samacharsecretary.com

रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ अब OTT पर उपलब्ध, घर बैठे देखें रोमांच से भरपूर कहानी

मुंबई रश्मिका मंदाना साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। अब तो वह पैन इंडिया एक्ट्रेस बन चुकी हैं, और फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों रश्मिका, विजय देवरकोंडा संग अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' भी रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी 'द गर्लफ्रेंड' 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, और अब लगभग एक महीने बाद OTT के लिए तैयार है। 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका मंदाना के साथ दीक्षित शेट्टी और अनु इमेनुअल नजर आए। फिल्म में रश्मिका ने भूमा देवी तो वहीं दीक्षित ने विक्रम का रोल प्ले किया। इस फिल्म को घर बैठे OTT पर कब और कहां देख सकते हैं और फिल्म की कहानी क्या है, यहां सारी डिटेल बता रहे हैं: 'द गर्लफ्रेंड' को कब और कहां देखें: रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को 5 दिसंबर से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। मेकर्स ने 30 नवंबर को इसे लेकर अपडेट शेयर किया है। खास बात यह है कि फिल्म को OTT पर तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 'द गर्लफ्रेंड'की कहानी 'द गर्लफ्रेंड 'भूमा' की कहानी है, जिसका किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। वह एक प्रतिभाशाली और युवा लड़की है, जो लिट्रेचर में मास्टर्स करने के लिए हैदराबाद के एक कॉलेज में एडमिशन लेती है। जल्द ही उसकी मुलाकात विक्रम से होती है, जिसका किरदार दीक्षित शेट्टी ने निभाया है। वह अट्रैक्टिव है और भूमा का सीनियर है। वह शुरू में तो परवाह करने वाला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वह कंट्रोलिंग होता जाता है। और जल्द ही यह रोमांस छल-कपट और गैसलाइटिंग में बदल जाता है। इसके ट्विस्ट होश उड़ा देते हैं। 'द गर्लफ्रेंड' की कमाई यह फिल्म भूमा के सफर को दिखाती है, जो शर्म, उलझन और सच्चाई को समझने और चुप रहने की कीमत से जूझती है। यह फिल्म उसके दर्दनाक फैसलों और भावनात्मक नतीजों को भी दर्शाती है। 'द गर्लफ्रेंड' ने रिलीज होने पर खूब तारीफें बटोरी थीं। Sacnilk के मुताबिक, इसने तब वर्ल्डवाइड 28.94 करोड़ और देशभर में 18.56 करोड़ की कमाई सिर्फ 14 दिन में कर ली थी।

साजिद खान की फिल्म में काम करेंगे अक्षय कुमार!

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार निर्देशक साजिद खान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम कर रहे हैं। इन सबके साथ ही अक्षय एक और फिल्म में काम शुरू करने वाले हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार, साजिद खान की फिल्म में काम करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने इससे पूर्व साजिद खान की फिल्म हाउसफुल, हाससफुल 2 और हे बेबी में काम किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए साजिद खान की मेनस्ट्रीम फिल्ममेकिंग में वापसी हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। इस फिल्म का काम 2026 जुलाई से शुरू करने की प्लानिंग बनायी की जा रही है।कहा जा रहा है कि 2027 तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।  

‘बिग बॉस 19’ में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान खान

मुंबई, बॉलीवुड स्टार सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 19 में दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को याद कर भावुक हो गये। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। सलमान खान और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग हर किसी को काफी पसंद आती थी। धर्मेंद्र हमेशा कहा करते थे उनके तीन बेटे हैं, जिसमें सनी और बॉबी देओल के अलावा सलमान खान भी हैं। उनका यह भी मानना था कि सलमान खान उनकी तरह है। सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गये हैं। सलमान बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार भी नहीं होस्ट करना चाहते थे। सलमान खान एपिसोड की शुरुआत में ही काफी भावुक हो गये। उन्होंने कहा, ”यह हफ्ता वैसे ही जो गुजरा है, वो मन्नते मांगकर, दुआएं करके प्रार्थना करके… आंसुओं के साथ गुजरा है। देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। फैन्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. आप समझ रहे हैं कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। काश इस हफ्ते का वीकेंड का वार मैं नहीं कर रहा होता. लेकिन जिंदगी चलती रहती है।”  

जब भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा था बवाल, अक्षरा सिंह सहित कई एक्ट्रेस अचानक सुर्खियों में आईं

