samacharsecretary.com

चेतेश्वर पुजारा के साले का आत्महत्या मामला सुर्खियों में, रिश्तों में तनाव बने वजह?

नई दिल्ली  भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पुजारा के साले जीत रसिखभाई पाबरी ने आत्महत्या कर ली है। वह बुधवार को राजकोट स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। मालवीयनगर पुलिस की एक टीम पाबरी प्राइवेट अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जीत काफी समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पाबरी की पूर्व मंगेतर ने उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। पूर्व मंगेतर ने 26 नवंबर 2024 को जीत पाबरी के खिलाफ मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। पाबरी ने ठीक एक साल बाद 26 नवंबर 2025 को आत्महत्या की। पूर्व मंगेतर ने आरोप लगाया कि पाबरी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में आगे कहा गया कि रेप के बाद सगाई तोड़ दी गई थी। तारीखों के एक जैसा होने से यह सवाल उठ रहा है कि क्या मौजूदा लीगल प्रेशर की वजह से पाबरी की मानसिक हालत बिगड़ी। 20 सालों से राजकोट में ससुराल वाले पुजारा के ससुराल वाले मूल रूप से जामजोधपुर के रहने वाले हैं लेकिन पिछले 20 सालों से राजकोट में रह रहे हैं। परिवार की एक कॉटन जिनिंग फैक्ट्री है। पुजारा की पत्नी का नाम पूजा है। पूजा का एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। उनका जन्म गोंडल में हुआ था। उन्होंने अबू के सोफिया स्कूल से 10वीं क्लास तक पढ़ाई की जबकि अहमदाबाद में 11 और 12 क्लास पूरी की। पूजा ने बॉम्बे से मास्टर डिग्री ली। उन्होंने पुजारा से मिलने से पहले एक साल तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। पुजारा ने फरवरी 2013 में राजकोट में एक पारंपरिक समारोह में पूजा से शादी की। पुजारा ने अगस्त में लिया रिटायरमेंट 37 वर्षीय पुजारा ने इस साल अगस्त में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले और 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था। पुजारा ने भारत की ओर से वनडे मुकाबले भी खेले, जिसमें सिर्फ 51 रन जुटाए। वह भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 21301 रन भी बनाए हैं।  

राम मंदिर मुद्दे पर पाकिस्तान की बयानबाज़ी उलटी पड़ी, भारत ने सुनाई सख्त नसीहत

नई दिल्ली अयोध्या के राम मंदिर में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम पर टिप्पणी करना पाकिस्तान को भारी पड़ गया है। भारत ने पाकिस्तान से साफ कहा है कि वह लेक्चर न दे। भारत सरकार ने पाकिस्तान को बुधवार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिसका कट्टरता और अपने अल्पसंख्यकों पर दमन का लंबा रिकॉर्ड रहा है, उसे दूसरों को लेक्चर देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को दिखावटी उपदेश देने के बजाय अपने खराब ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ''हमने रिपोर्ट की गई बातों को देखा है और उन्हें उसी बेइज्जती के साथ खारिज करते हैं जिसके वे हकदार हैं। एक ऐसे देश के तौर पर जिसका अपने माइनॉरिटीज के साथ कट्टरता, दमन और सिस्टेमैटिक बुरे बर्ताव का गहरा दागदार रिकॉर्ड है, पाकिस्तान के पास दूसरों को लेक्चर देने का कोई नैतिक हक नहीं है।'' उन्होंने आगे कहा, ''पाखंडी उपदेश देने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपने खराब ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए।'' बता दें कि विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी तब आई जब पाकिस्तान ने हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण का विरोध किया। पाकिस्तान ने कहा कि यह कदम कथित तौर पर धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते दबाव और मुस्लिम विरासत को मिटाने की कोशिश का हिस्सा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर भगवा ध्वज फहराया, जिससे मंदिर निर्माण का आधिकारिक समापन हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मोदी ने राम मंदिर ध्वजारोहण को ‘युगांतकारी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि “सदियों के जख्म और दर्द भर रहे हैं”, क्योंकि 500 साल पुराना संकल्प आखिरकार राम मंदिर के औपचारिक निर्माण के साथ पूरा हो रहा है।  

बेटिंग–बोलिंग दोनों में बुरा हाल! टीम इंडिया की गिरती हालत पर उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली  भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। कोलकाता टेस्ट में जहां ढाई दिन में ही मैच खत्म हो गया, वहीं गुवाहाटी टेस्ट में मुकाबला पांचवें दिन तक गया। उसकी वजह दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी थी क्योंकि भारत तो दोनों पारियों को मिलाकर 350 रन तक नहीं बना सका। उसे टेस्ट इतिहास की अपनी अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से रौंद डाला। घर में खेले गए पिछले 7 टेस्ट मैचों में भारत की ये पांचवीं हार है। कभी घर में अजेय रहने वाली टीम इंडिया की इतनी दुर्गति क्यों हुई? इसका जिम्मेदार कौन है? भारतीय क्रिकेट के कर्ताधर्ताओं को इसका जवाब ढूंढना ही होगा। वक्त है जिम्मेदारी तय करने की। टीम चयन से लेकर रणनीति तक, बैटिंग ऑर्डर में मनमाने प्रयोगों तक, स्पेशलिस्ट की जगह तथाकथित ऑलराउंडरों पर हद से ज्यादा जोर दिए जाने तक…इस दुर्गति के लिए क्या-क्या जिम्मेदार है, बीसीसीआई को देखना ही होगा। वनडे, टी20 उपलब्धियों की से टेस्ट में दुर्गति पर पर्दा! तमाम पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट लगातार टीम में हो रहे प्रयोगों के अंतहीन सिलसिले पर सवाल उठाते आ रहे हैं। कथित ऑलराउंडर टीम में रखे तो जाते हैं लेकिन उनसे गेंदबाजी ही नहीं कराई जाती। जिसको जब चाहे जिस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतार दो। अगर कोई किसी मैच में किसी खास नंबर पर अच्छा करता है तो अगले ही मैच में ताश के पत्तों की तरह बल्लेबाजी क्रम फेंट दो। आखिर ये कौन सी रणनीति है? मुख्य कोच गौतम गंभीर तो एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन को याद करने की नसीहत दे रहे लेकिन भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैचों में शर्मनाक प्रदर्शन का दोष सबके ऊपर बांट रहे हैं। शर्मनाक सरेंडर गुवाहाटी टेस्ट की बात करें तो ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने कौशल और दृढ़ संकल्प की कमी वाले भारतीय बल्लेबाजों को फिर से दिन में तारे दिख दिए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में 408 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज करके दो मैच की श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। यह हार भारत के टेस्ट इतिहास में एक और शर्मनाक अध्याय है क्योंकि रन के लिहाज़ से यह उसकी सबसे बड़ी हार है। यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से श्रृंखला जीती थी। इस पराजय से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में, भारत अब तक घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट हार चुका है। पिछले 66 वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम सात महीनों के अंतराल में पांच टेस्ट हार गई। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ही कुछ संघर्ष कर पाए। उन्होंने 87 गेंदों में 54 रन बनाए। हार्मर ने पिच मुझे मिल रहे उछाल और टर्न का पूरा फायदा उठाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर छह विकेट तथा मैच में कुल नौ विकेट लिए। एडेन मार्क्रम ने नौ कैच लेकर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत के अजिंक्य रहाणे के 2015 में लिए गए आठ कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। हार्मर की फिरकी की तान पर नाचे भारतीय बल्लेबाज भारत ने सुबह दो विकेट पर 27 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई जिसके बाद हार्मर ने अपने टर्न और उछाल से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने पहले सत्र में नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव (05), ध्रुव जुरेल (02) और कप्तान ऋषभ पंत (13) को पवेलियन की राह दिखाई। बारसापारा की पिच हाल के समय में उपलब्ध कराई गई सर्वश्रेष्ठ भारतीय पिचों में से एक थी, जिसमें उचित तकनीक और अभ्यास से बल्लेबाज रन बनाने में सक्षम थे। इस पिच पर अपनी लेंथ को जानने वाले तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और चालाक स्पिनरों ने दबदबा बनाया। हार्मर ने सुबह के सत्र में आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कुलदीप के डिफेंस में सेंध लगाई और फिर इसी ओवर में जुरेल को भी पवेलियन की राह दिखाई। जुरेल ने पहली स्लिप में खड़े मार्क्रम को कैच का अभ्यास कराया। पंत ने केशव महाराज पर छक्का लगाया लेकिन हार्मर की उछाल लेती एक गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई स्लिप में मार्क्रम के सुरक्षित हाथों में चली गई।

वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली का रांची में आगमन, 30 नवंबर को धमाकेदार मुकाबला

नई दिल्ली  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लंदन से भारत आ चुके हैं। बुधवार को वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में पहुंचे जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार दिखे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने क्रिकेटर सौरभ तिवारी पहुंचे थे। टेस्ट सीरीज के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।   37 साल के विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ ओडीआई खेल रहे हैं। मंगलवार को वह लंदन से भारत लौटे। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची, दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर और तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारत ने अपना पिछला ओडीआई सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेला था जिसे मेजबान टीम ने 2-1 से जीता था। उस सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने करीब 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। शुरुआती दोनों वनडे में विराट कोहली खाता तक नहीं खोल पाए थे और वह अपने वनडे करियर में पहली बार लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मैच विनिंग और अविजीत साझेदारी की थी। रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की करारी हार के बाद अब भारत की कोशिश वनडे सीरीज को जीतने की होगी। सीरीज के पहले मैच के लिए विराट कोहली समेत भारत के कई खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। मंगलवार शाम को ही प्रसिद्ध कृष्ण, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा रांची पहुंच गए थे। रांची की बात करें तो भारत ने यहां पिछले साल फरवरी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। विराट कोहली उस मैच में नहीं खेले थे क्योंकि अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से वह छुट्टी पर थे।

टीम इंडिया को WTC में तगड़ा झटका, पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली गुवाहटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार का नुकसान भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में भी भुगतना पड़ा है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को भारतीय टीम की हार से फायदा हुआ है, जो पांचवें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 408 रनों के अंतर से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली है। इस हार से भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी 2027 फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि, अभी भी भारतीय टीम अपने दम पर फाइनल में प्रवेश कर सकती है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल 2025-27 की बात करें तो भारत अभी तक चौथे स्थान पर था, लेकिन इस हार के बाद टीम चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 9 मैचों के बाद 48.150 का रह गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम का जीत प्रतिशत 50 है, जो चौथे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है। वहीं, दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम बरकरार है। इस जीत से पहले साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 था, जो अब बढ़कर 75 फीसदी पर पहुंच गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर है, जो 100 फीसदी अंक हासिल कर चुकी है। हालांकि, अभी तक एक ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने खेली है, जबकि भारतीय टीम तीन सीरीज खेल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी सीरीज खेल रही है। साउथ अफ्रीका ने दो सीरीज खेल ली हैं, जिनमें एक सीरीज जीती है और एक सीरीज ड्रॉ रही है। इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की इस साइकिल में 36.110 अंकों के साथ छठे नंबर पर है, जबकि सातवें नंबर पर 16.67 फीसदी अंकों के साथ बांग्लादेश की टीम है। वेस्टइंडीज का अभी खाता नहीं खुला है और न्यूजीलैंड ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

कप्तान ऋषभ पंत की भावुक प्रतिक्रिया: होम ग्राउंड पर हर टीम होती है मजबूत

नई दिल्ली  भारत के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत का गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक हार झेलने के बाद दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि घर पर किसी भी विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मुकाबले में 408 रनों से विजयी परचम फहराया। यह भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर 25 सालों के बाद टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण पंत ने पहले टेस्ट के बाद दूसरे मैच में भारत की कमान संभाली। गिल के पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में जकड़न आ गई थी। वह गुवाहाटी टेस्ट से बाहर रहे। पंत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा होने के बाद कहा, ''यह निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। हमें विपक्षी टीम को श्रेय देना होगा। उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। हमें सीख लेकर एक टीम के तौर पर टिके रहने की जरूरत है। उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाया लेकिन आप घर पर खेलते हुए विपक्षी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपना माइंडसेट क्लियर रखना था। भविष्य में हमें इससे सीखना होगा और बेहतर होना होगा। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला। क्रिकेट में आपको एक टीम के तौर पर मौके भुनाने होते हैं। हमने ऐसा नहीं किया और इसकी वजह से हम पूरी सीरीज हार गए। सकारात्मक बात यह रहेगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान दें और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे।'' गुवाहाटी में भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। बता दें कि यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी। इस पराजय से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।  

अंजुम चोपड़ा के अनुसार दीप्ति शर्मा को तीन राज्यों में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना

नई दिल्ली   विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होनी है। इस बार नीलामी में सबकी नजरें भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर होंगी। भारतीय टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि दीप्ति के लिए नीलामी में गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉर्रियर्ज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिख सकती है।  जियोहॉटस्टार पर अंजुम चोपड़ा ने कहा, "दीप्ति की ऑलराउंडर क्षमता उन्हें सबसे अहम खिलाड़ी बना रही है। गुजरात जायंट्स को नीलामी में दीप्ति शर्मा पर जरूर विचार करना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर टारगेट कर सकती है। यूपी वॉरियर्ज भी उनमें फिर से दिलचस्पी दिखा सकती है।" पूर्व खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने भी दीप्ति की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक मैच विनर हैं। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार रही हैं। नीलामी में उनकी मांग बहुत ज्यादा होगी और कई टीमें उनके लिए बोली लगाती दिखेंगी। दीप्ति शर्मा ने महिला वनडे विश्व कप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल में दीप्ति ने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाते हुए भारत की खिताबी जीत में यादगार भूमिका निभाई थी। इस ऑलराउंडर ने 58 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट लिए थे। दीप्ति ने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट लिए थे। इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया था। इस वजह से उन्हें नीलामी में आना पड़ा। दीप्ति नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में उभर सकती हैं। यूपी वॉर्रियर्ज की कप्तान रह चुकी दीप्ति ने 3 सीजन में खेले 25 मैचों में 507 रन बनाने के साथ ही 27 विकेट लिए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद गंभीर सामने आए: कहा— टीम से पहले खुद को जिम्मेदार मानता हूं

नई दिल्ली  भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत ने कोलकाता में पहला मैच जहां तीसरे दिन 30 रनों से गंवाया तो गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले में 408 रनों से हार झेली। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने 25 सालों के बाद भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी सबकी लेकिन पहली मेरी है।   कोच ने साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें बेहतर खेलना होगा। 95/1 से 122/7 का स्कोर ठीक नहीं है। आप किसी एक व्यक्ति या किसी खास शॉट को दोष नहीं दे सकते। दोष सबका है। मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा।" भारत ने इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट जीते हैं। भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई। हालांकि, गंभीर के भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कोच ने कहा, "मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। लेकिन मैं वही शख्स हूं जिसके अंडर भारत ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया, चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एशिया कप जीता।'' विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद से भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। हेड कोच ने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि मुझे ट्रांजिशन शब्द से नफरत है और मैं यहां बहाने बनाने नहीं आया हूं। ट्रांजिशन असल में यही है। युवा खिलाड़ी सीख रहे हैं। आपको उन्हें समय देना होगा।'' गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 549 रनों का लक्ष्य मिला था। बुधवार को पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी 63.3 ओवर में 140 रनों पर सिमटी। गंभीर के अंडर भारत अब तक घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट हार चुका है। पिछले 66 वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम सात महीनों के अंतराल में पांच टेस्ट हार गई। यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी। इस पराजय से भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।  

2026 टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल: 20 टीमें, 55 मुकाबले, भारत के मैच और फाइनल वेन्यू जानें

मुंबई ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार (24 नवंबर) को हुआ. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. यह 8 मार्च तक चलेगा. वर्ल्ड कप भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. वर्ल्ड का कप के शेड्यूल का ऐलान ICC  (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव,  मह‍िला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की मौजूदगी में हुआ.  टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को हो रहा है. 7 फरवरी को कुल 3 मैच होने हैं. पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड, दूसरा बांग्लादेश और  तीसरा भारत और अमेरिका के बीच होना है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो में 4 मार्च को होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा.  फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में होगा. टूर्नामेंट में कुल 40 ग्रुप मैच और कुल मिलाकर 55 मैच होंगे. दरअसल, पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए 2 वेन्यू इसल‍िए रखी गई है ताकि अगर पाकिस्तान इस स्टेज तक पहुंचता है, तो वो उस ह‍िसाब से श्रीलंका में अपने मैच खेलेगा.  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 5 वेन्यू चुनी गई हैं. इनमें दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई , दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई है. वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी मैच की वेन्यू है. श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच होंगे.  इस वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों के बीच 15 फरवरी को पहली भिड़ंत होगी. वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी 20 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं.  कब हैं भारत के टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले?  इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा. तीसरा मैच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी. कुल 40 ग्रुप मैच होंगे, ऐसा है फॉर्मेट  कुल 40 ग्रुप मैच 7 फरवरी से 20 फरवरी के बीच खेले जाएंगे, जिनमें से हर ग्रुप की टॉप दो टीमें 21 फरवरी से शुरू होने वाले सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी.  सुपर-8 राउंड के अंत में शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में आयोजित किया जाएगा.  ग्रुप A में USA के अलावा भारत को पाकिस्तान के साथ रखा गया है, और भारत अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेगा. नीदरलैंड और नामीबिया ग्रुप की बाकी टीमें हैं.  जानें किस ग्रुप में कौन? ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान ग्रुप सी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल ग्रुप डी – न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा भारत में कहां होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच      अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली     ईडन गार्डन्स, कोलकाता.     एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई.     नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.     वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई. श्रीलंका में कहां होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच      पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी.     आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.     स‍िंंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो. कब कौन जीता टी20 वर्ल्ड कप  वर्ष             विजेता     2007 –  भारत     2009 –  पाकिस्तान     2010 – इंग्लैंड     2012 – वेस्ट इंडीज     2014 – श्रीलंका     2016 – वेस्ट इंडीज     2021 – ऑस्ट्रेलिया     2022 – इंग्लैंड     2024 – भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें: भारत,  श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज‍िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई. T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल  07 फरवरी 2026 . 11:00 AM . पाकिस्तान vs नीदरलैंड . SSC, कोलंबो 07 फरवरी 2026 . 3:00 PM . वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश . कोलकाता 07 फरवरी 2026 . 7:00 PM . भारत vs USA . मुंबई Advertisement 08 फरवरी 2026 . 11:00 AM . न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान . चेन्नई 08 फरवरी 2026 . 3:00 PM . इंग्लैंड vs नेपाल . मुंबई 08 फरवरी 2026 . 7:00 PM . श्रीलंका vs आयरलैंड . प्रेमदासा, कोलंबो 09 फरवरी 2026 . 11:00 AM . बांग्लादेश vs इटली . कोलकाता 09 फरवरी 2026 . 3:00 PM . जिम्बाब्वे vs ओमान . SSC, कोलंबो 09 फरवरी 2026 . 7:00 PM . दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा . अहमदाबाद 10 फरवरी 2026 . 11:00 AM . नीदरलैंड vs नामीबिया . दिल्ली 10 फरवरी 2026 . 3:00 PM . न्यूजीलैंड vs UAE . चेन्नई 10 फरवरी 2026 . 7:00 PM . पाकिस्तान vs USA . SSC, कोलंबो 11 फरवरी 2026 . 11:00 AM . दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान . अहमदाबाद 11 फरवरी 2026 . 3:00 PM . ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड . प्रेमदासा, कोलंबो 11 फरवरी 2026 . 7:00 PM . इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज . मुंबई 12 फरवरी 2026 . 11:00 AM . श्रीलंका vs ओमान . कैंडी 12 फरवरी 2026 . 3:00 PM . नेपाल vs इटली . मुंबई 12 फरवरी 2026 . 7:00 PM . भारत vs नामीबिया . दिल्ली 13 फरवरी 2026 . 11:00 AM . ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे . प्रेमदासा, कोलंबो 13 फरवरी 2026 . 3:00 PM . कनाडा vs UAE . दिल्ली 13 फरवरी 2026 . 7:00 PM . USA vs नीदरलैंड . चेन्नई 14 फरवरी 2026 . 11:00 AM . आयरलैंड vs ओमान . SSC, कोलंबो 14 फरवरी 2026 . 3:00 PM . इंग्लैंड vs बांग्लादेश . कोलकाता 14 फरवरी 2026 . 7:00 PM . न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका . अहमदाबाद 15 फरवरी 2026 . 11:00 AM . वेस्टइंडीज vs नेपाल . मुंबई 15 फरवरी 2026 . 3:00 PM . USA vs नामीबिया . चेन्नई 15 फरवरी 2026 . 7:00 PM . भारत vs पाकिस्तान . प्रेमदासा, कोलंबो 16 फरवरी 2026 . 11:00 AM . अफगानिस्तान vs UAE . दिल्ली 16 फरवरी … Read more

भारत को टेस्ट में शर्मनाक हार, हार्मर की तूफानी पारी, साउथ अफ्रीका ने 408 रन से शिकस्त दी

