samacharsecretary.com

घर बनाने का सपना हो जाएगा सच, आज़माएँ शनिदेव को प्रसन्न करने का यह उपाय

किसी भी शनिवार के दिन प्रात:काल सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ होकर, शुद्ध वस्त्र धारण करें। अब एक भोजपत्र लें तथा उस पर अष्टगंध से अथवा साधारण स्याही से अपनी मनोकामना लिखें। यह लिखें कि आप अपना स्वयं का मकान चाहते हैं। अपने स्वयं का घर चाहते हैं, जिसके आप स्वयं स्वामी हों। भोजपत्र को अपने सामने रखकर किसी भी माला से निम्र मंत्र की 21 माला मंत्र जाप करें। इसके बाद शनिदेव से प्रार्थना करें कि वे आपको अपना घर या मकान उपलब्ध करवा दें। अब भोजपत्र को सफेद वस्त्र में लपेटकर घर से दूर किसी वट वृक्ष की जड़ में रखकर आ जाएं। मंत्र-।। ॐ शं शनैश्चराय नम:।। इस प्रयोग को सम्पन्न करने के बाद आप नित्य शनिवार के दिन भगवान शनि का दान करें, शनिदेव की पूजा करें तथा प्रार्थना करें। ईश्वर ने चाहा तो अतिशीघ्र ही आप अपने घर के स्वामी होंगे। ध्यान रखें:  शनिवार के दिन काली उड़द, काले तिल, काले फल तथा काले रंग की मिठाई का प्रयोग खाने में अधिक करें तथा काले वस्त्र (कम से कम एक वस्त्र) धारण करें। नीलम रत्न के द्वारा शनि शांति एवं धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है लेकिन पहले किसी विद्वान से सलाह लें, फिर इसे पहनें- मेष- नीलम धारण करने से कामकाज, रोजगार में उन्नति होगी। वृष- नीलम धारण करने से कामकाज में उन्नति होगी, किंतु घरेलू क्लेश हो सकता है। मिथुन- नीलम धारण करने से लाभ होगा। कर्क- व्यापारी वर्ग के जातक के लिए नीलम धारण करना लाभकारी है। नौकरी करने वालों के लिए हानिकारक है। सिंह- नीलम धारण करने से हानि होगी। चोरी होने का भय रहेगा। कन्या- नीलम धारण करना लाभकारी नहीं है। तुला- नीलम धारण करने से जमीन-जायदाद में वृद्धि होगी। वृश्चिक- नीलम धारण करना जमीन-जायदाद के लिए शुभ है किंतु  मानसिक तनाव भी रहेगा। धनु- नीलम धारण करना शुभ है। लाभ होगा। मकर- अत्यधिक हानि हो सकती है। अत: नीलम धारण न करें। कुंभ- नीलम धारण करने से अल्प लाभ होगा। मीन-  नीलम धारण करने से धन लाभ होगा।  

