samacharsecretary.com

शेयर बाजार में तेज उछाल, अमेरिका से आई खबर ने किया असर, वॉर का डर खत्म

मुंबई  मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) में मंगल ही मंगल नजर आ रहा है. ओपनिंग के साथ ही मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां खुलते ही 500 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी जोरदार तेजी पकड़े हुए नजर आया. मिडिल ईस्ट में टेंशन फिर से बढ़ने के बाद भी बाजार बमबम है और इसके पीछे भारत-अमेरिका में ट्रेड डील को लेकर आया बड़ा अपडेट माना जा सकता है, जिससे US-Iran War का खौफ धुआं-धुआं हो गया है. शुरुआती कारोबार में Axis Bank, Adani Ports से लेकर IndiGo तक के शेयर बढ़त में कारोबार करते नजर आए।  सेंसेक्स-निफ्टी में तगड़ी उछाल  बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स मंगलवार को अपने पिछले कारोबारी बंद 78,520 की तुलना में तेज रफ्तार के साथ ओपन हुआ और 78,617 पर खुला. इसके बाद कुछ ही मिनट के कारोबार के दौरान Sensex 79 हजार का आंकड़ा पार कर गया और 500 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 79,032 पर ट्रेड करता दिखा।  दूसरी ओर एनएसई निफ्टी की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलता दिखाई दिया है. अपने पिछले बंद 24,364 की तुलना में इसकी ओपनिंग भी तेजी के साथ 24,374 पर हुई और फिर करीब 150 अंक की तगड़ी उछाल के साथ ही Nifty भी 24,500 का आंकड़ा पार कर गया।  शेयर बाजार में ये रैली ऐसे समय में देखने को मिल रही है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध फिर से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी चरम पर है और दूसरे दौर की शांति वार्ता पर भी संकट मंडरा रहा है।  इस रैली की ये बड़ी वजह  बात करें, शेयर बाजार में आई इस तूफानी तेजी के पीछे के बड़े कारण के बारे में, तो अमेरिका से आई एक खबर को माना जा सकता है. दरअसल, India-US Trade Deal का नया दौर शुरू हो रहा है. 20 अप्रैल से शुरू हुई चर्चा के तहत बड़े बदलाव की उम्‍मीद जताई जा रही है।  खासकर टैरिफ को लेकर फिर से बातचीत हो सकती है, क्‍योंकि अमेरिका कोर्ट ने टैरिफ को गैर-कानूनी बताते हुए रद्द कर दिया था. इस चर्चा में मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन के लीडरशिप में करीब एक दर्जन भारतीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिनों तक अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है, जिसका असर भी बाजार पर दिखा है।  इन शेयरों में दिखी तेजी  शेयर मार्केट में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल AsianPaints Share (2%), Axis Bank Share (2%), Adani Ports Share (1.50%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल AU Bank Share (4%), Godrej Properties Share (2.50%), Phoenix Share (2.10%), Voltas Share (1.70%) की तेजी में दिखे. Paytm, Dixon, Zentech, Suzlon जैसे शेयर भी तेजी में कारोबार करते हुए नजर आए। 

नई BMW F 450 GS भारत में 23 अप्रैल को होगी लॉन्च, कंपनी ने खोली प्री-बुकिंग

मुंबई   प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad भारतीय बाजार में अपनी नई BMW F 450 GS एडवेंचर मोटरसाइकिल को 23 अप्रैल को आधिकारिक पर लॉन्च करने वाली है. लेकिन इससे पहले कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यह मिडिलवेट एडवेंचर मोटरसाइकिल, TVS Motor Company द्वारा BMW Motorrad के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के तहत स्थानीय रूप से निर्मित की जाएगी. BMW-TVS साझेदारी के तहत स्थानीय रूप से निर्मित दोनों कंपनियों के सहयोग से पहले ही BMW G 310 R और BMW G 310 RR जैसे मॉडल तैयार किए जा चुके हैं, और इसके साथ ही इनके TVS समकक्ष — TVS Apache RR 310 और TVS Apache RTR 310 — भी आए हैं. भारत में BMW G 310 GS को रिप्लेस करेगी नई F 450 GS नई BMW F 450 GS, भारत की लाइनअप में BMW G 310 GS की जगह लेगी. बाजार में लॉन्च होने के बाद, संभावना जताई जा रही है कि यह देश में बिकने वाली सबसे किफ़ायती BMW Motorrad एडवेंचर मोटरसाइकिल बन जाएगी. यह मॉडल पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बेचा जा रहा है. BMW F 450 GS का इंजन इस मोटरसाइकिल में मिलने वाले इंजन की बात करें तो नई BMW F 450 GS में 420 cc का वॉटर-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 8,750 rpm पर 48 hp की पावर और 6,750 rpm पर 32 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन में 13.0:1 का हाई कम्प्रेशन रेश्यो मिलता है, और यह थ्रॉटल-बाय-वायर के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन का इस्तेमाल करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल को BMW Motorrad DTC के ज़रिए मैनेज किया जाता है. यह मोटरसाइकिल एक स्टील ट्यूब फ्रेम पर बनाई गई है, जिसमें इंजन एक 'स्ट्रेस्ड मेंबर' (stressed member) के तौर पर काम करता है. BMW F 450 GS का हार्डवेयर बाइक में मिलने वाले सस्पेंशन की बात करें तो इसमें आगे की तरफ 43 mm के अपसाइड-डाउन फोर्क लगाए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ एडजस्टेबल कम्प्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग वाले मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक में आगे की तरफ 19-इंच के व्हील्स और पीछे की तरफ 17-​​इंच के क्रॉस-स्पोक व्हील्स लगाए गए हैं. बाइक में ब्रेकिंग का काम 310 mm की फ्रंट डिस्क से लिया जाता है, जिसमें Brembo का चार-पिस्टन वाला कैलिपर लगाया गया है, और इसके साथ ही इसमें 240 mm की रियर डिस्क भी मिलती है, इन दोनों को BMW Motorrad ABS Pro का सपोर्ट मिलता है. इसके डाइमेंशन की बात करें तो, BMW F450 GS की सीट की ऊंचाई 33.3 इंच और व्हीलबेस 57.7 इंच है. इसमें 13.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, और इसका वज़न 178 kg होने वाला है.

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, आज 71 हजार करोड़ का स्वाहा, आगे क्या होने वाला है?

मुंबई  अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अब खबर है कि अमेरिका ने ईरानी जहाज पर कब्‍जा जमाया है. इस बीच, होर्मुज को लेकर टेंशन बनी हुई है. अमेरिका का कहना है कि अभी नाकबंदी जारी है, जबकि ईरान का कहना है कि होर्मुज उसके कंट्रोल में है।  वहीं शुक्रवार रात में खबर आई थी कि होर्मुज को खोल दिया गया है, जिसके बाद अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी. भारतीय बाजार में भी तेजी का संकेत दिख रहा था. गिफ्ट निफ्टी सोमवार को 400 अंक ऊपर खुलने का संकेत दे रहा था, लेकिन फिर शनिवार को फिर से होर्मुज के बंद होने की खबर के बाद शेयर बाजार का गेम पूरी तरह पलट गया।  इन्‍हीं सभी चीजों को लेकर भारतीय शेयर बाजार में काफी उठा-पटक रही, लेकिन अंत तक यह ग्रीन जोन में क्‍लोज हुआ.सेक्‍टर वाइज बात करें तो आईटी और रियल्‍टी सेक्‍टर में काफी दाव देखने को मिला, दूसरी ओर ऑटो और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन मिड और स्‍माल कैप के शेयरों में भारी बिकवाली रही।  इन सभी चीजों के बीच ओवरऑल BSE पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 71 हजार करोड़ रुपये कम हो गया यानी निवेशकों की रकम 71 हजार करोड़ रुपये कम हो गई. कारोबार बंद होने तक सेंसेक्‍स 26.7 अंक या 0.03 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ।  बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 18 शेयरों में गिरावट रही. 12 शेयर मामूली तेजी पर बंद हुए. टाटा ट्रेंट जैसे शेयर 3 फीसदी से ज्‍यादा तेजी पर रहे. वहीं एल एंड टी के शेयर में 1 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट रही।  क्‍यों आई शेयर बाजार में गिरावट?      होर्मुज रुकावट के बाद तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई संबंधी समस्‍याएं बढ़ गईं, जिस कारण मार्केट का सेंटिमेंट बदल गया. ब्रेंट क्रूड 95-98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा.      भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक संकेत सतर्क रहे. ग्‍लोबल मार्केट भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाने के बाद अब गिरावट का संकेत दे रहा है.      सत्र के दौरान भारतीय VIX में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही, जो भू-राजनीतिक जोखिमों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की प्रतिक्रिया से उत्पन्न उच्च अस्थिरता का संकेत है.      मिड और स्‍मॉल कैप सेक्‍टर में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसने मार्केट को और नीचे की ओर खींच दिया. शेयर बाजार में अब आगे क्‍या?  भारतीय शेयर बाजार अब पूरी तरह से होर्मुज और तेल कीमतों पर निर्भर दिखाई दे रहा है. अगर होर्मुज खुलता है तो शेयर बाजार में तेजी आ सकती है, लेकिन अगर ईरान अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ता है तो गिरावट देखने को मिल सकती है. फिलहाल, निफ्टी का इंडिकेटर गिफ्ट निफ्टी 350 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट का संकेत दे रहा है। 

ब्रेजा की कीमत ₹1.55 लाख तक घटी, नेक्सन से मुकाबला करने वाली SUV पर मचेगी लूट!

मुंबई  दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ अपने अलग-अलग मॉडलों पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ साइरोस (Kia Syros) पर भी भारी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान साइरोस खरीदने पर अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 70 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं साइरोस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। कुछ ऐसी है डिजाइन साइरोस में डिजाइन के तौर पर वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच का अलॉय व्हील्स, साइड प्रोफाइल में ऑल-ब्लैक A-, C- और D-पिलर्स, रूफ रेल्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और एक फ्लैट ग्लास एरिया के बीच बॉडी-कलर वाले B-पिलर्स दिए गए हैं। जबकि एसयूवी के रियर में हाई-माउंटेड L-शेप्ड टेल-लैंप मौजूद हैं। वहीं, नीचे की तरफ चंकी रियर बम्पर में टू-टोन ब्लैक और सिल्वर फिनिश है जिसके दोनों तरफ वर्टिकल स्टॉप लैंप और टर्न इंडिकेटर्स हैं। धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर एसयूवी में 12.3-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, कार में सभी 4 सीटों के लिए वेंटिलेशन, एम्बिएंट लाइटिंग, सेंटर आर्मरेस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है। जबकि सेफ्टी के लिए एसयूवी में फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। बता दें कि साइरोस को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसूयवी में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120bhp की अधिकतम पावर औ 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 116bhp की अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इन कारों से होता है मुकाबला किआ साइरोस कुल 8 कलर ऑप्शन में मौजूद है जिसमें ऑरोरा ब्लैक पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, इंटेंस रेड, प्यूटर ऑलिव और स्पार्कलिंग सिल्वर शामिल है। मार्केट में इस एसूयवी का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, नई स्कोडा काइलाक और हुंडई वेन्यू जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। भारतीय मार्केट में किआ साइरोस की एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख से 15.94 लाख रुपये तक जाती है।

चांदी ₹5000 टूटी, गोल्ड रेट्स में 1.87 लाख रुपये की कमी, जानें नए रेट्स

इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा कारोबार शुरू हुआ, एक झटके में चांदी 5357 रुपये सस्ती हो गई. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने हाई लेवल से 1.87 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।    चांदी ही नहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत में भी गिरावट आई है. 10 Gram 24 Karat Gold का रेट अपने पिछले कारोबार बंद के मुकाबले ओपनिंग के साथ ही 1780 रुपये कम हो गया और इस गिरावट के साथ अब सोना अपने हाई से 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।  खुलते ही धड़ाम हो गई चांदी  एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायी वाली चंदी का भाव बीते शुक्रवार को तेजी के साथ 2,57,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और सोमवार को जब कारोबार की शुरुआत हुई, तो ये धड़ाम होकर 2,51,785 रुपये पर आ गई. इस हिसाब से चांदी 5,357 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई.  अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो ये हफ्ते के पहले दिन की गिरावट के बाद अब 1,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने में ही पहली बार चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,39,337 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था।  US-Iran जंग के बाद कितनी गिरावट?  अगर बात करें, मिडिल ईस्ट युद्ध की शुरुआत के बाद अब तक फिसले चांदी के भाव के बारे में, तो 28 फरवरी को पहली बार अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक्स की शुरुआत की थी और इससे एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को MCX Silver Price 2,82,644 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और ताजा कीमत से तुलना करें, तो ये कीमती धातु इस दौरान 30,859 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।  सोना भी चांदी की तरह फिसला अब MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो पिछले शुक्रवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले वायदा सोना का भाव 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और सोमवार को खुलने के साथ ही ये 1780 रुपये की गिरावट लेकर  1,52,829 रुपये पर आ गया।   इस गिरावट के बाद सोना अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये से  50,155 रुपये सस्ता हो गया है. वहीं अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत से अब तक Gold Rate में 12,830 रुपये की कमी आ चुकी है. 27 फरवरी को सोना 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।  बीते हफ्ते खूब भागा Gold-Silver अगर बीते सप्ताह गोल्ड-सिल्वर रेट्स की बात करें, तो एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट चार कारोबारी दिनों में 14,805 रुपये बढ़ा था. पिछले 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,274 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।   चांदी की तरह सोना भी पिछले हफ्ते चमका थी. ये कीमती पीली धातु 10 अप्रैल के 1,52,652 रुपये की तुलना में बीते शुक्रवार को 1,54,605 रुपये पर बंद हुआ था. यानी ये चार दिन में 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था। 

US-Iran संघर्ष की पुनरावृत्ति, तेल कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी

मुंबई  अमेरिका और ईरान के बीच फिर जंग (US-Iran War) शुरू हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) पर अमेरिकी नाकाबंदी और ईरान के पलटवार ने ग्लोबल टेंशन को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. इस बीच क्रूड की कीमतें फिर छलांग लगाने लगी हैं और ब्रेंट क्रूड करीब 6% महंगा हो गया. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इस टेंशन का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दिखी, तो अगले ही पल तेज रिकवरी भी नजर आई।  लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजी पलटी नजर आई और जंग की आहट व तेल के झटके से उबरते हुए सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज रिकवरी करनी शुरू कर दी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता हुआ नजर आया. हालांकि, ये तेजी भी कुछ देर के लिए कायम रही और दोनों इंडेक्स फिर से फिसलते हुए नजर आए।  सेंसेक्स-निफ्टी की बदली चाल  सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ रेड जोन में हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 78,493 की तुलना में खुलने के साथ ही फिसलकर 78,203 के लेवल पर आ गया. हालांकि, कुछ देर बाद ही ये इंडेक्स रिकवरी मोड में आ गया और उछलकर 78,733 के लेवल पर कारोबार करने लगा. वहीं कुछ देर तेजी में कारोबार के बाद अचानक फिर गिरावट आई और सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा फिसल गया। NSE Nifty भी सेंसेक्स की तरह ही चलता हुआ नजर आया. 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,353 की तुलना में ओपनिंग के साथ ही गिरकर 24,241 के लेवल पर आ गया, लेकिन फिर अचानक इसकी गिरावट पर भी ब्रेक लग गया और ये उछलकर 24,420 के स्तर पर कारोबार करता नजर आने लगा और फिर सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर ग्रीन से रेड जोन में आ गया।  इन शेयरों ने दिया बाजार को सपोर्ट  मिडिल ईस्ट में फिर टेंशन बढ़ने के साथ ही होर्मुज पर तनातनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल से गिफ्ट निफ्टी बुरी तरह टूटकर ट्रेड कर रहा था और इससे आशंका जताई जा रही थी कि सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली. लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद कुछ दिग्गज कंपनियों ने बाजार को सपोर्ट दिया और दोनों इंडेक्स रिकवरी मोड में आ गए।  सबसे तेज भागने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल SBI Share (2.10%), ICICI Bank Share (2%) और Trent Share (1.10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप में शामिल BHEL Share (3%), AU Bank Share (1.50%), Voltas Share (1.40%) चढ़कर कारोबार कर रहे थे. स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो यहां पर CUB Share (3%), Radico Khetan Share (2.50%) की बढ़त में थे।       

भारत और सिंगापुर के सेमीकंडक्टर सहयोग में वृद्धि, उद्योग लगाएंगे नए निवेश की उम्मीद

नई दिल्ली   सेमीकंडक्टर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने सिंगापुर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसएसआईए) के साथ मिलकर शुक्रवार को सिंगापुर में एक उच्च स्तरीय उद्योग बैठक आयोजित की। इस बैठक में भारत और सिंगापुर के प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया और सेमीकंडक्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। बैठक में दोनों देशों की पूरक ताकतों पर जोर दिया गया। जहां सिंगापुर सेमीकंडक्टर निर्माण, उपकरण और वैश्विक सप्लाई चेन में अग्रणी है, वहीं भारत अपनी बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, नीतिगत समर्थन और बड़े बाजार के कारण एक मजबूत साझेदार के रूप में उभर रहा है। यह पहल आईसीईए और एसएसआईए के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद आगे बढ़ी है, जिसका उद्देश्य दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग के लिए एक संरचित ढांचा तैयार करना है।बैठक में दोनों देशों की कंपनियों के बीच साझेदारी, निवेश के अवसर और तकनीकी सहयोग पर सीधी बातचीत हुई। इस दौरान भारत-सिंगापुर के बीच एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर कॉरिडोर विकसित करने पर भी जोर दिया गया। चर्चा में सप्लाई चेन को मजबूत करने, तकनीकी सह-विकास, संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर), निवेश प्रवाह और फैब्रिकेशन, उपकरण, सामग्री तथा प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में अवसरों पर फोकस किया गया।उद्योग जगत के नेताओं ने नीतिगत समर्थन, कौशल विकास और पूरे इकोसिस्टम की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया।आईसीईए के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के बीच मजबूत तालमेल को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि जहां सिंगापुर उन्नत मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक सप्लाई चेन विशेषज्ञता लाता है, वहीं भारत पैमाना, मांग और नीतिगत गति प्रदान करता है, जो एक मजबूत और विविध सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को पहले ही गति मिल चुकी है।  

रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी हुई सच, बोले- मैंने पहले ही चेतावनी दी थी!

नई दिल्ली मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को अमीर बनने की गुर बताते नजर आते हैं. उन्होंने ट्विटर (अब X) पर की गई नए पोस्ट में क्रैश की चेतावनी (Crash Warning) को दोहराते हुए कहा है कि उनके द्वारा साल 2002 में की गई भविष्यवाणियां अब सच हो रही हैं और अमेरिका से टोक्यो तक फाइनेंशियल क्रैश देखने को मिल रहा है।   'बबल फट जाते हैं, फिर…' Robert Kiyosaki ने अपनी पोस्ट में साल 2002 में रिलीज की गई अपनी कितान 'रिच डैड प्रोफेसी' का हवाला देते हुए लिखा, 'मैंने सबको चेतावनी दी थी, अब 2026 में प्रोफेसी में की गईं भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं. आपको भी 'Everything Bubble' का शिकार होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बबल फट जाते हैं और दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी मंदी (Biggest Recession) की ओर ले जाते हैं।  Rich Dad Poor Dad के राइटर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि दुबई से वेगास तक और टोक्यो से न्यूयॉर्क सिटी तक इकॉनमिक क्रैश देखें, लेकिन दुनिया की Economy Crash होने पर भी आप विनर बन सकते हैं. इसलिए निवेश करते समय स्टडी करें, सजग रहें और समझें कि जानें कि दुनिया की इकॉनमी अभी भी आपको फाइनेंशियल विनर बना सकती है. फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए लड़ने के लिए जो जरूरी है, वो करें और अपना ख्याल रखें।  अक्सर देते हैं गिरावट में खरीद की सलाह रॉबर्ट कियोसाकी इससे पहले भी क्रैश वार्निंग दे चुके हैं. इस साल फरवरी महीने में उन्होंने एक्स पोस्ट (Robert Kiyosaki X Post) के जरिए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि, 'मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं, रिच डैड्स प्रोफेसी (Rich Dad’s Prophecy) में मैंने इतिहास के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश के बारे में चेतावनी दी थी, जो अभी भी आ रहा है और अब आने वाला ही है. जो लोग तैयार नहीं हैं, उनके लिए ये आने वाला क्रैश सबसे बुरा सपना होगा।  बता दें कि कियोसाकी अपनी ज्यादातर पोस्ट में निवेशकों को सोना-चांदी (Gold-Silver) के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश की सलाह देते हैं. खासतौर पर वे सोना-चांदी का संकट में सबसे बड़ा सहारा बताते नजर आते हैं और इनके क्रैश होने की स्थिति में खरीदारी की सलाह देते हैं। 

Gold-Silver Rate Update: चांदी ₹1.81 लाख कम, सोना ₹48,000 सस्ता, 24 कैरेट का ताजा रेट

 नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा चेंज देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पांच दिन की बढ़ोतरी के बाद भी एमसीएक्स (MCX) पर सोना अपने हाई लेवल से 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है. चांदी की अगर बात करें, तो ये कीमती धातु भी अपने हाई लेवल से अभी भी 1.81 लाख रुपये सस्ती मिल रही है. बीते पांच कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver Price 14000 रुपये से ज्यादा कम हुआ है।  चांदी चमकी, फिर भी हाई से सस्ती सबसे पहले बताते हैं चांदी की कीमत के बारे में, एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में 14,805 रुपये बढ़ा है. पिछले 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,274 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।  अगर हाई से तुलना करें, तो हफ्तेभर के उछाल के बाद भी सिल्वर प्राइस क्रैश (Silver Price Crash From High) नजर आ रहा है. दरअसल, इस साल जनवरी महीने में एमसीएक्स पर पहली बार चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और इस कीमती धातु ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, यहां पहुंचने के बाद से ये लगातार बिखरी नजर आई है और इस स्तर से अभी भी 1,81,258 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है।  सोना भी पिछले हफ्ते इतना चढ़ा  बात Gold Rate की करें, तो ये भी चांदी की तरह पिछले हफ्ते चमका है. 10 अप्रैल को 10 Gram 24 Karat Gold Rate एमसीएक्स पर 1,52,652 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को ये उछलकर 1,54,605 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से देखें, तो हफ्तेभर में सोना 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।  चांदी की तरह ही सोने का भाव भी जनवरी महीने में तेज रफ्तार से भागते हुए पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला था. इस कीमती पीली धातु का एमसीएक्स पर लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस स्तर से वर्तमान रेट की तुलना करें, तो सोना अभी भी 48,379 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

भारत में कदम रखने जा रही चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी, पेश करेगी Chery QQ3 SUV, डिजाइन पेटेंट किया

मुंबई  चीनी कार निर्माता कंपनी Chery भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है. इसके लिए कंपनी ने अपनी नई Chery QQ3 SUV के डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया है. कार निर्माता Chery, JSW के साथ मिलकर, इस साल के आखिर में Jetour T2 SUV लॉन्च करने वाली है. इसके बाद Jaecoo J5, iCar V23, Tiggo 7L और Lepas L6 जैसी अन्य गाड़ियां भी लॉन्च होने की उम्मीद है।  Chery QQ3 का आकार Chery QQ3 के चीन-स्पेसिफिक मॉडल की बात करें तो इसकी लंबाई 4,195 मिमी, चौड़ाई 1,811 मिमी और ऊंचाई 1,569 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,700 मिमी है. Chery QQ3 में 375 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे बढ़ाकर 1,450 लीटर तक किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें 70 लीटर का स्मार्ट फ्रंक भी मिलता है, जिससे इस कॉम्पैक्ट SUV की कुल स्टोरेज क्षमता बढ़ जाती है।  Chery QQ3 का एक्सटीरियर कार के एक्सटीरियर की बात करें तो Chery QQ3 के सामने वाले बम्पर के निचले हिस्से पर एक छोटी, गोल-आयताकार ग्रिल लगाई गई है, जो इस इलेक्ट्रिक SUV को एक 'स्माइली फेस' देता है. इसके अलावा, Chery QQ3 में एक फ्रंट व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं, और साथ ही Q-आकार की LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं, जो इस कार को एक खुशनुमा और आकर्षक डिज़ाइन प्रदान करती हैं।  कार के साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो इसमें 17-इंच के टू-टोन स्टार शील्ड व्हील्स, व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग, सेमी-फ़्लश दरवाज़े के हैंडल और बॉडी के कलर वाले एक्सटीरियर रियर-व्यू मिरर (ORVMs) जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. इसके पिछले हिस्से में Q-आकार की LED टेललाइट्स और एक स्पॉइलर लगा है।  Chery QQ3 का इंटीरियर चीन-स्पेसिफिक QQ3 के इंटीरियर को देखें तो इस कार में 15.6-इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AI असिस्टेंट, Qualcomm Snapdragon 8155 कॉकपिट चिप, ड्राइवर फटीग वॉर्निंग, USB चार्जिंग पोर्ट और रिमोट व्हीकल कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।  इसके अलावा, इस कार के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीछे के AC वेंट्स, ब्लूटूथ-की, की-लेस एंट्री, पेट मोड, 10-स्पीकर ऑडियो सेटअप, 540-डिग्री पैनोरमिक कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, पार्क असिस्ट और Level-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं।  Chery QQ3 का बैटरी पैक और पावर चीन-स्पेसिफिक Chery QQ3 एसयूवी में दो अलग-अलग बैटरी पैक मिलता है, जिनमें पहला 29.48-kWh का बैटरी पैक और दूसरा 41.28-kWh का बैटरी पैक है. ये बैटरी पैक कार के पिछले एक्सल पर लगे एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है।  यह कार पिछले व्हील्स पर मिलता है. पावर आउटपुट की बात करें तो इसमें पहला बैटरी पैक 77.77 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क देता है, जबकि दूसरा बैटरी पैक 128.69 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है।