samacharsecretary.com

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में छात्रों से किया संवाद, फॉर्म सुधारने का जताया भरोसा

अहमदाबाद भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने लंबे समय से चले आ रहे खराब फॉर्म पर खुलकर बात की. इस बार उन्होंने यह बयान अहमदाबाद स्थित जीएलएस यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान दिया, जहां उनकी बेबाक टिप्पणियों ने काफी ध्यान खींचा. एक खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव पर बोलते हुए सूर्यकुमार ने आत्ममंथन वाला रुख अपनाया. उनकी स्पीच का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'एक खिलाड़ी हमेशा अच्छे दौर में नहीं रहता. मैं यह नहीं कह रहा कि हम बुरे दौर से गुजरते हैं. यह एक सीखने की प्रक्रिया है. हमेशा एक ऐसा चरण आता है जब आपको लगता है कि आप सीखने के दौर में हैं. मेरे लिए भी यह वही सीखने वाला दौर है. थोड़ा ऊपर-नीचे रहा है.' टीम के बाकी खिलाड़ियों को सराहा सूर्या ने कहा, 'मेरे साथ अन्य 14 खिलाड़ी इस समय मेरे लिए कवर कर रहे हैं. उन्हें पता है कि जिस दिन मैं फटूंगा, क्या होगा. मुझे यकीन है कि आप सभी को भी इसके बारे में पता है.' अपने प्रदर्शन को लेकर हो रही चर्चाओं के बावजूद भारतीय कप्तान ने कहा कि उनका मानसिक रवैया अब भी पूरी तरह सकारात्मक है. स्टूडेंट्स को दी ये टिप्स सूर्या ने कहा, 'सोचिए, अगर आपके एग्जाम में कम नंबर आ जाएं तो क्या आप स्कूल छोड़ देते हैं? नहीं, आप फिर से मेहनत करते हैं और अच्छे नंबर लाते हैं. मैं भी वही करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहता हूं.' सूर्यकुमार की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका संघर्ष साफ नजर आ रहा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का साल 2025 बेहद फीका रहा है. उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए, औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा. एशिया कप में 47 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा, जहां उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए, हालांकि भारत ने वह सीरीज 3-1 से जीत ली. अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव के पास एक और मौका होगा, जहां वह अपने शब्दों को रन में बदलकर टीम प्रबंधन के भरोसे को सही साबित कर सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में छात्रों से किया संवाद, फॉर्म सुधारने का जताया भरोसा

अहमदाबाद भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने लंबे समय से चले आ रहे खराब फॉर्म पर खुलकर बात की. इस बार उन्होंने यह बयान अहमदाबाद स्थित जीएलएस यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान दिया, जहां उनकी बेबाक टिप्पणियों ने काफी ध्यान खींचा. एक खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव पर बोलते हुए सूर्यकुमार ने आत्ममंथन वाला रुख अपनाया. उनकी स्पीच का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'एक खिलाड़ी हमेशा अच्छे दौर में नहीं रहता. मैं यह नहीं कह रहा कि हम बुरे दौर से गुजरते हैं. यह एक सीखने की प्रक्रिया है. हमेशा एक ऐसा चरण आता है जब आपको लगता है कि आप सीखने के दौर में हैं. मेरे लिए भी यह वही सीखने वाला दौर है. थोड़ा ऊपर-नीचे रहा है.' टीम के बाकी खिलाड़ियों को सराहा सूर्या ने कहा, 'मेरे साथ अन्य 14 खिलाड़ी इस समय मेरे लिए कवर कर रहे हैं. उन्हें पता है कि जिस दिन मैं फटूंगा, क्या होगा. मुझे यकीन है कि आप सभी को भी इसके बारे में पता है.' अपने प्रदर्शन को लेकर हो रही चर्चाओं के बावजूद भारतीय कप्तान ने कहा कि उनका मानसिक रवैया अब भी पूरी तरह सकारात्मक है. स्टूडेंट्स को दी ये टिप्स सूर्या ने कहा, 'सोचिए, अगर आपके एग्जाम में कम नंबर आ जाएं तो क्या आप स्कूल छोड़ देते हैं? नहीं, आप फिर से मेहनत करते हैं और अच्छे नंबर लाते हैं. मैं भी वही करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहता हूं.' सूर्यकुमार की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका संघर्ष साफ नजर आ रहा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का साल 2025 बेहद फीका रहा है. उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए, औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा. एशिया कप में 47 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा, जहां उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए, हालांकि भारत ने वह सीरीज 3-1 से जीत ली. अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव के पास एक और मौका होगा, जहां वह अपने शब्दों को रन में बदलकर टीम प्रबंधन के भरोसे को सही साबित कर सकते हैं.

