samacharsecretary.com

सगाई टूटी या सिर्फ अफ़वाह? शादी पोस्टपोन के बाद स्मृति मंधाना के वीडियो ने बढ़ाई हलचल

नई दिल्ली स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मंधाना के हाथ में सगाई की रिंग नहीं दिखी। इससे फैंस हैरान हो गए हैं। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो, शादी पोस्टपोन होने के बाद या फिर उससे पहले शूट किया गया था। ये अभी तक एक सवाल बना हुआ है। गौरतलब हो कि स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। हालांकि, शादी के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई। अगले दिन पलाश भी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब दोनों को छुट्टी मिल गई है, लेकिन दोनों परिवारों ने अभी तक शादी की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।    अब मंधाना ने शुक्रवार को पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह एक प्रमुख टूथपेस्ट ब्रांड के साथ एक पेड पार्टनरशिप थी। हालांकि, फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि उनकी अंगुली में सगाई की अंगूठी नहीं थी। यह पता नहीं चल पाया है कि यह विज्ञापन सगाई से पहले शूट किया गया था या फिर बाद में। फिर भी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।    पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी गौरतलब हो कि स्मृति मंधाना ने शादी पोस्टपोन होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी हैं, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच फिल्मफेयर से बातचीत में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पलक मुच्छल ने बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि परिवारों ने बहुत ही कठिन समय का सामना किया है और मैं बस यही दोहराना चाहूंगी कि हम इस समय में सकारात्मकता में विश्वास रखना चाहेंगे।

अश्विन का बड़ा बयान: भारतीय टीम को लेकर गलतफहमी में है ये खिलाड़ी, बदलाव की सलाह

नई दिल्ली पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को वॉशिंगटन सुंदर की टीम में भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो यह ऑलराउंडर इसी गफलत में रहेगा कि आखिर उसकी भूमिका क्या है। अश्विन ने कहा कि वॉशिंगटन को गेंदबाज़ी ऑलराउंडर माना जाना चाहिए और उन्हें पूरे ओवर दिए जाने चाहिए जिससे बल्लेबाजी में भी उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में केवल सात ओवर फेंके और अभी तक उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘एक बार जब आपने वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखने का फैसला कर लिया, तो आपको उनकी भूमिका एक गेंदबाज के रूप में देखनी होगी जो बल्लेबाजी भी कर सकता है। आपको उन्हें उनके कोटे के सारे ओवर करवाने होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लगातार गेंदबाजी करने पर ही उनकी (वॉशिंगटन) मानसिकता एक ऐसे गेंदबाज की होगी जो बल्लेबाजी भी कर सकता है। अगर वह सिर्फ बल्लेबाजी और कुछ ओवर गेंदबाजी करेगा तो वह यही सोचता रहेगा कि आखिर टीम में उसकी भूमिका क्या है। उसे इस स्थिति में नहीं छोड़ना चाहिए और टीम को उसकी उचित भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।’’ भारत दूसरे वनडे में 358 रन का बचाव करने में नाकाम रहा और दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज बराबर कर ली। पहले वनडे में भारत ने 348 रन बनाए थे और यह मैच 17 रन से जीता था। अश्विन का मानना ​​है कि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में भारतीय टीम को एक अदद फिनिशर की कमी खल रही है। अश्विन ने कहा, ‘‘भारत ने पहले दोनों वनडे में भी बल्लेबाजी से अच्छा फिनिश नहीं किया। हमारे पास हार्दिक पांड्या जैसा फिनिशर नहीं है, तो नीतीश कुमार रेड्डी जैसा बल्लेबाज क्यों नहीं खेला।’’ उन्होंने वॉशिंगटन की जगह नीतीश को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता नहीं है कि वे ऋषभ पंत को फिनिशर के तौर पर देख रहे हैं या नहीं। भारत बल्लेबाजी में अच्छी तरह से फिनिश नहीं कर पा रहा है तो ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर की जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को खिलाना चाहिए।’’

