samacharsecretary.com

AI एजेंट से बदलेगा काम करने का तरीका! Agent क्या है और कैसे करेगा आपकी जगह काम?

नई दिल्ली Open AI ने एक नया चैटजीपीटी एआई टूल ChatGPT Agent पेश किया है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह यूजर्स के लिए एक एजेंट की तरह काम करेगा। यूजर इससे अपना काम करा सकते हैं। जी हां, चैटजीपीटी अब अपने कंप्यूटर का यूज करके यूजर के लिए काम कर सकता है। आपके कई टास्क पूरे कर सकता है। यूजर्स चैटजीपीटी एजेंट से अपने कैलेंडर को देखने और आने वाले इवेंट के बारे में जानकारी देने के लिए कह सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप कोई रेसिपी बनाना चाहते हैं तो उसमें लगने वाले सामान को खुद ऑर्डर करने की जरूरत नहीं है। आप चैटजीपीटी एजेंट टूल का यूज करके चैटबॉट को रेसिपी में लगने वाले सामान को ऑर्डर करने के लिए कह सकते हैं। इसका मतलब है कि आपकी जगह कई काम आप अपने एआई एजेंट से करा सकते हैं। आइये, डिटेल में इसके यूज के बारे में जानते हैं। क्या है ChatGPT Agent? ChatGPT का यह नया एजेंटिक सिस्टम है, जो यूजर्स के काफी काम आएगा। OpenAI के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, जब आप एजेंट को कुछ भी करने को कहेंगे तो चैटजीपीटी बुद्धिमानी से वेबसाइटों को नेविगेट करेगा, रिजल्ट को फिल्टर करेगा, जरूरत पड़ने पर आपको सुरक्षित रूप से लॉग इन करने के लिए भी कहेगा। इतना ही नहीं, वह एनालिसिस करेगा और स्लाइडशो के साथ स्प्रेडशीट भी देगा, जिसे आप एडिट कर पाएंगे। खुद के वर्चुअल कम्प्यूटर का करेगा यूज बता दें कि चैटजीपीटी इसके लिए अपने खुद के वर्चुअल कम्प्यूटर का यूज करता है। यूजर्स के दिए गए निर्देशों के आधार पर कठिन वर्कफ्लो को शुरू से अंत तक संभालने के लिए तर्क और क्रिया के बीच आसानी है शिफ्ट करता है। इसका खासियत है कि यूजर के पसा हमेशा कंट्रोल रहता है। ChatGPT कोई भी जरूरी काम करने से पहले यूजर से परमिशन मांगेगा। आप जब भी चाहें तब उसके द्नारा किए जाने काम को रोक सकते हैं। कैसे कर पाएंगे यूज? बता दें कि प्रो, प्लस और टीम यूजर्स आज यानी 18 जुलाई, 2025 से किसी भी बातचीत में किसी भी समय 'एजेंट मोड' का यूज कर सकते हैं। इसके लिए मोड को सिलेक्ट करना होगा। यह मोड आपको कंपोजर में जाकर टूल ड्रॉपडाउन आइकन पर क्लिक करने पर मिलेगा। ड्रॉपडाउन मेन्यू में ChatGPT के नई एजेंट टूल को एक्सेस कर पाएंगे। फिर आपको बस अपने काम के बारे में बताना है, चाहे वह डीप रिसर्च हो या फिर स्लाइड शो बनाना हो। जैसे ही एजेंट काम करना शुरू कर देगा। आपकी स्क्रीन पर इसकी डिटेल लिखकर आ जाएगी। इससे आप जान पाएंगे कि चैटजीपीटी क्या कर रहा है। आप कभी भी ब्राउजर को रोक सकते हैं और कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं। आपके लिए ये काम करेगा एजेंट ChatGPT के अनुसार, यह एक पावरफुल टूल है। हालांकि, आगे आने वाले समय में इसमें और भी सुधार किए जाएंगे। ChatGPT Agent में भी कई टूल्स मिल रहे हैं। इसमें एक वीजुअल ब्राउजर है, जो वेब के साथ ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के जरिए कम्युनिकेट करता है। इसके अलावा, एक टेक्स्ट बेस्ड ब्राउजर भी है। इन सब की मदद से चैटजीपीटी एजेंट अब वेबसाइटों से जुड़ सकता है और बटनों पर क्लिक करने, कंटेंट को फिल्टर करने और केवल जरूरी जानकारी इकट्ठी करने जैसा काम कर सकता है।

iOS 26 अपडेट कब आएगा? iPhone में होंगे ये धमाकेदार बदलाव

नई दिल्ली Apple ने अपनी सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2025 में iOS 26 को पेश किया था. ये अपडेट पुराने iOS वर्जन से बिल्कुल अलग है. डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. खास बात ये है कि इसमें Apple ने कई AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े फीचर्स को भी शामिल किया है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल हो गया है. Apple फिलहाल आईओएस 26 का बीटा वर्जन टेस्ट कर रहा है. खबरों की मानें तो कंपनी इसका पब्लिक बीटा 23 जुलाई 2025 को लॉन्च कर सकती है. इसी दिन Apple iPadOS 26, macOS 26 और watchOS 26 का पब्लिक बीटा वर्जन भी जारी करने वाली है. अगर बात करें फाइनल और स्टेबल वर्जन की, तो उम्मीद है कि Apple इसे सितंबर में iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ रिलीज करेगा. हालांकि, कंपनी ने इसकी ऑफिशियल तारीख अभी नहीं बताई है. iOS 26 में क्या-क्या नया मिलेगा? Apple ने आईओएस 26 को एक नए Liquid Glass डिजाइन के साथ पेश किया है, जो देखने में ज्यादा मॉडर्न और ट्रांसपेरेंट है. इसके अलावा यहां जानिए वो टॉप फीचर्स जो इस बार यूजर्स को मिलने वाले हैं:     Apple Intelligence को और भी ज्यादा पावरफुल बनाया गया है, जिससे Siri और दूसरी AI सर्विसेस पहले से बेहतर काम करेंगी.     Messages ऐप में अब यूजर्स को कस्टम बैकग्राउंड, पोल्स बनाने का ऑप्शन, थीम बेस्ड चैट और ग्रुप टाइपिंग इंडिकेटर जैसे नए फीचर्स मिलेंगे.     Phone ऐप में अब कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर जुड़ गए हैं.     Apple Music और Maps ऐप्स को भी ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है, जिससे डेली टास्क करना आसान हो जाएगा.     फोन की बैटरी बचाने के लिए Adaptive Power Mode जोड़ा गया है, जो चार्जिंग टाइम भी सही-सही बता सकता है. किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 26 अपडेट? अगर आप सोच रहे हैं कि आपका iPhone इस अपडेट के लायक है या नहीं, तो यहां देखें किन डिवाइसेज़ को मिलेगा आईओएस 26:     iPhone SE (2nd जेनरेशन और इसके बाद के मॉडल)     iPhone 12 सीरीज     iPhone 13 सीरीज     iPhone 14 सीरीज     iPhone 15 सीरीज     iPhone 16 सीरीज आईओएस 26 सिर्फ एक छोटा सा सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं, बल्कि Apple की तरफ से एक बड़ा टेक्नोलॉजिकल जंप है. नए डिजाइन, स्मार्ट AI फीचर्स और बेहतर बैटरी के साथ ये अपडेट iPhone यूजर्स के लिए काफी कुछ बदलने वाला है. अब देखना ये है कि इसका फाइनल वर्जन कब आता है, और यूजर्स को कैसा अनुभव देता है.

सार्वजनिक मंच पर अश्लीलता का आरोप, यूजर्स बोले- कौन तय करेगा मर्यादा?

नई दिल्ली एलन मस्क की AI कंपनी xAI एक बार फिर विवादों में है. इस बार मुद्दा है उनके चैटबॉट Grok में जोड़े गए नए फीचर Companion Mode को लेकर. इस मोड में दो वर्चुअल कैरेक्टर, Annie (एक एनिमे स्टाइल लड़की) और Bad Rudy (एक गुस्सैल एनिमेटेड पांडा) शामिल किए गए हैं, जो यूजर से बात करते हैं, लेकिन इनका व्यवहार और भाषा इतनी बोल्ड और आपत्तिजनक है कि सोशल मीडिया से लेकर एक्सपर्ट्स तक सभी ने चिंता जताई है. क्यों हो रहा है Companion Mode पर विवाद? Companion फीचर में Annie नाम की AI गर्लफ्रेंड खुद को ऐप खोलते ही यूजर की साथी बताने लगती है. बातचीत के दौरान Annie न सिर्फ फ्लर्ट करती है, बल्कि अगर उसे बातचीत “अच्छी लगे”, तो वह खुद को छोटे कपड़ों में दिखाने लगती है. कई यूजर्स ने दावा किया है कि वह वर्चुअली अपने कपड़े भी उतार देती है और अश्लील हरकतें करती है. वहीं Bad Rudy नाम का एनिमेटेड रकून भी कम नहीं है. वह बातचीत के दौरान गालियां देता है और बदतमीज लहजे में जवाब देता है. ये दोनों ही कैरेक्टर Grok की छवि को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. समस्या कहां है? जहां कुछ यूजर्स इसे “मज़ेदार और इंटरैक्टिव” मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संस्थाएं और टेक एक्सपर्ट इसे AI के ज़रिए अश्लीलता और महिला विरोधी व्यवहार को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं. नेशनल सेंटर ऑन सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन ने तो Annie जैसे कैरेक्टर्स को “सेक्शुअल कंटेंट फैलाने वाला AI” बताया है. उनका मानना है कि यह फीचर खासतौर पर युवाओं पर गलत असर डाल सकता है और महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह दिखाता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी Grok AI उस समय विवाद में आया था जब उस पर नाजी विचारों और हिटलर को सपोर्ट करने का आरोप लगा था. कौन कर सकता है इस्तेमाल? यह फीचर अभी iOS यूजर्स के लिए Grok ऐप में सीमित तौर पर उपलब्ध है. यूजर को इसे ऐप की सेटिंग में जाकर मैन्युअली ऑन करना होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Bad Rudy का भी एक “एडल्ट वर्जन” ऐप में छिपा हुआ है, जो और भी ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट दिखाता है. अब आने वाला है AI बॉयफ्रेंड? ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, xAI अब Annie की तर्ज पर एक AI बॉयफ्रेंड लाने की तैयारी में है. हालांकि अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कंपनी इसे “सोशल AI एक्सपीरियंस” का हिस्सा बता रही है. एलन मस्क ने इस फीचर को अभी “सॉफ्ट लॉन्च” बताया है और कहा है कि आने वाले समय में इसे और यूजर्स के लिए खोला जाएगा.

TECNO ने दिखाया फ्यूचर फोन: ट्रिपल फोल्ड टेक्नोलॉजी और लगभग 10 इंच की डिस्प्ले

   नई दिल्ली आजकल तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन्स यानी ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन्स की खूब चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में TECNO ने अपना नया ट्रिपल-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोन TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept पेश किया है। यह एक अनोखा डिवाइस है जिसमें दो स्क्रीन हैं और यह अंदर की तरफ तीन बार फोल्ड हो सकता है। इसमें एक बड़ी 9.94 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो पहले से ज्यादा टिकाऊ भी है। जब यह फोन फोल्ड होता है, तो इसकी मोटाई सिर्फ 11.49mm होती है और जब इसे पूरी तरह से खोला जाता है, तो यह सिर्फ 3.49mm पतला हो जाता है, जो इसे अब तक का सबसे पतला ट्रिपल-फोल्ड डिवाइस बनाता है। इनोवेटिव G-स्टाइल ट्रिपल-फोल्ड डिजाइन PHANTOM Ultimate G Fold Concept में एक इनोवेटिव G-स्टाइल डिजाइन है। इसकी बड़ी इंटरनल डिस्प्ले दो बार अंदर की तरफ मुड़ती है, जिससे इस्तेमाल न होने पर मेन स्क्रीन खरोंच और टूट-फूट से पूरी तरह सुरक्षित रहती है। रोजमर्रा के कामों के लिए इसमें एक सुविधाजनक दूसरी कवर डिस्प्ले भी है जो एक सामान्य स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस देती है। इस नई तकनीक का मुख्य आधार एक खास डिजाइन वाला डुअल-हिंज सिस्टम है, जिसमें एक छोटा वॉटरड्रॉप हिंज और एक बड़ा प्राइमरी हिंज शामिल है। जब फोन फोल्ड होता है, तो छोटा हिंज डिस्प्ले के दाहिने हिस्से को बिना गैप के अंदर की तरफ मुड़ने देता है। फिर बड़ा हिंज बचे हुए हिस्से को उसके ऊपर मोड़ता है। एक सेल्फ-लॉकिंग मैकेनिज्म यह सुनिश्चित करता है कि बंद होने पर डिवाइस पूरी तरह से गैप-फ्री और सुरक्षित रहे। यह एंडवांस्ड इंजीनियरिंग नए इस्तेमाल के तरीकों को भी संभव बनाती है। बड़े हिंज में एक कस्टम-डिजाइन वाला डुअल-कैम डिजाइन मल्टी-एंगल होवरिंग को सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइस को आंशिक रूप से फोल्ड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। मिलती है बड़ी डिस्प्ले जब फोन पूरी तरह से खोला जाता है, तो डुअल-हिंज सिस्टम एक शानदार 9.94 इंच की डिस्प्ले दिखाता है जिसमें बहुत कम क्रीज (मुड़ने का निशान) होता है। यह बिना किसी रुकावट के मिलने वाली बड़ी स्क्रीन फोन को पॉकेट में रखने वाले स्मार्टफोन से एक टैबलेट में बदल देती है, जिससे मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने के लिए एक बड़ी जगह मिलती है। फ्लैगशिप फीचर्स TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept की मोटाई फोल्ड होने पर सिर्फ 11.49mm है, जो आज के कई डुअल-फोल्ड स्मार्टफोन के बराबर है। पूरी तरह से खोले जाने पर यह डिवाइस 3.49mm की अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल हासिल करता है, जो इसे अब तक का दुनिया का सबसे पतला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन बनाता है। इसमें एक हाई-परफॉरमेंस चिपसेट, ट्रिपल-कैमरा सिस्टम और 5000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी शामिल है। 2024 में टेक्नो ने अपना अल्ट्रा-थिन ट्रिपल-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोन PHANTOM ULTIMATE 2 पेश किया था, जिसे MWC 2025 में दिखाया गया था और इसने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं।

YouTube का नया धमाका! अब वीडियो को दे सकेंगे ‘Hype’ रिएक्शन

नई दिल्‍ली  यूट्यूब ने भारत में 'हाइप' (Hype) नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। यह छोटे और मझोले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अपनी पहुंच बढ़ाने और कमाई के अवसर पैदा करने का नया तरीका है। यह उन क्रिएटर्स पर केंद्रित है जिनके 500 से 5,00,000 सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब का हाइप फीचर एक तरह का इंगेजमेंट टूल है, जो दर्शकों को अपने पसंदीदा वीडियो को 'हाइप' करने की सुविधा देता है। यह 'लाइक', 'शेयर' और 'सब्सक्राइब' से परे जाकर क्रिएटर्स को समर्थन देने का नया तरीका है। छोटे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अक्सर नए दर्शकों तक पहुंचना बड़ी चुनौती होती है। भले ही उनके पास एक समर्पित फैनबेस हो। एल्गोरिथम बड़े चैनलों को अधिक प्राथमिकता देता है। गेम चेंजर हो सकता है साब‍ित हाइप फीचर छोटे क्रिएटर्स को 'लेवल प्लेइंग फील्‍ड' प्रदान करता है। जब दर्शक किसी वीडियो को हाइप करते हैं तो उस वीडियो को पॉइंट्स मिलते हैं। कम सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स के वीडियो को बोनस पॉइंट्स मिलते हैं। इससे उन्हें लीडरबोर्ड पर ऊपर आने में मदद मिलती है। बढ़ी हुई विजिबिलिटी का सीधा मतलब है ज्‍यादा व्यूज, ज्‍यादा सब्सक्राइबर और अंत में ज्‍यादा कमाई। जब कोई वीडियो 'एक्‍सप्‍लोर' सेक्शन के तहत टॉप 100 हाइप्ड वीडियो के लीडरबोर्ड में आता है या उसे यूट्यूब होम फीड में प्रमोट किया जाता है तो यह नए दर्शकों तक पहुंचता है, जिससे चैनल की ग्रोथ में तेजी आती है। ऑडियंस एनगेजमेंट की समस्‍या का समाधान दर्शक केवल यूजर होते हैं। उन्हें क्रिएटर्स का समर्थन करने के लिए सक्रिय तरीके कम मिलते हैं। Hype दर्शकों को अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने की अनुमति देता है। यह 'पॉइंट्स' के रूप में सीधा फीडबैक देता है कि कौन सी सामग्री दर्शकों को सबसे ज्‍यादा पसंद आ रही है। मजबूत दर्शक जुड़ाव ब्रांड निष्ठा को बढ़ाता है। जब दर्शक महसूस करते हैं कि वे किसी चैनल की सफलता में योगदान दे रहे हैं तो वे अधिक लॉयल बनते हैं। यह भविष्य में मोनेटाइजेशन के नए अवसर पैदा कर सकता है, जैसे कि सशुल्क 'Hype' विकल्प या विशेष प्रशंसक लाभ। चूंकि Hype दर्शकों की ओर से दिया जाता है, यह सीधे तौर पर दर्शकों की पसंद और सामग्री की क्‍वालिटी को दर्शाता है। 'हाइप्ड वीडियो' को बैज भी मिल सकते हैं जो दर्शाते हैं कि वे दर्शकों के पसंदीदा हैं। जब गुणवत्ता वाली सामग्री को पहचान मिलती है तो यह क्रिएटर्स को बेहतर सामग्री बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह अंत में पूरे प्लेटफॉर्म पर सामग्री के समग्र स्तर को ऊपर उठाता है। इससे ज्‍यादा दर्शक आकर्षित होते हैं और विज्ञापन राजस्व बढ़ता है। छोटे क्रिएटर्स के पास अक्सर यह समझने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं होता है कि कौन सी सामग्री सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाइप्ड वीडियो और लीडरबोर्ड रैंकिंग क्रिएटर्स को यह समझने में मदद करेगी कि उनके दर्शक किस प्रकार की सामग्री के साथ सबसे अधिक 'वाइब' कर रहे हैं। बिजनेस पर सीधा इंपैक्ट यह डेटा क्रिएटर्स को अपनी कंटेंट स्‍ट्रैटेजी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे वे ऐसी सामग्री बना सकें जो उनके दर्शकों के साथ अधिक प्रतिध्वनित हो। यह अंत में चैनल की निरंतर ग्रोथ और मोनेटाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण है। तुर्की, ताइवान और ब्राजील में बीटा परीक्षण के शुरुआती चार हफ्तों में 50 लाख से से अधिक Hype और 50,000 से अधिक चैनलों की भागीदारी, भारत में इस फीचर की संभावित सफलता और व्यापार प्रभाव का एक मजबूत संकेत देती है।

