samacharsecretary.com

नजर उतारने का आसान तरीका: कपूर करेगा तुरंत असर

भारतीय संस्कृति और ज्योतिष में बुरी नजर को एक वास्तविक समस्या माना जाता है। जब कोई व्यक्ति ईर्ष्या या अत्यधिक प्रशंसा के भाव से किसी बच्चे को देखता है, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा बच्चे पर असर डाल सकती है। इससे बच्चा अचानक रोने लगता है, चिड़चिड़ा हो जाता है, बीमार हो जाता है या खाना-पीना छोड़ देता है। ऐसे में, कपूर को सबसे शक्तिशाली और तुरंत असर करने वाले उपायों में से एक माना जाता है। कपूर की शुद्ध और तीव्र गंध तथा उसकी जलने पर निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक शक्तियों को तुरंत निष्क्रिय करने की क्षमता रखती है। कपूर और लौंग से नजर उतारना कपूर के टुकड़े को मिट्टी के दीपक या आरती की थाली में रखें। उस पर दो साबुत लौंग रखें। बच्चे को गोदी में लें या उसे सीधे खड़ा करें। जलते हुए कपूर को बच्चे के सिर से लेकर पैर तक घड़ी की सुई की दिशा में 7 बार घुमाएं। हर बार घुमाते समय मन ही मन भगवान से बच्चे की नजर उतारने और उसे बुरी शक्तियों से बचाने की प्रार्थना करें। नजर उतारने के बाद, जलते हुए कपूर को बच्चे से दूर, घर के मुख्य द्वार के बाहर या बालकनी में खुली हवा में रख दें, जहां वह पूरी तरह जल जाए। कपूर पूरी तरह से जलकर खत्म हो जाता है। यह प्रतीकात्मक रूप से यह दर्शाता है कि बच्चे पर लगा नजर दोष या नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से जलकर समाप्त हो गई है। कपूर का शुद्धिकरण स्नान बच्चे के नहाने के पानी में कपूर का एक छोटा टुकड़ा डाल दें और उसे घुलने दें। यदि चाहें, तो नारियल तेल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं। इस पानी से बच्चे को स्नान कराएं। कपूर की ऊर्जा पानी के माध्यम से बच्चे के आभा मंडल को शुद्ध करती है और शरीर पर जमी नकारात्मकता को धो देती है। कमरे में कपूर का निरंतर प्रयोग बच्चे के कमरे में किसी कोने में कपूर का एक छोटा टुकड़ा किसी मिट्टी के पात्र में रखें। प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा के दौरान कपूर और दो लौंग जलाकर उसकी धूप पूरे घर में, खासकर बच्चे के कमरे में दिखाएं। कपूर की सुगंध घर की नेगेटिविटी को खत्म करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे बच्चा खुश और स्वस्थ रहता है।

मोक्षदा एकादशी पर करें ये विशेष कर्म, पितृ दोष होगा शांत, प्राप्त होगी मोक्ष की राह

