samacharsecretary.com

करवा चौथ 2025: सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये 5 स्टाइलिंग ट्रिक्स

करवा चौथ हर सुहागन के लिए सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि सजने-संवरने का त्योहार भी है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह शृंगार करती हैं। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे और उसके पति की नजरें उससे हटे ही न। अगर आप भी चाहती हैं कि इस करवा चौथ पर आपका लुक सभी के दिलों पर छा जाए, तो ये 5 आसान लेकिन असरदार स्टाइलिंग टिप्स आपके काफी काम आएंगे। आइए जानें इस बारे में। अपने स्किन टोन के अनुसार चुनें आउटफिट करवा चौथ पर साड़ी, लहंगा या अनारकली- आप जो भी पहनें, उसका रंग आपकी स्किन टोन के साथ मैच होना चाहिए। गेहुंआ रंगत वाली महिलाओं पर मरून, मैजेंटा या रॉयल ब्लू जैसे गहरे शेड्स बेहद खिलते हैं, जबकि फेयर कॉम्प्लेक्शन पर रेड, पिंक और गोल्डन टोन बहुत आकर्षक लगते हैं। अगर आप मॉडर्न टच चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनें- जैसे डीप बैक या स्लीवलेस डिजाइन। सही ज्वैलरी चुनें करवा चौथ का सोलह श्रृंगार ज्वैलरी के बिना अधूरा है। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत सारे ज्वैलरी भी आपके लुक को खराब कर सकता है। अगर आपकी साड़ी या लहंगा भारी है, तो हल्के गहने पहनें। वहीं, सिंपल आउटफिट के साथ आप स्टेटमेंट नेकलेस या हैवी ईयररिंग्स ट्राय कर सकती हैं। मांगटीका और नथ आपके लुक में रॉयल टच देंगे। गोल्ड और कुंदन ज्वैलरी इस मौके पर सबसे क्लासिक ऑप्शन हैं। लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप व्रत के दौरान सुबह से रात तक आपका मेकअप टिका रहना चाहिए। इसके लिए पहले प्राइमर लगाएं, फिर लाइटवेट फाउंडेशन से बेस बनाएं। रेड या मैरून लिपस्टिक करवा चौथ लुक की पहचान है- इसे अपने आउटफिट के रंग के अनुसार चुनें। आंखों को डिफाइन करने के लिए गोल्डन या ब्राउन आईशैडो और विंग्ड आईलाइनर ट्राय करें। फेस पर हल्का हाइलाइटर लगाना न भूलें, जिससे शाम को चांद के साथ आप भी दमकें। हेयरस्टाइल से पाएं परफेक्ट फिनिश आउटफिट और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी उतना ही जरूरी है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो क्लासिक बन या जूड़ा परफेक्ट रहेगा। इसे ताजे फूलों या गजरे से सजाकर और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। वहीं, मॉडर्न लुक के लिए सॉफ्ट कर्ल्स या साइड-स्वेप्ट हेयरस्टाइल आजमाएं। बस ध्यान रखें कि आपके बाल फ्रिज-फ्री हों। डिटेलिंग पर ध्यान दें कई बार छोटी-छोटी चीजें ही पूरे लुक को संवार देती हैं- जैसे सही तरीके से बिंदी लगाना, नेल पेंट का सही रंग या दुपट्टे को सलीके से ड्रेप करना। अपने आउटफिट के साथ मेल खाती बिंदी और नेल कलर चुनें। इसके अलावा चूड़ियां, पायल और बिछुए जैसे पारंपरिक आभूषण भी आपके लुक को पूरा करेंगे।  