भोजपुरी इंडस्ट्री आज तेजी से विकसित हो रही है। इसके गाने देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहे हैं और कलाकार सोशल मीडिया पर खूब छा रही हैं। इन कलाकारों का सोशल मीडिया प्रभाव भी बढ़ा है। लेकिन इसी बीच कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे उनको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। अक्षरा सिंह: भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह  का MMS वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था , जिसने खूब तहलका मचाया। वीडियो वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। त्रिशाकर मधु: इस लिस्ट में भोजपुरी की बोल्ड अदाकारा त्रिशाकर मधु त्रिशाकर मधुका भी नाम शामिल है। साल 2021 में, उनके निजी वीडियो में सनसनी मचा दी थी। इंटरनेट पर एक्ट्रेस के वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया था। प्रियंका पंडित: भोजपुरी जगत की मानी-जानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडितसाल का भी 2021 में MMS वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए इस वीडियो को फेक बताया था। शिल्पी राज: भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गई थीं। अनारा गुप्ता: 15 साल की उम्र में ही मिस जम्मू का खिताब हासिल करने वाली एक्ट्रेस अनारा गुप्ता का भी प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ था, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। इस मामले में एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था।

बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर अभिनेता ने 80 साल में दुनिया को कहा अलविदा

बेंगलुरु बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत अब तक उभरा भी नहीं था कि इसी बीच एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। एक ओर फेमस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, कन्नड़ फिल्मों के मशहूर कॉमेडी एक्टर ‘मैसूर’ श्रीकांतय्या उमेश (एमएस उमेश) का रविवार, 30 नवंबर को बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। इस बीमारी से लड़ रहे थे अभिनेता जानकारी के मुताबिक, एमएस उमेश पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। करीब छह दशक तक कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहने वाले इस दिग्गज अभिनेता का स्वास्थ्य कुछ समय से लगातार बिगड़ रहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों से उमेश किदवई अस्पताल में भर्ती थे, आज सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कई हिट फिल्मों में दिया शानदार योगदान एमएस उमेश ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘गोलमाल राधाकृष्ण’ और ‘कथा संगम’ प्रमुख हैं। वे कन्नड़ फिल्म उद्योग में अपने बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों, निर्माताओं और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

ट्रोलिंग का जवाब ऐसे दिया सुरभि चंदना ने, फैंस हुए दीवाने उनके स्टाइल के

 मुंबई सुरभि चंदना, जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने के लिए जानी जाती हैं, ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे दूसरों के फैसलों या जजमेंट की परवाह नहीं करतीं. ‘नागिन 5’ फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक वायरल ऑडियो के साथ अपने मन की बात बेझिझक कही और यह पोस्ट तेजी से लोगों का दिल जीत रही है. वीडियो में सुरभि चमकीले फ्यूशिया रंग के स्ट्रेट फिट कुर्ते और मैचिंग ट्राउजर्स में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. कमरे के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्ड किया गया यह क्लिप उन्हें कई गतिविधियों में दिखाता है, कभी सलाद का आनंद लेते हुए, कभी म्यूजिक पर झूमते हुए, वीडियो में वह इन पंक्तियों पर लिप-सिंक करती नजर आती हैं, ‘यह मेरा जीवन है. मैं अपने ढंग से जिऊंगी. मुझे अपना गीत गाना है. मैं किसी दूसरे की ताल पर नाचने को राजी नहीं हूं. नाचना होगा तो नाचूंगी, नहीं नाचना होगा तो नहीं नाचूंगी. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मर्जी की मालकिन’ और साथ में जोड़ा, ‘जो करना है कर’, अंत में उन्होंने संदेश दिया, ‘जब ट्रोलर्स बताते हैं कि जिंदगी जैसे जीना है,’ यानी जब ट्रोलर्स आपको बताते हैं कि आपको कैसा होना चाहिए. फैंस ने सुरभि के इस वीडियो को बेहद रिलेटेबल बताया और कमेंट्स में उनकी तारीफों की बौछार कर दी. किसी ने लिखा, ‘इस रील से मुझे नई प्रेरणा मिली,’ तो किसी ने कहा, ‘दैट्स माय मंत्रा’ एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘चंदू बी लाइक, माय लाइफ माय रूल्स.’ कई फैंस ने उनकी हंसी और व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की.

ZEE5 पर आने जा रही RSS के सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित स्पेशल डॉक्यूमेंट्री सीरीज़