आचार्य चाणक्य के 5 सूत्र जो बना सकते हैं आपका करियर चमकदार

अगर कड़ी मेहनत के बावजूद आपको करियर, बिजनेस या किसी इंटव्यू में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको आचार्य चाणक्य की 5 खास बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'चाणक्य नीति' में करियर में सफलता दिलाने वाले ऐसे ही 5 गुणों का जिक्र किया है। जिन्हें फॉलो करने से व्यक्ति के जीवन की दिशा बदलने के साथ उसे एक नई राह भी मिल सकती है। बता दें, चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बातें दर्ज हैं जिन्हें अपने जीवन में उतारकर व्यक्ति खुशहाल सफल जीवन जी सकता है। बिना लक्ष्य के श्रम, मंजिल नहीं सिर्फ थकान देता है आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के पास सफलता हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य नहीं होता है, उसकी मेहनत हमेशा बेकार हो जाती है। अगर आप एक ही तरह की नौकरी में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो आपको रूक कर जरूर सोचना चाहिए कि क्या आप वाकई नौकरी के उसी क्षेत्र के बने हैं या आपकी मंजिल कुछ और है? गुस्से पर काबू रखें​ बात-बात पर गुस्सा करने वाले व्यक्ति को समाज में कोई भी पसंद नहीं करता है। ऐसे व्यक्ति की करियर ग्रोथ भी रूक जाती है। जरूरत से ज्यादा गुस्सा समाज में आपकी छवि खराब करता है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि क्रोध इंसान की बुद्धि और मान-सम्मान दोनों को नष्ट कर देता है। समय खराब करने वाला व्यक्ति चाणक्य नीति के अनुसार समय व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति है। जो लोग करियर में सही समय पर सही निर्णय नहीं लेते, वो मौका चूक जाते हैं। असफलता मिलने पर ब्रेक लेकर एक ठोस रणनीति बनाएं कि आप कैसे लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं। मुश्किल समय में घबराने वाले लोग आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति संकट के समय में धैर्य के साथ आगे बढ़ता रहता है वही जीवन में सफलता हासिल कर पाता है। करियर में मिली असफलता एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन उसके बाद खुद पर संदेह करना, आत्मविश्वास खो देना और दूसरों से अपनी तुलना करना व्यक्ति की सबसे बड़ी भूल है। निराश होने की जगह विश्लेषण करें कि सफलता की राह हासिल करने में आपकी तरफ से कहां कमी रह गई है। सम्मान करें​ चाणक्य नीति के अनुसार बड़ों का आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सफलता की राह आसान बना देता है। ऑफिस में भी खुद से सीनियर व्यक्ति का दिल से सम्मान करें। सम्मान देने वाला व्यक्ति हर किसी का प्रिय बन जाता है। जो उसे सफलता हासिल करने में मदद करता है।

2026 में अमावस्या की तिथियां: पितरों के तर्पण के लिए कब-कब आएगी अमावस्या

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि बहुत ही खास मानी जाती है. पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान, दान, नाम-जप और पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.  ज्योतिषियों के अनुसार, जब सोमवार और शनिवार के दिन अमावस्या तिथि आती है तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है और शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है. चलिए अब जानते हैं कि आने वाले नए साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या की क्या डेट रहेंगी. 2026 अमावस्या तिथि माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) – 18 जनवरी 2026 फाल्गुन अमावस्या – 17 फरवरी 2026 चैत्र अमावस्या – 19 मार्च 2026 वैशाख अमावस्या – 17 अप्रैल 2026 ज्येष्ठ अमावस्या – 16 मई 2026 ज्येष्ठ अमावस्या (अधिक) – 15 जून 2026 आषाढ़ अमावस्या – 14 जुलाई 2026 श्रावण अमावस्या – 12 अगस्त 2026 भाद्रपद अमावस्या – 17 सितंबर 2026 अश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या) – 10 अक्टूबर 2026 कार्तिक अमावस्या (दिवाली) – 9 नवंबर 2026 मार्गशीर्ष अमावस्या – 8 दिसंबर 2026 अमावस्या के दिन क्यों किया जाता है गंगा स्नान? अमावस्या के दिन गंगा स्नान इसलिए किया जाता है क्योंकि इस तिथि पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. मान्यता है कि गंगा जल में स्नान करने से इन नकारात्मक प्रभावों का नाश होता है और मन, शरीर और विचार शुद्ध होते हैं. अमावस्या पितरों की तिथि भी मानी जाती है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करके तर्पण और जल अर्पित करने से पितरों की कृपा मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.  साल 2026 की शुरुआत एक पवित्र अवसर के साथ होने जा रही है, क्योंकि नए वर्ष में माघ मेले का शुभारंभ ही सबसे पहले होगा. इसी के साथ जनवरी 2026 में पड़ने वाली पहली अमावस्या बेहद विशेष मानी जा रही है. इस अवधि में प्रयागराज में भव्य शाही स्नान का आयोजन रहेगा. आगामी अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है और यह वर्ष 2026 में 18 जनवरी को पड़ रही है. यह तिथि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी मानी जाएगी.  