 माार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है. मोक्षदा एकादशी के दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में खुशशहाली आती है. जीवन में धन-धान्य की कमी कभी नहीं रहती. मोक्षदा एकदाशी के नाम में ही मोक्ष की बात है, इसलिए इस दिन व्रत और पूजन करने वाले को मृत्यु के बाद भगवान विष्णु की कृपा से मोक्ष प्राप्त होता है. मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ शास्त्रों में इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष दिलाने के लिए भी कुछ उपाय बताए गए हैं. इन उपायों को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. साथ ही बैकुंठ धाम में जगह मिलती है. मोक्षदा एकदाशी कब है? मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 30 नवंबर 2025 रविवार, रात 9:29 बजे शुरू होगी. एकादशी तिथि की समापन 1 दिसंबर 2025 सोमवार, शाम 7:01 बजे हो जाएगा. उदया तिथि के अनुसार, इसलिए मोक्षदा एकदाशी का व्रत 1 दिसंबर 2025 को ही रखा जाएगा. पितरों के लिए करें ये उपाय     मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित की गई तुलसी दल जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. या उन्हें पीपल के पेड़ की जड़ में रख देना चाहिए. तुलसी को मोक्ष दायिनी भी माना जाता है. इस उपाय को करने से पितर प्रसन्न होते हैं.     एकादशी के दिन शाम के समय अपने घर के दक्षिण दिशा में या किसी पीपल के पेड़ के नीचे पितरों के नाम से शुद्ध घी का एक दीपक जलाना चाहिए. इस दिन पितरों को दीपदान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.     मोक्षदा एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष को जल देना चाहिए. इससे पितृ दोष शांत होता है और उनको मुक्ति प्राप्त होती है.     एकादशी व्रत पारण से पहले किसी गरीब या ब्राह्मण को घर बुलाकर श्रद्धापूर्वक सात्विक भोजन करना चाहिए. इसके बाद दान देना चाहिए. ऐसा करने से पितरों को मोक्ष मिलता है.     इस दिन श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना चाहिए. इससे पुण्य फल मिलते हैंं. साथ ही पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है.  

सिर्फ अकेले में करें ये 5 काम, मिलेंगे बड़े फायदे और तेजी से मिलेगी सफलता

यूं तो अपने जीवन में सफलता का स्वाद हर व्यक्ति चखना चाहता है। लेकिन यह सुख हर किसी को नसीब नहीं होता है। सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति को कठिन परिश्रम और लगन की जरूरत होती है। जिसके ना होने पर व्यक्ति हमेशा निराशा का मुंह देखता है। बहरहाल, सफलता हासिल करने के इस मूल मंत्र को तो ज्यादातर सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं कि मेहनत और लगन के अलावा भी सफलता पाने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जो व्यक्ति को हमेशा साथ में नहीं बल्कि हमेशा अकेले बैठकर करनी चाहिए। माना जाता है इन चीजों को अकेले बैठकर करने वाला व्यक्ति अपने लिए एक बेहतर जिंदगी का निर्माण कर सकता है। आइए जानते हैं जीवन से जुड़ी ऐसी ही 5 बातों के बारे में, जिन्हें सफलता पाने के लिए व्यक्ति को हमेशा अकेले करना चाहिए। अकेले बैठकर करें पढ़ाई किसी व्यक्ति या विद्यार्थी के लिए सफलता का पहला मंत्र यह है कि उसे हमेशा अकेले बैठकर ही अपना पाठ याद करना या नौकरी की तैयारी करनी चाहिए। अकेले में व्यक्ति अपने पाठ और लक्ष्य पर अच्छी तरह ध्यान लगा पाता है जबकि भीड़ में, दोस्तों के साथ बैठकर पढ़ने से उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई से इधर-उधर भटकता रहता है। जिससे ना सिर्फ उसका समय बल्कि पढ़ाई भी खराब होती है। पैसों से जुड़ा कोई काम आपने अकसर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि अच्छी से अच्छी दोस्ती भी पैसों के बीच में आने से टूट जाया करती है। ऐसे में एक सफल व्यक्ति हमेशा इस बात का ध्यान रखता है और हमेशा पैसों से जुड़े काम अकेले में ही करना पसंद करता है। अगर आप पैसों के जुड़े काम दोस्तों या लोगों के साथ मिलकर करते हैं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। योग अगर आप रोजमर्रा का तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेते हैं तो उसे भी अकेले ही करने की कोशिश करें। योग और मेडिटेशन अन्य लोगों के साथ करने से आपके मन को शांति महसूस नहीं होगी, जिससे आप तनाव महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जीवन के निर्णय खुद लें जीवन में सफलता ही नहीं बल्कि अकेले रहने से कई बार जीवन सुखद भी बन जाता है। अकेले रहने से व्यक्ति को अपने लिए समय निकालने के साथ आत्मचिंतन और आत्ममंथन करने का मौका मिलता है। जिससे वह अपनी कमियों को दूर करके लक्ष्य हासिल करने के लिए जरूरी नई बातें और तरीके सीखता है। अकेले चलने वाला व्यक्ति अपने जीवन के निर्णय खुद लेता है। जिससे उसकी दूसरों के प्रति निर्भरता कम हो जाती है और उसे अपने जीवन के लिए सही फैसले लेने आ जाते हैं। वहीं चार लोगों से ली गई सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है।

श्याम बाबा की तस्वीर घर में कैसे लगाएं? अपनाएं ये बातें और पाएं अनंत आशीर्वाद

खाटू श्याम बाबा, जिन्हें हारे का सहारा और कलियुग के देव के रूप में पूजा जाता है, की कृपा जिस घर पर होती है, वहां सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। बाबा श्याम को भगवान श्री कृष्ण केशीश दानी रूप के तौर पर जाना जाता है। अगर आपने भी अपने घर को बाबा श्याम की पवित्र उपस्थिति से धन्य किया है, तो आपको उनकी तस्वीर या मूर्ति से जुड़ी वास्तु, पूजा विधि और पवित्रता के कुछ विशेष नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। नियमों की अनदेखी करने से पूजा का फल नहीं मिलता है और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। तो आइए, जानते हैं वो कौन सी मुख्य बातें हैं, जिनका ध्यान रखकर आप बाबा श्याम की पूजा से अधिकतम आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और अपने घर को उनकी कृपा से सदा भरा रख सकते हैं। दिशा और स्थान का विशेष ध्यान रखें खाटू श्याम बाबा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। वास्तु के अनुसार, पूजा-पाठ के लिए घर का उत्तर-पूर्व कोना सबसे शुभ माना जाता है। बाबा श्याम की फोटो या मूर्ति को इसी दिशा में स्थापित करना चाहिए। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होती है। अगर ईशान कोण में संभव न हो, तो आप उन्हें उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर भी लगा सकते हैं। बाबा श्याम का मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए क्योंकि इस दिशा को शुभ नहीं माना जाता है। पवित्रता: फोटो या मूर्ति को शौचालय, बाथरूम या कूड़ेदान के पास वाली दीवार पर या उनसे सटकर कभी न लगाएं। साथ ही, जिस दीवार पर फोटो लगी हो, उसके ठीक पीछे भी कोई अशुद्ध स्थान नहीं होना चाहिए। उन्हें बेडरूम या रसोई घर में रखने से भी बचना चाहिए, हालांकि यदि अलग से पूजा घर न हो तो साफ़-सफाई का ध्यान रखते हुए रखा जा सकता है। तस्वीर/मूर्ति का स्वरूप घर के लिए बाबा श्याम की ऐसी तस्वीर सबसे अच्छी मानी जाती है जिसमें वे शांत मुद्रा में हों या अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दें। अगर तस्वीर खंडित या फटी हुई हो जाए, या मूर्ति में कोई दरार आ जाए, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। पुरानी या खराब हुई तस्वीर को सम्मान पूर्वक किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए और नई तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। यदि आप मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, तो घर के मंदिर के लिए 2 से 5 इंच तक की छोटी मूर्ति ही उचित मानी जाती है। बड़ी मूर्तियों की स्थापना केवल मंदिरों में ही की जाती है। नियमित पूजा और देखभाल बाबा श्याम की तस्वीर लगाने के बाद उनकी नियमित पूजा और देखभाल करना अनिवार्य है। उपेक्षा करने से दोष लग सकता है। रोजाना सुबह और शाम को उनकी पूजा, आरती और भोग लगाना चाहिए। बाबा श्याम के सामने नियमित रूप से घी का दीपक और धूप/अगरबत्ती जलानी चाहिए।  उन्हें मिष्ठान, मिश्री, या चूरमा का भोग लगाना शुभ माना जाता है। खासकर एकादशी के दिन उन्हें भोग अवश्य लगाएं। मर्यादा और पवित्रता का पालन बाबा श्याम की कृपा तभी प्राप्त होती है जब उनकी मर्यादा और पवित्रता का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए। बाबा श्याम की पूजा हमेशा स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर ही करनी चाहिए। केवल बाहरी शुद्धता ही नहीं, बल्कि मन की पवित्रता भी जरूरी है। श्याम भक्त को गलत विचारों और कर्मों से बचना चाहिए।  यदि आप घर में बाबा श्याम की पूजा करते हैं, तो पूजा स्थल के आस-पास या घर में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।  

