samacharsecretary.com

नवाबों की बहू से ‘लेडी डॉन’ तक… 45 साल की करीना कपूर की एक गलती पर भी फिदा हुए फैंस

मुंबई   करीना कपूर खान अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती हैं। सैफ अली खान से शादी के बाद उनका रॉयल स्वैग और भी ज्यादा निखर कर सामने आया है। 45 साल की उम्र में भी करीना का फैशन सेंस किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं है। हालांकि हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके लुक में एक छोटी सी कमी नजर आई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जैसे ही करीना की तस्वीरें सामने आईं, लोगों की नजर सबसे पहले उनकी शर्ट पर गई। हालांकि इस छोटी सी गलती के बावजूद उनका कॉन्फिडेंस और ग्लो सब कुछ कवर करता दिखा। करीना के लुक में क्या रही गलती? करीना ने इस इवेंट में वाइट कलर का आउटफिट चुना था, जो हमेशा की तरह उन पर बेहद एलिगेंट लग रहा था। लेकिन उनकी शर्ट के बटन के बीच हल्का सा गैप नजर आया, जिससे लुक थोड़ा अनफिनिश्ड सा लगने लगा। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब शर्ट थोड़ी टाइट हो। हालांकि, इस छोटी सी फैशन मिस्टेक के बावजूद करीना का कॉन्फिडेंस और स्माइल इतनी दमदार थी कि किसी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।   वाइट शर्ट ने दिया ग्रेसफुल टच करीना ने ट्रेंडी और बोल्ड कपड़ों की जगह क्लासिक वाइट शर्ट चुनी। शर्ट पर क्रिम्पिंग पैटर्न नजर आया, वहीं रफल डिजाइन वाला कॉलर लुक को और स्टाइलिश बना रहा था। राउंड शेप बटन शर्ट की खूबसूरती बढ़ा रहे थे। प्लेन होने की वजह से ऐसी शर्ट को अलग-अलग आउटफिट्स के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। हाई-वेस्ट पैंट्स से बढ़ा स्टाइल कोशन्ट शर्ट के साथ करीना ने हाई-वेस्ट पैंट्स पहनी थीं, जो उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रही थीं। इन पैंट्स पर छोटे-छोटे नीले फूलों का प्रिंट था, जो वाइट शर्ट के साथ खूबसूरत लग रहा था। कैमरे के सामने उन्होंने हाथ जेब में डालकर कॉन्फिडेंट पोज दिए, जिससे उनका स्वैग साफ नजर आया।   लॉन्ग जैकेट ने बना दिया लुक खास अगर करीना सिर्फ शर्ट और पैंट्स में नजर आतीं तो लुक सिंपल रह जाता। लेकिन उन्होंने ब्लू प्रिंट वाली लॉन्ग जैकेट पहनकर अपने आउटफिट को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर दिया। वाइट और ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन काफी फ्रेश और एलिगेंट लग रहा था। सिंपल जूलरी ने बढ़ाई एलिगेंस करीना ने अपने लुक के साथ ज्यादा जूलरी कैरी नहीं की। हाथ में गोल्डन टोन वाली क्लासी घड़ी, गले में पतली गोल्ड चेन और पैरों में लाइट बेज कलर की हील्स उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रही थीं। कानों में उन्होंने कोई ईयररिंग नहीं पहनी, जिससे लुक और भी सॉफ्ट नजर आया।   सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ करीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा, “आज भी बहुत क्यूट लगती हैं,” तो किसी ने कहा, “इनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है।” कई लोगों ने तो करीना को ‘लेडी डॉन’ तक कह डाला।    

धुरंधर’ को मिले नेगेटिव रिव्यूज, प्रोपेगेंडा के आरोप पर आर माधवन ने साझा की अपनी प्रतिक्रिया