गूगल के एआई में बग खोजो, पाओ 26 लाख रुपये तक का इनाम

गूगल ने बड़े-बड़े हैकर्स और एक्सपर्ट्स को चैलेंज दिया है कि वो उसके AI सिस्टम में खामियां खोजकर दिखाएं। सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए एक नया बग बाउंटी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम में सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स और एथिकल हैकर्स को गूगल के AI सिस्टम में बग खोजने के लिए आमंत्रित किया गया है। अगर कोई गंभीर खामी मिलती है, तो गूगल इसके लिए 30 हजार डॉलर यानी करीब 26 लाख तक का ईनाम दे सकती है। यह प्रोग्राम गूगल के पुराने Vulnerability Reward Program का हिस्सा है, लेकिन अब इसका ध्यान AI की दुनिया पर है। यह पहली बार नहीं है जब गूगल ऐसा कर रहा है, इससे पहले कई रिसर्चर खामी खोजकर 4 लाख 30 हजार डॉलर कमा चुके हैं। किस तरह का AI बग खोजना है? गूगल ने यह भी बताया है कि किस तरह की खामियां खोजने पर ईनाम मिलेगा। मसलन, अगर कोई हैकर गूगल होम को धोखा देकर स्मार्ट दरवाजे का ताला खोल देता है या कोई छुपी हुई कमांड इस्तेमाल करके जीमेल से किसी के ईमेल की समरी निकालकर तीसरे व्यक्ति को भेज देता है। उसे एक गंभीर AI बग माना जाएगा। गूगल ऐसी खतरनाक खामियों को पहले से ढूंढना चाहता है ताकि इनका असल दुनिया में गलत इस्तेमाल न हो। एआई को लेकर कंपन‍ियां क‍ितनी गंभीर हैं, इसका पता गूगल के चैलेंज से चलता है। दुन‍िया की द‍िग्‍गज कंपन‍ियां अपने एआई सिस्‍टम को मजबूत बनाना चाहती हैं। एआई में भव‍िष्‍य बनाकर आप भी संवार सकते हैं अपनी क‍िस्‍मत। NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करें। इतने डॉलर कमा सकते हैं आप गूगल ने अपने मेन प्रोडक्ट्स जैसे- गूगल सर्च, जीमेल, ड्राइव और जेमिनी ऐप्स में खामियां ढूंढने के लिए सबसे ज्यादा ईनाम रखा है, जो 20 हजार डॉलर तक हो सकता है। अगर कोई रिपोर्ट बहुत खास या नई तरह की हो, तो बोनस के साथ यह राशि 30 हजार डॉलर तक पहुंच सकती है। गूगल का कहना है कि पिछले दो सालों में रिसर्चर्स ने AI से जुड़े खतरों को उजागर करके 4 लाख 30 हजार डॉलर से ज्यादा कमा लिए हैं। गूगल लाया कोडमेंडर टूल इस प्रोग्राम के साथ-साथ गूगल ने एक नया AI टूल लॉन्च किया है, जिसका नाम है कोडमेंडर। यह टूल ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर में सिक्योरिटी खामियों को अपने आप ढूंढता और ठीक करता है। अब तक कोडमेंडर ने 70 से ज्यादा खामियों को ठीक किया है। गूगल का कहना है कि इस तरह के टूल दिखाते हैं कि AI न सिर्फ खतरों को ढूंढ सकता है, बल्कि तकनीक को और सुरक्षित बनाने में भी मदद कर सकता है।

200MP कैमरा और 90W चार्जिंग के साथ Vivo V60e लॉन्च, सिर्फ ₹29,999 में

नई दिल्ली वीवो ने उसकी पॉपुलर वी सीरीज में नया स्‍मार्टफोन Vivo V60e लॉन्‍च किया है। इसमें 200 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जिसके जरिए बेहतरीन सेल्‍फी क्‍ल‍िक होने का दावा क‍िया गया है। Vivo V60e में 6500 एमएएच की बैटरी है, जो 90 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 6.77 के फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले के साथ आता है। 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में 12 जीबी तक रैम मिलती है। और इन खूबियों के साथ इस फोन को 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लिया जा सकता है। Vivo V60e प्राइस इन इंडिया Vivo V60e को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। यह नोबल गोल्‍ड और इलीट पर्पल कलर्स में आता है। फोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 31,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 12GB + 256GB मॉडल के दाम 33,999 रुपये हैं। यह फोन एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ऑफलाइन भी मिलेगा। 10 अक्‍टूबर से सेल होगी। Vivo V60e के प्रमुख फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस Vivo V60e में 6.77 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह क्‍वाड कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है जो 2392 × 1080 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन ऑफर करता है। नए वीवो फोन में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनैस है। एमोलेड डिस्‍प्‍ले होने की वजह से इस ब्राइटनैस को पर्याप्‍त कहा जा सकता है। डिस्‍प्‍ले में डायमंड शील्‍ड ग्‍लास प्रोटेक्‍शन दिया गया है, जो फोन को स्‍क्रैच से बचाएगा। Vivo V60e में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर की ताकत है। यह 4एनएम प्रोसेस पर बना है। अधिकतम 12 जीबी रैम फोन में मिल जाती है, लेकिन UFS 2.2 स्‍टोरेज ही मिलता है। फोन में दो सिम लगाए जा सकते हैं। एसडी कार्ड का स्‍लॉट नहीं है। एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 15 पर ये फोन चलता है। Vivo V60e में कैमरा कैमरा इस फोन का बड़ा पॉइंट है। Vivo V60e में 200 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। यह ऑप्‍ट‍िकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। 4के रिकॉर्डिंग इस फोन के जरिए की जा सकती है। फ्रंट में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा सेल्‍फी के लिए दिया गया है। यह फोन इन-डिस्‍प्‍ले ऑप्टिकल फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा स्‍टीरियो स्‍पीकर्स इसमें दिए गए हैं। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाएगी। यह फोन 6500 एमएएच बैटरी से पैक्‍ड है जो 90 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo V60e जल्द भारत में, शानदार 200MP कैमरा और नए रंगों के साथ आएगा बाजार में

