samacharsecretary.com

गठबंधन को लेकर अकाली दल की प्रतिक्रिया, पंजाब राजनीति में बढ़ी हलचल

नाभा शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने आगामी 2027 की विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका पहला फोकस पार्टी को मजबूत करने पर है। रखड़ा ने गठजोड़ को लेकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अमृतपाल सिंह की पार्टी के साथ किसी भी समझौते का फैसला पार्टी प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह करेंगे। पहले पार्टी की मजबूती पर काम किया जा रहा है, उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि किस पार्टी के साथ गठबंधन किया जाए। रखड़ा ने यह भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे न तो कोई पद लेंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य केवल पंथ की सेवा करना है और इसी उद्देश्य के लिए वे कार्य करते रहेंगे। तरनतारन उप-चुनाव पर बयान रखड़ा ने तरनतारन उप-चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी प्रधान ने पहले ही यह निर्णय किया था कि पंथ को ध्यान में रखते हुए पार्टी संदीप सिंह के परिवार का समर्थन करेगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीती को मजबूत किया जाए, क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जो पंथ के प्रति दृढ़ इरादों के साथ राजनीति में उतरी है। 

बिजली कट से परेशान पंजाब वासियों को दिवाली का तोहफा, अब क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं रहेगी

लुधियाना हलका पूर्बी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं रहेगी, क्योंकि विधायक दलजीत सिंह गरेवाल (भोला) ने आज लगभग 155 करोड़ रुपए के नए बिजली प्रोजैक्ट्स का शुभारंभ किया। इन प्रोजेक्ट्स में नूरांवाला रोड, काकोवाल रोड और फोकल प्वाइंट पर बनने वाले बिजली सब-स्टेशन शामिल हैं। इस अवसर पर मेयर प्रिं. इंदरजीत कौर भी उपस्थित रहीं। विधायक ग्रेवाल भोला ने जानकारी दी कि फोकल प्वाइंट क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे सैंट्रल सब-स्टेशन के शुरू होने से इलाके में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और बाधारहित होगी।नूरांवाला रोड और काकोवाल रोड क्षेत्र में 5 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से नए प्रोजैक्ट शुरू किए जा रहे हैं। इनसे इलाके में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी, साथ ही ट्रांसफॉर्मर और तारों की पुरानी व्यवस्था को नया रूप दिया जा रहा है ताकि सड़कों और गलियों में लटकती तारों के जाल को खत्म किया जा सके। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि सब्ज़ी मंडी बहादुर के रोड, राहो रोड और हलका पूर्वी के हर उस इलाके में जहां बिजली संबंधी कोई समस्या रही है, वहां समाधान की पूरी योजना तैयार कर ली गई है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है और जनता से की गई सभी गारंटियों को पूरा किया जा रहा है।  

संगीत जगत में शोक की लहर: पंचतत्व में विलीन हुए राजवीर जवंदा

पंजाब  पंजाबी अभिनेता-गायक राजवीर जवंदा पंचतत्व में विलीन हो गए। राजवीर का अंतिम संस्कार लुधियाना जिले के उनके पैतृक गांव पोना में किया गया। गायक का शव मोहाली के सेक्टर 71 स्थित उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां उनके प्रशंसक श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आपको बता दें कि पंजाबी अभिनेता-गायक राजवीर जवंदा का एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के 11 दिन बाद निधन हो गया। जवंदा का पार्थिव शरीर बुधवार को मोहाली के सेक्टर 71 स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था ताकि उनके प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। इसके बाद देर रात उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गाँव पोना लाया गया, जहाँ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े खालिस्तानी नेटवर्क का पर्दाफाश

चंडीगढ़  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिशों को नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग, जालंधर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के नाम गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह बताए जा रहे हैं। यह आतंकी नेटवर्क ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में बैठे हैंडलर निशान जौरियां और आदेश जमराई द्वारा चलाया जा रहा था। दोनों को बीकेआई सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश प्राप्त थे। रिंदा इस समय पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में छिपा हुआ है और भारत में हिंसा फैलाने की साजिशों को अंजाम दे रहा है।   ढाई किलो विस्फोटक और रिमोट बरामद पुलिस ने छापेमारी के दौरान ढाई किलो विस्फोटक पदार्थ (आरडीएक्स) और एक रिमोट नियंत्रक उपकरण बरामद किया है। शुरूआती जांच से पता चला है कि यह विस्फोटक एक विशिष्ट लक्ष्य पर आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसका निशाना कौन था और इसके पीछे स्थानीय स्तर पर कितने लोग शामिल हैं। आतंक निरोधक कानून के तहत केस इस मामले में थाना एसएसओसी, अमृतसर में गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध गिरोहों को पूरी तरह समाप्त करने के मिशन पर कार्यरत है। राज्य में शांति, अमन और सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर आतंकवाद को दोबारा सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।