7 दिसंबर 2025 राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष राशि- आज आपके लिए ऊर्जा और गति का दिन है। जिन कामों को लेकर आप पिछले कुछ दिनों से परेशान थे, उनमें अब सुधार दिखेगा। कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी और लोग आपके सुझावों को भी महत्व देंगे। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। खर्च थोड़ा बढ़ेगा लेकिन जरूरी कामों पर ही होगा। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और किसी सदस्य से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। वृषभ राशि- आज घर-परिवार में शांति और जुड़ाव महसूस होगा। कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। काम में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। अनावश्यक खर्च से बचना सही रहेगा। किसी दोस्त के साथ बातचीत से मन हल्का होगा। दिन का आखिरी हिस्सा आपको मानसिक शांति देगा और किसी जरूरी फैसले में क्लैरिटी आएगी। मिथुन राशि- दिन भागदौड़ वाला है लेकिन आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। किसी यात्रा या मीटिंग का योग बन सकता है, जिससे काम के नए मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और उनमें से कोई व्यक्ति आगे चलकर बड़ा सहयोगी बन सकता है। काम में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन आप सभी चीजें संभाल लेंगे। रिश्तों में संवाद साफ रखें। छोटी गलतफहमी बात को बड़ा कर सकती है। कर्क राशि- आज आपका मन पहले से ज्यादा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर दिल में हल्की बेचैनी हो सकती है लेकिन परिवार आपको संभालेगा। काम में थोड़ा धीमापन रहेगा लेकिन जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार या करीबी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत में हल्की कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी जरूरी है। सिंह राशि- आज काम में आपकी मेहनत और क्षमता दोनों चमकेंगी। बॉस या वरिष्ठ आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी नए मौके की शुरुआत भी हो सकती है। हालांकि, ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से थकान हो सकती है। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तों में आज मधुरता बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। कन्या राशि- आज करियर में प्रगति दिखेगी। आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। रिश्तों में समय देना जरूरी है। आज पार्टनर या परिवार आपकी उपस्थिति चाहता है। सेहत सामान्य रहेगी, बस आराम भी करते रहें। आज भविष्य की कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। तुला राशि- आपके लिए आज का दिन भागदौड़ भरा लेकिन फायदेमंद रहेगा। कामों की लिस्ट लंबी रहेगी पर आप सब कुछ समय पर पूरा कर लेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी। किसी नए काम या प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे। रिश्तों में स्पष्टता रखें। अनकही बातें गलतफहमी पैदा कर सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी। वृश्चिक राशि- आज का दिन प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने के लिए बेहतर है। कोई बड़ा फैसला आप आज ले सकते हैं और परिस्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। किसी पुराने अटके काम में प्रगति हो सकती है। रिश्तों में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत ठीक रहेगी। आपकी इंट्यूशन आज मजबूत रहेगी। इसे नजरअंदाज न करें। धनु राशि- आज वित्तीय मामले थोड़े उलझ सकते हैं इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है लेकिन इसका समाधान भी जल्दी मिल जाएगा। रिश्तों में सुधार होगा और पार्टनर आपकी बात समझने के मूड में रहेगा। काम के क्षेत्र में कोई नया विचार या अवसर सामने आ सकता है, जो भविष्य में बड़ा फायदा देगा। दिन के अंत में मानसिक शांति मिलेगी। मकर राशि- आज आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा और आप बड़े फैसले भी ले पाएंगे। काम में तेजी होगी और नतीजे आपके पक्ष में आएंगे। किसी पुराने दोस्त से बातचीत आपके दिन में खुशी जोड़ सकती है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आपकी ऊर्जा अच्छी है इसलिए दिन के ज्यादातर काम आसानी से हो जाएंगे। किसी नई शुरुआत का मन भी बन सकता है। कुंभ राशि- खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है इसलिए पैसे का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मन सोच-विचार में उलझा रहेगा और कुछ पुरानी बातों या यादों का असर दिन भर बना रह सकता है। काम में सामान्य गति रहेगी- न बहुत तेज, न बहुत धीमी। परिवार से जुड़ा कोई छोटा लेकिन जरूरी काम पूरा होगा। किसी करीबी से बात करके मन हल्का महसूस होगा। मीन राशि- आज कार्यस्थल पर अच्छा सपोर्ट मिलेगा। किसी मुश्किल काम का समाधान मिल जाएगा और तनाव कम होगा। घर के किसी सदस्य से खुशी या सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और बातचीत में खुलापन रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन का अंत सकारात्मक महसूस कराएगा।

शाम के समय की 4 बड़ी गलतियाँ, जो आपकी किस्मत को नीचे खींच सकती हैं!

  हिंदू धर्म ग्रंथों में खुशहाल जीवन के लिए कुछ बातें नियम बताए गए हैं. अगर व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखता है, उसे जीवन में खुश-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है. धर्म शास्त्रों में सुबह और शाम के नियम भी बहुत ही विस्तार से बताए गए हैं. शाम के समय कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि शाम के समय इन चार कामों को करने से व्यक्ति रसातल में पहुंच सकता है. संध्या का समय सूर्यास्त के बाद 72 मिनट और सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 07 बजे तक संध्या काल माना जाता है. इस समय ये चार काम करने बिल्कुल शुभ नहीं माने जाते हैं. इन कामों को करने से घर में आर्थिक परेशानियां और तंगी आ सकती है. रोग हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये चार काम कौन से हैं, जिन्हें शाम के समय करने के लिए मना किया जाता है. भोजन न करें जगद्गुरु हरिप्रपन्नाचार्य के अनुसार शाम के समय भोजन नहीं करना चाहिए. शाम के समय भोजन करने से ऐसा रोग हो सकता है, जो विदेश इलाज कराकर भी ठीक नहीं होता. इसलिए भूलकर शाम के समय भोजन नहीं करना चाहिए. स्त्री और पुरुष पास न आएं जगद्गुरु हरिप्रपन्नाचार्य के अनुसार, शाम के समय स्त्री और पुरुष को पारस्परिक सहयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि शाम के समय स्त्री और पुरुष को पारस्परिक सहयोग से जो पुत्र पैदा होता है वो बाहुबली बनता है. सोएं नहीं अगर शाम के समय कोई सोता है, तो माता लक्ष्मी नाराज होकर उसके घर से चली जाती हैं, जिसके बाद घर में गरीबी, आर्थिक तंगी और दरिद्रता का वास होता है. इसलिए शाम को सोना धर्म शास्त्रों में वर्जित किया गया है. स्वाध्याय न करें शाम के स्वाध्याय अर्थात स्वयं का अध्ययन या आत्म अध्ययन भी नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि शाम के समय ऐसा करने वाला व्यक्ति बहुत जल्दी काल के गाल में समा जाता है.

कम मेहनत, ज्यादा कमाई: सिर्फ इन 3 काम से बदलेगी आपकी किस्मत

पैसे कमाना और अमीर बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए बहुत सारे लोग दिनरात मेहनत करते हैं। लेकिन जानकार लोगों का कहना है कि केवल जी तोड़, कठिन और दिन रात करने वाली मेहनत से कोई इंसान पैसे वाला नहीं बन सकता है। अगर आपको लाइफ में सक्सेसजफुल होना है और पैसे कमाने हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट के बताए कुछ खास तरीकों को फॉलो करना चाहिए। जिससे आप स्मार्ट वर्क के साथ पैसे बना सकते हैं। तो चलिए लाइफ में वो कौन सी 3 बातें हैं जिन्हें फॉलो करने से आप आसानी से पैसा बना सकते हैं। नौकरी के साथ करें एक्स्ट्रा काम कम उम्र हो या फिर ज्यादा उम्र अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो केवल नौकरी करने से कुछ नहीं होगा। जितना जल्दी हो सके अपना काम, बिजनेस शुरू करें। भले ही आप 40 साल के हो चुके हों। लेकिन अपना काम शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती। बिजनेस आपको पैसे कमाने और पैसे बनाने में मदद करेगा। निवेश करना है जरूरी बचत करके लाइफ में पैसे नहीं बनाए जा सकते हैं। अगर आपको अमीर या पैसेवाला बनना है तो निवेश करना जरूरी होता है। जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करना सीखें। तभी आपको अच्छा रिटर्न और प्रॉफिट मिलेगा। बचत करने से पैसे कभी नहीं बढ़ते लेकिन निवेश आपके पैसों को बढ़ाने में मदद करता है। जरूरतों को कम करें पैसे वाला बनना है तो अपनी जरूरतों को कम रखें। जितना आपकी जरूरत कम होगी पैसे की खपत उतनी कम होगी और आपके बचे पैसों को आप दूसरी जगह इस्तेमाल कर पाएंगे। महंगे, लक्जरी आइटम, दिखावे, सजावट की चीजों पर पैसा बर्बाद करना बंद करें। दिखावे की आदत पैसों को खत्म करती है ना कि बनाती है। इसलिए हमेशा कम से कम शौक पालें और जरूरतों को भी कम रखने की कोशिश करें।  

