samacharsecretary.com

नेहा शर्मा की ब्यूटी और फिटनेस का राज़: जानें कैसे रखती हैं खुद को 25 जैसा फिट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपनी ग्लोइंग स्किन, टोन्ड फिगर और फिटनेस रूटीन के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। 38 की उम्र में भी वह उतनी ही फ्रेश, एनर्जेटिक और फिट दिखाई देती हैं, जितनी अपने शुरुआती करियर में थीं। नेहा का मानना है कि फिटनेस किसी भी एक चीज की देन नहीं, बल्कि डाइट, वर्कआउट, योगा, डांस और मानसिक शांति इन सबका संतुलित कॉम्बिनेशन है। उनके फिटनेस रूटीन में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा शामिल होता है, जो उन्हें फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है। आज बिहार की बेटी और शानदार एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं नेहा शर्मा का ब्यूटी टिप्स, फिटनेस सीक्रेट और लाइफस्टाइल। नेहा शर्मा की दिन की शुरुआत नेहा शर्मा अपनी डाइट को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड हैं। वह डे-टू-डे ओवरईटिंग से बचती हैं और ज्यादातर होम-कुक्ड, कम ऑयल और हाई-प्रोटीन फूड को ही प्राथमिकता देती हैं। सुबह की शुरुआत वो गुनगुने पानी और डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं। इसके बाद उनके नाश्ते में ओट्स, एग्स या ताजे फल शामिल होते हैं। लंच में वह सादा दाल-चावल, सब्जियां और चिकन/फिश लेती हैं और डिनर को हल्का रखने की कोशिश करती हैं। शूटिंग के दिनों में भी वह जंक या डीप-फ्राइड फूड से दूरी बनाए रखती हैं। नेहा शर्मा फिटनेस सीक्रेट वर्कआउट की बात करें तो नेहा सिर्फ जिम एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं रहतीं। उनकी ट्रेनिंग में योगा, पिलाटेज और कार्डियो का शानदार कॉम्बिनेशन शामिल है। पिलाटेज की वजह से उनकी बॉडी टोन रहती है और योगा से फ्लेक्सिबिलिटी व माइंड शांति मिलती है। नेहा खुद मानती हैं कि योगा ने उनके स्टैमिना और बैलेंस को कई गुना बढ़ाया है। इसके अलावा वह डांस को भी अपनी फिटनेस का अहम हिस्सा मानती हैं, जिससे न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है बल्कि मूड भी एकदम फ्रेश हो जाता है। ग्लोइंग स्किन का क्या है सीक्रेट नेहा शर्मा की ग्लोइंग स्किन का राज भी बेहद दिलचस्प है। वह बहुत कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं और स्किन हाइड्रेशन, फेस योगा और न्यूट्रिशन इन तीन चीजों को सबसे अहम मानती हैं। नेहा दिन में कम से कम 2-3 बार अपना चेहरा वॉश करती हैं और सनस्क्रीन कभी नहीं छोड़तीं। रात को वह स्किन को रिपेयर करने के लिए सीरम और हल्का मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करती हैं। साथ ही, नींद को वह फिटनेस और स्किन दोनों के लिए सबसे जरूरी मानती हैं। इसके अलावा ग्लो को बढ़ाने के लिए आइस वाटर में फेस डिप करती हैं।  

मुकेश भट्ट के साथ लीक कॉल में दिव्या खोसला ने खुद को बताया माफिया

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इसके अलावा वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी काफी फेमस हैं. इस बीच एक्ट्रेस फिल्म 'सावी' और 'जिगरा' के बीच अनबन को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं. जिसे मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. अब इसे लेकर बात इतनी बड़ी कि दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर दी. दरअसल एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को सावी की कॉपी बताया था. जिसके बात कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुकेश भट्ट ने दिव्या के इस स्टेटमेंट को पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा, 'आलिया को कॉपी की जरूरत नहीं है.' एक्ट्रेस ने शेयर की कॉल रिकॉर्डिंग मीडिया रिपोर्ट्स को मानते हुए दिव्या, मुकेश भट्ट के बयान से काफी भड़क गई. जिसके बाद उन्होंने मुकेश भट्ट संग हुई कॉल को लीक कर दिया. खास बात ये रही कि ये ऑडियो रिलीज एक्ट्रेस के बर्थडे के दिन हुआ. दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग ये फोन कॉल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें वो मुकेश से पूछती हैं कि 'सावी' और 'जिगरा' के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ बात क्यों की, क्या आपने ऐसा कहा कि मैंने कोई छिछोरी हरकत की, ये सब पब्लिसिटी स्टंट  के लिए मैंने किया? इसपर मुकेश ने कहा, 'मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की और ना ही किसी ने मुझसे पूछा. ये सारी प्लानिंग की गई है. मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा? ये तुम्हारे बर्थडे के दिन ही क्यों हुआ? इस चीज से मेरे और तुम्हारे रिलेशनशिप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तुम किसी की भी बातों में मत आना. आप मुझे जानते हैं, मैं ऐसा क्यों करूंगा.' दिव्या ने निकाली भड़ास दिव्या ने इस ऑडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मैं इस खुलासे से काफी हैरान हूं. हाल ही में मुझे जो पता चला, वो परेशान करने वाला और दिल दहला देने वाला है. भारी मन से मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है. खासकर उन कलाकारों और फैंस के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का दंश झेला है.' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'बदकिस्मती से, मेरे पास मिस्टर मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुई टेलीफोन पर हुई बातचीत को सबके सामने लाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है, ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ ग्रुप करियर खराब करने और असली टैलेंट को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. यह बर्ताव मंज़ूर नहीं है और इसे नॉर्मल नहीं किया जा सकता. अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं. अब समय आ गया है कि हम इंडस्ट्री माफिया को सामने लाएं.'

