samacharsecretary.com

दान का अंबार: सांवलिया सेठ के भंडार में दो महीनों में आया इतना चढ़ावा कि प्रशासन दंग रह गया

चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहली बार चढ़ावा राशि का नया रिकॉर्ड बना। दान पात्र से 40 करोड़ और भेंट कक्ष में 10 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा मिला। कुल करीब 51 करोड़ रुपये की चढ़ावा राशि निकली। इसके अलावा करीब 2 क्विंटल चांदी तथा एक किलो सोना भी प्राप्त हुआ। सांवलिया सेठ के भंडार की गणना 6 चरण में गुरुवार को पूर्ण हुई।   अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि गत कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। इस बार दो माह का भंडार खुला। चतुर्दशी को 2 दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया। 6 चरणों में हुई गणना श्री सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार 19 नवंबर को खोला गया। जिसके दानपात्र से पहले चरण में 12 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि की गणना की गई। दूसरे चरण की गणना में 8 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि की गणना की गई। तीसरे चरण में करीब 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपये की गणना की गई। चौथे चरण में 8 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि की गणना की गई। पांचवें चरण की गणना में निकले करीब 4 करोड़ 19 लाख 79 हजार के साथ ही यह आंकड़ा 40 करोड़ के पार हो गया। वहीं छठे और अंतिम चरण की गणना में 41 लाख 1 हजार 543 रुपये की गणना की गई। गणना के बाद भंडार की दान पेटी से कुल प्राप्त राशि 40 करोड़ 74 लाख 40 हजार 593 रुपये निकली है। ऑनलाइन भी आई चढ़ावा राशि नकद के साथ-साथ इस बार ऑनलाइन/मनीऑर्डर और भेंट के माध्यम से प्राप्त चढ़ावे में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 10 करोड़ के पार निकालकर 10 करोड़ 52 लाख 89 हजार 569 रुपये प्राप्त हुई है। चढ़ावा राशि का आंकड़ा अपना गत वर्ष का रिकॉर्ड तोड़कर पहुंचा 51 करोड़ के पार इस बार खुले भंडार से 6 चरणों में हुई गणना से निकले 40 करोड़ 74 लाख 40 हजार 543 रुपये है। वहीं मनीऑर्डर/ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और भेंट कक्ष से प्राप्त राशि का आंकड़ा  10 करोड़ 52 लाख 89 हजार 569 रुपये है। जो कुल मिलाकर 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपये है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सोना और चांदी भी निकले भंडार से श्री सांवलिया सेठ जी के भंडार से सोना और चांदी भी हर बार निकलते हैं, जिनका आंकड़ा अबकी बार क्रमश: इस प्रकार है। दानपात्र से निकला सोना 985 ग्राम है और भेंट कक्ष में प्राप्त हुआ सोना 219 ग्राम 400 मिलीग्राम है जिसका कुल वज़न एक किलो 204 ग्राम 400 मिलीग्राम है। दानपात्र से निकली चांदी 86 किलो 200 ग्राम है और भेंट कक्ष में प्राप्त हुई चांदी 121 किलो 593 ग्राम है, जिसका कुल वज़न 207 किलो 793 ग्राम है।

राजस्थान के गोल्डमैन को जान का खतरा! बदमाशों की 5 करोड़ रुपये की डिमांड

जयपुर  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 'गोल्डमैन' और 'बप्पी लाहिरी' जैसे नामों से मशहूर कन्हैयालाल खटिक इन दिनों कुछ चिंतित हैं। वजह हैरोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली धमकी। फल कारोबारी कन्हैयालाल से 5 करोड़ रुपये की प्रोटक्शन मनी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए कहा है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह सोना पहनने लायक नहीं रह जाएंगे।   हाथ से गले तक करीब साढ़े तीन किलो सोना पहनकर घूमने वाले कन्हैयालाल कभी ठेले पर सब्जी बेचा करते थे। फिर वह फल का कोराबार करने लगे। 50 साल के कन्हैयालाल सोने के शौकीन हैं। फल के कारोबार में 'फले-फूले' तो उन्होंने इस शौक को पूरा किया। अपनी कमाई के एक हिस्से से वह सोना खरीदते गए। अभी वह करीब 50 लाख रुपये का सोना पहनकर घूमते हैं। पूरे चित्तौड़गढ़ में उनकी खास पहचान है। वह अखिल भारतीय खटीक समाज के राजस्थान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। पुलिस के मुताबिक खटीक को दो दिन पहले उन्हें एक मिस्ड कॉल मिली। इसके बाद उसी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया तो एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसे भेजने वाले 5 करोड़ रुपये की मांग की है। खटिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह सोना पहनने लायक नहीं रह जाएंगे। खटिक ने बताया कि उन्हें बाद में एक कॉल भी आया और डिमांड दोहराई गई। कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। माना जाता है कि वह कनाडा में रहकर आपराधिक गैंग चला रहा है। राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन केस दर्ज हैं। उस पर पहले भी राजस्थान के कारोबारियों से फिरौती वसूली के आरोप लगे हैं। गोदारा का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आया था। गोदारा 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था। इसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी है।  

कड़ाके की ठंड से कांपा राजस्थान, फसलों पर जमी बर्फ से किसान चिंतित

जयपुर राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में पारा लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीकर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू (5°C) से भी कम है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में बादल छाने की संभावना जताई है। बुधवार सुबह उदयपुर में हल्का कोहरा रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.9°C रिकॉर्ड हुआ। सीकर में 4°C, नागौर 5.2°C, चूरू 5.6°C, करौली 7.1°C, झुंझुनूं 7.5°C, लूणकरणसर 4.5°C और अलवर 6.5°C दर्ज किया गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5°C रहा। बर्फीली हवाओं के चलते दिन में भी शीतलहर का असर जारी है। धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही। सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से नीचे रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 29.4°C दर्ज हुआ। मौसम में बदलाव की संभावना 27 नवंबर को जालोर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बादल छा सकते हैं तथा हल्की बारिश/बूंदाबांदी की आशंका है। 28 नवंबर को दौसा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में भी हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। शहर — अधिकतम / न्यूनतम     अजमेर — 24.4 / 11.4     भीलवाड़ा — 24 / 13.2     वनस्थली (टोंक) — 25.6 / 9.3     अलवर — 25.8 / 6.5     जयपुर — 25 / 11.6     पिलानी — 25.7 / 7     सीकर — 26.5 / 4     कोटा — 24.3 / 14.2     चित्तौड़गढ़ — 26.3 / 13.4     उदयपुर — 24.4 / 13.8     बाड़मेर — 29.4 / 14.9     जैसलमेर — 27.6 / 12.9     जोधपुर — 27.4 / 13.6     बीकानेर — 26.4 / 13.2     चूरू — 25.8 / 5.6     श्रीगंगानगर — 26.6 / 8.7     नागौर — 26.4 / 5.2     बारां — 25.4 / 13.2     हनुमानगढ़ — 25.2 / 10.8     जालौर — 28.1 / 13     फतेहपुर — 26.4 / 2.9     करौली — 24.2 / 7.1     दौसा — 25.7 / 6.5     प्रतापगढ़ — 26.1 / 16.8     झुंझुनूं — 25.5 / 7.2  

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जूडो कमाल, हरियाणा और यूपी की शानदार जीत

उदयपुर लेक सिटी उदयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे दिन जूडो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एमबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विश्वविद्यालयों के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्गों में दमदार खेल दिखाया। जूडो मैट पर खिलाड़ियों की त्वरित मूवमेंट, काउंटर अटैक और टैकल की बारीक रणनीतियाँ देखने को मिलीं। कई मैच अंतिम सेकंड तक रोमांचक रहे और केवल एक अंक के अंतर से नतीजे तय हुए। दर्शकों को खिलाड़ियों की चुस्ती और आत्मविश्वास ने मंत्रमुग्ध कर दिया। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि देशभर के विश्वविद्यालयों से सैकड़ों प्रतिभागी जूडो स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबलों का स्तर बेहद उच्च रहा। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की फिटनेस और अनुशासन की भी सराहना की। आयोजन प्रभारी अधिकारी एवं यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि जूडो की प्रतिस्पर्धाएं गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेंगी। इसके अलावा 28 नवंबर से बीच वॉलीबॉल की स्पर्धाएं शुरू होंगी। बुधवार को रेती बिछाने का कार्य पूरा कर पोल और नेट लगाए गए तथा मैदान पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। दूसरे दिन कोटा ओपन यूनिवर्सिटी सहित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। आयोजकों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री को खुली चुनौती, अविनाश गहलोत बोले- हर योजना में सुधार और कार्यान्वयन किया

जोधपुर राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुला चैलेंज दिया है। मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसी भी योजना को बंद नहीं किया है, बल्कि सभी योजनाओं में सुधार कर उन्हें नए सिरे से लागू किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी सरकार के होते हैं, किसी के नहीं, और अब प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते भ्रष्टाचार पर पूरी तरह नियंत्रण है। अविनाश गहलोत आज जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निरंतर प्रयास से सभी विभागों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो रही है और आम नागरिक, गरीब और हितग्राही योजनाओं का लाभ समय पर पा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बच्चों की स्कॉलरशिप और अन्य फ्लैगशिप योजनाएं सही समय पर लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनकी सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाने पर अविनाश गहलोत ने कहा कि एक भी योजना का नाम बताएं जिसे राजस्थान सरकार ने बंद किया हो। मंत्री ने बताया कि पेंशन में 15% की वृद्धि उनके सरकार ने की और कई योजनाओं में सुधार कर उन्हें जनता के लिए और अधिक प्रभावी बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी लाभ के लिए घोषित योजनाओं का फायदा कांग्रेस को नहीं मिला और जनता ने समझदारी दिखाई। अविनाश गहलोत ने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूर्ण नियंत्रण है और किसी अधिकारी या विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के तहत काम कर रहे हैं और जनता को सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान सरकार ने किसी भी योजना को बंद नहीं किया है और अगर पूर्व मुख्यमंत्री या किसी कांग्रेस नेता को इस बात का विरोध है, तो वह खुले तौर पर एक भी योजना का नाम बताएं। उन्होंने यह चैलेंज दोहराया कि उनके नेतृत्व में सरकार सभी योजनाओं में सुधार कर उन्हें सुचारू रूप से लागू कर रही है।

राजस्थान भाजपा में बदलाव: नई कार्यकारिणी में शामिल हुए युवा और अनुभवी नेता

जयपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर भाजपा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, अनुभव और युवा ऊर्जा का समावेश किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर 9 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर इन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है—     सरदार सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी. (श्रीगंगानगर)     नाहरसिंह जोधा (पाली)     मुकेश दाधीच (झुंझुनू)     बिहारी लाल विश्नोई (बीकानेर)     छगन माहूर (कोटा)     हकरू माईडा (बांसवाड़ा)     डॉ. ज्योति मिर्धा (नागौर)     अल्का मुन्दड़ा (उदयपुर)     सरिता गेना (अजमेर) चार महामंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी महामंत्री पद पर निम्न नियुक्तियां की गईं—     श्रवण सिंह बगड़ी (सीकर)     कैलाश मेघवाल (हनुमानगढ़)     भूपेन्द्र सैनी (दौसा)     मिथिलेश गौतम (अजमेर) मंत्री पद पर 7 नेताओं की तैनाती मंत्रियों की नई सूची में शामिल—     नारायण मीणा (जयपुर)     अजीत मांडन (जयपुर)     अपूर्वा सिंह (बीकानेर)     आईदान सिंह भाटी (जैसलमेर)     एकता अग्रवाल (जयपुर)     नारायण पुरोहित (सिरोही)     सीताराम पोसवाल ‘गुर्जर’ (सवाई माधोपुर) कोषाध्यक्ष व अन्य संगठनात्मक पद     कोषाध्यक्ष: पंकज गुप्ता (चुरू)     सह-कोषाध्यक्ष: डॉ. श्याम अग्रवाल (जयपुर)     प्रकोष्ठ प्रभारी: विजेन्द्र पूनिया (हनुमानगढ़) प्रवक्ता दल में 7 नए चेहरे शामिल     कैलाश वर्मा (जयपुर देहात)     कुलदीप धनकड़ (जयपुर देहात)     रामलाल शर्मा (जयपुर देहात)     दशरथ सिंह (बीकानेर)     मदन प्रजापत (देहात)     राखी राठौड़ (जयपुर)     स्टेफी चौहान (जयपुर)

पुलिस दूरसंचार विभाग ने घोषित की PET/PST की तिथियां, सफल अभ्यर्थियों को करें तैयारी तेज

जयपुर पुलिस दूरसंचार में कॉन्स्टेबल (सामान्य/चालक) भर्ती के तहत विज्ञापित 1469 पदों के लिए 13 सितम्बर, 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। दिसम्बर में शुरू होंगे शारीरिक परीक्षण उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सामान्य और चालक वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण (PET/PST) होगा।यह महत्वपूर्ण चरण 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए। ई-प्रवेश पत्र जारी, एसएसओ आईडी से करें डाउनलोड पीईटी/पीएसटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in, https://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र में पीईटी/पीएसटी के आयोजन के लिए अभ्यर्थी की निश्चित तिथि, समय और स्थान स्पष्ट रूप से अंकित है।  यदि किसी अभ्यर्थी को अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं। वैकल्पिक रूप से वे दूरभाष नम्बर 0141-2821597 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। 

राजस्थान में बढ़ी सर्दी की दस्तक; जयपुर में 28 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। सर्द हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान गिर गया और सभी शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी और बीकानेर संभाग में रात के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंडक बढ़ी है। सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि नागौर और चूरू में भी तापमान 7 डिग्री के करीब रहा। दिन में भी तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 और 28 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान शहर — अधिकतम — न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में) अजमेर — 25.8 — 12.3 भीलवाड़ा — 24.5 — 13.6 अलवर — 24.4 — 8.5 जयपुर — 26.4 — 13.2 पिलानी — 27.5 — 8.2 सीकर — 25 — 6.5 कोटा — 25.6 — 14 चित्तौड़गढ़ — 26.9 — 13.5 उदयपुर — 24.3 — 14.5 बाड़मेर — 29 — 15.8 जैसलमेर — 28.2 — 14.5 जोधपुर — 27.5 — 14.8 बीकानेर — 27.3 — 13.4 चूरू — 26.8 — 6.8 गंगानगर — 26.2 — 9.3 नागौर — 26.8 — 6.9 बारां — 25.9 — 11.8 हनुमानगढ़ — 24.6 — 10.5 जालौर — 28.3 — 13.6 सिरोही — 21.7 — 15.4 करौली — 24.4 — 8.4 दौसा — 27 — 7.8 प्रतापगढ़ — 25.4 — 16.7 झुंझुनूं — 25.9 — 8.7

भ्रष्टाचार पर सीबीआई का प्रहार: जयपुर ITAT में जज-वकील घूसकांड का खुलासा

जयपुर ₹1 करोड़ से अधिक कैश ज़ब्त, हवाला नेटवर्क से सेट किए जा रहे थे टैक्स अपील्स; संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़ जयपुर। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जयपुर में बड़े भ्रष्टाचार सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) की न्यायिक सदस्य समेत एक वरिष्ठ वकील को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस आपराधिक नेटवर्क पर की गई है, जो कथित तौर पर लंबित टैक्स अपीलों को घूस लेकर सेट कर रहा था। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में एक एडवोकेट राजेंद्र सिसोदिया, ITAT की न्यायिक सदस्य डॉ. एस. सीतालक्ष्मी, एक सहायक रजिस्ट्रार और अन्य अज्ञात सरकारी व निजी व्यक्तियों के शामिल होने का खुलासा हुआ है। यह पूरा गिरोह appellants (अपीलकर्ताओं) के पक्ष में फैसले दिलवाने के लिए रिश्वत ले रहा था। घूसखोरी, गिरफ्तारी और ताबड़तोड़ छापेः सीबीआई ने 25 नवंबर, 2025 को इस संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके साथ ही ITAT के एक एडवोकेट राजेंद्र सिसोदिया को 5.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। यह रिश्वत कथित तौर पर अपीलकर्ता ने हवाला नेटवर्क के माध्यम से दी थी। इसी कड़ी में ऑपरेशन के अगले ही दिन बुधवार को ITAT जयपुर की न्यायिक सदस्य डॉ. एस. सीतालक्ष्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी सरकारी कार से 30 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद हुई। रिश्वत देने वाले अपीलकर्ता मुजम्मल को भी बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई की मल्टीपल टीमों ने जयपुर, कोटा और अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इन छापों के दौरान ₹1 करोड़ से अधिक की नकद राशि, लेन-देन के विवरण, संपत्ति के दस्तावेज़ और अन्य अपराध सिद्ध करने वाले दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं, जो एक संगठित सिंडिकेट के अस्तित्व की ओर इशारा करते हैं। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि इस गिरोह में उच्च पदस्थ सरकारी कर्मचारी शामिल थे, जो न्यायिक प्रक्रिया को पैसे के दम पर रौंदने का प्रयास कर रहे थे। बड़ी मछलियां कौन-कौन ? जांच जारी सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि सहायक रजिस्ट्रार और अन्य अज्ञात लोक सेवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। छापे और आगे की कार्रवाई अभी भी जारी है। यह गिरफ्तारी न्यायिक और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला सकती है, क्योंकि यह मामला देश के महत्वपूर्ण टैक्स अपीलीय फोरम में उच्च-स्तरीय भ्रष्टाचार को उजागर करता है। सीबीआई का यह 'क्लीन स्वीप' ऑपरेशन दिखाता है कि वह भ्रष्टाचार की जड़ों को खोदने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाली में विकास की नई शुरुआत: 110 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स जनता को समर्पित

जयपुर/पाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार राजस्थान की 8 करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है तथा हर योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को पाली जिले के चामुंडेरी राणावतान में बाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी बारिश से फसलें बेहतर स्थिति में हैं और जलस्रोतों में भी पानी भर चुका है। नवीन बालिका विद्यालय भवन के लोकार्पण को उन्होंने "बालिका शिक्षा सशक्तीकरण" की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं नाडोल–सादड़ी एमडीआर रोड के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। कहा- हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए राम जल सेतु लिंक, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध और देवास परियोजना के कामों को गति दी है। बिजली आपूर्ति की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा में अग्रणी है और 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। 22 जिलों में यह काम शुरू हो चुका है। बोले- हमारे दो साल के काम, पिछली सरकार के पांच साल पर भारी शर्मा ने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में युवाओं के सपने तोड़े गए और 19 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के दो वर्षों में किए गए काम पिछली सरकार के पांच साल से अधिक हैं। उन्होंने बताया- फार्म पॉन्ड निर्माण सवा गुना, खेतों पर तारबंदी ढाई गुना, पशु चिकित्सालयों का उन्नयन ढाई गुना, बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालयों में उन्नयन चार गुना  बढ़ा है। इसके साथ ही सीसीटीवी, नवीकरणीय ऊर्जा भूमि आवंटन, कुसुम-ए व कुसुम-सी एलओए, छात्राओं को स्कूटी वितरण, कॉलेज भवन निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी कई गुना प्रगति हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने किसानों को दूध पर 5 रुपये बोनस, आंगनबाड़ी बच्चों को दूध, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, गोपालक क्रेडिट कार्ड और गरीब महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया। 110 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण मुख्यमंत्री ने बाली में कुल 110 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया —     63.60 करोड़ की लागत से जिला चिकित्सालय, बाली भवन निर्माण     18.95 करोड़ की लागत से निष्क्रमणीय पशुपालक बालक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास     28 करोड़ रुपये की लागत से नाडोल–सादड़ी 20.50 किमी सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण इसके अलावा उन्होंने सोनी सीता देवी उम्मेदमल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चामुंडेरी का लोकार्पण किया और नए भवन का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, महंत महेंद्रगिरी नाथ, नरेश नाथ महाराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।