मुंबई  जबसे थिएटर्स में आदित्य धर की 'धुरंधर' लगी है, तबसे इसे लेकर कई लोग खफा दिखे हैं. वो फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यूज लिख रहे हैं और उसे 'प्रोपेगेंडा फिल्म' का टैग दे रहे हैं. अब अपनी फिल्म को मिल रही नफरत पर आर माधवन ने बात की है. उन्होंने कहा है कि जो कुछ वो अभी 'धुरंधर' के साथ देख रहे हैं, वो सब एक्टर 'रंग दे बसंती' में भी देख चुके हैं. 'धुरंधर' को मिल रही नफरत पर क्या बोले माधवन? आर माधवन साल 2006 में आई आमिर खान स्टारर 'रंग दे बसंती' का भी हिस्सा थे. इस फिल्म में उनका छोटा रोल था, मगर वो फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा था. माधवन का कहना है कि जब ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तब भी लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें लिख रहे थे. मगर फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म करके सभी को चुप किया और बाद में जाकर वो कल्ट बनी. एक्टर ने बताया कि जो भी उनकी फिल्म के लिए 'एंड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है, वो उसे नोट करते हैं. एक यूट्यूब चैनल पर माधवन ने कहा, 'कुछ रिव्यूअर्स सचमुच फिल्म का रिव्यू करते हैं. वो या तो बिल्कुल नए होते हैं या बहुत एक्सपीरियंस्ड और रिव्यू का मतलब समझते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो रिलीज के दिन या उससे पहले ही अपने रिव्यू में डिजास्टर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इससे हमारे लिए उनका महत्व कम हो जाता है. एक एक्टर के तौर पर, हम ऐसे पलों का सपना देखते हैं, जब लोग पहले तो फिल्म को खारिज कर देते हैं और फिर उसकी सक्सेस देखकर हैरान रह जाते हैं.' 'मुझे याद है जब रंग दे बसंती रिलीज होने वाली थी, तो कई डिस्ट्रीब्यूटर पीछे हट गए. पहला शो देखने के बाद उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत लंबी है, ये हमारी वाली फिल्म नहीं है, हम इसे नहीं चला पाएंगे. राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली में टीवी के पास बैठे थे, सिर को घुटनों के बीच दबाए हुए. उन्होंने कहा था कि इसके बाद मुझे अपने गांव लौटना पड़ेगा. मैं इससे आगे कुछ समझता ही नहीं. मैं इससे बेहतर फिल्म नहीं बना सकता. वो बहुत परेशान और उदास थे. आमिर, फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, हम सब एक ही कमरे में थे.' 'रंग दे बसंती' के साथ भी हुआ था 'धुरंधर' जैसा हाल  माधवन ने आगे कहा, 'राकेश को उस हालत में देखकर मैं डर गया था. मेरी तो फट गई थी, सोच रहा था कि ये क्या हो गया? ये तो बहुत बढ़िया फिल्म होने वाली थी. लेकिन आमिर और रॉनी दोनों बहुत कॉन्फिडेंट थे. वो लगातार उन्हें हौसला देते रहे और रॉनी ने कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं.  फिर फिल्म धमाका कर गई, पैसे के मामले में ही नहीं, असर के मामले में भी पूरी तरह फट गई. तो, जब यही चीज धुरंधर के साथ हुई, मैं वो पहले भी देख चुका था.' बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' अभी तक थिएटर्स में काफी तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म ने महज एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार किया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 300 करोड़ पार पहुंच गई है. जिस तरह ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उस लिहाज से ये कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.

धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सातवें दिन 200 करोड़ क्लब में की एंट्री

