samacharsecretary.com

कृतिका कामरा का बड़ा खुलासा: कास्टिंग काउच के मामले में ‘मैं बाल-बाल बचीं’

मुंबई  कृतिका कामरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक टीवी शो से की थी. टीवी पर पॉपुलर होने के बाद, उन्होंने 2018 में फिल्मों में कदम रखा. लेकिन स्ट्रीमिंग शो 'तांडव' उनके करियर का गेम-चेंजर साबित हुआ. हालांकि यह इतना आसान नहीं था. फिल्मी परिवार का सपोर्ट न होना, यह एक ऐसी चीज है, जिससे इंडस्ट्री के बाहर से आए कई लोगों को जूझना पड़ता है. इसपर कृतिका कामरा ने खुलकर बात की है।  कृतिका कामरा ने खुलासा किया कि अपने करियर के शुरुआती सालों में वह 'कास्टिंग काउच' से कैसे बचीं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कास्टिंग काउच जैसी चीजों के बारे में सुना था. मेरे माता-पिता ने भी अखबारों में इसके बारे में पढ़ा था. मेरा भी इससे सामना हुआ था, लेकिन मैं बिना किसी नुकसान के बच निकली. यह बस किस्मत और इत्तेफाक था. ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि मैं बहुत ज्यादा स्मार्ट थी. सच कहूं तो मैं स्मार्ट नहीं थी, क्योंकि जब मैंने शुरुआत की थी, तब मैं बहुत छोटी थी।  हालांकि आज उन्होंने खुद को खासकर स्ट्रीमिंग की दुनिया में एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर लिया है, फिर भी कृतिका का कहना है कि उन्हें आज भी 'तरजीही बर्ताव' (preferential treatment) का सामना करना पड़ता है. उनका मानना ​​है कि इसका एक कारण उनका बैकग्राउंड और 'टीवी का टैग' भी हो सकता है. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने इस तरह की ऊंच-नीच (hierarchy) का अनुभव किया है. मैं खुशी-खुशी टीवी पर काम कर रही थी, और मेरे मन में टीवी और फिल्मों के बीच कोई फर्क नहीं था।  मुझे स्मार्ट नहीं समझते फिल्ममेकर्स- कृतिका कृतिका के अनुसार, यह भेदभाव उन्हें 'सामंतवाद' (feudalism) जैसा लगता है. 'मैं एक छोटे शहर से आई थी, और मेरे लिए जो भी इंसान स्क्रीन पर दिखता था, वह एक एक्टर ही होता था. मुझे इस 'बिन-कही ऊंच-नीच' के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जो एक तरह से सामंतवाद जैसा ही है. मुझे इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि स्क्रीन पर दिखने और निभाए गए किरदारों के आधार पर लोगों के बारे में कैसी राय बना ली जाती है।  जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या फिल्ममेकर्स पहले और कभी-कभी आज भी उन्हें जज करते हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा,'मुझे लगता है कि जब लोग मुझसे बात करते हैं, या जब उन्हें पता चलता है कि एक्टिंग के अलावा भी मुझे दूसरी चीजों की जानकारी है, तो उनके चेहरे पर हैरानी का एक हल्का सा भाव जरूर होता है. मैं यह तो नहीं कहूंगी कि यह उनकी तरफ से कोई 'जजमेंटल' रवैया है, लेकिन मुझे लगता है कि एक्टर्स के साथ अक्सर ऐसा होता ही है।  'मुझे लगता है कि वे मुझे ऐसा इंसान समझते हैं जो स्मार्ट नहीं है. किसी ने सीधे शब्दों में ऐसा नहीं कहा, लेकिन मुझे यही समझ आया. असल में, जब उन्हें लगा कि मैं स्मार्ट नहीं हूं, तो यह मेरे लिए एक अजीब सी तारीफ थी. अब जैसे-जैसे वह इन सब चीजों से गुज़र रही हैं, उनके लिए एक बात जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता, वह है 'मजबूत इरादों वाली महिलाओं' का किरदार निभाना।  एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक फेमिनिस्ट हूं. मैं यह गर्व से कहती हूं. मुझे इस बात की परवाह है कि स्क्रीन पर महिला किरदारों को कैसे दिखाया जाता है. यहां तक कि TV पर भी, मैं किचन ड्रामा या ऐसे शो से दूर रही, जिनमें कुछ दकियानूसी सोच वाली चीजों को बढ़ावा दिया जाता था. मैंने ज्यादातर प्रगतिशील चीजें करने की कोशिश की. यह कुछ ऐसा था, जिसका फैसला मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही कर लिया था. फिल्में और वेब शो करते समय भी मैं इस बात का पूरा ध्यान रखती हूं।  अंत में कृतिका ने कहा, 'अपनी पहली फिल्म 'मित्रों' में भी, मैं कोई बेचारी लड़की नहीं थी. मैं एक मजबूत इरादों वाली हीरोइन थी. लेकिन उसके बाद, मुझे आमतौर पर ऐसी कुछ फिल्में ऑफर हुईं, जिनमें मेरे सिर्फ दो सीन और एक गाना था. मैंने उन फिल्मों के लिए मना कर दिया. मैं किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं हूं। 

कृतिका कामरा का बयान: ‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई का अनुभव करना था अनूठा

मुंबई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अलग-अलग दौर की कहानियों को दिखाने का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर ऐसी कहानी को, जो पुराने समय की जिंदगी और माहौल को सामने लाए। इस कड़ी में 'मटका किंग' सीरीज काफी चर्चा में है, जिसमें 1960 और 70 के दशक की मुंबई की कहानी देखने को मिलेगी। शो को लेकर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आईएएनएस से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किए। कृतिका कामरा इस शो में 'गुलरुख' नाम की पारसी महिला का किरदार निभा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने बताया कि इस शो में काम करना उनके लिए एक अलग दौर को महसूस करने जैसा था। आईएएनएस संग बातचीत में कृतिका कामरा ने कहा, ''जब कोई कलाकार किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनता है, जो पुराने समय पर आधारित होता है, तो सेट पर कदम रखते ही वह खुद को उस दौर में महसूस करने लगता है। जैसे ही मैं सेट पर जाती थी और उस समय के कपड़े पहनती थी, तो ऐसा लगता था, जैसे मैं सच में 60-70 के दशक की दुनिया में पहुंच गई हूं। उस दौर की भाषा, रहन-सहन और लोगों का व्यवहार आज से बिल्कुल अलग था, जिसे समझना और अपनाना मेरे लिए एक नया अनुभव रहा।'' उन्होंने कहा, ''उस समय की जिंदगी आज के मुकाबले काफी धीमी थी, क्योंकि तकनीक इतनी विकसित नहीं थी। हर काम में समय लगता था और लोगों के पास धैर्य ज्यादा होता था। शो में इन सभी चीजों को बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे दर्शकों को उस समय का असली एहसास मिल सके।'' बातचीत के दौरान कृतिका ने एक दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि शो में एक समय ऐसा आता है, जब मटका के नंबर फोन के जरिए आने लगते हैं। लेकिन उस दौर के फोन आज जैसे नहीं थे। उस समय कॉल जोड़ने के लिए ऑपरेटर होते थे, जो मैन्युअली लाइनों को कनेक्ट करते थे। उन्होंने कहा, ''आज की नई पीढ़ी शायद इन चीजों से पूरी तरह अनजान है, क्योंकि अब तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है।'' एक्ट्रेस के कहा, ''उस दौर की कई बातें मेरे लिए काफी रोचक थीं। भले ही समय बदल गया हो, लेकिन लोगों की भावनाएं और उम्मीदें आज भी वैसी ही हैं। इंसान हमेशा उम्मीद से जुड़ा रहता है, और यही भावना इस शो में भी देखने को मिलती है। इसी वजह से मैं अपने किरदार और कहानी से आसानी से जुड़ पाईं।'' 'मटका किंग' की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो जुए की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ता है और उस समय की मुंबई में अपनी पहचान बनाता है। इस कहानी में उस दौर की कपड़ा मिलों का भी अहम योगदान दिखाया गया है, जो उस समय शहर की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा थीं। यह शो प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

सेलिब्रिटी वेडिंग का अलग अंदाज: कृतिका कामरा-गौरव कपूर के कार्ड का मैसेज हुआ वायरल

मुंबई कृतिका कामरा और गौरव कपूर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब दोनों की शादी से ठीक पहले उनका वेडिंग कार्ड सुर्खियां बटोर रहा, जो आम शादी के कार्ड से जरा हटकर है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद ट्रडिशनल रिसेप्शन की जगह उन्होंने क्या पालन कर रखा है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर का अनोखा वेडिंग इन्विटेशन कार्ड चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 11-12 मार्च को मुंबई में होने जा रही है जो काफी प्राइवेट सेरिमनी रहेगी। वहीं दोनों के इन्विटेशन कार्ड में शादी के बाद एक आफ्टर पार्टी की भी बात कही गई है। शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को कहा जा रहा है कि दोनों की शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को चलेगा। इस प्राइवेट सेरिमनी में शादी के बाद 12 मार्च को एक स्टाइलिश आफ्टर-पार्टी अरेंज की गई है जिसमें फिल्म और खेल जगत के करीबी दोस्त मौजूद होंगे। आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने के इस इन्विटेशन कार्ड में 12 मार्च को एक आरामदायक, बिना हड़बड़ी वाली आफ्टर-पार्टी की प्लानिंग की गई है। इस कार्ड में 'द पार्टी, आफ्टर' लिखते हुए कहा गया है, 'हम अपनी शादी की खुशियों को आपलोगों के साथ सुकून से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइए और जितनी देर रात तक रुक सकें रुकिए।' ये आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी। 12 मार्च को एक पार्टी रखी जाएगी ये कपल 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक इंटीमेट सेरिमनी में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराएगा। इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को एक पार्टी रखी जाएगी, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के घर गूंजेगी शहनाई, मार्च में होगी सादगी भरी शादी और ग्रैंड रिसेप्शन

मुंबई अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। जब से दोनों ने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया है, इनकी शादी को लेकर कयास लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मार्च में यह जोड़ी शादी रचाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका और गौरव कपूर 11 मार्च को मुंबई में रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी होगा। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी टीवी प्रेजेंटर के मुंबई स्थित आवास पर होगी। रजिस्टर मैरिज बहुत निजी रूप से होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के एक करीबी सोर्स ने कहा, 'कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी दिखावटी होने के बजाय असली और पर्सनल लगे। हालांकि, वे परंपरा को बहुत महत्व देते हैं। ऐसे में वे यह भी चाहते हैं कि सेलिब्रेशन में दिखें कि वे कौन हैं, वे कितने मिलनसार, जुड़े हुए, एलिगेंट हैं और उनके आस-पास वे लोग हैं, जो सच में उनके लिए मायने रखते हैं'। कब होगा कपल का रिसेप्सन? रजिस्टर मैरिज के बाद कृतिका और गौरव रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। कहा जा रहा है कि शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को रिसेप्शन की तैयारी है। कृतिका और गौरव मार्च में अपनी शादी और रिसेप्शन के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं। सेलिब्रेशन में पूरी तरह डूबने के लिए कपल फिलहाल अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं। कृतिका और गौरव का वर्क फ्रंट कृतिका और गौरव के रिसेप्शन की शाम को एक पार्टी का आयोजन होगा। इसमें इसमें शान-शौकत के बजाय लग्जरी का तड़का होगा। पार्टी में दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट  व फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे। कृतिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन्होंने हाल ही में इंडिपेंडेंट जॉनर की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इसकी शूटिंग मार्च के पहले हफ्ते तक खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, गौरव अपने वर्ल्ड कप के होस्टिंग कमिटमेंट्स के साथ एक बिजी शेड्यूल को मैनेज कर रहे हैं। 

कृतिका कमरा की शादी का ऐलान, मुंबई में होगा समारोह, हलचल शुरू हो गई

मुंबई  पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कमरा इस साल मार्च में जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं. कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मॉडर्न मिनिमलिस्ट सेलिब्रेशन चुना है. दोनों पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. शादी के हर एलिमेंट पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. कृतिका और गौरव अपनी शादी में किसी भी चीज को ओवर नहीं करना चाहते.  एक-दूजे के होंगे कृतिका-गौरव कृतिका और गौरव दोनों ही अपनी ग्राउंडेड पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. दोनों की इच्छा है कि उनकी शादी में उनकी पर्सनालिटी की झलक दिखे. उन्होंने क्लीन, एलिगेंट और कंटेम्परेरी लुक ट्रेंड की वजह से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व की वजह से चुना है.  पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब किसी तरह का दिखावा नहीं है. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट सेलिब्रेशन चूज किया है. वो कुछ ऐसा चाहते हैं जो उनकी पर्सनालिटी और शेयर्ड वैल्यूज से मैच करे. शादी की हर डिटेल को केयरफुली हैंडल किया जा रहा है. वो खुद भी हर चीज पर फोकस कर रहे हैं. ताकि वो लाइफ के नए चैप्टर को रियल में महसूस कर सकें. डेकोर से लेकर स्टाइलिंग तक, सबकुछ दोनों की पर्सनालिटी के हिसाब से किया जाएगा.  कौन है कृतिका का होने वाला दूल्हा? जिनके साथ एक्ट्रेस की शादी की  ये एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ कपल का परिवार और करीबी शामिल होंगे. हालांकि, अब तक कपल ने शादी की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.  पिछले साल ऑफिशियल किया था रिश्ता  कृतिका कमरा और गौरव कपूर ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल करके फैन्स को सरप्राइज किया था. कृतिका और गौरव की शादी को लेकर इनके फैन्स एक्साइटेड हैं.  दोनों के प्रोफेशन की बात करें, तो कृतिका एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. गौरव कपूर IPL के एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 की होस्टिंग के लिए मशहूर हैं. वो यूट्यूब पर 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो भी होस्ट करते हैं. गौरव से पहले कृतिका, करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में थीं. कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. 

मार्च में शादी के बंधन में बंध सकते हैं गौरव कपूर–कृतिका कामरा, रिश्ते पर लगी मुहर!

मुंबई 'कितनी मोहब्बत है' फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब खबर है कि ये दोनों फेरे वाले हैं। वह अपने रिश्ते को एक अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं और शायद मार्च, 2026 में पति-पत्नी बन जाएंगे। हालांकि अभी कपल की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। 'कृतिका और गौरव साथ में खुश हैं और अच्छी लाइफ बिता रहे हैं। और वह अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए एक्साइटेड हैं। वह मार्च के आखिरी दिनों या अप्रैल के पहले हफ्ते शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।' इस शादी में में उनके परिवार और दोस्त शामिल होंगे। कृतिका और गौरव की शादी सोर्स ने बताया है कि मुंबई में कपल फेरे लेगा। फिलहाल उसकी सभी रस्मों की तैयारी में वो जुटे हुए हैं। कृतिका और गौरव ने सभी फंक्शन्स के बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं किया हैं कि वह क्या कुछ करेंगे। मगर वह मुंबई में इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन जरूर देंगे। कृतिका कामरा ने अफेयर की दी थी जानकारी बता दें कि कृतिका और गौरव ने दिसंबर, 2025 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने साथ में नाश्ता करने के दौरान की फोटो पोस्ट की थी। और इसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी थी। इसके अलावा दोनों नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए साथ जैसलमेर गए थे। कौन हैं कृतिका कामरा के दूल्हेराजा? गौरव कपूर टीवी प्रेजेंटर और एक्टर हैं। वह कमेंट्री से लेकर क्रिकेट मैचों की कवरेज करते हैं और पॉपुलर यूट्यूब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' होस्ट करते हैं। उन्होंने चैनल V पर बतौर VJ यानी वीडियो जॉकी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'डरना मना है' से डेब्यू किया था। और फिर 'श्श्श', 'शोले' के रीमेक 'राम गोपाल वर्मा की आग', 'अगली और पगली', 'ए वेन्सडे', 'क्विक गन मुरुगन', 'चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस' और 'काय पो छे!' में भी अभिनय करते दिखे थे। तलाकशुदा हैं गौरव कपूर , कृतिका का भी 2 ब्रेकअप! कृतिका संग फेरे लेने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से 2016 में शादी की थी लेकिन बाद में ये अलग हो गए थे। वहीं, कृतिका का भी नाम को-एक्टर करण कुंद्रा के साथ जोड़ा गया था। खबर थी की दोनों ने कुछ साल डेट किया था लेकिन बाद में इनका भी ब्रेकअप हो गया था। फिर वह जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में आईं लेकिन वहां भी बात नहीं बनी।