धन की बरकत और तरक्की प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं कि घर से किन चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए, ताकि आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहे. टूटा हुआ शीशा या चटका हुआ कांच वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे या चटके हुए कांच के बर्तनों को वास्तु दोष का कारण माना गया है. मान्यता है कि घर में चटका हुआ आईना या कांच की टूटी-फूटी वस्तुएं रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और धन हानि के योग बनते हैं.  रुकी हुई या खराब घड़ियां घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि घर में पड़ी बंद या खराब घड़ी व्यक्ति की तरक्की और भाग्य में रुकावट पैदा कर सकती है. यदि घर में कोई ऐसी घड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या हटा दें. बहता हुआ नल या पानी की बर्बादी अगर आपके घर की रसोई या बाथरूम का कोई नल लगातार टपकता रहता है, तो इसे वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है. मान्यता के अनुसार, नल से लगातार पानी टपकना धन के अनावश्यक खर्च और आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है.  कांटेदार पौधे और डरावनी तस्वीरें घर की सजावट के लिए कभी भी नकली कांटेदार पौधे या कैक्टस नहीं लगाने चाहिए. इसके अलावा डूबती हुई नाव, महाभारत के युद्ध, ताजमहल या किसी जंगली जानवर की हिंसक तस्वीरें भी घर में लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिससे परिवार में कलह और आर्थिक उन्नति में बाधा आ सकती है.

घर बनवाने से पहले वास्तु के ये जरूरी नियम जानें, मिलेगा सुख और समृद्धि हमेशा।

घर बनाना हर किसी का सपना होता है. यह सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य और खुशियों से जुड़ा होता है. इसलिए घर बनवाते समय जल्दबाजी करने के बजाय हर काम को सोच-समझकर करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखने से घर बनाने का काम आसानी से पूरा हो सकता है. सही जमीन का चुनाव है जरूरी घर बनाने से पहले जमीन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है. वास्तु के अनुसार जमीन का आकार और उसकी दिशा सही होनी चाहिए. माना जाता है कि जिस जमीन का ढलान उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर होता है, वह शुभ मानी जाती है. शुभ समय में शुरू करें निर्माण कार्य घर बनवाने का काम शुरू करने से पहले शुभ समय का ध्यान रखना भी अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि सही समय पर शुरू किया गया काम कम रुकावटों के साथ पूरा हो सकता है. इसलिए कई लोग निर्माण शुरू करने से पहले मुहूर्त निकलवाते हैं. निर्माण सामग्री सही जगह पर रखें ईंट, सीमेंट, सरिया और दूसरी निर्माण सामग्री रखने की जगह भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. वास्तु के अनुसार भारी सामान को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. इससे सामान सुरक्षित रहता है और काम भी व्यवस्थित तरीके से चलता है. पहले चारदीवारी बनवाना हो सकता है फायदेमंद घर का निर्माण शुरू करने से पहले यदि पूरे प्लॉट की चारदीवारी बनवा ली जाए तो यह अच्छा माना जाता है. इससे सुरक्षा बनी रहती है और निर्माण कार्य के दौरान भी सुविधा होती है. सामान रखने के लिए अलग जगह बनाएं यदि संभव हो तो निर्माण शुरू करने से पहले एक छोटा कमरा या स्टोर बनवा सकते हैं, जहां निर्माण का सामान रखा जा सके. इससे सामान इधर-उधर नहीं बिखरता और जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाता है. वास्तु के साथ जरूरी बातों का भी रखें ध्यान वास्तु नियमों के साथ-साथ घर बनाते समय मजबूत निर्माण, सुरक्षा, बजट और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है. अच्छी योजना और धैर्य के साथ बनाया गया घर लंबे समय तक परिवार को सुख और आराम देता है.

