samacharsecretary.com

3 जुलाई को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, गणेश पूजा से दूर होंगे सभी विघ्न और बाधाएं

 हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ने वाली कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी इस वर्ष 3 जुलाई को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं, रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस बार इस व्रत का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. शुभ तिथि और पूजा का मुहूर्त पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी तिथि का आरंभ 3 जुलाई को सुबह 11:20 बजे होगा और इसका समापन 4 जुलाई को दोपहर 12:39 बजे होगा. उदया तिथि और चंद्रोदय के आधार पर व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:07 से 4:47 बजे तक रहेगा. लाभ-उन्नति मुहूर्त 7:12 से 8:56 बजे, अमृत मुहूर्त 8:56 से 10:41 बजे और अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:53 बजे तक रहेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:28 से 11:46 बजे तक रहेगा, जिसे पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा व्रत के दिन प्रातः स्नान कर भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित करें और व्रत का संकल्प लें. पूजा में दूर्वा, लाल पुष्प, अक्षत, चंदन, धूप और दीप अर्पित करें. भगवान गणेश को मोदक या तिल के लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है. व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें, केवल सेंधा नमक का प्रयोग करें और काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें. साथ ही जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान करना भी शुभ फलदायी माना गया है.

जुलाई 2026 में दो रवि प्रदोष व्रत, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह व्रत जिस वार को पड़ता है, उसी के आधार पर इसका नाम रखा जाता है. मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक प्रदोष व्रत करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं तथा घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 में दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार दोनों ही व्रत रविवार को पड़ रहे हैं, इसलिए इन्हें रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. ऐसे में इस शुभ संयोग में व्रत रखने से भक्तों को भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. पहला प्रदोष व्रत जुलाई महीने का पहला प्रदोष व्रत आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा.     व्रत एवं पूजा तिथि: 12 जुलाई 2026, रविवार     त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 12 जुलाई, सुबह 02:04 बजे     त्रयोदशी तिथि समाप्त: 12 जुलाई, रात्रि 10:29 बजे     पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 07:22 बजे से रात 09:24 बजे तक दूसरा प्रदोष व्रत जुलाई का दूसरा प्रदोष व्रत आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा.     व्रत एवं पूजा तिथि: 26 जुलाई 2026, रविवार     त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई, दोपहर 01:57 बजे     त्रयोदशी तिथि समाप्त: 27 जुलाई, शाम 04:14 बजे     पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 07:16 बजे से रात 09:21 बजे तक प्रदोष काल में पूजा का महत्व प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा प्रदोष काल में की जाती है. यह समय सूर्यास्त के बाद और रात्रि के आगमन के बीच का होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस काल में भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं. कहा जाता है कि प्रदोष काल में शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन करने और भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है.

