samacharsecretary.com

फिल्मी परिवार से ताल्लुक, फिर भी 19 साल में कास्टिंग काउच का शिकार हुईं संयमी

मुंबई  संयमी खेर के करियर को लगभग दस साल हो चुके हैं। एक तेलुगू फिल्म ‘रे’ से इस एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अब तक वह कई फिल्में और कुछ वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बताया कि जब करियर शुरू कर रही थी, स्ट्रगल कर रही थी तो उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा।  साउथ में काम करने के दौरान हुआ बुरा अनुभव  संयमी खेर ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से की गई बातचीत में कहा, ‘शुरुआती दौर में फिल्म इंडस्ट्री में एक एजेंट थी जिसने मुझे 19 या 20 साल की उम्र में एक तेलुगू फिल्म के लिए बुलाया था। उसने कहा कि तुम्हें पता है, तुम्हें समझौता करना पड़ेगा। तो मैंने उनसे पूछा कि मैम मैं समझ नहीं पा रही हूं कि आप क्या कह रही हैं? इस पर वह बोलीं, ‘देखो, तुम्हें समझना होगा।' तब मैंने कहा कि आपको लगता है कि मुझे इस रास्ते पर चलने की जरूरत है। मेरी अपनी लिमिट है, जिन्हें मैं अपनी जिंदगी में कभी पार नहीं करूंगी।’   इन फिल्मों-वेब सीरीज में संयमी नजर आईं  अब तक संयमी 'चोक्ड', 'अनपॉज्ड' और 'वाइल्ड डॉग' और 'हाईवे' जैसी साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आर. बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ में लीड रोल भी कर चुकी हैं। हाल ही में वह सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में भी नजर आईं। वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’, ‘ब्रीद’ और ‘फाडू’ में भी वह अहम किरदार निभा चुकी हैं।  फिल्मी परिवार से है नाता  50 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उषा किरण संयमी खेर की दादी हैं। संयमी के पिता मॉडल रह चुके हैं। साथ ही संयमी की बुआ तन्वी आजमी भी नामी एक्ट्रेस हैं। संयमी की बड़ी बहन संस्कृति भी मराठी फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। इस तरह संयमी का लगभग पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा है। 

फिल्में रुकीं, रैंकिंग गिरी, लेकिन खुश हूं: सामंथा ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई  साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, ऑटोइम्यूम बीमारी मायोसाइटिस से जूझ रही हैं. धीरे-धीरे वो रिकवर हो रही हैं. बॉडी में एक्सरसाइज और डायट से स्ट्रेन्थ ला रही हैं. हाल ही में सामंथा, एक इवेंट अटेंड करने के लिए दिल्ली आईं. उन्होंने करियर और लाइफ के प्रति जो उनका आउटलुक बदला है, इसपर बात की.  सामंथा की बदली जिंदगी सामंथा ने बताया कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन किसी रैट रेस का हिस्सा नहीं हैं. टॉप फिल्में भले ही कितना भी कलेक्शन कर लें, एक्ट्रेस को इससे कोई मतलब नहीं है. साथ ही न वो कोई प्रेशर महसूस करती हैं. सामंथा ने कहा- मैं जो पहले इंसान थी, वो अगर आज होती तो शायद मैं चाहती कि मेरी एक साल में पांच फिल्में तो रिलीज हों. क्योंकि यही एक सक्सेसफुल एक्टर का काम करने का रैवेया होता है.  "आपके पास पांच फिल्में साल की होनी चाहिए. उनमें से एक तो ब्लॉकबस्टर देनी ही होगी. तब जाकर आप खुद को टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में ला सकते हो. इसके साथ ही टॉप ब्रैंड्स को एंडॉर्स आपको करना होगा. लेकिन मेरे लिए अब ये सबकुछ मायने नहीं रखता है. मेरी पिछले दो साल में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. मैं टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में आने को लेकर बिल्कुल भी इच्छुक नहीं हूं. मेरे पास कोई 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी नहीं है. पर मैं इन सबके बावजूद बहुत खुश हूं. इतनी कि शायद आज से पहले कभी खुशी महसूस नहीं की है." एक्ट्रेस ने क्या किए जिंदगी में बदलाव? "मैं जब पुराने वाली सामंथा को देखती हूं तो डर जाती हूं. मैं इतनी नाजुक थी. हर फ्राइडे तो चीजें बदलती हैं. जिससे मुझे घबराहट होती थी. मेरी पोजीशन शायद कल मेरी न रहे. मैं शायद रिप्लेस हो जाऊं. मेरी पूरी सेल्फ वर्थ फ्राइडे पर निर्भर करती थी. पर मैंने अपनी लाइफ में कुछ छोटा-छोटे बदलाव किए हैं. मैंने अपनी एक डायरी रखी है, जिसमें मैं हर ग्रेटफुल चीज के बारे में लिखती हूं जो रोजमर्रा में होती है." "मैं जानती हूं कि मेरे कई फॉलोअर्स मुझे ग्लैमरस लाइफ के लिए फॉलो करते हैं. उन फिल्मों के लिए फॉलो करते हैं जो मैं करती हूं. पर मेरे पॉडकास्ट के जरिए कुछ लोग हेल्थ को लेकर भी जानकारी लेते हैं. क्या पता, एक दिन उनके वो काम आ जाए. उन्हें पता हो कि उन्हें आखिर जाना कहां है. मैंने जो जर्नल रखा है, उसने मेरी लाइफ को काफी बदला है. मेरी पर्सनैलिटी बदली है. मैं घबराती थी कि सक्सेसफुल हो गई तो इसको हैंडल कैसे करूंगी. पर मैंने अपने फेलियर से सीखा है. एक साल बाद मेरे एटीट्यूड में बदलाव आया है."

पंजाब बाढ़ : सोनू सूद और मालविका सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की अपील

मुंबई,  पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है, जिसने हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद न केवल प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए दूसरों से सहायता की अपील भी की। अभिनेता ने हाल ही में एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से एक-एक जरूरतमंद की मदद करने का आग्रह किया। पोस्ट किए गए वीडियो में वह फिरोजपुर बॉर्डर से कुछ किलोमीटर दूर एक गांव में परमजीत नाम की महिला के घर पहुंचे, जिसमें उन्होंने बताया कि बाढ़ ने परमजीत के घर और फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया। वीडियो में सोनू ने कहा, “परमजीत जैसे कई लोग हैं, जिनके सिर पर छत नहीं, फसल बर्बाद हो चुकी है, खाने को राशन नहीं, इलाज के लिए पैसे नहीं, और रोजगार का कोई साधन नहीं।” अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से गुजारिश करते हुए कहा कि वे कम से कम एक जरूरतमंद को गोद लें, उनकी छत बनवाएं या रोजगार शुरू करने में मदद करें। इस वीडियो के साथ सोनू ने कैप्शन लिखा, “छत आपकी, जिम्मेदारी हमारी।” सोनू और मालविका की अगुवाई में उनकी संस्था, सूद चैरिटी फाउंडेशन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान बांट रही है। सोनू ने अभी तक पंजाब के कई गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई है। अभिनेता का कहना है कि पंजाब को ठीक होने में महीनों लग सकते हैं और इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। उनकी यह पहल न केवल राहत प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों में उम्मीद भी जगा रही है। सोनू की अपील ने कई लोगों को प्रेरित किया है, और उनके प्रशंसक उन्हें ‘रियल हीरो’ कहकर सराह रहे हैं। इससे पहले भी अभिनेता ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कई गांवों में लोगों को गद्दे, खाना, तकिए और महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स की आवश्यकता है। वीडियो में उनकी पूरी टीम ट्रैक्टरों में लदी राहत सामग्री के साथ इन गांवों की ओर रवाना हो रही थी। वहीं, सोनू भी बहन और बाकी लोगों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर सामान बांटने जाते दिखाई दे रहे थे। सोनू ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “एक और दिन, वही मिशन। हम सब मिलकर पंजाब को फिर से उठाएंगे और बनाएंगे।”  

AI जेनरेटेड तस्वीरों पर रोक, ऐश्वर्या राय के अधिकारों की पुष्टि – दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय

मुंबई बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस और मिसेज बच्चन ऐश्वर्या राय को लेकर फैसला सुनाया है। एक्ट्रेस ने अपने पति की तरह ही उनसे पहले अपने नाम, तस्वीर और आवाज की सुरक्षा और उनकी छवि बिगाड़ने के किसी भी प्रकार कंटेट पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। न्यायमूर्ति तेजस करिया ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि मशहूर हस्तियों की पहचान का दुरुपयोग उनकी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है। अदालत ने कहा कि अगर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो इससे न केवल आर्थिक हानि होगी बल्कि ऐश्वर्या और उनके परिवार की सामाजिक छवि भी प्रभावित होगी। इसके साथ ही जस्टिस तेजस कारिया ने कई संस्थाओं को ऐश्वर्या के नाम और व्यक्तित्व संबंधी गुणों के गलत इस्तेमाल से रोकने का आदेश दिया। इसी हफ्ते कोर्ट पहुंची थी ऐश्वर्या बता दें, ऐश्वर्या राय ने दो दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था और अपनी याचिका में कहा था कि उनकी पर्सनैलिटी, नाम, तस्वीरें, आवाज और पहचान का किसी भी प्रकार से अवैध इस्तेमाल न किया जाए।  

‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में हैरान करने वाला ट्विस्ट, नई तस्वीर से खुला रीड रिचर्ड्स का राज़

