samacharsecretary.com

पंजाब की ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी: बिग बॉस में शुरू हुआ प्यार, धर्म के चलते अधूरी रह गई कहानी

मुंबई पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और खूबसूरत कलाकारों में से एक, हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाब के किरतपुर साहिब में हुआ। अपनी अदाओं, सादगी और दमदार व्यक्तित्व के चलते उन्हें "पंजाब की ऐश्वर्या राय" कहा जाता है। हिमांशी बचपन से ही कला और अभिव्यक्ति के प्रति बेहद आकर्षित थीं, और 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास के कारण वे जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान बनाने लगीं। पंजाबी इंडस्ट्री से की शुरुआत हिमांशी का वास्तविक स्टारडम तब शुरू हुआ जब वे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिखाई दीं। सुपरहिट गानों "सोच", "बुलाईया", "महबूबा", "ना चढ़दी" और "इलज़ाम" के बाद वे पंजाब की सबसे पसंदीदा चेहरों में शामिल हो गईं। उनके गानों की लोकप्रियता सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में फैली। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग में भी कदम रखा और अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। हिमांशी न केवल एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली सिंगर भी हैं, जो अपनी हर परफॉर्मेंस में गहराई और भावनाएँ भर देती हैं। बिग बॉस के घर में शुरू हुई इश्क की कहानी हिमांशी खुराना की स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। बिग बॉस के मंच पर शुरू हुई यह प्रेम कहानी रियल लाइफ में भी आगे बढ़ी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, रोमांटिक म्यूजिक वीडियो किए और शादी की चर्चाएं भी तेज थीं। दोनों रिश्ते को लेकर सीरियस थे और बात शादी तक पहुंच गई थी। मगर उनके इस प्यार को किसी की नजर लग गई। धर्म आया प्यार के आड़े लेकिन हिमांशी और असिम की जब बात साथ जिंदगी बिताने तक पहुंची, तो धार्मिक मतभेद और सामाजिक दबाव इस रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके पीछे की वजह थी असिम रियाज का मुस्लिम धर्म। ऐसे में हिमांशी ने परिवार वालों के खिलाफ न जाने का फैसला लिया और आज दोनों अलग-अलग राहों पर हैं, लेकिन फैंस अब भी मानते हैं कि यह टीवी इतिहास की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक थी।

अचानक बिगड़ी पलाश मुच्छल की तबीयत, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई  क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद पलाश मुच्छल भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। अब डॉक्टर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि पलाश की तबीयत स्ट्रेस की वजह से बिगड़ी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें स्ट्रेस ना लेने और तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। इस बीच स्मृति के पिता हॉस्पिटल से घर आ चुके हैं। पलाश और स्मृति की शादी पर अब तक कोई अपडेट नहीं है।   रिपोर्ट के मुताबिक पलाश का इलाज कर रहे डॉक्टर्स में से एक दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया, 'पलाश की कंडीशन सीरियस कार्डिएक इवेंट के बजाय स्ट्रेस से जुड़ी लग रही है।' पलाश को पहले सांगली के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें शुरुआती लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट दिया गया। जब उनमें सुधार नहीं हुआ तो मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। किए गए हार्ट के टेस्ट SRV हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद पलाश को सीने में दर्द, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने ईसीजी और 2डी इको वगैरह दिल से जुड़े टेस्ट किए। डॉक्टर ने बताया, 'उनके कुछ मार्कर थोड़े बढ़े दिखे लेकिन दिल से जुड़ी कोई बड़ी मेडिकल इमरजेंसी का संकेत नहीं मिला। तबीयत में थोड़े सुधार के बाद पलाश को जनरल रूम में शिफ्ट कर दिया गया और ऑब्जरवेशन में हैं।' जल्द डिस्चार्ज होंगे पलाश डॉक्टर ने बताया कि ट्रीटमेंट का असर देखकर लग रहा है कि पलाश की तबीयत स्ट्रेस और एंग्जाइटी की वजह से बिगड़ी थी। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है और स्ट्रेस काफी कम हो गया है। हॉस्पिटल अथॉरिटी ने बताया कि पलाश स्टेबल हैं और रिकवर हो रहे हैं। वह जल्दी डिस्चार्ज हो जाएंगे और डॉक्टर्स ने उन्हें तीन हफ्तों तक पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी है ताकि वह पूरी तरह ठीक हो सकें और स्ट्रेस लेने से मना किया है। नहीं आई शादी की नई डेट स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्हें 25 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि शादी की डेट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। स्मृति के पिता शादी वाले दिन अचानक बीमार पड़ गए थे। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनमें हार्ट अटैक जैसे लक्षण थे। पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होनी थी। इंस्टाग्राम से हट गईं फोटोज इस बीच स्मृति के इंस्टाग्राम से शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें हटा दी गईं। पलाश पर चीटिंग का भी आरोप लग रहा है। पलाश के एक लड़की के साथ फ्लर्टिंग वाली चैट के स्क्रीन शॉट्स वायरल हैं, हालांकि ये कितने ऑथेंटिक हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

सांवले रंग से सफलता तक, नेज्म की दमदार कहानी, बनी वोग मॉडल

तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे की गलियों में पली-बढ़ी नेज्म (Nezhm) आज भारतीय फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। हाल ही में वोग फोर्सेस ऑफ फैशन 2025 के मॉडल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित होने के बाद नेज्म का नाम देशभर में गूंज रहा है। लेकिन उसकी कहानी सिर्फ ग्लैमर और अवार्ड्स की नहीं, बल्कि हिम्मत, असली पहचान और बदलाव की कहानी है। आज हम जानते हैं कि कैसे एक गांव से आने वाली सांवले रंग की लड़की ने पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। बचपन के सपने और असली संघर्ष बचपन में नेज्म अक्सर फैशन मैगजीन के पन्ने पलटा करती थी, लेकिन उसे कभी अपने जैसी सांवली त्वचा या दक्षिण भारतीय चेहरे उन पन्नों में नजर नहीं आते थे। समाज ने भी उसे यही बताया कि "मॉडलिंग उसके जैसी लड़कियों के लिए नहीं है"। लेकिन नेज्म ने इन आवाजों को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया। वो कहती हैं- "मैंने किसी की परफेक्ट परिभाषा में फिट होने की कोशिश नहीं की, मैंने खुद को वैसे ही अपनाया जैसी मैं हूं।" एक बेतरतीब शूट से शुरू हुआ सफर नेज्म का करियर किसी बड़ी एजेंसी से नहीं, बल्कि एक लोकल फोटोग्राफर के साथ किए गए कैजुअल शूट से शुरू हुआ। उस शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और वहीं से उसे पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिला। धीरे-धीरे नेज्म की पहचान उन चेहरों में होने लगी जो "mainstream beauty standards" को तोड़ रहे थे। उसकी सांवली त्वचा, घुंघराले बाल और आत्मविश्वास ने लोगों को यह दिखाया कि सौंदर्य की कोई एक परिभाषा नहीं होती। फैशन में पहचान, संस्कृति और आत्मविश्वास नेज्म ने अपने हर प्रोजेक्ट में अपनी जड़ों और संस्कृति को साथ रखा। चाहे वो दक्षिण भारतीय परंपरागत परिधान हों या इंटरनेशनल रनवे लुक्स, उसने हर जगह भारतीय संस्कृति को बरकरार रखा। उसने कई बड़े डिजाइनर्स जैसे सबीना चोपड़ा, अनीता डोंगरे और गौरव गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उसने खुद को नहीं बदला बल्कि दुनिया की सोच बदल दी। बदलाव की मिसाल आज नेज्म उन हजारों युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं जो खुद पर शक करती हैं। उसकी कहानी यह सिखाती है कि सुंदरता फेयरनेस क्रीम्स या फिल्टर्स में नहीं, बल्कि अपने आत्मविश्वास और अपनी सच्चाई में है। Vogue Model of the Year एक ऐतिहासिक पल वोग फोर्सेस ऑफ फैशन 2025 में मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड जीतना नेज्म के लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक मील का पत्थर था। यह उस सफर की जीत थी जो एक छोटे से कस्बे से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा। अब नेज्म न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल फैशन में भी रिप्रजेंटशन आवाज बन चुकी हैं।

हीरा वरीना का करियर ट्विस्ट: असफल डेब्यू के बाद बदला नाम, क्या कपिल शर्मा की फिल्म दिलाएगी पहचान?

मुंबई         बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई नए चेहरे आते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो पर्दे के पीछे छुपे संघर्ष को ज्यादा ईमानदारी से बयां करती हैं. इन्हीं में से एक हैं हीरा वरीना, जिन्हें पहले लोग वरीना हुसैन के नाम से जानते थे. सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ उनकी पहली फिल्म लवयात्री (2018) रिलीज होते ही ये अफगानी ब्यूटी चर्चा में आईं.  खूबसूरत लुक, भरोसेमंद स्क्रीन प्रेजेंस और मासूमियत- सब था. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. पर वरीना की परफॉर्मेंस की सराहना जरूर हुई. फिर भी, उन्हें वह उड़ान नहीं मिली जिसकी शुरुआती दौर में उम्मीद थी. अब वो कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में उनके अपोजिट नजर आएंगी. हीरा ने फिर से एक नई शुरुआत की है, नए नाम के साथ…लेकिन पुरानी यादों को मिटाकर, क्या उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलेगी.  'लवयात्री' बना करियर का टर्निंग पॉइंट या मुश्किलों की शुरुआत? लवयात्री से पहले ही सलमान खान फिल्म्स की लॉन्चिंग ने वरीना को एक बड़े प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दिया था. रिलीज के बाद उनकी स्माइल, स्क्रीन परफॉर्मेंस और जोड़ी को खूब पसंद किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30–35 करोड़ की कमाई की और एक नए चेहरे के लिए यह बुरा आंकड़ा नहीं माना गया. फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया, इन्हें आज भी खूब सुना जाता है.  लेकिन वरीना के लिए मुश्किलें यहीं से शुरू हुईं- अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद उन्हें नए प्रोजेक्ट्स नहीं मिले. उन्होंने दबंग 3 में गेस्ट अपीयरेंस दिया और बादशाह संग एक गाना करके सिमट कर रह गईं. इंडस्ट्री में सर्वाइवल के लिए मजबूत नेटवर्क, लगातार मौके और सही टीम की जरूरत होती है- यहां वे पीछे रह गईं. सलमान का सिर पर हाथ होने के बावजूद उन्हें एक मौका नहीं मिल पाया. धीरे-धीरे वरीना पब्लिक लाइमलाइट से दूर होती गईं. बदला नाम-डिलीट किए पुराने सभी पोस्ट कुछ समय पहले वरीना ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट्स से लवयात्री से जुड़े और बाकी सभी पुरानी पोस्ट हटा दिए और अपने लिए एक नया नाम चुना- हीरा वरीना. नाम बदलना किसी भी कलाकार के लिए सिर्फ बदलाव नहीं होता, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत होता है. हीरा ने हालांकि ने धार्मिक वजह बताते हुए अपने नाम में बदलाव किए थे, लेकिन इसे- नई पहचान बनाना, नए सिरे से करियर रीब्रांडिंग, खुद को एक मजबूत, इन्फॉर्मल छवि से बाहर निकालना, काम के नए अवसर खोजने की कोशिश- के तौर पर देखा गया. क्योंकि हीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी डेब्यू फिल्म के नामोनिशान तक नहीं छोड़े.  'किस किसको प्यार करूं 2'  क्या यहीं से बदलेगी किस्मत? अब हीरा वरीना कपिल शर्मा संग किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आने वाली हैं. वो उनके लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है क्योंकि कपिल शर्मा कॉमेडी का बड़ा नाम हैं. कॉमेडी-रोमांस जॉनर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस खूब जंचती है. उनकी पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म से उन्हें फिर से बड़े दर्शकवर्ग तक पहुंचने का मौका मिलेगा. माना जा सकता है कि, लंबे समय से काम की तलाश झेलती हीरा अब इस फिल्म को अपनी असली 'कमबैक एंट्री' की तरह देख रही हैं. फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कपिल शर्मा-हीरा वरीना के साथ पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और आयशा खान भी होंगी. 

इंतजार खत्म! मेगा ब्लॉकबस्टर ‘सुपरमैन’ की OTT रिलीज कन्फर्म, कहां और कब देखें यहाँ जानें

लॉस एंजिल्स जेम्‍स गन के डायरेक्‍शन में बनी 'सुपरमैन' जब इस साल जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो सबसे बड़े, सबसे पुराने और सबसे ताकतवर सुपरहीरो को देखने के लिए भीड़ लग गई थी। दुनियाभर में बॉक्‍स ऑफिस पर 5240.28 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन करने वाली यह फिल्‍म, अब 5 महीने बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है। DC यूनिवर्स की यह फिल्‍म 'सुपरमैन फिल्‍म सीरीज' का रीबूट है। इसमें डेविड कोरेंसवेट ने क्लार्क केंट यानी सुपरमैन का किरदार निभाया है। DC स्टूडियोज के को-CEO, जेम्स गन ने DC सिनेमैटिक यूनिवर्स के 'चैप्टर वन: गॉड्स एंड मॉन्‍स्‍टर्स' की इस पहली फिल्‍म 'सुपरमैन' की कहानी भी लिखी है। डेविड कोरेंसवेट ने इसमें 'डेली प्लैनेट' के जर्नलिस्ट और सुपरमैन का किरदार निभाया है, जो एक नए जोश वाले मैन ऑफ स्टील की झलक है। उसे अपनी इंसानी और क्रिप्टोनियन पहचान के बीच दुनिया को बचाना है। फ‍िल्‍म में डेविड कोरेंसवेट के साथ रेचल ब्रोसनाहन, निकोलस हॉल्ट, एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फ‍िल‍ियन और इसाबेला मर्सेड भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'सुपरमैन' की कहानी कहानी सुपरमैन (क्‍लार्क केंट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े ग्लोबल युद्ध में दखल देने के बाद अनचाहे नतीजों से निपटता है। निकोलस हॉल्ट ने उसके सबसे बड़े दुश्मन, चालाक अरबपति लेक्स लूथर का रोल किया है, जो इस दुनिया भर में हुई दुखद घटना को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। कहानी में, सुपरमैन और उसके साथियों को लोगों की कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। 'डेली प्लैनेट' की रिपोर्टर के रोल में लोइस लेन उन लोगों में से है, जो क्‍लार्क पर सबसे पहले शक करती है। लेकिन फिर वह उसका साथी बन जाता है। 'सुपरमैन' की यह फिल्‍म फ्रेंचाइज की बाकी फ‍िल्‍मों से इसलिए भी अलग है कि इसकी कहानी जुदा है। यह दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां सुपरमैन पहले से ही एक जाना-माना हीरो है। हालांकि, वह बदल रहा है। फ‍िल्‍म समीक्षकों ने जेम्‍स गन के इस नए विजन की खूब तारीफ की है। 'सुपरमैन' OTT पर कब और कहां देखें सुपरमैन के इंडियन फैंस अपने फेवरेट सुपरहीरो की इस फिल्‍म को 11 दिसंबर 2025 से घर बैठे स्‍ट्रीम कर सकते हैं। यह फिल्‍म OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर अंग्रेजी के साथ ही हिंदी डब वर्जन और बाकी भारतीय भाषाओं में भी उपलब्‍ध होगी।

‘मेरा रेट पूछते हैं’: गिरिजा ओक पर सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेजों का हमला

मुंबई      एक्ट्रेस गिरिजा ओक पिछले दो दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. लेकिन अपने एक वायरल वीडियो की वजह से वो रातोरात नेशनल क्रश बन गईं. गिरिजा ने मराठी और हिंदी फिल्मों-शोज में काम किया है. अचानक से मिले फेम पर गिरिजा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इसके साइड इफेक्ट्स पर भी बात की है. गिरिजा का खुलासा दरअसल, गिरिजा की इंटरनेट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आई थीं. जिसके बाद लोग उन्हें 'इंडिया की सिडनी स्वीनी' कहने लगे. कुछ लोग उन्हें 'नई नेशनल क्रश' का टैग देने लगे. इस पर द लल्लनटॉप से बातचीत में गिरिजा ने कहा, किसी ने मुझसे पूछा कि कुछ बदला क्या है? मैंने कहा, नहीं. मुझे तो अभी तक ज्यादा काम के ऑफर भी नहीं मिल रहे हैं. एक्ट्रेस को भेजे गए भद्दे मैसेज अचानक से मिले फेम के डार्क साइड को गिरिजा ने रिवील किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भी आ रहे हैं. गिरिजा के बताया, किसी ने मुझे लिखा कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं. मुझे एक चांस दो. किसी ने मुझसे मेरा रेट पूछते हुए कहा- एक घंटा बैठने की कीमत क्या है? मुझे ऐसे बहुत से मैसेज आते हैं. यही लोग अगर मुझे रियल लाइफ में देखें, तो शायद नजरें तक नहीं मिलाएंगे. पर पर्दे के पीछे लोग कुछ भी कहते हैं. सामने आने पर वही लोग बहुत प्यार और सम्मान से बात करते हैं. ये दुनिया बहुत अजीब है. इस वर्चुअल दुनिया को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए इस मुद्दे पर बहस हो सकती है. गिरिजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीनएज में मराठी मूवी में काम किया था. वो हिंदी मूवीज में छोटे मोटे किरदारों में दिखीं. फिल्म तारे जमीन पर और शोर इन द सिटी में छोटे रोल किए, लेकिन धीरे-धीरे मराठी सिनेमा की जानी-मानी कलाकार बन गईं. उन्होंने लेडीज स्पेशल और मॉडर्न लव: मुंबई जैसे टीवी शो में भी काम किया है. हाल में वो नेटफ्लिक्स की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं. वो जल्द ही गुलशन देवैया के साथ शो परफेक्ट फैमिली में नजर आएंगी.

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, हर्ष मेहता संग वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

मुंबई अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा के जीवन में नया साथी आने की खबरें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका अब 33 साल के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। आज मलाइका और हर्ष को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं। आज 26 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक बार फिर से देखा गया। दोनों अलग-अलग चल रहे थे, थोड़ी दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन आखिर में एक ही कार में साथ बैठकर निकले। मलाइका पहले कार में बैठीं, उसके कुछ देर बाद हर्ष भी उसी कार में सवार हो गए। फिलहाल, मलाइका और हर्ष ने इन डेटिंग अफवाहों पर कुछ नहीं कहा है। कब शुरू हुईं हर्ष के साथ डेटिंग की अफवाह हर्ष और मलाइका की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब 29 अक्तूबर को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में दोनों को एक साथ देखा गया था। कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका और हर्ष एक-दूसरे से बातें करते नजर आए। वहीं शो खत्म होने के बाद दोनों एक साथ ही बाहर निकले। अर्जुन से ब्रेकअप मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका और अर्जुन कपूर ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों का रिश्ता 2024 में खत्म हो गया। अर्जुन ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान खुद कबूल किया था कि वो अब सिंगल हैं।   मलाइका का करियर 50 साल की मलाइका इन दिनों काफी एक्टिव हैं। हाल ही में 'थामा' का म्यूजिक वीडियो 'पॉइजन बेबी' रिलीज हुआ, जिसमें उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आया। अब वह करण जौहर के शो 'पिच टू गेट रिच' में नजर आईं। अभी वह नवजोत सिंह सिद्धू और शान के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं।

BB19 में गेम पलटा! इंडियन क्रिकेट टीम के साथ खड़े होने से मालती चाहर की ट्रॉफी पर मज़बूत दावेदारी

मुंबई  कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की दहलीज पर है. वैसे तो बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा था. लेकिन अचानक इस कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है. घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से धूम मचाने वाली मालती चाहर की किस्मत बाहर से मिले ‘टीम इंडिया’ के जबरदस्त समर्थन के बाद अचानक पलटती नजर आ रही है. मालती, इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं, तो राहुल चाहर उनके चाचा के बेटे हैं. अब दीपक और राहुल की बहन को फाइनल तक पहुंचाने के लिए खुद इन दोनों के साथ टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बड़े समर्थन के बाद अब मालती को ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. क्रिकेट जगत ने की एकजुट होकर ‘वोट अपील’ मालती चाहर की सीधी बात और घर के अंदर बेबाक अंदाज ने उन्हें शुरू से ही चर्चा में बनाए रखा है. हालांकि, पहले एल्विश यादव और फिर टीम इंडिया के सपोर्ट के बाद ग्रैंड फिनाले के करीब आते ही बॉटम में रहने वाली ये कंटेस्टेंट सीधे टॉप पर पहुंच सकती है. उन्हें मिल रहे इस सपोर्ट ने शो के समीकरणों को हिला कर रख दिया है. मालती बनेंगी गेम चेंजर दरअसल कुछ दिन पहले राहुल चाहर के कहने पर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने मालती के लिए वोट अपील की थी. अब भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने एकजुट होकर मालती के लिए सोशल मीडिया पर वोट अपील की है. इनमें सुरेश रैना, तिलक वर्मा, आवेश खान, नमन धीर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, , वेंकटेश अय्यर, उमरान मलिक, और रवि बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने अपने विशाल फैन बेस से मालती को फाइनल तक पहुंचाने के लिए वोट करने की अपील की है. इंडियन क्रिकेट टीम का ये सपोर्ट मालती के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. भाई दीपक चाहर का इमोशनल सपोर्ट मालती के भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर पहले दिन से ही अपनी बहन के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं. वो फैमिली वीक में घर के अंदर भी आए थे, जहां दर्शकों ने दोनों भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को देखा था. दीपक ने घर में मालती को मिली चुनौतियों पर भी अपनी राय खुलकर रखी थी. उन्होंने शो की एक्स कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद द्वारा मालती की सेक्सुअलिटी पर उठाए गए सवालों की कड़ी आलोचना की थी. दीपक ने साफ कहा था कि इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर बिना किसी प्रमाण के इस तरह के व्यक्तिगत आरोप लगाना बिल्कुल गलत है. ट्रॉफी की दावेदारी हुई मजबूत मालती ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद घर में अपनी जगह बनाई है और कई बार नॉमिनेशन से खुद को बचाया है. दर्शकों के वोटों पर सीधा असर डालने की क्षमता रखने वाले इन क्रिकेट सितारों के समर्थन के बाद, अब देखना ये होगा कि क्या अब तक सबसे कमजोर नजर आने वाली मालती सीधे फाइनल वीक में अपनी जगह पक्की कर पाती हैं या नहीं. लेकिन ये बात तो तय है कि अब बिग बॉस 19 के फाइनल की रेस में मालती चाहर को नजरअंदाज करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.  

क्या ‘केबीसी’ में नजर आएंगी स्मृति मंधाना? अमिताभ बच्चन संग स्पेशल शो में चैंपियन टीम की भी संभावित मौजूदगी

मुंबई क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल का रिश्ता इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, पर आखिरी वक्त पर फंक्शन को टाल दिया गया. जानकारी मिली कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, अब वो ठीक होकर घर लौट गए हैं. वहीं दूसरी ओर बीते दिन सिंगर पलक मुच्छल अपने भाई पलाश से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं. ऐसा कहा जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें भी एडमिट कराना पड़ा था. इसी बीच भारतीय महिला क्रिकेटर्स के साथ कौन बनेगा करोड़पति का एक स्पेशल एपिसोड शूट किया गया. अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जल्द ही एक स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा. जहां इस महीने की शुरुआत में इंडियन महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया जाएगा. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और हेड कोच अमोल मजूमदार शामिल हैं. हालांकि, इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम गायब है. KBC के स्पेशल एपिसोड में होंगी स्मृति मंधाना? कौन बनेगा करोड़पति में एक्टर्स अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचते रहते हैं. कुछ स्टार्स कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर भी गेम खेलते दिखे हैं. तो कुछ स्पेशल एपिसोड ही शूट किया जाता है. जैसे हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने खूब धमाल मचाया. उनके साथ स्टैंडअप कॉमेडी के और भी बड़े और पॉपुलर चेहरे शामिल थे. अब जल्द ही महिला क्रिकेटर्स के साथ अमिताभ बच्चन स्पेशल एपिसोड में हल्की-फुल्की हंसी-मज़ाक करते दिखेंगे. जिसका शूट भी किया गया है. लेकिन जो क्रिकेटर्स शो का हिस्सा बन रही हैं, उससे इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का नाम गायब है. अब क्योंकि यह शो अभी शूट हुआ है, साथ ही अब स्मृति मंधाना के पिता भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. ऐसे में उनका लाइनअप से नाम गायब होना कई सवाल खड़े करता हैं. जबकि, जो-जो क्रिकेटर्स उनकी शादी में पहुंची हुई थीं, जैसे- शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा भी केबीसी के स्पेशल एपिसोड में मौजूद रहीं. जिनका नाम भी सामने आ गया है. जब केबीसी में दिखी थीं स्मृति मंधाना दरअसल कौन बनेगा करोड़पति में स्मृति मंधाना पहले पहुंच चुकी हैं. जब साल 2023 में उन्हें क्रिसमस के एक स्पेशल एपिसोड में ईशान किशन के साथ देखा गया था. इस दौरान उनके पिता और माता भी साथ में नजर आए थे. अब वो वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. पर वो इस बार स्पेशल एपिसोड में नहीं होंगी.  

‘मारता पीटता है पति’: सेलिना जेटली का खुलासा, शादी टूटने की कगार पर

मुंबई  एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. मदद के लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. सेलिन ने पीटर पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.  कोर्ट पहुंचीं सेलिना  सेलिना जेटली ने मुंबई की एक स्थानीय अदालत में अपने पति ऑस्ट्रियाई होटलायर और एंटरप्रेन्योर पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अपने पति की वजह से गंभीर मानसिक, शारीरिक और यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. मामला मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. सी. ताडे के समक्ष सुनवाई के लिए आया, जहां अदालत ने पीटर हाग को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की है. सेलिना ने करंजवाला एंड कंपनी लॉ फर्म के जरिए अपनी याचिका में पति पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और मानसिक शोषण की बात कही है.      अत्याचार की वजह से लौटीं भारत सेलिना ने कहा कि पति के अत्याचारों के कारण उन्हें ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत लौटना पड़ा. उन्होंने ये भी कहा कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया था.  रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि सेलिना ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़ने के लिए पति से 50 करोड़ की मांग की है. सेलिना जेटली और पीटर हाग ने 2011 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी. मार्च 2012 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटों का वेलकम किया. 2017 में वो फिर ट्विंस बेटों की मां बनीं, लेकिन हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन की वजह से उनका एक बेटा नहीं रहा.  एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीरें-वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं. अब अचानक उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सबको शॉक्ड कर दिया है. अब तक पीटर की तरफ से इस पर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.  पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस सेलिना जेटली को 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'थैंक यू', 'अपना सपना मनी मनी' और 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.