घर में भगवान गणेश की फोटो रखने की सही दिशा और वास्तु के महत्वपूर्ण नियम

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभता का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि नए घर में प्रवेश हो, ऑफिस की शुरुआत हो या किसी शुभ काम की शुरुआत, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. लेकिन कई लोग घर में गणेश जी की फोटो या मूर्ति तो लगा लेते हैं, मगर यह नहीं जानते कि उसे किस दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में रखी गई भगवान गणेश की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है. आइए जानते हैं कि गणेश जी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए. साथ ही फोटो लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.   इस दिशा में लगाएं भगवान गणेश की फोटो वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. इन दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. कहा जाता है कि यहां गणेश जी की तस्वीर लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है. अगर घर में पूजा का कमरा है, तो वहीं गणेश जी की तस्वीर रखना सबसे अच्छा माना जाता है.  मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो कैसे लगाएं? कई लोग घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की तस्वीर लगाते हैं. वास्तु के अनुसार, अगर आप मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो (Ganesh Ji Photo Direction) लगा रहे हैं, तो दरवाजे के अंदर की ओर तस्वीर लगाना बेहतर माना जाता है.  कुछ मान्यताओं के अनुसार, अगर दरवाजे के एक तरफ गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए, तो दूसरी तरफ भी उसी स्थान पर एक और तस्वीर लगाई जाती है. ऐसा इसलिए माना जाता है ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बना रहे.  किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए गणेश जी की तस्वीर वास्तु मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, सीढ़ियों के नीचे, बाथरूम के पास या ऐसी जगह जहां साफ-सफाई न रहती हो, वहां भी गणेश जी की फोटो या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. इन स्थानों पर भगवान की तस्वीर रखना शुभ नहीं माना जाता.  कैसी होनी चाहिए गणेश जी की तस्वीर? अगर आप घर के लिए गणेश जी की फोटो चुन रहे हैं, तो बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर (Ganesh Ji Photo Direction) को शुभ माना जाता है. वहीं, ऑफिस के लिए खड़े हुए गणेश जी की तस्वीर भी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यह सक्रियता और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है. इसके अलावा, ऐसी तस्वीर चुनें जिसमें भगवान गणेश का चेहरा शांत और प्रसन्न दिखाई दे. टूटी, फटी या धुंधली तस्वीर का उपयोग करने से बचें.  एक साथ कितनी तस्वीरें रखना सही है? वास्तु मान्यताओं के अनुसार, एक ही स्थान पर बहुत अधिक गणेश जी की मूर्तियां या तस्वीरें रखने (Ganesh Ji Photo Direction) से बचना चाहिए. बेहतर है कि एक या दो तस्वीरें ही रखें और उनकी नियमित रूप से साफ-सफाई और पूजा करें. 

नया घर बनाते समय इन 5 वास्तु नियमों का रखें ध्यान, मिलेगा सुख-शांति और आराम

नया घर बनाना हर किसी का सपना होता है. लोग चाहते हैं कि उनका घर देखने में सुंदर हो और परिवार के लिए आरामदायक भी हो, इसलिए घर बनवाने से पहले लोग डिजाइन, बजट, कमरों की जगह और दूसरी कई जरूरी चीजों की प्लानिंग करते हैं. इसके साथ ही बहुत से लोग वास्तु से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखते हैं. उनका मानना है कि अगर घर सही तरीके से बनाया जाए, तो रहने में आसानी होती है और मन भी अच्छा रहता है. अगर आप भी नया घर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले इन 5 बातों के बारे में जरूर जान लें. 1. प्लॉट खरीदते समय दिशा देख लें वास्तु के अनुसार, घर बनाने से पहले प्लॉट की दिशा देखना जरूरी माना जाता है. कई लोग उत्तर और पूर्व दिशा वाले प्लॉट को अच्छा मानते हैं. वहीं, दक्षिण दिशा वाले प्लॉट को लेने से बचने की सलाह दी जाती है. 2. मुख्य दरवाजा सही जगह बनवाएं घर का मुख्य दरवाजा ऐसी जगह होना चाहिए, जहां से घर में आने-जाने में आसानी रहे. वास्तु के अनुसार, उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में मुख्य दरवाजा बनाना सही माना जाता है. वहीं, दक्षिण और पश्चिम के बीच वाले हिस्से में मुख्य दरवाजा बनाने से बचने की सलाह दी जाती है. 3. टॉयलेट कहां बन रहा है, इस पर भी ध्यान दें घर बनाते समय टॉयलेट की जगह पहले से तय कर लें. वास्तु के अनुसार, मुख्य दरवाजे के ठीक सामने टॉयलेट नहीं होना चाहिए. इसके अलावा, घर के बीच वाले हिस्से और उत्तर-पूर्व दिशा में भी टॉयलेट बनाने से बचने की सलाह दी जाती है. पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को इसके लिए बेहतर माना जाता है. 4. सीढ़ियां और नौकर का कमरा सही जगह बनाएं अगर घर में नौकर का कमरा बना रहे हैं, तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनाना चाहिए. साथ ही, घर के बिल्कुल बीच में सीढ़ियां बनाने से भी बचने की सलाह दी जाती है. इसके लिए दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा को सही माना जाता है. 5. लिफ्ट लगाने से पहले जगह सोच ले अगर आपके घर में लिफ्ट लगने वाली है, तो उसकी जगह भी पहले तय कर लें. वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में लिफ्ट लगाने से बचना चाहिए. इसकी जगह उत्तर-पश्चिम दिशा को बेहतर माना जाता है. आखिर लोग वास्तु की बातें क्यों मानते हैं? वास्तु शास्त्र भारत की पुरानी परंपरा का हिस्सा है. बहुत से लोग मानते हैं कि इससे घर में अच्छा माहौल बना रहता है, हालांकि ऐसा साबित करने वाला कोई पक्का वैज्ञानिक सबूत नहीं है, इसलिए घर बनाते समय सिर्फ वास्तु ही नहीं बल्कि घर की मजबूती, अच्छी हवा, धूप और सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