आचार्य चाणक्य ने बताए ऐसे लोगों से शादी करने के नुकसान, जरूर जानें पहले।

शादी हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा और जरूरी फैसला होती है. अगर लाइफपार्टनर सही और अच्छा हो, तो आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाती है, लेकिन अगर एक गलत इंसान जिंदगी में कदम रख दे, तो पूरी जिंदगी बर्बाद होने का खतरा रहता है. आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले अपनी नीतियों में शादी को लेकर कुछ बेहद ही जरूरी और साथ ही कड़वी बातें बताई थीं, जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने बहुत ही साफ-साफ यह चेताया था कि कुछ खास तरह के लोगों से आपको कभी भी शादी करने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए. अगर आप इन लोगों से शादी कर लेते हैं, तो आपकी जिंदगी बर्बाद होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो चाणक्य की इन बातों को एक बार जरूर समझ लें. बाहरी खूबसूरती के चक्कर में न फंसें आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी सिर्फ चेहरा देखकर या बाहरी सुंदरता पर मरकर शादी का फैसला नहीं लेना चाहिए. कई बार लोग सुंदर चेहरा देखकर शादी के लिए बिना सोचे ही हां कर देते हैं, लेकिन बाद में उनका यही फैसला जीवनभर पछतावे की वजह बनता है. चाणक्य के अनुसार, किसी भी इंसान की असली सुंदरता उसके मन और उसकी सोच में होती है. अगर किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और संस्कार अच्छे नहीं हैं, तो उसकी बाहरी खूबसूरती बहुत जल्दी फीकी लगने लगती है. इसलिए, चेहरे की चमक के पीछे भागने के बजाय इंसान के दिल और सोच को परखना ज्यादा जरूरी है. 30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा गुस्से वाले और कड़वा बोलने वाले लोगों से अक्सर हमने अपने बड़ों से यह सुना ही है कि मीठी बोली से दुश्मन को भी अपना दोस्त बनाया जा सकता है, लेकिन जो इंसान हमेशा गुस्से में रहता है और हर छोटी बात पर कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करता है, वह घर की शांति को पूरी तरह खत्म कर देता है. आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे इंसान से शादी करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए क्योंकि जिसका खुद के गुस्से पर कंट्रोल न हो, वह कभी भी आपकी परवाह नहीं करेगा. कड़वी जुबान वाले लोग न सिर्फ आपका दिल दुखाएंगे, बल्कि समाज में आपके परिवार की इज्जत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. लालची और पैसों के पीछे भागने वाले आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी का जो रिश्ता होता है वह पूरी तरह से भरोसे और प्यार की बुनियाद पर टिका हुआ होता है. यह कभी भी धन-दौलत पर टिका हुआ नहीं रहता है. आचार्य चाणक्य ने इस बात को लेकर आगाह करते हुए बताया है कि जो लोग बेहद लालची होते हैं या सिर्फ पैसों को देखकर रिश्ता जोड़ते हैं, वे कभी भी आपके बुरे वक्त में आपका साथ नहीं निभाएंगे. इस तरह के लोगों के लिए रिश्ते से ज्यादा आपकी जेब और हैसियत मायने रखती हैं. अगर कल को आपकी जिंदगी में पैसों से जुड़ी दिक्कतें आई, तो ये लोग सबसे पहले आपका साथ छोड़ सकते हैं. इसलिए, पैसों के लालची इंसान से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए समझदारी है. जो दूसरों का आदर-सम्मान न करना जानते हों एक अच्छे जीवनसाथी या लाइफपार्टनर की पहचान इस बात से भी होती है कि वह आपके साथ ही नहीं बल्कि दूसरों के साथ भी कैसा बर्ताव करता है. चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता, बड़ों या समाज के अन्य लोगों का सम्मान नहीं करता, वह कभी आपको भी सच्चा सम्मान नहीं दे पाएगा. शादी के बंधन में सिर्फ दो लोग नहीं, बल्कि दो परिवार भी आपस में जुड़ते हैं. अगर सामने वाले में अपनों के प्रति आदर का भाव नहीं है, तो वह आपके परिवार को कभी अपना नहीं मान पाएगा और घर में हमेशा कलह बनी रहेगी. धर्म और अच्छे कर्मों से दूर रहने वाले यहां पर धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ से नहीं है, बल्कि इसका संबंध सही और गलत की समझ से है. जो इंसान अच्छे कर्मों में विश्वास नहीं रखता, हमेशा झूठ कहता है या फिर दूसरों को धोखा देने में माहिर होता है, वह कभी एक भरोसेमंद लाइफपार्टनर नहीं बन सकता. आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों के साथ जिंदगी बिताना किसी नरक से कम नहीं होता क्योंकि उनकी गलत आदतें एक न एक दिन आपको भी बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं. इसलिए शादी से पहले इंसान के चाल-चलन और उसकी आदतों को अच्छी तरह से जान लेना आपके लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है.

