samacharsecretary.com

‘तारक मेहता’ की बबीता जी बनने वाली हैं दुल्हन, विदेश में नया घर बसाने की योजना, मुनमुन दत्ता ने कहा प्यार…

मुंबई  तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन्स का फेवरेट शो है. इस शो ने कई चेहरों को लोकप्रिय बनाया है. इनमें से एक मुनमुन दत्ता भी हैं. मुनमुन शो में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हो गई हैं. मुनमुन पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. पर बहुत कम होता है, जब उन्होंने किसी अफवाह पर रिएक्ट किया हो. पहली बार मुनमुन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं.  कब शादी करेंगी मुनमुन? मुनमुन दत्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में प्यार, शादी और ब्रेकअप को लेकर अनकही बातें बताईं. मुनमुन से पूछा गया कि आपको शादी करनी है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे प्यार से प्यार है. पर अभी तक मैं इसे लेकर क्लियर नहीं हूं कि मुझे शादी करनी है या नहीं. अगर मेरी किस्मत में लिखी होगी, तो शादी हो जाएगी. मैं वो लड़की नहीं हूं, जो शादी के पीछे भागे.  मुनमुन कहती हैं कि मेरा बचपन से कभी ऐस सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा होना चाहिए. या फिर मेरी शादी ऐसी होनी चाहिए. उनसे पूछा गया कि आपको कैसे लड़के पसंद हैं. वो कहती हैं कि लड़का गुड लुकिंग हो. होशियार हो. उसके पास पैसा होना. कम्युनिकेशन स्किल्स होने चाहिए. मैं वो लड़की नहीं हूं जो झूठ बोले. मुझे लड़के में ये सारी चीजें चाहिए.  मुनमुन कहती हैं कि आज कल मुझे कोरियन एक्टर्स पर बहुत क्रश हो रहा है. मुझे वो पसंद आ रहे हैं.  विदेशी लड़के संग बसाएंगी घर एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो किसी फॉरेनर (विदेशी) से शादी करेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि हां. मेरी उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है. क्योंकि हिंदुस्तानी पुरुषों थोड़े अलग होते हैं. फॉरेनर के साथ सबसे अच्छी बात ये होती है कि वो पैदा कहीं होते हैं और रहते कहीं और हैं. इससे उनकी सोच पर बहुत असर पड़ता है. क्योंकि ट्रैवल से आपकी सोच बदलती है. वो महिलाओं के साथ बहुल सलीके से पेश से आते हैं.  मुझे लगता है कि बहुत सारी भारतीय महिलाएं मेरी बात से सहमत होगीं. मैं ये नहीं कह रही कि हिंदुस्तानी पुरुष गलत होते हैं या अच्छे नहीं होते हैं. कई हिंदुस्तानी लड़के मेरे अच्छे दोस्त हैं. वो बहुत अच्छे हैं, महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं. लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता है. 

आदित्य धर ने कन्फर्म किया: ‘धुरंधर 2’ मार्च में करेगी धमाकेदार वापसी

मुंबई         रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फैंस फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'धुरंधर 2', 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से होगी. पोस्टपोन हो रही हैं धुरंधर 2  खबरें आ रही थीं कि 'धुरंधर 2' क्लैश से बचने के लिए पोस्टपोन होने वाली है. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस को आश्वस्त किया है कि फिल्म में कोई देरी नहीं होगी. कई फैंस, जिन्होंने 'धुरंधर' को थिएटर में कई बार देखा है, इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर को टैग करते हुए पहले पार्ट के लिए अपना प्यार जाहिर किया. ऐसे में आदित्य ने बताया कि पिक्चर पोस्टपोन नहीं हो रही है. एक फैन ने लिखा, 'मुझे धुरंधर दूसरी बार थिएटर में देखे हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और सच कहूं तो मैं अब भी इसे लेकर पूरी तरह ऑब्सेस्ड हूं. आज भी बार-बार इसे देखने का मन करता है. आप सच में GOAT डायरेक्टर हैं, धुरंधर 2 का इंतजार नहीं हो रहा. भारत ऐसे निर्देशक को पाकर धन्य है.' आदित्य धर ने इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बहुत प्यारा. धन्यवाद. 19 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं.' आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर', 1999 के IC-814 विमान अपहरण, 2001 के भारतीय संसद हमले और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों जैसे असल जिंदगी की पॉलिटिकल घटनाओं से प्रेरित है. सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजहरी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी, जिसमें लियारी में उसके गुप्त आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन को पूरा होते दिखाया जाएगा. फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. 'टॉक्सिक' की बात करें तो ये एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है. इसमें यश के साथ रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.