शादी के लिए शुभ समय 2026: जानिए साल भर के 59 मंगलमय मुहूर्त

साल 2026 विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस पूरे वर्ष में विवाह के लिए कुल 59 शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। यह वर्ष उन जोड़ों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है, जो एक शुभ घड़ी में वैवाहिक बंधन में बंधना चाहते हैं। शुभ विवाह मुहूर्त की गणना पंचांग, तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण और शुक्र-बृहस्पति के अस्त-उदय पर आधारित होती है। 2026 में, चातुर्मास, खरमास और शुक्र एवं बृहस्पति के अस्त होने की अवधि को छोड़कर, बाकी सभी महीनों में विवाह के लिए शुभ तिथियां उपलब्ध हैं।आइए जानते हैं वर्ष 2026 के महीने शुभ विवाह मुहूर्तों की सूची देखें: साल 2026 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त फरवरी 2026 विवाह का मुहूर्त 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी। मार्च 2026 विवाह का मुहूर्त 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 मार्च। अप्रैल 2026 विवाह का मुहूर्त 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल। मई 2026 विवाह का मुहूर्त 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 मई। जून 2026 विवाह का मुहूर्त 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 जून। जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त 1, 6, 7, 11 जुलाई । नवंबर 2026 विवाह का मुहूर्त 21, 24, 25 और 26 नवंबर। दिसंबर 2026 विवाह का मुहूर्त 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर ।  

द्रिक पंचांग के अनुसार नववर्ष 2026 की शुरुआत कई शुभ संयोगों से

 नया साल 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नववर्ष 2026 का आरंभ कई बड़े शुभ योगों और संयोगों के द्वारा होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और रवि पुष्य योग, ये सभी योग बन रहे हैं. वहीं, ग्रहों की दृष्टि से भी नया साल बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस साल में देवगुरु बृहस्पति, राहु और केतु ये सभी बड़े ग्रह गोचर करेंगे. इसके अलावा, शनि मीन राशि में वक्री और मार्गी भी होंगे. ज्योतिषियों की मानें तो, इस सभी दुर्लभ संयोगों में नए साल का आगमन बहुत ही शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.  वृषभ वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 नए अवसरों और शुभ फलों से भरा रहेगा. वर्ष की शुरुआत से ही आर्थिक रूप से मजबूती के संकेत मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. कारोबार या निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.  मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 प्रगति और सफलता से भरपूर रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लोग आपकी सलाह व निर्णयों की सराहना करेंगे. इस वर्ष पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे मन में संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. कारोबारियों के लिए यह समय विस्तार और नए अवसरों से भरा रहेगा. कोई नया बिजनेस या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी वर्ष अनुकूल रहेगा. परिवार में सामंजस्य रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. कर्क कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 अत्यंत लाभकारी रहेगा. नौकरी में बड़ा प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. करियर और कारोबार दोनों में उन्नति के योग बन रहे हैं. यह साल सफलता और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा. मकर मकर राशि वालों के लिए साल 2026 कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस वर्ष आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आप नए उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रदर्शन बेहतर रहेगा. कारोबारी जातकों को लाभ और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा.  कुंभ कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा. लंबे समय से अटका हुआ हुआ पैसा इस वर्ष लौटने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होगी. नए संपर्क और साझेदारियां भविष्य में सफलता के रास्ते खोल सकती हैं. परिवार में प्रसन्नता और सामंजस्य बना रहेगा. 