मुंबई   ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'केसरिया एट 100' की घोषणा कर दी है। यह सीरीज सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रयास है जो दर्शकों को भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिवर्तनों से जोड़कर देखने का मौका देती है। भारत के सार्वजनिक जीवन में आरएसएस की भूमिका अक्सर चर्चा का विषय रही है, ऐसे में इसके 100 साल के सफर को एक शोध आधारित और संपूर्ण डॉक्यूमेंट्री के रूप में पेश करना दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हो सकता है। जी-5 ने घोषणा की है कि यह डॉक्यूमेंट्री 12 दिसंबर को रिलीज होगी।  सीरीज़ के निर्माताओं ने इसके लिए गहन शोध किया है ताकि दर्शकों को आरएसएस की शुरुआत से लेकर इसके वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा साफ, तथ्यों पर आधारित और समझने योग्य तरीके से दिखाई जा सके। इस सीरीज़ को इस तरह तैयार किया गया है कि आम दर्शक भी इसे आसानी से समझ सकें और इतिहास के उन पहलुओं को जान सकें जो अक्सर चर्चा में नहीं आते। 'केसरिया एट 100' में अभिनेता और प्रस्तुतकर्ता नितीश भारद्वाज बतौर एंकर काम कर रहे हैं। उनकी आवाज और प्रस्तुति शैली इस कहानी को गंभीरता के साथ-साथ सहजता भी देती है। डॉक्यूमेंट्री में आरएसएस की शुरुआत के दौर को खास महत्व दिया गया है, खास तौर पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के विचार, उनके उद्देश्य और परिस्थितियां, जिनमें संगठन का निर्माण हुआ। इसके साथ ही, सीरीज उन अहम क्षणों को भी सामने लाती है जब देश संकट में था और संगठन ने राहत और सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीरीज में आरएसएस के सामुदायिक और सामाजिक कार्यों को भी विस्तार से दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रयास किए, कैसे उन्होंने गांवों में समाज को जोड़ने की कोशिश की, और किस तरह स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य और जनसेवा से जुड़े काम किए। डॉक्यूमेंट्री का हर एपिसोड एक अलग समय, घटना या थीम पर आधारित है, जिससे दर्शकों को संगठन के विकास को अलग-अलग नजरियों से समझने में आसानी होगी। जी-5 ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीरीज़ की एक झलक भी साझा की, जिसमें नितीश भारद्वाज शो की गंभीर और लंबी यात्रा को दर्शकों के सामने पेश करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "सदी भर की परंपरा, त्याग और निर्माण! आरएसएस की यह कहानी अब पूरा देश देखेगा।" इस झलक में पुराने आर्काइव फुटेज, दुर्लभ तस्वीरें और संगठन से जुड़ी कई ऐतिहासिक जानकारियां देखने को मिलती हैं।

फराह खान के कुक दिलीप की बिग बॉस 20 एंट्री, अभिषेक बजाज से लिए स्पेशल टिप्स

मुंबई फराह खान के नए यूट्यूब व्लॉग में एक बार फिर उनके कुक दिलीप अपने खास अंदाज में नजर आए। इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज के साथ दोनों ने मस्ती की। जब फराह और दिलीप ठेचा चिकन बनाने की तैयारी कर रहे थे, तो दिलीप ने अपने आगे के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'जब अभिषेक आएंगे, तो मैं उनसे कुछ टिप्स लूंगा। मैं भी बिग बॉस जाना चाहता हूं।' अभिषेक बजाज के किचन में कदम रखते ही दिलीप ने बिना समय गंवाए कहा, 'सर, मुझे भी कुछ टिप्स दीजिए! मैं भी बिग बॉस में हाथ आजमाना चाहता हूं।' अभिषेक ने उन्हें अपना मशहूर मंत्र सिखाया 'बढ़िया बंदा हुड पे, बाकी सब ठुड पे।' दिलीप ने यह लाइन इतनी जोर से दोहराई कि वह एक गुस्से में लगने लगे। फराह खान और अभिषेक की गपशप हैरान फराह खान दौड़कर अंदर आईं। उन्होंने कहा, 'क्या कर रहे हो, दिलीप?' अभिषेक ने बीच में ही टोकते हुए याद दिलाया, 'यह बिग बॉस का घर नहीं है, यह फराह मैम का घर है! आराम से रहो!' फराह ने हैरान होकर अभिषेक से पूछा, 'तुम उसे क्या-क्या सिखा रहे हो?' यह जानने के बाद कि ठुड पे का मतलब पैर होता है, उन्होंने दिलीप को चेतावनी दी, 'हिम्मत करो, कभी मुझ पर भी ऐसा करो, वरना मुझे तुम पर अपनी ठुड्ड लगानी पड़ेगी!' दिलीप बिग बॉस में जाने को तैयार खाना बनाते हुए, फराह ने दिलीप से फिर पूछा, 'इतना गुस्सा – तुम किस पर गुस्सा थे? किसे मारने वाले थे?' दिलीप ने चालाकी से फराह की ओर इशारा किया। अभिषेक चौंक गए और पूछा, 'वह आप पर गुस्सा था?' दिलीप ने तुरंत इनकार कर दिया। 'कभी नहीं, मैं फराह मैडम पर कभी गुस्सा नहीं हो सकता!' फराह ने कुक दिलीप को चिढ़ाया फराह ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, 'क्या मैं तुम्हारी तनख्वाह कम कर दूं?' अभिषेक ने मजाक किया, 'अगर आप ऐसा करोगे, तो शायद वह तुम पर गुस्सा हो जाएगा!' फिर बातचीत अभिषेक के करियर पर आ गई। फराह को गलती से लगा कि वह 'यारियां 2' में थे, लेकिन फराह ने खुद को सही करते हुए 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' कहा।