फिल्म राहु-केतू का शानदार टीजर रिलीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

मुंबई,  फिल्म ‘फुकरे’ के एक्टर्स पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की हिट जोड़ी एक बार फिर हंसाने और लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए आ रही है। गुरुवार को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राहु-केतू’ का मजेदार टीजर रिलीज हो गया। टीजर में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा जहां भी जाते हैं, वहां मनहूसियत अपने आप पहुंच जाती है। इसी कारण लोग उन्हें मनहूस बताते हैं। हालांकि टीजर में फिल्म के ट्विस्ट का भी खुलासा कर दिया है कि ये दोनों मनहूस नहीं, बल्कि लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए सही समय पर पहुंच जाते हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पर राहु-केतू की दशा चल रही है और ये दोनों ग्रह मिलकर उनसे उलटे काम करवाते हैं। टीजर बहुत ज्यादा मजेदार है। एक्टर अमित सियाल ने टीजर को शेयर कर लिखा, “नए साल में हो जाओ तैयार, क्योंकि बदलेगी आपकी दशा और दिशा जब जीवन में आएंगे राहु केतु। सीधे ब्रह्मांडीय अराजकता में गोता लगाने के लिए अपने गैंग के साथ तैयार हो जाइए! फिल्म 16 जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली है।” ‘राहु-केतू’ को जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शालिनी पांडे हैं। इसके अलावा फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में ‘फुकरे’ की तरह ही भर-भर के कॉमेडी सीन हैं। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें लाल मिर्ची और नीले नींबू को दिखाया गया था और पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज की जानकारी दी गई थी। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए बीलाइव प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सूरज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारी संस्कृति और मान्यताओं को भी छूती है। जितनी फिल्म हंसने पर मजबूर करेगी, उतना ही अच्छा दर्शकों को संदेश भी देगी।  

वरुण बडोला, राजेश्वरी सचदेव पारिवारिक ड्रामा ‘को-एड’ में एक साथ

मुंबई,  जाने माने अभिनेता वरुण बडोला और राजेश्वरी सचदेव नए पारिवारिक ड्रामा 'को-एड' के लिए साथ आ रहे हैं, जिसमें वेदांत सिन्हा और अद्रिजा सिन्हा भी हैं। शो का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिससे दर्शकों को आगामी सीरीज़ की पहली झलक मिलती है। 'को-एड' एक ऐसे स्कूल की पृष्ठभूमि पर आधारित है जहां दशकों बाद एक लड़कों का और एक लड़कियों का स्कूल को-एड में बदल जाता है। 'को-एड' उस अराजकता, जिज्ञासा और हास्य को दर्शाता है जो किशोरावस्था की दुनिया के टकराव के साथ शुरू होता है, जिसमें पहला प्यार और दुस्साहस भी शामिल है। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, वरुण बडोला ने एक प्रेस नोट में कहा, "को-एड किशोरावस्था के जीवन की अराजकता को दर्शाता है, जो तब और भी गहरा हो जाता है जब दो सहयोगी स्कूल एक साथ मिल जाते हैं और सभी को सामंजस्य बिठाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हमें सबसे ज़्यादा पसंद यह है कि यह माता-पिता की समानांतर यात्रा को कितनी ईमानदारी से चित्रित करता है।" कहानी में माता-पिता के रूप में हम अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने और उन्हें आगे बढ़ने देने के बीच की रस्साकशी को समझते हैं। जुड़वां बच्चे बिल्कुल अलग तरह से प्रतिक्रिया करते हैं, बिल्कुल किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार की तरह जहां भावनाएं, अपेक्षाएं और सामाजिक मानदंड आपस में टकराते हैं। 'को-एड' हमें याद दिलाता है कि बड़ा होना सिर्फ़ किशोरों की कहानी नहीं है-यह कुछ ऐसा है जिसका अनुभव माता-पिता भी करते हैं। अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव ने आगे कहा, "को-एड बड़े होने के उस उलझे हुए, मज़ेदार और भावनात्मक दौर को खूबसूरती से दर्शाता है, न सिर्फ़ बच्चों के लिए, बल्कि माता-पिता के लिए भी। कहानी में एक मां के रूप में, मैं अपने बच्चों की रक्षा करने और उन्हें अपना रास्ता खुद तलाशने देने के बीच के निरंतर संघर्ष को समझ सकती हूं। यह एक दिल को छू लेने वाला एहसास है कि बड़ा होना किशोरों और माता-पिता, दोनों के लिए एक साझा सफ़र है।" सुश्री गुनीत मोंगा कपूर द्वारा निर्मित, 'को-एड' का प्रीमियर 20 नवंबर को अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर विशेष रूप से होगा।  

