samacharsecretary.com

14 नवंबर 2025 राशिफल: मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें सभी राशियों की भविष्यवाणी

मेष-मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में धर्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव या साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। आने वाला समय आपके लिए उत्तम रहेगा। वृषभ-इस समय सभी कामों पर फोकस करें, जिन्हें आप आमतौर पर जल्दी-जल्दी निपटाते हैं। लाइफ पार्टनर को स्पेस दें और उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। पॉजिटिव रहें और सभी का सम्मान करें। आपके लिए दिन उत्तम लेकिन सावधान रहें। मिथुन-आपको इस समय छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है, इस समय किसी भी प्रलोभन से बचें। हड्डियों और पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, तनाव को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें। सेहत का ध्यान रखें। कर्क-बेवजह के मुद्दों पर बहस करने में समय बर्बाद करने से बचें। अपनी एनर्जी को पॉजिटिव काम में लगाएं। जीवनसाथी को वैल्यू दें। उसके लिए समय दें। घर में रेनोवेशन करा सकते हैं। खर्च पर नजर रखें। आपके लिए समय उत्तम है। सिंह-अपनी एनर्जी और पैसों को उन चीजों पर फोकस करें जो वाकई मायने रखती हैं। आपके घर को नए रूप-रंग की जरूरत है, इसलिए खरीददारी कर सकते हैं। निवेश से पहले आपको थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। तुला-किसी पुरानी आर्थिक समस्या को लेकर सोल्यूशन निकालने की कोशिश करें। इस समय किसी को भी उधार देने से बचें। अगर लवलाइफ में दिक्कतें आ रही हैं, तो आपको खुलकर पार्टनर से बात करनी चाहिए। हेल्थ का खास ध्यान रखें। कहीं बाहर जा रहे हैं, तो सावधान रहें, चोट लग सकती है। धनु-आपका कोई भी कदम आगे चलकर आपको लाभ करा सकता है। लंबे समय की पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साझेदारियों के मामले में। दूसरों के मामलों में दखल न दें। इस समय कुछ आर्थिक मामलों में डिप्लोमेटिक होना जरूरी है। मकर-14 नवंबर के दिन छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आज सेहत दुरुस्त रहने वाली है। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। जब पढ़ाई या काम लंबा लगे तो छोटे-छोटे ब्रेक लें। कुंभ-कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। सूझ-बुझ के साथ ही निर्णय लें। कन्या- 14 नवंबर के दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। दिन कपल्स के लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बाचीत करें और उन्हें समय दें। वृश्चिक– इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। छोटी-मोटी वित्तीय समस्याएं आ सकती हैं लेकिन वे गंभीर नहीं होंगी। आज ऑफिस में आप अपनी प्रतिभा चमकाएंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, जिनका समाधान आप आसानी से हल निकाल लेंगे। मीन-नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। कुछ सिंगल जातकों को जीवनसाथी की तलाश में निराशा झेलनी पड़ सकती है। अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं।