मुंबई  रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. रिलीज होने के बाद फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए धूम मचा दी है. बॉक्स ऑफिस पर स्पाई थ्रिलर फिल्म एकतरफा राज कर रही है और हर दिन अंधाधुंध बिजनेस हो रहा है. तीन दिनों में ही ‘धुरंधर’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में ही भारत में डबल सेंचुरी लगा दी है. जानिए धुरंधर फिल्म ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ‘धुरंधर’ साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक बन गई है. दर्शक इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक हफ्ते मे ही में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के सातवें दिन 27 करोड़ की कमाई की, जिससे फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 207.25 करोड़ हो गया है. भारत में ‘धुरंधर’ का कलेक्शन (करोड़ में)     पहला दिन -28 करोड़     दूसरा दिन- 32 करोड़     तीसरा दिन-43 करोड़     चौथा दिन- 23.25 करोड़     पांचवां दिन- 27 करोड़     छठा दिन- 27 करोड़     सातवां दिन- 27 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)     टोटल- 207.25 करोड़ ‘धुरंधर’ ने इन बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पहले ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है- जैसे ‘सिकंदर’ (109.83 करोड़) और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (153.55 करोड़). इस लिस्ट में अजय देवगन की ‘रेड 2’ भी शामिल है, जिसने 173.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट है ‘धुरंधर’ की कहानी बताते चलें कि ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट की गई है. इसमें रणवीर भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो ल्यारी में मौजूद आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. उन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

द फैमिली मैन’ 3 में श्रीकांत की कहानी अधूरी, कब आएगा सीजन 4 और क्या होगा आगे?

मुंबई  मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज हर किसी को पसंद आई है. इसमें दिखाए गए रॉ-एक्शन, कहानी और सस्पेंस से हर किसी को जुड़ाव महसूस हुआ है. हाल ही में इसका तीसरा सीजन भी आया, जो काफी ज्यादा देखा और पसंद किया गया. लेकिन मेकर्स ने सीरीज को बड़े अजीब ट्विस्ट के साथ खत्म किया. कब आएगा 'द फैमिली मैन' का चौथा सीजन? सीजन 3 में श्रीकांत यानी मनोज बाजपेयी की कहानी का काफी अजीब तरह से अंत किया गया. मेकर्स ने अगले सीजन की कहानी सेटअप करने के लिए, सीजन 3 के फिनाले एपिसोड में एक क्लिफहैंगर छोड़ा जिससे फैंस हैरान रह गए. अब उन्हें ये जानने में बड़ी दिलचस्पी है कि आखिर 'द फैमिली मैन' का अगला सीजन कब रिलीज होगा. हाल ही में सीरीज के मेकर्स राज निदिमोरू और डीके ने 'द फैमिली मैन' सीजन 3 की कहानी अधूरी छोड़ने और सीजन 4 की रिलीज डेट पर बात की. एक इंटरव्यू में राज ने शो में आए उस क्लिफहैंगर पर कहा, 'हमारे पास एक बड़ा प्लान है और ये क्लिफहैंगर उस कहानी के मिडपॉइंट के लिए एक स्टॉप की तरह है.' डायरेक्टर डीके ने आगे सीरीज की रिलीज डेट पर भी बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, 'क्या चौथा सीजन जल्द ही आएगा? लगता है हमें इंतजार करना पड़ेगा.' डीके ने आगे हिंट दिया कि चौथा सीजन, तीसरे सीजन के मुकाबले जल्द रिलीज होगा. मालूम हो कि 'द फैमिली मैन' के दूसरे और तीसरे सीजन में 4 सालों का अंतर है. इसका दूसरा सीजन जून 2021 में रिलीज हुआ था. इसी बातचीत में डीके ने आगे सीजन 3 में आई देरी का भी कारण बताया. उन्होंने कहा, 'हमें इसकी रिसर्च में थोड़ा समय लगा. इस सीरीज की कहानी भले ही काल्पनिक हो, मगर इसे देखते हुए हमेशा ऐसा महसूस होना चाहिए कि इसके इवेंट्स असल जिंदगी में हुए हों.' बता दें कि 'द फैमिली मैन' में इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है. उनका किरदार 'रुकमा' एक ड्रग्स और हथियारों के तस्कर का है और अपनी पार्टनर की मौत के बाद अचानक पिता बनने के लिए मजबूर हो जाता है. फैंस को जयदीप की एंट्री काफी पसंद आई थी. अब देखना होगा कि सीजन 4 में उनका किरदार कितना भौकाल मचाता है. 

आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज की, ग्लैमरस लुक से छाईं

मुंबई   बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म 'अल्फा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में 'रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। वीडियो में आलिया आयोजन में सभी से मिलती और लोगों से बातचीत करती दिख रही हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "जेद्दा में एक दिन, फिल्मों के जादू का जश्न मनाते हुए।" पोस्ट शेयर करने के बाद आलिया के दोस्तों, मां और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। सोनिया राजदान, शरवारी और टीना दत्ता ने हार्ट इमोजी के साथ तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही बहुचर्चित एक्शन-स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में शरवारी के साथ नजर आएंगी। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स की बहुचर्चित स्पाई थ्रिलर (जासूसी फिल्म) है, जिसे शिव रावैल ने निर्देशित किया है। फिल्म में आलिया और शरवारी एक्शन अवतार में देखने को मिलेंगी। फिल्म में आलिया और शरवारी के अलावा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। ऐसा पहली बार होगा जब स्पाई यूनिवर्स में एक महिला प्रधान कहानी को दिखाया जाएगा। इस यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर' से हुई थी। यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा, आलिया संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म अपनी भव्यता और भावनात्मक कहानी के लिए चर्चा में है और मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4′ में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार आगमन, कपिल शर्मा के साथ मस्ती का माहौल

मुंबई  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल मुंबई में हैं. एक्ट्रेस को स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' के सेट पर देखा गया, जो कुछ ही दिनों में ऑन एयर होने वाला है. इस दौरान कपिल शर्मा अपने स्पेशल गेस्ट के साथ मस्ती मजाक करते दिखें. प्रियंका चोपड़ा बुधवार को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 के सेट पर पहुंचीं. उनके आने की कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इससे शो में उनके आने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया. सेट के अंदर जाने से पहले देसी गर्ल और कपिल शर्मा ने कैमरों के लिए एक साथ पोज दिया. प्रियंका व्हाइट एंड ब्लू कलर का फ्लोरल ऑफ शोल्डर आउटफिट में दिखीं, वहीं कपिल ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए. इस दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी हुई, जब एक पैपराजी ने कहा, 'सर, 'किस किसको प्यार करूं 2' का इंतजार है.' जवाब में, कपिल ने प्रियंका की ओर इशारा किया, हंसे और कहा, 'सिर्फ इस-इस को प्यार करूं.' इस बात पर प्रियंका हंस पड़ीं, जिससे सेट पर खुशनुमा माहौल बन गया. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फ्लाइट में ली गई एक सेल्फ़ी पोस्ट की थी. उन्होंने कपिल शर्मा को टैग किया और लिखा, 'कपिल शर्मा, तुम बेहतर होगा कि तैयार रहो.' उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को भी टैग किया, जिससे आने वाले सीजन में उनकी भागीदारी की पुष्टि हो गई. कपिल ने हाल ही में शूट के पहले दिन की तस्वीरें शेयर करके अपने शो के सीजन 4 के लॉन्च का एलान किया. कॉमेडियन अपनी आने वाली फिल्म, किस किसको प्यार करूं 2 का प्रमोशन भी कर रहे हैं. यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4' 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा.

