samacharsecretary.com

पुलकित सम्राट ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को किया जाहिर

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर किया है। पुलकित सम्राट हमेशा से नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते आए हैं। अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने इस बात पर खुलकर चर्चा की कि दिल्ली, शिमला और नॉर्थ इंडिया के बड़े कैनवस पर रची गई कहानियां क्यों आज भी फिल्ममेकर्स और दर्शकों को उतना ही उत्साहित करती हैं। पुलकित ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'फुकरे' का जिक्र करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म की पहचान गढ़ने में उसके बैकड्रॉप और लोकेशन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा, “फुकरे भी दिल्ली में ही प्लॉट है और राहु केतु का भी शिमला–दिल्ली साइड का ही बैकड्रॉप है।” उनके मुताबिक, रीजनल ऑथेंटिसिटी ही कहानी में एक अलग तरह की जान डालती है। पुलकित ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि इस इलाके का फ्लेवर कहीं और देखने को नहीं मिलता। यहां के लोग, यहां की जगहें और यहां की जिंदगी बेहद सच्ची और जीती-जागती महसूस होती है। उन्होंने यह भी बताया कि दर्शकों ने समय के साथ ऐसी कहानियों को खूब अपनाया है, खासकर तब से जब दिबाकर बनर्जी और अमृत शर्मा जैसे फिल्ममेकर नॉर्थ इंडिया और दिल्ली की सांस्कृतिक बारीकियों को बड़े परदे पर लेकर आए हैं। पुलकित के अनुसार, ये निर्देशक इस इलाके को “रग-रग से” जानते हैं, इसलिए उनकी कहानियां बेहद ऑर्गैनिक और रिलेटेबल लगती हैं। पुलकित मानते हैं कि बार-बार मुंबई को दिखाने के बजाय अब नॉर्थ इंडिया की लोकेशन्स को एक्सप्लोर करना हिंदी सिनेमा के लिए एक ताजगी भरा बदलाव रहा है। उन्होंने कहा, “यहां के लोग, यहां के लिबाज़, यहां के पहाड़, ये सब आपको और कहीं नहीं मिलते।” उनके अनुसार, जब दर्शक 'राहु केतु' जैसी फिल्में देखते हैं, तो वे सिर्फ कहानी नहीं देखते, बल्कि नॉर्थ इंडिया की हवा और उसकी ऊर्जा को भी महसूस करते हैं। पुलकित ने कहा, “हमें नॉर्थ इंडिया से बहुत प्यार है। यहां के लोग बेहद अतरंगी, प्यारे, वॉर्म और काफी ईमानदार होते हैं। हर जगह का अपना अलग फ्लेवर होता है। हमने सालों तक फिल्मों में मुंबई नगरी देखी है, लेकिन जब से दिबाकर और अमृत जैसे निर्देशक आए हैं, तब से दिल्ली और नॉर्थ इंडिया का फ्लेवर फिल्मों में ज्यादा दिखने लगा है। जब आप अमृत या दिबाकर की फिल्म देखते हैं, या फिर जब आप राहु केतु देखेंगे, तब भी आप नॉर्थ इंडिया की हवा महसूस कर पाएंगे। ऐसे पहाड़, ऐसे लिबाज़ और ऐसे लोग आपको कहीं और नहीं मिलेंगे।”  

महिला आयोग ने उठाई आपत्ति: यश की ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन, टीजर हटाने की मांग की गई

