samacharsecretary.com

सूर्यकुमार की छुट्टी, हार्दिक की एंट्री तय? BCCI के फैसले ने बढ़ाई चर्चा

नई दिल्ली   हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. टीम में कुछ नए चेहरों को भी जगह दी गई है, लेकिन सबसे बड़े बदलाव के रूप में सूर्यकुमार को यादव कप्तानी और टीम से बाहर करना रहा, लेकिन इसी बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वनडे टीम में वापसी तय हो गई है. पंड्या टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी है. 32 साल के पंड्या पीठ में ऐंठन के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे और दो जून से सीओई में हैं।  बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे. अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की.’’ सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।  बैटिंग के साथ बॉलिंग भी करेंगे हार्दिक पंड्या सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है. पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं।  सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था। 

भारतीय टी20 कप्तान बने पिता, नन्ही परी ‘रिद्धिमा’ के साथ शेयर की पहली झलक

नई दिल्ली भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा माता-पिता बने हैं. 7 मई (गुरुवार) को उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसने इस कपल की जिंदगी को खुशियों से भर दिया. यह उनके जीवन का एक बेहद खास और भावुक पल रहा, जिसे वे दोनों पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं. इसी खुशी में सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा की है. उस पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि, 'हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी से मिलिए, रिद्धिमा'. बेटी का नाम रखा है 'रिद्धिमा', ये है मतलब क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है. यह नाम संस्कृत से लिया गया है. इस नाम का अर्थ है प्रेम से परिपूर्ण, मोती, समृद्धि और सफलता का स्रोत. हिंदू शास्त्रों में यह नाम देवी लक्ष्मी (धन और समृद्धि की देवी) और देवी सरस्वती (ज्ञान की देवी) से संबंधित माना जाता है. इस नाम का शुभ अंक है 8, जिसे आनंद और सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है. आसान शब्दों में कहें तो हिंदू समुदाय में यह नाम काफी प्रचलित है. रिद्धिमा नाम का संबंध नई शुरुआत और अवसरों से भी माना जाता है. यह एक ऐसा नाम है जिसे माता-पिता इस आशा से चुनते हैं कि उनका बच्चा अच्छे गुणों को अपनाएगा और साहस से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करेगा. यह नाम हिंदी संस्कृति में गहराई से जुड़ा हुआ है. एयरपोर्ट पर भी बांटी मिठाई इस समय सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में जब वह मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलने के लिए रायपुर पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. वहां पहुंचते ही उन्होंने फोटोग्राफर्स और अपने फैंस के साथ खुशी साझा की. खास बात यह रही कि सूर्या ने खुद अपने हाथों से मिठाइयां बांटी और सभी का मुंह मीठा कराया. उनका यह सादगी भरा और खुशमिजाज अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव ने दिखाई बेटी की पहली झलक हॉस्पिटल से सामने आए फोटो में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं. उससे ठीक एक दिन पहले ही क्रिकेटर ने फैंस के साथ अपने पिता बनने की खुशी भी जाहिर की थी. फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई लोगों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं. लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए प्यार और अच्छे मैसेज भेज रहे हैं.

देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

नई दिल्ली टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी जिंदगी और करियर में पत्नी देविशा शेट्टी की भूमिका पर खुलकर बात की है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे करीब 8 साल पहले पत्नी से एक बहुत ही छोटी सी बातचीत ने उनकी जिंदगी बदल दी, करियर को लेकर नजरिया बदल दिया। उनकी पत्नी के सीधे सरल सवाल ने ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया और अब जबकि सूर्यकुमार यादव विश्व कप विजेता कप्तान बन चुके हैं, तो वे अपनी 'बेहद निश्छल' पत्नी देविशा की जितनी भी प्रशंसा करें वह कम है क्योंकि उन्होंने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह साल 2018 की बात है जब देविशा शेट्टी ने सूर्यकुमार से एक सरल सवाल पूछा, ‘अगर आप भारत के लिए खेलना चाहते हैं, तो आपकी क्या योजना है?’ उस ‘बेहद सादगीपूर्ण बातचीत’ के आठ साल बाद सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत ने टी20 विश्व कप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। सूर्यकुमार ने 'पीटीआई वीडियो' के साथ एक पॉडकास्ट साक्षात्कार के दौरान उस बातचीत को याद करते हुए कहा, ‘हमारी शादी 2016 में हुई थी जब मैं केकेआर के लिए खेल रहा था। सब कुछ बहुत सहजता से आगे बढ़ रहा था। मैं अच्छा खेल रहा था, खेल का आनंद ले रहा था। जब मैं 2018 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ तो वह तब तक के मेरे सफर और दिनचर्या को देखती रही। मुझे लगता है कि इसके बाद हमने चीजों को थोड़ा अलग तरीके से करना शुरू कर दिया था।’ उन्होंने कहा, 'उसने (सूर्यकुमार की पत्नी) मुझसे कहा कि आपके साथ आयु वर्ग में खेलने वाले सभी खिलाड़ी अब भारत के लिए खेल रहे हैं। आपके मन में क्या है? मैंने कहा, 'मुझे भी भारत के लिए खेलना है।' उसने पूछा, ‘कैसे खेलोगे?’ इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पत्नी के साथ उनके करियर को बदलने वाली बातचीत के बारे में कहा, ‘वह संक्षिप्त सी बातचीत थी। वह किसी तरह की बहस नहीं बल्कि संक्षिप्त चर्चा थी। लेकिन निश्चित तौर पर यह इस बारे में चर्चा थी कि आप अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे कैसे बढ़ा सकते हैं। अगर मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं और भारत को जीत दिलाना चाहता हूं, तो मैं यह कैसे कर सकता हूं?’ एक बार जब अंतिम लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अतिरिक्त प्रयास करने का फैसला कर लिया गया तो उनकी जिंदगी में कुछ चुनौतियां भी सामने आई लेकिन सूर्यकुमार और देविशा ने एक जोड़े के रूप में उस रास्ते पर चलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हमें कई चीजों में कटौती करनी पड़ी। इनमें खान-पान से लेकर सप्ताहांत में दोस्तों से मिलना, शनिवार-रविवार को आराम, सोमवार से शुक्रवार तक के कार्यक्रम शामिल थे। हमने इस तरह से शुरुआत की और 2018 में आईपीएल में मेरा प्रदर्शन (512 रन) बहुत अच्छा रहा। मैंने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया।’ सूर्यकुमार ने कहा, ‘उस साल मुझे मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी की शुरुआत करने का भी मौका मिला और मैंने रन भी बनाए। हमने 2019 और 2020 में भी यही सिलसिला जारी रखा और मैं एक अलग ही मूड में था। उसने देखा कि वह चीजों का अधिक आनंद लेने लगा है। मेरे लिए 2020 (आईपीएल में फिनिशर के तौर पर 480 रन) और भी बेहतर रहा और फिर 2021 में मुझे भारतीय टीम में चुना गया।’ बेहद मिलनसार कप्तान ने कहा कि देविशा पर्दे के पीछे रहकर उनकी ताकत बनी रहीं। उन्होंने कहा, ‘उसने सच्ची बातें बताकर नेपथ्य में रहते हुए मुझ पर बहुत प्रभाव डाला है। अगर वह आपकी अर्धांगिनी है तो वह हमेशा आपके प्रति ईमानदार रहेगी क्योंकि वह सिर्फ आपकी तरक्की चाहती हैं। अगर आप साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके बीच बातचीत में निश्छलता होना जरूरी है।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘कई बार ऐसा करना मुश्किल भी रहा लेकिन कुल मिलाकर यह अच्छा रहा। अगर आज मैं इस मुकाम पर खड़ा हूं तो इसमें उन बातचीत का बहुत बड़ा योगदान रहा है।’ देविशा ने कभी भी उनकी क्रिकेट को लेकर हस्तक्षेप नहीं किया क्योंकि वह उनका क्षेत्र नहीं था, लेकिन उन्होंने उन्हें क्रिकेट से परे जीवन के बारे में सलाह दी। सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैं उसे इसका पूरा श्रेय देता हूं क्योंकि उसने मुझे सिर्फ क्रिकेट में मेरे करियर को लेकर सलाह ही नहीं दी, बल्कि जीवन से जुड़ी कई बातें बताईं। मुझे क्या करना चाहिए? किसी खास परिस्थिति से कैसे निपटना चाहिए? मुझे खुद को कैसे पेश करना चाहिए?’ और सबसे महत्वपूर्ण उन्होंने घर में प्रवेश करने से पहले क्रिकेट को दरवाजे पर छोड़ने के लिए कहा। घर पर वह सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि सिर्फ सूर्या हैं। उन्होंने कहा, 'उसने मुझसे कहा कि क्रिकेट को घर के अंदर लेकर मत आना। यह सब महत्वपूर्ण बातें थी जो मैंने सीखी। आपको अपनी उपलब्धियों के बावजूद विनम्र और जमीन से जुड़े रहना चाहिए। घर पर आप सूर्यकुमार यादव नहीं हैं इसलिए सहज व्यवहार करें। खाना खाने के बाद प्लेट को बर्तन धोने वाले स्थान पर रख दें। यह छोटी-छोटी बातें आपके जीवन में बहुत महत्व रखती हैं।'  

कोहली से आगे निकलने का सुनहरा मौका! नामीबिया के खिलाफ SKY को चाहिए सिर्फ इतने रन

नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने दमदार शुरुआत की है। नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके पास एक खास रिकॉर्ड बनाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 77 रन के स्कोर तक 6 विकेट गिर गए थे। मुश्किल समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 161 रन तक पहुंच सकी। अब भारत को अपना अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है, जिसमें एक बार फिर सूर्या पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। सूर्या के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। यदि सूर्या इस मैच में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं तो वह घर पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारियां खेलने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली दोनों के नाम घर पर टी20 इंटरनेशनल में 14-14 फिफ्टी प्लस पारियां दर्ज हैं। इस सूची में केएल राहुल 12 पारियों के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 10 पारियों के साथ चौथे और ईशान किशन 8 पारियों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत में सबसे ज्यादा 50+ पारी खेलने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली – 14 पारियां सूर्यकुमार यादव – 14 पारियां केएल राहुल – 12 पारियां रोहित शर्मा – 10 पारियां ईशान किशन – 8 पारियां घर पर शानदार रहा है सूर्या का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान का घर पर टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 44 मैचों की 43 पारियों में 39 की औसत से 1404 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक और एक शतक भी देखने को मिला है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो घर पर उनका स्ट्राइक रेट 170.18 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। सूर्या अब तक घरेलू मैदानों पर 86 छक्के और 126 चौके भी लगा चुके हैं। नामीबिया मैच में रहेंगी खास नजरें भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं सभी की नजरें सूर्यकुमार यादव पर होंगी कि क्या वह एक और शानदार पारी खेलकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं।  

सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप का जादू, बोले गौतम गंभीर – कप्तान हो तो ऐसा

नई दिल्ली भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की 'संयमित नेतृत्व क्षमता' की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर SKY सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं और इससे उनका दबाव भरा काम थोड़ा आसान हो जाता है। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गए एक छोटे वीडियो में गंभीर ने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का कप्तान होना भारत के लिए सौभाग्य की बात है। इस वीडियो में यह नहीं पता चल रहा है कि गंभीर ने यह बयान कब दिया है। गंभीर ने कहा, ‘सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में मेरा काम बहुत आसान कर दिया है। वह लोगों के लिए एक बेहतरीन कप्तान हैं, यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मैदान पर क्या करते हैं, या बल्लेबाज के रूप में कैसे हैं, या उनके शॉट्स इस प्रारूप में कैसे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कोच के तौर पर कभी-कभी आपके दिमाग में कई बातें चल रही होती हैं, लेकिन जब आप जानते हैं कि सूर्यकुमार माहौल को शांत बनाए रखेंगे, जैसा किसी भी कोच का सपना होता है, तो बहुत कुछ आसान हो जाता है।’ भारत ने सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के बूते शनिवार को विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में अमेरिका को हराया। भारतीय कप्तान ने एक छोर से विकेटों के पतझड़ के बीच 49 गेंदों में नाबाद 84 रन के साथ पारी को संभाला था। भारतीय टीम बृहस्पतिवार को अब दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। गंभीर ने कहा, ‘मेरे लिए खिलाड़ी सूर्यकुमार को अलग रखा जा सकता है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार के तौर पर उन्होंने हर कसौटी पर खरा उतरकर मेरी जिंदगी बहुत आसान बना दी है। वह वास्तव में एक शानदार नेतृत्वकर्ता हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अच्छा है कि देश का नेतृत्व उनके जैसे खिलाड़ी के हाथ में है, क्योंकि उनका दिल सही जगह पर है और दबाव में वह सही निर्णय लेते हैं।’ पैंतीस साल के सूर्यकुमार यादव दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। रोहित के इस प्रारूप से संन्यास के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी गई।

वीडियो वायरल: कप्तान सूर्यकुमार ने पेसर से किया अनोखा वादा, नंबर 8 पर उतारेंगे बैटिंग में

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम भी मुकाबला खेलने उतरी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए की भिड़ंत हुई, जिसमें इंडिया ने 29 रनों से बाजी मारी। हालांकि, भारत ने सिर्फ 161 रन बनाए थे, लेकिन अमेरिका की टीम 132 रनों तक ही पहुंच सकी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने उनके साथ छोटी सी साझेदारी निभाने वाले एक पेसर से वादा कर दिया है कि वे अगले मैच में उसे 8 नंबर पर खिलाएंगे। दरअसल, भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए थे। इसके बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए आए, जो पहली गेंद पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली चार गेंदों में वह एक रन भी नहीं बना पाए और आउट हो गए। भारत ने इस मैच को जीता तो हर बार की तरह इस बार भी अर्शदीप सिंह मैच के बाद मस्ती करते नजर आए और सोशल मीडिया पर टीम बस का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सूर्या के मजे ले रहे थे, लेकिन सूर्या ने उन्हीं के मजे ले लिए। पंजाब किंग्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। अर्शदीप सिंह ने वीडियो में पूछा था कि उनकी बल्लेबाजी और इंटेंट कैसा था? इस पर सूर्या ने कहा कि एकदम बढ़िया। आगे से पाजी आप ही नंबर 8 पर बल्लेबाजी करोगे। भले ही ये बात सूर्या ने मजाक में कही हो, लेकिन भारत के पास अब कम से कम नंबर 9 का ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है, जो पेस या स्पिन बॉलर हो और लंबे छक्के भी मारता हो। अभी तक हर्षित राणा ऐसा कर रहे थे, लेकिन वे घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 8वें नंबर तक भारत के पास बल्लेबाजी है। ऐसे में अर्शदीप सिंह 9वें से 11वें नंबर पर ही बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस मैच में भी वे 9वें नंबर पर आए थे, क्योंकि विकेट इस मुकाबले में जल्दी गिर गए थे।

रैंकिंग में हलचल: सूर्या ने बढ़ाया दबदबा, ईशान ऊपर चढ़े, पाकिस्तानी स्टार बना नंबर-1 ऑलराउंडर

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप 5 की दहलीज पर पहुंच गए हैं। वह एक स्थान चढ़कर छठे पर आ गए। उनके खाते में फिलहाल 728 रेटिंग अंक हैं। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी20 में 63 रनों की शानदारी पारी खेली। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली गई भारत की आखिरी सीरीज में सर्वाधिक 242 रन बनाए। सूर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नावाज गया था। भारत ने न्यूजीलैंड से 4-1 से सीरीज जीती और आगामी टूर्नामेंट की पुख्ता तैयार की।   ईशान किशन ने लगाई तगड़ी छलांग ईशान किशन ने तगड़ी छलांग लगाई है। वह 32 पायदान चढ़कर 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 584 अंक हैं। उन्होंने पांचवे मैच में 42 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। यह ईशान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक था। दो साल से अधिक समय भारतीय टीम के लिए खेले ईशान ने सीरीज में कुल 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार है। वह 917 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड सीरीज में 182 रन बटोरे। टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में चार भारतीय हैं। तिलक वर्मा (766) चौथे स्थान पर हैं। वह चोटिल होने के कारण सीरीज में नहीं खेले थे। सईम अयूब बने नंबर-1 ऑलराउंडर पाकिस्तान के सईम अयूब फिर से T20I के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के सिंकदार रजा (289) से नंबर-1 का ताज छीना। अयूब के 290 अंक हैं। अयूब बैटिंग लिस्ट में आठ स्थान चढ़कर 27वें पर चल गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 119 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज ऑलराउंडर्स की लिस्ट में एक स्थान ऊपर चौथे नंबर पर आ गए हैं पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का पहली घर पर सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज में सूपड़ा साफ किया। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (247) तीसरे स्थान पर हैं। शिमव दुबे नौवें पायदान पर हैं उनके 186 अंक हैं। वरुण चक्रवर्ती से इतना दूर पाकिस्तानी पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (748) दो पायदान ऊपर गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। दाएं हाथ के गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं। वह T20I में नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 रेटिंग अंक पीछे हैं। नवाज को भी गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में पांच विकेट लेने के बाद नवाज आठ स्थान ऊपर सातवें नंबर पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन (16 पायदान ऊपर 14वें पर), इंग्लैंड के आदिल राशिद (दो स्थान चढ़कर चौथे पर) और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर (आठ पायदान ऊपर 23वें पर) को भी लाभ मिला है।

साल भर का कोटा 5 मैच में पूरा! सूर्या का बल्ला उगते सूरज से भी तेज चमका

नई दिल्ली भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 किसी बुरे सपने की तरह ही था। पूरे साल उन्होंने कोई भी अर्धशतक नहीं लगाया। 23 पारियों तक उनके बैट ने अर्धशतक का स्वाद नहीं चखा। उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही थी और कहा जा रहा था कि टीम में जगह तक नहीं बनती तो नेतृत्व कैसे कोई संभाल रहा है। इन आलोचनाओं का सूर्यकुमार यादव ने बुरे समय में हंसकर जवाब दिया और सबसे विनम्र रहे। सूर्या ने हमेशा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं, हां उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। 2025 के आंकड़े भी सूर्यकुमार यादव के इस बयान की गवाही देते हैं कि बीता साल उनके लिए अच्छा नहीं था। पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, जिसमें सिर्फ 218 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट हमेशा की तरह ऊपर रहा, लेकिन औसत काफी गिर गई थी। 2025 के बुरे समय को झेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से रनों की किरणों का बिखराव कर दिया। टी-20 विश्व कप से पहले कप्तान फॉर्म में आ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि जितने रन वे 2025 में पूरे साल में नहीं बना सके थे, उससे कहीं ज्यादा रन उन्होंने 2026 के पिछले 5 मैचों में बना दिए हैं। सही मायनों में विश्व कप से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की खेली गई यह टी-20 सीरीज कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बूस्टर डोज की तरह थी। इस साल सूर्या ने 5 मैचों की पांच पारियों में बल्लेबाजी की है और रिकॉर्ड 242 रन बनाए हैं। ये सभी रन उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज में ही बनाए। सूर्यकुमार यादव के ये आंकड़े दिखाते हैं कि अब भारतीय टीम का सूर्योदय हो चुका है, क्योंकि कप्तान फॉर्म में आ चुके हैं। 5 मैचों की न्यूजीलैंड सीरीज में भारतीय कप्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 242 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। इस सीरीज में सिर्फ 2 ही बल्लेबाजों ने 200 का आंकड़ा पार किया जिसमें सूर्यकुमार यादव के साथ ईशान किशन भी शामिल हैं। पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने तीन हजार रन भी पूरे किए। हालांकि, बतौर कप्तान वे 1000 टी-20 रन बनाकर विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल होने से कुछ रन चूक गए। उन्हें यह रिकॉर्ड बनाने के लिए 73 रनों की जरूरत थी, लेकिन वे 63 रन ही बना सके। टी-20 विश्व कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुभ संकेत हैं। भारतीय बल्लेबाजी इस समय तबाही मचा रही है, हालांकि, गेंदबाजी में लगातार अर्शदीप के खर्चीले ओवर और पिछले मैच में बुमराह का महंगा स्पेल डालना भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन रहा है। स्पिन गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा इवेंट में सूर्या ब्रिगेड क्या कमाल दिखा पाती है।  

क्रिकेट का रोमांच: सूर्यकुमार यादव के दोहरे शतक पर फैंस की नजर, हिटमैन का रिकॉर्ड खतरे में

तिरुवनंतपुरम  भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने पहले ही 5 मैचों की यह सीरीज सीरीज नाम कर ली है. टीम के पास 3-1 की बढ़त है. ऐसे में आज भारत की नजरें 4-1 से सीरीज जीतने पर होंगी. तिरुवनंतपुरम में कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ भारत को जिताने ही नहीं, बल्कि कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अगर उनका बल्ला चला तो वह रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे. एक छक्का लगाते ही सूर्या स्पेशल डबल सेंचुरी पूरी कर लेंगे. रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से 33 रन दूर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त फॉर्म में लौटकर टीम इंडिया की बड़ी टेंशन दूर की. सीरीज के चार 4 मैचों में वह दो तूफानी अर्धशतक के साथ 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने चार मैचों में 32, 82, 56 और 8 रन की पारियां खेलीं तिरुवनंतपुरम में सूर्या अगर 33 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में उनके 3000 रन पूरे हो जाएंगे, जिससे टी20 इंटरनेशनल में वह 3000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे. वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे. बड़े रिकॉर्ड्स पर सूर्यकुमार की नजर सूर्यकुमार यादव ने अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 2967 रन बनाए हैं. आज वह अपनी 98वीं पारी में 3000 रन का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं, जिससे वह 100 से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कोहली के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय होंगे. विराट कोहली ने 81 पारियां खेलकर 3000 रन इस फॉर्मेट में पूरे किए थे. टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव से ज्यादा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाए हैं. रोहित और विराट ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. रोहित शर्मा ने 159 मैचों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाते हुए 4231 रन बनाए हैं. वहीं, विराट ने 125 मैचों की 117 पारियों में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 4188 रन बनाए हैं. एक छक्के के साथ पूरी कर लेंगे ‘डबल सेंचुरी’ सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए टी20 क्रिकेट में अब तक 199 छक्के जड़ चुके हैं. उनके पास आज नंबर-4 पर उतरकर छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने का सुनहरा मौका है. सूर्या चाहें तो मुकाबले की अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलकर इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं. ऐसा करते ही वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिसने टी20 क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 200 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

क्रिकेट अपडेट: सूर्यकुमार यादव का टॉप-10 में कमबैक, अभिषेक की कब्जा जारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद जिसमें भारत अभी 3-0 से आगे है। भारतीय कप्तान जो सबसे छोटे फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने दूसरे मैच में 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और 468 दिनों के अपने अर्धशतक के सूखे को भी खत्म किया। सूर्यकुमार ने अगले मैच में भी इस लय को जारी रखा और सिर्फ 26 गेंदों में 57 रन बनाए। भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी तीसरे T20I में 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत की। 929 अंकों के साथ उन्होंने टॉप पर अपनी बढ़त को 80 रेटिंग अंकों तक बढ़ा दिया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी तीसरे T20I में ब्लैककैप्स के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टीम के साथी वरुण चक्रवर्ती ब्लैककैप्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अभी भी टॉप पर अपनी स्थिति बनाए हुए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रैंकिंग में अपनी बढ़त जारी रखी है। हार्दिक एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि दुबे पांच स्थान ऊपर चढ़कर ग्यारहवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं और वेस्टइंडीज के हार्ड-हिटर ब्रैंडन किंग भी 15 स्थान ऊपर आ गए हैं। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के सीमर मैथ्यू फोर्ड गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच, आठ और उन्नीस स्थान ऊपर आ गए हैं। इंग्लैंड की टॉप बैटिंग जोड़ी हैरी ब्रूक और जो रूट ने अपनी टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में मदद की। नतीजतन ब्रूक 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, और रूट छह स्थान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर आ गए हैं।