कप्तान सूर्यकुमार की परीक्षा, भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत की चुनौती

लखनऊ शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन साथ ही खराब फॉर्म से जूझे रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव भी समीक्षा के दायरे में हैं क्योंकि भारत बुधवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सही संतुलन तलाश कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। तीसरे मैच में सूर्यकुमार के पास वह लय हासिल करने का अच्छा मौका था जिसने उन्हें दुनिया का शीर्ष बल्लेबाज बनाया था क्योंकि भारत 118 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा किया कर रहा था लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय उनका दबदबा स्थापित करने वाले शॉट अनियमित परिणाम दे रहे हैं और धर्मशाला में मैच भी अलग नहीं था क्योंकि वह अपना चिर-पिरचित पिक-अप शॉट खेलते हुए आउट हुए जो उनके निरंतर संघर्ष को उजागर करता है। सूर्यकुमार ने हालांकि कहा कि वह खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहे। उन्होंने रविवार को धर्मशाला में भारत की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं नेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं वह सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे नियंत्रण में है। जब रन आने होंगे तो वे निश्चित रूप से आएंगे। मैं खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा लेकिन निश्चित तौर पर रन नहीं बना पा रहा।’’ हालांकि आंकड़े एक चिंताजनक कहानी बताते हैं। भारतीय कप्तान एक साल से अधिक समय से लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। मौजूदा सत्र में इस प्रारूप में उनका औसत 15 से कम है। इसके अलावा 2025 में उनके नाम कोई अर्धशतक नहीं है जो उनके करियर में इस तरह का सबसे लंबा चरण है। वह इस दौरान केवल दो बार 20 गेंद से अधिक बल्लेबाजी करने में सफल रहे हैं। टी20 विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में गत चैंपियन टीम चाहेगी कि उनका कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज जल्द से जल्द लय फिर से हासिल कर ले। उप कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। उनके पारी का आगाज करने से भारत का शीर्ष क्रम अस्थिर हो गया है। गिल ने अच्छी तरह से स्थापित संजू सैमसन की जगह ली। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज को अभिषेक शर्मा के साथ एक प्रभावी साझेदारी बनाने के बावजूद पहले निचले क्रम में धकेल दिया गया और अंततः बाहर कर दिया गया। गिल ने अन्य प्रारूपों में अपना स्तर दिखाया है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें अब भी उस आश्वस्त बल्लेबाज की झलक नहीं दिखाई है जो वह टेस्ट और एकदिवसीय में है। वह रविवार को कम लक्ष्य का पीछा करते हुए भी सिर्फ 28 रन ही बना पाए जिसने विश्व कप से पहले चिंताओं को कम नहीं किया है। विश्व कप से पहले भारत के पास इस प्रारूप में अब सिर्फ सात मैच हैं। अक्षर पटेल के बीमारी के कारण श्रृंखला से बाहर होने के बाद भारत ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है जिससे कुलदीप यादव को अधिक मौके मिल सकते हैं। निजी कारणों से पिछला मैच नहीं खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह पिछले मुकाबले में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए जबकि हर्षित राणा ने भी धर्मशाला में उनका अच्छा साथ दिया। भारत फिलहाल पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। श्रृंखला में अब तक किस्मत बहुत तेजी से बदली है। पहले मैच में भारत का दबदबा था लेकिन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी पूरी तरह से पलट दी। तीसरे मैच में भारत ने फिर एकतरफा जीत दर्ज की और दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला को जीवंत रखने के लिए बुधवार को हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगा। पिछले साल जून में टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से दक्षिण अफ्रीका ने सबसे छोटे प्रारूप में 28 में से 18 मैच गंवाए हैं जो प्रदर्शन में निरंतरता की कमी को दर्शाता है। दक्षिण अफ्रीका को व्यवस्थित संयोजन की तलाश है और इसके लिए टीम प्रबंधन लगातार बदलाव कर रहा है जिससे खिलाड़ी लय हासिल नहीं कर पा रहे और टीम को मैच गंवाने पड़े हैं। पिछले सत्र की उपविजेता टीम के पास नौ फरवरी को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच से पूर्व अंतिम एकादश को अंतिम रूप देने के लिए पांच मैच बचे हैं जिसमें से दो भारत के खिलाफ जबकि तीन घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हैं। यह देखना होगा कि टीम खिलाड़ियों के रोटेशन की नीति पर कायम रहती है या नहीं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, एनटी तिलक वर्मा, शाहबाज अहमद, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, लूथो सिपाम्ला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, कोर्बिन बॉश, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे। समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा  

