samacharsecretary.com

कचरे से कमाई तक: बबीता दीदी का नया इनोवेशन, गांव की बड़ी समस्या का अनोखा समाधान

फरीदाबाद  आजकल कचरे से बढ़ता प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या बन गया है, वहीं फरीदाबाद शहर के कुछ लोग न सिर्फ कचरे का निपटान कर रहे हैं, बल्कि इसे कमाई का जरिया भी बना रहे हैं। कचरे से बनी यह खाद फरीदाबाद के साथ-साथ दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों के लोग भी खरीद रहे हैं। यह खाद एक नेचुरल प्रोसेस से बनती है और इसका इस्तेमाल किचन गार्डन और पार्कों में किया जाता है।  फरीदाबाद की समर पाम सोसायटी की रहने वाली बबीता सिंह पेशे से कंटेंट राइटर हैं और फ्रीलांसर के तौर पर काम करती हैं। उनकी कई किताबें पब्लिश हो चुकी हैं। बबीता सिंह को कचरे से खाद बनाने का आइडिया YouTube वीडियो देखकर आया। उन्होंने YouTube से खाद बनाने का पूरा प्रोसेस सीखा। उन्होंने 2021 में एक ड्रम से शुरुआत की। शुरुआत में वह अपनी और अपने पड़ोसियों की रसोई से कचरा इकट्ठा कर रही थीं। धीरे-धीरे, दूसरे लोग भी उनकी इस मुहिम से जुड़ने लगे। उनके पास ऐसे दर्जनों ड्रम हैं, जिनमें खाद तैयार की जा रही है। पूरी सोसायटी का कचरा यहीं पर डाला जाता है और उससे खाद तैयार की जाती है। सोसायटी में 776 से ज़्यादा परिवार रहते हैं। रोज़ाना 400 kg कचरा निकलता है। 

स्कूल बसें आमने-सामने भिड़ीं: रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कई मासूम जख्मी

रोहतक  रोहतक में लाखनमाजरा-जींद रोड पर सोमवार सुबह दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर में 11 बच्चे और एक महिला घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, जबकि दूसरी बस बच्चों को एक शादी समारोह से वापस ला रही थी। जैसे ही दोनों वाहन लाखनमाजरा-जींद रोड पर आमने-सामने आए, तेज रफ्तार के कारण जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए बच्चों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और संबंधित स्कूल प्रबंधन के अधिकारी भी पीजीआई पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार, दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग की वजह से हुआ, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल बसों की फिटनेस, रूट परमिट और ड्राइवरों की जांच के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा वजन माप सत्यापन सर्टिफिकेट

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की एक प्रमुख सेवा में बड़ा बदलाव किया है। विधिक माप विज्ञान संगठन के तहत अब वजन व माप उपकरणों के सत्यापन प्रमाण-पत्र के जारी करने और नवीनीकरण की अधिकतम समय सीमा 30 दिन से घटाकर सिर्फ 3 दिन कर दी गई है। इससे व्यापारियों, उद्योगों और व्यवसाय जगत को तेज़, पारदर्शी और सुगम सेवा का लाभ मिलेगा। इस सेवा के लिए विधिक माप विज्ञान अधिकारी (निरीक्षक) को निर्धारित अधिकारी, सहायक नियंत्रक को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा उप नियंत्रक को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है। यह बदलाव हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत लागू होगा। यह निर्णय नागरिकों को समयबद्ध, डिजिटल और कुशल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नौकरियों पर असर: सरकार ने सभी पुरानी भर्ती मांगें की खत्म, विभागों को नई रिक्तियां भेजने को कहा

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तथ्यपूर्ण बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले भेजी गई ग्रुप-सी के खाली पदों की मांग अब मान्य नहीं मानी जाएगी। यानी अब तक विभागों द्वारा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गई रिक्विज़िशन पूरी तरह निरस्त मानी जाएगी और उन पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कई विभागों द्वारा भेजी गई रिक्तियों में गलतियां, दोहराव और अधूरी जानकारी पाई गई थी। अब सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर रिक्तियों की नई, सत्यापित और अद्यतन सूची तैयार करें। यह सूची अब 10 दिसंबर तक कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य होगी। पहले यह समय सीमा 15 नवंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 दिसंबर किया गया है ताकि विभागों को सही आंकड़ा तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। क्लर्क भर्ती पर रोक पत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा क्लर्क के पदों को लेकर है। आदेश में स्पष्ट लिखा है कि फिलहाल क्लर्क के पदों पर कोई नई मांग नहीं भेजी जाएगी। यदि किसी विभाग ने पहले से क्लर्क पदों की मांग भेज दी है, तो उसे तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही, कर्मचारी चयन आयोग को निर्देशित किया गया है कि ऐसी मांगों पर आगे कोई कार्यवाही न करे। इससे साफ संकेत मिलता है कि क्लर्क श्रेणी के पदों की संख्या और आवश्यकता की सरकार पुनर्समीक्षा कर रही है। अब प्रक्रिया नए सिरे से यह बदलाव किसी नियम में संशोधन नहीं है, बल्कि रिक्तियों को सही रूप में संकलित करने की प्रक्रिया का पुनर्गठन है। पहले विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग समय पर डिमांड भेजे जाने से आंकड़ों में असमानता और भ्रम पैदा हो जाता था। अब सभी विभाग एक साथ अद्यतन सूची भेजेंगे, जिसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भर्ती सही, सटीक और एकीकृत जानकारी के आधार पर हो, न कि पुराने या गलत आंकड़ों पर। सभी विभागों को भेजे गए आदेश यह पत्र राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और सभी बोर्डों एवं नगर निकायों के प्रबंध निदेशकों को भेजा गया है। यानी यह आदेश पूरे प्रदेश की शासन प्रणाली पर लागू होगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि अब भर्ती प्रक्रिया तभी आगे बढेगी, जब सभी विभाग सही और अद्यतन रिक्तियों की सूची भेज देंगे। इसका असर सीधे उन युवाओं पर पड़ेगा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अब आगे होने वाली भर्तियां नई रिक्विज़िशन के आधार पर ही होंगी।  

प्रदूषण का कहर! देश के सबसे दूषित दो शहर हरियाणा में दर्ज

हरियाणा  दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। हरियाणा की बात करें तो कई शहरों में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश का सोनीपत और बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित हैं। वहीं देश के 7 सबसे प्रदूषित शहरों में 4 हरियाणा के शहर हैं।  जानें कौन से शहर कितना रहा एक्यूआई बता दें कि सोनीपत शनिवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। सोनीपत का एक्यूआई 329 रहा। बहादुरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा और हापुड़ का एक्यूआई 310 रहा। इसके बाद हरियाणा के धारूहेड़ा का 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली देश में प्रदूषित शहरों में छठवें स्थान पर रहा। यहां का एक्यूआई 305 है। प्रदेश के चरखी दादरी की हवा भी खराब रही और एक्यूआई 304 रहा।

जांच में बड़ा खुलासा: शाहीन महिलाओं को आतंकी नेटवर्क से जोड़ने की फिराक में!

चंडीगढ़   दिल्ली बम विस्फोट से जुड़े ‘सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद ने खुलासा किया है कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी। फरीदाबाद पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ी शाहीन को जांच के सिलसिले में वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में शाहीन के छात्रावास के कमरे से 18.5 लाख रुपये नकद, कुछ सोने के बिस्कुट और विदेशी मुद्रा बरामद की। इस सप्ताह की शुरुआत में, जांच एजेंसी डॉ. मुजम्मिल को पहचान के लिए लाई थी और जल्द ही एनआईए डॉ. आदिल अहमद को भी पहचान के लिए विश्वविद्यालय ला सकती है। मुजम्मिल और आदिल अहमद लाल किला विस्फोट जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य संदिग्ध हैं। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि शाहीन चार साल तक सऊदी अरब में भी रही थी। उसने 2014 से 2018 तक सऊदी अरब के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम किया। परिसर में शाहीन से हुई पूछताछ के दौरान, एनआईए की टीम उसे मेडिकल वार्ड, कक्षा और उसके कक्ष में ले गई, ताकि उसकी गतिविधियों और संपर्कों का विवरण जुटाया जा सके।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने उन लोगों की सूची तैयार की है, जिनसे शाहीन ने बातचीत की थी। एनआईए की टीम शाहीन को एक केमिकल की दुकान पर भी ले गई, जहां से डॉ. मुजम्मिल ने कथित तौर पर विस्फोटक बनाने के लिए सामग्री खरीदी थी। लगभग 4 घंटे की जांच और पूछताछ के बाद शाहीन को रात लगभग 9 बजे दिल्ली वापस ले जाया गया।

देश के एकमात्र माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में उपराष्ट्रपति का दर्शन–पूजन, चढ़ाए चांदी के घोड़े

कुरूक्षेत्र हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने आए भारत देश के उपराष्ट्रपति सी .पी. राधाकृष्णन माँ भद्रकाली की विशेष पूजा करने पहुंचे।  भव्य रूप से सजे शक्तिपीठ में सर्वप्रथम पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व टीम के द्वारा उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छे से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के साथ हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंदिर पहुंचे थे। ततपश्चात उपराष्ट्रपति की मंत्रोचारण, पान पत्तों व कमल पुष्पों के साथ देवीकूप पर पूजा करवाई गई, जिस प्रकार महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने भगवान कृष्ण के साथ यहां पूजा की थी, उसी तरह आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव में शामिल होने आए उपराष्ट्रपति ने भी माँ भद्रकाली के दर्शन कर इसी परम्परा को निभाया और विशेष पूजा के साथ परिक्रमा कर चांदी घोड़े माँ के चरण में अर्पित किए। इस दौरान अर्जुन कृत मंत्रों का पाठ किया गया। 

हरियाणा पवेलियन का कमाल! अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला स्वच्छ मंडप का गोल्ड सम्मान

चंडीगढ़ नई दिल्ली के भारत मंडपम में चले अंतरराष्ट्रीय व्यापार – मेले-2025 में हरियाणा को स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल मिला है। व्यापार मेले में अलग-अलग श्रेणियों में मेडल दिए गए थे, इसमें हरियाणा प्रदेश के पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में बाजी मारी है। मंडप के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि 14 से 27 नवंबर तक चले इस 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पवेलियन में हरियाणवी संस्कृति, निरंतर जारी इनोवेशन और प्रदेश के विकास की झलक देखने को मिल रही थी। मेले के समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें हरियाणा पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल जीता है। हरियाणा पवेलियन में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इसमें 11 कारीगरों और स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल लगाए थे जबकि 22 एमएसएमई ने अपने स्टॉल लगाए थे। ये भी खरीदारों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा पवेलियन एक भारत-श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनाया गया था। पवेलियन में सूरजकुंड मेला और गीता जयंती को दर्शाया गया था। लोगों ने पवेलियन में जमकर सेल्फी व फोटो क्लिक की और हरियाणा को जाना।

गुप्त बैठक में मंत्री का विवादित बोल: नगर निगम हाउस में उठी पारदर्शिता पर सवाल

पानीपत  दो दिन पहले बंद कमरे में हुई नगर निगम हाउस की बैठक से पर्दा उठ गया है। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट ने प्रस्ताव रखा था कि शहर की सफाई का टेंडर एजेंसी को देने के बजाय खुद ले सकते हैं। इस पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा- इससे मीडिया में गलत मैसेज जाएगा। बैठक में मंत्री बोले कांट्रैक्टर है उस ग्रह से आप फिर जुझोगे, मैं फिर बता रहा हूं चार महीने में तुम लोग अपना सिस्टम खड़ा कर जाओगे। कांट्रेक्ट कोई और नहीं लेगा, में ले लूंगा। ठीक है। मैने भी क्या करना है? आपको जितने लोगों की आवश्यका है आपने जो काम करना है उस पर आप करो, प्रोब्लम क्या है?इसके बाद माइक अपनी और करते हुए निगम आयुक्त डा. पंकज यादव बोले- सर ने कहा है कम से कम एक जोन का तो बना लो उसमें भागीदारी करके तो दिखाओ।   अचानक बदल दिया था बैठक स्थल  अबतक नगर निगम की बैठक लघु सचिवालय में होती रही है। इस बार 27 नवंचर को बैठक स्थल को अचानक बदलकर माडल टाउन स्थित पुराने कैप आफिस में बदल दिया। पहली बार बैठक बंद कमरे में हुई और मीडिया से दूरी बनाकर रखी। उस की बैठक की वायरल वीडियी ने पर्दे के पीछे हुई बैठक के कुछ रहस्यों को खोल कर रख दिया। इसमे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, निगम आयुक्त सफाई के ठेके की पार्षदों की देने के मामले में अपना पक्ष रखते नजर आए।  

हरियाणा में खेल उपकरणों की खरीद 7 साल से ठप, CM की हरी झंडी के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ी

हरियाणा  खिलाड़ियों व पहलवानों से हरियाणा की पहचान होती है। पिछले 7 साल से नए खेल के कोई भी उपकरण नहीं खरीदे गए। उपकरण तब खरीदे गए थे, जब मनोहर लाल खट्‌टर सीएम थे। जब अनिल विज खेल मंत्री थे। उस समय 30 करोड़ रुपए के खेल उपकरणों की खरीद की गई थी। ऐसा नहीं है कि खेल विभाग के पास बजट की कमी है। सरकार ने बीते 3 साल में हरियाणा खेल बजट चार गुना बढ़कर 1962 करोड़ रुपए तक कर दिया है। असल में सारा मामला ई-टेंडर और फाइलों में उलझा हुआ है। CM नायब सैनी 4 महीने पहले मंजूरी दे चुके हैं, लेकिन अब फाइल खेल मंत्री के पास अटकी है। खेल विभाग हरकत में  पिछले दिनों जर्जर बॉस्केट पोल गिरने से रोहतक ने नेशनल प्लेयर हार्दिक राठी और बहादुरगढ़ में अमन की मौत हो गई। इसके बाद से खेल विभाग हरकत में है। सभी जर्जर व पुराने खेल ढांचे बदलने के आदेश दिए गए हैं।