मुंबई  यश की टॉक्सिक का फर्स्ट टीजर हाल ही में जारी हुआ था. इसके बाद से ही फिल्म की खूब चर्चा होने लगी. टीजर में यश के लुक की तारीफ तो हुई ही साथ ही उनके बोल्ड एंट्री सीन ने खूब लाइमलाइट बटोरी. लेकिन अब फिल्म इसी सीन को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. अब इस पर CBFC का जवाब भी आ गया है. टॉक्सिक के सीन पर आपत्ति टीजर में यश एक महिला संग कार में इंटीमेट होते दिखते हैं. इस सीन पर महिला विंग ने आपत्ति दर्ज कराई है. AAP की राज्य सचिव उषा मोहन ने महिला आयोग को लिखे पत्र में कहा कि इस टीजर में 'अश्लील और आपत्तिजनक' दृश्य हैं, जो 'महिलाओं और बच्चों की सामाजिक भलाई' को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उनका कहना है कि यह टीजर बिना किसी उम्र संबंधी चेतावनी के सार्वजनिक किया गया है, जो 'महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है' और 'कन्नड़ संस्कृति का अपमान करता है.' पार्टी ने कहा कि इस टीजर का समाज पर, खासकर नाबालिगों पर, गलत असर पड़ सकता है. इसलिए महिला आयोग से मांग की गई है कि वह तुरंत हस्तक्षेप करे और राज्य सरकार को निर्देश दे कि टीजर पर प्रतिबंध लगाया जाए और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए. अपील की गई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और राज्य के 'सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों' की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं. सेंसर बोर्ड ने दिया जवाब CBFC (सेंसर बोर्ड) से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि यश की फिल्म से जुड़ा अभी तक कोई भी कंटेंट सर्टिफाई नहीं किया गया है. फिल्म का टीजर सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, जिसके लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी जरूरी नहीं होती. फिल्म, उसका ट्रेलर या कोई भी दूसरा प्रमोशनल कंटेंट अभी तक फिल्ममेकर्स की ओर से सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं किया गया है. सूत्रों ने बताया कि यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अपने नियम होते हैं, जो एडल्ट या आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़े होते हैं. किसी कंटेंट को किस उम्र के लोग देख सकते हैं, इसका फैसला पूरी तरह इन्हीं प्लेटफॉर्म्स के हाथ में होता है. टीजर को मिले मिक्स्ड रिएक्शन 8 जनवरी को टीजर रिलीज होने के बाद से इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. जहां एक तरफ फैंस को इसका स्टाइल और माहौल पसंद आया, वहीं इंटरनेट पर कुछ लोगों ने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास पर 'महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने' का आरोप लगाया. इन आलोचनाओं पर गीतू मोहनदास ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए परोक्ष जवाब दिया. उन्होंने लिखा- आराम से बैठी हूं, जबकि लोग महिला सुख, सहमति, और महिलाओं के सिस्टम से खेलने जैसी बातों को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी गीतू मोहनदास की तारीफ की. उन्होंने X पर लिखा कि टॉक्सिक का टीजर देखने के बाद उन्हें लगता है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल हैं, और कोई भी पुरुष निर्देशक उनके मुकाबले नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने यह फिल्म बनाई है. वहीं संदीप रेड्डी वांगा ने भी टीजर की तारीफ करते हुए लिखा- टॉक्सिक का टीजर मुझे पूरी तरह हिला गया. स्टाइल, एटीट्यूड और अराजकता. यश के अलावा इस फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर उत्साह इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह सुपरहिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल के साथ रिलीज होगी. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.

‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक

मुंबई 'बिग बॉस' फेम ईशा मालवीय और बसीर अली स्टारर इमोशनल हिंदी सॉन्ग 'सनम बेरहम' सुर म्यूजिक के आधिकारिक चैनल से रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज से सजाया है मशहूर सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन ने। गाने में प्यार, जुदाई और टूटे हुए दिल की कहानी को बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को पहली ही झलक में इंप्रेस कर दिया है। गाने में ईशा और बसीर की केमिस्ट्री खास तौर पर चर्चा में है। दोनों के बीच का दर्द, तकरार और टूटते रिश्तों की पीड़ा को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की दर्दभरी आवाज इस कहानी को और भी गहराई देती है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। 'सनम बेरहम' गाना रिलीज गाने के बोल और संगीत अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो इस रोमांटिक–दर्दभरी कहानी को और मजबूती देते हैं। 'सनम बेरहम' एक ऐसा गाना बनकर सामने आ रहा है, जो टूटे दिलों की आवाज बनेगा। इसके संगीत और लिरिक्स में इश्क की मासूमियत और बेवफाई का दर्द दोनों साफ झलकते हैं, जो इसे आम रोमांटिक गानों से अलग बनाता है। 'सनम बेरहम' गाने पर फैंस के रिएक्शन टीजर की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सनम बेरहम' जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी जगह बनाने वाला है। फैंस पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्यार और दर्द की इस अनोखी दास्तान ने पहले ही दिलों पर दस्तक दे दी है, और आने वाले दिनों में यह गाना और भी बड़ा हिट साबित हो सकता है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया है। फैंस को पसंद आई ईशा-बसीर की जोड़ी एक फैन ने लिखा- बसीर और ईशा की केमेस्ट्री आग लगा रही है। एक ने कहा- ईशा की एक्टिंग देखकर रोंगटे खड़े हो गए। एक फैन बोला- सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा ये गाना। ज्यादातर लोगों ने दोनों की फ्रेश जोड़ी की खूब तारीफ की है।

गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास

नई दिल्ली.  Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ जिसमें कई शानदार सीरीज और फिल्मों ने प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा. इस साल के अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाले एक्टर ओवन कूपर हैं. ‘एडोलेसेंस’ फेम एक्टर ओवन कूपर(Owen Cooper) ने महज 16 साल की उम्र में बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब जीता. इसके साथ ही इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में वेब सीरीज ‘एडोलेसेंस’ का दबदबा रहा. इस सीरीज ने कई कैटेगरी में ये प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया. इस साल भले ही कोई भारतीय फिल्म, सीरीज या गाना गोल्डन ग्लोब में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए हैं, लेकिन कई सारे भारतीयों ने ये सम्मान हासिल किया है. सबसे पहले साल 1959 में भारतीय फिल्म का गोल्डन ग्लोब में डंका बजा था. डायरेक्टर वी शांताराम की फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ सैमुएल गोल्डविन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी. इस फिल्म ने न सिर्फ नॉमिनेशन हासिल किया था, बल्कि बड़ी जीत भी दर्ज की थी. वी शांताराम की फिल्म को मिला था पहला गोल्डन ग्लोब फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ में वी शांताराम और संध्या ने लीड रोल अदा किया था. इस फिल्म की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब तारीफ हुई थी. इसके बाद भारत को गोल्डन ग्लोब के मंच पर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. 1953 के बाद सीधे 1983 में किसी भारतीय फिल्म को ये सम्मान प्राप्त हुआ था. वो फिल्म ‘गांधी’ थी जिसे बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था.  जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास जेनिफर लोपेज ने लॉस एंजिल्स में वैनिटी फेयर और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा आयोजित सेलिब्रेट अवार्ड्स सीजन 2026 और गोल्डन ग्लोब में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। खास बात यह है कि इस इवेंट में जेनिफर ने भारतीय ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी पहनीं।   जेनिफर ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज मे लिया हिस्सा जेनिफर लोपेज ने लॉस एंजिल्स में वैनिटी फेयर और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ओर से आयोजित अवार्ड्स सीजन 2026 की पार्टी में बहुत शानदार लुक में हिस्सा लिया। उन्होंने 'शीयर एंड स्पार्कल' थीम के साथ ज़ुहैर मुराद के काउचर गाउन और सब्यसाची की हाई ज्वैलरी पहनी। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन ग्लोब्स 2026 की शुरुआत भी सब्यसाची की ज्वेलरी पहनकर की।         सब्यसाची की ज्वैलरी गोल्डन ग्लोब्स से पहले की पार्टी में जेनिफर ने सब्यसाची की खूबसूरत ज्वैलरी पहनी। इसमें 18 कैरेट सोने का एक शानदार नेकलेस है, जिसमें रुबेलाइट, एमेथिस्ट और चमकदार हीरे जड़े हुए हैं। उन्होंने इसके साथ सोने के झुमके और अंगूठी भी पहनी, जिनमें भी रुबेलाइट, पुराने स्टाइल के कट और ब्रिलियंट कट हीरे लगे हुए हैं। नेकलेस के क्लैस्प पर सब्यसाची का खास लोगो- रॉयल बंगाल टाइगर बना हुआ है। जेनिफर का इंस्टाग्राम पोस्ट गोल्डन ग्लोब के रेड कार्पेट पर जाने से पहले जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने शीशे के सामने पोज देते हुए कैप्शन लिखा, 'ग्लोब्स वीकेंड'। इस तस्वीर में जेनिफर ने हाथ में सब्यसाची की डिजाइन की हुई अंगूठी पहनी है।  गोल्डन ग्लोब्स 2026 83वें गोल्डन ग्लोब्स का आगाज हो गया है। जेनिफर लोपेज इस समारोह में प्रस्तुति देने वाली बड़ी हस्तियों में शामिल रहीं। जेनिफर ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनस, अमांडा सेफ्राइड, जूलिया रॉबर्ट्स, पामेला एंडरसन, जेनिफर गार्नर और कई हॉलीवुड सितारे भी शामिल दिखे।   एआर रहमान के गाने ने रचा था इतिहास इन दो फिल्मों के बाद कई साल हो गए, लेकिन भारत की कोई फिल्म या सीरीज गोल्डन ग्लोब नहीं जीत पाई. हालांकि 2 म्यूजिक कंपोजर ने इस मंच पर भारत का झंडा लहराया. साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर के गानों के लिए एआऱ रहमान को अवॉर्ड मिला था. स्लमडॉग के गाने के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल कैटेगरी में ये सम्मान मिला था. साल 2023 में एमएम कीरवानी और चंद्रबोस को फिल्म आरआरआर के गाने नाटु-नाटु के लिए अवॉर्ड मिला था. इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत दर्ज की थी. साल 2023 के बाद से कोई भारतीय फिल्म या गाना गोल्डन ग्लोब में जीत हासिल नहीं कर पाई है.  

‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग में अनुपम खेर का जोश बरकरार, ठंड में भी जारी है काम

मुंबई   बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को उन्होंने बताया कि वे दिल्ली एनसीआर में इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे कार में बैठे नजर आ रहे हैं। दिल्ली की ठंड का आनंद लेते हुए वे पुराने जमाने का गाना 'पुकारता चला हूं मैं' सुन रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "खोसला का घोसला शूट। गुरुग्राम 5 डिग्री।" बात करें गाने 'पुकारता चला हूं' की, तो यह साल 1965 की फिल्म 'मेरे सनम' में फिल्माया गया था। गाने में आशा पारेख और विश्वजीत चटर्जी ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था। इसे मोहम्मद रफी ने गाया था और ओपी नय्यर ने इसका म्यूजिक डायरेक्ट किया था। मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके लिरिक्स लिखे थे। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट और फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इससे पहले भी अभिनेता फिल्म को लेकर कुछ पोस्ट शेयर कर चुके हैं। बता दें कि 'खोसला का घोसला 2' अनुपम खेर की 550वीं फिल्म है। इसकी पहली किस्त साल 2006 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छी कमाई भी की थी। दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विजय पाठक, रणवीर शौरी और प्रवीण डबास ने अहम भूमिका निभाई थी। डार्क कॉमेडी वाली यह फिल्म कल्ट बन गई थी। 'खोसला का घोसला 2' कहानी को आगे बढ़ाएगी, जिसमें परिवार, प्रॉपर्टी और हास्य का तड़का रहेगा। निर्देशक उमेश बिष्ट इसे और मजेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह सीक्वल भी पहले जैसी हिट साबित होगी। बताया जाता है कि 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और साल 2026 में इसकी रिलीज की आशंका जताई जा रही है।

देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल

कैलिफोर्निया 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा छाई रहीं. कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित अवॉर्ड शो में इस बार प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई हैं. इस इवेंट में कई बड़े सितारों ने अपने खास अंदाज से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा. मगर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट ली. इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोनस का हाथ थामकर स्वैग से एंट्री की.  अवॉर्ड शो में प्रियंका ने लूटी लाइमलाइट गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक केमिस्ट्री टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. पावर कपल ने एक दूसरे का हाथ थामकर इवेंट में एंट्री ली और रेड कारपेट पर किलर पोज देकर फैंस को घायल कर दिया. अवॉर्ड सेरेमनी से प्रियंका और निक के कई फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं.  प्रियंका और निक कभी एक दूजे की आंखों में डूबे दिखाई दिए, तो कभी प्रियंका निक के सूट की बो टाई ठीक करती दिखीं. निक ने भी लेडी लव पर प्यार लुटाने को कोई मौका नहीं छोड़ा. निक हजारों कैमरों के सामने पोज देते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बाल संवारते दिखे. अवॉर्ड शो में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से प्रियंका-निक ने हर किसी का दिल जीत लिया. उनका प्यार और खूबसरत बॉन्ड दुनिया के सामने एक मिसाल बन गया है. फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.            ग्लैमरस लुक में छाईं प्रियंका लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा की तरह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर दिया. डार्क ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में प्रियंका किसी डीवा से कम नहीं लग रहीं. ब्लू गाउन संग प्रिंयका ने डैशिंग डायमंड से जड़ा स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया, जिसके बीच में उनकी ड्रेस के मैचिंग का स्टोन लगा है.  प्रियंका ने मिडिल पार्टिशन के साथ बालों को हल्का वेवी लुक देकर ओपन रखा. आंखों को आईलाइनर और मस्कारा लगाकर डिफाइन किया. ब्राउन आईशैडो से आंखों को स्मोकी इफेक्ट दिया और आंखों के ईनर कॉर्नर्स को हाईलाइटर की मदद से हाईलाइट किया. लिपस्टिक को उन्होंने न्यूड रखा और शिमरी ग्लॉस लगाकर फाइनल टच दिया.  वहीं, दूसरी ओर निक जोनस ब्लैक टक्सीडो में सुपर हैंडसम लग रहे हैं. वो अपनी डार्लिंग वाइफ को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं. दोनों के रोमांटिक कैंडिड मूमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.  निक का वीडियो वायरल इवेंट में पहुंचने से पहले रेडी होने के बाद निक ने प्रियंका संग एक खास वीडियो भी शेयर किया. दोनों वीडियो में खुशी से झूमते दिखे. निक-प्रियंका कपल डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. निक ने कैप्शन में लिखा- मॉम एंड डैड आज रात बाहर रहेंगे. निक का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं. फैंस उन्हें पावर कपल का टैग दे रहे हैं. 

प्रशांत तमांग का निधन: इंडियन आइडल 3 से पाताल लोक 2 तक का सफर हुआ समाप्त

मुंबई इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। नेपाल न्यूज के मुताबिक एक्टर-सिंगर को आज सुबह उनके दिल्ली वाले घर में हार्ट अटैक हुआ और उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रशांत की डेथ की खबर फिल्म प्रोड्यूसर राजेश घटानी ने कन्फर्म की है। प्रशांत, सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी कर रहे थे। उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 में विलेन बने देखा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे। नहीं रहे प्रशांत तमांग रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत की उम्र 45 साल थी,आज सुबह दिल्ली वाले घर पर उन्हें हार्ट अटैक आया। तबीयत बिगड़ने पर एक्टर को द्वारका के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एक्टर अरुणाचल प्रदेश में परफॉरमेंस के बाद लौटे थे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। प्रशांत अपनी पत्नी और बेटी के बेहद करीब थे। फिल्मों में गाए गाने प्रशांत नेपाल के रहने वाले थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए कई पॉपुलर गाने गाए। फिल्म गोरखा पलटन में एक्टर का गाना है। इसके अलावा प्रशांत एक्टिंग भी करते थे। पिछले साल उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक सीजन 2 में डेनियल लेचो देखा गया था। हालांकि, उनके ज्यादा सीन नहीं थे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इंडियन आइडल से बनाई पहचान इंडियन आइडल में रहने के दौरान प्रशांत की सादगी भरी आवाज ने लोगों को प्रभावित किया था। शो जीतने के बाद सिंगर ने कई म्यूजिक एल्बम में काम किया। कई गीत नेपाली और बंगाली में भी गाए। नेपाली फिल्मों में भी काम किया और फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब होते गए। पाताल लोक 2 में एक्टर को देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं था।  

विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक

मुंबई   बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अब इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं. उन्हें इस साल फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में देखा जाने वाला है. इस बीच विद्युत असल जिंदगी में भी खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं. कभी वो अपनी आंखों पर गर्म-पिघलती मोम डालते हैं तो कभी पेड़ पर चढ़ जाते हैं. ट्विस्ट ये है कि वो न्यूड होकर पेड़ पर चढ़ रहे हैं. एक्टर की ये लेटेस्ट वीडियो वायरल हो गई है. कुछ दिन पहले विद्युत जामवाल ने अपनी एक वीडियो शेयर की थी. इसमें उन्हें एक इवेंट के दौरान डांस करते और अपनी आंखों पर मोम डालते देखा गया था. अब विद्युत ने अपने कपड़े त्याग दिए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्हें पेड़ पर चढ़ते देखा जा सकता है. इस वीडियो में विद्युत पूरी तरह न्यूड हैं. विद्युत ने शेयर की न्यूड वीडियो वीडियो में विद्युत पहले पेड़ पर चढ़ते हैं और फिर उतरते हैं. इसके अलावा उन्हें भालों तक बैलेंस करते, बर्फ में घुसकर तपस्या करते, खाई के ऊपर एक रस्सी पर चलते, आंखों पर मोम डालते भी देखा जा सकता है. ये सबकुछ उनकी कलरिपयट्टू कला का हिस्सा है. एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक कलरिपयट्टू प्रैक्टिस करने वाले के रूप में मैं हर साल योगिक साधना 'सहज' में डूबता हूं.    सहज का मतलब है प्राकृतिक सरलता और सहज प्रवृत्ति की उस अवस्था में वापस लौटना, जो हमें प्रकृति से गहरे जुड़ाव और आंतरिक जागरूकता की ओर ले जाता है. वैज्ञानिक दृष्टि से यह अभ्यास अनेक न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे सेंसरी फीडबैक में बढ़ोतरी होती है और संतुलन तथा समन्वय में सुधार आता है. इसकी वजह से शरीर के प्रति गहरी जागरूकता, मानसिक एकाग्रता में बढ़ोतरी और एक गहन ग्राउंडेडनेस का एहसास होता है.' विद्युत जामवाल भले ही अपने मन को एकाग्र करने के लिए न्यूड होकर पेड़ चढ़े हो, लेकिन यूजर्स उन्हें देख अशांत हो गए हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो गई है और इसी के साथ तगड़ी हलचल भी मच गई है. कई यूजर्स के होश उड़े हुए हैं, तो वहीं कई एक्टर की चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट लिखा, ' सर नेचर में इतना डीप भी नहीं जाना था.' दूसरे ने लिखा, 'टार्जन भी पत्ते पहनता था, मगर सर आप तो महान हो.' तीसरे ने कमेंट किया, 'वो ही असल में इंसानों की जिंदगी जी रहे हैं.' एक और ने लिखा, 'भाई नंगे होने वाली क्या बात थी?' हॉलीवुड में एंट्री कर रहे विद्युत विद्युत जामवाल सालों से कलरिपयट्टू को प्रैक्टिस कर रहे हैं. साथ ही वो नेचर से जुड़ने के लिए अक्सर कुछ न कुछ करते हैं. इससे पहले दिसंबर 2023 में एक्टर ने अपनी न्यूड फोटोज शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि हिमालयन रेंज में उन्होंने अपने साथ वक्त बिताया. यहां विद्युत को ठंडे पानी से भरी नदी में न्यूड खड़े होकर तपस्या करते देखा गया था. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्हें फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में डालसिम का किरदार निभाते देखा जाएगा, जो एक योगी है. ये फिल्म, पॉपुलर वीडियो गेम स्ट्रीट फाइटर का लाइव एक्शन वर्जन है. 16 अक्टूबर 2026 को ये दुनियाभर में रिलीज होगी.

प्रभास के ‘राजा साब’ ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए, दर्शकों पर दिखा जादू

