samacharsecretary.com

हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक माहिका, बिकिनी में नजर आईं और बोला- ‘मेरा बेबी’

मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां बर्थडे ग्रैंड अंदाज में मनाया. अब माहिका ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखें खुली रह गई हैं.  हार्दिक-माहिका का रोमांस माहिका ने नए पोस्ट में बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने अपना हार्ट शेप का बर्थडे केक भी दिखाया, जो हार्दिक उनके लिए लाए. केक पर लिखा है- मेरी प्रिंसेस. हार्दिक पंड्या ने अपनी लेडी लव को उनके 25वें बर्थडे पर कई ग्रैंड सरप्राइज दिए. हार्दिक एक फोटो में दो बडे़ गुलाब के फूलों के गुलदस्ते पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जो वो अपनी लेडी लव के लिए लाए. एक तस्वीर में माहिका, हार्दिक का हाथ थामें दिखाई दीं.  हार्दिक ने माहिका के बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. बर्थडे वेकेशन से भी माहिका ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. फोटो बैकसाइड से ली गई है. वो बीच पर चिल करती दिखीं.  हार्दिक की बांहों में माहिका माहिका एक फोटो में हार्दिक की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और प्यार देखते ही बनता है. माहिका और हार्दिक पूरी तरह से एक दूजे में खोए हुए नजर आए.  माहिका ने बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर भी शेयर किया है, जिसमें वो हार्दिक संग पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी किलर है. फोटो शेयर करते हुए माहिका ने हार्दिक पर प्यार भी लुटाया है. उन्होंने लिखा- मुझे अपने मैन से प्यार है. अभी तक के सबसे बेस्ट बर्थडे के लिए थैंक्यू बेबी. मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं.  हार्दिक पंड्या की बात करें तो वो क्रिकेट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हार्दिक ने साल 2020 में कोविड के दौरान सादगी से नताशा स्टेनकोविक संग शादी रचाई थी. शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया था. हार्दिक, नताशा ने फिर 2023 में वैलेंटाइन डे के खास दिन दोबारा ग्रैंड वेडिंग की थी. मगर दोबारा शादी रचाने के एक साल बाद ही उन्होंने तलाक का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया था. मगर अब हार्दिक को माहिका शर्मा में नया हमसफर मिल गया है. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. देखते हैं हार्दिक और माहिका कब शादी के बंधन में बंधते हैं. 

सलीम खान की हालत स्थिर, वेंटिलेटर की जरूरत खत्म; सलमान के करीबी ने बताया हेल्थ अपडेट

मुंबई ‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी माने जाते हैं। अब, सलमान के पिता सलीम की सेहत को लेकर वह साफ तौर पर भावुक दिखाई दिए। अस्पताल से लौटने के बाद संतोष ने अपने दिल की बात बिना किसी फिल्टर के साझा की। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में संतोष ने कहा, ‘मैं उनके पास नहीं गया। बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत प्राइवेट मोमेंट होता है। परिवार का वक्त होता है और उसमें किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। बहुत याद आती है। हम लोग तो बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें। वही सबसे अच्छा है।’ उन्होंने पैपराजी से भी अपील की, ‘जो वहां हैं, उनसे बस यही रिक्वेस्ट है कि वे किसी को डिस्टर्ब न करें। यह परिवार का बेहद निजी समय है। सोचिए कि उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी।’ संतोष ने इस दौरान एक बड़ी राहत की खबर भी साझा की। ‘सलीम साहब की तबीयत में सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। यह बहुत बड़ी राहत है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति बेहतर दिशा में जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह अब 90 साल के हो रहे हैं और बस हमारी मन्नत यही है कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं। हम लोग कुछ नहीं कर सकते, सब ऊपर वाले पर छोड़ रखा है। डॉक्टर जैसे ही कहेंगे कि सब कंट्रोल में है, वह दिन सबके लिए बड़ी खुशी का होगा।’ संतोष ने बताया कि सलमान इस समय बिल्कुल शांत रहते हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में चीजें बेहतर दिखेंगी।  