गुवाहाटी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ दूसरा टेस्ट भी साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत लिया. भारत के सामने 549 रनों का टारगेट था. लेकिन भारतीय टीम मैच के पांचवें द‍िन महज 140 रनों पर स‍िमट गई. टेम्बा बावुमा की कप्तानी  वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जो भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी हार रही.  मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए और दूसरी पारी में 260/5d पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य था.  भारतीय टीम दबाव में टूट गई और पहली पारी में सिर्फ 201 तथा दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी. अफ्रीका के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों को जमने नहीं दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में कुल 9 व‍िकेट झटके.  भारतीय टीम का 25 साल बाद जीती सीरीज  साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था. वहीं अफ्रीकी टीम ने तब आख‍िरी बार भारत में सीरीज भी जीती थी. तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता. वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु  में हुआ, जिसे तब प्रोट‍ियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था. ऐसे में टेम्बा बावुमा ने कोलकाता और अब गुवाहाटी टेस्ट जीतकर हैंसी क्रोन‍िए के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ क‍िया. ध्यान रहे साउथ अफ्रीका की टीम ने कोलकाता टेस्ट 30 रनों से जीता था.   भारत की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल (13) सस्ते में लौटे, मार्को जानसेन की गेंद पर विकेटकीपर काइल वेरेने ने कैच लपका. कुछ देर बाद केएल राहुल (6) भी साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. पांचवें द‍िन भारत ने 27/2 के स्कोरकार्ड से बल्लेबाजी करनी शुरू की. लेकिन स्कोरकार्ड में 13 रन और जुड़े और कुलदीप यादव 5 रन पर साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसी ओवर (24वें) में ध्रुव जुरेल भी आउट हुए. इसके बाद भारतीय कप्तान पंत ने थोड़े तेवर द‍िखाए और एक चौका और छक्का जड़कर टीम का स्कोर 58 तक ले गए, लेकिन वो भी हार्मर की गेंद पर म‍िले एक्स्ट्रा बाउंस पर एडेन मार्करम को 13 रन पर कैच थमा बैठे. टी ब्रेक के बाद साई सुदर्शन का धैर्य भी जवाब दे गया और वो 139 गेंदों पर 14 रन बनाकर सेनुरन मुथुसामी का श‍िकार बने. वॉशिंगटन सुंदर (16 रन, 44 गेंदों में)  भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और हार्मर ने उन्हें पवेलियन भेजा. नीतीश रेड्डी ने एक बार फ‍िर न‍िराश किया और वो 0 पर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने रेड्डी के आउट होने के बड़ा शॉट लगाने की कोश‍िश की, लेकिन वो स्टम्प आउट हो गए; आउट होने वाले आख‍िरी बल्लेबाज मोहम्मद स‍िराज रहे.   व‍िकेट पतन: 1-17 (यशस्वी जायसवाल, 6.1 ओवर), 2-21 (केएल राहुल, 9.2 ओवर), 3-40 (कुलदीप यादव, 23.3 ओवर), 4-42 (ध्रुव जुरेल, 23.6 ओवर), 5-58 (ऋषभ पंत, 31.2 ओवर), 6-95 (साई सुदर्शन, 47.5 ओवर),  7-130 (वॉशिंगटन सुंदर, 60.4 ओवर), 8-138 (नीतीश कुमार रेड्डी, 62.1 ओवर), 9-140 (रवींद्र जडेजा, 63.1 ओवर इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए. यानी पहली इनिंग्स के आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रनों की बड़ी लीड मिली. साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी 260/5 रन बनाकर घोष‍ित की, इस तरह भारत के सामने यह टेस्ट जीतने के ल‍िए 549 रनों का टारगेट है.  टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए ये मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम को कोलकाता में आयोजित सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. स्टब्स ने जड़े 94, 260/5 पर अफ्रीका की दूसरी पारी घोष‍ित  साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में ट्र‍िस्टन स्टब्स के 94 रनों की बदौलत दूरी पारी में 5 व‍िकेट के नुकसान पर 260/5 का स्कोर बनाया. स्टब्स के आउट होते ही टेम्बा बावुमा ने पारी घोष‍ित कर दी.   दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत सधी रही. खेल के तीसरे दिन के आखिरी सेशन में रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 8 ओवर्स बिना किसी क्षति के निकाले. स्टार तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह इस दौरान नई गेंद से कमाल नहीं कर पाए. खेल के चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम को पहली कामयाबी दिलाई. जडेजा ने रयान रिकेल्टन (35 रन) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया. रिकेल्टन और एडेन मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद जडेजा ने एक बार फ‍िर अपनी फ‍िरकी का जाल ब‍िछाया और एडेन मार्करम को बोल्ड कर दिया. थोड़ी देर बाद ही टेम्बा बावुमा 3 रन के स्कोर पर वॉश‍िंगटन सुंदर की गेंद पर चलते बने. इसके बाद स्टब्स और टोनी डी जोरजी के बीच लंबी 101 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेक‍िन इस पार्टनरश‍िप का अंत रवींद्र जडेजा ने जोरजी को 49 रनों पर आउट कर क‍िया. साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका स्टब्स के रूप में लगा, ज‍िन्होंने 180 गेंदों पर 94 रन बनाए और जडेजा की गेंद पर 4 व‍िकेट लिए. भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जडेजा ही रहे, ज‍िन्होंने 62 रन देकर 4 विकेट झटके.