samacharsecretary.com

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन बत्रा ने अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा कर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कैप्टन बत्रा का जीवन युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।  

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर वार्ड 47, 42 और 43 के बूथ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, दिए गए बलिदान को याद किया गया

इंदौर  इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया जी, MIC सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया जी ,मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन जी,47वार्ड अध्यक्ष अजेश सिरा जी,42वार्ड अध्यक्ष ललित डेमला जी,राम पटेल जी,योगेश ठाकुर जी एवं मंडल के पदाधिकारी अंजलि गार्डे(उपाध्यक्ष),काशी सचान जी(उपाध्यक्ष),अलका दुबे जी (मंत्री), दिलीप चौहान जी (सोशल मीडिया प्रभारी),अविचल शर्मा जी (आईटी प्रभारी),जीतेन्द्र जरिया जी(युवा मोर्चा वीर सावरकर मंडल महामन्त्री),विकास वर्मा जी(युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वीर सावरकर मंडल) उपस्थित नेतागण और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान और देश के लिए उनके योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।  

पश्चिम रेलवे ने 4 जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए यात्रियों की सुविधा के लिए फेरे बढ़ाए

भोपाल  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चार जोड़ी साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। ये चारों स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।  ट्रेन संख्‍या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 24 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 25 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। मुंबई सेंट्रल से 20.08.2025, 27.08.2025 और 03.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09075 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, काठगोदाम से 21.08.2025, 28.08.2025 और 04.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09065 नहीं चलेगी।  ट्रेन संख्‍या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09186 अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। मुंबई सेंट्रल से 24.08.2025, 31.08.2025 और 07.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09185 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, कानपुर अनवरगंज से 25.08.2025, 01.09.2025 और 08.09.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्‍या 09186 नहीं चलेगी।  ट्रेन संख्‍या 09117/09118 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09117 उधना – सूबेदारगंज स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09118 सूबेदारगंज – उधना स्पेशल को 27 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।  ट्रेन संख्‍या 09039/09040 उधना-धनबाद स्पेशल ट्रेन संख्या 09039/09040 उधना-गया स्पेशल को धनबाद स्‍टेशन तक विस्‍तारित किया गया है। अब यइ ट्रेन गया के बजाय धनबाद तक चलेगी। ट्रेन संख्‍या 09039 उधना – धनबाद स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09040 धनबाद – उधना स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ रोड, पारसनाथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पटवा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल जी पटवा की धर्मपत्नी श्रीमती फूल कुंवर जी पटवा के 95वें जन्म दिवस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक सुरेंद्र पटवा के 74 बंगला स्थित निवास पहुंचकर श्रीमती फूल कुंवर जी पटवा को पुष्पगुच्छ और शाल-श्रीफल भेंट किया तथा श्रीमती पटवा के स्वस्थ-सुखी जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के लिए दीप प्रज्जवलित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक सुरेंद्र पटवा के निवास पहुंचने पर पटवा परिवार द्वारा डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत-अभिवादन किया गया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से धोनी के स्वस्थ-सुखी जीवन और दीर्घायु होने की कामना की है।  