धोखाधड़ी केस में राहत: ढाई महीने बाद जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट, आध्यात्मिक बयान से सुर्खियों में

मुंबई फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताबंरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुरुवार, 19 फरवरी को रेगुलर बेल दे दी। विक्रम भट्ट और पत्नी करीब ढाई महीने से उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे। जेल से बाहर आने के बाद वह पहले भगवान शिव के मंदिर गए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मीडिया से मिले और बातचीत में कहा कि वह भगवान कृष्ण के भक्त हैं और जेल उनका पांचवा निवास है। मालूम हो कि विक्रम भट्ट की पत्नी को 13 फरवरी को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था, और अब दोनों को रेगुलर बेल मिली है। विक्रम भट्ट को धोखाधड़ी मामले में 7 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने अब दोनों पक्षों को आपसी समझौते से मामला सुलझाने को कहा है। पूरा मामला क्या है, यह जानने से पहले जानिए विक्रम भट्ट ने मीडिया से क्या कहा: जेल में बिताए ढाई महीनों पर यह बोले विक्रम भट्ट विक्रम भट्ट ने जेल में बिताए दो महीने और 11 दिन को लेकर 'न्यूज18' से बातचीत में कहा, 'मैंने ढाई महीने जेल में बिताए हैं। मुझे न केवल उम्मीद थी, बल्कि पूरा विश्वास था कि यहां की कानून व्यवस्था कायम रहेगी और सच्चाई जरूर सामने आएगी। जेल में मेरी एक दोस्त बनी, जिसने मुझे मेवाड़ की मिट्टी के बारे में बताया। उसने कहा कि मेवाड़ की मिट्टी में सच्चाई को भले ही परेशानी हो, पर उसे हराया नहीं जा सकता। मैं मेवाड़ की इसी मिट्टी का तिलक लगाकर यहां से विदा हो रहा हूं, यहां सच्चाई की हमेशा जीत होगी।' 'मैं उसी स्थान पर रहा, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ' विक्रम भट्ट ने आगे कहा, 'यह मेरा पांचवा निवास है। मैं भगवान कृष्ण का भक्त हूं। मैं उसी स्थान पर रहा हूं, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। समझ लीजिए कि मैं पहले से दोगुना बेहतर होकर लौट रहा हूं। भगवान कृष्ण की तरह मुझे भी एक नई लड़ाई लड़नी है। मैं कानून-व्यवस्था के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मुझे इस देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। जो भी न्याय होगा, वह सबके हित में होगा।' कोर्ट का विक्रम भट्ट को सुझाव वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट को सुझाव दिया कि वह और विपक्षी पार्टी दोनों मध्यस्थता केंद्र जाएं। दोनों पक्ष वहां उपस्थित होकर आपसी समझौते से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। क्या है विक्रम भट्ट का 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामला? मालूम हो कि नवंबर 2025 में, उदयपुर में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के खिलाफ एक फिल्म प्रोजेक्ट से संबंधित धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने भूपालपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में बायोपिक बनाने के लिए विक्रम भट्ट की कंपनी के साथ समझौता किया था। लेकिन पैसे देने और चार फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बाद विक्रम भट्ट की कंपनी ने फिल्में नहीं बनाईं और इसके बजाय पैसे का गलत इस्तेमाल किया। तब उन्होंने उदयपुर में विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR उदयपुर में दर्ज करवाई थी। विक्रम भट्ट पर लगाए गए ये आरोप डॉ. मुर्डिया ने आरोप लगाया था कि एक इवेंट में वह दिनेश कटारिया से मिले थे, जिसने उन्हें उनकी पत्नी पर बायोपिक बनाने का सुझाव दिया था। बाद में उसने उन्हें मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो बुलाया और वहां विक्रम भट्ट से मिलवाया था। विक्रम भट्ट से डॉ. मुर्डिया की बायोपिक को लेकर बात हुई। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी ने डॉ. मुर्डिया को कथित तौर पर विश्वास दिलाया कि अगर वह 7 करोड़ रुपये और लगा दें, तो वो दोनों 4 फिल्में 47 करोड़ रुपये में बना सकते हैं। इन फिल्मों से 100 से 200 करोड़ रुपये तक की कमाई हो जाएगी। डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी ने झूठे वादे करके उनके 30 करोड़ रुपये का गलत इस्तेमाल किया। विक्रम भट्ट ने आरोपों का किया खंडन पुलिस की जांच में पता चला कि फर्जी नोटों और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके विक्रम भट्ट ने पैसों का गलत इस्तेमाल किया था। इसके बाद 7 दिसंबर 2025 को उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को उनके जुहू स्थित गंगाभवन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट से गिरफ्तार किया और उदयपुर ले गई थी। हालांकि, विक्रम भट्ट ने आरोपों का खंडन किया, और कहा कि पुलिस को गलत जानकारी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर का पता चलने से पहले उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

कान्हा बने गोला का बदला अंदाज़! भारती सिंह के बाल नोचते ही मच गया हंगामा

मुंबई भारती सिंह अक्सर अपने बेटों के साथ वीडियोज बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। जब से वो दूसरी बार मां बनी हैं, तब से और भी ज्यादा एक्टव हो गई हैं और अपने बेटे गोला के साथ-साथ वो छोटे काजू को लेकर भी क्लिप बनाती हैं। हाल ही में भारती ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि दो बच्चों के साथ मां की हालत कैसी हो जाती है। इसमें गोला उनके बाल जोर से खींच रहा है। भारती सिंह काजू को गोद में लेकर बैठी हुई हैं और पीछे गोला खड़ा है। भारती रील में कहती हैं, 'ठीक हूं, खुश हूं, मैं खुश हूं, आप बार-बार क्यों पूछ रहे हैं।' इस दौरान, गोला पीछे खड़े होकर उनके बाल खींच रहा है। गोला को कहा था 'कान्हा' इससे पहले, भारती को 'बड़ा नटखट है ये कृष्णा कान्हा क्या करे यशोदा मैया' गाने पर रील बनाते देखा गया था, जिसमें वह गोला को बड़े प्यार से गले लगा रही थीं, उसे दुलार रही थीं और प्यार से चूम रही थीं। गोला बिल्कुल भी परेशान नहीं हुआ और अपनी मां के प्यार भरे टच के बीच टीवी देखने में व्यस्त रहा। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा कान्हा।' बड़े बेटे को वक्त नहीं दे पा रहीं भारती भारती ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग्स पर अपने बड़े बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को समय न दे पाने का अफसोस जताया था। उन्होंने कहा था कि उनका अधिकांश समय उनके दो महीने के बेटे काजू में ही बीत जाता है। भारती ने बताया कि काजू के जन्म के बाद से उनका जीवन उसी के इर्द-गिर्द घूमता है और उनका 90% ध्यान नवजात बेटे काजू पर ही है, जबकि गोला के लिए केवल 10% ही समय बचता है। भारती सिंह की शादी और बच्चे भारती ने यह भी बताया कि इस सफर में उनके पति हर्ष लिम्बाचिया उनके लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं और गोला का पूरा ख्याल रखते हैं ताकि काजू के आने के बाद उसे अकेलापन महसूस न हो। जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। वो उसे प्यार से काजू कहते हैं और नाम यशवीर रखा है। भारती और हर्ष ने 2022 में अपने पहले बच्चे गोला का स्वागत किया था। दोनों ने 2017 में शादी की।

GOT यूनिवर्स में बड़ा ट्विस्ट: House of the Dragon 3 के टीज़र में Ned Stark की वापसी, फैंस हुए एक्साइटेड

लॉस एंजिल्स वेब सीरीज की दुनिया के कालजयी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के फैंस के 15 साल पुराने जख्‍मों पर मरहम लगने वाला है। GOT के पहले ही सीजन में हर दिल उस वक्‍त बुरी तरह दुखा था, जब विंटरफेल के लॉर्ड नेड स्‍टार्क की हत्‍या कर दी गई थी। शो के शुरुआती एपिसोड्स में ही जहां हर किसी को यह लग रहा था कि नेड स्‍टार्क ही 'किंग्‍स लैंडिंग' में आगे चलकर सिंहासन संभालेंगे, उसी समय यह घटना किसी सदमे की तरह घटी। राजा रॉबर्ट बैराथियोन के सिपहसालार नेड स्‍टार्क पर देशद्रोह का झूठा आरोप लगा और फिर जोफ्रे बैराथियोन के आदेश पर सरेआम उन्‍हें मौत की सजा दी गई। लेकिन अब मेकर्स एक बार फिर से इस चहेते किरदार को पर्दे पर वापस लाने की तैयारी में हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के प्रीक्‍वल 'द मैड किंग' में नेड स्‍टार्क की वापसी होगी। यही नहीं, कुछ और चहेते किरदार भी लौटेंगे। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3' का टीजर भी रिलीज हुआ है। OTT पर इन दिनों जहां Knight Of The Seven Kingdoms की धूम मची हुई है, वहीं 'हाउस ऑफ द ड्रैगन 3' के टीजर और 'द मैड किंग' नाटक की खबरों ने GOT फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इससे पहले कि हम नए टीजर की बात करें, बता दें कि मेकर्स वेस्टरोस के फैंस के लिए 'गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग' नाम का एक नया प्रीक्वल प्‍ले लाने की तैयारी में हैं। इसका स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन में रॉयल शेक्सपियर कंपनी के रॉयल शेक्सपियर थिएटर में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा। ऐसे में अब उम्‍मीद जगने लगी है कि थ‍िएटर में प्‍ले के बाद OTT पर भी इस प्रीक्‍वल को जल्‍द शुरू किया जाएगा। वेस्टरोस और भी बुरे और खतरनाक दिनों की ओर जॉर्ज आरआर मार्टिन की किताब 'फायर एंड ब्लड' से लिया गया शो, 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' चर्चित सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की घटनाओं से लगभग दो सदी पहले हाउस टार्गेरियन के हिंसक इतिहास को दिखाता है। इसके सीजन 3 के टीजर में हम देखते हैं कि वेस्टरोस और भी बुरे और खतरनाक दिनों की ओर बढ़ रहा है। HBO की ओर से रिलीज किए एक मिनट के टीजर में टार्गेरियन सिविल वॉर का माहौल। टीजर की शुरुआत, एमोंड टार्गेरियन के आयरन थ्रोन पर कब्‍जा करने से होती है। पिछले सीजन की क्रूर घटनाओं में किंग एगॉन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी शांत, मजबूत मौजूदगी एक सख्त शासन और आगे और खून-खराबे की ओर एक जरूरी कदम का इशारा करती है। रेनेरा टार्गेरियन की बढ़ी ताकत, अब धधकेगा आसमान टीजर में हम आगे क्वीन एलिसेंट हाईटॉवर किंग्स लैंडिंग से चुपचाप निकलती हुई दिखती हैं, शायद वह अपने बचपन की साथी से दुश्मन बनी रेनेरा टार्गेरियन के साथ शांति बनाने की आखिरी कोशिश में है। ऐसा लगता है कि रेनेरा ने नए ड्रैगन-राइडर्स को इकट्ठा करके अपनी बात पक्की कर ली है, जिससे उसकी सेना को अब काफी बढ़त मिल गई है। धधकते आसमान और झुलसे हुए युद्ध के मैदानों की झलक बताती है कि आने वाला समय बड़े पैमाने पर तबाही लेकर आने वाला है। 'द मैड किंग' प्‍ले में रॉबर्ट बैराथियोन और जेमी लैनिस्टर भी दूसरी ओर, 'गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग' प्‍ले में नेड स्टार्क, रॉबर्ट बैराथियोन और जेमी लैनिस्टर जैसे चहेते किरदार फिर से एक साथ आ रहे हैं। दर्शकों के लिए यह टारगेरियन राजवंश के इतिहास के एक अहम मोड़ साबित होने वाला है। फिलहाल इसे एक प्ले के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिसका निर्माण जॉर्ज आरआर मार्टिन ही कर रहे हैं। यह पहली बार है जब उनके एपिक फैंटेसी यूनिवर्स को उन्‍होंने थिएटर के लिए अडैप्ट किया है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग' का प्‍लॉट 'द मैड किंग' की कहानी गेम ऑफ थ्रोन्स की घटनाओं से एक दशक से भी पहले की है। यह हैरेनहाल के उस खतरनाक टूर्नामेंट पर फोकस करती है, जब बड़े पैमाने पर रॉबर्ट के विद्रोह को भड़काने वाली चिंगारी उठी थी। यही चिंगारी बाद में आग बनी और टारगेरियन की सत्ता का पतन हुआ। 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के इस प्रीक्‍वल का स्टेज अडैप्टेशन डंकन मैकमिलन ने लिखा है। डोमिनिक कुक इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। क्रिएटिव टीम के मुताबिक, यह नाटक पॉलिटिकल टेंशन, छिपी वफादारी और भावनाओं के बीच दरार को दिखाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज करने आ रहे हैं Bobby Deol, Bandar की रिलीज डेट सामने आई

मुंबई एक्टर बॉबी देओल जल्द ही फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दिया है. इस फिल्म का नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं. बता दें कि बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है. पिछले कुछ सालों में बॉबी देओल ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका कर रखा है. वहीं, अब वो इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है. फिल्म ‘बंदर’ की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है. ​इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के पीछे का दिमाग रहे हैं. सुदीप शर्मा ने हाल ही में ‘कोहरा 2’ का निर्देशन भी किया है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट बता दें कि ​फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार और दिलचस्प है. फिल्म ‘बंदर’  में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

मच अवेटेड टीज़र रिलीज: ‘टॉक्सिक’ में यश के दमदार अंदाज ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

मुंबई ‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ की दुनिया से पर्दा हट गया है। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद जैसी उम्मीद थी, टीजर बिल्कुल वैसा ही है। 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कुछ भी अलग या नया नजर नहीं आता है। पूरे टीजर में सिर्फ एक्शन ही एक्शन दिखता है, फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं पता चलता है। टीजर की शुरुआत ही किसी मिशन की तैयारी से होती है, जहां पर बड़ा खतरा होने की बात कही जाती है। पूरे टीजर में सिर्फ यश की झलक ही देखने को मिलती है। फिल्म की बाकी कास्ट अभी भी गायब ही है। हां, 'केजीएफ' और बाकी एक्शन फिल्मों की तरह, यहां भी इतना तय है कि 'टॉक्सिक' में भी एक्शन नेक्स्ट लेवल का देखने को मिलेगा। टीजर में बर्फ से लदे पहाड़ों से लेकर डांस बार तक में सिर्फ एक्शन ही नजर आता है। डबल रोल में दिखेंगे यश? टीजर के अंत में एक सरप्राइज पैकेज दिखता है, जहां एक व्यक्ति फाइट की ट्रेनिंग कर रहा है और काफी खूंखार नजर आ रहा है। हालांकि, इस व्यक्ति की पूरी झलक अभी नहीं दिखाई गई है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं और टीजर के अंत में दिखने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि यश ही हो सकते हैं। छोटे बालों और छोटी दाढ़ी वाले इस इंसान की अभी सिर्फ हल्की सी झलक दिखी है। इसके बाद ये चर्चाएं तेज हैं कि यश की फिल्म में दोहरी भूमिका हो सकती है। गीतू मोहनदास ने किया है निर्देशन गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ में यश प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिस तरह का यश का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया था, उसके बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चाएं इसलिए भी हैं क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणवीर सिंह की मच अवेटेड ‘धुरंधर 2’ से होगा। कई फिल्मों ने धुरंधर के कारण अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है, लेकिन यश की टॉक्सिक उसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।  

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के घर गूंजेगी शहनाई, मार्च में होगी सादगी भरी शादी और ग्रैंड रिसेप्शन

मुंबई अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। जब से दोनों ने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया है, इनकी शादी को लेकर कयास लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मार्च में यह जोड़ी शादी रचाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका और गौरव कपूर 11 मार्च को मुंबई में रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी होगा। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी टीवी प्रेजेंटर के मुंबई स्थित आवास पर होगी। रजिस्टर मैरिज बहुत निजी रूप से होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के एक करीबी सोर्स ने कहा, 'कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी दिखावटी होने के बजाय असली और पर्सनल लगे। हालांकि, वे परंपरा को बहुत महत्व देते हैं। ऐसे में वे यह भी चाहते हैं कि सेलिब्रेशन में दिखें कि वे कौन हैं, वे कितने मिलनसार, जुड़े हुए, एलिगेंट हैं और उनके आस-पास वे लोग हैं, जो सच में उनके लिए मायने रखते हैं'। कब होगा कपल का रिसेप्सन? रजिस्टर मैरिज के बाद कृतिका और गौरव रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। कहा जा रहा है कि शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को रिसेप्शन की तैयारी है। कृतिका और गौरव मार्च में अपनी शादी और रिसेप्शन के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं। सेलिब्रेशन में पूरी तरह डूबने के लिए कपल फिलहाल अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं। कृतिका और गौरव का वर्क फ्रंट कृतिका और गौरव के रिसेप्शन की शाम को एक पार्टी का आयोजन होगा। इसमें इसमें शान-शौकत के बजाय लग्जरी का तड़का होगा। पार्टी में दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट  व फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे। कृतिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन्होंने हाल ही में इंडिपेंडेंट जॉनर की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इसकी शूटिंग मार्च के पहले हफ्ते तक खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, गौरव अपने वर्ल्ड कप के होस्टिंग कमिटमेंट्स के साथ एक बिजी शेड्यूल को मैनेज कर रहे हैं। 

कुमार सानू ने हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक कुमार सानू ने आने वाली हिंदी फिल्म "दीप दुर्गा" के लिए एक दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया है। प्रिंस अब्दुल सिद्दीकी और आरके ठाकुर निर्मित इस फिल्म में यजुर मारवाह और तान्या मिश्रा जैसे शानदार कलाकार हैं, जो अहम रोल में हैं। रंगलाल आर निषाद के निर्देशन में बन रही फिल्म "दीप दुर्गा" एक सोचने पर मजबूर करने वाले धार्मिक और सामाजिक मुद्दे को दिखाती है, जिसे एक नए और रोमांचक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में प्रहवी पाठक, मुस्ताक खान, अजीत पंडित, हेमंत चौधरी, समिधा किरण, खुशबू कमल, साधना गुप्ता, करण ठाकोर, इरफान रजाक खान और राम विश्वकर्मा जैसे कलाकार भी हैं। जेपी बाबा के बनाये गए फिल्म के संगीत के बोल एसके सचिन ने लिखे हैं। कुमार सानू की इमोशनल आवाज़ गाने में जान डाल देती है, और कहानी में गहराई और बारीकियां जोड़ती है। "दीप दुर्गा" के निर्देशक रंगलाल आर निषाद ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि कुमार सानू ने हमारी फिल्म में अपनी आवाज़ दी है।" "यह गाना फिल्म की थीम के लिए एकदम सही है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।"  

20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र

मुंबई, फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीज़र 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल, और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है। टीज़र की घोषणा ऐसे वक्त आई है जब टॉक्सिक देश की सबसे ज्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। मेकर्स ने किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर और सीमित जानकारी साझा करके उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। 20 फरवरी को दर्शकों को पहली बार इस अंधेरी दुनिया की करीबी झलक मिलेगी। खास बात यह है कि टीज़र सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कच्ची, तीखी और प्रभावशाली तस्वीरें खुद दर्शकों से बात कर सकें। फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज़ में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में एंट्री लेते ही कहानी की ताकत का समीकरण बदल देती हैं। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। आखिरी और सबसे धमाकेदार खुलासा था यश के किरदार राया का, जिनका डायलॉग “डैडीज़ होम…” सिर्फ कहानी में एंट्री नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का ऐलान भी है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने किया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जे जे पेरी की देखरेख में तैयार हुए हैं, साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबारीव और केचा खम्फकडी भी इस भव्यता को नई ऊंचाई देते नजर आएंगे। फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।