ऑयली स्किन से परेशान? घर पर बनाएं ये DIY टोनर, पाएँ दमकता चेहरा

ऑयली स्किन वालों के लिए सही टोनर चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह स्किन पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले महंगे केमिकल युक्त टोनर की बजाय घर पर बने नैचुरल DIY टोनर ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये टोनर स्किन पर सॉफ्ट होते हैं और किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा कम होता है। यहां कुछ बेहतरीन DIY टोनर की जानकारी दी गई है, जो ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में- गुलाब जल और एलोवेरा टोनर गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है, जबकि एलोवेरा स्किन को कूल (ठंडा) रखने में सहायक होता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। इसलिए एक कप गुलाब जल में आधा कप एलोवेरा जेल मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें और अपने फेस पर अप्लाई करें। ग्रीन टी टोनर ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करने और ऑयल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए ग्रीन टी को उबालकर ठंडा करें और कॉटन पैड से स्किन पर लगाएं या स्प्रे करें। एप्पल साइडर विनेगर टोनर यह त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है और एक्स्ट्रा सीबम को कम करता है। इसलिए एक भाग एप्पल साइडर विनेगर में तीन भाग पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें और फिर स्किन पर अप्लाई करें। नीम और तुलसी टोनर नीम और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में मुट्ठी भर नीम और तुलसी की पत्तियों को उबालकर ठंडा करें और छानकर स्प्रे बॉटल में स्टोर करें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें। खीरा और पुदीना टोनर खीरा स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, और पुदीना ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। इसलिए खीरे का रस निकालकर उसमें पुदीने का अर्क मिलाएं और बोतल में भर लें। विच हेज़ल टोनर विच हेज़ल एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट है, जो पोर्स को टाइट करता है और ऑयल को कम करता है। ऐसे में विच हेज़ल और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर टोनर तैयार करें और कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा और ग्रीन टी टोनर यह स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है और ऑयल कंट्रोल करता है। इसलिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में तीन चम्मच उबले हुए ग्रीन टी मिलाएं और कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर लगाएं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले 3 असरदार योगासन: नसों की ब्लॉकेज होगी दूर, शरीर रहेगा लचीला

सेहतमंद रहने के लिए आपको फ‍िज‍िकली और मेंटली फ‍िट रहना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। हेल्‍दी रहने के ल‍िए ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यही हमारे अंगों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है। जब ब्‍लड सर्कुलेशन हमारे शरीर में सही रहता है, तो न सिर्फ दिल और दिमाग हेल्‍दी रहते हैं, बल्कि थकान, सिरदर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आपको बता दें क‍ि कुछ योगासन हैं ज‍िन्‍हें करने से ब्लड सर्कुलेशन को नेचुरल तरीके से बेहतर किया जा सकता है। रोजाना कुछ योगाभ्यास करने से Blood Circulation संतुलित रहता है। इससे हमारे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ असरदार योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। आइए उनके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं – अधोमुख श्वानासन ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के ल‍िए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को सीधा करते हुए ह‍िप्‍स को ऊपर की तरफ उठाना होता है। ताक‍ि त्र‍िकोण बन सके। इससे आपके द‍िमाग में सही तरीके से खून का प्रवाह होता है। आपके पैर तो मजबूत बनते ही हैं, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है। हलासन इस योगासन को करते समय आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाना होता है। इस दौरान आपको अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट देना होता है। इसके बाद शरीर को स्थिर रखें। पैरों को घुमाते हुए सिर की तरफ लाएं। बाद में पंंजों को जमीन से लगाएं। अब दोनों हाथों को खोलकर जमीन पर फैला लें। ये भी ब्‍लड सर्कुलेशन को सुधारने में कारगर है। आपको बता दें क‍ि इससे स्‍ट्रेस को भी कम क‍िया जा सकता है। विपरीत करणी आसन विपरीत करणी आसन का रोजाना अभ्‍यास करने से न स‍िर्फ ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्‍क‍ि आपके शरीर को और भी कई फायदे म‍िलते हैं। इसको करने के ल‍िए आप पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने ह‍िप्‍स को दीवार से छूने दें। इसके बाद पैरों को दीवार के साथ ही ऊपर उठाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन दिल की तरफ बढ़ता है। इन बातों का रखें ध्‍यान     प्रेग्‍नेंसी में इन योगासनों को करने से बचना चाह‍िए।     कोई चोट या बीमारी है तो न करें। या डॉक्‍टर से कंसल्‍ट करें।     दिल की बीमारी होने पर भी इसे करने से बचें। योग के अन्‍य फायदे     शरीर को बनाए लचीला।     पोश्चर सुधारे।     ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करे।     वजन कम करने में फायदेमंद।     मसल्‍स पेन से द‍िलाए राहत।     शरीर की अकड़न दूर करे।     तनाव और चिंता कम करे।     नींद की क्‍वाल‍िटी सुधारे।  

भाग्य के राज़: जिन खुशकिस्मत लोगों को मिलती हैं ये चीजें, वे छूते हैं सफलता की ऊंचाइयां

अक्सर हम किसी इंसान से मिलते हैं और हमारे मन में यही आता है कि ये इंसान वाकई कितना भाग्यशाली है। दरअसल हम सभी की भाग्यशाली होने की परिभाषा बड़ी अलग-अलग होती है। किसी को एक अच्छी नौकरी होना भाग्यशाली होने की निशानी लगता है तो किसी को पुश्तैनी धन-दौलत होना या शानदार लव लाइफ होना। खैर, ये लोगों के अपने-अपने पैमाने हैं। हालांकि महान विद्वान और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति में कुछ ऐसे व्यक्तियों का जिक्र किया था, जो उनकी नजरों में वाकई बेहद भाग्यशाली होते हैं। आचार्य कहते हैं कि जिन लोगों के पास ये कुछ चीजें मौजूद हैं उन्हें तो खुद को किस्मत वाला ही समझना चाहिए क्योंकि हर इंसान के नसीब में यह नहीं होता। तो चलिए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को भाग्यवान बनाने वाली ये चीजें कौन सी हैं। जिसके पास हो दान-पुण्य करने का सामर्थ्य आचार्य चाणक्य अपने एक श्लोक में इस बात का जिक्र करते हैं कि जिस व्यक्ति में दान-पुण्य करने का सामर्थ्य है, वो भी बहुत किस्मतवाला ही होता है। दरअसल कोई भी व्यक्ति दान-पुण्य करने में सामर्थ्य तब होता है, जब उसके पास पर्याप्त धन होता है और उसे खर्च करते हुए, व्यक्ति को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। आचार्य कहते हैं कि पिछले कई जन्मों के पुण्य के कारण ही मनुष्य को ये सौभाग्य प्राप्त होता है। जिसका साथ दे उसकी सेहत आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों की सेहत उनका साथ देती है, उनसे ज्यादा भाग्यशाली भी दूसरा कोई नहीं। इस दुनिया में सबसे बड़ी दौलत इंसान की सेहत ही होती है। यदि व्यक्ति स्वास्थ्य ना हो और कोई ना कोई रोग उसे घेरे रहे, तो लाखों की धन संपदा भी बेकार ही जान पड़ती है। आचार्य कहते हैं कि अगर आप भरपेट भोजन कर पा रहे हैं और उसे पचाने में आपको कोई परेशानी भी हो रही है; तो आपको खुद को किस्मतवाला ही समझना चाहिए। अच्छे जीवनसाथी का होना है सौभाग्य की निशानी आचार्य चाणक्य के अनुसार एक अच्छे जीवनसाथी का मिलना भी सौभाग्य की निशानी है, जो हर किसी की किस्मत में नहीं होता। एक अच्छा जीवनसाथी आपके हर सुख-दुख में साथ खड़ा मिलता है और उसके साथ जीवनयात्रा थोड़ी आसान हो जाती है। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में एक अच्छा पार्टनर है और उसका दांपत्य जीवन सुखी है, तो वो इंसान यकीनन ही बेहद भाग्यशाली हैं। मेहनत से बना सकते हैं अपना भाग्य इन सभी बातों के साथ ही आचार्य चाणक्य का कहना यह भी है कि अगर किसी इंसान को किस्मत का साथ ना भी मिले, तो वो अपनी मेहनत के बल पर खुद को भाग्यवान बना सकते है। अपनी नीति में आचार्य कहते हैं कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और जो व्यक्ति मेहनत करने से पीछे नहीं हटता, वो अपनी किस्मत खुद चमका देता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में कुछ बहुत बड़ा करते हैं, जो शायद सिर्फ भगवशाली लोगों के बस की भी बात नहीं।  

WHO ने HIV की रोकथाम के लिए लेनाकापाविर के इस्तेमाल को मंजूरी दी

नई दिल्ली विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ह्यूमन इम्युनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम (HIV) की रोकथाम के लिए लेनाकापाविर (Lenacapavir) के इस्तेमाल को मंदूरी दे दी है. यह दवा HIV की रोकथाम की दिशा में एक मील की पत्थर की तरह साबित हो सकती है. यह दवा उन लोगों के लिए खासतौर पर जीवनरक्षक है जिन्हें HIV एक्सपोजर का रिस्क ज्यादा होता है, यानी सेक्स वर्कर या ऐसे लोग एचआईवी मरीजों के इलाज या देखरेख के काम से जुड़े हैं. WHO ने वैश्विक एचआईवी रोकथाम के प्रयासों को मजबूत करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए और इस दौरान उन्होंने लॉन्ग टर्म सुरक्षा देने वाली इस एंटीरेट्रोवायरल दवाई को मंजूरी दी. लेनाकापाविर को मंजूरी घोषणा 14 जुलाई को पूर्व अफ्रीकी देश रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित 13वें अंतर्राष्ट्रीय एड्स सोसाइटी सम्मेलन में की गई. अमेरिका पहले ही दे चुका है मंजूरी हालांकि अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने लेनाकापाविर को पहले ही मंजूरी दे दी थी. एचआईवी की रोकथाम के लिए ये इंजेक्शन साल में दो बार प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PrEP) उपचार की स्थिति में दिया जाता है. इस इंजेक्शन को 2022 में एचआईवी के इलाज के लिए मंजूरी मिली थी. यह ट्रायल के दौरान एचआईवी संक्रमण से बचाने में असरदार साबित हुआ है. Theweek.in की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा कि हालांकि एचआईवी का टीका अभी तक नहीं बन पाया है लेकिन यह नई दवा, जिसे साल में केवल दो बार बस लेने की जरूरत होती है, अभी की सबसे अच्छी नई दवा है. बढ़ता बोझ, घटती सुरक्षा यह कदम दुनिया भर में एचआईवी रोकथाम के वित्तपोषण में आ रही कमी के कारण उठाया गया है.  केवल 2024 में ही लगभग 13 लाख लोग एचआईवी से संक्रमित हुए. इनमें से ज्यादातर लोग सेक्स वर्कर, पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वाले पुरुष, ट्रांसजेंडर, नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाने वाले लोग, जेल में बंद लोग और बच्चे व किशोर थे. लेनाकापाविर क्या है? लेनाकापाविर (LEN) अमेरिकी दवा को कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है. यह Capsid Inhibitor नामक दवाओं के एक नए समूह से संबंधित है जो HIV Replication Cycle के कई चरणों को बाधित करके एचआईवी से सुरक्षा देने का काम करता है. LEN पहला PrEP इंजेक्शन है जिसे साल में केवल दो बार दिया जा सकता है.  लंबे समय तक मानव शरीर में असरदार रहने वाला यह इंजेक्शन गोलियों और बाकी ट्रीटमेंट्स की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली है इसलिए यह उन लोगों के लिए काफी मददगार है जिन्हें एचआईवी संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है.

2026 से बंद होंगे नए फीचर्स: Microsoft ने इन यूजर्स को दी चेतावनी

नई दिल्ली Microsoft ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 से Windows 10 यूजर्स के लिए Office ऐप्स में नए फीचर्स देना बंद कर देगा। यह कंपनी का एक और बड़ा कदम है जिसका मकसद यूजर्स को Windows 11 पर ले जाना है। कंपनी चाहती है कि यूजर्स विंडोज 10 के बजाए विंडोज 11 इस्तेमाल करें। हालांकि, सिक्योरिटी अपडेट अक्टूबर 2028 तक मिलते रहेंगे, लेकिन नए फीचर्स का मिलना बंद होने का मतलब है कि लेटेस्ट Office के लिए यूजर्स को अपना ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड करना ही होगा। कब बंद होंगे फीचर्स? फीचर्स कब बंद होंगे, यह समय-सीमा यूजर्स के सब्सक्रिप्शनके हिसाब से अलग-अलग है। माइक्रोसॉफ्ट365 पर्सनल और फैमिली यूजर्स को अगस्त 2026 में वर्जन 2608 के साथ नए फीचर्स मिलने बंद हो जाएंगे। वहीं, एंटरप्राइज कस्टमर्स को अक्टूबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच उनके अपडेट चैनल के आधार पर फीचर्स मिलने बंद हो जाएंगे। सभी वर्जन 2608 फीचर सेट पर ही फ्रीज हो जाएंगे, चाहे आपका सब्सक्रिप्शन कोई भी हो। सिक्योरिटी अपडेट जारी, पर नए फीचर मिलना बंद Microsoft का यह फैसला उनकी पिछली घोषणाओं से काफी अलग है। कंपनी ने पहले Office सपोर्ट को Windows 10 की अक्टूबर 2025 की एंड-ऑफ-लाइफ तारीख के साथ ही खत्म करने की योजना बनाई थी, लेकिन यूजर्स के विरोध के बाद इस साल की शुरुआत में उन्होंने यह फैसला बदल दिया था। हालांकि, द वर्ज ने सबसे पहले बताया था कि कंपनी ने शुरुआत में यह नहीं बताया था कि नए फीचर्स 2026 से बंद हो जाएंगे। करना होगा ये काम इस बदलाव का मतलब है कि Windows 10 यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर Office से जुड़ी समस्याओं के लिए सीमित सपोर्ट मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट का आधिकारिक निर्देश है कि ऐसे यूजर्स Windows 11 में अपग्रेड करें। सपोर्ट स्टाफ केवल ट्रबलशूटिंग असिस्टेंस देगा और चेतावनी देगा कि "तकनीकी समाधान सीमित या अनुपलब्ध हो सकते हैं।" नए फीचर्स एक्सेस करने के लिए यूजर्स को विंडोज 11 में अपग्रेड करना होगा। लेटेस्ट Office टूल्स के लिए Windows 11 जरूरी इस कदम से कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स Windows 11 का इस्तेमाल करें। भले ही Windows 11 हाल ही में Windows 10 को सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डेस्कटॉप OS के तौर पर पीछे छोड़ चुका है, फिर भी लाखों डिवाइस अभी भी पुराने सिस्टम पर चल रहे हैं। कंपनी ने अपग्रेड करने के लिए कई तरह के प्रोत्साहन दिए हैं, जैसे विंडोज बैकअप को इनेबल करने वाले या प्रति डिवाइस $30 का पेमेंट करने वाले Windows 10 यूजर्स के लिए फ्री एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट। जो यूजर्स अपग्रेड नहीं करना चाहते या नहीं कर सकते, उनके लिए Office वेब ऐप्स नए फीचर्स एक्सेस करने का एक ऑप्शन बने रहेंगे। हालांकि, डेस्कटॉप एक्सपीरियंस अगस्त 2026 के बाद स्थिर रहेगा, जिससे एक ऐसा सिस्टम बनेगा जहां आधुनिक Office क्षमताओं के लिए Windows 11 की जरूरत होगी।