samacharsecretary.com

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जबलपुर-सागर समेत 22 जिलों में गिरेगा पानी, कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी

भोपाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अगले 48 घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में मौसम बदला रहेगा।आज सोमवार को 22 जिलों भारी से अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर और शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। बता दे कि मध्य प्रदेश में इस सीजन में अब तक औसत 35.1 इंच बारिश हो चुकी है यानि 6.8 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 95% तक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने भोपाल-उज्जैन, जबलपुर-सागर समेत कुल 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश होने का अनुमान है। इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम     उत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। इससे जुड़ा ऊपरी वायु परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।     वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, पुरुलिया, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। पश्चिमी विक्षोभ माध्य समुद्र तल से 3.। और 9.6 किमी ऊपर एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 3. किमी ऊपर देशांतर 70* पूर्व से अक्षींश 28* उत्तर के उत्तर तक बनी हुई है।     एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झक रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से ट्रर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। उमरिया में सबसे ज्यादा पौन इंच बारिश प्रदेश में रविवार को 30 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा पौन इंच बारिश उमरिया में हुई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़,विदिशा, देवास, इंदौर, नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, रीवा, सागर, हरदा, मंडला, मुरैना, श्योपुर, सतना, सीधी, टीकमगढ़, बालाघाट समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी रही। श्योपुर में गर्भवती को बोट से अस्पताल ले गए श्योपुर में गर्भवती महिला को बोट से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, सतना में निचली बस्तियों में पानी भर गया। तेज बारिश होने से नर्मदापुरम जिले के तवा डैम के गेट 5 फीट तक खोले गए। सिस्टम की एक्टिविटी से बारिश मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि रविवार को मानसून टर्फ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी देखने को मिली। इस वजह से उत्तरी हिस्से में तेज बारिश का दौर बना रहा। इसी प्रकार अगले 4 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी में अब तक 35.1 इंच बारिश प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 35.1 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 28.3 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.8 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 95 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है।

IAS अधिकारी सचिन शर्मा और आस्था का वैवाहिक बंधन, हिमाचल डिप्टी CM की बेटी बनी दुल्हन

गुरुग्राम/ शिमला  हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री आईएएस सचिन शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। ऐसे में डिप्टी सीएम की इकलौती बेटी गुरुग्राम की बहू बनेंगी। रविवार को हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एक्स पर इस गुड न्यूज को साझा किया। उन्होंने लिखा है कि परिणय सूत्र में बंधेंगे डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा (IAS), हालांकि अभी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सचिन शर्मा मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। सचिन शर्मा हरियाणा कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। डिप्टी सीएम की बेटी आस्था हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सचिन शर्मा 2022 के बैच आईएएस हैं। दोनों के रिश्ते की काफी दिनों से चर्चा थी। पिता मुकेश अग्निहोत्री ने खुद इसका ऐलान किया है। अग्निहोत्री ऊना जिले की हरोली विधानसभा से 2022 में तीसरी बार जीते थे। ऊना के अंब में तैनात हैं सचिन शर्मा सचिन शर्मा ने 2022 में पहली ही कोशिश में यूपीएसपी परीक्षा पास की थी और 233वीं रैंक हासिल की। उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की डिग्री प्राप्त की और बीटेक के बाद एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कई साल तक नौकरी की। उनका गांव हरियाणा के झज्जर जिले में आते हैं। वह अभी हिमाचल प्रदेश के ऊना के अंब में तैनात है। वह अभी एसडीएम की पोस्ट पर हैं। तो वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी मां सिम्मी अग्निहोत्री, भी HPU के कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं। जिनका 9 फरवरी 2024 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। डिप्टी सीएम पिता के लिए भावुक क्षण रविवार को हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को इस गुड न्यूज को साझा करने से पहले अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरों वाला एक वीडियो साझा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की विवाह बंधन में जल्द बंधने की जानकारी साझा की। 9 अक्तूबर, 1952 के जन्में मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने 11 दिसंबर, 2022 को कार्यभार संभाला था। अग्निहोत्री मूलरूप से पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं। बाद में उनकी शादी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री से हो गई थी। अग्निहोत्री की बेटी ने कानून की पढ़ाई की है। मुकेश अग्निहोत्री पहली बार 2003 में विधायक बने थे। कौन हैं आईएएस सचिन शर्मा? सचिन शर्मा गुरुग्राम शहर के साथ लगते जहाजगढ़ गांव के रहने वाले हैं। 2022 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने। उनको हिमाचल प्रदेश कैडर मिला। फिलहाल वह हिमाचल प्रदेश के अंब में एसडीएम के तौर पर कार्यरत हैं। सचिन शर्मा ने सेक्टर 14 के डीएवी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की। उसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रानिक में बीटेक की डिग्री की। बीटेक करने के बाद एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। 16 से 18 घंटे लगातार पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यूपीएससी पास करने का अपना लक्ष्य हासिल किया। हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर सुनील दत्त के सबसे छोटे बेटे सचिन शर्मा की इस उपलब्धि पर सभी को नाज हैं। परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल सचिन शर्मा 5 भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। सबसे बड़े भाई विपिन शर्मा है। उसके बाद उनकी बहन वंदना, मनीषा और वर्षा है। सचिन शर्मा सबसे छोटे हैं। वर्षा की शादी बजघेड़ा गांव के अरुण कौशिक के साथ हुई है। सचिन शर्मा के जीजा अरुण कौशिक का कहना है कि सचिन शर्मा और आस्था अग्निहोत्री के शादी के बंधन में बनने के समाचार से सभी को खुशी है। बजघेड़ा गांव के राकेश राणा बजघेड़ा का कहना है कि जब सचिन शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी तो क्षेत्र के सभी लोगों को बेहद खुशी हुई थी। अब वह उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ शादी कर रहे हैं। उनके शादी के समाचार से भी लोगों में खुशी का माहौल है। सचिन शर्मा के जीजा अरुण कौशिक ने बताया कि अभी कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में ही हुआ है। नवरात्र में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम तय किया गया है। शादी की तिथि अभी तय नहीं है। शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम गुरुग्राम के किसी होटल में करने का विचार किया जा रहा है।