मुंबई  Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo V60e होगा. इस स्मार्टफोन को लेकर एक ऑफिशियल पोर्टल पर एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया है. यहां न्यू कलर वेरिएंट, डिजाइन और कैमरा के बारे में डिटेल्स को शेयर किया है. इसमें 200MP का कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा.  Vivo V60e के कई फीचर्स को कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर कंफर्म कर दिया है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें ऑरा लाइट दी है. फोटोग्राफी को बेहतर करने के लिए इसमें कैमरा मोड्स भी दिए हैं, जो खासतौर से इंडियन फेस्टिवल के लिए तैयार किए हैं.  Vivo V60e के दो कलर वेरिएंट  Vivo V60e को लेकर कंपनी ने बताया है कि यह ऑल न्यू कलर थीम में लॉन्च होगा. ये दो कलर वेरिएंट में होगा, जिसमें से एक नोबेल गोल्ड और दूसरा इलाइट पर्पल कलर होगा.  डुअल रियर कैमरा सेटअप  Vivo V60e में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 200MP का अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा दिया है. इसमें अल्ट्रा लार्ज सेंसर है. इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन 30X Zoom दिया है. सेकेंडरी कैमरा 8MP का है. इसके साथ ऑरा लाइट मिलती है. 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है.  ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्टेड डिटेल्स में कंपनी ने बताया है कि इसमें नेक्स्ट लेवल पोर्टेट मिलता है. कंपनी ने बताया है इसमें चार तरह के AI Portrait देखने को मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि 200MP से क्लिक किए गए फोटो में अल्ट्रा HD क्लियरिटी देखने को मिलेगी.  मिलेगी बेहतर ड्यूरेबिलिटी  Vivo V60e में ड्यूरेबिलिटी का ध्यान रखा है, जिसमें IP68/IP69 रेटिंग गी दई है, जो इसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है. कंपनी ने बताया है कि इसमें ड्रॉप प्रोटेक्शन भी है, जिसमें ये कई बार गिरने के बाद डैमेज नहीं होगा. 