कप्तान सूर्या का जलवा! दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली  भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान के नाम कई उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। बुधवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार एक के बाद एक तीन बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के पास टी20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन पूरा करने का मौका है। वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को कटक में खेला जाएगा।   भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने के लिए 246 रनों की जरूरत है। अगर सूर्यकुमार यादव यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद टी20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। टी20 क्रिकेट में भी सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह 9000 रन पूरा करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।   सूर्यकुमार यादव अगर पहले मुकाबले में 59 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गजों के साथ 9000 टी20 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्यकुमार यादव खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बड़े शॉट खेलने के लिए भी मशहूर हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में 394 छक्के लगाए हैं उन्हें 400 तक पहुंचने के लिए केवल 6 छक्कों की जरूरत है। अफ्रीका के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पूर्व, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित टीम इंडिया के चार सदस्य मंगलवार को श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविषा शेट्टी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में प्रवेश किया।  

टी20 टीम में बड़ा बदलाव: शार्दुल ठाकुर को कमान, सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में नीतीश को नई जिम्मेदारी

मुंबई शार्दुल ठाकुर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। 17 सदस्यीय टीम में भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। मुंबई इस प्रतियोगिता की गत विजेता है। उसने पिछले वर्ष श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यह खिताब जीता था, जो वर्तमान टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में तीन शतक लगा चुके सिद्धेश लाड को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का एलीट डिवीजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का पहला दौर लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट दौर इंदौर में होगा। मुंबई की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 26 नवंबर को लखनऊ में रेलवे के विरुद्ध खेलेगी।   दिल्ली की अगुआई करेंगे नीतीश नीतीश राणा को इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। राणा का उत्तर प्रदेश से आने के बाद मौजूदा घरेलू सत्र में दिल्ली के लिए यह पहला टूर्नामेंट होगा। हालांकि, लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को 23 खिलाड़ियों की इस टीम में जगह नहीं मिली है। डीडीसीए ने कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और नवदीप सैनी अगर उपलब्ध होंगे तो टीम में शामिल होंगे। दिल्ली को ग्रुप डी में झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड आदि के साथ रखा गया है। टीम के सभी मैच अहमदाबाद में होंगे। वहीं बंगाल की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आकाशदीप को जगह मिली है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। बंगाल अपना पहला मैच 26 नवंबर को हैदराबाद में बड़ौदा से खेलेगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-: मुंबई- शार्दुल ठाकुर (कप्तान), हार्दिक तमोर (विकेट कीपर), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर। दिल्ली- नीतीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, आयुष बडोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेट कीपर), अनुज रावत (विकेट कीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा, वैभव कांडपाल।  

T20 क्रिकेट में 150 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव बने खास क्लब के सदस्य

मुंबई  कैनबरा के मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टी20 में सूर्यकुमार यादव ने अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही सूर्या एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं. टी20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज 205 रोहित शर्मा 187 मुहम्मद वसीम 173 मार्टिन गप्टिल 172 जोस बटलर 150 सूर्यकुमार यादव सूर्या की इस उपलब्धि की खास बात ये भी भी है कि केवल मुहम्मद वसीम ही सूर्या (86 पारी, 1649 गेंद) से तेज 150वां छक्का लगाने में सफल रहे हैं. वसीम ने  66 पारी और 1543 गेंद पर 150 छक्के लगा दिए थे. सूर्या इस मुकाबले में टच में दिखे. उनके लिए ये पारी इसलिए भी अहम थी क्योंकि उनका बल्ला लंबे समय से खामोश था. जब से सूर्या ने टी20 टीम की कमान रोहित शर्मा से संभाली था, मैदान पर उनका जोश तो बरकरार था, पर उनकी बल्लेबाजी में जान नहीं दिख रही थी. एशिया कप के दौरान भी उनका बल्ला खामोश रहा. बता दें कि इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशल में लगातार 14 पारियों से अर्धशतक नहीं बना पाए हैं. यह उनके करियर का सबसे लंबा 'ड्राई स्पेल' है.

