samacharsecretary.com

सोनारिका भदौरिया के बेबी बंप की तस्वीरें वायरल, पति ने माथे पर किया KISS

मुंबई        टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में अपना खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. तस्वीरों में वो अपने पति विकास पराशर के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. लंबे समय के रिश्ते के बाद की शादी सोनारिका ने 2022 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विकास पराशर से शादी की थी. दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में एक ग्रैंड वेडिंग की और सात जन्मों के बंधन में बंधे. अब अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर पेरेंटहुड में कदम रखने की खुशी वे खुले दिल से अपने फैंस के साथ बांट रहे हैं. सोनारिका की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है. फोटोशूट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दिसंबर लिखा. फोटोज में सोनारिका ब्लैक टॉप-पायजामा में बेहद स्टाइलिश लगीं. वेवी हेयर के साथ उन्होंने लुक को कम्प्लीट किया. मैटरनिटी शूट ने जीता फैन्स का दिल अपने लेटेस्ट फोटोशूट में सोनारिका और विकास बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. पति ने उनका बेबी थामा तो वहीं माथे पर किस भी किया. इन तस्वीरों में सोनारिका का प्रेग्नेंसी ग्लो, रोमांटिक पोज और कपल की बॉन्डिंग साफ झलकती है. कमेंट सेक्शन में फैंस और जानी-मानी टीवी हस्तियां उन्हें प्यार, दुआएं और बधाइयां दे रही हैं. इंडस्ट्री से दूर सोनारिका सोनारिका भदौरिया टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सबसे ज्यादा शो ‘देवों के देव… महादेव’ में पार्वती और देवी आदी शाक्ति की भूमिका के लिए सराहा गया. इसके बाद वे ‘दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम-अनारकली’, ‘इश्क में मरजावां’ और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आईं.  टीवी के अलावा उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है. अपनी खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेन्स और एक्टिंग स्किल की वजह से सोनारिका ने जल्दी ही एक मजबूत फैन बेस बना लिया. हालांकि अब वो शोबिज से दूर हैं. सोनारिका ने शादी के बाद से ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. वो पेरेंट क्लब में शामिल होने को बेकरार हैं. एक्ट्रेस लगातार इंस्टा पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी खूबसूरत जर्नी दिखाती रहती हैं.

नए लुक में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन संग फिल्म में धमाल मचाने को तैयार

मुंबई   मशहूर अभिनेत्री अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने लुक की तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग के दौरान अपने कुछ लुक्स की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अनन्या अलग-अलग स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके बाल, मेकअप और ड्रेस भी परफेक्ट हैं। तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के टाइटल ट्रैक के मेरे कुछ पसंदीदा लुक्स। क्या आपने अभी तक टाइटल ट्रैक देखा? मेरी ग्लैम और फैशन टीम को ढेर सारा प्यार।"  पोस्ट शेयर करने के बाद अनन्या के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री उर्मिला मंतोडकर, महीप कपूर और नव्या नवेली नंदा ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। बता दें कि अभिनेत्री फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ 6 साल बाद वापसी कर रही हैं। इससे पहले वे साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आई थीं। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शक पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

पलक तिवारी ने स्ट्रैप-लैस गाउन में ढाया कहर, तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश!