लॉस एंजिल्स मार्वल की 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' की रिलीज में अभी एक साल से अध‍िक का वक्‍त बाकी है। लेकिन इस फिल्‍म का इंतजार और इसको लेकर फैंस की बेसब्री सीमाएं तोड़ रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्‍म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पिछली फिल्‍में लगातार पिटी हैं। जबकि सबसे फेरवेट सुपरहीरो आयरन मैन का किरदार निभाने वाले RDJ अब सबसे खतरनाक खलनायक डॉक्‍टर डूम बनकर आ रहे हैं। फैंस की बेसब्री और एक्‍साइटमेंट तब और बढ़ गई, जब बुधवार को रूसो ब्रदर्स ने एक टीज पोस्ट शेयर किया। पहली नजर में तो इस ब्‍लर फोटो में कुछ नजर नहीं आता, लेकिन फैंस की बाज़ जैसी नजरों ने कुछ ऐसा ढूंढ़ निकाला है, जो फिल्‍म की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा है। इंटरनेट यूजर्स ने रूसो ब्रदर्स के पोस्ट पर नजरें करम कीं, तो उन्‍हें इसके पीछे के मकसद पता लगा लिया। इस ब्‍लर फोटो को छोटा कर के देखने पर पता चलता है कि यह कोई ब्‍लैकबोर्ड है, जिस पर कुछ फॉमूर्ला जैसा लिखा है। अब फैंस अंदाजा लगा रहा है कि इसका कनेक्‍शन मार्वल की पिछली फिल्‍म 'द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स' से है।   धुंधली तस्‍वीर का रीड रिचर्ड्स के ब्‍लैकबोर्ड से कनेक्‍शन! रूसो ब्रदर्स ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धुंधली तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा, 'डूम्‍सडे आ रही है।' अब, जिन लोगों ने जुलाई 2025 में रिलीज 'द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स' देखी है, उन्हें पता होगा कि रीड रिचर्ड्स की भूमिका निभाने वाले पेड्रो पास्कल को फिल्म में कई बार ऐसे ही एक ब्लैकबोर्ड के सामने देखा गया। यही नहीं, फिल्‍म का अंत रॉबर्ट डाउनी जूनियर द्वारा रीड और सू के बच्चे को गोद में लिए जाने से होता है। यानी कहीं ना कहीं कहानी आपस में जुड़ी हुई जरूर है। इंटरनेट यूजर्स की तेज नजरों ने पकड़ लिया ट्व‍िस्‍ट रेडिट और इंस्टाग्राम यूजर्स का भी मानना है कि मेकर्स की ओर से शेयर की गई यह तस्वीर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में 'द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स' के कलाकारों एंट्री की ओर इशारा करती है। एक यूजर ने लिखा है, 'रीड रिचर्ड्स का ब्लैकबोर्ड?', एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह रीड का चॉकबोर्ड है और वे पुल बना रहे हैं।' रिचर्ड्स के नोट्स या मून नाइट के सिम्‍बल? एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा, 'लगता है इसे जूम करके कुछ इस तरह दिखाया गया है… रिचर्ड्स के नोट्स…? या मून नाइट के सिम्‍बल…? मुझे नहीं पता… कुछ भी हो सकता है।' 'डूम्सडे' के सेट से आए फोटो में दिखा था अंतरिक्ष यान इससे पहले जुलाई महीने में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के सेट से भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई थी, जिसमें एबन मॉस-बचराच (द थिंग ऑफ फैंटास्टिक फोर), वायट रसेल (थंडरबोल्ट्स के अमेरिकी एजेंट) और डैनी रामिरेज एक अंतरिक्ष यान के कॉकपिट जैसी जगह के अंदर खड़े दिखाई दे रहे थे। वहां खिड़की के पैनल और हाई-टेक कंट्रोल सिस्टम से पता चलता है कि यह फैंटास्टिक फोर का वही जहाज हो सकता है, जिसका टीजर 'थंडरबोल्ट्स' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाया गया था। सबसे ज्यादा दिलचस्‍प बात ये कि फ्रेम के एक हिस्‍से में ब्लैक पैंथर का सूट और पैर की झलक भी दिखी। मल्‍टीवर्स, डॉक्‍टर डूम और शूरी की खोज 'स्कूपर' की रिपोर्ट के मुताबिक, शूरी ही इनक्रशन्स की खोज करती है। मल्टीवर्स की जांच करते हुए, उसे पता चलता है कि अलग-अलग ब्रह्मांड एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। एक होलोग्राम का उपयोग करके वह सैम, वोंग, ब्रूस बैनर और कैरल डेनवर्स को अपनी खोज के बारे में बताती है और उन्हें आने वाले खतरे के बारे में चेतावनी देती है। 'फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्‍ट्स' आएंगे एकसाथ! इस बीच, हमने देखा है कि 'फैंटास्टिक फोर' के अर्थ-616 पर कुछ घटनाएं घटती हैं। 'थंडरबोल्ट्स' सबसे पहले उनका सामना करते हैं। रीड रिचर्ड्स बताते हैं कि डॉक्टर डूम (रॉबर्ट डाउनी जूनियर) ने उनके बेटे फ्रैंकलिन का किडनैप कर लिया है और वह गैलेक्टस का भी जिक्र करते हैं, जिसने पहले अपनी शक्तियों के कारण फ्रैंकलिन को पकड़ने की कोशिश की थी। बकी बार्न्‍स समझ नहीं पा रहा है कि वह डॉक्‍टर डूम के साथ इस स्थिति को कैसे संभाले, इसलिए वह सलाह के लिए सैम के पास जाता है। अब देखना यह है कि सभी सुपरहीरो पृथ्वी को बचाने के लिए कैसे एकजुट होते हैं। 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' रिलीज डेट बहरहाल, सवाल कई हैं? साथ ही कई तरह की फैन थ्‍योरीज भी हैं। लेकिन इन सब की गुत्‍थी तब भी सुलझेगी, जब 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' रिलीज होगी।

सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे मोहित मलिक

मुंबई, अभिनेता मोहित मलिक सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। सोनी सब नया शो गणेश कार्तिकेय लेकर आ रहा है। यह भव्य प्रस्तुति भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश और कार्तिकेय की अनकही कथा को सामने लाएगी।  इसके केंद्र में है माता-पिता का ज्ञान, दो भाइयों की यात्राएँ और एक ऐसे परिवार की भावनाएँ, जिनके संघर्ष हर घर के अनुभवों से मेल खाते हैं। इस भव्यता को और बढ़ाते हुए, चर्चित अभिनेता मोहित मलिक भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।मोहित मलिक ने कहा, “गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव का किरदार निभाना मेरे लिए परम सम्मान की बात है। शिव एक ऐसे देवता हैं जिन्हें उनकी शक्ति और करुणा के लिए पूजा जाता है, लेकिन इस भूमिका को लेकर मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि शो उन्हें केवल देवता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक पिता, पति और मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करता है।  यह शो इस विचार का उत्सव मनाता है कि परिवार हर यात्रा की नींव है।हां तक कि देवताओं के लिए भी। मुझे बेहद सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मैं दर्शकों के सामने भगवान शिव का यह गहन और बहुआयामी रूप प्रस्तुत कर पा रहा हूँ।” गणेश कार्तिकेय, जल्द ही केवल सोनी सब पर प्रसारित होगा।  

न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक में माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में शिरकत करेंगी संजना सांघी

मुंबई,  अभिनेत्री संजना सांघी न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक में मशहूर अमेरिकी डिज़ाइनर माइकल कोर्स के ओपनिंग शो का हिस्सा बनने को तैयार हैं। हाई फ़ैशन की प्रतिष्ठित दुनिया का ध्यान अब न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक पर केंद्रित है। संजना सांघी इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वह माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में अपने शानदार अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं। उनकी मौजूदगी उस परंपरा को आगे बढ़ाएगी जिसे पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसी भारतीय सेलेब्रिटीज़ ने भी ब्रांड के साथ जोड़कर निभाया है। संजना ने इससे पहले फ़रवरी 2019 में माइकल कोर्स के शो में स्टाइलिश प्लेड आउटफ़िट पहनकर फ़्रंट रो में शिरकत की थी। हाल ही में, 2023 में, प्रियंका चोपड़ा ने भी एनवायएफडब्ल्यू में विक्टोरियाज सीक्रेट की एंबेसडर के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर शिरकत की और ब्रांड की फ़िल्म द विक्टोरियाज सीक्रेट वर्ल्ड टूर पर बात की।इस सीज़न संजना एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी होंगी जो शो में शामिल होंगी। फ़ैशन शो में शामिल होने के उत्साह पर बात करते हुए संजना ने कहा, "फ़ैशन हमेशा से मेरे लिए आत्म-अभिव्यक्ति का एक ख़ास ज़रिया रहा है। मेरी हमेशा से क्लासिक और सिंपल स्टाइल रही है, और न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक ओपनिंग शो में माइकल कोर्स कॉउचर में सिर से पाँव तक सजे रहकर शिरकत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत से आमंत्रित एकमात्र अभिनेत्री होना मेरे असली स्वभाव की एक बड़ी मान्यता है, और लगता है जैसे सब कुछ अब पूरा हो गया हो। मैंने कई गर्व के पल भारतीय डिज़ाइनर्स जैसे अंजु मोदी, वरुण बहल और पंकज व निधि के साथ इंडिया कॉउचर वीक और लक्मे फैशन वीक में बिताए हैं। अब मैं उम्मीद करती हूँ कि न्यूयॉर्क में अपनी मौजूदगी से भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचा पाउं। मैं बेहद उत्साहित हूं।”  

बिग बॉस 19 : हाथापाई के बीच अमाल मलिक ने मारी बाज़ी,बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच टकराव

मुंबई एक्टर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर दिन अलग-अलग तमाशा देखने को मिल रहा है. शो में बीते दिन मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी. वहीं, अब हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई और खूब कहासुनी होते दिखाई दे रहा है. बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई बता दें कि सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 का ये प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में बसीर अली  और अभिषेक बजाज  के बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान काफी लड़ाई होते देखा जा सकता है. दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान बसीर सिंगर अमाल मलिक   को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह प्रतियोगी अभिषेक बजाज का ब्लैकबोर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अभिषेक अपना ब्लैकबोर्ड बचा रहे थे. इसी बीच अभिषेक बसीर को धक्का दे देते हैं और वह नाराज हो जाते हैं. फिर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है. बसीर अली ने अभिषेक को कहा लूजर इसके बाद वीडियो में दखा जा सकता है कि बसीर अली ने अभिषेक बजाज को लूजर कहते नजर आ रहे हैं. दोनों में हाथापाई काफी बढ़ जाती है और स्थिति बेकाबू हो जाती है. जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी देते हैं. बता दें कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों—रेड और ब्लू—में बांटा था. रेड टीम: मृदुल, प्रणित, अभिषेक, तान्या, अवेज, अमाल, अशनूर और फरहाना थे. तो वहीं, ब्लू टीम: नीलम, कुनिका, बसीर, शहबाज, जीशान, गौरव, नगमा, नेहल और नतालिया थे. वहीं, टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मारते हुए घर के नए लीडर घोषित कर दिए गए.

नेहा कक्कड़ और डिनो मोरिया का धमाकेदार डांस वीडियो, ‘तू प्यासा है, मैं पानी सनम’ हुआ वायरल

मुंबई, मशहूर सिंगर नेहा का हाल ही में डिनो मोरिया के साथ गाना ‘तू प्यासा है, मैं पानी सनम’ रिलीज हुआ था। अब गायिका ने गाने पर वीडियो बनाई है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में नेहा और डिनो की जोड़ी गाने के बोल पर धमाकेदार डांस मूव्स करती नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत में नेहा डिनो को डांस के लिए उकसाती हैं और खुद शानदार डांस मूव्स करने लगती हैं। उनके एनर्जेटिक मूव्स देखकर डिनो भी खुद को रोक नहीं पाते और नेहा के साथ कदम मिलाते हुए डांस करने लगते हैं। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में भी नेहा का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज छाया हुआ है, जबकि डिनो का स्टाइलिश लुक गाने की रौनक को बढ़ा रहा है। लुक की बात करें तो नेहा ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहना है, जो उनके स्टाइलिश और ट्रेंडी अवतार को बखूबी दर्शाता है। वहीं, डिनो ने ब्लैक शर्ट और पैंट में अपना क्लासिक चार्म बिखेरा है। नेहा ने वीडियो के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, बस दो ब्लैक एंड व्हाइट इमोजी डाले, जो उनके और डिनो के लुक के साथ परफेक्टली मेल खाते हैं। ‘तू प्यासा है, मैं पानी सनम’ एक रोमांटिक और एनर्जेटिक गाना है, जिसमें नेहा का सिजलिंग अवतार देखने लायक है। गाने का म्यूजिक और बीट्स युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। डिनो मोरिया की मौजूदगी ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। इस गाने को यूट्यूब और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है और इसे अब तक 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। टोनी कक्कड़ ने गाने को लिखने के साथ-साथ संगीतबद्ध भी किया है। इस गाने को आदिल शेख ने डायरेक्ट किया है। इसकी कोरियोग्राफी मोहित और सेरेन ने की है।  

‘एक चतुर नार’ की तैयारी पूरी, दिव्या खोसला कुमार के BTS वीडियो ने फैन्स में मचाई खुशी

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक चतुर नार’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया। इस ‘बिहाइंड द सीन’ (बीटीएस) वीडियो में दिव्या एक सीन करती नजर आ रही हैं। उनकी तारीफ सेट पर मौजूद सिनेमैटोग्राफर समीर आर्यन और नील नितिन मुकेश कर रहे हैं। वहीं, दिव्या अपने किरदार के अनुरूप पारंपरिक लुक में दिख रही हैं। उन्होंने बैंगनी रंग का कुर्ता, पीली सलवार और स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है, जिसके ऊपर चुन्नी भी है। बालों में बनाई गई चोटी उनके ‘चतुर नार’ वाले किरदार को जीवंत कर रही है। इस लुक ने दर्शकों को उनके किरदार के प्रति और उत्सुक कर दिया है। दिव्या ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “‘एक चतुर नार’ के सेट से खास पल। हमारे टैलेंटेड डीओपी समीर आर्यन और मुझे बेहद खूबसूरती से नील नितिन मुकेश ने कैमरे में कैद किया। ये मेरी सबसे पसंदीदा और शानदार टीम है।” उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘एक चतुर नार’ में दिव्या का देसी और दमदार अवतार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तैयार है। उनके इस लुक और बीटीएस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तारीफों का सिलसिला शुरू कर दिया है। फैंस अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली होनहार लड़की की है। वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और चालाक है। एक दिन उसके हाथ बड़े शख्स का प्राइवेट वीडियो आ जाता है। वह फिर उसे आगे बढ़ने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करने लगती है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। दिव्या को स्क्रीन पर पिछली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सावी’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर का गेस्ट अपीरियंस था, जबकि दिव्या और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे।