samacharsecretary.com

‘बिग बॉस’ के बाद फिर ठेले पर लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, अब बेच रही हैं मोमोज

कहते हैं कि वक्त और किस्मत बदलते देर नहीं लगती. सोशल मीडिया के जरिए रातोरात मशहूर हुईं 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित ने 'बिग बॉस' तक का सफर तय किया. लेकिन स्टारडम देखने के बाद अब चंद्रिका का दौर फिर से बदल चुका है. वो एक बार फिर सड़क पर ठेला लगाने लगी हैं. ठेला लगाने पर मजबूर चंद्रिका चंद्रिका का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिर से सड़क पर ठेला लगाती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन इस बार चंद्रिका वड़ा पाव नहीं, बल्कि मोमोज बेच रही हैं. चंद्रिका ने कहा कि अब सर्दियां आने वाली हैं. सर्दियों में लोगों को मोमोज खाना काफी पसंद है. इसलिए उन्होंने अब खुद से मोमोज बनाकर बेचना शुरू किए हैं. चंद्रिका ने ये भी क्लियर किया कि वो वड़ा पाव भी बेच रही हैं, लेकिन अब से मोमोज भी साथ में बेचेंगी. लोगों ने उड़ाया मजाक चंद्रिका के फिर से सड़क पर ठेला लगाने पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस से सीधा कार्ट पर आ गईं.  एक दूसरे यूजर ने लिखा- फिर से सड़क पर आ गई. एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर रोना-धोना करेगी. बता दें कि कुछ समय पहले चंद्रिका पति संग अपनी अनबन और तलाक के ड्रामे को लेकर सुर्खियों में रही थीं. मुस्लिम मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो बनाने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन लड़ाई-झगड़े के बीच उन्होंने पति संग पैचअप कर लिया था, जिससे लोग काफी हैरान हुए थे.

बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे

भोजपुरी सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी जब से बिग बॉस में गई हैं, तभी से उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में है. शो में रीति तिवारी को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. काजी तौकीर और उदिति सिंह को गाली देने पर रीति को जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. इस बीच कहानी में एक नया और बड़ा ट्विस्ट आ गया है. रीति को लेकर सिंगर का बड़ा दावा सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर करके ये दावा किया है कि मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी संग वो रिश्ते में थे. इस लिहाज से एकम बावा ने रीति को अपनी बेटी बताया. एकम बावा ने रीति तिवारी और उनकी मां को लेकर कई बड़े दावे भी किए हैं. एकम ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने रीति की मां से शादी की थी. उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस में रीति झूठ बोल रही हैं. एकम बावा ने दावा किया है कि वो साल 2020 से 2025 के बीच रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रह रहे थे. उन्होंने दावा किया कि रीति अपनी मां के साथ उनके रिश्ते से अच्छी तरह वाकिफ थीं. बावा के मुताबिक, शादी के बंधन में बंधने से पहले वो और रानी 2020 से 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे. अपने इन दावों और रिश्तों को साबित करने के लिए बावा ने रीति और उनकी मां रानी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी बतौर सबूत शेयर की हैं. रीति को सिंगर ने बताया झूठा   रीति ने शो में ये दावा किया था कि उन्हें पिता मनोज तिवारी से खर्चे के लिए हर महीने सिर्फ 25,000 रुपये मिलते हैं. रीति के इस दावे को भी सिंगर ने झूठा बताया है. उन्होंने कहा- जिसके पास 4-5 लाख रुपये के हैंडबैग हों… उसके पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां हैं. रेंज रोवर का तो महीने का खर्चा ही 2.5 से 3 लाख रुपये का है. आप 25,000 रुपये की बात कर रहे हैं? एकम बावा ने आगे दावा किया कि रीति एक बड़े टर्नओवर वाली स्पोर्ट्स कंपनी चलाती हैं और मुंबई में उसके अपने महंगे फ्लैट्स भी हैं. उस पर निशाना साधते हुए बावा ने कहा- लोगों को बेवकूफ बनाना बंद कीजिए. आप बिग बॉस के घर में जाकर दूसरों को गालियां दे रही हैं. बच्चे इस तरह की हरकतें नहीं करते. इस तरह की बातें आपके व्यक्तित्व को बिल्कुल शोभा नहीं देतीं. सिंगर ने रीति तिवारी के संस्कारों पर भी सवाल उठाए. सिंगर ने दावा किया- रीति, मनोज तिवारी की बेटी हैं. लेकिन ऑन पेपर लीगली मैं रीति का बाप हूं. रीति की मां ने दूसरी शादी मेरे साथ की. रीति जिस तरह की बातें कर रही है, मुझे बहुत शर्म आ रही है. काजी भाई को कितनी गालियां दे रही है. बता दें कि रानी तिवारी ने कभी भी एकम बावा संग अपनी शादी को कंफर्म नहीं किया. उन्होंने न ही अब तक एकम के दावों पर रिएक्ट किया है. सिंगर के दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं.  

Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’

लगता है कि इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति के लिए बड़ा मुश्किल होने वाला है. घर में उनका बर्ताव हर दिन बिगड़ता दिख रहा है. उदिति सिंह और काजी तौकीर को एक रैप बैटल के दौरान उन्होंने भद्दी गालियां दी थीं. सोशल मीडिया पर तो रीति सबके निशाने पर है हीं, मगर अब शो के होस्ट सलमान खान से भी उन्हें डांट सुननी पड़ रही है. बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड की क्लिप्स इस समय बाहर आ रही हैं, जिसमें सलमान खान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी पर जमकर बरस रहे हैं. सुपरस्टार का कहना है कि उनका ये बर्ताव सही नहीं है, वो काजी से जलती हैं. उनका किया डिस (diss) टास्क काफी बेकार था. उन्होंने काजी और उदिति की बेइज्जती की. इस बात पर सलमान ने बाकी घरवालों की भी क्लास लगाई कि क्यों किसी ने रीति को उस समय टोका नहीं, जबकि वो अपनी सारी हदें पार कर गई थीं. सलमान के निशाने पर रीति तिवारी अब एक नए प्रोमो में सलमान ने रीति तिवारी के रवैये पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि मनोज तिवारी की बेटी शो में एक रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थी. लेकिन जो उनकी भाषा है, वो उन्हें कहीं और लेकर जा रहा है. उनकी इन बातों से रीति पर फर्क पड़ेगा, साथ ही उनके पिता मनोज तिवारी पर भी सवाल उठेंगे. सलमान ने रीति से सवाल करते हुए कहा- कोई भी आपको तबतक नहीं जानता था जबतक आप बिग बॉस में आईं. ये हकीकत है? जिसपर रीति ने भी हामी भरी. आगे सलमान ने रीति से सीधे शब्दों में कहा- देखो, आप मनोज तिवारी की बेटी हैं. अभी तक तो बाहर सब यही बोल रहे होंगे ना कि ये उनकी बेटी है, तो उनके फेम के जरिए आप बिग बॉस में आईं. एक तरह से नेपोटिज्म के सहारे आपको शो मिला. लोग कह रहे हैं कि कोई इसे जानता नहीं, पहचानता नहीं है. उन्होंने ये तक कहा कि नेपोटिज्म की लड़की है, तो सलमान इसपर चीखेगा या चिल्लाएगा नहीं. ऐसी परिस्थिति को हैंडल करने के दो तरीके हैं. एक है- भाई बजाओ, दूसरा समझाओ. आप इन दोनों में से कौनसा चुनना पसंद करेंगी? अब देखना है कि आज की रात सलमान खान का गुस्सा रीति तिवारी पर कितना फूटता है. क्या रीति के बर्ताव पर उनके पिता मनोज तिवारी कुछ कहेंगे?

पंजाब की ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी: बिग बॉस में शुरू हुआ प्यार, धर्म के चलते अधूरी रह गई कहानी

मुंबई पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और खूबसूरत कलाकारों में से एक, हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाब के किरतपुर साहिब में हुआ। अपनी अदाओं, सादगी और दमदार व्यक्तित्व के चलते उन्हें "पंजाब की ऐश्वर्या राय" कहा जाता है। हिमांशी बचपन से ही कला और अभिव्यक्ति के प्रति बेहद आकर्षित थीं, और 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास के कारण वे जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान बनाने लगीं। पंजाबी इंडस्ट्री से की शुरुआत हिमांशी का वास्तविक स्टारडम तब शुरू हुआ जब वे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिखाई दीं। सुपरहिट गानों "सोच", "बुलाईया", "महबूबा", "ना चढ़दी" और "इलज़ाम" के बाद वे पंजाब की सबसे पसंदीदा चेहरों में शामिल हो गईं। उनके गानों की लोकप्रियता सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में फैली। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग में भी कदम रखा और अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। हिमांशी न केवल एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रतिभाशाली सिंगर भी हैं, जो अपनी हर परफॉर्मेंस में गहराई और भावनाएँ भर देती हैं। बिग बॉस के घर में शुरू हुई इश्क की कहानी हिमांशी खुराना की स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। बिग बॉस के मंच पर शुरू हुई यह प्रेम कहानी रियल लाइफ में भी आगे बढ़ी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, रोमांटिक म्यूजिक वीडियो किए और शादी की चर्चाएं भी तेज थीं। दोनों रिश्ते को लेकर सीरियस थे और बात शादी तक पहुंच गई थी। मगर उनके इस प्यार को किसी की नजर लग गई। धर्म आया प्यार के आड़े लेकिन हिमांशी और असिम की जब बात साथ जिंदगी बिताने तक पहुंची, तो धार्मिक मतभेद और सामाजिक दबाव इस रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके पीछे की वजह थी असिम रियाज का मुस्लिम धर्म। ऐसे में हिमांशी ने परिवार वालों के खिलाफ न जाने का फैसला लिया और आज दोनों अलग-अलग राहों पर हैं, लेकिन फैंस अब भी मानते हैं कि यह टीवी इतिहास की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक थी।