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

मेष राशि- खुली बातचीत और समझ के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करें। फालतू तनाव से बचने के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान दें। सेहत के लिहाज से, हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने से आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा। हर दिन को क्लियरिटी के साथ देखें। वृषभ राशि- संतुलन और विकास पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। करियर और पर्सनल जीवन में उन्नति के अवसर खुद ही सामने आते हैं, लेकिन सोच-समझकर डिसीजन लेने की आवश्यकता होती है। मिथुन राशि- नई संभावनाओं के लिए खुले रहें, लेकिन फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। व्यक्तिगत संबंधों की बात करें तो खुद की सुनें। याद रखें, छोटे कदम महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। कर्क राशि- अपनी आदतों को बदलाव करके और तनाव के लेवल के प्रति सचेत रहकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आपका ध्यान वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर होना चाहिए। आराम के लिए समय को प्राथमिकता दें। सिंह राशि- प्रोफेशनल रूप से, बदलावों के लिए तैयार रहें। नई स्किल्स सीखने के लिए तैयार रहें। वित्तीय रूप से, यह आपके खर्च और बचत की आदतों पर गौर करने का ये अच्छा समय है। कन्या राशि- दिन वित्तीय रूप से स्टेबिलिटी बनाने के लिए सावधानी बरतें। आपको अपने पर्सनल और पेशेवर जीवन में नए मौके तलाशने पर फोकस करना होगा। आप अपने करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत होते हुए पा सकते हैं। तुला राशि- खुद को ऐसी सिचूऐशन में पाएंगे, जो पर्सनल व प्रोफेशनल ग्रोथ की ओर ले जाएगी। रिश्तों को स्ट्रॉंग बनाने के लिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पेशेवर रूप से, यह आगे बढ़ने और नए अवसरों की खोज करने का समय है। वृश्चिक राशि- आर्थिक रूप से खर्चों को लेकर सतर्क रहें और बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें। वित्तीय संतुलन बनाए रखने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर आपको फोकस करना चाहिए। धनु राशि- धन और स्वास्थ्य पर नजर रखें। कुंभ राशि वालों को संतुलन पर जोर देने की जरूरत है। रिश्तों में ईमानदारी बहुत जरूरी है। पेशेवर तौर पर तनाव को मैनेज करना और कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। मकर राशि- अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। बदलाव को अपनाने, रिश्तों को बेहतर बनाने और करियर में विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मोटिवेट किया जाता है। कुंभ राशि- अपने करियर में बदलावों को खुले दिमाग से अपनाएं, क्योंकि नए बिजनेस अप्रत्याशित सफलता की ओर ले जा सकते हैं। आपका वित्तीय दृष्टिकोण बेहतर होगा, लेकिन योजना बनाना और उसके अनुसार बजट बनाना बुद्धिमानी होगी। मीन राशि- प्यार के मामलों में, संचार बंधन को मजबूत करने की कुंजी होगी। अपनी एनर्जी लेवल को स्टेबल रखने के लिए संतुलित दिनचर्या को शामिल करके अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना याद रखें।