दिल जीतने वाला पल: बहन की मांग पर मोहन यादव ने लिया भुट्टे का मज़ा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राजधानी भोपाल और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सामान्य नागरिकों के साथ संवाद अवश्य करते हैं। चाहे चाय की छोटी सी दुकान पर रुककर चाय पीने का प्रसंग हो या खुद चाय बनाने की बात हो या मूंगफली खरीदना,भुट्टा  खरीदना और ऑनलाइन पेमेंट करना, उनके सहज स्वभाव में शामिल हैं। इस बीच वे अपनी सौम्य मुस्कान के साथ छोटा-मोटा संवाद भी नागरिकों से कर लेते हैं। रविवार की शाम भी ऐसा ही हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी  सुशासन संस्थान के नजदीक मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी सहजता सरलता से राह चलते लोगों का भी मन मोह लिया। भदभदा पुल से जब वे कार्यवश निकल रहे थे तो काफिला रुकवा कर भुट्टे का स्वाद लिया।  दरअसल एक बहन ने उन्हें आवाज दी थी और सामान्य नागरिक मानकर उनसे कहा,साहब भुट्टे लेते जाओ तो उन्होंने अपना वाहन रुकवाया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बिना ट्रैफिक अवरुद्ध किये  बहन के  साथ भुट्टा भी खाया। वे भुट्टा अपने साथ भी ले गए। उपस्थित नागरिकों के साथ उन्होंने तसल्ली से छायाचित्र  भी खिंचवाए ।  

योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया: समीक्षा बैठक में नहीं आए अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटेगा

कमिश्नर ने जारी किया एक दिन का वेतन रोकने का आदेश विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में हुई विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कड़ा एक्शन लिया है। मंडलायुक्त ने इन अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है।  सीएम योगी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित जिन अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त ने कार्रवाई की है उनमें सीएंडडीएस यूनिट 14, 19 और 42 (तीनों यूनिट) के परियोजना प्रबंधकगण, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएसएस)-प्रथम के अधिशासी अभियंता और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शामिल हैं।  समीक्षा बैठक और मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंडलायुक्त ने अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। इन अफसरों के खिलाफ शासन को भी पत्र लिखा है।

रेखा गुप्ता की सुरक्षा बदलने का फैसला, CRPF की जगह दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा

नई दिल्ली केंद्र ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी गई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। कुछ दिन पहले ही गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके ऑफिस में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान गुजरात के राजकोट निवासी एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को ‘‘उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया था। इस घटना के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाने वाली सीआरपीएफ की ‘वीआईपी’ सिक्योरिटी विंग को केंद्र के ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई है और अब दिल्ली पुलिस ही फिर से मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ सुरक्षा बढ़ाने का आदेश केंद्र द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया जाना था, लेकिन योजना में बदलाव हुआ और सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमले की जांच के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजी सकारिया भी शामिल है, जो गुजरात के राजकोट का निवासी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- ग्वालियर के पर्यटन क्षेत्र में निवेश को मिलेगा नया आयाम

पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से निवेशकों को करायेंगे अवगत भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में 29 एवं 30 अगस्त को होने वाली रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में निवेशकों से रू-ब-रू होकर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से अवगत करा कर सीधा संवाद भी करेंगे। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और ग्वालियर–चंबल एवं सागर संभाग में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव होगा। ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले इस रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की विशेष उपस्थिति होगी। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इससे ग्वालियर के पर्यटन श्रेत्र में निवेश को नया आयाम मिलेगा। “टाइमलेस ग्वालियर: इकोज़ ऑफ़ कल्चर, स्पिरिट ऑफ़ लेगेसी” थीम पर केन्द्रित यह कॉन्क्लेव पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि कॉन्क्लेव में होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एमओयू एवं अनुबंध भी होंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय समुदाय को पर्यटन आधारित रोजगार प्राप्त होगा और क्षेत्रीय पर्यटन को स्थायित्व के साथ बल मिलेगा। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाएंगे। कॉन्क्लेव में विशेष पर्यटन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों, पर्यटन इकाइयों, हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, होम-स्टे, रिसॉर्ट्स, हैंडलूम/हैंडिक्राफ्ट, साहसिक गतिविधियाँ और सांस्कृतिक धरोहरों को समर्पित स्टॉल शामिल किये जायेंगे। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में दो महत्वपूर्ण सत्र होंगे। पहला “टूरिज़्म ऐज़ अ कल्चरल ब्रिज – ब्रांडिंग ग्वालियर एंड हार्टलैंड ऑफ़ एमपी” विषय पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर, शास्त्रीय संगीत और स्थापत्य कला को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीतियों पर विचार होगा। दूसरा पैनल डिस्कशन “ग्वालियर एंड चंबल राइजिंग – इनबाउंड अपील थ्रू हेरिटेज, लग्ज़री एंड एक्सपीरियंस” विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें विरासत, लग्ज़री स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभवात्मक पर्यटन जैसे नए आयामों पर संवाद होगा।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज जबलपुर में, गौरीघाट महाआरती में भी होंगे शामिल

 जबलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज (25 अगस्त) को 2 दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। वे शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में कई निर्णयों और पहल का शुभारंभ करेंगे।  कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 लाख वय वंदना कार्ड वितरण होगा। मातृ-शिशु सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली योजनाएं और डिजिटल नवाचार के रूप में स्मार्ट चैटबॉट का शुभारंभ और आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। जेपी नड्‌डा भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक लेंगे। वहीं, शाम को गौरीघाट में महाआरती में भी शामिल होंगे। ऐसा रहेगा नड्डा का कार्यक्रम     12 बजे: विशेष विमान से जबलपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे।     12:45 बजे: पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक का समय रिजर्व रहेगा।     3:10 बजे: घंटाघर के पास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंचेंगे। कार्यक्रम 5 बजकर 10 मिनट तक चलेगा।     5:30 बजे: लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित दिवंगत नेता सुभाष चंद्र बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।     6:30 बजे: गौरीघाट पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन करेंगे और महाआरती में शामिल होंगे।     26 अगस्त: दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जबलपुर के दामाद हैं जेपी नड्‌डा जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका बनर्जी नड्डा का मायका जबलपुर में है। नड्डा जब ABVP में थे। उस वक्त देवधर जी ने यह प्रस्ताव रखा था कि उनका मल्लिका बनर्जी के साथ विवाह हो जाएगा, तो अच्छा होगा। मल्लिका बनर्जी भी ABVP में थीं। इसके बाद यह विवाह हुआ। मल्लिका बनर्जी जबलपुर के पुराने जनसंघ के परिवार की बेटी हैं। उनकी मां जयश्री बनर्जी जबलपुर से सांसद और विधायक रह चुकी हैं। जेपी नड्डा जब भी जबलपुर आते है,तो ससुराल में जरूर रूकते हैं।

दिल्ली मेट्रो टिकट रेट अपडेट: अब कितने में होगी आपकी यात्रा?

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है. DMRC ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं. नए नियमों के तहत किराए में एक रुपये से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी. DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे "मिनिमल इन्क्रीज" यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में लागू किया गया है. नई फेयर स्लैब्स अब सभी रूट्स पर लागू हो गए हैं और यात्री इन्हीं दरों पर यात्रा करेंगे. दूरी के हिसाब से तय किया गया किराया नए किराए के मुताबिक, सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है. वहीं 2-5 किलोमीटर तक का किराया 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है. 5-12 किलोमीटर की दूरी पर किराया 30 रुपये से 32 रुपये और 12-21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये से 43 रुपये कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो ने एक्स पोस्ट में आगे जानकारी दी है कि, 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से 54 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये किया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराया बढ़ोतरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए आज यानी 25 अगस्त 2025 से संशोधित किए गए हैं. वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर है.” नया किराया      मेट्रो में 0-2 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर पहले 10 रुपये किराया लगता था, जो अब बढ़कर 11 रुपये हो गया है.      2-5 किलोमीटर दूरी तक के सफर पर 20 रुपये किराया लगता था, अब यह बढ़कर 21 रुपये हो गया है.      5 से 12 किलोमीटर दूरी के लिए पहले 30 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 32 रुपये लगेगा.      12 से 21 किलोमीटर दूरी के लिए पहले 40 रुपये का किराया था, अब 43 रुपये लगेगा.      21 से 32 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर पहले 50 रुपये लगते थे, अब 54 रुपये लगेंगे.      32 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर पहले 60 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 64 रुपये लगेगा. स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों को मिलेगी छूट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराया बढ़ोतरी के बाद भी उन यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी जो स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं. इसके अलावा ऑफ-पीक घंटों—यानी सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद—अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट भी मिलेगी.

