samacharsecretary.com

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा सोना; जानें नए रेट

इंदौर  आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है. सोने का भाव 1 फीसदी यानी 1545 रुपये फिसलकर सुबह 9 बजे MCX पर 150925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 2386 रुपये गिरकर 232400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी का दाम फिसल गया है. गोल्ड इंटरनेशनल मार्केट में 1.24 फीसदी फिसलकर 4332 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 1.19 फिसदी गिरकर 64.145 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।  बुधवार को भी सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट आई थी. इस गिरावट के पीछे यूएस से आया एक बड़ा फैसला है. असल में, यूएस फेड ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है और आगे भी कर्ज महंगा होने के संकेत दिए है. इसी के चलते आज दोनों मेटल्स में गिरावट देखी जा रही है और इसके बाद डॉलर मजबूत हुआ, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।  आज कितना है सोने का दाम? दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,810 रुपये है. जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने की कीमतें लगभग इसी दाम पर हैं. वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,53,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव करीब 1,53,500 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  इसके अलावा स्थानीय टैक्स, ज्वेलरी बनाने का चार्ज और दुकान के रेट के कारण आपको कीमत अलग मिल सकती है. इसके अलावा खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और मेकिंग चार्ज जरूर देख लें।  चांदी का लेटेस्ट रेट आज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में चांदी का भाव एक जैसा है. इन सभी शहरों में 100 ग्राम चांदी की कीमत 23,168 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी 2,31,680 रुपये में मिल रही है।  क्या फिर हो सकता है ब्याज दरों में बदलाव? अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक अक्टूबर के आखिर में होगी. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर इकोनॉमिस्ट का मानना है कि इस बैठक में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि इसके ठीक एक हफ्ते बाद अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. हालांकि, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि फेड अक्टूबर की बैठक में ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। 

सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग चार्ज ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ

मुंबई  त्योहारों और शादी के सीजन से ठीक पहले सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका लगने वाला है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग फीस अब 45 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। सरकार ने हॉलमार्किंग कराने की कॉस्ट तीन गुना बढ़ा दी है। यानी एक झटके में करीब 67 फीसदी की बढ़ोतरी। नए सिस्टम के तहत अब गोल्ड ज्वेलरी के हर आर्टिकल की हॉलमार्किंग के लिए 75 रुपये चुकाने होंगे। सोने के भाव पहले ही ऊंचे स्तर पर हैं और अब हॉलमार्किंग फीस में बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के लिए ज्वेलर्स अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं। कब से लागू हुई नई हॉलमार्किंग फीस? BIS ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (हॉलमार्किंग) रेगुलेशन, 2026 में रिवीजन किया है। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन 14 सितंबर 2026 को जारी किया गया और नई फीस आधिकारिक गजट में नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गई है। नए नियमों के मुताबिक ज्वेलर्स को मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सेंटर्स (AHCs) पर गोल्ड के हर एक आर्टिकल के लिए 75 रुपये की हॉलमार्किंग फीस देनी होगी। एक कंसाइनमेंट पर न्यूनतम चार्ज 200 रुपये होगा। वहीं, चांदी के प्रत्येक आर्टिकल के लिए हॉलमार्किंग फीस 35 रुपये तय की गई है। सिल्वर आर्टिकल के एक कंसाइनमेंट पर कम से कम 150 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा भी लगेगा चार्ज नोटिफिकेशन के मुताबिक हॉलमार्किंग सेंट की ओर से बीआईएस के लिए भी एक शुल्क लिया जाएगा। गोल्ड आर्टिकल पर यह 7.50 रुपये प्रति आर्टिकल होगा और एक कंसाइनमेंट के लिए न्यूनतम 20 रुपये देने होंगे। सिल्वर के मामले में यह शुल्क 3.50 रुपये प्रति आर्टिकल और न्यूनतम 15 रुपये प्रति कंसाइनमेंट होगा। लागू टैक्स इसके एक्स्ट्रा होंगे। ज्वेलरी पर कितना लगता है GST? कीमती मेटल की ज्वेलरी पर 3 फीसदी जीएसटी लगता है। राज्य के अंदर सेल होने पर इसमें 1.5 फीसदी CGST और 1.5 फीसदी SGST शामिल है, जबकि इंटर-स्टेट खरीद पर 3 फीसदी IGST लगता है। गोल्ड की प्योरिटी अलग होने पर भी जीएसटी की यह दर नहीं बदलती। सितंबर से ज्वेलरी मार्केट में फेस्टिव डिमांड की तैयारियां तेज होने लगती हैं। इसके बाद नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और फिर वेडिंग सीजन आता है। ऐसे में हॉलमार्किंग फीस में बदलाव ज्वेलर्स की लागत में एक और फैक्टर जोड़ सकता है। ये ऐसे समय में किया गया है जब देश में पहले ही 10 ग्राम सोने का भाव 1,51,894 रुपये है। हल्की ज्वेलरी पर ज्यादा पड़ेगा असर फीस बढ़ने का असर खासतौर पर हल्की और कम कीमत वाली ज्वेलरी पर ज्यादा पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि हॉलमार्किंग शुल्क वजन के हिसाब से नहीं, बल्कि प्रति आर्टिकल लगाया जाता है। यानी 1 ग्राम की ज्वेलरी और ज्यादा वजन वाले आर्टिकल पर भी 75 रुपये का समान शुल्क लगेगा। राजेश रोकड़े ने कहा कि जीजेसी का कहना है कि सोने की कीमतें पहले से ऊंचे स्तर पर हैं। ऐसे में प्रति आर्टिकल तय शुल्क बढ़ने से छोटे और मास-मार्केट ग्राहकों के लिए लागत का असर ज्यादा हो सकता है। ज्वैलर्स एसोसिएशन कर रही हैं विरोध ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए या समीक्षा करनी चाहिए। GJC का कहना है कि जब हॉलमार्किंग अनिवार्य है, तो इसकी लागत बढ़ाने के बजाय सिस्टम में मौजूद फर्जी हॉलमार्किंग और दूसरी गड़बड़ियों पर पहले सख्ती होनी चाहिए। जीजेसी ने कहा कि वह हॉलमार्किंग के खिलाफ नहीं है। संगठन इसे सोने की शुद्धता, पारदर्शिता और ग्राहकों के भरोसे के लिए जरूरी मानता है। लेकिन करीब 67 फीसदी की सीधे बढ़ोतरी को लेकर संगठन ने सवाल उठाए हैं। 60 करोड़ से ज्यादा ज्वेलरी हो चुकी हॉलमार्क जीजेसी के मुताबिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 जुलाई 2021 से 5 मार्च 2026 के बीच 60 करोड़ से ज्यादा सोने के आर्टिकल HUID के साथ हॉलमार्क किए जा चुके हैं। वहीं, मार्च 2026 तक अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़कर 380 जिलों तक पहुंच गया था। हॉलमार्किंग फीस में कितना बदलाव हुआ? आभूषण    पुरानी फीस    नई फीस सोना    ₹45 प्रति आर्टिकल    ₹75 प्रति आर्टिकल चांदी    ₹35 प्रति आर्टिकल    ₹35 प्रति आर्टिकल BIS के नियमों के मुताबिक हॉलमार्किंग शुल्क प्रति आर्टिकल होता है, न कि आभूषण के वजन के हिसाब से।  ग्राहक के लिए हॉलमार्किंग क्यों जरूरी है? हॉलमार्किंग का उद्देश्य सोने की शुद्धता को लेकर ग्राहक को भरोसा देना है. BIS के अनुसार हॉलमार्क यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि ग्राहक को बताई गई शुद्धता के अनुरूप सोना मिले. सोने का गहना खरीदते समय ग्राहक BIS मार्क, शुद्धता और HUID जरूर जांच सकता है. BIS Care App के जरिए HUID की जानकारी भी सत्यापित की जा सकती है।  हाल में BIS ने चेन्नई में बिना हॉलमार्क के बिक्री के लिए रखे गए करीब 804 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए थे. इससे त्योहारों के सीजन में गहने खरीदते समय हॉलमार्क और बिल की जांच करने की अहमियत भी बढ़ जाती है।  सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान ग्राहक गहना खरीदने से पहले उसका वजन, शुद्धता, HUID और BIS हॉलमार्क जरूर जांचें. साथ ही ज्वेलर से पूरा और वैध बिल लें।  ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सरकार से क्या मांग की? GJC के चेयरमैन राजेश रोकड़े के मुताबिक जब हॉलमार्किंग का कारोबार और वॉल्यूम लगातार बढ़ा है, तो इससे AHCs को बड़े स्तर पर काम करने का फायदा और लागत में कमी लानी चाहिए थी। ऐसे में फीस बढ़ाने से पहले इसकी वास्तविक लागत को ट्रांसपेरेंट बनाने की जरूरी है। राजेश रोकड़े ने कहा कि इंडस्ट्री हॉलमार्किंग का समर्थन करता है, लेकिन लागत में करीब 67 फीसदी बढ़ोतरी करने से पहले समीक्षा होनी चाहिए। जीजेसी ने हॉलमार्किंग सिस्टम में मौजूद कथित गड़बड़ियों को लेकर भी चिंता जताई है। संगठन के मुताबिक बीआईएस की कार्रवाई में फर्जी हॉलमार्किंग, बिना अनुमति चल रहे सेंटर और वैध HUID के बिना ज्वेलरी जैसे मामले सामने आते रहे हैं। GJC का कहना है कि ऐसे मामलों पर निगरानी और कार्रवाई मजबूत करना ज्यादा जरूरी है।

हरितालिका तीज-गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना-चांदी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें आज के रेट

 नई दिल्ली  आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन त्योहार है और इस मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी गहने खरीदने या निवेश का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि 14 सितंबर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कमोडिटी मार्केट Comex पर सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं आज गणेश चतुर्थी होने के कारण MCX पर कारोबार नहीं होगा, लेकिन देश भर के सर्राफा बाजार जरूर खुले रहेंगे। चलिए दिल्ली से लेकर मुंबई और आपके शहर तक के भाव पर एक नजर डालते हैं। इंटरनेशनल मार्केट धड़ाम हुए दाम इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.79% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4374.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.98% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 64.550 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। दिल्ली में कितना है सोने का भाव? दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price In delhi) करीब ₹15,277 प्रति ग्राम यानी लगभग ₹1,52,770 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹140,039 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। हालांकि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST जुड़ने के बाद आपकी वास्तविक कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। वहीं चांदी (Silver Price In delhi) ₹2,33,860 प्रति किलो पर है। मुंबई में कितना है रेट? मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव करीब (Gold Price Today) ₹14,287 प्रति ग्राम यानी लगभग ₹1,40,287 प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से दिल्ली की तुलना में मुंबई में 22 कैरेट सोना करीब ₹150 प्रति 10 ग्राम सस्ता पड़ रहा है। 24 कैरेट सोने का राष्ट्रीय संकेतात्मक भाव करीब ₹1,52,040 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में चांदी (silver price today) का भाव ₹2,34,260 प्रति किलो है। चेन्नई और कोलकाता में क्या भाव? चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट करीब ₹15,195 प्रति ग्राम यानी ₹1,51,950 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं कोलकाता में यह करीब ₹15,199 प्रति ग्राम, यानी लगभग ₹1,51,990 प्रति 10 ग्राम है। इंदौर में सोने चांदी का रेट इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,462 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,174 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,598 रुपये प्रति ग्राम पर है। जबकि 1 किलो चांदी चेन्नई में 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। लखनऊ में सोने चांदी का रेट लखनऊ में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 15,457 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,169 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 11,457 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। तो वही 1 किलो चांदी लखनऊ में आज 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी भी हुई इतनी सस्ती सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. 14 सितंबर की सुबह चांदी घटकर करीब ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में करीब ₹5,000 की गिरावट दर्ज हुई थी. इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी की कीमत फिसली है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट सिल्वर करीब $64.54 प्रति औंस पर है. इसका असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है।  सोने की कीमतों पर एनालिस्ट की राय बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आगे सोने की कीमत पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, कच्चे तेल के भाव, डॉलर की चाल, महंगाई की उम्मीदों और ग्लोबल तनाव का असर रहेगा. LKP Securities के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, अगर कच्चा तेल सस्ता होता है या अमेरिकी फेड का रुख नरम रहता है, तो सोने की कीमत में फिर तेजी आ सकती है. वहीं, तेल के दाम बढ़ने या फेड के सख्त रुख से सोने में एक बार फिर बिकवाली बढ़ सकती है।  शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो नई दिल्ली ₹152,360 ₹139,663 ₹114,270 233,740 मुंबई 152,620 ₹139,902 ₹114,465 ₹234,140 पटना 152,540 ₹139,828 ₹114,468 ₹233,190 जयपुर ₹153,340 ₹139,395 ₹114,505 ₹234,310 कानपुर ₹152,517 ₹140,181 ₹114,110 ₹233,920 लखनऊ ₹152,470 ₹139,181 ₹114,603 ₹233,150      

Gold-Silver Price: सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी रिकॉर्ड हाई से ₹1.83 लाख नीचे; क्या है नया रेट?

इंदौर   2026  अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी के लिए गहनों की दुकान पर जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें. हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार ,7 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी  रहने वाली है.राहत की बात यह है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही सोने का भाव ₹503 टूटकर ₹1,52,264 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी भी ₹771 गिरकर ₹2,36,887 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।  अगर ऑल-टाइम हाई से तुलना करें, तो 29 जनवरी 2026 को ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी अपने हाई लेवल से करीब ₹1.83 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.इसी तरह सोना भी अपने ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई से लगभग ₹40,700 रुपये नीचे आ चुका है।   इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.5% गिरकर $4,405.47 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी इसमें 1% की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला U.S. गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.5% की कमजोरी के साथ $4,452.20 प्रति औंस पर बना हुआ था. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) 0.2% की हल्की गिरावट के साथ $66.03 प्रति औंस के स्तर पर आ गई।  जानें दिल्ली, मुंबई से चेन्नई तक 1 किलो का ताजा भाव राजधानी दिल्ली में आज  चांदी का भाव ₹2,36,330 प्रति किलो है. देश के प्रमुख महानगरों में आज दिल्ली में चांदी सबसे किफायती रेट पर मिल रही है।      मुंबई में आज 1 किलो फाइन चांदी की कीमत ₹2,36,740 दर्ज की गई है.     चेन्नई के सर्राफा बाजार में आज चांदी का रेट ₹2,37,430 पर पहुंच गया है.     कोलकाता में आज 1 किलो  चांदी का भाव ₹2,36,420 बना हुआ है.     बेंगलुरु में आज चांदी ₹2,36,920 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.     हैदराबाद के बाजार में आज 1 किलो  चांदी की कीमत ₹2,37,110 दर्ज की गई है।        हफ्तेभर में 1% सस्ती हुई चांदी,चेन्नई में सबसे महंगी तो दिल्ली में मिली सबसे सस्ती बीते एक हफ्ते में चांदी के दामों में करीब 1% की गिरावट आई है, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 90% से ज्यादा का मजबूत रिटर्न दर्ज किया गया है. आज चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बिक रही है, जबकि दिल्ली में रेट सबसे कम दर्ज किए गए हैं।  चांदी आज कितनी सस्ती हुई? सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार (7 सितंबर) को चांदी की कीमतों में गिरवाट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के मुताबिक, आज फाइन चांदी (Silver 999) का भाव ₹2,37,170 प्रति किलो दर्ज किया गया है, जबकि स्टर्लिंग चांदी (Silver 925) ₹2,19,382 प्रति किलो पर बनी हुई है। 

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, 5 दिन में चांदी ₹8 हजार सस्ती; गोल्ड भी फिसला

इंदौर   शादी-ब्याह के सीजन से पहले गहने खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सर्राफा बाजार से एक सुकून देने वाली खबर आई है. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से नई ऊंचाइयों को छू रहे सोने और चांदी की तेजी पर इस हफ्ते ब्रेक लग गया. दोनों ही कीमती धातुओं के दाम भरभराकर नीचे आ गए हैं. इस तेज गिरावट से आम खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं। इस कारोबारी हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि सोना-चांदी में गिरावट का दायरा सामान्य से काफी बड़ा और चौंकाने है. महज पांच दिनों के भीतर सोने का रेट 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गया है. चांदी तो औंधे मुंह गिरी है. हफ्तेभर में सिल्‍वर 8,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्‍ती हो गई है।  इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सबसे शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्‍ड की चमक सबसे ज्यादा फीकी पड़ी है. इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव में प्रति 10 ग्राम 4,694 रुपये टूट गया. इस बड़ी कटौती के बाद अब इसका भाव घटकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. कुछ ही दिन पहले यह 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रे कर रहा था। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सबसे शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्‍ड की चमक सबसे ज्यादा फीकी पड़ी है. इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव में प्रति 10 ग्राम 4,694 रुपये टूट गया. इस बड़ी कटौती के बाद अब इसका भाव घटकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. कुछ ही दिन पहले यह 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रे कर रहा था। जेवराती सोना यानी 22 कैरेट गोल्‍ड भी इस हफ्ते खूब सस्‍ता हुआ है. गहने बनवाने वाले आम ग्राहकों की पहली पसंद माना जाने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है. इससे पहले यह 1,46,173 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा था. यानी प्रति 10 ग्राम पर अब आपको 4,300 रुपये का फायदा होगा। बजट फ्रेंडली 18 कैरेट सोने के दाम भी औंधे मुंह नीचे गिरे हैं. 18 कैरेट गोल्ड का भाव इस हफ्ते 3500 रुपये प्रति दस ग्राम घटा है. इस कटौती के बाद अब यह 1,16,163 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. इससे पहले 18 कैरेट सोने का भाव 1,19,684 रुपये प्रति 10 ग्राम था।  इस कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने के बाजार में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल. 24 कैरेट सोने ने 31 अगस्त को शाम के कारोबारी सत्र में 1,55,835 रुपये प्रति 10 ग्राम का अपना उच्चतम स्तर छुआ. इसके ठीक विपरीत, 2 सितंबर के शाम के सत्र में भारी बिकवाली के चलते यह लुढ़ककर हफ्ते के सबसे निचले स्तर यानी 1,51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी के खरीदारों की तो इस हफ्ते लॉटरी ही लग गई है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि क्योंकि चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है. चांदी का भाव सीधे 8,436 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़ककर 2,35,456 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. इससे पहले सिल्‍वर का रेट 2,43,892 रुपये प्रति किलो था

सोने के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी, चौथे दिन भी फिसला भाव; ₹1.50 लाख के आसपास MCX Gold

इंदौर  पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। इसके चलते कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा और भाव 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। नतीजनत, दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली दर्ज की जा रही। आमतौर पर ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश के तौैर पर सोने की मांग बढ़ती है। लेकिन इस बार तस्वीर ऐसा नहीं नजर आ रहा। सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरानवट देखने को मिल रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरकर 4,300 डॉलर प्रति औंस की तरफ आ गया है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब फिसल गया। MCX पर चांदी में भी 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही। आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? MCX आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को सुबह 10:58 बजे सोने का अक्टूबर वायदा 1,434 रुपये यानी 0.95 फीसदी गिरकर 1,50,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहींस चांदी का सितंबर वायदा 2,335 रुपये यानी 1.02 फीसदी टूटकर 2,27,214 रुपये प्रति किलो पर आ गया। मेटल कॉन्ट्रैक्ट ताजा भाव गिरावट दिन का निचला स्तर दिन का ऊपरी स्तर पिछला बंद भाव सोना 5 अक्टूबर 2026 ₹1,50,295 प्रति 10 ग्राम ₹1,434 या 0.95% ₹1,49,665 ₹1,50,329 ₹1,51,729 चांदी 4 सितंबर 2026 ₹2,27,214 प्रति किलो ₹2,335 या 1.02% ₹2,25,666 ₹2,27,646 ₹2,29,549 यूएस-ईरान के बावजूद टूट रहा सोना?  केडिया कमोडिटीज के अजय केडिया के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बुधवार को गिरकर 4,300 डॉलर प्रति औंस की तरफ आ गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब सोने में गिरावट आई है। भाव तीन हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अजय केडिया ने बताया कि बाजार इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर बढ़ाए जाने की करीब 70 फीसदी संभावना मान रहा है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की महंगाई के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात ने भी ब्याज दर बढ़ने की आशंका मजबूत की है। सोने पर किसी तरह का ब्याज नहीं मिलता। जब सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ती है, तो निवेशकों को सुरक्षित बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न मिलने लगता है। ऐसे में सोने का आकर्षण कुछ कम हो जाता है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड ने भी बनाया दबाव  निर्मल बंग सिक्योरिटीज की डेली कमोडिटी आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड बढ़ने और डॉलर में मजबूती आने से सोने पर दबाव बना है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़कर 99.68 पर बंद हुआ। वहीं, कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा सोना 85.10 डॉलर गिरकर 4,396.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा चांदी पिछले सत्र में 2.42 फीसदी गिरकर 65.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। घरेलू बाजार में एमसीएक्स सोने का अक्टूबर वायदा पिछले सत्र में 2,731 रुपये यानी 1.80 फीसदी गिरकर 1,51,729 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी का दिसंबर वायदा 4,680 रुपये यानी 1.99 फीसदी गिरकर 2,35,441 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। क्या सोने से पैसा निकाल रहे बड़े निवेशक?  निर्मल बंग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ ने अपनी होल्डिंग से 1,38,840 ट्रॉय औंस सोना कम किया। पिछले सत्र के भाव के हिसाब से इसकी कीमत करीब 61.61 करोड़ डॉलर थी। हालांकि, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड शेयर की होल्डिंग में पिछले सत्र के दौरान बड़ा बदलाव नहीं हुआ। सोना-चांदी पर निर्मल बंग की क्या राय?  निर्मल बंग सिक्योरिटीज का अनुमान है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी दिन के दौरान सीमित दायरे में रहते हुए थोड़ी और कमजोरी दिखा सकते हैं रिपोर्ट के मुताबिक,पश्चिम एशिया में हमले बढ़ने और महंगाई की चिंता से ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। इससे बॉन्ड यील्ड ऊपर गई है। जब तक बॉन्ड यील्ड और डॉलर में नरमी नहीं आती, तब तक सोने और चांदी पर दबाव बना रह सकता है।  

सोने में बड़ी गिरावट! 3 महीने में सबसे सस्ता हुआ गोल्ड, रॉबर्ट कियोसाकी का बड़ा बयान

 नई दिल्ली सोना सस्ता हो रहा है, चांदी भी दनादन क्रैश होती नजर आ रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX तक पर सोना-चांदी का भाव टूटा है. हाल ये है कि गोल्ड रेट अब 12 हफ्ते या तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया है. इस बीच मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. Gold Price Crash के बीच उन्होंने कहा है कि ये बहुत अच्छी खबर है, सोना सस्ता हो रहा है और मैं इसे खरीदने की तैयारी कर रहा हूं।  सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट बीते कुछ दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को टूटते हुए Gold-Silver Rate करीब तीन महीने के लो-लेवल पर आ गए. इसके पीछे की वजह का जिक्र करें, तो जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने और अमेरिकी ब्याज दरों के लंबे समय तक हाई पर बने रहने का उम्मीद के बीच निवेशक डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं. MCX Gold Rate की बात करें, तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.41 लाख रुपये पर आ गया है. तो वहीं MCX Silver Price गिरते हुए 2.12 लाख रुपये तक टूट गई।   'मैं और खरीदूंगा सोना…' कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट के बीच 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने अपनी नई पोस्ट में सोना-चांदी में गिरावट को खरीदारी का बेहतरीन मौका बताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट (Robert Kiyosaki X Post) में लिखा, 'बड़ी खुशखबरी: सोने की कीमत गिर रही है और मैं तकनीकी चार्ट में बदलाव का इंतजार कर रहा हूं, इसके साथ ही मैं सोना और खरीदूंगा।  कियोसाकी ने बताया अपना प्लान रॉबर्ट कियोसाकी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी खरीदारी के प्लान को एक उदाहरण के जरिए बताया. उन्होंन लिखा, 'ट्रेंड ही आपका दोस्त है! मैं पुराना सबक दोहरा रहा हूं. सोने का टूटना वैसा ही है, जैसे किसी घर की कीमत का गिरना. मैं यह जानना चाहता हू कि आस-पास के इलाके में क्या हो रहा है? अगर इलाके की कीमत बढ़ रही है, तो मैं कम कीमत वाला घर खरीद सकता हूं. वहीं अगर इलाके की कीमत गिर रही है, तो मैं कम कीमत वाला घर खरीदने का प्लान छोड़ सकता हूं।  कियोसाकी के मुताबिक, ठीक ऐसा ही सोने के साथ ही मैं Gold Rate Fall देख रहा हूं और मुझे जानना है कि ऐसा क्यों हो रहा है? इकोनॉमी में आखिर क्या चल रहा है. अगर ये गिर रही है, तो शायद मैं सोना न खरीदूं, लेकिन सोने की कीमत गिरने के साथ जिस पल मुझे लगेगा कि इकोनॉमी ऊपर जा रही है, मैं बहुत कम कीमत पर सोना खरीद सकता हूं. उन्होंने अपने गोल्ड एसेट्स के बारे में बताते हुए लिखा, 'आज मेरे पास जो सोना है, उसमें से ज्यादातर मैंने 300 डॉलर (उस समय लगभग 20,000 रुपये) के भाव में खरीदा था. अपना ख्याल रखें।  गौरतलब है कि रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और उनकी पोस्ट में अक्सर सोना-चांदी, बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की सलाह दी जाती है. डॉलर, स्टॉक, बॉन्ड को नकली करेंसी बताते हुए वे Gold-Silver-Bitcoin को अमीर बनने का जरिया बताते हैं।  26 मार्च के बाद सबसे सस्ता सोना साल 2026 की शुरुआत में सोना-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई नजर आई थी. Gold Rate तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था, तो वहीं चांदी की कीमत 100 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई थी. लेकिन हालिया महीनों में इसकी कीमत तेजी से नीचे आई है. एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चला कि दोनों कीमती धातुओं ने 26 मार्च, 2026 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर को छू लिया है। 

गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटे दाम; जानें नए रेट

इंदौर  सोने और चांदी का रेट आज 24 जून को लगातार दूसरे दिन फिसल गया है. सोने का भाव आज एमसीएक्स पर सुबह 9:40 बजे पर 2234 रुपये गिरकर 144295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का भाव भी 3407 रुपये फिसलकर 222427 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर गोल्ड का दाम 1.59% गिरकर 4081 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. सिल्वर 1.55% फिसलकर 61.110 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।  सोने के अलावा अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. प्लैटिनम 0.9% की कमजोरी के साथ 1,637.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा, पैलेडियम की कीमत में 1.2% की गिरावट आई और यह 1,223.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।  अलग-अलग शहरों में कितना है सोने का रेट? मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सराफा बाजार की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,792 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,559 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,339 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,474 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,269 रुपये और 18 कैरेट का 10,859 रुपये प्रति ग्राम है।  मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने की कीमतें लगभग समान रहीं. इन शहरों में 24 कैरेट सोना 14,459 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,254 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,844 रुपये प्रति ग्राम पर रहा।  क्या सोने में आएगी और गिरावट? जर्मनी के प्रमुख बैंक डच बैंक(Deutsche Bank) ने सोने की कीमतों को लेकर अपने अनुमान में 20% से अधिक की कटौती की है. बैंक का कहना है कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 3 से 4 बार बढ़ोतरी की संभावना बाजार में मजबूत होती है, तो सोने की कीमत गिरकर 3,800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक की दी गई जानकारी में बताया गया है कि एमपीसी को लेकर बदलती उम्मीदों ने सोने के लिए रिस्क का संतुलन नीचे की ओर कर दिया है।  डच बैंक के विश्लेषक माइकल शुएह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैंक के बेस केस अनुमान के अनुसार, यदि फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करता है, तो इस साल की चौथी तिमाही में सोने की कीमत 4,800 डॉलर प्रति औंस तक रह सकती है. हालांकि, अगर मार्केट आने वाले समय में कई बार ब्याज दर बढ़ने की संभावना को कीमतों में शामिल करता है, तो सोने पर दबाव बढ़ सकता है और इसकी कीमत 3,800 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकती है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े और फेडरल रिजर्व की नीति को लेकर बदलती उम्मीदें सोने की कीमतों में हालिया गिरावट की सबसे बड़ी वजह हैं. Investing.com के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स मंगलवार को 1.6% गिरकर 4,135 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गए. ग्लोबल लेवल पर पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही एशियाई बाजारों में मांग कमजोर पड़ने के संकेत भी मिले हैं, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने पर दबाव बढ़ा है। 

कुरनूल में गोल्ड रिजर्व मिलने की संभावना, जोन्नागिरी बना फोकस पॉइंट

आंध्र प्रदेश किसी भी देश की आर्थिक मजबूती में सोने का बड़ा योगदान होता है। भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में सोने के अकूत भंडार का पता चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 50 टन सोना हो सकता है। जानकारों का कहना है कि सोने का भंडार मिलने का अनुमान अगर सही साबित होता है तो आंध्र प्रदेश देश में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक और सप्लायर राज्य बन सकता है। वहीं भारत को विदेश से कम सोना खरीदना पड़ेगा। चार जगहों पर होगा खनन आंध्र प्रदेश में खनन विभाग के प्रधान सचिव मुकेश कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि जोन्नागिरी के साथ चार संभावित स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। रामागिरी, जव्वकुला औरचिगुरुकुंटा में खनन किया जाएगा। जोन्नागिरी पर सबसे ज्यादा सोना पाए जाने की संभावना है। अकेले इसी साइट पर 50 टन सोना मौजूद हो सकता है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी शोध किया जाएगा। जोन्नागिरी गांव में सोने का भंडार अधिकारियों के मुताबिक जोन्नागिरी गांव में पहले भी खनन के लिए 1500 एकड़ की भूमि आवंटित की गई थी। हालांकि 500 एकड़ में ही सोने की तलाशकी गई। बताया गया था कि इस जगह पर 13 टन सोना हो सकता है। अब बाकी की 1000 एकड़ जमीन पर सोना खोजने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। कैसे निकाला जाता है सोना कीमती धातुओं के खनन के लिए विशेष तकनीक की जरूरत होती है। इसका टेंडर प्राइवेट कंपनियों को दिया जाता है। लगभग एक टन मटीरियल की जब प्रोसेसिंग की जाती है तो लगभग एक ग्राम सोना निकलता है। सोना समेत अन्य धातुएं अयस्क के रूप में मौजूद रहती हैं। अयस्क से सोने को अलग किया जाता है। सीएम चंद्रबाबू नायडू इसी महने जोन्नागिरी में खनन का उद्घाटन कर सकते हैं। भारत में कितने सोने का प्रोडक्शन वर्तमान में कर्नाटक में हुट्टी गोल्ड माइन्स से ही देश में सोने का उत्पादन हो रहा है। इससे हर साल करीब 1.5 टन सोना मिलता है। हालांकि देश में सोने की मांग और खपत बहुत है। हर साल भारत में 800 टन तक सोने की खपत होती है। साल 2000 में कर्नाटक में कोलार गोल्ड फील्ड्स बंद हो गई थीं। इसके बाद से घरेलू प्रोडक्शन भी कम हो गया था। जोन्नागिरी में अगर 50 टन सोना पाया जाता है तो इसकी कीमत 7500 से 9 हजार करोड़ तक हो सकती है। इससे राज्य सरकार को सबसे बड़ा फायदा मिलने वाला है।

आज सस्ता हुआ सोना-चांदी, कितने रुपये घटे रेट? चेक करें अपने शहर के नए भाव

मुंबई  अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आया है.  18 जून गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच हुए  शांति समझौते और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद निवेशकों का रुख बदला, जिससे गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर दबाव बढ़ गया. चांदी में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा और सोने में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।  MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट, 7,000 रुपये से ज्यादा टूटा भाव गुरुवार के कारोबार में एमसीएक्स सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स अपने पिछले बंद 2,51,807 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 2.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर दिन के निचले स्तर 2,44,495 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. चांदी ने आज 2,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार की शुरुआत की थी.  सुबह करीब 11:43 बजे जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 7,057 रुपये यानी 2.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,44,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।  सोने की चमक भी फीकी, 1.5% से ज्यादा गिरा MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना भी दबाव में रहा. खबर लिखे जाने तक गोल्ड फ्यूचर्स 2,378 रुपये यानी 1.55 प्रतिशत गिरकर 1,51,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया.कारोबार के दौरान सोना अपने पिछले बंद 1,53,879 रुपये प्रति 10 ग्राम से फिसलकर 1,51,348 रुपये प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया।  आज आपके शहर में सोने और चांदी का क्या है भाव? दिल्ली में सोने-चांदी का रेट दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,645 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी का भाव 2,47,170 रुपये प्रति किलोग्राम है।  मुंबई में सोने-चांदी का रेट मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी का भाव 2,47,600 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।  पटना में सोने-चांदी का रेट पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 1,39,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. वहीं चांदी का भाव 2,47,470 रुपये प्रति किलोग्राम है।  जयपुर में सोने-चांदी का रेट जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का भाव 2,47,570 रुपये प्रति किलोग्राम है।  कानपुर में सोने-चांदी का रेट कानपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 1,39,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. चांदी का भाव 2,47,660 रुपये प्रति किलोग्राम है।  लखनऊ में सोने-चांदी का रेट लखनऊ में भी 24 कैरेट सोना 1,52,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी का भाव 2,47,660 रुपये प्रति किलोग्राम है।  आखिर क्यों गिर रहे सोना और चांदी के दाम? जानें वजह कमोडिटी मार्केट के जानकारों के मुताबिक सोना और चांदी पर कई वजहों से दबाव बना।  सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम शांति समझौता रहा. इससे वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की मांग कमजोर पड़ी।  इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार चौथी बैठक में ब्याज दरों को 3.5-3.75 प्रतिशत के दायरे में स्थिर रखा, लेकिन साथ ही आगे और ब्याज दर बढ़ाने के संकेत भी दिए. बढ़ती ब्याज दरें आमतौर पर सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं।  एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती ने भी कीमती धातुओं की चमक कम की है।  COMEX पर भी गोल्ड-सिल्वर लुढ़के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोर कारोबार करते दिखाई दिए.COMEX पर चांदी करीब 3 प्रतिशत गिरकर 68.76 डॉलर पर कारोबार कर रही थी. वहीं COMEX गोल्ड 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 4,318.90 डॉलर पर ट्रेड करता नजर आया।  हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में बढ़ते निवेश के कारण चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत बनी हुई है. खासकर चीन से मांग बढ़ने की उम्मीद के चलते चांदी में गिरावट सीमित रही।