सूर्यकुमार यादव का खुलासा: शुभमन गिल से पहले मुझे मिल सकती थी वनडे की कप्तानी

मुंबई  सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पिछले महीने टी20 एशिया कप का खिताब जीता। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 23 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले कुछ से उनका बल्ला खामोश रहा है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में वनडे की कप्तानी की महत्वाकांक्षाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्टार बल्लेबाज ने कहा कि अगर उनका प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में अच्छा रहता, तो उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में भी भारतीय टीम की कप्तानी मिल सकती थी। सूर्यकुमार यादव को वनडे फॉर्मेट में भी काफी मौके दिए गए थे। सूर्यकुमार ने वनडे में 37 मैचों में 25.76 के औसत से 773 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उनको वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। सूर्यकुमार यादव ने वनडे कप्तानी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले वह इस बारे में नहीं सोचते थे, लेकिन अब जब वह टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, तो उनके मन में यह विचार आ रहा है। सूर्यकुमार ने कहा, “अब मैं सोचता हूं कि अगर मैंने वनडे फॉर्मेट में अच्छा किया होता, जैसे अभी टी20 कप्तानी चल रही है, वनडे कप्तानी भी मिल सकती थी। मैं अभी सोच रहा हूं। पहले नहीं सोचता था। क्योंकि फॉर्मेट 30 ओवर और थोड़ा लंबा है। बॉल का कलर भी सेम है। जर्सी भी सेम ही है। मैं अभी भी ट्राई करूंगा। 100 परसेंट हारूंगा मैं। ड्रीम तो है ही। घर पे जब रहते हैं, हम यही डिस्कस करते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''वाइफ के साथ मैं यही बात करता हूं कि अगर ODI क्रिकेट मेरा अच्छा गया होता, तो आप नहीं जानते कब क्या हो जाए। जब रोहित भाई वनडे कप्तानी से रिटायर होंगे, उसके बाद कौन लीड करेगा? अगर आप अच्छा कर रहे हो, तो आप दावेदार हो सकते थे। लेकिन अभी भी मौका नहीं गया है वनडे क्रिकेट का।" रोहित के टी20 से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार को खेल के सबसे छोटे प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी गई। और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल ने टीम की कमान संभाली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी भी दी गई है।

सूर्यकुमार यादव का जलवा: एशिया कप में खेल भावना से सबका दिल जीत लिया

दुबई एशिया कप 2025 में बुधवार को भारत और यूएई के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी तारीफ हो रही है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यूएई की पारी का 13वां ओवर शिवम दुबे कर रहे थे। दुबे ने जैसे ही गेंद फेंकी, उनके पैकेट से उनका तौलिया क्रीज पर गिर गया। गेंद संभालने के बजाय सिद्दीकी गिरे हुए तौलिये की ओर इशारा करते हुए क्रीज से बाहर ही रहे। सैमसन ने मौके का फायदा उठाते हुए बेल्स गिरा दीं और तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सफल स्टंपिंग अपील वापस ले ली। सूर्यकुमार यादव की इस फैसले की तारीफ हो रही है। हालांकि इस जीवनदान का जुनैद सिद्दीकी फायदा नहीं उठा सके और अगली गेंद पर आउट हो गए। यूएई की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। यूएई भारतीय गेंदबाजों के सामने 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, वहीं कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की । बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2.1 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिए। ये कुलदीप की स्पिन का ही कमाल था की यूएई 57 रन पर सिमट गई। इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए। बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले। 58 रन के लक्ष्य को भारत ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।  

‘द ग्रेटेस्ट’ माने जा चुके खिलाड़ी को मिला मौका, पहली बार खेलेंगे SKY की कप्तानी में

नई दिल्ली 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की जगह भारत के टी20I कप्तान का पद संभाला। हालांकि, हार्दिक पांड्या लंबे समय तक रोहित शर्मा के उप-कप्तान रहे थे। वह कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे थे। हालांकि, चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार को ही चुना। पदभार संभालने के बाद से उन्होंने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सहित अन्य देशों के खिलाफ टी20I सीरीज में जीत दिलाई है। इन जीतों ने न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है, बल्कि आगामी एशिया कप और 2026 टी20 विश्व कप के लिए एक मजबूत नींव भी रखी है।   10 सितंबर को भारत खेलेगा पहला मैच गौरतलब है कि भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम 4 सितंबर को फिर से मैदान पर उतरेगी और अगले दिन से ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा। उससे पहले जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर बड़ा सवाल बना हुआ है। पहली बार सूर्या की कप्तानी में खेलेंगे बुमराह दिलचस्प बात यह है कि बुमराह एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कभी भी सूर्यकुमार की कप्तानी में नहीं खेला। इस आक्रामक बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस की भी कप्तानी की है, लेकिन बुमराह उन मैचों में भी नहीं खेले। एशिया कप के दौरान बुमराह पहली बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे। बता दें कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत की सलामी जोड़ी के रूप में खुद को साबित किया है। पिछले एक साल में उन्होंने लगभग सभी विरोधियों पर दबदबा बनाया है और मध्यक्रम में अपनी बादशाहत कायम की है। हालांकि, शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाए जाने के बाद इस जोड़ी पर खतरा मंडरा रहा है। सैमसन तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। थिंक टैंक से सामने चुनौती ऐसे में सूर्यकुमार चौथे, तिलक वर्मा पांचवें और हार्दिक पांड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम प्रबंधन और थिंक टैंक ने क्या प्लान बनाया है। यह तो एशिया कप शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।