यूपी एक्सीडेंट: बच्चों समेत श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

बुलंदशहर  यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया। देर रात हुआ हादसा घटना को लेकर बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। आठ लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं। ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है। जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ, वो पुलिस की हिरासत में है।    मृतकों की जानकारी… 01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक)  02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज घायलों का नाम पता 01. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 02. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 03. प्रिंस पुत्र विनोद(उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 04. मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 05. दिव्या पुत्री राजीव(उम्र-14 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 06. शकुंतला पत्नी अजीत( उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 07. पातीराम पुत्र गोपी (उम्र-75 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 08. मुस्कान पुत्री राजू(उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 09. रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद 10. जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष)  निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 12. कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 14. आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 16. रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 17. आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 18. संध्या पुत्री सुरेन्द्र(उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 19. कन्छा पत्नी रामसहाय(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 20. रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान(उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायूं 22. भूदेवी पत्नी जंगाली (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 23. लेखराज पुत्र नेमसिंह (उम्र-40 वर्ष) निवासी भैंसौरा  24. सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज 25. प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज 26.मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज 27. खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 28. गनेश पुत्र वीरफल(उम्र-28 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 29. जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 30. खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 31. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 32. भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 33. सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 34. विजय पुत्र कालीचरण (उम्र-07 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 35. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 36. नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 37. अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 38. बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 39. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 40. पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 41. रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ0 जवाहरपुर बदायूं 42. संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंज 43. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 … Read more

इंजीनियर को जूते से पीटने का मामला: बलिया में BJP नेता की गिरफ्तारी पर बवाल

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर सिंह द्वारा दफ्तर में घुसकर बिजली विभाग के इंजीनियर को जूते से पीटने के मामले में नया मोड़ आ गया है. जब पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो वहां हंगामा खड़ा हो गया. मुन्ना बहादुर ने पुलिस की गाड़ी में बैठने से मना कर दिया और उनके समर्थकों ने भी मौके पर जमकर बवाल काटा. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने घसीट कर मुन्ना को गाड़ी में बैठा लिया और वहां से निकल गई.  पुलिस और बीजेपी समर्थकों में झड़प यह घटना बलिया में बीते रविवार को हुई. बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर, जिन्हें पुलिस ने इंजीनियर को पीटने के आरोप में हिरासत में लिया था, सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल ले जाए गए. मेडिकल जांच के बाद जब पुलिस उन्हें वापस गाड़ी में बिठाने लगी, तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसी बीच, सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. ऐसे में पुलिस को मुन्ना को जबरन गाड़ी तक घसीटकर ले जाना पड़ा, जिसके बाद ही वह बैठने को राजी हुए.  हालांकि, पुलिस वाहन में बैठने से पहले मुन्ना बहादुर सिंह ने खूब ड्रामा किया. उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. साथ ही कहा कि उन्होंने लोगों की समस्या उठाई थी, लेकिन इंजीनियर के लोगों ने उनपर हमला किया. अब पुलिस उन्हें ही अरेस्ट कर रही है.  क्या था पूरा मामला? पूरा विवाद शनिवार को बिजली कटौती की शिकायत को लेकर शुरू हुआ. बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर बिजली विभाग के इंजीनियर श्रीलाल सिंह के ऑफिस पहुंचे थे. बातचीत के दौरान दोनों में बहस हुई और मुन्ना ने इंजीनियर को जूते से पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. देखें वीडियो-  इंजीनियर श्रीलाल सिंह ने आरोप लगाया कि मुन्ना ने उनके साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की. वहीं, मुन्ना बहादुर का आरोप है कि इंजीनियर ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की और कर्मचारियों ने उन पर हमला किया.  पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सीओ सिटी श्यामाकांत ने बताया कि इंजीनियर की तहरीर पर मुन्ना बहादुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित इंजीनियर का मेडिकल भी कराया गया है. बीते दिन मुन्ना बहादुर को जिला अस्पताल से गिरफ्तार किया गया. अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस घटना ने बलिया में सियासी माहौल गरमा दिया है.