MP में कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के भी आसार

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कई जिलों में लगातार बारिश कब और चल रहा है। कई जिलों में तेज बारिश होने की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिवनी-बालाघाट में खतरा ज्यादा है। यहां अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, बैतूल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा। 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर  मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। अगले चार दिन 10 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का दौर रहेगा। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा।  9 घंटे में साढ़े 3 इंच हुई बारिश  उमरिया में 9 घंटे में साढ़े 3 इंच पानी गिर गया। मंडला में डेढ़ इंच, जबलपुर में 1 इंच, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, छतरपुर के खजुराहो, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, शहडोल, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, विदिशा में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। कई जिलों में देर रात तक बारिश होती रही। जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए। इसे लेकर जिला प्रशासन और बरगी बांध प्रबंधन ने नर्मदा नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया। शहडोल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पूरी तरह से डूब गया है। इससे ट्रेनें 4 घंटे लेट हुईं। कटनी में नदी-नाले उफान पर हैं। उमरिया से संपर्क टूट गया है। मंडला और डिंडौरी जिलों में तेज बारिश के चलते इन दिनों नर्मदा नदी उफान पर है। अपस्ट्रीम में नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बरगी बांध में पानी की आवक भी तेजी से हो रही है। शिवपुरी जिले में पोहरी का पवा झरना 100 फीट की ऊंचाई से गिर रहा है। यहां का भदैया कुंड भी बह रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उमरिया में जोहिला डैम के 4 गेट खोले गए हैं। मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान मानसून द्रोणिका वर्तमान में सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।पश्चिम बंगाल और उससे लगे ओडिशा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबद्ध चक्रवात दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ झुका हुआ है जिसके झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने की संभावना है।उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मप्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। इस मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 7 जुलाई: जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिवनी-बालाघाट में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा। 8 जुलाई: छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, राजगढ़, देवास, गुना, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, रीवा, सीधी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। 9 जुलाई: इंदौर, देवास, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन,खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, सिवनी, डिंडौरी, अनूपपुर, कटनी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 10 जुलाई: विदिशा में अति भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, जबनपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर, देवास, रतलाम और उज्जैन में भारी बारिश हो सकती है।  

सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाया, पुलिस बल तैनात, बाजार भी हुए बंद

 सैलाना  मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से रतलाम जिले के सैलाना में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजार बंद करवा दिए। लोग चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड पाठ करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। वीडियो मस्जिद चौराहे का बताया जा रहा है, जहां ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने की कलाबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कलाबाजी करते हुए एक युवक ऊपर लगे हिंदू राष्ट्र लिखे झंडे की और मुंह करके आग का गुबार छोड़ते दिखाई दे रहा है। हालांकि झंडे के जलने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वीडियो के जारी होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजारों को बंद करवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों से सामूहिक माफी मांगने की मांग पुलिस के सामने रख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। वहां मौजूद बाकी लोग इसे देखते रहे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तुरंत इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाजपा विधायक दल और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ आज, जेपी नड्डा बंद कमरे में देंगे दिग्गजों को प्रशिक्षण

रायपुर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक दल और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित तिब्बती मॉनिस्ट्री हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. वे आज सात जुलाई को विशेष विमान से दोपहर साढ़े बारह बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से मैनपाट जाएंगे. पहले दिवस के प्रशिक्षण में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद तावड़े और बी सतीश प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे. भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री, विधायक, सांसदों के शामिल होने को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशिक्षण वर्ग में सांसद, विधायकों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रखा गया है और पूरे प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षकों द्वारा बंद कमरे में क्लास ली जाएगी. भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले मंत्री, विधायक और सांसदों के पहुंचने का सिलसिला रविवार दोपहर से ही शुरू हो गया है. मैनपाट के सभी रिसॉर्ट और होटलों की बुकिंग भी फुल हो चुकी है. जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग में आम जनता के बीच सीधे संवाद और शासकीय योजनाओं का आम आदमी तक पहुंच हो सके इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही स्थानीय मुद्दों पर प्रमुखता से काम करने और चुनाव से पहले क्षेत्र के विकास के लिए किए गए वायदों को भी पूरा करने रिचार्ज किया जाएगा. इसके साथ ही इस प्रशिक्षण वर्ग को आगामी चुनाव की तैयारी में भी देखा जा रहा है. 12 सत्रों का होगा प्रशिक्षण भाजपा के सांसद और विधायक दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र कुल 12 सत्रों में पूरा होगा. प्रथम दिवस दो सत्र होंगे, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री संतोष तावड़े, बी सतीश, द्वितीय दिवस छह सत्र होंगे, जिसमें केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्र शिक्षक के रूप में शामिल होंगे. समापन सत्र के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. 3 एसपी, 4 एडिशनल एसपी सहित 800 जवान होंगे तैनात सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंच रहे मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्री और सांसद, विधायक दलों की सुरक्षा के लिए तीन एसपी और चार एडिशनल एसपी की तैनाती की गई है. साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए थाना प्रभारियों सहित 800 जवान तैनात रहेंगे. प्रशिक्षण स्थल के पूर्व तथा मार्ग में कई स्थानों पर बेरियर भी लगाए जा रहे हैं, जहां मैनपाट पहुंचने वाले लोगों को पुलिस के विशेष जांच प्रक्रिया के बीच से गुजरना होगा.

मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 सीनियर अफसरों का तबादला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 9 सीनियर अफसरों का तबादला कर दिया. नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री मोहन यादव का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है. मंडलोई डॉ. राजेश राजौरा की जगह लेंगे, जो नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग के एसीएस होंगे.    सीएम कार्यालय में एसीएस का प्रभार संभालने के अलावा मंडलोई महत्वपूर्ण ऊर्जा विभाग और लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रभार अब एसीएस संजय दुबे संभालेंगे, जिन्होंने संजय शुक्ला की जगह ली है. दुबे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में एसीएस का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. शुक्ला को सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्य सचिव कार्यालय समन्वय, विमानन का एसीएस बनाया गया है. साथ ही उन्हें कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.  मत्स्य कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ डीपी आहूजा को अब सहकारिता विभाग के निजी सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव पद पर पदस्थ एम सेलवेंद्रन को अब सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव (कार्मिक) पद पर पदस्थ किया गया है.  इंदौर में एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) के सचिव पद पर कार्यरत प्रबल सिपाहा को अब निशांत वरवड़े की जगह आयुक्त-उच्च शिक्षा पदस्थ किया गया है. वरवड़े को अब कृषि और किसान कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है.  इंदौर में एमपी वित्त निगम की प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थ राखी सहाय को भी इसी शहर में एमपीपीएससी का सचिव बनाया गया है. सरकार ने इंदौर में वाणिज्यिक कर की अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा को एमडी एमपीएफसी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है.

प्रदेश में तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, कहीं गिरी दिवार तो कहीं बाढ़ में फंसे लोग

वीरेन्द्र गहवई, कोरबा/बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है. मूसलाधार बारिश से कहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो कहीं हादसे की स्थिति बन गई है. कोरबा और बिलासपुर जिलों में भी तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू कोरबा जिले में जमकर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पाली में खेती करने गए ढुकुपथरा और लब्दापारा के 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ में फंस गए. सूचना पर कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशन में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. काफी घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज तड़के 3 बजे सभी को सुरक्षित बचा लिया गया.  सभी ने शासन की संयुक्त टीम का आभार जताया. जानकारी के मुताबिक,  पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को पाली में खेती करने के लिए गए थे. इस दौरान भारी बारिश हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गई और ग्रामीण फंस गए. सूचना पर कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग पाली, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा, बिलासपुर की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लगभग 10 घंटे तक बाढ़ का सामना करने के बाद सभी को आज तड़के 3 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बता दें कि जिला प्रशासन ने मीडिया ,मुनादी समेत अन्य माध्यमों से पूर्व दिवस ही अलर्ट जारी कर नदी ,नालों से लगे तटीय इलाकों को रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी थी. आफत की बारिश, टला बड़ा हादसा बिलासपुर में जोरदार बारिश हो रही है, जो अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. शहर के टिकरापारा क्षेत्र में तेज बारिश से दिवार गिर गई. नीचे खड़ा ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मलबे से कई घरों के दरवाजे भी बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामने करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, मूसलाधार बारिश की वजह से दिवार गिरी और उसका मलबा लोगों के घर के सामने आ गया. इस दौरान एक व्यक्ति दिवस की चपेट में आने से बाल-बाल बचा. वहीं नीचे खड़ी ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुई.