samacharsecretary.com

पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड की शर्मनाक हार… दिग्गज कप्तान का खून खौला!

नई दिल्ली  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम को जमकर कोसा है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी। अपनी टीम की हार पर माइकल वॉन ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि इस नतीजे का असर लंबे समय तक चलने वाला है। माइकल वॉन का मानना ​​है कि पर्थ में इंग्लैंड की शर्मनाक हार उन्हें "नुकसान" पहुंचाएगी। माइकल ने अपनी टीम को बिना दिमाग वाली टीम भी करार दिया और कहा कि ऐसी टीम मुकाबला नहीं कर सकती। इंग्लैंड ने दोनों पारियों में खराब बल्लेबाजी की और फिर तेज सेंचुरी ट्रैविस हेड ने जड़कर मैच खत्म कर दिया। माइकल वॉन ने कायो स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे लगता है कि इस हार से इंग्लैंड को भारी नुकसान होगा। उन्हें यह डैमेज करेगा। बेन स्टोक्स को सच में समझ नहीं आएगा कि क्या हुआ है। हम साढ़े चार घंटे के क्रिकेट की बात कर रहे हैं, जहां उनकी टीम पहले से दबदबे वाली स्थिति में नहीं थी, लेकिन आप गेम पर कंट्रोल रख सकते थे। उनके पास (शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराने का) मौका था और वे इनिंग्स के आखिर में 12 रनों के भीतर 5 विकेट खो दिए।” पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "उनके पास सच में कॉम्पिटिटिव होने के लिए टूल्स हैं, लेकिन आप बिना दिमाग के कॉम्पिटिटिव नहीं हो सकते। आप सिर्फ एक ही तरह से नहीं खेल सकते, जो उन्होंने किया है, उससे वह जल्दी हार गए।" स्टोक्स ने अपनी टीम के अग्रेसिव अप्रोच का बचाव किया। उनका मानना ​​था कि मुश्किल हालात से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका साबित हुआ है। स्टोक्स ने कहा, "जिन खिलाड़ियों को बीच में सफलता मिली, वे वही थे जो बॉलर्स का सामना करने और उन्हें उनकी लेंथ से बाहर करने के लिए काफी बहादुर थे।" इंग्लैंड की टीम बैजबॉल क्रिकेट खेलकर सामने वाली टीमों को पस्त करने के लिए फेमस है, लेकिन इस मैच में उन्हें इसी तरह की क्रिकेट से ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने हराया। ट्रैविस हेड के लिए कोई भी दूसरा प्लान कप्तान बेन स्टोक्स और टीम मैनेजमेंट के पास नहीं था। जब तक इंग्लैंड प्लान बनाता, तब तक उन्होंने मैच खत्म कर दिया था।  

जब बीच मैच में कुलदीप यादव पर भड़के ऋषभ पंत, मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को…

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से इस मैच में ऋषभ पंत कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। गुवाहटी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान ऋषभ पंत स्पिनर कुलदीप यादव पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, ऋषभ पंत के गुस्से की वजह से अंपायर द्वारा मिली 2 वॉर्निंग थी। पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत दो बार स्लो ओवर रेट के चलते अंपायर की डांट खा चुके थे, अगर तीसरी बार वह गलती करते है तो भारतीय टीम पर 5 मैच का जुर्माना लगेगा। इस जुर्माने से बचने के लिए ही पंत ने कुलदीप यादव को डांट लगाई। बता दें, टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर के खत्म होने के बाद फील्डिंग टीम को दूसरा ओवर शुरू करने के लिए 30 सेकंट का टाइम मिलता है। अगर तय समय में ओवर शुरू नहीं होता अंपायर कप्तान को वॉर्निंग देते हैं। दो बार वॉर्निंग मिलने के बाद भी अगर फील्डिंग टीम नहीं सुधरती तो उन पर 5 रन की पेनेल्टी लगती है। ऋषभ पंत को पहले ही दो वॉर्निंग मिल चुकी है, जब कुलदीप यादव फिर से ओवर शुरू करने में देरी करने लगे तो पंत भड़क गए। उन्होंने कहा, “यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी…यार कुलदीप, दोनों बार वॉर्निंग ले ली है। पूरा एक ओवर थोड़ी ना चाहिए…मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को।” साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन के पहले सेशन में मेहमान टीम ने कोई विकेट नहीं खर्च किया, अब साउथ अफ्रीका का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। सेनुरन मुथुसामी अपने पहले शतक की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं मार्को जेनसन की तूफानी बल्लेबाजी जारी है।  

भारत में मुथुसामी का धमाका: धुआंधार शतक जड़कर रचा बड़ा इतिहास

नई दिल्ली  साउथ अफ्रीका के हरफनमौला सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ गुवाहटी में जारी दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। उनके इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और उनका स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। सेनुरन मुथुसामी इस शतक के साथ भारत में 7 या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बन गए हैं। सेनुरन मुथुसामी अभी तक 10 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। मार्को जेनसन अर्धशतक जड़ उनका साथ दे रहे हैं, सेनुरन मुथुसामी के साथ 8वें विकेट के लिए उनकी साझेदारी 100 के करीब है।   सेनुरन मुथुसामी भारत के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे से टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बैटर हैं, उनसे पहले क्विंटन डी कॉक (111, विशाखापत्तनम, 2019) और लांस क्लूजनर (102*, केप टाउन, 1997) ने ऐसा किया था। यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ टेस्ट इनिंग में नंबर-7 या उससे नीचे के दो बल्लेबाजों ने 50-प्लस स्कोर बनाए हैं। सेनुरन मुथुसामी के अलावा मार्को जेनसन इस पारी में 50 से अधिक रन बना चुके हैं। सेनुरन मुथुसामी के टेस्ट करियर की बात करें तो, अभी तक 8 मैचों की 11 पारियों में वह 64.33 की औसत के साथ 808 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने से पहले वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें से एक अर्धशतक उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर लगाया था, जहां उन्होंने 89 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरे दिन लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बोर्ड पर लगा चुका है। मुथुसामी 107 तो मार्को जेनसन 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

लक्ष्य सेन ने रचा कमाल, इस सीज़न का पहला टाइटल अपने नाम किया

सिडनी  भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना पहला खिताब जीत लिया। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जापान के युशी तनाका को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 24 साल के लक्ष्य से शानदार लय बरकरार रखते हुए 26 वर्षीय तनाका को 38 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-11 से हराया। लक्ष्य के लिए पिछले समय से चीजें सही नहीं चल रही थीं और वह पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर रहे थे। 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने इससे पहले अपना आखिरी सुपर 300 खिताब पिछले साल लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीता था। वह सितंबर में हांगकांग सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत के करीब थे, लेकिन उपविजेता रहे थे। लक्ष्य ने नहीं गंवाया एक भी गेम इस वर्ष ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाले विश्व के 26वें नंबर के खिलाड़ी तनाका का सामना करते हुए लक्ष्य ने शानदार नियंत्रण और तेज तर्रार खेल का नमूना पेश किया तथा एक भी गेम गंवाए बिना मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए। इससे पहले आयुष शेट्टी ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था। भारत के अन्य खिलाड़ियों में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हांगकांग और चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे, जबकि किदांबी श्रीकांत भी साल की शुरुआत में मलयेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे थे। 

गुवाहटी में भारत बेबस, मुथुसामी ने ठोका शतक, साउथ अफ्रीका 420 के पार

नई दिल्ली  गुवाहटी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज यानी रविवार 23 नवंबर को दूसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका का 247/6 से आगे खेलना जारी है और दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका का स्कोर 320 के पार हो गया है। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत खाली हाथ रहा, जबकि दूसरे सेशन में एकमात्र विकेट मिला। सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ दिया है। भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। मुथुसामी ने ठोका शतक सेनुरन मुथुसामी ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। 192 गेंदों का उन्होंने सामना किया। ये मुथुसामी का पहला शतक टेस्ट क्रिकेट में है। साउथ अफ्रीका 400 के पार साउथ अफ्रीका ने 132 ओवर में 400 रनों का आंकड़ा पार किया। भारतीय टीम के लिए यहां से मुश्किल बढ़ने वाली है, क्योंकि दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करने से 3 विकेट दूर है। 

टी20 टीम में बड़ा बदलाव: शार्दुल ठाकुर को कमान, सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में नीतीश को नई जिम्मेदारी

मुंबई शार्दुल ठाकुर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। 17 सदस्यीय टीम में भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। मुंबई इस प्रतियोगिता की गत विजेता है। उसने पिछले वर्ष श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यह खिताब जीता था, जो वर्तमान टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में तीन शतक लगा चुके सिद्धेश लाड को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का एलीट डिवीजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का पहला दौर लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट दौर इंदौर में होगा। मुंबई की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 26 नवंबर को लखनऊ में रेलवे के विरुद्ध खेलेगी।   दिल्ली की अगुआई करेंगे नीतीश नीतीश राणा को इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। राणा का उत्तर प्रदेश से आने के बाद मौजूदा घरेलू सत्र में दिल्ली के लिए यह पहला टूर्नामेंट होगा। हालांकि, लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को 23 खिलाड़ियों की इस टीम में जगह नहीं मिली है। डीडीसीए ने कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और नवदीप सैनी अगर उपलब्ध होंगे तो टीम में शामिल होंगे। दिल्ली को ग्रुप डी में झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड आदि के साथ रखा गया है। टीम के सभी मैच अहमदाबाद में होंगे। वहीं बंगाल की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आकाशदीप को जगह मिली है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। बंगाल अपना पहला मैच 26 नवंबर को हैदराबाद में बड़ौदा से खेलेगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-: मुंबई- शार्दुल ठाकुर (कप्तान), हार्दिक तमोर (विकेट कीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर। दिल्ली- नीतीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, आयुष बडोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेट कीपर), अनुज रावत (विकेट कीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा, वैभव कांडपाल।  

विराट का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना लारा के 400 रन से भी ज्यादा कठिन

मुंबई  भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ पाएगा. विराट कोहली का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक टेस्ट पारी में बनाए गए 400 रन के महारिकॉर्ड से भी बेहद कठिन है. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों की फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं. नामुमकिन है विराट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम अभी तक कुल 51 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. आज के दौर में जब काफी कम संख्या में वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली के वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. विराट कोहली भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 305 वनडे मैचों में 57.71 की औसत से 14255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. वनडे में विराट कोहली के नाम 5 विकेट हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 1 विकेट रहा है. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली का नाम आता है.सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल 91 दिन लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की बेहतरीन औसत से 18426 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए हैं. सचिन तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है. 

3-0 से सीरीज न्यूज़ीलैंड के नाम, तीसरे वनडे में भी वेस्टइंडीज बेदम

हैमिल्टन न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान शाई होप का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, सर्फेन रदरफोर्ड ने 19 और शाई होप ने 16 रन बनाए।  न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 9.2 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। हेनरी की घातक गेंदबाजी की वजह से ही वेस्टइंडीज 161 रन पर सिमट गई। जैकब डफी और कप्तान सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिया। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो दिया था। विकेटकीपर टॉम लैथम भी मात्र 10 रन बनाकर 70 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। लेकिन इसके बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम के लिए जीत का दरवाजा खोल दिया।  चैपमेन 63 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ब्रेसवेल 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंटनर 9 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड और जाइडन सिल्स ने 2-2 जबकि शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए। मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि काइल जैमिसन 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

लगभग फाइनल हुआ T20 WC 2026 का ग्रुप—जानें भारत के सामने कौन से दिग्गज होंगे

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 के लिए ग्रुप लगभग फाइनल हो गए हैं। 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिनको 5-5 टीमों के ग्रुप में बांटा जाएगा। यही ग्रुपिंग फाइनल हो चुकी है, जिस पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। मेजबान टीम इंडिया को आसान सा ग्रुप मिला है, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका को थोड़ा सा कठिन ग्रुप मिलने की संभावना है। इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान भी शामिल है। इससे साफ है कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक मैच जरूर होगा।   इंडिया और पाकिस्तान के अलावा क्रिकबज के मुताबिक इस ग्रुप में यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम है। सिर्फ इंडिया और पाकिस्तान ही इस ग्रुप में टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ रखा गया है, जबकि ओमान की टीम भी इसमें शामिल होगी। ये सभी टीमें टॉप 20 रैंकिंग की टीमें हैं। इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा सकता है। इसमें चार टेस्ट प्लेइंग नेशन हैं। एक अन्य ग्रुप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश और नेपाल की टीम होगी। इस ग्रुप में तीन टेस्ट प्लेइंग नेशन्स हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के ग्रुप में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीम है। इस ग्रुप में भी तीन टेस्ट प्लेइंग नेशन्स शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सीधे सुपर 8 में पहुंचेंगी। इसके बाद भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें जो टीमें टॉप 2 में रहेंगी। उनको फिर सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 15 फरवरी से दूसरे दौर के मुकाबले शुरू होने की संभावना है। इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले भारत के मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंची तो फिर फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलंबो को भी एक सेमीफाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन उसके लिए पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करना होगा या फिर कम से कम श्रीलंका को सेमीफाइनल तक का सफर तय करना होगा। T20 World Cup 2026 के लिए संभावित ग्रुप ग्रुप ए) इंडिया, पाकिस्तान, USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स। ग्रुप बी) ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान। ग्रुप सी) इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल। ग्रुप डी) साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, UAE, कनाडा।  

IND vs SA 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 247/6

गुवाहाटी  दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां भारत के खिलाफ स्टंप तक छह विकेट पर 247 रन बना लिए। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वेरेने एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से कुलदीप याद ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक एक विकेट पर 82 रन बना लिये थे। इस टेस्ट मैच में चायकाल, लंच से पहले लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट एडन मारक्रम के रूप में 27वें ओवर में गिरा। मारक्रम ने 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाये। चायकाल के बाद पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। रायन रिकलटन ने 82 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 35 रन बनाये। भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 156 रन बना लिये थे।