हाईकोर्ट में 30,000 करोड़ की वसीयत पर विवाद, SC ने करिश्मा को भेजा नोटिस

मुंबई  बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की वसीयत को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है. दरअसल, यह नोटिस प्रिया कपूर द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और उनके दिवंगत पति संजय कपूर के बीच हुए तलाक से जुड़े दस्तावेजों की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच 2016 में हुए तलाक से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर जो संजय कपूर की तीसरी पत्नी थीं. उनको कानूनी और व्यक्तिगत कारणों से उक्त तलाकी दस्तावेजों की आवश्यकता है . इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर से जवाब तलब करते हुए आगे की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है. प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर तलाक कार्यवाही से संबंधित सभी रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं. यह मामला जस्टिस ए. एस. चंदुरकर की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सुना जाएगा, जो यह तय करेगी कि क्या इन गोपनीय दस्तावेजों को प्रिया कपूर के साथ साझा किया जा सकता है या नहीं. बताया जा रहा है कि प्रिया इन रिकॉर्ड्स के जरिए उस समय हुए वित्तीय समझौतों और बच्चों की कस्टडी से जुड़ी जानकारियों की पुष्टि करना चाहती हैं. इस बीच, संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है. करिश्मा कपूर से उनके बच्चों समायरा और कियान कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका में प्रिया कपूर द्वारा प्रस्तुत डिजिटल सबूतों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बच्चों का दावा है कि उनके पिता की विवादित वसीयत के निष्पादन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड मेल नहीं खाते. रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चों ने अदालत को बताया कि प्रिया कपूर के मोबाइल लोकेशन डेटा से यह संकेत मिलता है कि 21 मार्च 2025 को उनका फोन नई दिल्ली में था, जबकि प्रिया ने अपने हलफनामे में दावा किया है कि वह उस दिन गुरुग्राम में मौजूद थीं. यही वह तारीख है, जब संजय कपूर की कथित वसीयत पर हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है. याचिका में यह भी कहा गया है कि उस दिन न सिर्फ प्रिया कपूर बल्कि संजय कपूर भी दिल्ली में मौजूद थे, न कि गुरुग्राम में. इसके अलावा, दस्तावेजों में यह दावा किया गया है कि उसी दिन करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच व्हाट्सऐप के जरिए बच्चों की पुर्तगाली नागरिकता को लेकर बातचीत हुई थी.  रिपोर्ट के मुताबिक, समायरा और कियान कपूर ने अदालत से प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की भी मांग की है. उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 338 और 340 लागू करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी वैध विरासत से वंचित करने के लिए एक फर्जी वसीयत तैयार की गई.

‘साहस अक्सर अकेला होता है’, रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ के जरिए पुलिसकर्मियों को सलाम किया

मुंबई  बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने तीन दशकों से ज्यादा के अपने फिल्मी करियर में एक खास मुकाम हासिल किया है। इन दिनों वह 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं। 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी को दर्शक अभी तक काफी पसंद करते आए हैं। इसमें रानी का पुलिस इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है, ऐसे में वे उन्हें एक बार फिर उसी किरदार में देखने को काफी उत्सुक हैं। पुलिस प्रशासन की चुनौतियों और समर्पण के बारे में रानी मुखर्जी ने कहा, ''मैंने शिवानी के किरदार के जरिए पुलिस प्रशासन के असली साहस को महसूस किया। मैंने देखा है कि साहस अक्सर अकेला होता है और जो लोग कठिन परिस्थितियों में सही काम करते हैं, उन्हें बहुत बार अकेले ही उसका सामना करना पड़ता है। शिवानी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म का किरदार नहीं है, बल्कि यह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है, जो हमेशा मेरे साथ होता है। मैं इसकी सोच और व्यवहार को महसूस करती हूं।'' उन्होंने कहा, ''मर्दानी फ्रेंचाइजी मेरे लिए पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और सलाम का जरिया है। मैं भारतीय पुलिस बल की सराहना करती हूं कि वे हर दिन कठिन परिस्थितियों में डटे रहते हैं। किसी शिकायत या पुरस्कार की उम्मीद के बिना देश की सेवा करते हैं।'' 'मर्दानी 3' के ट्रेलर पर सामने आ रही दर्शकों की प्रतिक्रिया पर रानी ने कहा, ''देश के लोग सामाजिक अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमेशा तैयार हैं। लोगों का उत्साह और प्यार यह दिखाता है कि हम गलत के खिलाफ गुस्सा और सही काम के लिए गर्व महसूस करते हैं। हमारी फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है।'''मर्दानी 3' में इस बार कहानी ज्यादा डरावनी और झकझोर देने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर की शुरुआत एक मासूम बच्ची के किडनैप वाले सीन से होती है, जिसके बाद खुलासा होता है कि शहर में लगातार बच्चियों के अपहरण हो रहे हैं। प्रशासन बेबस नजर आता है और हालात बेकाबू होते दिखते हैं। ऐसे में इस गंभीर केस को सुलझाने की जिम्मेदारी एक बार फिर साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। रानी मुखर्जी अपने इसी दमदार किरदार में लौट रही हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिशा पाटनी ने पहना दीप नेक लाल गाउन, तलविंदर हुए एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक पर दीवाने

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपनी नई पोस्ट से तहलका मचा दिया है. उनके नए ग्लैमरस अवतार ने फैंस को अपनी सांसे दोबारा थामने पर मजबूर किया है. दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल गाउन पहने नजर आईं. ये दिशा का वही लुक है, जो उन्होंने नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन पर कैरी किया था.  इन फोटोज में दिशा डीप-नेक गाउन पहने और खुले बालों में नजर आईं. इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखीं. लाल गाउन पहनकर दिशा ने कई सारे पोज दिए जिसमें वो इतराती नजर आईं. वो इतनी खूबसूरत दिखीं कि फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. दिशा के इस लुक पर हर कोई दीवाना दिखा. उनकी बेस्ट फ्रेंड मॉनी रॉय और अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस के बोल्ड लुक की जमकर तारीफ की. मॉनी ने दिशा के लुक पर लिखा, 'मेरी बहन सबसे खूबसूरत है. बस इतना ही.'     दिशा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक और नाम की भी खूब चर्चा दिखी. फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट को पंजाबी सिंगर तलविंदर ने लाइक किया हुआ है. तलविंदर का नाम दिशा पाटनी के साथ इन दिनों काफी जोड़ा जा रहा है. जबसे दोनों को नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एकसाथ देखा गया है, तबसे लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.        नुपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में भी तलविंदर मौजूद थे. वहां उन्होंने दिशा के साथ नहीं, बल्कि मॉनी रॉय के साथ एंट्री ली थी. इस दौरान तलविंदर का चेहरा भी सामने आया था. फैंस इस न्यूज से काफी हैरान हुए थे. बात करें दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की, तो वो इस साल 2026 में तीन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी. सबसे पहले उन्हें शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी. फिर इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' और अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'वेल्कम टू द जंगल' में वो नजर आएंगी, जिनकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं.

पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस साझा किए

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बिहाइंड-द-सीन्स ( बीटीएस )वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिन्होंने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। सामने आए बीटीएस क्लिप्स में पुलकित सम्राट को बो स्टाफ के साथ ज़बरदस्त कॉम्बैट मूव्स रिहर्स करते और एक्शन कोरियोग्राफी को परफेक्ट करते देखा जा सकता है। हालांकि पुलकित ने इसे पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए सुबह की ट्रेनिंग से लेकर होटल के कमरों में देर रात तक काफी प्रैक्टिस की है। पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर इन वीडियोज़ को शेयर करते हुए लिखा है, “जब पहली बार मुझे पता चला कि केतु बो स्टाफ के साथ फाइट करेगा, तब मुझे अंदाज़ा नहीं था कि मैं इससे इतना गहराई से जुड़ जाऊंगा। जो चीज़ एक एक्शन ज़रूरत के तौर पर शुरू हुई थी, वो धीरे-धीरे एक जुनून बन गई। अपने एक्शन मूव्स को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने न सिर्फ कई रेफरेंस वीडियोज़ देखे, बल्कि जहां कहीं समय मिलता बो स्टाफ के साथ प्रैक्टिस करने में जुट जाता। हालांकि शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने इसके साथ इतनी प्रैक्टिस कर ली थी कि शूटिंग शुरू होते-होते मेरे लिए यह सिर्फ एक प्रॉप नहीं रहा, बल्कि केतु का ही एक भाग बन गया था। यकीन मानिए स्क्रीन पर दिखने वाले कुछ सेकंड्स के पीछे हफ्तों की मेहनत, चोटें और ढेर सारा पैशन छुपा होता है। आई थिंक यही एक्टर होने का जादू है क्योंकि हर किरदार आपको कुछ नया सिखाता है।” गौरतलब है कि ‘राहु केतु’ प्राचीन पौराणिक कथाओं को एक नए और फ्रेश सिनेमाई अंदाज़ में प्रस्तुत करती है, साथ ही उनकी आध्यात्मिक भावना को भी बनाए रखती है। दमदार अभिनय, बारीकी से कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीक्वेंस और भव्य मायथोलॉजिकल विज़ुअल्स के साथ यह फिल्म परंपरा और आधुनिक कहानी कहने की शैली के बीच एक प्रभावशाली सेतु बनाती है। फिलहाल पुलकित सम्राट के इन बीटीएस वीडियोज़ को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस उनकी मेहनत, समर्पण और किरदार के प्रति ईमानदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। यही नहीं, बो स्टाफ के साथ उनकी ट्रेनिंग की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।  

देश के छोटे शहरों में अपार प्रतिभा मौजूद : सिद्धांत चतुर्वेदी

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है कि देश के छोटे शहरों में अपार प्रतिभा मौजूद है, लेकिन इंडस्ट्री की व्यवस्था और काम करने के तरीकों की वजह से कई लेखक अपनी आवाज़ इंडस्ट्री तक पहुँचा नहीं पाते हैं।सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बॉलीवुड के एक ऐसे मुद्दे पर खुलकर बात की, जिस पर अक्सर पर्दे के पीछे ही चर्चा होती है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने छोटे शहरों से आने वाले लेखकों को इंडस्ट्री में मिलने वाली सीमित पहुँच और हिंदी सिनेमा में प्रामाणिक भारतीय कहानियों की कमी पर विशेष ज़ोर दिया। सिद्धांत ने कहा, "देश के छोटे शहरों में अपार प्रतिभा मौजूद है, लेकिन इंडस्ट्री की व्यवस्था और काम करने के तरीकों की वजह से कई लेखक अपनी आवाज़ इंडस्ट्री तक पहुँचा ही नहीं पाते। मैं समझता हूँ, यदि हिंदी सिनेमा को सच में आम भारतीय दर्शकों से जुड़ना है, तो उसे अपने पारंपरिक दायरों से बाहर निकलना होगा।" सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि लेखकों को अभी भी उतनी पहुँच नहीं मिल रही, जितनी उन्हें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें सिर्फ 'मासी' सिनेमा ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों से आई 'लापता लेडीज़' जैसी फिल्में भी चाहिए। हालांकि उन कहानियों को लिखने वाले लोगों को मौका नहीं मिलता, क्योंकि इंडस्ट्री अभी भी मुंबई के नाम पर जूहू, बांद्रा या ज्यादा से ज्यादा अंधेरी तक ही सिमटी हुई है।" पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सिद्धांत ने यह भी कहा कि मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा और दर्शकों के बीच धीरे-धीरे एक दूरी बनती जा रही है, जिसका बड़ा कारण भाषा और सांस्कृतिक जुड़ाव का अभाव है।उन्होंने कहा,"यदि भोपाल, ग्वालियर, बलिया या बनारस से कोई लेखक मुंबई आता है, तो मुझे नहीं लगता कि उसे आसानी से इंडस्ट्री में जगह मिलेगी और इसकी वजह है उसका अंग्रेज़ी न बोल पाना।" सिद्धांत ने भाषाई मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए ख़ास तौर से आज की युवा पीढ़ी, यानी कि जेन-ज़ी की काफी तारीफ़ की। सिद्धांत के अनुसार ये जेनेरेशन काफी समझदार है और तुरंत पहचान लेती है कि कौन सी कहानी दिल से लिखी गई है या सिर्फ फॉर्मूले के तहत बनाई गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बलिया में जन्मे सिद्धांत चतुर्वेदी खुद एक आउटसाइडर रहे हैं और 'गली बॉय' से अपने करियर की शुरुआत करते हुए 'गहराइयाँ', 'खो गए हम कहां' और 'धड़क 2' जैसी फिल्मों में अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के कदम रखने का संघर्ष वह भली-भांति समझते हैं, और यही वजह है कि वह अक्सर सच्चाई और गहराई से जुड़ी कहानियों का समर्थन करते नज़र आते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी आने वाले समय में भंसाली प्रोडक्शंस की 'दो दीवाने शहर में' और वी. शांताराम बायोपिक में नज़र आनेवाले हैं। हालांकि उनके प्रोजेक्ट्स के चुनाव से ये बात पूरी तरह साफ है कि वह सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि मायने रखने वाली कहानियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, विशेष रूप से ऐसी कहानियाँ, जो भारत की असली आवाज़ को सामने लाएँ।  

सोनी सब के शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में सृष्टि सिंह निभाएँगी डॉ. वाणी का किरदार

मुंबई, अभिनेत्री सृष्टि सिंह सोनी सब के आगामी शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में डॉ. वाणी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। सोनी सब नया शो हुई ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ प्रस्तुत करने जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित इतालवी सीरीज़(डीओसी) का भारतीय रूपांतरण है। यह शो कई देशों में सफलतापूर्वक रूपांतरित किया जा चुका है। शो की कहानी डॉ. देव (इक़बाल खान) पर केंद्रित है-एक प्रतिभाशाली डॉक्टर जो एक दुर्घटना के बाद अपनी आठ वर्षों की स्मृति खो देता है और अपने व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन को नए सिरे से सँवारने की कोशिश करता है।इस प्रभावशाली कथा में शामिल हो रही हैं लोकप्रिय अभिनेत्री सृष्टि सिंह, जो डॉ. वाणी का किरदार निभा रही हैं। सृष्टि सिंह ने कहा,“हुई ग़म यादें में मुझे सबसे अधिक छू गया उसके रिश्तों की भावनात्मक सच्चाई। डॉ. देव की स्मृति खोने के बाद भी, वाणी अतीत को वापस पाने की कोशिश नहीं करती, बल्कि उनके रिश्ते को बिना किसी अपेक्षा के स्वाभाविक रूप से बढ़ने देती है। वाणी मानती है कि प्रेम को न तो जबरन लाया जा सकता है और न ही समझाया जा सकता है-या तो वह अपना रास्ता खोज लेता है या नहीं। मुझे उनकी ओर आकर्षित किया वह तरीका, जिसमें वह महत्वाकांक्षा और सहानुभूति, सिद्धांत और नाज़ुकता के बीच संतुलन साधती है। उस जटिलता को निभाना मेरे लिए चुनौती और सौभाग्य दोनों होगा। मैं इक़बाल खान के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूँ, जिनके अनुशासन और कला की मैं हमेशा प्रशंसा करती रही हूँ।” ग़म यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ, जल्द ही केवल सोनी सब पर प्रसारित होगा।  

‘अच्छी हवा के लिए वोट जरूरी’—BMC इलेक्शन को लेकर हेमा मालिनी की अपील

मुंबई बृहनमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (बीएमसी) चुनाव में वोट डालने पहुंचे नेता-अभिनेताओ के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच हेमा मालिनी का वीडियो भी सामने आया। हेमा ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि वह सुबह-सुबह ही अपना फर्ज निभाने आ गई हैं और लोगों को भी ऐसा करना चाहिए। हेमा ने यह भी बताया कि वोट देने की जिम्मेदारी पूरी करेंगे तो क्या-क्या फायदे होंगे। हेमा ने यह भी बताया कि मुंबई में क्या विकास देखना चाहेंगी।   हेमा को चाहिए ऐसा मुंबई बीएमसी इलेक्शन के लिए हेमा मालिनी ने गुरुवार सुबह अपना वोट डाला। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुईं। हेमा बोलीं, मैं सबसे यही विनती करती हूं कि आप सब लोगों को वोट देने के लिए आना चाहिए। जैसे अभी मैं सुबह-सुबह वोट देने आ गई हूं। मेरे पास आगे बहुत काम हैं, जिन्हें करूंगी। पर मुंबई के हर नागरिक के लिए यह बहुत अहम है। अगर आपको सुरक्षा चाहिए, प्रगति चाहिए, मुंबई में अच्छी हवा चाहिए, गड्ढा मुक्त रोड चाहिए तो हम सबको जिम्मेदारी लेना पड़ेगा। वैसे तो मुंबई दुनिया का सबसे अच्छा शहर है, वोट देने का अधिकार है अगर उसे जताएंगे तो यह और भी बढ़िया हो सकता है। मैं मुंबई के सारे नागरिकों से दरख्वास्त करती हूं कि आगे आकर वोट करें।   कौन-कौन पहुंचा वोट डालने हेमा मालिनी के अलावा अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सलीम खान, पेरेंट्स के साथ जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, गुलजार, तमन्ना भाटिया, पत्नी रीना और बेटी आइरा के साथ आमिर खान वोट्स डालने पहुंचे। अक्षय से मांगी लड़की ने मदद रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय सबसे पहले वोट डालने पहुंची थीं। अक्षय को देखकर एक लड़की मदद मांगने पहुंची। उसने अक्षय से कहा कि उसके पापा कर्ज में हैं। अक्षय ने उससे बोला कि नंबर दे दे। लड़की अक्षय के पैरों पर गिरी तो अक्षय ने रोक दिया और खुद झुक गए।

‘जन नायगन’ के मामले में SC ने नहीं दिया साथ, थलपति विजय की मुश्किलें बढ़ीं, HC को अल्टीमेटम

नई दिल्ली विजय थलपति की फिल्म जन नायगन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार को फिल्म की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है. प्रोड्यूसर्स को हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया गया है. अब हाईकोर्ट ही विजय की फिल्म को लेकर फैसला सुनिश्चित करेगा. प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोर्ट में क्या दलील दी गई? सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच को इस मामले में 20 जनवरी तक फैसला देने को कहा है. KVN प्रोडक्शंस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वो हाईकोर्ट को 20 जनवरी से पहले मामले पर फैसला लेने को कहें. क्योंकि फिल्म के अटकने से प्रोड्यूसर्स ने सब कुछ खो दिया है. वो बर्बाद हो गए हैं. निर्माताओं की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि हम सभी जजों से अपील करते हैं कि केस को एक-दो दिन में निपटा दें. मैंने सब कुछ खो दिया है. मैं बर्बाद हो गया हूं.  सुप्रीम कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद सबकी नजरें हाईकोर्ट पर टिकी हुई हैं. जन नायगन साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. राजनीति में एंट्री करने से पहले ये उनका लास्ट प्रोजेक्ट है. फैंस इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थे. लेकिन इसके सर्टिफिकेशन को लेकर चल रहा विवाद इस तरह लंबा खिंचेगा किसी ने सोचा नहीं था. सेंसर बोर्ड के एक मेंबर ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई है. विजय की ये फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होनी थी. फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी. इसकी रिलीज में देरी की वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स को अच्छा खासा नुकसान हुआ है. सेंसर बोर्ड और कोर्ट के बीच फंसने के बाद विजय की मूवी अटक गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन नायगन के मेकर्स को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है. फैंस को पहले उम्मीद थी कि पोंगल तक कुछ हल निकल जाएगा. सेंसर बोर्ड के साथ छिड़ा विवाद खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया है. जन नायगन विजय की पैन इंडिया फिल्म है. इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल भी अहम रोल में दिखेंगे.