जीवन की कठिनाइयों से उबरने में सहारा देंगी प्रेमानंद जी महाराज की सीखें

संत प्रेमानंद जी महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके प्रेरणादायी विचार लाखों लोगों के जीवन में नई रोशनी और सकारात्मक सोच भरते हैं। कठिन समय में जब मन कमजोर पड़ता है और रास्ते कठिन लगते हैं, तब उनके शब्द हौसले और विश्वास का संचार करते हैं। जीवन की राह हमेशा आसान नहीं होती। असफलता, दुख और संघर्ष हर किसी के हिस्से में आते हैं। लेकिन दृढ़ संकल्प, भगवान पर अटूट विश्वास और मेहनत से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। कठिन समय में क्यों जरूरी हैं संतों के विचार? हर व्यक्ति के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब सब कुछ थम-सा जाता है। असफलता, तनाव या रिश्तों की उलझनें मन को कमजोर कर देती हैं। ऐसे क्षणों में संतों के उपदेश और अनुभव हमें न सिर्फ संभालते हैं, बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। प्रेमानंद जी महाराज के विचार यही सिखाते हैं कि जीवन कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर मन में विश्वास है तो हर अंधेरा खत्म हो जाता है। प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार अपने कर्म सुधारो और भगवान पर विश्वास रखो, यही जीवन में स्थायी खुशी और सफलता की कुंजी है। जो दूसरों को दुख देकर खुश होते हैं, वे कभी सफल नहीं होते। जो दूसरों के लिए दुःख सहकर सुख देते हैं, वही सच्ची तरक्की पाते हैं। विजयी वही है, जो निरंतर मेहनत करके अपने आप को सुधारता है। अपनी मेहनत से व्यक्ति हीरे की तरह चमकता है। सच्चा प्रेम एक होता है, हजारों नहीं। ना अतीत की चिंता करो, ना भविष्य की। भगवान का स्मरण करो और अपने कर्मों पर ध्यान दो — सब ठीक होगा। हर परिस्थिति में खुश रहना सीखो, और यह कला केवल भगवान से जुड़कर ही संभव है। भविष्य की चिंता मत करो। जो होगा, भगवान की इच्छा से ही होगा। उन पर विश्वास रखो, सब सही होगा। जब सभी साथ छोड़ दें, तब भी भगवान आपका साथ देते हैं। उनका साथ अगर हो तो जीवन की हर बाज़ी आप जीत सकते हो। दुख को सहना सीखो, क्योंकि आज का सुख कल के दुख को सहने की ताकत देता है। रात के बाद सवेरा जरूर आता है, इसलिए उम्मीद कभी मत छोड़ो। जीवन का सार: विश्वास ही सबसे बड़ा बल है संत प्रेमानंद जी महाराज के विचार हमें यह सिखाते हैं कि भगवान पर भरोसा, कर्म में ईमानदारी और मन में शांति — यही सच्चे सुख का मार्ग है। मुश्किल वक्त में अगर मन कमजोर पड़े तो इन शब्दों को याद करें —“रात कितनी भी अंधेरी क्यों न हो, प्रभु का सवेरा जरूर होता है।”

13 नवंबर 2025 राशिफल: मकर राशि के लिए शुभ संकेत, बाकी राशियों पर क्या रहेगा सितारों का असर

मेष-कारोबार में भी कमी हो सकती है। आय में कमी और खर्च में अधिकता की स्थिति हो सकती है। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ-मन अशांत हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। मिथुन-मन में अचानक खुशी और दुख के भाव आ सकते हैं। इस समय अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। करियर में अच्छे योग हैं, आपको प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा सावधान रखें। बिजनेस को लेकर यात्रा लाभप्रद रहेगी। आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्क-दिन आपको लंबा और थकाऊ लग सकता है। इस समय आपको मौन रहना होगा। खुले रहें, लेकिन उजागर न हों। कोई पर्सनल बात आपके सामने आ सकती है, या आप किसी नए फीलड में कदम रख सकते हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन ऐसा सोच-समझकर करें ।आपको इस समय अनुशासन में रहना होगा। सिंह-तब भी जब कोई देख न रहा हो, तब तक आप बड़े कदम के लिए तैयारी करें। अपनी लाइफ में जो लक्ष्य आपको अचीव करने हैं, उनको पाने के लिए मेहनत करें। किसी भी छोटी-मोटी झुंझलाहट को अपने अंदर न आने दें और अपने लक्ष्य से दूर न होने दें। तुला-जब भी आप किसी पर फोकस करते हैं जिस पर आपका कंट्रोल है, तो एनर्जी बदलती है। इमोशंस को लेकर आपकी लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हर चीज को ठीक करने की कोशिश मत कीजिए। धनु-इस समय फालतू चीजों पर फोकस नहीं करना चाहिए, जो आपके हाथ में है उस पर फोकस कीजिए। शांत रहें और धैरय से प्लानिंग करें। एक साधारण काम या बस एक छोटा सा कदम आपकी लाइफ को और भी बेहतर बना सकता है। मकर-आपको उन बातों का एहसास हो सकता है जो अब आपके लिए सही नहीं हैं। यह ऐसी चीज़ है जिसे आपने पहले स्वीकार कर लिया होगा। बिना किसी जल्दबाजी आपको शांत तरीके से फैसला लेना है। पर्सनल लाइफ में कुछ अच्छा होगा। कुम्भ-आप यात्रा जा सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। पर्सनल लाइफ में कुछ उतारचढ़ाव आ सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी तुलना किसी और से ना करें। कन्या-प्रोफेशनल लाइफ में गॉसिप से बचें। जब कुछ गड़बड़ लगे, तो अपनी आंतरिक मन पर भरोसा करें। अपना रुटीन रोज फॉलो करें। अपनी भावनाओं को आपको अंतर्दृष्टि की ओर ले जाने दें। धीरे-धीरे और सावधानी से आगे बढ़ें। वृश्चिक-आपको अपने गति खुद बनानी है, इसके लिए खुद से एफर्ट करने होंगे, बाकी आपसे आगे निकल रहे हैं, इससे निराश ना हो, अपने में बदलाव लाएं। आर्थिक और हेल्थ के मामले आप आज अच्छे हैं। मीन-मीन वालों के लिए पर्सनल लाइफ में अच्छा समय है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। आपके लिए आगे बढ़ने का समय आ रहा है। धन के मामले में अभी बड़ा फैसला लेने से बचें।

काल भैरव की आराधना से पहले जान लें — इन लोगों को पूजा से रहना चाहिए दूर

सनातन धर्म में भगवान कालभैरव का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली, रौद्र और न्यायप्रिय माना जाता है.उनकी पूजा से भय, नकारात्मकता और संकटों का नाश होता है और जीवन में साहस, सुरक्षा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल कालभैरव जयंती 12 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति इस पूजा के योग्य नहीं होता.कुछ लोगों के लिए उनकी पूजा करना अनुकूल नहीं माना जाता, क्योंकि इसे बिना श्रद्धा, संयम और शुद्ध हृदय के करने पर नकारात्मक परिणाम भी हो सकते हैं. इस लेख में हम जानेंगे किन परिस्थितियों में कालभैरव की आराधना से बचना चाहिए. शारीरिक और मानसिक शुद्धि का महत्व काल भैरव की पूजा में शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है.शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति स्नान किए बिना, अशुद्ध वस्त्र पहनकर या अशुद्ध मनोभाव के साथ पूजा करता है, उसे पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता.पूजा से पूर्व शरीर, मन और विचारों की शुद्धि आवश्यक है. स्नान करना, साफ और शांत वातावरण तैयार करना, पूजा स्थल को स्वच्छ रखना और मन को एकाग्र करना, यह सभी तैयारी भगवान के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है. शुद्ध हृदय और शुद्ध मानसिकता के साथ ही भक्त कालभैरव की कृपा और सुरक्षा प्राप्त कर सकता है. मानसिक संतुलन और भावनात्मक तैयारी काल भैरव देव न्याय, अनुशासन और भय निवारण के प्रतीक हैं. इसलिए पूजा के समय भक्त का मानसिक संतुलन अत्यंत आवश्यक है.जो व्यक्ति अत्यधिक क्रोध, द्वेष, अहंकार या लोभ में रहता है, उसे पूजा से परहेज करना चाहिए.नकारात्मक भावनाओं या अशांत मनस्थिति में की गई आराधना उल्टा प्रभाव डाल सकती है. पूजा से पूर्व मन को शांत करना, भय और द्वेष को त्यागना, भावनाओं को नियंत्रित करना और केवल श्रद्धा और भक्ति से पूर्ण भाव रखना आवश्यक है. यही मानसिक तैयारी भगवान कालभैरव की कृपा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा सुनिश्चित करती है. सत्य और ईमानदारी का पालन काल भैरव देव कर्तव्य और न्याय के देवता हैं.उनकी उपासना में सत्य, ईमानदारी और निष्ठा का होना अनिवार्य है.जो व्यक्ति झूठ बोलता है, दूसरों को धोखा देता है या छल करता है, उसे पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए.केवल वही भक्त उनकी कृपा प्राप्त कर सकता है, जो अपने कर्मों और विचारों में सत्य और संयम का पालन करता है. पूजा के समय पूर्ण निष्ठा, सच्चाई और भक्ति के साथ उपस्थित होना आवश्यक है. यह न केवल पूजा को सफल बनाता है, बल्कि जीवन में भी धर्म, साहस और न्याय की स्थापना करता है.