दीपिका पादुकोण का सनी देओल परिवार से खास कनेक्शन, जानें अनीशा के दूल्हे के बारे में

मुंबई पादुकोण परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है! एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यह तो सभी जानते हैं कि अनीशा की सगाई दुबई के एक बिजनेसमैन से हो चुकी है और वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। जश्न के माहौल के बीच, अनीशा के मंगेतर के बारे में एक खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, उनका नाम धर्मेंद्र से जुड़ा है, क्योंकि वे देओल परिवार, खासकर सनी देओल के बड़े बेटे के परिवार का हिस्सा हैं। दीपिका की बहन के होने वाले दूल्हे के बारे में सब कुछ जानिए। दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण, देओल परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब है कि अनीशा की रोहन से शादी के बाद, दीपिका और उनका परिवार धर्मेंद्र के परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं। बिमल की पोत चिम्मू आचार्य, रोहन और दृशा आचार्य की मां हैं। कौन हैं रोहन आचार्य रोहन आचार्य दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं जो अपने परिवार के साथ काम करते हैं। वह दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण के मंगेतर हैं। अनीशा पादुकोण और रोहन आचार्य एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। उनकी मंगेतर अनीशा की बात करें तो वह एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। क्या करती हैं अनीशा पादुकोण? फिलहाल अनीशा 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की सीईओ हैं, जिसकी स्थापना उनकी बहन दीपिका ने 2015 में की थी। इस फाउंडेशन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े कलंक को कम करना है। अनीशा ने मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है। जल्दी ही शादी होने की उम्मीद हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पादुकोण परिवार अनीशा की शादी की तैयारी कर रहा है, जिसके जल्द ही होने की उम्मीद है। दीपिका पादुकोण की बहन और रोहन आचार्य की शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। दोनों परिवारों की ओर से बयान आने की उम्मीद है। अनीशा और रोहन ने अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को निजी रखा है, और उम्मीद है कि वे अपनी शादी की जानकारी भी उतनी ही निजी रखेंगे। दीपिका पादुकोण के ससुराल वाले (रणवीर सिंह के माता-पिता) कथित तौर पर रोहन आचार्य के पिता सुमित आचार्य के करीबी हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, रजनीकांत ने साझा किए अपने दिल के जज्बात

चेन्नई, 'थलाइवा' रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्हें गोवा में चल रहे 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सम्मानित किया गया। फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरिमनी पर रजनीकांत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है और वह भावुक हो गए। यहां 74 वर्षीय स्टार को सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। रजनीकांत ने स्टेज पर जाकर सम्मान लिया तो कुछ बातें बोलकर भावुक हो गए। रजनीकांत ने कहा कि अगर उन्हें 100 जन्म भी मिले तो भी वह हर बार एक्टर बनकर ही पैदा होना चाहेंगे। रजनीकांत ने कहा कि भारतीय सिनेमा में पांच दशक… लग रहा है जैसे कुछ ही सालों में बीत गए। रजनीकांत को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक शॉल और एक मेमेंटो देकर सम्मानित किया। रजनीकांत बोले- 100 जन्म भी मिले, तो एक्टर रजनीकांत बनकर जन्म लेना चाहूंगा यहां रजनीकांत बोले, 'अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं, तो मुझे लगता है कि मैं बस 10-15 साल पहले ही आया हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे सिनेमा और एक्टिंग से प्यार है। अगर मुझे 100 जन्म भी मिले, तो मैं एक एक्टर रजनीकांत के रूप में जन्म लेना चाहूंगा। आपके प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया।' लोगों को दिखाई गई 'लाल सलाम' इससे पहले फिल्म फेस्टिवल के दौरान वहां मौजूद लोगों के लिए रजनीकांत की हाल ही रिलीज फिल्म 'लाल सलाम' स्क्रीन की गई थी। उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या रजनीकांत भी मौजूद थीं। रजनीकांत का करियर और फिल्में रजनीकांत ने साल 1975 में फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'थलपथ', 'बाशा', 'मुल्लुम मलारुम', 'एंथिरन', 'कबाली', 'जेलर' और 'जेलर' जैसी फिल्में कीं। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत बस कंडक्टर थे। जब फिल्मों में आए, तो खूब स्ट्रगल करना पड़ा था। एक प्रोड्यूसर ने उन्हें फीस न देने के कारण अपनी फिल्म से निकाल दिया था। आज वह देश के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं, जो एक फिल्म के लिए 210 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। साथ ही वह साउथ के एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जिनकी दो फिल्में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी हैं।