मुंबई,  टीवी क्वीन श्वेता तिवारी की बेटी और इंटरनेट सेंसेशन पलक तिवारी एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में पलक ने ऐसा दिलकश अंदाज दिखाया है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. गोल्डन स्ट्रैपलेस गाउन में उनका ग्लैमरस लुक अब हर जगह छाया हुआ है. 25 साल की पलक तिवारी हमेशा अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं. इस बार उन्होंने अपना एक ऐसा फोटोशूट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए. गोल्डन शिमरी गाउन में पलक का यह नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल तस्वीरों में पलक एक स्ट्रैपलेस गोल्डन शिमरी गाउन पहने नजर आ रही हैं. गाउन का अपर पार्ट बॉडी-फिटेड है, जिस पर गोल्डन स्टोन्स की बारीक कारीगरी की गई है. ये स्टोन्स आउटफिट में एक रॉयल ग्लो एड कर रहे हैं. गाउन के लोअर पार्ट में थोड़ी स्पेसिंग के साथ स्टोन्स लगाए गए हैं और नीचे का फैब्रिक फ्लोई रखा गया है. लूज फिनिश और ट्रेल के साथ इस ड्रेस में एक ड्रामेटिक और स्टाइलिश टच भी देखा जा सकता है. पलक ने अलग-अलग पोज देते हुए अपने इस परफेक्टली टोंड फिगर को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया है. हर फोटो में उनकी कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अपील साफ झलकती नजर आ रही है. जो फैंस का दिल चुरा रही है.पलक ने अपने इस ग्लैमरस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए सटल मेकअप चुना. न्यूड शेड्स, ग्लॉसी लिप्स और ग्लोइंग बेस के साथ उनका मेकअप बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने खुले बालों को चुनकर अपने लुक को और नैचुरल व एलिगेंट बनाया है. ज्वेलरी में उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया है, सिर्फ एक स्टेटमेंट नेकपीस और ईयरिंग्स के साथ उन्होंने पूरे लुक को ग्रेसफुल फिनिश दिया. जिसमें उनकी ड्रेस का ग्रेस खुलकर सामने आ रहा है. जैसे ही पलक ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, फैंस ने उनपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया. कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें गॉर्जियस , स्टनिंग , क्वीन और सो ब्यूटीफुल कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. बहरहाल, पलक तिवारी एक बार फिर साबित कर चुकी हैं कि फैशन और स्टाइल के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं. चाहे वेस्टर्न गाउन हो या इंडियन आउटफिट, उनका हर लुक इंटरनेट पर छा जाता है.  

राधिका आप्टे और दिव्येंदु की फिल्म साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी, ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे और मिर्जापुर से मशहूर हुए अभिनेता दिव्येंदु ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी चर्चित फिल्म साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही है। वहीं फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे, मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा हैं। निर्माताओं ने साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। साली मोहब्बत एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसमें राधिका छोटे शहर की महिला स्मिता का किरदार निभा रही हैं। दिव्येंदु पहली बार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए हैं। हालांकि, उनका अभिनय काफी हद तक उनके मिर्जापुर के किरदार मुन्ना भैया की याद दिलाता है। अनुराग कश्यप भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भावनाओं, धोखा और फरेब का फुल तड़का लगाया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 12 दिसंबर, 2025 को साली मोहब्बत रिलीज की जाएगी।  

बॉक्स ऑफिस पर चला तेरे इश्क में का जादू, दूसरे दिन हुई दमदार कमाई, 120 बहादुर 9 दिन बाद भी फेल

मुंबई, इंटेंस लव स्टोरीज एक बार फिर थिएटर्स में सेंटर स्टेज पर आ रही हैं, और तेरे इश्क में को मिला रिस्पॉन्स इसका सबूत है. रोमांटिक जॉनर में आई सुस्ती के बाद, इस फिल्म ने दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में वापस ला खड़ी कर दी है. फिल्म ने जहां पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही, वही दूसरे दिन इसने उछाल मारी और पहले दिन की अपेक्षा ज्यादा कमाई की. आनंद एल. राय के डायरेक्शन में बनी यह दिल को छू लेने वाली म्यूजिकल लव स्टोरी 28 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे फैंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिले. रांझणा जैसी ही तेरे इश्क में ने दर्शकों को इम्प्रेस किया है. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के बाद, फिल्म ओपनिंग वीकेंड में खूब चर्चा में है, और इसने विजय राज और फातिमा सना शेख की गुस्ताख इश्क को भी पीछे छोड़ दिया, जो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का प्रोड्यूसर के तौर पर पहला प्रोजेक्ट था, जो कल ही थिएटर में रिलीज हुई थी. धनुष की मैड लवर बॉय कैरेक्टर शंकर और कृति सेनन की मुक्ति के रूप में, तेरे इश्क में ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया और थिएटर में अपनी यात्रा को शानदार तरीके से शुरू किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने डबल-डिजिट में ओपनिंग की और पहले दिन 16 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 15.25 करोड़ हिंदी बेल्ट से आए. बता दें कि धनुष-कृति सेननन स्टारर यह फिल्म हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी. फिल्म के को-प्रोड्यूसर टी-सीरीज के पोस्ट के मुताबिक, तेरे इश्क में ने पहले दिन 15.05 करोड़ (हिंदी नेट) कमाए. दूसरे दिन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, धनुष-कृति स्टारर फिल्म ने शनि वार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि हिंदी बेल्ट में इसने 16.57 करोड़ रुपये कमाए है. इस तरह तेरे इश्क में ने दो दिनों में दोनों भाषाओं में कुल 33 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसने 31.63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. आनंद एल. राय के डायरेक्टेड फिल्म तेरे इश्क में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, तेरे इश्क में ने दुनियाभर में 42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. उम्मीद है कि यह रविवार को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. उधर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके है, लेकिन ये फिल्म अब तक केवल 16 करोड़ रुपये जुटा पाई है, जबकि दिल्ली और राजस्थान में इसे टैक्स फ्री हख कर दिया है। दूसरी ओर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब की मस्ती 4 का हाल तो और बुरा है। इसकी 9 दिन की कमाई 14 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर 2 दिन पुरानी तेरे इश्क में ने पूरा खेल पलट दिया है। दूसरी ओर विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की गुस्ताख इश्क ने तेरे इश्क में के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई के साथ इसने धीमी शुरुआत की और रिलीज के दूसरे दिन इसने और कम 45 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का 2 दिन का कुल कारोबार 95 लाख के करीब ही है। इसे तेरे इश्क में से कड़ी टक्कर मिली, जिससे ये सिनेमाघरों में ढहती दिख रही है।  