काशी के रक्षक भगवान कालभैरव: समय के स्वामी की अद्भुत कथा

आज भगवान कालभैरव की जंयती मनाई जा रही है. हर साल लोग मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कालभैरव की जयंती भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस दिन व्रत और भगवान कालभैरव का पूजन किया जाता है. उनसे भय, पाप और संकट से मुक्ति की कामना की जाती है. भगवान कालभैरव की जयंती एक धार्मिक पर्व है. हालांकि, ये दिन शिव जी के रौद्र रूप की भी याद दिलाता है, क्योंकि भगवान कालभैरव शिव जी के ही रौद्र रूप हैं. भगवान कालभैरव को लोग काशी के कोतवाल के रूप में भी जानते हैं. काशी भगवान शिव की नगरी मानी जाती है. कहा जाता है ये नगरी भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी है. आखिर क्यों भगवान कालभैरव को काशी नगरी की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. क्या कारण है कि भगवान कालभैरव को ‘काशी का कोतवाल’ कहा जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार… स्कंद पुराण में भगवान शिव के रौद्र रूप कालभैरव के बारे में विस्तार से बताया गया है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार ब्राह्मा जी, श्रीहरि विष्णु और भगवान शिव के बीच इस बात को लेकर बहस और विवाद हो गया कि तीनों में सर्वश्रेष्ट कौन है. तीनों ने स्वंय को सर्वश्रेष्ट कहा. अंत में जब इस विवाद नहीं सुलझा तो इसका फैसला ऋषि-मुनियों पर छोड़ दिया गया. ऋषि-मुनियों ने गहन विचार-विमर्श के बाद भगवान शिव को सर्वश्रेष्ठ बताया. यह सुनकर ब्रह्मा जी को ईर्ष्या हई. उनको क्रोध आ गया. वो इस फैसले से संतुष्ट नहीं हुए. क्रोध में आकर उन्होंने भगवान शिव को अपमानजनक बातें कहीं. ब्रह्मा जी के इस व्यवहार से भगवान शिव को बहुत क्रोध आ गया. उसी समय उन्होंने रौद्र रूप धारण किया. भगवान शिव के उस तेजस्वी रूप से कालभैरव प्रकट हुए. कालभैरव ने ब्रह्मा जी के पांचवां सिर काट दिया. इस वजह से उन्हें ब्रह्म हत्या का पाप लगा. कारभैरव इस पाप से मुक्ति पाने के सभी तीर्थों पर गए, लेकिन वो पाप मुक्त न हो सके. तीर्थयात्रा के दौरान जब भैरव भगवान विष्णु के पास पहुंचे, तो उन्होंने उनको सलाह दी कि वो काशी जाएं. इसके बाद भगवान कालभैरव काशी पहुंचे. वहां उन्होंने गंगा और मत्स्योदरी के संगम में स्नान किया. क्यों कहे जाते हैं ‘काशी के कोतवाल’? इसके बाद उनके हाथ से ब्रह्मा का कपाल गिर गया, जिससे वो ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्त हो गए. उन्हें आंतरिक शांति मिली. इसके बाद भगवान विश्वनाथ स्वयं काशी में प्रकट हुए. भगवान शिव ने कालभैरव को वरदान देते हुए कहा कि काल भी तुमसे डरेगा. साथ ही महादेव ने कालभैरव को काशी की रक्षा की जिम्मेदारी दी. तभी से कालभैरव समय और मृत्यु पर नियंत्रण रखने वाले देव कहे जाने लगे. उन्हें ‘काशी का कोतवाल’ कहा जाने लगा. कालभैरव की अनुमति से ही व्यक्ति काशी में आता है. मान्यताओं के अनुसार, बिना उनकी अनुमति के काशी में कोई प्रवेश नहीं कर सकता. भक्तों की यात्रा भी उनके दर्शन से ही शुरू होती है.

