samacharsecretary.com

सिनेमा और शिक्षा जगत में शोक, प्रोफेसर अच्युत पोतदार का 91 वर्ष में निधन

मुंबई  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. 18 अगस्त को उन्हें मुंबई, ठाणे के अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.  नहीं रहे अच्युत पोतदार अच्युत पोतदार टेलीविजन और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर थे. एक्टर के निधन की खबर से उनके चाहने वालों के बीच मातम पसर गया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली थी. वो एक मंझे हुए कलाकार थे, जिन्हें अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतना बखूबी आता था.  अच्युत पोतदार ने अपने एक्टिंग करियर में लगभग 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. इनमें हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्में शामिल हैं. एक्टर को  'अर्ध सत्य', 'तेजाब', 'दिलवाले', 'वास्तव', 'परिणीता', 'दबंग', '3 इडियट्स' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है.  आमिर खान स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने प्रोफेसर का रोल अदा किया था. फिल्म से उनका डायलॉग 'अरे कहना क्या चाहते हो' काफी फेमस हुआ था. आज भी ज्यादातर लोग उन्हें उनके इसी डायलॉग से जानते हैं. फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन मजेदार था. सेना में भी किया था काम  अच्युत पोतदार ने मध्य प्रदेश में बतौर प्रोफेसर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में देश की सेवा की. कई सालों तक देश की सेवा करने के बाद वो 1967 में सेना से रिटायर हो गए. उसके बाद उन्होंने लगभग 25 सालों तक इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया.  अच्युत पोतदार ने 44 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. 80 के दशक में वो बड़े पर्दे पर छाए हुए थे. फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में एंट्री ली. टीवी पर उन्होंने 'वागले की दुनिया', 'मिसेज तेंदुलकर', 'माझा होशिल ना' और 'भारत की खोज' जैसे शोज में काम किया. रोल छोटा हो या बड़ा, वो हर किरदार में खुद को ढालना जानते थे.   

हरियाणा: 61 किमी कच्चे रास्ते होंगे पक्के, पंचकूला के ग्रामीणों को मिलेगा सुगम आवागमन

 पंचकूला  हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला के पाहड़ी क्षेत्र मोरनी व कालका में लोगों को सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 19 गांवों के लगभग 61 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का कर पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाने के निर्देश दिए। इन सड़कों की चौड़ाई  12 फुट होगी। CM ने बीते दिन सोमवार को लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने वन विभाग से एनओसी लेकर शीघ्र इन गांवों में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।    उन्होंने कहा कि मोरनी व कालका के पहाड़ी क्षेत्र के इन गांवों में सड़क बनने से वहां के निवासियों को आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और इन इलाकों में विकास के नए मार्ग प्रशस्त होगी। यहां रहने वाले निवासियों को कच्ची सड़कों से होने वाली समस्याओं से जल्द निजात मिलेगी।  CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण और मुरम्मत में गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवता से किसी भी प्रकार का समझौता कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तय समय सीमा में विकास कार्यों  को पूरा करवाया जाए। यदि कोई कार्य को पूरा करने में देरी करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला पंचकूला के थापली बधिशेर से कोटी 1.68 किलोमीटर, पिंजौर मल्लाह से मंगनीवाला 1.20 किलोमीटर और गोबिंदपुर से थाथर 5.35 किलोमीटर सड़क की वन विभाग से एनओसी लेकर इन सड़कों का निर्माण कार्य भी अतिशीघ्र शुरू किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने पानीपत से सफीदों 41 किलोमीटर, सफीदों से जींद 21.65 किलोमीटर और जिला अम्बाला में साहा चौक से पंचकूला-यमुनानगर फोरलेन तक व साहा चौक से कालपी तक तथा टोहाना रतिया सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण करने के कार्य को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।   

फूड पॉइजनिंग का कहर: लेह में फिल्म क्रू के 116 सदस्य बीमार, शूटिंग के बीच मची अफरा-तफरी

लेह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में रणबीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म के सैट पर खाना खाने के बाद बीमार पड़े शूटिंग क्रू के 116 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीमार होने वालों में अधिकतर श्रमिक हैं। लेह के पत्थर साहिब में रविवार को धुरंधर फिल्म की शूटिंग कर रहे क्रू के सदस्य खाना खाने के बाद बीमार हो गए। संदिग्ध फूड पायजनिंग के मामले में पेट में दर्द, सिरदर्द व उल्टियां आने के बाद उन्हें लेह के सोनम नुरबू मेमोरियल जिला अस्पताल व अन्य कुछ प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भर्ती करवाना पड़ा। सोमवार को क्रू के अधिकतर सदस्यों की हालात में सुधार के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना से पहले फिल्ह के सैट पर लगभग 600 लोगों ने खाना खाया था। उनमें से 116 की हालात बिगड़ी। डाक्टरों का मानना है कि यह फूड पायजनिंग का मामला हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों के बीमार होने के कारणों का पता लगाने के लिए सैट पर खाए गए खाने के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि उनके खाने में विषेला पदार्थ क्या था। सोनम नुरबू मेमोरियल जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरीटेंडेंट डा रिंचन चोसडोल ने बताया कि एक साथ 116 लोगों अस्पताल में आ गए थे। इतने लोगों को ठहराने की व्यवस्था नही थी। ऐसे में कुछ मरीजों को चुशोत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व लद्दाख हार्ट फ़ाउंडेशन रेफर कर दिया गया। लेह अस्पताल में मरीजों की भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया। बिस्तरें कम होने के कारण मरीज़ों को ज़मीन पर बिछे बिस्तरों पर लिटाना पड़ा। उन्होंने बताया कि रविवार को चंद लोगों को निगरानी में रख बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई। इससे पहले पुलिस ने भी आपातकालीन वार्ड में अटेंडेंट की भीड़ व अफरा-तफरी को रोकने में अस्पताल प्रबंधन की पूरी मदद की। आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है। इसकी शूटिंग करने के लिए रणबीर सिंह लेह में हैं। फिल्म के अन्य सितारों में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल व अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक बड़े ख़ुफ़िया आपरेशन पर आधारित है। यह एक एक सीक्रेट एजेंट पर आधारित हैं। फिल्म की कहानी राजनीतिक साज़िशों, राष्ट्रीय सुरक्षा के ख़तरों व व्यक्तिगत दुविधाओं पर आधारित है। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।    आपको बता दें कि लद्दाख 3 इडियट्स और हकीकत जैसी कई बॉलीवुड सुपरहिट फिल्मों का मेजबान रहा है। हकीकत 1962 के भारत-चीन युद्ध को दर्शाने के लिए बनाई गई थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई। कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां हुई है। लद्दाख के मनमोहक दृश्यों का उपयोग करने वाली लोकप्रिय फिल्मों में "जब तक है जान", "दिल से", "भाग मिल्खा भाग" और "लक्ष्य" शामिल हैं। इस क्षेत्र में नुबरा, चानथांग और बटालिक जैसे स्थान हैं जो पहले पर्यटकों के लिए खुले नहीं थे परंतु अब खोल दिए गए हैं।

रजनीकांत की ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम

मुंबई,  साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन कमाई के मामले में 'कुली' अभी भी 'वॉर 2' से आगे बनी हुई है। फिल्म का कारोबार तेजी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अब इसके चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'कुली' ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये का धमाकेदार कारोबार किया था। दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 54.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन यह फिल्म 39.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। 'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और यह उनका रजनीकांत के साथ पहला सहयोग है। फिल्म में रजनीकांत देवा के किरदार में नजर आ रहे हैं। थलाइवा का जबरदस्त एक्शन और उनका खास स्वैग देखकर दर्शक एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। वहीं, आमिर खान और पूजा हेगड़े अपने खास कैमियो से फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं।  

बागी 4 का पहला गाना ‘गुज़ारा’ रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बागी 4 का पहला गाना गुजारा रिलीज हो गया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही हैं। हरनाज अपनी पहली हिंदी फिल्म बागी 4 में, एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आयेंगी। इस फिल्म का पहला गाना गुज़ारा रिलीज हो गया है। जोश बरार की आवाज़ में दिल छू लेने वाला यह गाना रोमांस, समर्पण और मोहब्बत का असली रंग बिखेरता है। बागी 4 के टीज़र में दर्शक हरनाज़ की दमदार मौजूदगी देख चुके हैं, लेकिन गुज़ारा ने उनकी पर्सनैलिटी का बिल्कुल नया रूप दिखाया है। साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी, और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 में टाइगर श्रॉफ, हरनाज़ संधू और संजय दत्त नज़र आएंगे। यह फिल्म 05 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।  

श्रद्धा कपूर करेंगी मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर की भूमिका

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर अब एक नई और दमदार फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आ सकती है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मराठी नौटंकी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाएंगी। विठाबाई नारायणगावकर को ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पहले ही मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर के परिवार से इस फिल्म के लिये राइट्स हासिल कर लिए हैं। फिल्म योगीराज बागुल की किताब ‘तमाशा: विट्ठल बाईच्या आयुष्याचा’ पर आधारित होगी जो विट्ठाबाई के जीवन की सच्ची घटनाएं बताती है।  

आज से डबल धमाल: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17, दो-दो अमिताभ बच्चन का जलवा

मुंबई अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी पर आने वाले हैं। वो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' के साथ सोनी टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इसके कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दो-दो अमिताभ बच्चन हैं। इसमें दिखाया गया है कि जेनरेशन एक्स हो या फिर जेनरेशन जेड, सभी के लिए उसी पुराने अंदाज में ही शो को होस्ट किया जाएगा, क्योंकि संस्कृति ही इस शो की पहचान है। 'कौन बनेगा करोड़पति 17' आज यानी 11 अगस्त 2025 से रात 9 बजे सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। सोमवार को शो का पहला एपिसोड दिखाया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जोकि बहुत मजेदार है। 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का नया प्रोमो इसमें दो अमिताभ बच्चन हैं। एक रिहर्सल कर रहा है तो दूसरा उसका मजाक उड़ा रहा है। दूसरे का कहना है कि अब जमाना बदल गया है तो उसी हिसाब से शो में भी बदलाव करना चाहिए। लेकिन पुराने वाले बिग बी ने कहा कि यही भाषा-बोली और संस्कृति उनके शो की पहचान है। 'क्या आप तैयार हैं?' प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'जेन एक्स से शुरू हुआ ये आइकॉनिक शो आज जेन जेड तक पहुंच गया है। क्या आप तैयार है?' फैंस लुटा रहे हैं प्यार 82 साल के अमिताभ बच्चन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कहा, 'बहुत सुंदर सर।' दूसरे ने बोला, 'लव यू अमिताभ बच्चन सर।' एक और ने कॉमेंट किया, 'प्रोमो बहुत ही मजेदार है।'

टॉम क्रूज की बेटी सूरी की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल, मां केटी संग दिखीं बेहद ग्लैमरस

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सुपरस्‍टार टॉम क्रूज जहां इन दिनों उम्र में 26 साल छोटी खूबसूरत एक्‍ट्रेस एना डे अर्मास संग डेटिंग को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सूरी की नई तस्‍वीरें जंगल में आग की तरह वायरल हो रही हैं। सूरी 19 साल की हैं। वह टॉम क्रूज और केटी होम्स की बेटी हैं। सूरी को हाल ही अपनी मां के साथ 'हैप्‍पी आवर्स' के सेट पर नजर आई हैं। यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि इस फिल्‍म में केटी के साथ जोशुआ जैक्सन हैं, जिन्‍हें वह 1998-1999 के बीच एक साल डेट कर चुकी हैं। 'डॉसन क्रीक' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर केटी होम्स और जोशुआ जैक्सन की 'हैप्पी आवर्स' एक नई फ्रेंचाइज है, जो तीन पार्ट में बन रही है। न्‍यूयॉर्क में इन दिनों इस सीरीज की शूटिंग चल रही है, जहां टॉम और केटी की बेटी सूरी होम्स भी गुरुवार को सेट नजर आईं। सूरी की तस्‍वीरें जैसे ही सामने आईं, 19 साल की इस लाडली पर फैंस दिल हारने लगे। मां-बेटी की प्‍यारी जोड़ी देख फैंस हुए निहाल सूरी होम्‍स की सोशल मीडिया पर बचपन के दिनों से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। लिहाजा उनकी यह नई तस्‍वीरें माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट X पर फैन पेजों द्वारा खूब शेयर की जा रही हैं। 'रेडिट' पर भी सूरी की तस्‍वीरों पर खूब चर्चा चल रही है। इनमें वह मां केटी होम्‍स के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं। केटी और जोशुआ के वीडियो ने भी मचाई खलबली इससे पहले सेट से केटी और जोशुआ का एक वीडियो भी सामने आया था। वह जोशुआ के कंधे पर अपनी बाहें डाली हुई थीं और जोशुआ उन्हें जमीन से उठा रहे थे। अब सेट पर सूरी को देख फैंस भी काफी खुश हैं। तस्‍वीरों में सूरी ने सफेद टॉप और बैगी ट्राउजर पहन रखा है। एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, सूरी कितनी खूबसूरत हैं! इन तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसा लगता है कि मां-बेटी सेट पर बहुत मस्‍ती कर रही हैं। हे भगवान, सूरी कितनी खूबसूरत हैं!' एक फैन ने केटी और जोशुआ को फिर से साथ देखकर भी खुशी जाहिर की है और लिखा है, 'क्‍या मैं अकेला हूं, जो चाहता है कि ये दोनों फिर से एक-दूसरे को डेट करें?' टॉम क्रूज की तीसरी बीवी बनी थीं केटी होम्‍स, छह साल बाद हुआ था तलाक जानकारी के लिए बता दें कि मिमी रॉजर्स और निकोल किडमैन से तलाक के बाद टॉम क्रूज ने साल 2006 में केटी होम्‍स से शादी की थी। उसी साल बेटी सूरी का भी जन्‍म हुआ। हालांकि, इसके छह साल बाद ही यह रिश्‍ता टूट गया। जून 2012 में केटी ने तलाक के लिए अर्जी दायर की और टॉम ने अलग होने का फैसला किया। अगस्त 2012 में दोनों के तलाक पर मुहर लग गई।

22 साल की बेटी के सामने भी नहीं पड़ी फीकी, शुभांगी अत्रे का यंग लुक चर्चा में

मुंबई  शुभांगी अत्रे ने 'अंगूरी भाभी ' का किरदार निभाकर लोगों का इतना दिल जीता कि आज भी लोग उन्हें देखकर 'भाभी' ही कहते हैं। एक्टिंग के साथ- साथ 44 साल की हसीना ग्लैमर का तड़का लगाने में भी हमेशा आगे रहती है। साड़ी- सूट की जगह शुभांगी छोटी- छोटी ड्रेस पहनकर सबको फेल कर जाती हैं। इस बार तो डीवा ने किसी और एक्ट्रेस को नहीं, बल्कि खुद ही 22 साल की बेटी आशी को भी स्टाइल से टक्कर दे दी। मां- बेटी की जोड़ी इन दिनों शिकागो में छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में दोनों ही स्कर्ट और ड्रेस वाले लुक दिखाकर टशन मारती नजर आईं। पर गौर करने वाली बात तो यह है कि 44 शुभांगी ने स्कर्ट पहनकर खूबसूरती दिखाई तो उनकी बेटी का स्टाइल भी पस्त हो गया। और, तभी फैंस भी उनकी फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों ही लुक्स में सुपर स्टाइलिश दिखीं 'अंगूरी भाभी' ​शुभांगी के देसी लुक तो आपने बहुत देखे होंगे। लेकिन इस बार देखें हसीना का मॉर्डन बेब वाला अंदाज। 44 की उम्र में भी एक्ट्रेस ने खुद को इस तरह मेंटेंन किया है कि उन पर वेस्टर्न आउटफिट भी ब्यूटीफुल नजर आता है। इस बार भी शुभांगी ने पहले ड्रेस पहनकर स्ले किया। और, फिर छोटी- सी स्कर्ट पहन दिलों पर जादू चलाया। गहरे गले वाली ड्रेस पहनकर मारा टशन इस फोटो में शुभांगी ब्लैक कलर की प्लेन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी दिख रही हैं। जिसका गहरा गला है। आउटफिट के टॉप पोर्शन पर ब्लैक बटन से ही डीटेलिंग दी गई है। ड्रेस का बॉडी हग वाला स्टाइल होने की वजह से शुभांगी का फिगर भी हाइलाइट होता नजर आया। जबकि ड्रेस को और स्टाइलिश बनाने के लिए शुभांगी ने ओवरसाइज शर्ट कैरी की है। जबकि दूसरी तरफ उनकी लाडली आशी जींस के साथ स्ट्रैप वाला टॉप पहनी दिखीं। ब्लैक आउटफिट में दिखीं शुभांगी की बेटी मम्मी की तरह स्ले करने के लिए आशी ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। वो ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहनी दिख रही हैं। जिसकी डीप राउंड नेकलाइन होने की वजह से लुक स्टाइलिश बना। वहीं, टॉप के साथ आशी की ब्लैक मिनी स्कर्ट भी जबरदस्त नजर आई। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए 22 साल की डीवा आंखों पर काला टश्मा लगाकर स्वैग दिखाती नजर आईं। अब शुभांगी का स्कर्ट वाला लुक देखें ड्रेस के बाद शुभांगी ने भी स्कर्ट और टॉप पहनकर टशन मारा। वो ब्राउन कलर की हाई वेस्ट मिनी स्कर्ट पहनी दिख रही हैं। जिसका प्लीट्स वाला डिजाइन लुक को हटकर बना रहा है। और, स्कर्ट के साथ शुभांगी ने पहनी है लाइट पिंक कलर की टी शर्ट, जिसकी राउंड नेकलाइन है। डीवा की टी शर्ट की स्लीव्स ओवरसाइज दिख रही है। साथ में बैग कैरी कर शुभांगी परफेक्ट दिखीं। काला टश्मा लगाकर दिए पोज आउटफिट इतना परफेक्ट चुनने के बाद शुभांगी ने अपने लुक में एक भी कमी नहीं छोड़ी। तभी उन्होंने स्कर्ट और टी शर्ट के साथ आंखों पर काला चश्मा लगाकर पोज दिए। उनके चश्मा का स्कवायर फ्रेम है। जो कि हाफ क्लच बालों वाले हेयरस्टाइल के साथ चेहरे की खूबसूरती में चार- चांद लगाता दिख रहा है। और, लुक को बेस्ट बनाने के बाद शुभांगी विदेशी जमीन पर एक के बाद एक पोज देती नजर आईं। लोगों ने बता दिया बेटी से ज्यादा जवां शुभांगी के दोनों दमदार लुक देखने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। किसी ने लिखा, 'आज भी 18 की लगती हो।' तो किसी ने लिखा, 'शुभांगी जी बहुत प्यारे लग रहे हो तुसी।' तो कई फैंस ने तो हसीना को कॉलेज स्टूडेंट जैसा बता दिया। जबकि कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने शुभांगी को देखकर कहा कि वो अपनी बेटी से भी ज्यादा जवां दिख रही हैं।

जैस्मिन भसीन ने बताया कास्टिंग काउच का दर्द, डायरेक्टर ने होटल के कमरे में की थी आपत्तिजनक मांग

मुंबई  टेलीविजन की दुनिया में काफी पॉपुलर हुई एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने साथ हुए एक गंभीर हादसे का जिक्र किया है. उन्होंने कई सालों के बाद खुलासा किया है कि वो भी अपने करियर में कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं. जैस्मिन आज के समय में टीवी की टॉप पर्सनैलिटी में से एक हैं. उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना को काफी विस्तार से बताया है. कैसे कास्टिंग काउच का शिकार बनीं जैस्मिन भसीन? जैस्मिन 'बिग बॉस', 'द ट्रेटर्स' जैसे बड़े-बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वो करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में मौजूद हैं और लगातार अच्छा काम कर रही हैं. मगर एक्ट्रेस ने भी अपने करियर को बड़ा बनाने में परेशानियां झेली है. वो इस बीच कास्टिंग काउच का शिकार भी बनीं जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में अपने इंटरव्यू में किया.  जैस्मिन ने हिमांशु मेहता के शो पर बताया, 'मुझे मुंबई एक ऑडिशन देने आना पड़ा था और मैं जुहू के किसी होटल में गई थी जहां एक मीटिंग रखी गई. वहां बहुत सारी लड़कियां, एक्ट्रेसेज थीं जो होटल की लॉबी में इंतजार कर रही थीं. कई सारे और भी लोग मौजूद थे. सभी जाकर मीटिंग कर रहे थे. और जब मेरी बारी आई, तब सबसे पहले मैं बहुत डर गई थी.' 'एक आदमी ड्रिंक कर रहा है और मुझे ऑडिशन देने को कह रहा है. वहां मौजूद कोऑर्डिनेटर भी रूम से बाहर चला जाता है. मुझे इस दौरान बहुत डर लगा था. फिर उसने मुझसे कहा कि आपको ये सीन करना है. मैंने उनसे कहा कि ठीक है सर मैं इसे तैयार करके कल वापस आती हूं. उसने कहा नहीं आपको ये सीन अभी करके दिखाना है.' डरी जैस्मिन, किस तरह की हरकत पर उतर आया था डायरेक्टर? जैस्मिन आगे बताती हैं कि डायरेक्टर उन्हें अपने मुताबिक सीन करने के लिए कह रहा था. इस दौरान वो एक्ट्रेस संग गलत हरकत करने की कोशिश भी कर रहा था. जैस्मिन बताती हैं, 'डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि सीन ढंग से करके दिखाओ. वो मुझसे कह रहे थे कि खड़ी हो जाओ और सीन इस तरह करो कि तुम्हारा लवर तुमसे दूर जा रहा है और तुम्हें उसे रोकना है. मैंने जैसा उसने कहा, वैसा किया.' 'मगर फिर वो कहने लगा कि ऐसे करो…इस दौरान उसने कमरा अंदर से बंद कर दिया. वो कुछ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन फिर मैंने अपनी स्किल्स का इस्तेमाल किया और वहां से भाग गई. उस दिन के बाद से मैंने फैसला किया कि मैं आज के बाद अपनी जिंदगी में कभी कोई मीटिंग होटल के कमरे में नहीं करूंगी.' कास्टिंग काउच पर क्या हैं जैस्मिन की राय? जैस्मिन का कहना है कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीज मौजूद है. उनका मानना है कि जो लोग कास्टिंग के लिए लोगों को कॉल करते हैं वो असलियत में कास्टिंग डायरेक्टर्स नहीं होते. वो सिर्फ लोगों का फायदा उठाने के लिए मौजूद हैं. जैस्मिन ने उन एक्टर्स को भी सलाह दी है जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं. उनका कहना है कि किसी भी कास्टिंग कॉल को ध्यान से समझना बेहद जरूरी है. वो मानती हैं कि सभी को काम की जरूरत हैं, मगर कभी-कभी वो हमें गलत स्पेस में भी डाल देती है. बात करें जैस्मिन की पर्सनल लाइफ की, तो वो एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं. फैंस उनकी शादी जल्द से जल्द होते देखना चाहते हैं.