वर्ल्ड टेनिस लीग ने भारत में पहले टूर्नामेंट का फॉर्मेट और मैच शेड्यूल जारी किया

बेंगलुरु  वर्ल्ड टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) ने आज भारत में अपने पहले एडिशन के लिए फॉर्मेट, शेड्यूल और टिकट की डिटेल्स की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होगा, और भारत और दुनिया भर के फैंस के लिए एक नया, हाई-एनर्जी वाला टेनिस शो पेश करने के लिए तैयार है। फेज़ 1 के टिकट अब लीग के ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर बुकमाई शो पर उपलब्ध हैं। वर्ल्ड टेनिस लीग 2025 एक तेज और कॉम्पिटिटिव चार-सेट फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसमें मेन्स सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स और दो डबल्स सेट शामिल हैं। जो कप्तान मैच से पहले टॉस जीतेगा, वह डबल्स कॉम्बिनेशन तय करेगा, जिससे खेल शुरू होने से पहले ही थोड़ी स्ट्रेटेजी जुड़ जाएगी। पारंपरिक टूर्नामेंट के उलट, टाई उस टीम द्वारा जीता जाएगा जो कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा गेम जीतेगी, जिसका मतलब है कि हर गेम और हर पॉइंट मायने रखता है।

रूट के दम पर इंग्लैंड ने बनाए 334 रन, एशेज टेस्ट में 138 रन की नाबाद पारी

नई दिल्ली  इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रिसबेन में अपनी पहली पारी में 334 रन बनाकर आउट हो गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज रूट ने मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा किया था। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 30 पारियों में उनका पहला टेस्ट शतक था। उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर के साथ अंतिम विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन से आगे बढ़ाई। ब्रेंडन डॉगेट ने दिन की 14वीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी विकेट लिया। आर्चर ने उनकी गेंद को हुक किया और मार्नस लाबुशेन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। इंग्लैंड की पारी 76.2 ओवर तक चली। रूट ने 206 गेंदों का सामना किया। 138 रन की पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। उनकी पारी में दो छक्के और दो चौके शामिल हैं। इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जैक क्रॉली ने 93 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके जड़े। हैरी ब्रूक 31 रन, बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने 19-19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल किया और पारी में 6 विकेट झटके। माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉजेट को 1-1 सफलताएं मिली। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन चुके हैं। स्टार्क के नाम 102 टेस्ट में 418 विकेट हो चुके हैं। वसीम अकरम ने 104 टेस्ट में 414 विकेट झटके थे।  

531 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करेगा वेस्टइंडीज, क्राइस्टचर्च टेस्ट में शे होप की शतकीय पारी चमकी

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में 531 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी बहुत खराब रही। उसने 72 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद शे होप और जस्टिन ग्रीव्स ने कैरिबियाई पारी को संभाला। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक होप शतक और जस्टिन ग्रीव्स अर्धशतक बनाकर नाबाद है। वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं और आखिरी दिन उसे जीत के लिए 319 रन और चाहिए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 167 रन पर आउट हो गई थी। न्यूज़ीलैंड ने अपनी दूसरी पारी गुरुवार के स्कोर चार विकेट पर 417 रन पर समाप्त घोषित करने के बजाय खेलना जारी रखा और आखिर में तब आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित की जब उसका कोई फिट बल्लेबाज नहीं बचा था। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए। न्यूज़ीलैंड चौथे दिन के शुरू में 481 रन से आगे था। उसने सुबह 14 ओवर खेले और इस दौरान चार विकेट गंवाए। विल यंग ने 23 रन, माइकल ब्रेसवेल ने 24 रन, मैट हेनरी ने आठ रन, जैकब डफी ने 10 रन और जैक फाउलकेस ने नाबाद 11 रन बनाए। केमार रोच ने ब्रेसवेल, हेनरी और डफी को आउट करके 78 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। वह 37 साल की उम्र में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज़ हैं और अब उनके नाम पर कुल 291 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वह वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। शे होप 116 और जस्टिन ग्रीव्स 55 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। आखिरी दिन उसके पास 6 विकेट होंगे और जीत के लिए बनाने होंगे 319 रन।

क्या कोहली ने कभी लगातार 3 शतक जड़े? IND vs SA से पहले जानें विशाखापट्टनम का रोमांचक आंकड़ा

नई दिल्ली  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। भारत ने पहला मैच 17 रनों से जीता जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में चार विकेट से बाजी मारी। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बैक टू बैक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने रांची में 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के हैं। उन्होंने रायपुर में 93 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। 37 वर्षीय कोहली की नजर अब सेंचुरी की हैट्रिक पर होगी। दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने वनडे करियर में अब तक सिर्फ एक बार सेंचुरी की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने यह कारनामा 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अंजाम दिया था। कोहली तब भारतीय टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 गेंदों में 140 रन जोड़े। यह मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। उन्होंने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में 129 गेंदों में नाबाद 157 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। यह मैच टाई हो गया था। कोहली ने तीसरे मुकाबले में 119 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने चौथे मैच में 16 जबकि पांचवें वनडे में नाबाद 33 रन बनाए। कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। कोहली का विशाखापट्टनम रिकॉर्ड चौंकाएगा! कोहली का विशाखापट्टनम के मैदान पर वनडे रिकॉर्ड चौंकाने वाला रहा है। उन्होंने यहां अभी तक 7 वनडे मैचों में 97.83 के औसत से 587 रन बनाए हैं। यह कोहली के भारत में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम के बाद घर पर सबसे ज्यादा रन पुणे के एमसीए स्टेडियम (551) में जोडे़ हैं। कोहली के बल्ले से विशाखापट्टनम में दो शतक निकली है। उन्होंने 99 रनों की पारी भी खेली है। उन्होंने यहां दो अर्धशतक लगाए हैं। कोहली इस मैदान पर मार्च 2023 के बाद वनडे खेलने उतरेंगे। उस वक्त स्टार क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 35 गेंदों में चार चौकों के जरिए 31 रन जुटाए थे। विशाखापट्टनम में कोहली की वनडे पारियां 118 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2010 117 बनाम वेस्टइंडीज, 2011 99 बनाम वेस्टइंडीज, 2013 65 बनाम नयूजीलैंड, 2016 157* बनाम वेस्टइंडीज, 2018 0 बनाम वेस्टइंडीज, 2019 31 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2023

शमी की गैरमौजूदगी पर सवाल, बुमराह निर्भरता पर हरभजन सिंह की टीम इंडिया को दो टूक सलाह

नई दिल्ली  पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभनज सिंह ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार भारतीय टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाया है। शमी आखिरी बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से खेले थे। तब से शमी को किसी भी भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया है। 35 वर्षीय गेंदबाज इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहा है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया लेकिन फिर भी राष्ट्रीय टीम में वापस नहीं बुलाया गया। वह 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। हरभजन ने साथ ही भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के बिना जीतने की कला सीखने की सलाह दी है। उन्हें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज में आराम दिया गया है।   हरभजन ने रायपुर वनडे में हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''शमी कहां हैं? मुझे नहीं पता कि शमी क्यों नहीं खेल रहे? ठीक है, आपके पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं, अच्छे बॉलर हैं लेकिन बहुत कुछ सीखना है। आपके सो जो अच्छे गेंदबाज हैं, थोड़ा-थोड़ा करके आपने उन्हें साइडलाइन कर दिया। बुमराह का साथ और बगैर बॉलिंग अटैक बिलकुल अलग है। हमें जसप्रीत बुमराह के बिना भी मैच जीतने की कला सीखनी होगी। इंग्लैंड में बुमराह के बगैर मोहम्मद सिराज ने अविश्वसनीय, शानदार थे। भारत ने वे सभी टेस्ट जीते जिनमें बुमराह नहीं खेले। लेकिनं छोटे फॉर्मेट में हमें कहीं ना कहीं ऐसे लोगों को ढूंढना होगा जो आपको मैच जिता सकें, चाहे वो फास्ट बॉलिंग हो या स्पिन। एक-दो ऐसे स्पिनर लाइए जो आकर विकेट ले सकें। कुलदीप यादव हैं, लेकिन बाकी का क्या?'' वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत को रायुपर में खेले गए दूसरे मैच में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज 359 का टारगेट चेज नहीं कर पाए। यह वनडे में भारत के खिलाफ टारगेट चेज करते हुए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। रायपुर में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 8.2 ओवर के स्पेल में 85 रन लुटाकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने रांची में पहले मैच में 7.2 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। भारत को रांची वनडे में 350 का टारगेट देने के बाद 17 रनों से करीबी जीत नसीब हुई थी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।  

टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने वाले सुनील नरेन ने 600 विकेट का रिकॉर्ड किया हासिल

मुंबई  वेस्टइंडीज के घातक स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट में प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है. सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑफ स्पिनर सुनील नरेन ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इसी के साथ ही सुनील नरेन ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया है. सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में बनाया महारिकॉर्ड 37 साल के सुनील नरेन ने शारजाह के मैदान पर ILT20 मैच के दौरान अपने करियर की ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है. सुनील नरेन ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के कप्तान हैं. सुनील नरेन ने शारजाह के मैदान पर बुधवार को शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ ILT20 मैच के दौरान एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए. सुनील नरेन ने इस मैच में शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाज टॉम एबेल को LBW आउट करते ही यह उपलब्धि हासिल की है. IPL का बहुत बड़ा नाम मैच के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन को इस अनोखी उपलब्धि की याद में नंबर 600 वाली एक स्पेशल एडिशन की जर्सी भेंट की. पिछले कुछ सालों में सुनील नरेन ने दुनिया भर की टी20 लीग्स में कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी नाइट राइडर्स, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेला है. सुनील नरेन ने अभी तक 568 टी20 मैचों में 600 विकेट झटके हैं. सुनील नरेन का टी20 क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग फिगर 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बहुत बड़ा नाम हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 681 विकेट 2. ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) – 631 विकेट 3. सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) – 600 विकेट 4. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) – 570 विकेट 5. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 504 विकेट सुपर ओवर में मेडन फेंकने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन टी20 क्रिकेट के इतिहास में सुपर ओवर में मेडन फेंकने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज हैं. सुनील नरेन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में 17 जुलाई 2014 को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील के खिलाफ टी20 मैच का सुपर ओवर MAIDEN फेंकने का अद्भुत कारनामा किया था. सुनील नरेन ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील के खिलाफ इस टी20 मैच के सुपर ओवर में 5 डॉट बॉल और एक विकेट बॉल भी फेंकी थी. सुनील नरेन ने 12 रन का बचाव करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स को रोमांचक जीत दिला दी थी. 

मैथ्यू हेडन का न्यूड वॉक ड्रामा: बेटी ने किया ट्रोल, रूट को लेकर आई राहत

 ब्रिस्बेन इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ दिया. इससे सबसे ज्यादा राहत केवल इंग्लैंड टीम को ही नहीं मिली, बल्क‍ि मैथ्यू हेडन भी इससे खुश हैं..  दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट महान बल्लेबाज रहे मैथ्यू हेडन ने मजाक-मजाक में यह साहसिक वादा कर दिया था कि अगर रूट इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं लगा पाए, तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में न्यूड घूमेंगे.  यह भी पढ़ें: … तो MCG के मैदान में न्यूड दौड़ते मैथ्यू हेडन, जो रूट के एशेज शतक ने बचाया, इस IPL टीम ने तो मौज ले ली रूट ने शानदार अंदाज में शतक लगाकर न सिर्फ इंग्लैंड की पारी संभाली, बल्कि हेडन को भी एक बड़ी 'शर्मिंदगी' से बचा दिया. अब इस पर हेडन की बेटी ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दी और रूट को 'सबकी आंखें बचाने' के लिए धन्यवाद कहा. एक दिन पहले गुरुवार को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मौजूदा एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू हुआ। इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने पहले दिन शतक ठोका। अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक का सूखा भी खत्म किया। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक। लेकिन उनके शतक से सबसे बड़ी राहत की सांस ली ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने। वह तो खुशी से झूम उठे। उन्होंने वादा किया था कि अगर जो रूट मौजूदा एशेज सीरीज में शतक नहीं लगा पाते हैं तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में नंगा होकर दौड़ेंगे। जो रूट ने इस ऐतिहासिक शतक को पहले दिन के खेल के आखिरी सेशन में पूरा किया। उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उसके बाद तो गाबा में मौजूद इंग्लैंड के फैंस जैसे पागल हो गए। पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। जो रूट के शतक पर प्रतिक्रिया देते हुए हेडन ने कहा, 'ग्रेट डे जो। आपको बधाई। मुझसे ज्यादा ये किसी के लिए मायने नहीं रखता। 10 अर्धशतक और आखिरकार ये एक शतक। शानदार।' पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। जो रूट 135 रन बनाकर नाबाद थे और उनका साथ दे रहे थे जोफ्रा आर्चर जो 32 रन पर नाबाद थे। हालांकि शुक्रवार को दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर खत्म हो गई। जो रूट 206 गेंदों में 138 रन पर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर 36 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वह इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट और जैक क्रॉली के बाद सबसे ज्यादा सफल बल्लेबाज रहे। क्रॉली ने 76 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल किया और पारी में 6 विकेट झटके। माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉजेट को 1-1 सफलताएं मिली।