मेष आप समृद्धि भी देख सकते हैं। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन बदलावों भरा रहने वाला है। एक मजबूत प्रेम जीवन और उत्पादक कार्यालय जीवन बनाए रखें। आज आपको अपने क्रश के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी भी पड़ सकती है। वृषभ आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको जोखिम लेना पसंद हैं क्योंकि वे आपको मजबूत बनाते हैं। आज प्रेम संबंधों में मुस्कुराहट के साथ खुश रहें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मिथुन धन से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं होगा। लव के मामले में कभी साथी की बातें भी सुननी चाहिए। इसलिए लेन-देन करते समय सावधान रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपकी लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। कर्क अपनी डाइट को हेल्दी रखें। आज का दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। नए टास्क के प्रति अलर्ट रहें, जो आपको प्रमोशन भी दिला सकते हैं। अपना बेस्ट परिणाम देने के लिए पेशेवर चुनौतियों को सावधानी के साथ संभालें। सिंह आज के दिन क्लियर करें कि आप सभी व्यवसायिक कार्य पूरा कर लें। धन और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना अच्छा होता है। व्यावसायिक चुनौतियों से पार पाने के लिए कोशिश करें। आर्थिक सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कन्या आज फाइनेंस तौर पर दिन शुभ माना जा रहा है। रिश्ते के मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ संभालें। अच्छे आधिकारिक रिश्ते का आनंद भी लें। छोटे वित्तीय मुद्दे स्मार्ट तौर पर किए गए खर्च की मांग करते हैं। ड्राइव करते वक्त सावधान रहें। तुला लवर के साथ अधिक समय बिताएं। आज का दिन मिल-जुला रहने वाला है। सफलता कमिटमेंट और मेहनत से आती है। रिश्ते में चल रही उथल-पुथल को आज ही सॉल्व करें। जंक फूड्स से दूरी बनाएं। वृश्चिक दिन रोमांटिक रहेगा, जिससे आपके प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जो आपके प्रमोशन का कारण भी बन सकती हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। धनु आज के दिन आप समृद्ध रहेंगे। प्रमोशन हासिल करने के लिए नए लक्ष्य की तलाश करें। रिश्ते में सरप्राइज पाने की उम्मीद करें। व्यवसायिक तौर पर आप अच्छे रहेंगे। जंक फूड्स के सेवन से बचें। मकर आज का आपका दिन शुभ रहने वाला है। पैसों की कोई समस्या नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधी किसी भी बड़े मुद्दे को कंट्रोल से बाहर नहीं जाने देना चाहिए। खर्च बढ़ सकता है। कुंभ छोटी-मोटी रुकावटों के बावजूद व्यवसायिक रिजल्ट पॉजिटिव रहेंगे। आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। बेहतर उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर मुद्दों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य भी आपके पक्ष में है। मीन आज का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आज आप दिन भर पॉजिटिव फील करेंगे। सिंगल जातकों के लिए दिन खास माना जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

मेष राशि- जोखिम से उभर चुके हैं, यात्रा का योग बनेगा, प्रेम संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा और धनागमन का समय है, आप निवेश करें शुभ होगा, भाग्य साथ देगा आपका। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना, लाल वस्तु में मतलब लाल कलर का वस्त्र वगैरह आप धारण कर सकते हैं, इसके लिए शुभ होगा आपको। वृषभ राशि- थोड़ा बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, चोट-चपेट लग सकता है, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम की स्थिति आपकी काफी आपके करियर में योगदान दे रहा है और नए प्रेम के लिए यह शुभ अवसर कहा जाएगा, संतान की स्थिति अच्छी है और किसी भी सरकारी फंड में पैसा आपको लगाना शुभ होगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति बहुत शुभ है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है, धनार्जन का समय कहा जाएगा, वाणी सधी हुई है, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है, अच्छी स्थिति है, तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा। कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति अच्छी है और बस थोड़ा सा शारीरिक छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी, शत्रु एक्टिव रहेंगे, प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा, निवेश अभी करना उचित नहीं होगा, मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा। सिंह राशि- भावनाओं पे काबू रखना पड़ेगा, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम, तू-तू मैं-मैं का संकेत है। नए रिलेशनशिप में अभी जाना है तो थोड़ा रुकिए। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। निवेश करना अभी उचित नहीं होगा, क्योंकि धन भाव का स्वामी द्वादश भाव में आ गए हैं तो थोड़ा सा रुकिए। चने की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा। कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा सा शांतचित्त होकर चीजों को निपटाइएगा। और सीने में भारीपन संभव है, कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। अभी भूमि, भवन, वाहन में निवेश करना आपके लिए शुभ होगा। लाल वस्तु का दान करना- कोई फल-फूल या अनाज लाल कलर का, आपके लिए शुभ होगा। तुला राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग दिख रहा है। स्वास्थ्य काफी सुधार की तरफ। प्रेम संतान अभी मध्यम बना हुआ है। व्यापार आपका बहुत बढ़िया बना हुआ है, कोई प्रॉब्लम नहीं। और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त माहौल बना हुआ है, तो आप निवेश कर सकते हैं। चने की दाल दान करना शुभ होगा। वृश्चिक राशि- धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे में बढ़ोतरी होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी निवेश करना शुभ नहीं होगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। और नया प्रेम हो या पुराना प्रेम हो, इन दोनों कंडीशन में आप सही चल रहे हैं। अगर कहीं भी आपने डेटिंग शुरू करी है और निर्णय लेना है, तो पॉजिटिव निर्णय लीजिए, पॉजिटिव होगा। पीला वस्त्र धारण करना या पीले कलर का कुछ भी पास में रखना आपके लिए शुभ होगा। धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है। व्यापार भी आपका अच्छा है, किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं है। ओवरऑल स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम इन दिनों चल रही है, लेकिन आज का दिन बड़ा अच्छा रहेगा, कोई परेशानी नहीं है। किसी भी तरीके का नीले कलर की कोई वस्तु दान करना या नीला कपड़ा इत्यादि या लौह निर्मित कोई वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा। मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। निवेश नहीं करना है, धन हानि के संकेत हैं। प्रेम संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। काली जी को कोई भी सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। निवेश करना शुभकारी होगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है, व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को कोई भी हरा वस्तु अर्पित करना शुभ होगा। मीन राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान सुधर चुका है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश थोड़ा रुक करके करिए या किसी भी सरकारी फंड में कुछ भी निवेश करना आपके लिए उचित होगा या जो फंड सरकार से मिलता-जुलता है, उसमें आपको निवेश करना उचित होगा। पीली वस्तु पास रखना या पीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।

Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: जानें रविवार का दिन किस राशि के लिए रहेगा सबसे शुभ