समांथा की दूसरी शादी: तलाक के बाद चार साल में फिर से शादी, सात फेरे हुए मंदिर में

मुंबई बधाई हो! एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु ने फैंस को गुडन्यूज दी है. उन्होंने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू संग दूसरी शादी की है. एक्ट्रेस ने इंटीमेट वेडिंग की फोटोज को इंस्टा पर शेयर किया है. लाल साड़ी में सजी धजी समांथा को फैंस ने शादी की मुबारकबाद दी है. एक हुए समांथा-राज समांथा ने दूसरी शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. एक फोटो में कपल एक दूसरे को एंगेजमेंट रिंग पहनाते दिखा है. समांथा और राज की कैंडिड फोटोज पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं. समांथा को फिर से सोलह श्रृंगार में देख फैंस गदगद हैं. वो पति राज का हाथ थामे फोटो में नजर आईं. लाल साड़ी में चोकर नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स, ईयरिंग्स के साथ समांथा ने अपना लुक कंप्लीट किया. उन्होंने बालों को गजरा लगाकर टाई किया हुआ है. ब्राइडल लुक में वो खूबसूरत लगीं. वहीं राज व्हाइट कुर्ता पायजामा और ब्राउन नेहरू जैकेट में हैंडसम लगे. कपल की केमिस्ट्री लोगों को भा गई है. फैंस और सेलेब्स ने राज-समांथा को शादी की बधाई दी है. तलाक के बाद बुरे दौर से गुजरीं समांथा की जिंदगी को खुशियों से भरता देख फैंस खुश हैं. एक्ट्रेस ने पहली शादी काफी धूमधाम से की थी. नागा संग उन्होंने क्रिश्चियन और ट्रैडिशनल वेडिंग की थी. लेकिन अब समांथा ने राज संग गुपचुप सिंपल वेडिंग करने का फैसला लिया.   समांथा का नागा संग हुआ था तलाक समांथा और राज दोनों की ये दूसरी शादी है. एक्ट्रेस की पहली शादी साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्या से हुई थी. 2017 में उन्होंने लव मैरिज की थी. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला. 2021 में उनका तलाक हुआ. नागा संग रिश्ता टूटने पर समांथा बिखर गई थीं. मूव ऑन करने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी. वो डिप्रेशन में भी रहीं. इस बीच उनकी जिंदगी में डायरेक्टर राज निदिमोरू की एंट्री हुई. सीरीज फैमिली मैन की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं. दोनों ने काफी समय तक अपने रिलेशन के गुपचुप रखा. कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया. अब 1 दिसंबर को समांथा-राज जन्मों जन्मांतर के साथी बन गए हैं. राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी. जानकारी के मुताबिक, राज और श्यामली 2022 में अलग हो गए थे. श्यामली पेशे से असिस्टेंट डायरेक्टर, क्रिएटिव कंसल्टेंट, स्क्रिप्टराइटर हैं. श्यामली ने ओमकारा, रंग दे बसंती जैसी मूवी में काम किया है. कौन हैं राज निदिमोरू? राज ने अपने पार्टनर डीके के साथ मिलकर सीरीज द फैमिली मैन, फर्जी और सिटाडेल- हनी बनी को बनाया है. उन्होंने फिल्म 99, शोर इन द सिटी, गो गोवा गोन, हैप्पी एंडिंग, अ जेंटलमैन जैसी मूवीज को डायरेक्ट किया है.  

