samacharsecretary.com

मैनचेस्टर में आज तक नहीं जीता भारत, क्या इस बार दिखेगा नया इरादा?

नई दिल्ली पिछले मैच में हार और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में मजबूत इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम श्रृंखला में वापसी करने और ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली बार जीत हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत को हालांकि अभी तक आजमाए गए अपने फॉर्मूले से हटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। लीड्स में पहले टेस्ट के बाद भारत ने अंतिम एकादश में तीन ऑलराउंडरों को शामिल किया था। इनमें नीतीश रेड्डी भी शामिल थे, जो घुटने की चोट के कारण अब श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे दो स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की मौजूदगी में भारत के पास आठवें नंबर तक बल्लेबाज़ी करने की गुंजाइश थी। मैनचेस्टर में ऐसा शायद न हो, जहां भारतीय टीम अभी तक जीत हासिल नहीं कर पाई है। भारत ने यहां अभी तक नौ मैच खेले हैं जिनमें से चार में उसे पराजय का सामना करना पड़ा जबकि बाकी पांच मैच ड्रॉ रहे। इंग्लैंड वर्तमान श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे चल रहा है और अगर भारत को पांच मैच की इस श्रृंखला को जीवंत बनाए रखना है तो उसे यहां हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है लेकिन उनका बल्लेबाजी में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। अगर उन्हें टीम में लिया जाता है तो उन्हें गेंदबाज़ी में भी अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा क्योंकि रेड्डी ने लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में महत्वपूर्ण अवसरों पर विकेट लिए थे। भारत लीड्स के संयोजन को फिर से आजमा सकता है, जहां उसके पास जडेजा के रूप में केवल एक स्पिनर था और छठे नंबर तक विशेषज्ञ बल्लेबाज थे, जिसमें करुण नायर और साई सुदर्शन दोनों अंतिम एकादश में थे। इसके अलावा नए तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा भी अंतिम एकादश में जगह बनाने के दावेदार हैं। अगर आकाश दीप कमर की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाते हैं, तो इनमें से कोई भी उनकी जगह ले सकता है। आकाश दीप की तरह, कंबोज भी अच्छी सीम मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। वह भारत ए के इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा थे और इस तरह से यहां की परिस्थितियों से कुछ हद तक वाकिफ हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का अंतिम एकादश में जगह बनाना तय है। लॉर्ड्स में श्रृंखला में पहली बार भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और और अगर भारत को श्रृंखला में वापसी करनी है तो कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली बल्लेबाजी लाइन-अप को फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गिल तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इसके बावजूद श्रृंखला में उनके नाम पर 600 से अधिक रन दर्ज हैं। भारत के लिए उनका बड़ा स्कोर काफी मायने रखता है। जोफ्रा आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सफल वापसी में यशस्वी जायसवाल को दो बार आउट किया और यह बाएं हाथ का बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की अतिरिक्त गति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार होगा। गिल ने भले ही श्रृंखला में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए हैं लेकिन वह के एल राहुल हैं जो अधिक विश्वसनीय बल्लेबाज नजर आए। भारत को फिर से उनसे ठोस प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। मैच से पहले भारत के अभ्यास सत्र को देखकर लगता है कि ऋषभ पंत अपनी उंगली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और हमेशा की तरह अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे। अगर नायर को एक और मौका मिलता है, तो वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने के लिए बेताब होंगे। लगातार चार अर्धशतक लगाने वाले जडेजा मध्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं लेकिन उन्हें गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के अन्य स्थानों की तुलना में भारत को मैनचेस्टर में कम खेलने का मौका मिला है। उसने यहां अपना आखिरी टेस्ट मैच 2014 में खेला था। इस मैदान पर भारत की तरफ से आखिरी शतक सचिन तेंदुलकर ने 1990 में लगाया था। भारत की निगाह जहां श्रृंखला बराबर करने पर टिकी हैं वहीं इंग्लैंड अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा। जैसा कि आमतौर पर होता है, बेन स्टोक्स ने मैच से पहले अपनी अंतिम एकादश चुनी और उनकी टीम में एकमात्र बदलाव चोटिल शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को शामिल करना है। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2017 में खेला था। मैनचेस्टर में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है और मैच के पांचों दिन हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। टीमें इस प्रकार हैं: भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज। इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (उप-कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।  