UPI ID अब होगी बिल्कुल आपकी स्टाइल में! जानें Paytm पर कैसे करें सेट

नई दिल्ली ​​Paytm ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर सुविधा पेश की है। यह फीचर उन्हें अपनी पसंद की UPI ID बनाने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स अपनी पसंद की यूपीआई आईडी बना पाएंगे, जो उन्हें आसानी से याद भी रहेगी। पेटीएम के बाद अब गूगल पे और फोन पे भी यह सुविधा लाने पर काम कर रहा है। इस सुविधा का उद्देश्य प्राइवेसी को और भी मजबूत करना है। इससे वे लेनदेन करते समय अपना फोन नंबर या ईमेल ID छिपा सकते हैं। अगर आप भी अपने पसंद की यूपीआई आईडी बनाना चाहते हैं को नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं। गूगल पे में भी मिल रही सुविधा? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pay भी Paytm की तरह अपने यूजर्स को यूपीआई आईडी बदलने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, अभी तक मुझे अपने ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिल रही है। यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करता है यह फीचर इस महीने की शुरुआत में इस सुविधा को शुरू करते समय Paytm ने बताया था कि कस्टम ID का उपयोग करने से यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी।यह एक अनोखी डिजिटल पहचान भी बनाती है। Paytm ने इसे सुरक्षित बताते हुए कहा कि इससे उत्पीड़न और पीछा करने जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। यह सुविधा डिजिटल लेनदेन को और भी सुरक्षित बनाती है। इन बैंक्स के साथ मिलता है सपोर्ट शुरुआत में यह सुविधा केवल Yes Bank और Axis Bank के साथ काम कर रही थी। लेकिन, अब HDFC Bank और SBI के जरिए भी ID बदली जा सकती है। नहीं दिखेगा आपको फोन नंबर और ईमेल आईडी अगर कोई Paytm यूजर अपनी ID बदलता है तो उसका फोन नंबर या ईमेल ID बदल जाता है। इसकी जगह कस्टम अल्फान्यूमेरिक टेक्स्ट आता है। इसके बाद "@pt(बैंक का नाम)" लिखा होता है। यह नई ID यूजर्स की पहचान को गोपनीय रखती है। कैसे बनाएं कस्टम यूपीआई आईडी?     Paytm से कस्टम यूपीआई आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में पेटीएम ऐप खोलनी होगी।     उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।     इसेक बाद UPI and Payment Setting में जाएं और फिर “Try Personalised UPI ID” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।     अब एक शीट खुलकर आएगी। आप यहां पर अपनी पसंद की आईडी डाल सकते हैं या फिर लिस्ट में आ रही कोई भी आईडी सिलेक्ट कर सकते हैं।     फिर Confirm पर क्लिक कर दें। इस तरह आसानी से आईडी बदल जाएगी।     उम्मीद है कि जल्द ही यह ऑप्शन फोनपे और गूगल पे में भी मिलने लगेगा।

फोन ओवरहीट हो रहा है? ठंडा रखने के लिए करें ये 4 जरूरी काम

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गए हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जो घर से बाहर निकलते हुए मोबाइल अपने साथ लेकर ना जाए। लेकिन कई बार स्मार्टफोन्स में ओवरहीटिंग की समस्या देखने को मिलती है। फोन के गरम होने से बैटरी की लाइफ कम हो सकती है, डिवाइस धीमा हो सकता है और कभी-कभी तो आग लगकर फटने का खतरा भी होता है। इसलिए जरूरी है कि फोन जैसे ही ओवरहीट होने लगे, कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। लापरवाही बरतने से फोन के फटने का डर भी रहता है। इतने से अधिक तापमान में फोन यूज न करें रिपोर्ट बताती है कि कुछ स्मार्टफोन में टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए सेफ्टी फीचर्स होते हैं। अगर फोन ज्यादा गर्म हो जाए, तो यह खुद-ब-खुद स्टैंडबाई मोड में चला जाता है या अपने आप बंद हो जाता है। ऐपल, सैमसंग और गूगल जैसे ब्रांड्स कहते हैं कि 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फारेनहाइट) से ज्यादा तापमान में फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप फोन को बंद करके रख रहे हैं, तो यह 45 डिग्री सेल्सियस तक सह सकता है, लेकिन इससे ज्यादा गर्मी खतरनाक हो सकती है। स्मार्टफोन कब गर्म होने लगता है? स्मार्टफोन के गर्म होने के कई कारण हो सकते हैं। यदि अगर आप वीडियो कॉल कर रहे हैं, गेम खेल रहे हैं या फोन को चार्जर पर लगाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह गर्म होने लगता है। खासकर सस्ते चार्जर या मोटे कवर का इस्तेमाल करने से हीट और बढ़ सकती है। इंसानों की तरह फोन पसीना नहीं बहा सकते, इसलिए गर्मी अंदर ही जमा होती रहती है। स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा रखने या कई ऐप्स एक साथ चलाने से भी फोन गर्म हो सकता है। फोन का कवर हटा दें फोन गर्म हो जाए तो तुरंत इसके मोटे कवर को निकाल दें, फिर इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां हवा चल रही हो। हवा का प्रवाह फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा, फोन को मोटे कवर में रखने से भी बचना चाहिए। ब्राइटनेस कम करें, लो पावर मोड ऑन करें आप जितना अधिक फोन का इस्तेमाल करते हैं, उतनी ही ज्यादा गर्मी पैदा होगी। जरूरत न हो तो फोन का इस्तेमाल कम करें। स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करें और लो पावर मोड चालू करें। इससे फोन पर कम दबाव पड़ेगा और गर्मी भी कम होगी। बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद करें बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स फोन को गर्म करती हैं। iPhone में स्क्रीन के नीचे से ऊपर स्वाइप करें और अनचाही ऐप्स को बंद करें। एंड्रॉयड में मेन्यू आइकन पर टैप करके या स्क्रीन के नीचे से ऊपर स्वाइप करके ऐप्स बंद करें। इससे फोन के प्रोसेसर को आराम मिलेगा। फोन को बंद कर दें अगर फोन बहुत गर्म हो रहा है, तो उसे बंद कर देना सबसे अच्छा है। इससे हीट कम होगी और डिवाइस को नुकसान होने से बचेगा। कुछ मिनटों बाद डिवाइस को छूकर देखें, यदि यह नॉर्मल तापमान पर आ गया है तो इसे यूज कर सकते हैं।

अच्छी आदतों से रह सकते हैं फिट

  सेहत और खान-पान की आदतों का चोली दामन का साथ है। अगर हम सही और पौष्टिक खाते हैं तो फिट रहते हैं। जहां हमने सही और पौष्टिक आहार पर अपनी पकड़ ढीली की, वहीं नतीजा सामने आ जाता है। कई लोग वैसे संतुलित चलते हैं पर अपनी पसन्द के खाद्य पदार्थों को देखते ही अपना संतुलन खो बैठते हैं। माह में एक दो बार तो ठीक है पर अक्सर ऐसा होता रहे तो नतीजा खराब होगा ही। अगर खाने में कोई गलत आदतें डल गयी हैं तो समय रहते बदलें उन आदतों को। अपनी आदतों के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है ताकि आप और आपका परिवार सेहतमंद बना रह सके। ज्यादा देर तक भूखा रहना भी ठीक नहीं:- कई लोग प्रातः का नाश्ता नहीं करते कि सुबह भूख नहीं लगती या किसी पार्टी में जाना है तो दिनभर भूखे रहते हैं और खाना सामने आते ही उस पर टूट पड़ते हैं। भूख अधिक लगे रहने के कारण खाया भी ज्यादा जाता है और उस समय कैलरीज की तरफ ध्यान भी नहीं जाता। इसी प्रकार रात के खाने के बाद अगर आप सीधे लंच करेंगे तो अंतराल अधिक हो जायेगा और भूख लगेगी तो जरूरत से ज्यादा खाना खाया जाता है। ऐसा करना सेहत के साथ नाइंसाफी है। इन आदतों से सेहत तो खराब होती है है, गैस भी बनती है, पेट पर भी अत्याचार होता है। उसे कितनी मेहनत करनी पड़ती है भोजन पचाने में। ऐसी आदत से छुटकारा पाना ही ठीक है ताकि सेहत और पेट दुरूस्त रह सकें। लंच, डिनर में आर्डर अपने हिसाब से करें:- आज के युवा, युवतियां अक्सर लंच, डिनर का प्रोग्राम सप्ताहांत पर बनाते रहते हैं और दोस्तों के अनुसार ही खाते हैं जो आपकी सेहत पर कुप्रभाव डालते हैं। दोस्तों के साथ बाहर खाना तो नहीं छोड़ सकते पर इतना कर सकते हैं अपना आर्डर अपने हिसाब से दें। कुछ बीच का रास्ता निकालें। जैसे सूप प्लेन (बिना क्रीम वाला) मंगवा सकते हैं, उसी प्रकार बटर नान, परांठे के स्थान पर सादी तंदूरी रोटी मंगवा सकते हैं। सलाद मंगवा सकते हैं। सब्जियों में दाल मक्खनी या नानवेज के स्थान पर मिक्स वैजिटेबल और तंदूरी चिकन मंगवा सकते हैं। मिक्स सब्जी में आपको रेशा भी भरपूर मिलेगा भी नहीं होगा। कोल्ड ड्रिंक्स के स्थान पर सादा पानी या नींबू पानी लें। अंत में डेजर्ट भी हल्का सा लें। शुगर फ्री चीजों के आदी न बनें:- बहुत से लोग वैसे तो मीठा अवायड करते हैं पर शुगर फ्री मिठाई, आइसीम से परहेज नहीं करते बल्कि ज्यादा खा लेते हैं। सेहत को नुकसान पहुंचता है अधिक शुगर फ्री चीजों के सेवन से। न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार दिन भर में शुगर फ्री की गोलियां 2-3 से ज्यादा न लें। प्रयास कर दूध से बनी खाद्य सामग्री में इसका प्रयोग न करें और स्वयं भी इनका सेवन कम करें। नमक ज्यादा खाना भी खतरनाक:- बहुत से लोगों को खाने के साथ अचार, पापड़, सलाद पर नमक डालकर खाने की आदत होती है। उन्हें खाना इनके बिना स्वाद ही नहीं लगता। कभी-कभी अचार, पापड़ खाना ठीक है पर सलाद पर नमक का सेवन भी कम करें। सब्जी में नमक कम डालें, बिना स्वाद चखे सब्जी में नमक और न डालें। चिप्स व अन्य सनैक्स में नमक का प्रयोग प्रिजर्व करने के चक्कर में अधिक होता है। इनमें मौजूद सोडियम हमारे हृदय को बीमार बनाता है। दिन भर में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। हृदय के अतिरिक्त सोडियम किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। स्नैक्स को दोस्त न बनाएं:- अक्सर भूख लगने पर, फ्रिज में रखे रहने पर, घर में रखे रहने पर हम रेडिमेड सनैक्स को भूख मिटाने का सहारा बनाते हैं। ये आदतें बिल्कुल गलत है। आपात स्थिति में कहीं आप बाहर हैं, सफर कर रहे हैं तो ठीक है। घर पर रहने पर इनसे दूरी बनाएं। टीवी देखते समय, पिक्चर देखते समय चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बटर वाले पॉपकार्न न खाएं। न ही कोल्ड ड्रिंक लें। अगर लस्सी, नींबू पानी (नमकीन) आप्शन है तो वही लें।  

घड़ी में फिट बीपी मशीन, शानदार फीचर्स के साथ हुआ भारत में आगमन

नई दिल्ली Huawei ने शुक्रवार को भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch D2 लॉन्च कर दी है। यह एक खास हेल्थ-फोकस्ड स्मार्टवॉच है जिसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत है कि यह ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग कर सकती है। यह एक ऐसा अनोखा फीचर है, जो कि आमतौर पर स्मार्टवॉच में नहीं मिलता। बता दें कि इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। Huawei Watch D2 में ECG, स्किन टेम्प्रेचर सेंसर भी दिए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच में SpO2 यानी ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट सेंसर भी दिए गए हैं। यही वजह है कि यह वॉच फिटनेस के शौकीनों लोगों के लिए बेहद खास है। यह स्मार्टवॉच 80 से ज्यादा वर्कआउट मोड सपोर्ट करती है। कीमत और उपलब्धता भारत में Huawei Watch D2 की कीमत 34,499 रुपये रखी गई है। आप इसे आज से ही Amazon, Flipkart और Rtcindia.net वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 5 अक्टूबर तक इस स्मार्टवॉच को इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ 33,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन में खरीदी जा सकती है। डिस्प्ले और डिजाइन Huawei Watch D2 में 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। इस वजह से इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वॉच में Always-on Display (AOD) मोड मिलता है, जिससे आप हमेशा समय और जरूरी जानकारी देख सकते हैं। बता दें कि बीपी मापने के लिए इस वॉच में 26mm का मैकेनिकल एयरबैग फीचर भी दिया गया है जो ब्लड प्रेशर मापने में मदद करता है। यह स्मार्टवॉच एल्युमिनियम एलॉय से बनी है जो इसे मजबूत और हल्का दोनों बनाती है। Huawei Watch D2 में Ambulatory Blood Pressure Monitorin (ABPM) फीचर है। इसे यूरोप में CE-MDR मेडिकल डिवाइस सर्टिफिकेशन और चीन के National Product Administration से भी सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यानी यह एक मेडिकली सर्टिफाइड डिवाइस है। हेल्थ और फिटनेस फीचर्स ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग के अलावा, Huawei Watch D2 रियल-टाइम सिंगल-लीड ECG डेटा भी देती है। यह आपको इर्रेगुलर हार्ट रिदम और संभावित आपातकाल का पता लगाने में मदद करती है। इसमें और भी कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂, नींद की निगरानी, स्ट्रेस मॉनिटरिंग। यह वॉच आपकी हेल्थ मेट्रिक्स के आधार पर पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर और हेल्थ रिपोर्ट भी देती है। Huawei Watch D2 IP68 रेटिंग के साथ आती है। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करती है और Huawei Health ऐप के जरिए पेयर की जा सकती है। आप इस स्मार्टवॉच से सीधे कॉल उठा सकते हैं, रिजेक्ट कर सकते हैं और कॉल लॉग देख सकते हैं। इसमें नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और मौसम की जानकारी भी दिखाई देती है। फिटनेस के शौकीनों के लिए इसमें 80 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। आप पेयर किए गए ऐप के जरिए वॉच फेस को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि नॉर्मल इस्तेमाल में यह 7 दिनों तक चल सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