कुब्रा सैत ने बताया: एक्टिंग में सफल होने के लिए भावनाओं तक पहुँचना अनिवार्य

मुंबई  कुब्रा सैत हमेशा उस अंदरूनी दुनिया के बारे में बेबाकी से बात करती हैं, जो उनके अभिनय को आकार देती है। अपनी कच्ची, सच्ची परफॉर्मेंसेज़ और जटिल किरदारों में पूरा ढल जाने की क्षमता के लिए जानी जाने वाली कुब्रा अक्सर उस भावनात्मक अनुशासन पर बात करती हैं, जिसकी मांग एक्टिंग करती है। इस व्यक्तिगत अनुभव में, वह उस पल को याद करती हैं जब उन्होंने सच में समझा कि अपनी जिम्मेदारी के साथ, साहस के साथ, और पूरी सजगता के साथ भावनाओं तक पहुँचना क्या होता है।  उनके सफर की शुरुआत में मिली यह सीख आज भी यह उन्हें स्क्रीन के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इस सिलसिले में अपनी बात रखते हुए वे कहती हैं, “एक्टर के तौर पर मैंने सीखा कि अगर आप अपनी भावनाओं तक पहुँचने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आप एक्टर बन ही नहीं सकते। हालांकि यह भी हो सकता है कि उन भावनाओं तक पहुँचने के लिए जो रास्ता आप अपनाते हैं, वह बहुत खतरनाक हो, लेकिन आपको आगे बढ़ना ही होगा। मुझे याद है, मैंने यह बात अपने एक डायरेक्टर अनुराग कश्यप से सीखी। पहली बार मुझे कैमरे पर रोना था, और मुझे नहीं पता था कि मैं ये कैसे करूँगी। यह डर मेरे दिमाग में घर कर चुका था, तभी उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा, ‘हम यहाँ बैठेंगे, लाइनें पढ़ेंगे और बस खुद के साथ रहेंगे। हम तुम्हारे अंदर की उस खिड़की को खोलेंगे, ताकि भावनाएँ भीतर आ सकें।  और आज रात जाने से पहले हम उस खिड़की को फिर बंद भी करेंगे।’ यह बात मेरे भीतर बस गई। हम सभी के भीतर वह खिड़की होती है, जो हमारी भावनाओं की दुनिया तक पहुँचने का एक रास्ता होती है। उसे खोलने और बंद करने की क्षमता ही हमें संतुलित रखती है और हमें ज़िंदा रखती है। हालांकि अभिनय के बाहर, असल ज़िंदगी में, दुनिया हमेशा इतनी माइंडफुल नहीं होती इसलिए कभी-कभी खिड़की की बजाय पूरी बाँध खुल जाती है और हमारी भावनाएँ हम पर हावी हो जाती हैं।  आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हम अक्सर अपने ही विचारों और अपने ही एक्सप्रेशंस में उलझ जाते हैं और हर चीज़ को ‘ट्रिगर’ कहने लगते हैं, जबकि कई बार हम बस चिढ़े हुए या परेशान होते हैं। यही ट्रिगर हमें हमारे अतीत में खींच ले जाता है, लेकिन चिढ़ और परेशानी वर्तमान की होती है। इस फर्क को समझते हुए मैंने अपने भीतर की उस खिड़की को पहचाना और इसीने मुझे एक एक्टर के तौर पर बचाया, एक इंसान के तौर पर मुझे ज़मीन से जोड़े रखा।” सच पूछिए तो कुब्रा की यह बात याद दिलाती है कि भावनाओं तक पहुँच पाना सिर्फ एक कलात्मक कौशल नहीं, बल्कि एक मानवीय अनुभव है, जिसमें जिम्मेदारी चाहिए।  एक्टर सिर्फ किसी सीन के लिए भावनाएँ उधार नहीं लेते, वे सीखते हैं कि उन्हें वापस कैसे रखा जाए, उस खिड़की को कैसे बंद किया जाए जिसे उन्होंने खोला था। जहाँ भावनाएँ हमें या तो भारी कर दें या इसे एक गलत नाम दे दिया जाए, ऐसी दुनिया में उनका यह विचार एक कोमल-सा मार्गदर्शन बन जाता है, यह समझने के लिए कि क्या हमारे अतीत से आता है और क्या हमारे वर्तमान का हिस्सा है, और कैसे इन दोनों के बीच संतुलन बनाया जाए। यदि आपको लगता है कि यह अभिनय का सबक है, जी नहीं, यह उससे कहीं बढ़कर, ज़िंदगी का सबक है।

शहनाज़ गिल का भाई शहबाज़ के नाम दिल छू लेने वाला मैसेज, बोलीं— मेरे लिए तुम ही विनर हो

मुंबई एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अगले हफ्ते फाइनल होने वाला है. इससे पहले अशनूर कौर  और शहबाज बदेशा का डबल एविक्शन हुआ है. शो से बाहर आने के बाद अब शहबाज की बहन और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भाई के लिए पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने शहबाज को अपना विनर बताया है. शहनाज ने भाई के लिए किया पोस्ट बता दें कि शहबाज बदेशा के शो से बाहर होने के बाद भाई का उत्साहवर्धन करने के लिए एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. सामने आए फोटो में शहबाज और शहनाज के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बहुत बढ़िया खेला शहबाज. मेरे लिए तुम विजेता हो. वेलकम बैक.’ साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है. कम वोट के चलते बाहर हुए शहबाज बिग बॉस 19 से शहबाज बदेशा कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर हो गए हैं. उनके एविक्शन की घोषणा होते ही घर वाले भावुक हो गए थे. शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे रितेश देशमुख ने बाकी कंटेस्टेंट से यह अनुमान लगाने को कहा कि आज कौन बाहर हो सकता है। इस पर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने शहबाज की ओर इशारा किया, जबकि गौरव खन्ना और अमाल मलिक ने मालती चाहर की ओर इशारा किया था. लेकिन शहबाज बदेशा  शो से बाहर हो गए हैं. शो के पहले वाइल्डकार्ट कंटेस्टेंट थे शहबाज बता दें कि शहबाज बदेशा ने शो बिग बॉस 19 में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लिया था. शहबाज के बाहर होने के बाद सलमान ने कहा कि अब वो सिर्फ बिग बॉस 13 की प्रतियोगी व एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई के रूप में नहीं, बल्कि अपने आप में शहबाज के रूप में भी पहचाने जाएंगे.

दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी ने बढ़ाया ग्लैमर तापमान, 45 पर भी फिटनेस से करती हैं सबको फेल

मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने काम से ज्यादा फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. दरअसल एक्ट्रेस 45 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं. यहां हम आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक दिखा रहे हैं. जो अब काफी सुर्खियों में हैं.श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की कई सारी गॉर्जियस फोटोज शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस वेस्टर्न लुक में कहर ढहाती दिखी. श्वेता तिवारी इन तस्वीरों में पिंक कलर की प्रिन्टेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. हर तस्वीर में एक्ट्रेस कैमरे के सामने कॉन्फ़िडेंस से पोज देती दिखी.एक्ट्रेस का ये लुक काफी एलीगेंट और क्लासी लग रहा है. उन्होंने ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप और बालों को खुला छोड़ा है.इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में रेड हार्ट वाली कई सारी इमोजी बनाई है. फैंस और कई सेलेब्स भी उनके लुक की तारीफ करते दिखे. श्वेता की तस्वीरों पर कमेंट कर कुछ यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा, ’आपकी ब्यूटी का राज क्या है..’ दूसरे ने पूछा – ‘आप जवान कैसे होती जा रही हैं..’बता दें कि श्वेता तिवारी करीब 26 सालों से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. उन्होंने कई हिट टीवी शोज के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है.आखिरी बार श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थी. जो साल 2023 में रिलीज हुई थी.  

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती मैरी की प्यारी आवाज़, फैंस बोले– बिल्कुल मम्मी-पापा जैसी

लॉस एंजिल्स बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने घर पर परिवार संग समय बिताया। मौका था थैंक्स गिविंग का। इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी मालती मैरी ने भी जमकर इंजॉय किया। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मीठी आवाज में सुरीला सा गाना गा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे 'थैंक्स गिविंग' के मौके पर परिवार के साथ बैठकर डिनर किया। गुनगुनी धूप में घास पर लेटकर समय बिताया। पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग खूब इंजॉय किया। प्रियंका ने शेयर किया मालती का वीडियो इस वीडियो में मालती को गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी प्यारी सी आवाज में सुर भी लगा रही हैं। फैंस का कहना है कि वो अपने पापा और मम्मी के नक्शे कदम पर चल रही हैं। मालूम हो कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। प्रियंका ने मां मधु चोपड़ा और पति का भी वीडियो किया शेयर फिल्मों की बात करें तो प्रियंका को एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू के साथ देखा जाएगा। वो इस तेलुगू मूवी में मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस मूवी से प्रियंका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में फिर से कमबैक कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'द ब्लफ' और 'जजमेंट डे' भी है। ये दोनों हॉलीवुड की फिल्में हैं।