गर्व की बात: चतरू चौधरी ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

बालोतरा  पश्चिम राजस्थान के सरहदी बालोतरा जिले के छोटे से गांव लापला की बेटी चतरू ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े शहरों के खिलाड़ी भी नहीं कर पाते है. चतरू का सपना बड़ा था, लेकिन हालात नहीं. पिता एक साधारण किसान हैं. बेटी की खेल प्रतिभा को देखकर उन्होंने कर्ज लिया और हरहाल में बेटी को आगे बढ़ाने की ठानी. अब चतरू ने भी समाज की सोच से लड़ते हुए अमेरिका में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि गांव और जिले का भी नाम रोशन किया है. चतरू के गांववालों ने खूब ताने दिए. कुछ ने तो कहा  “लड़की होकर क्या कर लेगी?” लेकिन पिता ने हार नहीं मानी और चतरू ने भी दिन-रात मेहनत जारी रखी. सीमित संसाधनों, आर्थिक परेशानियों और सामाजिक दवाब के बीच पली-बढ़ी चतरू ने अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया है. गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत रेत के दरिया के बीच कच्ची झोपड़ी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में गोल्ड जीतने का कीर्तिमान रचने वाली पुलिस कांस्टेबल चतरू का वतन वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया. विश्व मंच पर राजस्थान पुलिस के चमके सितारों में थार की बेटी के शामिल होने से हर थार का बाशिंदा उसे आशीर्वाद और बधाई देता नजर आया. उत्साही लोगों ने डीजे बजाया और चतरू चौधरी को फूल मालाओं से लाद दिया. अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए बीते दिनों राजस्थान पुलिस का दल अमेरिका पहुंचा था. इस दल में बायतु के छोटे से गांव लापला के किसान की बेटी चतरू चौधरी के प्रदर्शन पर पूरे मरुधरा की निगाहें थी. चतरू ने अपने प्रदर्शन से किसी भी थार वासी को निराश नहीं किया है. चतरू ने 11 किलोमीटर और 21 किलोमीटर रिले रेस में गोल्ड मैडल जीता है. वहीं 400 मीटर और 800 मीटर में उसने कांस्य पदक जीता है. वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में राजस्थान पुलिस के जाँबाजो की इस स्वर्णिम जीत के बाद पूरे राज्य में खुशी का माहौल है. राजस्थान पुलिस ने 29 पदक अर्जित किए है जिनमे 17 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 7 कांस्य पदक जीते है. कर्ज लेकर पिता ने करवाई तैयारी राजस्थान पुलिस की कचनार चौधरी, राजबाला और चतरू ने खाकी का नाम रोशन किया है.  वतन वापसी पर लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए चतरू ने बताया कि पिता ने कर्ज लेकर खेल की तैयारी करवाई और उसने भी पिता का मान रखते हुए अमेरिका में गोल्ड जीता है. वह बताती है कि गांव में न तो कोई खेल मैदान है और न ही संसाधन. ऐसे में गांव की प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पाता है, जिससे वह अपनी प्रतिभा को नही निखार पाती है.

पूर्व पाक ओपनर ने की मांग- पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी मत खेलना, वादा करो

नई दिल्ली  डब्ल्यूसीएल यानी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद बवाल छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तमाम बातें हो रही हैं। पाकिस्तान परस्त आतंकवादी अक्सर भारतीय सेना और भारतीय लोगों को निशाना बनाते हैं। इसी वजह से इस लीग में खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बायकॉट कर दिया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने कहा है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप और ओलंपिक गेम्स में भी खेलने से इनकार कर देना चाहिए। भारत और पाकिस्तान सिर्फ मल्टी टीम इवेंट्स में ही एकदूसरे से भिड़ते हैं। इस पर सलमान बट ने भारतीय टीम से वादा मांगा कि जब दोनों टीमें आईसीसी प्रतियोगिता में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी तो वे इसी रुख को बनाए रखें। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले की बात आती है, तो अक्सर ऐसी खबरें चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन जब दोनों देशों के बीच अन्य खेल मुकाबले होते हैं, तो ऐसा नहीं होता। बट चाहते हैं कि ओलंपिक जैसे आयोजनों में भी भारत बनाम पाकिस्तान के खेल मुकाबलों पर रोक लगा दी जाए। सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है – उन्होंने पूरे क्रिकेट और प्रशंसकों को क्या संदेश दिया है? आप क्या दिखाना चाह रहे हैं? आप क्या साबित करना चाह रहे हैं? अब विश्व कप में मत खेलो…किसी भी ICC टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत खेलो। ये वादा करो। देखो, हम समझते हैं कि हर चीज की अपनी जगह होती है, लेकिन अब जब आप आपस में जुड़ रहे हैं, तो किसी भी स्तर या टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत खेलो। ओलंपिक में भी नहीं। कृपया ऐसा करो। मुझे देखना अच्छा लगेगा। दांव बहुत ऊंचा होगा, और मैं देखूंगा कि वे उस स्तर पर कितना राष्ट्रवाद दिखा सकते हैं।" पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि उनके नजरिए से WCL का फैसला 'दबाव' भरा लग रहा था। सलमान बट ने आगे कहा, "यह कैसी मानसिकता है? मैं समझ नहीं पा रहा हूं। यह फैसला कौन ले रहा है? जिन 4-5 लोगों ने नहीं खेलने का फैसला किया, उनकी वजह से, दूसरे लोग, जिनकी शायद खेलने की मानसिकता थी, दबाव में थे।"  

भारत को बूस्ट: बुमराह खेलेंगे मैनचेस्टर टेस्ट, सिराज ने दी खुशखबरी

मैनचेस्टर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चर्चा का विषय रहा है क्योंकि टीम प्रबंधन ने बताया था कि बुमराह इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। बुमराह पहले और तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रहे थे, जबकि कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था। बुमराह को खिलाने की पैरवी क्रिकेट प्रशंसक और अनिल कुंबले सहित कुछ पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि बुमराह को मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चाहिए क्योंकि भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। भारत पांच मैचों की इस सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रहा है और उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। ऐसे में बुमराह का इस टेस्ट मैच में खेलना काफी महत्वपूर्ण है। टीम संयोजन पर सिराज ने साधी चुप्पी सिराज ने कहा, 'जितना पता है बुमराह भाई तो खेलेंगे।' मैच के लिए टीम संयोजन के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने चुप्पी साधे रखी और कहा कि जो भी लाइनअप चुना जाएगा वह टीम के सर्वोत्तम हित में होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे संयोजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जो भी चुना जाएगा, वह टीम के लिए सबसे अच्छा होगा।' बुमराह ने अब तक खेले दो मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार उन्होंने पारी में पांच विकेट भी लिए हैं। भारत के लिए आसान नहीं राह भारतीय टीम अब सीरीज में वापसी के लिए बेताब होगी। भारत के लिए हालांकि, मैनचेस्टर की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। भारत ने अब तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में कुल नौ टेस्ट खेले हैं। इसमें से चार टेस्ट इंग्लैंड जीतने में कामयाब रहा है, जबकि पांच टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया के पास हार और ड्रॉ के इस सिलसिले को तोड़ने का बेहतरीन मौका है और एक जीत सीरीज को दिलचस्प बना देगी।  

मिशेल ओवेन का ऐतिहासिक डेब्यू, पहले ही मैच में रचा रिकॉर्ड, अर्धशतक के साथ दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

मेलबर्न  ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के 3 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 190 रनों के लक्ष्य को मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. ये मैच ऑस्ट्रेलियाई डेब्यूटंट मिशेल ओवेन के नाम रह, जिन्होंने मैच में कई उपलब्धियां हासिल की. मिशेल ओवेन ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास मिशेल ओवेन ने अपने पदार्पण मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 27 गेंदों पर 50 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे. इसके साथ वो डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये कारना रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर अंजाम दे चुके है. मैच में शानदार और मैच जिताऊ पारी खेलने की वजह से मिशेल ओवेन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. जिसके साथ वो डेब्यू मैच में ये अवॉर्ड जीतने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग (2005), कैमरून व्हाइट (2007), और डेविड वॉर्नर (2009) का नाम शामिल है. इसके अलावा ओवेन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो सबसे ज्यादा 186.34 की स्ट्राइक रेट से 1,000 टी20 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम था, जिन्होंने 173.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 1000 रन पूरा किया था. WI vs AUS पहले टी20 मैच की हाइलाइट्स वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच की बात करें तो मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम नें पूरे 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए. जिसमें कप्तान शाई होप के 39 गेंद में 55 रन, रोस्टन चेस के 32 गेंद में 60 रन और शिमरन हेटमायर के 19 गेंद में 38 रन सबसे ज्यादा थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ड्वार्शुइस ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ओवेन, सीन एबॉट और कॉनॉली ने एक-एक विकेट लिया. 190 रनों के के मुश्किल लक्ष्य को मेहमान टीम ने ओवेन और कैमरून ग्रीन के अर्धशतकों की बदौलत सात गेंद शेष रहते ही चेस कर लिया. ओवेन 27 गेंद पर 50 और ग्रीन ने 26 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और गुडकेश मोटी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अकिला हुसैन को एक विकेट मिला. सीरीज का दूसरा मैच इसी ग्राउंड पर 23 जुलाई को खेला जाएगा.