राजवीर जावंदा का अंतिम संस्कार: हजारों प्रशंसकों ने दी अंतिम विदाई, माहौल हुआ गमगीन

जगराओं (लुधियाना)  पंजाब के लोकप्रिय गायक राजवीर जावंदा को आज उनके पैतृक गांव कोठे पौना (जिला लुधियाना) में अंतिम विदाई दी जा रही है। बुधवार देर शाम जब दिवंगत गायक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों, रिश्तेदारों और प्रशंसकों की आंखें नम थीं। गांव के सरकारी स्कूल परिसर में अस्थायी श्मशान घाट बनाया गया है।  उनके चाहने वाले और संगीत जगत से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में कोठे पौना पहुंचे हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से भी प्रशंसक अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। प्रशासन ने श्रद्धांजलि सभा और अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। लुधियाना (ग्रामीण) एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं। गायक के परिवार में मातम का माहौल है। राजवीर की मां परमहजीत कौर, जिन्हें गांव में ‘सरपंच’ के नाम से जाना जाता है, बेटे के निधन से बदहवास हैं। परिवार पर यह दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि कुछ वर्ष पहले ही राजवीर के पिता करम सिंह, जो पंजाब पुलिस में एएसआई थे, का निधन हो चुका था। राजवीर अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर रखा गया है, जहां सुबह से ही लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बाद एक छोटी अंतिम यात्रा के रूप में शव को सरकारी स्कूल परिसर तक ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुलविंदर बिल्ला, एमी विरक जैसे सितारों ने दिया सिंगर की अर्थी को कंधा पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका बीते दिन भीषण एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं, आज सिंगर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजवीर का अंतिम संस्कार लुधियाना में उनके पैतृक गांव पौना में उनका होगा। सिंगर अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने म्यूजिक और राजनीति जगत की कई हस्तियां पहुंच रही हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजवीर जवंदा को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा है। कुलविंदर बिल्ला, एमी विरक जैसे सिंगर एक्टर की अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं। 

पंजाब को मिलेगी 24×7 बिजली! मुख्यमंत्री मान ने किया 5 हजार करोड़ के बिजली प्रोजेक्ट का ऐलान

जालंधर  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज (8 अक्टूबर) सुबह करीब सवा 11 बजे लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। आप से जुड़े नेताओं ने बताया कि केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान जालंधर ने जालंधर में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। जिसके बाद वह बठिंडा के लोगों के लिए बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे बठिंडा के लिए रवाना होंगे। सीएम बोले- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लोग कार्यक्रम को देख रहे सीएम मान ने कहा कि पंजाब के हर जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोग इस कार्यक्रम को देख रहे हैं। पंजाब में अरविंद केजरीवाल कामों की राजनीति शुरू करने वाले पहले राजनेता हैं। आम आदमी पार्टी 12 साल पुरानी है। हमसे कई पुरानी पार्टियों ने बहुत कुछ सीखा है। पंजाब में पावर कट से मुक्ति मिलने जा रही है। हम 5 हजार करोड़ का निवेश करने जा रहे हैं। पहले खबरें आती थी कि पंजाब में छाने वाला है अंधेरा। पंजाब में बचा है 2 दिन का कोयला। आज हमारे पास 25-25 दिन का कोयला सरप्लस है। हमें पता चला कि जीबीके कंपनी का थर्मल बिकने लगा है। तब हमने सारा होमवर्क करके उस थर्मल को खरीदा। ये 540 मेगावाट का है। सीएम बोले- 10 हजार तक के बिल का पैसा बच रहा सीएम बोले- पहले सरकारी संस्थाओं को घाटे का सौदा बताकर अपने मित्रों को बेच दिया जाता था। आज भी तो यही चल रहा है। तेल बेच दिया, भेल बेच दिया। अकेली पंजाब सरकार ही ऐसी है जो इसके उल्ट चल रही है। ये बिकने वाली चीजों को खुद खरीद रही है। हमने पहले बिजली के 300 यूनिट फ्री किए। इसमें कोई नीला, हरा कार्ड नहीं चलता। लोगों को 5 से 10 हजार के बिल का पैसा बच रहा है। किसानों को रात को धान के सीजन में रात 1 बजे बिजली मिलती थी। वहां मच्छर काटते थे। न किसान दिन में सोने वाला रहता था न रात को। इसके बाद मैंने अफसरों को बुलाया कि आपका वर्किंग टाइम दिन का है तो किसान का कोई टाइम क्यों नहीं है। हमने किसानों को 12 घंटे बिजली देना शुरू किया। मैंने कहा था कि मोटरें बंद करके धान लगवाना शुरू कर देंगे। मेरी इस बात का कई लोगों ने मजाक उड़ाया था। हमने नहरी सिस्टम ठीक करके ये सच कर दिखाया है। सीएम बोले- पिछली सरकारों में फैक्ट्रियों को बिजली देने के दिन फिक्स थे पहले इंडस्ट्री वालों के दिन फिक्स थे कि इस दिन बिजली इस फैक्ट्री को मिलेगी। पहले की सरकारों ने कोई उपाय नहीं किया। एनर्जी के ठेके उस समय के मंत्रियों ने ले रखे थे। पहले सूचनाएं आती थीं कि मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना में फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। मुझे लगता था कि ये क्यों पकड़ी गई होंगी। पूरा मामला पता करते थे तो पता चलता था कि बिजली चोरी हो रही थी। अब ऐसा नहीं है। बिजली के कटों का तो अब हल कर दिया गया है। बिजली मंत्री बोले- आने वाले दिनों में 24 घंटे बिजली मिलेगी बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा- आज एक पवित्र दिन है। गुरु रामदास के प्रकाश पूर्व पर लाख-लाख बधाई। सीएम मान और केजरीवाल की अगुआई में आज ऊर्जा क्रांति ला रहे हैं। 24 नई 66 केवी सब स्टेशन बनाए गए हैं। 1030 नए 11 केवी फीडर लगाए। 88308 नए ट्रांसफर लगाए गए। कभी इतिहास में इतना बड़ा काम नही हुआ। इससे हर घर को बिजली मिली है। इसके बावजूद हम यहां रुक नहीं रहे। हम 2035 की तैयारी को लेकर लगे हैं। हम 5 हजार करोड़ का निवेश बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए खर्च करेंगे। आने वाले साल में 24 घंटे बिजली मिलेगी। मंत्री बोले- जल्द लटकी तारों का जाल खत्म करेंगे मंत्री अरोड़ा बोले- हम एक और बहुत बड़ा उपराला करने जा रहे हैं। जब मैं लुधियाना का इलेक्शन लड़ने जा रहा था एक मुद्दा जरूर उठा। हर आदमी कहता था कि हमारे मोहल्ले में तारें लटकती हैं। लोग डरे रहते हैं। मुझे अब बिजली विभाग मिला तो मैंने मीटिंग की और कहा कि लटकती तारों का हल निकालेंगे। अभी एक सब डिवीजन को चुका है। यहां ट्रायल के बाद पंजाब के 87 सब स्टेशनों के टेंडर लगाएंगे। इसके बाद एक भी तार लटकती नहीं मिलेगी। एक और बड़ी शिकायत रहती थी कि बिजली विभाग में स्टाफ नहीं है। इससे काम नहीं होता। मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि अगले 7 दिन में 15 अक्तूबर तक 2500 नए मुलाजिम रखने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 2 हजार इंटर्न रखेंगे। पहले कंप्लेंट ठीक होने में एवरेज 2 घंटे लगते थे। अगले महीने इसे आधे घंटे में ठीक किया जाएगा। मंत्री ने कहा- मोहाली में खोलेंगे नया कॉल सेंटर मंत्री बोले- 180 लोगों का काल सेंटर लुधियाना में है एक और कॉल सेंटर मोहाली में खोलेंगे। इससे जल्दी से जल्दी आपकी शिकायतों का हल होगा। टूटने से केबल टूट गई, इसके लिए हम गाड़ी ले रहे हैं ताकि ऊंचाई वाली केबल जल्दी ठीक की जा सकें। एक और फैसला हमने लिया है। हमने बड़े सोलर एनर्जी उत्पादकों को चंडीगढ़ बुलाया और यहां सोलर एनर्जी पैदा करने के लिए बुलाया। हमने इसके लिए टेंडर मांगे हैं और सीधा पार्टिसिपेशन के मनाया है। आने वाले सालों में हम 10 हजार मेगावाट पावर पैदा करने जा रहे हैं। रोशन पंजाब योजना लोगों का आंदोलन है। यह पारदर्शिता का प्रतीक है। सीएम और केजरीवाल के सहयोग से पंजाब हमेशा रोशन और मजबूत होगा। जानें क्या है रोशन घर योजना रोशन घर योजना पंजाब सरकार की नई पहल है। इसमें बिजली की कमी को दूर करने और सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना है। इसे तहत स्कीम में अप्लाई करने वालों के घरों पर मुफ्त सौर पैनल लगाए जाएंगे। यह योजना उनके लिए है जिनकी महीने की बिजली खपत 500 यूनिट तक है। बठिंडा में 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे केजरीवाल आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बठिंडा में पंजाब के लिए 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ जाएंगे और वहां उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (Entrepreneurship Mindset Course) की शुरुआत करेंगे। 2 दिन के पंजाब के दौरे … Read more

अमृतसर में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, 3 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, शहर सजा फूलों और रोशनी से

अमृतसर  बुधवार को सिखों के चौथे गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती का पावन प्रकाश पर्व पूरे पंजाब में धूमधाम और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी गुरु रामदास जी के पर्व पर गुरुद्वारों में आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे हैं। पर्व को देखते हुए शिरोमणि कमेटी ने भी पर्याप्त इंतजाम किए हैं और सचखंड श्री दरबार साहिब को कई प्रकार के फूलों से सजाया गया है। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान भी रखा गया है। मान्यता है कि आज के दिन श्रद्धालु गुरुघर के पवित्र सरोवर में स्नान करके श्री गुरु रामदास जी के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लेते हैं। पवित्र सरोवर में स्नान करने से आत्मा शुद्ध हो जाती है। गुरुघर के सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रात को दीपमालिका और आतिशबाजी का आयोजन रात्रि के समय शानदार आतिशबाजी और घी के एक लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो संपूर्ण वातावरण को एक दिव्य प्रकाश से आलोकित कर देंगे। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक भक्ति का प्रतीक है, बल्कि सिख परंपरा की सेवा, विनम्रता और भाईचारे की भावना को भी सजीव करता है। आज पूरे दिन धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। साथ ही गोल्डन टेंपल, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में विशेष सजावट की ​है। पूरा दिन गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में राग दरबार एवं पारंपरिक शब्द कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंथ के फेमस रागी जत्थे राग आधारित कीर्तन संगत को सुनाएंगे। सेवा अपनाने की अपील इसी अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने देश-विदेश की संगतों को प्रकाश गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का जीवन सेवा, प्रेम-भक्ति और श्रेष्ठ गुणों से भरपूर है। गुरु साहिब द्वारा पूर्ण श्रद्धा और निस्वार्थ भाव से निभाई गई सेवा की मिसाल दुनिया के इतिहास में कहीं और नहीं मिलती। उन्होंने सिख धर्म के वृक्ष को फलने-फूलने के लिए अनेक कार्य किए और जनमानस को आत्मिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। धामी ने सिख समुदाय से अपील की कि गुरु साहिब के महान जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर नम्रता, सेवा और सिमरन की भावना विकसित करें तथा सिख पंथ के सिद्धांतों को अपने व्यावहारिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा शाम को श्रद्धालु रहरस के पाठ और दीप माला करेंगे और एसजीपीसी की ओर से आतिशबाजी की जाएगी। गुरुघर में पर्व के मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ भी रखा गया है। पर्व के मौके पर सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब को फूलों के साथ-साथ कीमती सोने और चांदी की चीजों से सजाया गया है। गुरुघर को लाइटों से सजा दिया गया है। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी पवित्र स्थानों में भक्त दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है क्योंकि ऐसे पावन अवसर पर उन्हें गुरुघर आने का मौका मिला और श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। श्रद्धालु जंगबहादुर सिंह ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरुघर आने का मौका मिला और वे अपनी बाकी की जिंदगी गुरु रामदास जी के चरणों में बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जैसा सुकून किसी और दर पर नहीं है, यहां आए सभी लोगों पर गुरु अपनी कृपा करें और सभी लोग अपने बच्चों और घर के बड़े बुजुर्गों के साथ जरूर आएं।

भ्रष्टाचार केस में MLA रमन अरोड़ा की बहू को समन भेजने पर DSP अरमिंदर सिंह निलंबित, कोर्ट में आज सुनवाई

जालंधर  विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं कहा जा रहा हैकि ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी अरमिंदर को अब अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात किया गया है। दूसरी ओर कहा यह भी जा रहा हैकि डीएसपी पर गाज गिरने का मामला विधायक रमन अरोड़ा के केस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, डीएसपी अरमिंदर सिंह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की बहु साक्षी अरोड़ा को सम्मन भेजा था। जिसके बाद अगले दिन ही डीएसपी पर गाज गिर गई। इस पूरे मामले में आज कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि डीएसपी के सस्पेंशन और विजिलेंस जांच की दिशा को लेकर अदालत में कई नए सवाल उठ सकते हैं। आज की सुनवाई में कोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें हैं। डीएसपी अरमिंदर सिंह का अचानक हटना और जांच की रफ्तार पर ब्रेक लगना इस केस को और संवेदनशील बना रहा है। अब देखना यह होगा कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है। विजिलेंस टीम ने जांच में पाया कि विधायक रमन अरोड़ा के साढ़ू राजन कपूर के बेटे हितेश कपूर और उनकी बहू साक्षी अरोड़ा की फर्म श्री श्याम टेक्सटाइल्स में करोड़ों रुपए के लेनदेन हुए हैं। यह फर्म 2021 में शुरू हुई थी और तीन साल में इसका टर्नओवर 4.42 करोड़ से बढ़कर 7.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। फंड के स्रोत और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच के लिए ही साक्षी अरोड़ा को समन भेजा गया था। विजिलेंस को 2021 से 2025 के बीच मदान कार्ड्स, जगदंबे फैशन और श्री श्याम टेक्सटाइल्स जैसी कंपनियों में करोड़ों के ट्रांजैक्शन मिले हैं। विधायक की पत्नी के खाते में 15 लाख रुपये कारोबारी महेश कालड़ा द्वारा जमा कराए गए थे।  

आनंदपुर साहिब नया जिला बनने की राह पर, होशियारपुर की सीटें होंगी शामिल, खर्च तय 560 करोड़

 चंडीगढ़  श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस पर राज्य सरकार श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाने की घोषणा कर सकती है। यह राज्य का 24वां जिला होगा। इसे लेकर कवायद भी चल रही है। राज्य सरकार ने संबंधित विभागों को इस जिले में कौन कौन से क्षेत्र शामिल कर सकते हैं, इसका पता लगाने को कहा है। दरअसल में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस को राज्य सरकार बड़े पैमाने पर मनाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कई कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी विधानसभा से बाहर श्री आनंदपुर साहिब में करवाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आनंदपुर साहिब को अगर जिला बनाया जाता है तो इसमें कौन से दो विधानसभा हलकों को रखा जाए, इस पर भी चर्चा चल रही है। आनंदपुर साहिब क्षेत्र होशियारपुर और रूपनगर (रोपड़) जिलों की विधानसभाओं में बंटा हुआ है। स्थानीय जनता, धार्मिक संस्थान और जनप्रतिनिधि लंबे समय से इसे अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक सहूलियत और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से भी यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 560 करोड़ खर्च होने का अनुमान सरकार द्वारा गठित की गई एक उच्चस्तरीय समिति ने नए जिलों के गठन की संभावनाओं का आकलन किया है। एक जिले के गठन में लगभग 560 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, जिसमें अधोसंरचना, प्रशासनिक भवन, कर्मचारियों की नियुक्ति आदि शामिल हैं। नए जिले में कौन-कौन सी सीटें होंगी शामिल? अनुमान लगाया जा रहा है कि नए आनंदपुर साहिब जिले में होशियारपुर जिले की एक या दो विधानसभा सीटें भी शामिल की जा सकती हैं। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि आनंदपुर साहिब और नंगल क्षेत्र को मुख्य केंद्र बनाकर नए जिले का गठन किया जाएगा। CM ने की थी 'हेरिटेज स्ट्रीट' प्रोजेक्ट की शुरुआत 3 दिन पहले रूपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 50 साल बाद “हेरिटेज स्ट्रीट” प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस योजना का मकसद इस पवित्र और ऐतिहासिक शहर को दुनियाभर में सांस्कृतिक और पर्यटन के रूप में पहचान दिलाना है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम फैसला इस तरह के फैसले से सरकार को धार्मिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में इसका लाभ लेने की भी संभावनाएं हैं। खर्चा का है अहम सवाल श्री आनंदपुर साहिब इस समय रोपड़ जिले का हिस्सा है जिसमें तीन विधानसभा हलके आते हैं। रोपड़, श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब के पड़ोसी जिले होशियारपुर में छह सीटें हैं। यह भी चर्चा है कि इस जिले की एक या दो सीटों को श्री आनंदपुर साहिब में शामिल कर लिया जाए। श्री आनंदपुर साहिब के साथ होशियारपुर जिले की गढ़शंकर सीट लगती है, लेकिन असल सवाल नए जिले में सीटों को शामिल करने का नहीं बल्कि नए जिले पर होने वाले खर्च को लेकर भी है। 28 करोड़ रुपये वार्षिक देना होगा वेतन विभागीय सूत्रों का कहना है कि एक नया जिला बनाने में 560 करोड़ रुपये तो उसमें बनने वाले नए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ही आता है, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए दफ्तर, आवास आदि शामिल हैं। इसके अलावा नई जिला अदालतें, उनमें काम करने वाले जजों के लिए आवास आदि पर भी खर्च आता है। यही नहीं,हर नए जिले पर अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर खर्च करने पर भी 28 करोड़ रुपये वार्षिक वेतन बढ़ने के भी आसार हैं। ऐसे में पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार के लिए इस अतिरिक्त खर्च को वहन करना मुश्किल होगा। दूसरा विभागीय अधिकारियों में इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि क्या श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाने की जरूरत है? या सिर्फ राजनीतिक फैसला है? एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय मालेरकोटला को जिला बनाया गया और इसमें दो विधानसभा सीटें मालेरकोटला और अमरगढ़ शामिल की गईं, लेकिन कांग्रेस ये दोनों सीटें हार गई। जिलास्तरीय आधारभूत ढांचा नहीं हो पाया विकसित उनका कहना था कि अगर बहुत बड़े जिले हों और लोगों को अपने काम करवाने के लिए दिक्कत आ रही हो तब तो यह बात समझ में आती है लेकिन एक बहुत ही छोटे जिले को तोड़कर उसका एक और जिला बनाना किसी भी रूप से तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि मालेरकोटला जिला बने हुए चार साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन आज तक वहां जिला स्तरीय आधारभूत ढांचा विकसित नहीं हो पाया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाई कोर्ट ने मालेरकोटला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सरकारी आवास खाली करने संबंधी जो आदेश दिया था ,को वापस लेने की मांग को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने खंडपीठ ने सरकार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि मालेरकोटला को जून 2021 में जिला बनाया गया और अगस्त 2023 में इसे सत्र डिवीजन घोषित किया गया, लेकिन अब तक न्यायपालिका के लिए बुनियादी ढांचा तक खड़ा नहीं हुआ। चीफ जस्टिस ने सख्त लहजे में कहा था कि चार साल बीत गए लेकिन आपने जजों के लिए आवास तक तैयार नहीं किए। 

अमृतपाल की पार्टी ने मनदीप सिंह पर खेला सियासी जुआ, तरनतारन उपचुनाव में बढ़ी हलचल

तरनतारन खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उप-चुनाव के लिए हिन्दू नेता सुधीर सूरी के हत्यारे सन्नी के बड़े भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि संदीप सिंह द्वारा किए काम और पंथ व पंजाबियों को एकजुट करने के लिए भी मनदीप को चुनाव में उतारा गया है। तरसेम ने कहा कि तरनतारन का यह चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि सच्चाई, न्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि तरनतारन को हमेशा नशे, भ्रष्टाचार और धोखे की राजनीति के रास्ते पर जिन्होंने धकेला है, जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी। खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे ने तरनतारन उप-चुनाव के लिए हिन्दू नेता सुधीर सूरी के हत्यारे सन्नी के बड़े भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।