‘पठान 2’ का ऑफिशियल एलान, शाहरुख खान ने दुबई इवेंट में दी खुशखबरी

मुंबई   शाहरुख खान ने सालों के ब्रेक के बाद 2023 में वाईआरएफ की पठान के साथ धमाकेदार वापसी की और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. तब से, कई रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें कहा गया है कि मेकर्स इसके सीक्वल, पठान 2 पर काम कर रहे हैं. हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. लेकिन अब इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है. हाल ही में शाहरुख को दुबई में एक प्रॉपर्टी ब्रांड के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में देखा गया. इस दौरान पठान 2 के बारे में ऑफिशियल एलान किया गया. यह कन्फर्मेशन दुबई में एक रियल एस्टेट लॉन्च में सामने आया, जहां शाहरुख खान के नाम का एक टावर लॉन्च किया गया. इस इवेंट में शाहरुख खान भी मौजूद थे. इवेंट के दौरान, स्टेज पर डेवलपर ने अनाउंस किया कि 'पठान 2' बन रही है. लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डेवलपर ने कहा, 'कोई ब्लॉकबस्टर मूवी होती है तो उसका एक सीक्वल होता है, है ना? जैसे पठान. पठान 2 आ रही है. तो कोई मूवी आप देखो, तो उसका सीक्वल होगा.' उनके बयान का वीडियो क्लिप तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुपरस्टार के फैंस पठान 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसी इवेंट में, किंग खान ने अपनी हाल की उपलब्धियों के बारे में बात की. इसमें एक नेशनल अवॉर्ड, लंदन में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ब्रॉन्ज स्टैच्यू, और अब, उनके नाम की एक बड़ी इमारत शामिल है. उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा इंसान बन गया हूं जिस पर मेरे माता-पिता स्वर्ग से गर्व से देख सकते हैं.' उन्होंने इसे जिंदगी बदलने वाला पल बताया. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिलहाल सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार शामिल हैं. इस साल किंग खान के जन्मदिन पर किंग का पहला लुक रिलीज किया गया था. डायरेक्टर ने फिल्म से सुपरस्टार का लुक जारी किया, जिसे फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला. हालांकि किंग की रिलीज डेट अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि यह फिल्म अगले साल गांधी जयंती वीकेंड पर बड़े पर्दे पर आएगी. 

खूंखार पुलिस अफसर असलम चौधरी की जबरन शादी का किस्सा: आखिर कैसे शुरू हुई ये विवादित लव स्टोरी?

मुंबई  रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म के कई कैरेक्टर्स असल जिंदगी पर बेस्ड हैं। फिल्म देखने के बाद लोग इनकी लाइफ के बारे में जानना चाह रहे हैं। पाकिस्तान के विवादित पुलिस अफसर चौधरी असलम का रोल संजय दत्त ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद उनकी वाइफ नौरीन ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। नौरीन ने यह भी बताया है कि उनके पति संजय दत्त के फैन थे। साथ ही कहा कि असलम उनके मामू के बेटे थे और वह उनसे शादी नहीं करना चाहती थीं। डायलॉग पाकिस्तान यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दिवंगत पाकिस्तानी अफसर चौधरी असलम की वाइफ नौरीन ने अपनी शादी की कहानी बताई। वह बोलीं, चौधरी मेरे मामू के बेटे थे। मेरी तरफ से लव नहीं था। चौधरी की तरफ से लव था। मेरी साइड मैं ये अरेंज ही कह लूंगी बल्कि मैं इस शादी के लिए मानने को तैयार ही नहीं थी। मेरी फैमिली से छह महीने जंग जारी रही। मां ने हाथ भी उठा दिया। डंडे भी उठा दिए कि मानना पड़ेगा तुम्हें। करते-करते बस मेरी मां मेरे पांव में आकर लेट गईं, दुपट्टा डालकर बोलीं कि मेरी लाश से गुजरना पड़ेगा। मैं उस दिन बहुत रोई थी। उस वक्त मैं छोटी थी, मुझे इस शादी में कुर्बानियां नजर आ रही थीं। मुझे लग रहा था कि तकलीफें हैं। मां ने किया इमोशनली ब्लैकमेल नौरीन आगे बताती हैं, मैंने कहा मुझे पुलिस वाले पसंद नहीं है। सबसे बड़ी जंग मेरी पुलिस से थी। नौरीन ने बताया कि उनकी मां ने कहा कि अगर वह मर भी जाती हैं तो वह उसकी बॉडी चौधरी असलम के हवाले कर देंगी क्योंकि जुबान दी थी। नौरीन ने बताया कि उनकी मां ने उनसे पूछा, 'बोलो अदा कर सकती हो मां का हक?' मैंने इकरार किया, मां को मैंने उठाया। मैंने कहा, ऐसा नहीं करना जान वार दूंगी। तुम चाहती हो कि मैं जलूं। ठीक है कबूल किया। वो कहते हैं ना तकदीर से तकदीर सितारे से सितारा मिला।   इसके बाद नौरीन असलम को याद कर बोलीं, 'जिंदगी अगर मिले करोड़ बार भी तो मर्द चौधरी असलम मांगो। नौरीन ने बताया कि असलम का डील-डौल ऐसा था कि लोग उन्हें चौधरी बुलाने लगे थे। बाद में जब वह फोन पर किसी को बोलते कि असलम बोल रहा हूं तो लोग ठीक से रिस्पॉन्स नहीं देते थे। इस पर नौरीन ने उनसे कहा कि चौधरी असलम बोला करें। इसके बाद उनकी पहचान ही चौधरी बन गई। नौरीन उन्हें चिढ़ाती थीं कि वह पठान से चौधरी कैसे बन गए। नौरीन बोलीं, चौधरी असलम बनता है अपने सीने के दम पे, बाजू के दम पर लेकिन परिवार जीते-जी कुर्बानी देता रहेगा।   नौरीन को सिखाया गोली चलाना नौरीन ने बताया कि चौधरी असलम ने उन्हें असहला चलाने की ट्रेनिंग दी थी। सारी चीजें सिखाई थीं कि वक्त पड़े तो वह इस्तेमाल कर सकें। नौरीन ने पूछा, मुझे फूलन देवी बनाना चाहता है? इस पर चौधरी असलम ने जवाब दिया, नहीं, चौधरी की चौधरानी।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 150 करोड़ की कमाई की, OTT राइट्स के लिए हुई बड़ी डील

मुंबई  रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर मूवी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. हर दिन ये मूवी करोड़ों का बिजनेस कर रही है. धुरंधर ने अभी तक 150 करोड़ का इंडिया में कारोबार कर लिया है. पॉजिटिव वर्ड माउथ का इसे फायदा मिला है. लंबे समय बाद रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट मिली है. कितने में बिके धुरंधर के डिजिटल राइट्स? फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. जानकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स को 130 करोड़ में खरीदा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने धुरंधर के दोनों पार्ट्स के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 130 करोड़ दिए हैं. मतलब करीबन 65 करोड़ एक पार्ट के लिए दिए. सूत्रों के अनुसार, आज के समय में जब OTT की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं, उसे देखते हुए ये बहुत बड़ी रकम है. ये रणवीर सिंह के लिए भी बहुत बड़ी डील है, क्योंकि ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी OTT डील है.  जनता के बीच छाई धुरंधर धुरंधर 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म के हर किरदार ने अपने काम से दर्शकों को इंप्रेस किया है. धुरंधर के सेकंड पार्ट की पुष्टि हो चुकी है. इसे 19 मार्च 2026 में रिलीज किया जाएगा. धुरंधर एक स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी है. आने वाले शुक्रवार को धुरंधर की टक्कर कपिल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' से होगी. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रणवीर की फिल्म को इस मूवी की रिलीज से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. हां, कपिल की फिल्म के बिजनेस को जरूर झटका लग सकता है.  धुरंधर में रणवीर सिंह की जोड़ी उनसे 20 साल छोटी सारा अर्जुन संग बनी है. सारा साउथ इंडस्ट्री के स्टार राज अर्जुन की बेटी हैं. वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में पहले भी काम कर चुकी हैं. अब बतौर लीड एक्ट्रेस वो सिल्वर स्क्रीन पर छा गई हैं. धुरंधर में उन्होंने भी शानदार काम किया है. उम्र में बड़े रणवीर संग उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है.

लारिसा बोन्सी ने बोल्ड अंदाज में दिखाई हॉटनेस, छोटी ड्रेस पहन दिलों को किया घायल

मुंबई  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने जब से अपनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज की है, वह सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। उनका बतौर डायरेक्टर डेब्यू धमाकेदार रहा है, तो अब वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनका नाम पिछले काफी समय से विदेशी मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ जुड़ रहा है। जिन्होंने सीरीज के प्रीमियर में स्टाइलिश एंट्री लेकर डेटिंग रूमर्स को और हवा दे दी थी। ऐसे में अब लारिसा जहां भी जाती हैं, आर्यन का जिक्र खुद-ब-खुद हो जाता है, तो उनके ग्लैमरस रूप पर भी लोग फिदा हो जाते हैं। अब हसीना ने छोटी- सी ड्रेस पहन अपनी फोटोज शेयर की। जहां उनका ग्लैमरस रूप देखते ही बना, तो वह बार्बी वाली वाइब्स भी दे गईं। ऐसे में उनकी तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। कहर ढा गईं लारिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली 31 साल की लारिसा आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। जहां उनका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश रूप देखने को मिलता है। इस बास वह बेबी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। जिसमें उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लीपाक्षी ने स्टाइल किया। जहां milla लेबल की स्टनिंग मिनी ड्रेस पहनकर वह कहर ढा गईं। स्ट्रैपलेस ड्रेस में दिखा कातिलाना अंदाज लारिसा की स्ट्रैपलेस ड्रेस को साटन के शाइनी फैब्रिक से बनाया गया है। जिसका बॉडी फिटेड डिजाइन और उसमें पड़ती प्लीट्स उनके कर्व्स को ब्यूटीफुल तरीके से फ्लॉन्ट कर गया। वहीं, इसमें टीज एलिमेंट ऐड करने का काम रफल स्कर्ट पैटर्न लेकर आया, जो शानदार लगा। जिसे ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करके वह कमाल दिखीं। रफल डीटेलिंग लगी कमाल दरअसल, ड्रेस के मिनी स्कर्ट पोर्शन को बैलून स्टाइल फ्लफी लुक देते हुए रफल डीटेलिंग ऐड की। उन्होंने छोटी- छोटी प्लीट्स ऐड करके इसमें ढेर सारा ड्रामा ला दिया, तो बाकी की कसर उनकी अदाओं ने पूरी कर दी। जहां अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करते हुए हसीना ने एक से बढ़कर एक किलर पोज दिए। कॉर्सेट स्टाइल डीटेलिंग लगी शानदार फ्रंट से लारिसा की ड्रेस एकदम प्लेन है और उस पर कोई वर्क या डिजाइन नहीं है, तो बैक पर इसे ड्रामेटिक टच दे दिया। इसे कॉर्सेट की तरह डिजाइन किया और पिंक डोरी को क्रिस क्रॉस तरीके से बांधकर नॉट लास्ट में बांध दी। जिसमें उनके पतली कमरिया और परफेक्ट फिगर कमाल का लगा। जिसे कैरी करने का लारिसा का अंदाज बेस्ट है। एक्सेसरीज से ऐड की चमक अपने लुक में ग्लैम कोशेंट को मेंटेन रखने के लिए लारिसा ने जूलरी के साथ ज्यादा प्ले न करते हुए इसे मिनिमल रखा। जिससे उनकी ड्रेस ही हाइलाइट में रही। वह डायमंड इयररिंग्स पहने नजर आईं, तो हाथ में ब्रेसलेट भी वेअर किया। जितना ही उनके लुक को शानदार बना गया और लारिसा का स्टाइल देखते ही बना। वहीं, सिल्वर एम्बेलिश्ड हील्स ने भी लुक में ब्लिंग ऐड की। तभी तो उनका ओवरऑल लुक किसी बार्बी जैसी फील दे गया। इस तरह दिया फाइनल टच आखिर में स्ले करने के लिए उन्होंने अपने हेयर और मेकअप को भी सटल ही रखा। अब जब ड्रेस का कलर ही इतना सॉफ्ट टोन में हैं, तो मेकअप को कैसे लाउड किया जा सकता है। तभी तो हसीना ने पिंक लिप्स के साथ इसे एकदम नेचुरल टच दिया और बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ वैवी टच देकर खुला छोड़ा। जहां स्ट्रैपलेस ड्रेस में अपना अदाओं से हसीना फैंस को लट्टू बनाने में पीछे नहीं रहीं।