भारत में खेलने से डर गई पाकिस्तानी हॉकी टीम, टूर्नामेंट से किया किनारा

कराची  एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन अगले महीने भारत में होना है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के भाग लेने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है. पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत आकर इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना चाहती है. पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) को सूचित किया है कि एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में टीम भेजना उसके लिए मुश्किल होगा. PHF ने पत्र में क्या लिखा? पाकिस्तानी हॉकी महासंघ ने इसके पीछे की वजह सुरक्षा कारणों को बताया है. पाकिस्तान हॉकी महासंघ के प्रमुख तारीक बुगती ने कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तानी टीम को सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर संकोच जताया है. तारिक बुगती ने कहा, 'हमने FIH और AHF को पत्र लिखा है कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना हमारी टीम के लिए जोखिम भरा हो सकता है. हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत आने के इच्छुक नहीं हैं, जो कि एक डायरेक्ट क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है.' तारिक बुगती ने कहा कि अब इस टूर्नामेंट के आयोजन और पाकिस्तान के मैचों के बारे में निर्णय लेने की जिम्मेदारी एफआईएच और एएचएफ पर है. उन्होंने कहा, 'हमने उनसे पूछा है कि क्या गारंटी है कि हमारे खिलाड़ी भारत में सुरक्षित रहेंगे और टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे.' तारिक का बयान हास्यास्पद तारिक बुगती का बयान काफी हास्यास्पद लगता है. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने वाला देश है और सुरक्षा चिंताएं तो सबसे ज्यादा उनके देश में है. भारत बड़े-बड़े खेल टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है और दुनिय भर के खिलाड़ी भारत में आकर खेलना चाहते हैं. पाकिस्तान सरकार ने अभी तक मुद्दे कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि टीम भारत नहीं आएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी तरह की धमकी 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले दी थी. तब उसने अपनी टीम को शुरुआत में भारत भेजने से इनकार किया था. लेकिन बाद में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत आई. ये अलग बात रही कि उसका प्रदर्शन उस टूर्नामेंट में बेहद खराब रहा था और वो सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी.

रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार शुभमन, 25 रन बनाते ही होगा बड़ा कारनामा

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई (बुधवार) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टेस्ट मैच खेला जाना है. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे हैं, ऐसे में ये मुकाबला उसके लिए 'करो या मरो' का है. अगर भारत मैनचेस्टर टेस्ट हारता है या ड्रॉ करता है, तो सीरीज जीतने का मौका गंवा देगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पर सबकी निगाहें होंगी. शुभमन गिल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं. यदि शुभमन मैनचेस्टर टेस्ट मैच में 25 रन बनाते हैं, तो वो 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. शुभमन 25 रन बनाते ही इंग्लैंड में किसी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ के नाम दर्ज है. दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने साल 2006 में इंग्लैंड में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 90.14 की बेहतरीन औसत से 631 रन बनाए थे. अब शुभमन गिल के पास मोहम्मद यूसुफ को पछाड़ने का सुनहरा मौका है. शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक 3 मैचों में 607 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 101.16 रहा और उन्होंने तीन शतक लगाए. भारतीय कप्तान का मौजूदा सीरीज में सर्वोच्च स्कोर 269 रन रहा है, जो उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में बनाया. इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (एशियाई बैटर) मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 4 मैच, 631 रन, 2006 शुभमन गिल (भारत)- 3* मैच, 607 रन, 2025 राहुल द्रविड़ (भारत)- 4 मैच, 602 रन, 2002 विराट कोहली (भारत)– 5 मैच, 593 रन, 2018 सुनील गावस्कर (भारत)– 4 मैच, 542 रन, 1979 सलीम मलिक (पाकिस्तान)- 5 मैच, 488 रन, 1992 भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात कही है. चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, 'ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट शुभमन गिल के अब तक के करियर की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर भी.' चैपल का मानना है कि गिल के पास सीखने का समय बहुत कम है और वो अपनी भावनाएं नहीं दिखा सकते. भारतीय टीम ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 की शुरुआत लीड्स टेस्ट में पांच विकेट से हार झेलकर की. इसके बाद टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी की और मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 336 रनों की रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. हालाकि, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली 22 रनों से हार ने उसे बैकफुट पर ढकेल दिया.

PAK की फीकी शुरुआत, बांग्लादेश से पहले मुकाबले में करारी शिकस्त

ढाका  बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 जुलाई (रविवार) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तानी टी पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. मुकाबले में बांग्लादेश ने 111 रनों का लक्ष्य 15.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. टी20 सीरीज का अगला मुकाबला 22 जुलाई (मंगलवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा. पहले टी20 में बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रहे. परवेज हुसैन इमोन ने 39 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. परवेज हुसैन इमोन और तौहीद हृदोय (36 रन) के साथ बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें बांग्लादेश का काम आसान कर दिया. गेंदबाजी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने कमाल कर दिखाया. मुस्ताफिजुर ने 4 ओवर्स में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने डेथ ओवर्स में पाकिस्तान की रन गति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा. तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट लिए. पाकिस्तान के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवर्स में सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज फखर जमां को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका. जमां ने 34 बॉल पर 44 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. पाकिस्तानी टीम की हालत इतनी खराब थी कि टॉप-6 में से पांच बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच तालमेल का भी अभाव दिखा. फखर जमां और मोहम्मद नवाज रन आउट हुए. पाकिस्तानी टीम के लिए गेंदबाजी में डेब्यूटेंट सलमान मिर्जा ने लगातार ओवरों में तंजीद हसन और कप्तान लिटन दास को आउट करके उम्मीद जगाई. लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिला. फील्डिंग में चूक भी पाकिस्तानी टीम को भारी पड़ा. तौहीद हृदोय को दो बार जीवनदान मिला, जिससे बांग्लादेश मैच में पूरी तरह हावी हो गया और उसने आसान जीत हासिल की. परवेज हुसैन इमोन 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए.    

मैनचेस्टर में रिकॉर्ड ब्रेकर बनेंगे पंत? रोहित-सहवाग का रेकॉर्ड है निशाने पर

नई दिल्ली  भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चौथे टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं. पंत इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और मौजूदा सीरीज़ में अब तक 425 रनों के साथ दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने तीन मैचों में 70.83 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. जैसे-जैसे चौथा टेस्ट नज़दीक आ रहा है, पंत एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज़ पर खड़े हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने से केवल तीन छक्के दूर हैं. पंत बना सकते हैं ये खास रिकॉर्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत ने अब तक 46 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए हैं, और वह इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी पर हैं. वह अब केवल तीन छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ सकते हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 103 मैचों में 90 छक्के लगाए थे. ऐसे में 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में पंत के पास यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा. हालांकि, तीसरे टेस्ट के दौरान लॉर्ड्स में विकेटकीपिंग करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जिससे इस मैच में उनकी भागीदारी संदिग्ध हो गई है. चोटिल हुए हैं ऋषभ पंत पंत को टेस्ट के पहले दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने बाकी मैच में दस्ताने नहीं पहने और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर की भूमिका निभाई. भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने संकेत दिए हैं कि पंत को बतौर विशुद्ध बल्लेबाज़ खिलाया जा सकता है, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं और चौथा टेस्ट भारत के लिए बेहद अहम है. हालांकि, ऐसा करने के लिए टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने होंगे और जुरेल को विकेटकीपर के रूप में खिलाना होगा. वहीं, भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि पंत को सिर्फ बल्लेबाज़ के रूप में नहीं खिलाना चाहिए और उन्हें पूरी तरह फिट होकर आखिरी टेस्ट के लिए तैयार होना चाहिए. हालांकि, पांच मैचों की सीरीज़ में भारत 1-2 से पीछे चल रहा है, ऐसे में टीम पंत को किसी भी कीमत पर खिलाने के लिए मजबूर हो सकती है. अब देखना होगा कि क्या टीम प्रबंधन इस अहम मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करता है या नहीं.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट: टीम इंडिया मैनचेस्टर में, अब आर-पार की जंग

मैनचेस्टर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की 5 मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया रविवार को मैनचेस्टर पहुंची। यह टेस्ट मैच बुधवार 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। जिन खिलाड़ियों के यहां पहुँचने की सूचना मिली, उनमें टीम के कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल शामिल थे।  बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन, दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर, अनकैप्ड खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी जैसे अन्य खिलाड़ी भी मैनचेस्टर पहुंचते ही सुर्खियों में आ गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल शामिल थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव भी नजर आए। 193 रनों का पीछा करते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों और रवींद्र जडेजा के संघर्षपूर्ण प्रयास के बावजूद लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट सिर्फ 22 रन से हारने के बाद भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे है और चौथे टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेगी। भारत की टीम :  शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।