जायफल का चमत्कार: आज़माएं ये तरीका और लोन की परेशानी कहें अलविदा

आर्थिक समस्याएं, विशेष रूप से बढ़ते कर्ज का बोझ, जीवन में तनाव और अस्थिरता पैदा कर सकता है। भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति इन समस्याओं से राहत पा सकता है। इन्हीं उपायों में जायफल का उपयोग एक विशेष महत्व रखता है, जिसे धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है। जायफल का यह खास उपाय न केवल वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक है, बल्कि यह धन के आगमन को सुगम बनाने और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने में भी मददगार हो सकता है। कर्ज मुक्ति के लिए जायफल और जल का प्रयोग यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए प्रभावी माना जाता है जो लंबे समय से कर्ज के जाल में फंसे हैं और उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें। इस जल में जायफल का एक टुकड़ा या जायफल का चूर्ण थोड़ा सा मिलाएं। इस जल को लेकर अपने घर के मुख्य द्वार पर या अपने व्यापार स्थल के प्रवेश द्वार पर खड़े हो जाएं। इस जल को कर्ज मुक्ति की कामना करते हुए द्वार के दोनों कोनों पर छिड़कें। यह क्रिया हर शुक्रवार को दोहराई जा सकती है। यह उपाय घर या कार्यस्थल की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है जो धन के प्रवाह को रोकती है। जायफल की सुगंध सकारात्मकता लाती है और धन को आकर्षित करती है। धन वृद्धि के लिए जायफल और लाल कपड़े का उपाय स्थिर आय और धन-धान्य में वृद्धि के लिए इस उपाय को प्रभावी माना जाता है। किसी भी बुधवार के दिन, सुबह स्नान के बाद इस उपाय को करें। लाल कपड़े में साबुत जायफल, सुपारी और इलायची को एक साथ रखें और उसकी पोटली बना लें। इस पोटली को अपनी तिजोरी, लॉकर या धन रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करते समय लक्ष्मी माता और भगवान गणेश का ध्यान करते हुए धन आगमन की प्रार्थना करें। वास्तु दोष निवारण के लिए जायफल का इस्तेमाल अगर आपको लगता है कि घर में वास्तु दोष के कारण आर्थिक समस्याएं आ रही हैं, तो यह उपाय बहुत सरल और प्रभावी है। एक साबुत जायफल को अपने घर या व्यापार स्थल के ईशान कोणमें रख दें। हर 15 दिन या एक महीने में इस जायफल को बदल दें (पुराने जायफल को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें या मिट्टी में दबा दें)। ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है। जायफल को इस दिशा में रखने से वहाँ की ऊर्जा शुद्ध होती है और वास्तु दोषों का प्रभाव कम होता है, जिससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

आज का राशिफल 6 दिसंबर: जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

मेष राशि- आज का दिन आपके पक्ष में काम करता दिखाई देगा। जिन कामों को लंबे समय से टाल रहे थे, उन्हें पूरा करने का सही मौका मिल सकता है। ऑफिस या बिजनेस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत मन हल्का करेगी। छोटी यात्रा भी संभव है, जो उपयोगी साबित होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है और किसी रुके हुए पैसे या काम की खबर मिलेगी। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। अगर किसी योजना पर काम शुरू करना चाहते थे, तो उसका पहला कदम आज उठाना फायदेमंद रहेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कम्युनिकेशन सबसे बड़ा हथियार होगा। आप जैसे सोचेंगे, वैसे ही बोल पाएंगे और यही बात आपको आगे बढ़ाएगी। किसी मीटिंग, बातचीत या प्रस्तुति में आपकी बात प्रभाव छोड़ सकती है। नए संपर्क बनेंगे और व्यक्तिगत जीवन में भी खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शांत लेकिन प्रभावी रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी कोई बात सुलझ सकती है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। आपके धैर्य का फायदा अगले कुछ दिनों में साफ दिखेगा। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता आप में आज विशेष रूप से दिखाई देगी। टीमवर्क के लिहाज से भी माहौल अच्छा रहेगा। बस खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करते चलें।अनावश्यक चीजों पर पैसा जाने का संकेत है। कन्या राशि- कन्या राशि के लोग आज अपनी व्यवस्थित सोच की वजह से फायदा पाएंगे। कोई मुश्किल काम भी आसान लग सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। किसी पुराने प्लान को दोबारा शुरू करने का मन बनेगा। ऑफिस में आपका अनुशासन दूसरों के लिए मिसाल बन सकता है। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज रिश्तों और बातचीत का दिन है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ लंबी बात हो सकती है, जो हालात को बेहतर दिशा देगी। कामकाज में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। संतुलित रवैया अपनाएंगे तो दिन काफी सहज रहेगा। विवादों को बढ़ाने की बजाय शांत होकर हल ढूंढना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए आज भावनाओं और विवेक का सही मिश्रण काम करेगा। किसी पुराने अटके हुए मामले में प्रगति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने में आसानी होगी। किसी नई दिशा या नए अवसर का संकेत भी मिलता है। बस उसे पहचानने की जरूरत है। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हल्का-फुल्का लेकिन उपयोगी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात या ऑनलाइन कनेक्शन काम आ सकता है। सीखने और जानकारी जुटाने की इच्छा बढ़ेगी। निजी जीवन में कोई छोटी-सी खुशी मिल सकती है, जिससे मूड बेहतर रहेगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावहारिक फैसलों का है। कामकाज में स्थिरता रहेगी और जिम्मेदारियां ठीक से निभेंगी। किसी सीनियर की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक बन सकती है। पैसे के मामले में संभलकर चलें। कोई जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज नए विचार उभरेंगे। दिमाग तेज चलेगा और किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट या प्लान में सफलता मिल सकती है। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बातचीत से अच्छा माहौल बनेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सहजता और समझ बढ़ेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज थोड़ा भावुक लेकिन सकारात्मक दिन रहेगा। रचनात्मक कामों में मन लगेगा और आप अपनी बात आसानी से रख पाएंगे। किसी पुराने संपर्क से फायदा मिलने की संभावना है। निजी जीवन में मानसिक हल्कापन महसूस होगा।

क्यों डराती है शनि की महादशा? समझें इसके प्रभाव और राहत के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को ‘कर्मफल दाता’ और ‘न्यायाधीश’ की उपाधि प्राप्त है. ये व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं. शनि के प्रभाव की चर्चा होते ही दो स्थितियां सबसे पहले मन में आती हैं. शनि साढ़े साती और शनि की महादशा जिसमें आमजन में साढ़े साती का भय अधिक है, लेकिन ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि यदि कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो, तो शनि की महादशा कई मायनों में साढ़े साती से कहीं अधिक गहरा और लंबी अवधि का प्रभाव डालती है, जिससे यह ज्यादा कष्टकारी सिद्ध हो सकती है. आइए, विस्तार से समझते हैं कि शनि की महादशा क्यों इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं. शनि की महादशा का प्रभाव जन्म कुंडली में शनि की स्थिति के आधार पर जीवन के हर क्षेत्र (करियर, विवाह, स्वास्थ्य, धन, मान-सम्मान) को प्रभावित करती है. इसका प्रभाव मुख्य रूप से चंद्रमा से संबंधित राशियों पर गोचर के कारण होता है, जो महा दशा की तुलना में सीमित होता है. यदि शनि अशुभ है, तो इसकी लंबी अवधि 19 साल व्यक्ति को अत्यधिक मानसिक, आर्थिक अस्थिरता, और मान-सम्मान की हानि दे सकती है. शनि देव न्याय के देवता हैं, और वे शुभ फल भी देते हैं. लेकिन यदि आप सच्चे मन और श्रद्धा से ये उपाय करते हैं, तो शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है. शनि की महादशा को दूर करने के उपाय हनुमान जी की पूजा हनुमान जी की पूजा शनि के दुष्प्रभावों को दूर करने का सबसे शक्तिशाली उपाय माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी कष्ट नहीं देते. क्या करें: मंगलवार और विशेष रूप से शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ पूरी श्रद्धा से करें. जिससे मानसिक बल मिलता है और संकटों से लड़ने की शक्ति आती है. शनि मंत्र का जाप शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने के लिए मंत्र जाप बहुत ही प्रभावी होता है. क्या करें: प्रतिदिन 108 बार “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें. यह जाप संध्या के समय करना विशेष फलदायी होता है. जिससे मन शांत होता है और शनि का गोचर/दशा का नकारात्मक प्रभाव कम होता है. भगवान शिव की आराधना शिव जी की पूजा से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं, क्योंकि शनि देव स्वयं शिव जी को अपना गुरु मानते हैं. क्या करें: नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. जिससे गंभीर रोगों और आकस्मिक संकटों से मुक्ति मिलती है. पीपल वृक्ष की पूजा पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास माना जाता है, और यह शनि देव को भी प्रिय है. क्या करें: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं. दीया जलाने के बाद परिक्रमा करें. जिससे आर्थिक स्थिरता और सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. दान और सेवा शनि देव उन लोगों से प्रसन्न होते हैं जो जरूरतमंदों की सेवा करते हैं और अपने कर्मों को शुद्ध रखते हैं. क्या करें: शनिवार को काले वस्त्र, सरसों का तेल, काली उड़द दाल, लोहा या काले जूते का दान करें. निर्धन, वृद्ध और दिव्यांग लोगों की निःस्वार्थ सेवा करें.

घर की सुंदरता और भाग्य बढ़ाने के लिए अपनाएं ये सरल वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ शुभ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और नेगेटिविटी कम होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को घर में रखने से आपके सौभाग्य  में वृद्धि हो सकती है। ये मूर्ति है शुभ वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। ऐसे में आप इस मूर्ति को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में धातु जैसे पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति या फिर क्रिस्टल का कछुआ रखना भी काफी शुभ माना गया है। जरूर रखें ये पौधे हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय दर्जा दिया गया है। लगभग हर हिंदू घर में यह पौधा जरूर पाया जाता है। वास्तु में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। अगर आप घर के आंगन या बालकनी में लगाते हैं, तो इससे आपको काफी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु में यह माना गया है कि इसे घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से भी घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। इसके साथ ही आप गुडलक बढ़ाने के लिए घर में बांस और मनी प्लांट का पौधा भी रख सकते हैं। लगा सकते हैं ये तस्वीरें वास्तु शास्त्र में कुछ तस्वीरों को काफी शुभ माना गया है। इन्हें घर में लगाने से आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, 7 भागते हुए घोड़ों वाली तस्वीर और प्राकृतिक दृश्य जैसे झरने, पहाड़ आदि की तस्वीर लगा सकते हैं। ये तस्वीरें परिवार के गुडलक को बढ़ाती हैं। घर से हटाएं ये चीजें कुछ चीजें आपके घर में नेगेटिविटी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में अपने घर से पुरानी, बेकार पड़ी या टूटी हुई वस्तुओं को हटा देना चाहिए। इसके साथ ही वास्तु में यह भी माना गया है कि बंद घड़ी को भी घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये सभी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही खराब हो चुके उपकरण या फिर बेकार पड़े सामान को भी घर में नहीं रखना चाहिए, वरना इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और गुडलक घटता है।