आज का राशिफल 22 नवंबर 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और मौके दोनों लेकर आएगा। कोई ऐसा काम जो कई दिनों से अटका था, उसमें आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस नोटिस की जाएगी। पैसों को लेकर थोड़ा सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में खर्च न करें। रिश्तों में आज खुलकर बात करना अच्छा रहेगा, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। वृषभ राशि- काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ताकत बनेगा। परिवार में आज शांति और आराम का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी चीज की खरीदारी का मन बनेगा, लेकिन बजट देखते हुए फैसला करें। रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि- आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स आज चमकेंगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी और मानी जाएगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्त या भाई-बहन किसी चीज में मदद मांग सकते हैं। आप आज सबकुछ अच्छी तरह संभाल लेंगे। कर्क राशि- मूड थोड़ा इमोशनल रह सकता है लेकिन आपका फोकस काम में बना रहेगा। पैसों की स्थिति सुधरने के संकेत हैं और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। सेहत में हल्की थकान या सिरदर्द संभव है। पानी और आराम जरूरी है। सिंह राशि- आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। काम में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा और लोग आपके फैसले मानेंगे। नौकरी में किसी बड़ी जिम्मेदारी का अवसर हाथ लग सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी पुराने परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि- जिम्मेदारियां आज ज्यादा रह सकती हैं, लेकिन आप मजबूती से निभा लेंगे। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। परिवार में कोई छोटी-सी मांग आप पूरी कर सकते हैं, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर ही खर्च होगा। तुला राशि- आज आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी और कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय बहुत कम है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। आज आप सब संभाल लेंगे। किसी डॉक्यूमेंट या जरूरी कागजी काम में फायदा होगा। शाम का समय रिलैक्सिंग रहेगा। वृश्चिक राशि- आज नए मौके दरवाजा खटखटा सकते हैं। खासकर नौकरी और करियर में। बिजनेस वालों के लिए भी दिन अच्छा है। किसी मीटिंग या बातचीत से बड़ा फायदा मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी आज बहुत काम आएगी। मन हल्का और पॉजिटिव रहेगा। धनु राशि- किस्मत आज अच्छे से साथ देगी। अटके हुए काम अचानक आसानी से पूरे हो सकते हैं। किसी से लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है या नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। दिन के अंत में कोई खुशखबरी संभव है। मकर राशि- आज आपका मन कई चीजों को लेकर संवेदनशील रह सकता है, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। करियर और पैसा सही दिशा में जा रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। किसी पुराने दोस्त या जानने वाले से बात हो सकती है, जिससे मूड अच्छा होगा। सेहत सामान्य रहेगी। कुंभ राशि- ऊर्जा और गति दोनों आज आपके साथ हैं। जो भी काम आज शुरू करोगे, उसमें तेजी दिखेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा है। किसी कठिन विषय में समझ आएगी। ट्रेवल या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। किसी समझदार व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार और प्रेमी, दोनों का सपोर्ट मिलेगा। थोड़े खर्चे होंगे, लेकिन ज्यादातर जरूरी कामों पर। मानसिक शांति धीरे-धीरे बढ़ेगी।

जीवन के 100 कर्म, 94 पर अधिकार: मृत्यु उपरांत स्वर्ग प्राप्ति हेतु किए जाने वाले कर्मों का महत्व

मृत्यु सबसे बड़ा और अंतिम सत्य है. जो भी इस धरती पर आया है, उसको एक न एक दिन इसे छोड़कर जाना ही पड़ता है, लेकिन मृत्यु के बाद मरता सिर्फ शरीर है. आत्मा अमर है. वो मृत्यु लोक को त्यागने के बाद अपनी अगली यात्रा पर चली जाती है. अंतिम संस्कार करने के बाद एक बहुत अजीब सी परंपरा निभाई जाती है. चिता जलने के बाद उसकी राख में 94 अंक लिखा जाता है. राख में 94 अंक लिखने के पीछे एक रहस्य है. आइए जानते हैं इस अंक को लिखने के पीछे का रहस्य. चिता की राख पर 94 लिखने की परंपरा अंतिम संस्कार यानी चिता के जलने के बाद राख ठंडी हो जाती है. फिर उस राख को गंगा में विसर्जित किया जाता है, लेकिन चिता की राख को गंगा में विसर्जित करने से पहले राख पर उंगली से 94 अंक लिखा जाता है. यह परंपरा पुजारी और मृतक के परिजन निभाते हैं. गीता में मनुष्य के कर्मों का उल्लेख जीवन का सबसे बड़ा और अंतिम सत्य मृत्यु है. मृत्यु के बाद आत्मा के कर्मों के आधार पर उसकी स्वर्ग और नरक की यात्रा शुरू होती है. गीता में मनुष्य के कर्मों का उल्लेख किया गया है. मनुष्य के जीवन में 100 कर्म होते हैं, जिनसे मृत्यु के बाद उसके परलोक पर असर पड़ता है. कहा जाता है कि 100 में 94 कर्मों पर मनुष्य का नियंत्रण होता है. इसमें नैतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक कर्म हैं. इसलिए लिखी जाती है ये संख्या वहीं अन्य 6 कर्म जीवन, मृत्यु, यश, अपयश, लाभ और हानि भगवान के हाथ में है. मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के बाद मनुष्य के 94 कर्म जलकर राख हो जाते हैं. इसके बाद आत्मा के मोक्ष की यात्रा शुरू होती है. चिता की राख पर 94 अंक लिखना एक मुक्ति मंत्र माना जाता है. चिता की राख पर 94 लिखकर ये कहा जाता है कि मनुष्य अपने 94 कर्मों से मुक्त हो चुका है और अब उसे मोक्ष की चाहत है.

ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल में बदलाव, चार राशियों पर बरसेगी खुशियों की बारिश

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 नवंबर 2025 की सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं. जब बुध किसी राशि में उदित होते हैं, तो वे अपनी पूरी शक्ति के साथ प्रभाव डालना शुरू कर देते हैं. वृश्चिक राशि में बुध का यह उदय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है. इस दौरान इन 4 राशि वालों को करियर, व्यापार और निजी जीवन में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, बुध के वृश्चिक राशि में उदित होने से किन 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है: बुध ग्रह का उदय क्या होता है? जब सुबह के समय सूर्य की रोशनी में ग्रह की किरणें साफ रूप से दिखाई देती हैं, तो उसे ग्रह का उदय कहा जाता है. यह वह अवस्था होती है जब ग्रह के शुभ प्रभाव अधिक सक्रिय हो जाते हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत! बुध के इस शुभ उदय से जिन चार राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मेष राशि नए अवसरों की प्राप्ति: मेष राशि के जातकों के लिए बुध का उदय नए बदलाव और बेहतरीन मौके लेकर आएगा. व्यापार में आपको नए और बड़े सौदे मिल सकते हैं. करियर में उन्नति: नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में लाभ होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. संबंधों में सुधार: दोस्तों और रिश्तेदारों से चल रहे तनाव समाप्त होंगे. वाणी में मधुरता आएगी, जिससे सामाजिक और व्यक्तिगत संबंध बेहतर होंगे. धन लाभ: खर्चों में कमी आने से आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे. मनचाही नौकरी के अवसर भी सामने आ सकते हैं. वृश्चिक राशि आत्मविश्वास में वृद्धि: बुध का उदय आपकी ही राशि में हो रहा है, जिसका सीधा और सबसे मजबूत लाभ आपको मिलेगा. आपके आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति में जबरदस्त वृद्धि होगी. अटके काम पूरे होंगे: लंबे समय से रुके हुए काम अब तेज़ी से पूरे होंगे. आपको हर स्थिति में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त होगी. आर्थिक लाभ: अचानक धन लाभ, रुके हुए पैसों की प्राप्ति और निवेश में मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं. नए कमाई के रास्ते भी खुल सकते हैं. पेशेवर सफलता: नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियों की संभावना है. व्यवसायिक जातकों को साझेदारी या व्यापार विस्तार का अवसर मिल सकता है. मकर राशि तनाव से मुक्ति: मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह उदय किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी पुरानी टेंशन दूर होगी. सफलता के योग: आप जिन कार्यों को करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें अब सफलता मिलेगी. धन लाभ: यह गोचर आपके लिए धन लाभ के योग बना रहा है. निवेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. सामाजिक क्षेत्र में लाभ: आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और किसी बड़े समूह या संगठन से जुड़कर आप लाभ कमा सकते हैं. कुंभ राशि करियर में उछाल: कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में करियर के मोर्चे पर बड़ा लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मजबूती: आपकी आय में वृद्धि होने के नए रास्ते खुलेंगे और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में मुनाफा: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी. सकारात्मक ऊर्जा: आप अपने काम और प्रगति के प्रति अधिक उत्साही और केंद्रित रहेंगे, जिससे जीवन में उपलब्धियां हासिल होंगी.

आचार्य चाणक्य की सीख: ये गलतियाँ कर देती हैं सफलता से दूर

भारत के इतिहास में एक से बढ़कर एक ज्ञानी पुरुष हुए इन्हीं में से एक थे आचार्य चाणक्य, जिनकी नीतियां इतनी प्रसिद्ध हैं कि आज भी लोग अपने जीवन को सुंदर और सरल बनाने के लिए इनका पालन करते हैं। जीवन का ऐसा कोई भी पहलू नहीं है जिसके बारे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जिक्र ना किया हो। युद्ध के मैदान से लेकर गृहस्थ जीवन की बारीकियों को समझाने के लिए, आचार्य ने कई नीतियां गढ़ीं। अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है, जो किसी भी व्यक्ति की तरक्की में बाधा बन सकती है। आचार्य की मानें तो अपनी इन्हीं आदतों की वजह से एक व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता। तो चलिए आज उन्हीं आदतों के बारे में जानते हैं। अपने मन पर नियंत्रण ना रख पाना जिस व्यक्ति का अपने मन पर कंट्रोल नहीं होता है, उसे जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिल सकती। आचार्य चाणक्य की नीति में इससे जुड़ा एक श्लोक भी है – "अनवस्थित यस्य न जने न वने सुखम्, जनो दहति संसर्गात् वनं संगविवर्जनात।" जिसका मतलब है कि जिसका मन अशांत है उसे कहीं भी सुख नहीं मिलता, ऐसे में वो दर बदर भटकता ही रहता है। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण नहीं कर पाता है, उसका किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ऐसे में सफलता उससे कोसों दूर भागती है। नकारात्मक सोच भी है तरक्की में बाधा किसी भी व्यक्ति की सोच का प्रभाव उसके कार्य और जीवन पर भी पड़ता है। जो व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है, उसके जीवन में भी पॉजिटिविटी ही रहती है। लेकिन जिस व्यक्ति की सोच नकारात्मक होती है, उसे अपने जीवन में भी नकारात्मकता का ही सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कभी भी सफलता नहीं मिलती और उनके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। हमेशा पास्ट में अटके रहना भी है नेगेटिव जीवन में सफल होने के लिए बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जो लोग अपने पास्ट में ही अटके रहकर खुद को कोसते रहते हैं, वो जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते। आचार्य चाणक्य के अनुसार बीती बातों या असफलताओं से सबक लेकर, जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और नए सिरे से नई शुरुआत करनी चाहिए। सफलता का यही मूल मंत्र है। पास्ट की नेगेटिव बातों को सोचने से प्रेजेंट पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। जिनमें होती है आत्मविश्वास की कमी जीवन में सफलता तभी मिलेगी, जब आपको खुद पर यकीन होगा। जिस व्यक्ति को खुद पर ही विश्वास नहीं होगा, वो जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता। ये कहना गलत नहीं होगा कि सफल होने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है, उसे सफलता तो दूर समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।