मुंबई  पैन इंडिया स्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी स्टार पावर का कमाल दिखाया है. उनकी लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने मिक्स्ड से नेगेटिव रिव्यूज पाने के बावजूद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन इस पिक्चर ने लगभग 54-100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. पहले दिन प्रभास की फिल्म ने किया कमाल? डायरेक्टर मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अनुमानित 45-70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. ये आंकड़ा ऑफलाइन शो और सभी भाषाओं को मिलाकर सामने आया है. डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू स्टेट्स से हुई है, जहां फिल्म ने 50+ करोड़ रुपये ग्रॉस बटोरे हैं. इसमें प्रीमियर शो के 8-9 करोड़ रुपये से ज्यादा शामिल हैं.  ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के 25-30 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन करने की उम्मीद है. इससे वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे 90+ करोड़  रुपये ग्रॉस तक पहुंच सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पेड प्रीव्यू के 9.15 करोड़ रुपये समेत, 'राजा साब' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54.15 करोड़ रुपये हो चुका है. जबकि फाइनल फिगर तेलुगू स्टेट्स से आने के बाद पता चलेगा कि ये 100 करोड़ के पार जाता है या नहीं. फिल्म 'द राजा साब' ने ओपनिंग डे के लिए वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स में 50 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था. अगर भारत में बुकिंग्स थोड़ा पहले खुली होतीं, तो ये आंकड़े और भी ऊंचे हो सकते थे. फिर भी एडवांस सेल्स मजबूत रही. हालांकि ये प्रभास की हालिया फिल्मों जैसे 'कल्कि 2898 एडी' और 'सालार' से कम कम ही थीं.  जैसा कि हमने कहा, इस फिल्म की ओपनिंग पूरी तरह प्रभास के स्टारडम की वजह से संभव हुई है. खासकर तब जब क्रिटिक्स के नेगेटिव रिव्यूज के बाद शुरुआती वर्ड ऑफ माउथ अच्छा नहीं था. पिक्चर की एडवांस भी ठीक-ठाक हैं, जो रिसेप्शन को देखते हुए डीसेंट होल्ड दिखाती है. अब देखना यह है कि संक्रांति के फेस्टिव वीकेंड पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

अदा शर्मा ने नए कलाकारों को दिए टिप्स, कहा- ‘इंडस्ट्री में संघर्ष है, हार नहीं, डटकर मुकाबला करो’

मुंबई   'द केरल स्टोरी' जैसी सफल फिल्म का हिस्सा रहीं अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक्टिंग करियर में लंबा सफर तय किया है। उनकी कुछ फिल्में सुपरहिट रहीं, जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अदा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री उतार-चढ़ाव से भरी है। उन्होंने न्यूकमर्स को भी सफलता के टिप्स दिए। अदा ने नए कलाकारों को बताया कि करियर के मुश्किल दौर में घबराने की जरूरत नहीं है। बस फोकस बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। मेहनत, धैर्य और सकारात्मकता के साथ चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। अदा शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में नए कलाकारों को सफलता के मंत्र दिए। अदा ने इंडस्ट्री की कठिनाइयों पर खुलकर बात की और सलाह दी कि यहां आने से पहले पूरी तरह आश्वस्त होना चाहिए। अदा शर्मा ने कहा, "न्यूकमर्स को मेरी सलाह है कि अगर वे इंडस्ट्री जॉइन करना चाहते हैं, तो उन्हें आश्वस्त होना चाहिए कि मुश्किलों के दौर में भी उनका डटकर मुकाबला करना सफलता दिलाएगा। इंडस्ट्री में बहुत सारे उतार-चढ़ाव हैं। आप सिर्फ फाइनल मूवी देखते हैं, लेकिन उस मूवी या रोल तक पहुंचने के लिए कितने ऑडिशंस देने पड़ते हैं, कितने रिजेक्शन झेलने पड़ते हैं, कितने दिन बिना काम के गुजरते हैं और कितने सालों तक रुक-रुककर इंतजार करना पड़ता है।" उन्होंने बताया, "इन तमाम मुश्किलों के बाद शायद एक ब्रेक मिलता है, लेकिन वह कब मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। एक ब्रेक सुपरहिट होने के बाद भी अगली फिल्म कब मिलेगी, यह भी पता नहीं होता। ऐसे में मन को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। जब चीजें ठीक नहीं चल रही होंगी, तो बहुत से लोग सलाह देंगे कि यह नहीं करना चाहिए था, तुम इस सेक्टर में गलत आ गए। ऐसे समय में डिप्रेशन में न जाएं, इसके लिए अपना मन मजबूत रखें।" इंडस्ट्री में सफलता की कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती और रिजेक्शन आम बात है। अदा शर्मा ने सुझाव दिया कि बाकी कई शौक जरूर रखें, जो मन को शांत रखने में मदद करते हैं। खासकर जब काम नहीं चल रहा हो या जीवन में मुश्किलें हों, तब ये हॉबीज बहुत काम आती हैं। अदा खुद का उदाहरण देते हुए बोलीं, "जैसे मैं म्यूजिक करती हूं, पियानो बजाती हूं, फ्लूट बजाती हूं या डांस करती हूं। कोई भी ऐसी हॉबी रखें, जिससे आप अपना दिमाग शांत रख सकें।"