3 बार मुड़ने वाला सैमसंग फोन आने को तैयार, कैमरा और डिस्प्ले में जबरदस्त अपग्रेड

नई दिल्ली सैमसंग जल्द ही अपना ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन गैलेक्सी Z ट्राई-फोल्ड लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से यह फोन चर्चा में बना हुआ है। सैमसंग के फोल्ड और फ्लिप फोन पहले ही मार्केट में उपलब्ध हैं और उन्हें काफी पसंद किया जाता है। अब लोगों को तीन बार फोल्ड होने वाला फोन चाहिए। इस साल सैमसंग, ऐपल और वनप्लस जैसे कंपनियों ने एक से एक अच्छे फोन्स पेश किए हैं। अब साल खत्म होने पर आ गया है और अभी एक और बड़ा लॉन्‍च होना बाकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Tri-Fold स्मार्टफोन इस महीने या अगले महीने लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में तारीख भी सामने आ गई है। 30 अक्टूबर या 1 नवंबर को होगा लॉन्च? Yonhap न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग का तीन बार फोल्ड होने वाला फोन 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन में पेश किया जा सकता है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन एक महीने के भीतर मार्केट में आ सकता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग को लेकर सैमसंग ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। तीन बार फोल्ड होने वाले फोन में मिलेगा सैमसंग DeX मोड आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नया फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर वाला फोन दो हिंज के साथ आएगा। इसमें फ्लोटिंग विंडो और सैमसंग DeX मोड दिया जाएगा। साथ ही, इसमें 100x डिजिटल जूम वाला एक एडवांस कैमरा भी मिल सकता है। अभी इस बार पर कोई पुष्टि नहीं है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा या कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। इन लीक हुई जानकारियों के अलावा, ट्राई-फोल्ड फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। कंपनी ने फोन के खास फीचर्स अभी तक टीज नहीं किए हैं। इस बार सैमसंग फोन को लेकर काफी सतर्क है और उसकी खास जानकारियां लीक नहीं होने दे रही है। जहां एक तरह ऐपल अभी भी फोल्डेबल मार्केट में नहीं उतर पाया है, वहीं सैमसंग तीन बार फोल्ड होने वाले फोन के साथ तैयार है। ऐसे में ऐपल के लिए चुनौतियां और भी बढ़ गई हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल भी जल्द अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है।

सुबह खाली पेट पानी पीने से मिलते हैं ये चौंकाने वाले फायदे

क्या आपको पता सुबह उठ कर खाली पेट पानी पीने से कीतने फायदें होते हैं। आईए हम आपको बताते है। अगर आप भी इस आदत का पालन करते हैं तो आपको बता दें कि सुबह खाली पेट पानी पीने से कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। खाली पेट पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून साफ होता है। वैसे तो एक शख्स को सुबह उठकर लगभग 4 से 5 गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन आप इस आदत को डालने की सोच रहे हैं तो शुरुआत एक या दो गिलास से कर सकते हैं। -सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है। खून साफ हो जाने से त्वचा पर भी चमक आती है। -सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। -सुबह उठकर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है। अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू कर दीजिए। -जो लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती। सुबह पेट साफ होने की वजह से ऐसे लोग जो कुछ भी खाते हैं उसका उनके शरीर को पूरा फायदा मिलता है। कब्ज की वजह से होने वाले अन्य रोग भी नहीं होते। -सुबह उठकर पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं।