samacharsecretary.com

सोनारिका भदौरिया के घर आई नन्ही परी, शेयर की झलक

मुंबई, लोकप्रिय धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ फेम अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया एक बच्ची की मां बन गई हैं। रविवार को अभिनेत्री ने पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। अभिनेत्री सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बेटी के पैर नजर आ रहे है, जिसे वे और उनके पति प्यार से पकड़े हुए है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “5-12-2025। हमारी सबसे प्यारी और बड़ी नेमत घर आ गई है और आते ही हमारी दुनिया बन गई है।” अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री, दोस्त, फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कुछ लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी से प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा, “मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। बधाई हो।” अशनूर कौर ने लिखा, “बधाई हो।” लता सबरवाल ने भी “बधाई हो” कमेंट किया। बता दें कि अभिनेत्री की बेटी का जन्म 5 दिसंबर को ही हो गया था, लेकिन उसके जन्म की जानकारी उन्होंने अभी दी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक बेटी के नाम की घोषणा नहीं की है। सोनारिका भदौरिया ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 7 साल एक-दूसरे को डेट किया था। अभिनेत्री ने साल 2011 में धारावाहिक ‘तुम देना साथ मेरा’ से टीवी सीरियल की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘पृथ्वी वल्लभ’ और ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ जैसे शो में नजर आईं। अभिनेत्री ने सिर्फ टीवी शोज ही नहीं किए हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है। सोनारिका ने तेलुगु फिल्म ‘जादूगाडु’ और ‘ईदो रकम आदो रकम’ में भी काम किया। अभिनेत्री भले ही कई बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ की पार्वती बनकर कमाया है। सही मायने में एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान इसी सीरियल से मिली थी।  

सोनारिका भदौरिया के बेबी बंप की तस्वीरें वायरल, पति ने माथे पर किया KISS

मुंबई        टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में अपना खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है. तस्वीरों में वो अपने पति विकास पराशर के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. लंबे समय के रिश्ते के बाद की शादी सोनारिका ने 2022 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विकास पराशर से शादी की थी. दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में एक ग्रैंड वेडिंग की और सात जन्मों के बंधन में बंधे. अब अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर पेरेंटहुड में कदम रखने की खुशी वे खुले दिल से अपने फैंस के साथ बांट रहे हैं. सोनारिका की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है. फोटोशूट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दिसंबर लिखा. फोटोज में सोनारिका ब्लैक टॉप-पायजामा में बेहद स्टाइलिश लगीं. वेवी हेयर के साथ उन्होंने लुक को कम्प्लीट किया. मैटरनिटी शूट ने जीता फैन्स का दिल अपने लेटेस्ट फोटोशूट में सोनारिका और विकास बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. पति ने उनका बेबी थामा तो वहीं माथे पर किस भी किया. इन तस्वीरों में सोनारिका का प्रेग्नेंसी ग्लो, रोमांटिक पोज और कपल की बॉन्डिंग साफ झलकती है. कमेंट सेक्शन में फैंस और जानी-मानी टीवी हस्तियां उन्हें प्यार, दुआएं और बधाइयां दे रही हैं. इंडस्ट्री से दूर सोनारिका सोनारिका भदौरिया टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सबसे ज्यादा शो ‘देवों के देव… महादेव’ में पार्वती और देवी आदी शाक्ति की भूमिका के लिए सराहा गया. इसके बाद वे ‘दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम-अनारकली’, ‘इश्क में मरजावां’ और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आईं.  टीवी के अलावा उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है. अपनी खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेन्स और एक्टिंग स्किल की वजह से सोनारिका ने जल्दी ही एक मजबूत फैन बेस बना लिया. हालांकि अब वो शोबिज से दूर हैं. सोनारिका ने शादी के बाद से ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. वो पेरेंट क्लब में शामिल होने को बेकरार हैं. एक्ट्रेस लगातार इंस्टा पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी खूबसूरत जर्नी दिखाती रहती हैं.

सोनारिका भदौरिया ने समंदर किनारे शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, बेबी बंप के साथ दिखीं ग्लोइंग

मुंबई  'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया के घर भी अब जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विकास पराशर के साथ नजर आ रही हैं। दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और लोगों ने भी इनके पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटाया है। कुछ ने तो ये तक कहा है कि बेटे के रूप में भगवान गणेश या फिर भगवान कार्तिकेय का जन्म होगा। सोनारिका भदौरिया हैं प्रेग्नेंट सोनारिका भदौरिया ने 14 सितंबर को इंस्टाग्राम पर पति विकास पराशर के साथ करीब 14 तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।' समंदर किनारे हुए इस फोटो शूट में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का अटायर कैरी किया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था। वह उसे बखूबी फ्लॉन्ट कर रही थीं। और तरह-तरह के पोज दे रही थीँ। कुछ में तो उनके पतिदेव ने भी उसे पकड़ा था। सोनारिका भदौरिया की प्रेग्नेंसी पर रिएक्शन सोनारिका के पोस्ट पर आरती सिंह ने रेड हार्ट के साथ खुशी जताते हुए लिखा, 'बेबी।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'छोटे विनायक या अशोक सुंदरी आने वाले हैं।' एक ने लिखा, 'माते, आपको मां बनने की इस पावन यात्रा पर हार्दिक बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि शीघ्र ही आपके जीवन में पुत्र रूप में भगवान श्रीगणेश या भगवान कार्तिकेय का आगमन हो। यह आपके लिए और आपके परिवार के लिए अपार आनंद और आशीर्वाद लेकर आए।' इसके अलावा, बाकियों ने उन्हें इस खास पल के लिए शुभकामनाएं दीं। सोनारिका भदौरिया ने विकास को 7 साल डेट किया था बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने फरवरी, 2024 में राजस्थान में विकस पराशर से शादी की थी। और डेढ़ साल बाद ही अब वह मां बनने जा रही हैं। उन्होंने पहली एनिवर्सरी पर एक पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि वह 7 साल तक गर्लफ्रेंड रहीं और 2 साल तक विकास की मंगेतर। इसके बाद उन्होंने शादी की। यानी इनका रिश्ता 8-9 साल पुराना है। एक्ट्रेस ने जिसे प्यार किया, उसी संग सात फेरे लिए और अब उनके ही बच्चे की मां बनने जा रही हैं।