चाणक्य नीति: दोपहर की नींद से आती है दरिद्रता, जानिए क्यों मना किया गया है सोना

आचार्य चाणक्य भारत के इतिहास में अब तक हुए सबसे बड़े विद्वानों में से एक हैं। उन्होंने जीवन के हर एक पहलू पर अपने विचार दिए और चीजों को इतनी सरलता और स्पष्टता के साथ बताया कि आज भी उनकी बातें उतना ही महत्व रखती हैं, जितना उस समय में रखती थीं। आचार्य ने सेहत से जुड़ी कई बातों का जिक्र भी अपनी नीतियों में किया। अपने एक श्लोक में उन्होंने दिन में सोने के नुकसान पर भी बात की है। हममें से अक्सर कई लोग दोपहर की हल्की झपकी लेना पसंद करते हैं लेकिन ये आदत आचार्य चाणक्य के अनुसार बिल्कुल भी अच्छी नहीं। उन्होंने इसके कई बड़े नुकसानों का जिक्र अपनी नीति में किया है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के अनुसार ही दिन में सोने के नुकसान बताने वाले हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग दोपहर में सोते हैं वो औरों से कम करते हैं। ऐसे में उनके कार्य की हानि होती है और समय की बर्बादी के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता। ऐसे लोगों को कई बार धन की हानि भी झेलनी पड़ सकती है। आचार्य के मुताबिक यदि आप बीमार हैं या कोई गर्भवती स्त्री या छोटा बच्चा है तो केवल उसे ही दिन में सोने का अधिकार है। यदि आप स्वस्थ्य हैं तो जीवन के हर एक क्षण का उपयोग करें, उसे यूं ही सो कर व्यर्थ जाया ना करें। बढ़ता है बीमारियों का खतरा आचार्य चाणक्य के मुताबिक दोपहर में सोने से सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। जो लोग दोपहर के समय सोते हैं उन्हें अपच, गैस एसिडिटी जैसी पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर भी दोपहर के समय की नींद को हेल्थ के लिए सही नहीं मानते हैं। डॉक्टर के मुताबिक दोपहर के समय 10 से 15 मिनट के लिए पावर नैप लेना तो ठीक है लेकिन जो लोग 2 से 3 घंटे की नींद लेते हैं, वो उनकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दोपहर की नींद से ना सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं बल्कि इससे रात के समय की नींद भी प्रभावित होती है। आयु होती है कम महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य का मानना है कि दोपहर में सोने से मनुष्य की आयु भी कम होती है। इस बात को चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है,"आयुःक्षयी दिवा निद्रा'। इस श्लोक का अर्थ है कि दिन में सोने से आयु कम होती है। दरअसल आचार्य चाणक्य का मानना है कि हर इंसान को भगवान ने सांसे गिन कर दी हैं और सोते समय इंसान की सांसे तेज चलती हैं। ऐसे में जब कोई इंसान दोपहर में सोता है तो उसकी सांसों की गिनती कम होने लगती है जिसकी वजह से उसकी आयु कम हो जाती है। शरीर की ऊर्जा होती है कम आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति दोपहर में सोता है उसके शरीर की ऊर्जा भी कम होने लगती है। आचार्य का मानना है कि दोपहर के समय सोने से व्यक्ति आलसी बन जाता है, उसके शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है। ऐसे लोगों का किसी भी काम में मन नहीं लगता, जिससे धीरे-धीरे उनकी तरक्की पर भी असर पड़ने लगता है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक दोपहर में सोने वाले व्यक्ति में आत्म अनुशासन की भावना कम होने लगती है और जब भी किसी व्यक्ति में डिसिप्लिन की कमी होती है, तो इसका सीधा असर उसके कार्य और जिम्मेदारियों पर पड़ता है।  

घर में नहीं टिकता धन? ये वास्तु टिप्स ला सकते हैं समृद्धि और स्थिरता

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर की चारदीवारी, जिसके भीतर आप रहते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है ? जब धन हाथ में नहीं टिकता, तो अक्सर हम अपनी मेहनत या किस्मत को दोष देते हैं। लेकिन भारतीय संस्कृति का प्राचीन विज्ञान वास्तु शास्त्र एक गहरा रहस्य बताता है, आपके घर की ऊर्जा का प्रवाह ही आपके धन के ठहराव का सबसे बड़ा कारण है। तिजोरी रखने की सही दिशा वास्तु के अनुसार, आपको अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली अलमारी को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। यह कोना पृथ्वी तत्व को दर्शाता है, जो स्थिरता और जमाव को बढ़ावा देता है।  तिजोरी का दरवाज़ा हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। उत्तर दिशा को धन के देवता, कुबे  का स्थान माना जाता है। इस दिशा में खुलने से धन आकर्षित होता है और बढ़ता है। तिजोरी का मुख गलती से भी दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए, इससे धन का तेज बहाव होता है। उत्तर-पूर्व की शुद्धता घर का उत्तर-पूर्व सबसे पवित्र और पूजनीय स्थान माना जाता है क्योंकि यहां देवी-देवताओं का वास होता है। यह दिशा जल तत्व से भी जुड़ी है और धन-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। इस कोने में शौचालय, भारी फर्नीचर या जूते-चप्पल की रैक कभी न रखें। मुख्य द्वार के उपाय अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का शुभ चिह्न बनाना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मकता लाता है, जिससे धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। सुनिश्चित करें कि आपके घर के दरवाज़े खोलते या बंद करते समय किसी भी तरह की चरमराहट या कर्कश आवाज दरवाज़ों को चिकनाई देकर रखें। सकारात्मक वस्तुओं का उपयोग घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तांबे का स्वस्तिक लगाना धन के प्रवाह से संबंधित सभी रुकावटों को दूर करता है। धन को आकर्षित करने के लिए कुछ क्रिस्टल बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। पानी की बर्बादी रोकें अगर आपके घर में कोई नल टपक रहा है तो उसे तुरंत ठीक कराएं। वास्तु शास्त्र में पानी का टपकना धन की बर्बादी का प्रतीक माना जाता है।

आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए खुशियों भरा दिन, अन्य राशियों की स्थिति भी जानें

मेष-12 नवंबर का दिन उत्साह से भरा रहेगा। काम में नई ऊर्जा महसूस होगी और जो काम पहले रुक गए थे, अब पूरे होते दिखेंगे। ऑफिस में या बिज़नेस में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से बात होकर मूड भी अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल ठीक रहेगा, बस खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। वृषभ-12 नवंबर का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। जो काम लंबे समय से अधूरे थे, उनमें प्रगति होगी। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है और व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिल सकते हैं। घर में सबके साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी। मिथुन-12 नवंबर का दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, जिससे ध्यान बंट सकता है। काम में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन हिम्मत रखेंगे तो सब संभल जाएगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। शाम तक मूड बेहतर रहेगा। कर्क 12 नवंबर का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कुछ बातें मन को परेशान कर सकती हैं या किसी बात पर ज़रूरत से ज़्यादा सोच सकते हैं। काम में देरी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें ठीक होंगी। परिवार में कोई छोटा-सा मतभेद भी सुलझ सकता है। मन को शांत रखेंगे तो दिन संभल जाएगा। सिंह 12 नवंबर को आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आसपास के लोग भी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। कोई नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है। किसी सीनियर या बड़े व्यक्ति से मदद भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी माहौल अच्छा रहेगा। तुला 12 नवंबर को दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त रहेगी, लेकिन दोपहर तक हालात सुधर जाएंगे। कामकाज में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और किसी रिश्तेदार से बातचीत से मन खुश होगा। शाम को थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। धनु धनु राशि वालों के लिए 12 नवंबर का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। दिल की बातें ज़्यादा महसूस होंगी और किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। काम में सुधार दिखेगा, और किसी योजना में सफलता मिलने के योग हैं। दिन भर मन कई बातों में उलझा रह सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। परिवार से प्यार और अपनापन मिलेगा। मकर 12 नवंबर को भाग्य का साथ मिलेगा। जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे आज तेजी से पूरे हो सकते हैं। पैसा और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोई मनपसंद वस्तु मिलने या खरीदने का योग है। दिन के अंत में मन बहुत सुकून में रहेगा। कुम्भ कुंभ राशि वालों के लिए 12 नवंबर का दिन शांत और संतुलित रहेगा। कामकाज में स्थिरता आएगी और कुछ पुराने फैसले अब सही साबित होंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और कोई पुराना तनाव खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और मन में संतोष रहेगा। कन्या कन्या राशि वालों के लिए 12 नवंबर का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। सुबह के समय कुछ सुस्ती या आलस्य महसूस हो सकता है। काम में पूरा ध्यान देने की ज़रूरत होगी, वरना छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। परिवार में किसी से हल्की-फुल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन बात जल्दी सुलझ जाएगी। शाम के बाद मूड बेहतर रहेगा। वृश्चिक 12 नवंबर का दिन खुशखबरी वाला रह सकता है। किसी अच्छी सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। काम में भी सहयोग मिलेगा और कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। दोस्तों या भाई-बहनों से मिलना-जुलना हो सकता है। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन मन में खुशी बनी रहेगी। मीन 12 नवंबर का दिन थोड़ा भावनात्मक रहेगा। कभी खुशी, कभी उलझन वाला मूड बना रह सकता है। धन लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी उतना ही रहेगा। ऑफिस या कारोबार में प्रतियोगिता बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से दिल की बात करेंगे तो हल्का महसूस करेंगे।

पैसों की बरकत और ऊर्जा में वृद्धि, शुक्र नक्षत्र में मंगल का प्रभाव इन 3 राशियों पर

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है. यह दोनों ग्रह जब एक साथ आते हैं या किसी खास स्थिति में होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. हाल ही में, शुक्र ग्रह के तुला राशि में प्रवेश करने से जहां ‘मालव्य राजयोग’ का निर्माण हुआ है, वहीं अब शुक्र जल्द ही ग्रहों के राजकुमार मंगल के साथ एक विशेष स्थिति बनाने जा रहे हैं, जो कुछ राशि के जातकों के लिए बंपर लाभ लेकर आ सकता है. मालव्य राजयोग: ऐश्वर्य और सुख का दाता 2 नवंबर को शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश किया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि (वृषभ या तुला) या उच्च राशि (मीन) में होकर कुंडली के केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तब पंच महापुरुष योग में से एक ‘मालव्य राजयोग’ का निर्माण होता है.यह योग धन, ऐश्वर्य, प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं और कलात्मक क्षमताओं का कारक माना जाता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और विलासिता बढ़ती है. शुक्र-मंगल का विशेष ‘द्विद्वादश योग’ ज्योतिष गणना के अनुसार, 10 नवंबर को सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर, सुख-समृद्धि के दाता शुक्र और ऊर्जा के प्रतीक मंगल एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, जिसके कारण ‘द्विद्वादश योग’ का निर्माण होगा. यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. यह विशेष संयोग मेष, धनु और वृश्चिक (या अन्य लाभान्वित राशियाँ) राशि वालों को धन, सफलता और सौभाग्य प्रदान करने वाला हो सकता है. इन 3 राशि वालों को होगा बंपर लाभ! मेष राशि (Aries )     लाभ: मेष राशि वालों के लिए यह संयोग नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ रहा है. मंगल की दृष्टि धन भाव पर होने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है.     करियर: कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, और बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. धनु राशि (Sagittarius)     लाभ: यह योग धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगा. आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और निखार आएगा.     करियर: नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. वृश्चिक राशि (Scorpio )     लाभ: यह संयोग आपके साहस, पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि करेगा.     रिश्ते: जीवनसाथी के साथ संबंध खुशनुमा रहेंगे, और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिल सकती है.  

साल का सबसे बड़ा खगोलीय नज़ारा: 12 अगस्त को दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए रुक जाता है। यह घटना केवल अमावस्या के दिन संभव होती है, जब तीनों खगोलीय पिंड एक सीध में होते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, सूर्य ग्रहण को सूर्यदेव और राहु-केतु के संबंध से जोड़ा गया है। स्कंद पुराण में इसका वर्णन मिलता है कि राहु और केतु, जिन्होंने अमृत पान का छल किया था, उन्हें भगवान विष्णु ने दंडस्वरूप ग्रह बना दिया। इसी कारण जब राहु सूर्य को निगलता है, तो सूर्य ग्रहण लगता है। 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण खगोलीय रूप से रोमांचक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र अवसर होगा। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा परंतु ग्रहण काल के नियमों का पालन और मंत्र जप इस दिन शुभ फल प्रदान कर सकता है। जो व्यक्ति इस समय आत्मचिंतन, ध्यान और प्रार्थना करता है। उसके जीवन में सूर्य की तरह नई रोशनी अवश्य आती है। सूर्य ग्रहण 2026 की तिथि और समय 12 अगस्त 2026, बुधवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का दृश्य आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल और रूस के कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। यहां के लोगों को कुछ क्षणों के लिए दिन में रात जैसा अंधकार दिखाई देगा। वहीं यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में देखा जाएगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। 2026 में एक और सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को भी लगेगा, जो आंशिक रहेगा। सूर्य ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण के समय सूर्यदेव की पूजा व मंत्र जप करना अत्यंत शुभ माना गया है। पद्म पुराण में कहा गया है कि ग्रहण काल में किया गया जप, ध्यान और दान सौ गुना अधिक फलदायी होता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक खगोलीय संयोग है। इस दौरान सूर्य की किरणों का कुछ भाग पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी अंधकार फैल जाता है। हिंदू शास्त्रों और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी रखनी चाहिए- ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें। नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू, कैंची का प्रयोग न करें। घर की खिड़कियां और दरवाज़े बंद रखें ताकि हानिकारक किरणें भीतर न आएं। भगवान विष्णु या सूर्यदेव के मंत्रों का जप करें, जैसे “ॐ नमो भगवते सूर्याय आदित्याय नमः।” यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है।