मेष राशि- कल के दिन सीखने के छोटे मौके मिलेंगे। एक क्लियर आइडिया चुनें और थोड़ी देर के लिए पढ़ें। आसान सवाल पूछें, जरूरी बातें नोट करें, और उन्हें किसी दोस्त के साथ शेयर करें। एक छोटा प्लान पढ़ाई पूरी करने में मददगार साबित होगा। इससे आप आज बिना स्ट्रेस के शांत और नए कामों के लिए आत्मविश्वास से तैयार रहेंगे। वृषभ राशि- कल के दिन खुद पर भरोसा रखें। आपका दिमाग तेज और अलर्ट रहेगा। नए आइडिया जल्दी आ सकते हैं। बोलने से ज्यादा सुनें। आपकी तेज सोच आज छोटी-मोटी समस्याओं को सॉल्व करने में मदद करेगी। मिथुन राशि- कल के दिन बातचीत को विनम्र और दृढ़ रखें, और पैसे को सावधानी से संभालें। एक नॉर्मल रूटीन कामों को पूरा करने में मदद करेगी। छोटी-छोटी सुख-सुविधाएं आपका मूड बेहतर करेगी और आगे की योजना बनाने के लिए मदद करेगी। कर्क राशि- कल के दिन एक काम पूरा करें, शांति का आनंद लें, और प्यार से बात करें। धैर्य आपको लाभ तक पहुंचने में मदद करेगा। आपकी स्किल्स व मेहनत प्रगति ला सकती है। जरूरी टास्क चुनें और अचानक बदलाव से बचें। सिंह राशि- कल के दिन लव के मामले में शांत और कूल रहें। प्रोफेशनल सफलता आपकी भरोसेमंद साथी रहेगी। स्वास्थ्य और फाइनेंस दोनों पूरे दिन आपके साथ रहने वाले हैं। अपने कदमों और छोटी-छोटी सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। कन्या राशि- कल के दिन आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। इसके साथ ही ऑफिस का शेड्यूल भी ज्यादातर बिजी रहेगा। आज कोई बड़ी फाइनेंशियल दिक्कत नहीं आएगी। कोई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या जीवन पर असर नहीं डालेगी। तुला राशि- कल के दिन फाइनेंशियल दिक्कतें हो सकती हैं। आज आपकी सेहत नॉर्मल है। काम पर फोकस करें। बेवजह के स्ट्रेस से दूर रहें। बैलेंस मेंटेन करें। अपने पार्टनर से बिना शर्त प्यार का इजहार करें। अपने काम के प्रति अपनी कमीटमेंट बनाए रखें, जो आपको पॉजिटिव परिणाम प्राप्त करने में मदद करेगी। वृश्चिक राशि- कल के दिन ऑफिशियल रवैया आधिकारिक मामलों को सुलझाने में मदद करेगा। लव अफेयर में समझदारी दिखाएं और आज के दिन जरूरी फैसले लेते समय अपने पार्टनर की राय भी जरूर लें। आपकी प्रोफेशनल लाइफ आज के दिन प्रोडक्टिव रहेगी। धनु राशि- कल के दिन ऑफिशियल रवैया आधिकारिक मामलों को सुलझाने में मदद करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप पैसे को ध्यान से संभालें। सेहत आज के दिन नॉर्मल है। इस बात का ध्यान रखें कि आप पैसे को ध्यान से संभालें। सेहत आज के दिन नॉर्मल है। मकर राशि- कल के दिन मैनेजमेंट के साथ आपके रिश्ते खराब होने की नौबत भी आ सकती है। आज धन और स्वास्थ्य दोनों की स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज के दिन का ऑप्शन चुनें। कुंभ राशि- कल के दिन सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी। आज के दिन लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप दोनों साथ में खुशी महसूस करेंगे। ऑफिस की गॉसिप पर ध्यान न दें, क्योंकि इससे आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है। मीन राशि- कल के दिन अहंकार के चक्कर में अपने प्रेम संबंध को खराब न होने दें। बेहतरीन नतीजे देने के लिए नई प्रोफेशनल चुनौतियों का सामना पूरी मेहनत से करें। ऑफिस में अपना बेस्ट दें, और अपने पार्टनर से सच्चे दिल से प्यार करें।

छत पर तुलसी रखने से पहले जानें 3 जरूरी नियम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

आज के आधुनिक समय में, जहां लोग अपार्टमेंट या छोटे घरों में रहते हैं, आंगन का सुख हर किसी को नसीब नहीं होता. ऐसे में घर की छत ही एकमात्र सहारा बचती है जहां हम हरियाली रख सकते हैं. हम सभी अपने घर में सुख-समृद्धि के लिए तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या छत पर तुलसी रखना पाप या वास्तु दोष की श्रेणी में आता है? धार्मिक और वास्तु जानकारों की मानें तो तुलसी को छत पर रखना वर्जित नहीं है, लेकिन इसे रखने का तरीका और स्थान ही तय करता है कि आपको पुण्य मिलेगा या आप अनजाने में किसी बड़ी मुसीबत को न्यौता दे रहे हैं.  अगर आप छत पर तुलसी रखते हैं, तो भूलकर भी ये 3 गलतियां न करें, वरना सुख की जगह कष्ट आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे. 1. साफ-सफाई की घोर अनदेखी तुलसी साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं.  छत पर अक्सर धूल, सूखी पत्तियां या पक्षियों की गंदगी जमा हो जाती है. अगर आप तुलसी के पौधे के आसपास की सफाई नहीं रखते, तो यह सीधे तौर पर घर की सकारात्मक ऊर्जा को नकारात्मकता में बदल देता है. छत पर रखा पौधा अगर गंदा है, तो वह घर में दरिद्रता और अशांति लाता है. याद रखें, जहां स्वच्छता है, वहीं तुलसी का वास है. 2. दिशा का गलत चुनाव वास्तु में दिशाओं का बड़ा महत्व है. छत पर तुलसी को कहीं भी उठाकर रख देना वास्तु दोष पैदा करता है.  तुलसी को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में ही रखना चाहिए.  यदि आपने इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखा है, तो यह आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा पैदा कर सकता है.  गलत दिशा में रखा पौधा ऊर्जा को सोखने के बजाय घर में क्लेश और तनाव को बढ़ाता है. 3. उपेक्षा और सूखे पौधे का अपमान छत पर पौधा रखकर उसे छोड़ देना सबसे बड़ा अपराध है.  बहुत से लोग छत पर तुलसी लगा तो देते हैं, लेकिन उसे नियमित जल देना या दीपक जलाना भूल जाते हैं.  छत पर तुलसी का सूखना या मुरझाना घर के मुखिया के स्वास्थ्य और धन पर सीधा प्रहार करता है. यदि आप रोज छत पर जाकर सेवा नहीं कर सकते, तो तुलसी को छत पर रखने का विचार ही त्याग दें. क्या करें उपाय? अगर आपके पास जमीन पर जगह का अभाव है और छत ही एकमात्र विकल्प है, तो: तुलसी को एक ऊंचे स्टैंड या चबूतरे पर रखें, ताकि वह सीधे जमीन के संपर्क में न हो. पौधे के ऊपर एक छोटी सी छाया या छत की व्यवस्था करें ताकि उसे चिलचिलाती धूप और पक्षियों से बचाया जा सके. नियमित रूप से शाम के समय वहां एक दीपक जरूर जलाएं.

वास्तु शास्त्र में तवा रखने के तरीके से जुड़ी मान्यताएं और उसके प्रभाव

 वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. यह न केवल हमारे भोजन का स्रोत है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य केंद्र भी है. रसोई में रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु हमारे जीवन और भाग्य पर सीधा प्रभाव डालती है.  इनमें से एक सबसे सामान्य वस्तु है तवा. अक्सर जल्दबाजी में हम खाना बनाने के बाद तवे को उल्टा रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली सी आदत आपके घर की सुख-समृद्धि को दांव पर लगा सकती है? तवे का राहु से गहरा नाता वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, रसोई में उपयोग होने वाला तवा केवल लोहे या धातु का एक टुकड़ा नहीं है.  इसका सीधा संबंध राहु ग्रह से माना जाता है.  ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी और नकारात्मकता का कारक माना गया है.  यदि आप तवे को सही ढंग से नहीं रखती हैं, तो यह घर में राहु दोष पैदा कर सकता है, जिससे पारिवारिक शांति और आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है. उल्टा तवा रखने के नुकसान आर्थिक तंगी: मान्यता है कि तवे को उल्टा रखने से घर में धन का प्रवाह बाधित होता है. यह फिजूलखर्ची और आर्थिक नुकसान का संकेत हो सकता है. मानसिक तनाव: वास्तु के अनुसार, उल्टा तवा घर के सदस्यों के बीच कलह और मानसिक तनाव बढ़ाता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. स्वास्थ्य समस्याएं: रसोई में गंदगी या गलत तरीके से बर्तन रखने का सीधा असर घर की सेहत पर पड़ता है. यह परिवार के मुखिया के स्वास्थ्य को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है. वास्तु अनुसार सही तरीका साफ-सफाई है जरूरी: रोटी बनाने के बाद तवे को हमेशा अच्छी तरह धोकर और सुखाकर ही रखें. कभी भी गंदा तवा गैस पर या स्लैब पर न छोड़ें. सीधा रखें: उपयोग के बाद तवे को हमेशा सीधा करके ही रखें. यह सकारात्मक ऊर्जा के संचार में मदद करता है. नजरों से बचाएं: कोशिश करें कि तवे को ऐसी जगह रखें जहां बाहर से आने वाले लोगों की सीधी नजर उस पर न पड़े. रसोई में इसे किसी साफ और ढकी हुई जगह पर रखना सबसे उत्तम है. कपूर का प्रयोग: कभी-कभी आप तवे पर थोड़ा कपूर का प्रयोग कर सकती हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में सहायक माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में ये चीजें रखने से रुक सकती है धन की वृद्धि

 वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारा बटुआ (पर्स) केवल धन रखने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यक्तिगत ऊर्जा क्षेत्र (Personal Energy Field) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.  जैसे घर की दिशाएं और सजावट हमारे जीवन पर गहरा असर डालती हैं, वैसे ही पर्स में रखी गई वस्तुएं भी सीधे तौर पर हमारी आर्थिक स्थिति और धन के प्रवाह (Cash Flow) को प्रभावित करती हैं. अक्सर हम अनजाने में अपने पर्स को कबाड़खाना बना देते हैं, जिसमें ढेर सारी फालतू चीजें जमा होती रहती हैं. वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि पर्स में नकारात्मक ऊर्जा वाली चीजें रखने से धन का आगमन रुक जाता है. इससे व्यक्ति को अनावश्यक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यदि आप भी अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता और सकारात्मकता चाहते हैं, तो अपने पर्स की ऊर्जा को शुद्ध करना बेहद जरूरी है. 1. पुरानी रसीदें और फालतू कागज हम अक्सर शॉपिंग के बाद मिलने वाली रसीदें या पुराने बिल पर्स में ही भूल जाते हैं.  वास्तु शास्त्र में इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का संचय माना जाता है.  ये पुरानी रसीदें हमारे बीते हुए खर्चों की याद दिलाती हैं, जो अवचेतन मन में धन की कमी का डर पैदा करती हैं. इन्हें समय-समय पर हटाते रहें ताकि नई ऊर्जा (पैसा) के लिए जगह बन सके. 2. फटे हुए नोट और पुराने कागजात फटे हुए नोट दरिद्रता को आमंत्रित करते हैं. वास्तु के अनुसार, पैसा माता लक्ष्मी का स्वरूप है, और फटे हुए नोट का पर्स में होना धन के प्रति अनादर दर्शाता है. इससे धन की बचत नहीं हो पाती, पैसा आते ही खर्च हो जाता है.  हमेशा साफ-सुथरे और व्यवस्थित नोट ही रखें. 3. मृत पूर्वजों की तस्वीरें श्रद्धा के कारण लोग अक्सर अपने पूर्वजों की तस्वीरें पर्स में रखते हैं.  लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि मृत व्यक्तियों की तस्वीरें पर्स में रखने से व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और यह धन की वृद्धि में रुकावट करता है. पूर्वजों को घर के उत्तर-पूर्व या किसी विशेष स्थान पर स्थान देना चाहिए, न कि वॉलेट के अंदर. 4. हिसाब-किताब के कागज उधारी, कर्ज या लेनदेन का हिसाब-किताब रखने वाली पर्चियां पर्स में रखना वास्तु दोष पैदा करता है. यह लगातार आपको तनाव और कर्ज की स्थिति की याद दिलाता है, जिससे मानसिक शांति भी भंग होती है.  धन संबंधी कार्य बिगड़ने लगते हैं. हिसाब-किताब के लिए एक अलग डायरी का उपयोग करें. 5. धारदार और नुकीली चीजें पर्स में पुराने ब्लेड, सेफ्टी पिन, पुरानी चाबियां या कोई भी नुकीली वस्तु रखना नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है.  ये वस्तुएं वास्तु दोष पैदा करती हैं, जो आपके आर्थिक निर्णयों को प्रभावित कर सकती हैं और अनावश्यक विवादों को जन्म देती हैं.