मेसी के चौंकाने वाले बयान से उठे सवाल—क्या खत्म होने वाला है उनका अंतरराष्ट्रीय सफर?

  वॉशिंगटन लियोनेल मेसी का शुमार दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में किया जाता है. मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीता था. तब मेसी ब्रिगेड ने फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया था. मेसी हालिया समय में भी जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है. हालांकि फुटबॉल के बादशाह लियोनेल मेसी का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलना अब भी पूरी तरह तय नहीं है. मेसी का मानना है कि अर्जेंटीना जब अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगा, तो वो या तो मैदान में या स्टैंड्स में जरूर मौजूद होंगे. 38 साल के मेसी पिछले कई मौकों पर आगामी वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर असमंजस जता चुके हैं. वॉशिंगटन डीसी में होने वाले वर्ल्ड कप ड्रॉ से पहले मेसी ने ईएसपीएन को खास इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू के दौरन मेसी ने इस बात के कोई तगड़े संकेत नहीं दिए कि वो अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे ही. लियोनेल मेसी ने बताया कि उनकी अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कोलोनी के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है. मेसी ने कहा, 'सच कहूं तो हम इस बारे में काफी बात कर चुके हैं. स्कोलोनी समझते हैं और हमने इस पर कई बार चर्चा की है. उम्मीद है कि मैं वहां रहूं. पहले भी कहा है कि मैं रहना चाहता हूं. सबसे खराब स्थिति में भी मैं इसे लाइव देखने जरूर जाऊंगा क्योंकि ये हमेशा खास होता है. वर्ल्ड कप हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन हमारे लिए इसका मतलब अलग ही स्तर का है.' लियोनेल मेसी ने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 को याद करते हुए कहा, "नीदरलैंड्स और फ्रांस के खिलाफ हम खेल में बेहतर थे, फिर भी मैच पेनल्टी तक गए. हमारे पास एक खतरनाक गोलकीपर 'डिबू' (एमिलियानो मार्टिनेज) था, जिसने हमें जीत दिलाई. लेकिन पेनल्टी में आप जीत भी सकते हैं और हार भी सकते हैं." लियोनेल मेसी ने लियोनेल स्कोलोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'ये पूरा माहौल स्कोलोनी और उनकी स्टाफ की वजह से है. रोजमर्रा की ऊर्जा, टीम का जुड़ाव, सब वहीं से आता है. नए खिलाड़ी लगातार जुड़ रहे हैं और जब ग्रुप ऐसा हो, तो किसी के लिए भी टीम में फिट होना आसान होता है. लियोनेल मेसी ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास और तैयारी का तरीका पूरी तरह बदल गया है. मेसी कहते हैं, 'अर्जेंटीना को इस पल का फायदा उठाना चाहिए. वर्ल्ड कप जीतने के बाद आप टूर्नामेंट्स को अलग मानसिकता के साथ तैयार करते हैं.' 2026 का फीफा वर्ल्ड कप यूएसए, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. अर्जेंटीना शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में होने वाले वर्ल्ड कप ड्रॉ में Pot-1 में रहेगा. अर्जेंटीना को आगामी टूर्नामेंट जीतने का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. 2022 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेसी इंटर मियामी से जुड़े. लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी को MLS (मेजर लीग सॉकर) कप के फाइनल में पहुंचाया है, जहां उसका का मुकाबला वैंकूवर व्हाइटकैप्स से होना है. दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैदान में उतरेंगे या फिर अपने पसंदीदा टूर्नामेंट को स्टैंड्स से देखेंगे.