samacharsecretary.com

घर में भगवान गणेश की फोटो रखने की सही दिशा और वास्तु के महत्वपूर्ण नियम

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभता का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि नए घर में प्रवेश हो, ऑफिस की शुरुआत हो या किसी शुभ काम की शुरुआत, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. लेकिन कई लोग घर में गणेश जी की फोटो या मूर्ति तो लगा लेते हैं, मगर यह नहीं जानते कि उसे किस दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में रखी गई भगवान गणेश की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है. आइए जानते हैं कि गणेश जी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए. साथ ही फोटो लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

 इस दिशा में लगाएं भगवान गणेश की फोटो
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. इन दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. कहा जाता है कि यहां गणेश जी की तस्वीर लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है. अगर घर में पूजा का कमरा है, तो वहीं गणेश जी की तस्वीर रखना सबसे अच्छा माना जाता है. 

मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो कैसे लगाएं?
कई लोग घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की तस्वीर लगाते हैं. वास्तु के अनुसार, अगर आप मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो (Ganesh Ji Photo Direction) लगा रहे हैं, तो दरवाजे के अंदर की ओर तस्वीर लगाना बेहतर माना जाता है. 

कुछ मान्यताओं के अनुसार, अगर दरवाजे के एक तरफ गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए, तो दूसरी तरफ भी उसी स्थान पर एक और तस्वीर लगाई जाती है. ऐसा इसलिए माना जाता है ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बना रहे. 

किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए गणेश जी की तस्वीर
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, सीढ़ियों के नीचे, बाथरूम के पास या ऐसी जगह जहां साफ-सफाई न रहती हो, वहां भी गणेश जी की फोटो या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. इन स्थानों पर भगवान की तस्वीर रखना शुभ नहीं माना जाता. 

कैसी होनी चाहिए गणेश जी की तस्वीर?
अगर आप घर के लिए गणेश जी की फोटो चुन रहे हैं, तो बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर (Ganesh Ji Photo Direction) को शुभ माना जाता है. वहीं, ऑफिस के लिए खड़े हुए गणेश जी की तस्वीर भी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यह सक्रियता और प्रगति का प्रतीक मानी जाती है. इसके अलावा, ऐसी तस्वीर चुनें जिसमें भगवान गणेश का चेहरा शांत और प्रसन्न दिखाई दे. टूटी, फटी या धुंधली तस्वीर का उपयोग करने से बचें. 

एक साथ कितनी तस्वीरें रखना सही है?
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, एक ही स्थान पर बहुत अधिक गणेश जी की मूर्तियां या तस्वीरें रखने (Ganesh Ji Photo Direction) से बचना चाहिए. बेहतर है कि एक या दो तस्वीरें ही रखें और उनकी नियमित रूप से साफ-सफाई और पूजा करें. 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here