सोनम कपूर ने कंफर्म किया प्रेग्नेंसी, बेबी बंप दिखाते ही आनंद आहूजा ने मज़ेदार प्रतिक्रिया दी

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं और खुद को 'मां' कहा है। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ ज्वॉइंट पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया है कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी। पिछले कई दिनों से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लग रहे थे, लेकिन अभी तक ना तो उनकी तरफ से और ना ही परिवार की ओर से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म किया था। पर अब खुद सोनम ने इसपर मुहर लगा दी है और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- मां। सोनम कपूर का पोस्ट वायरल, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप सोनम के पोस्ट पर राजकुमार की हाल ही में मां बनीं वाइफ पत्रलेखा से लेकर शनाया कपूर, मां सुनीता कपूर, पति आनंद आहूजा, एक महीने पहले मां बनीं परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कॉमेंट करके प्यार लुटाया है। आनंद ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा है – डबल ट्रबल। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं उपासना कामिनेनी की तरह सोनम को भी जुड़वां बच्चे तो नहीं होंगे! वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये उन्होंने अपने पहले बेटे वायु और दूसरे बच्चे को जोड़कर लिखा है। 7 साल पहले हुई थी शादी सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कई साल की डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी। साल 2022 में बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम वायु रखा। अब साल 2026 में वो दूसरे बच्चे की मां बनेंगी।  

AI के जरिए कीर्ति सुरेश की छवि में छेड़छाड़, पोज़ बदलकर किया गलत प्रदर्शन

मुंबई  साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस समय वो इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बात की है. उनके मुताबिक, उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करके डीपफेक बनाए जा रहे हैं. यह बहुत खतरनाक है. उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षा की जरूरत पर बात की है. दरअसल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके किसी और कपड़े में बनाकर उसके वायरल होने से काफी हैरान थी. AI की तकनीक काफी खतरनाक है. क्या कहा कीर्ति सुरेश ने? फिल्मों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कीर्ति सुरेश ने कहा, 'पिछले समय की तुलना में सिनेमा में महिलाओं को अधिक महत्व मिल रहा है. कोरोना के बाद तमिल सिनेमा में कॉमेडी फिल्में कम हो गई हैं. AI के माध्यम से अच्छा भी है और बुरा भी. तकनीकी विकास ठीक है लेकिन इसमें सुधार की आवश्यकता है. एआई तकनीक ने अत्यधिक विकास किया है. मुझे मेरी एक फोटो देखकर सदमा लगा. मेरे मन में यह सवाल आया कि क्या वह सच में मैं ही हूं? वह इतनी वास्तविक लग रही थी. एआई एक खतरा है.'   एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जैसे-जैसे तकनीक बढ़ती है, कुछ चीजें नहीं बदलती हैं. ऐसी चीजें चोट पहुंचाती हैं. मैंने एक तस्वीर देखी जिसमें मैं और मेरे पति थे. वह बिल्कुल रियल लग रही थी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि किस पर विश्वास करूं और किस पर नहीं.  इंसानों ने टेक्नोलॉजी बनाई लेकिन हम कंट्रोल खो रहे हैं. सोशल मीडिया पर मैं ड्रेस में अपनी फोटो देखकर हैरान रह जाती हूं और सोचती हूं कि क्या मैंने इसे कभी पहना भी था क्योंकि यह इतनी रियल लगी. 'हाल ही में मैंने एक मूवी पूजा के लिए जो ड्रेस पहनी थी, उसे गलत तरीके से, एक अलग एंगल से बदला गया था. एक सेकंड के लिए मैं हैरान थी और फिर मुझे एहसास हुआ कि मैंने इस तरह से पोज नहीं दिया था. यह निश्चित रूप से परेशान करने वाला है.' एंड्रिया जेरेमिया का भी आया रिएक्शन कीर्ति सुरेश के अलावा  साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रसेस में से एक एंड्रिया जेरेमिया, जो अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने भी AI के खतरों पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा, 'यह टेक्नोलॉजी एंटरटेनमेंट सेक्टर से परे भी चुनौतियां पेश करती है. सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, आम लोगों के लिए भी AI एक प्रॉब्लम बनता जा रहा है. AI को हमारे लिए काम करना चाहिए, न कि इसका उल्टा.'

सोनम की ग्लैमरस प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पर सिलेब्रिटीज़ की बधाइयों की बौछार, पति ने दिया खास जवाब

मुंबई सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं और अपना बेबी बंप दिखाया है। तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है 'मां'। इसके साथ उन्होंने किस करने वाला एक इमोजी भी बनाया है। तस्वीरों में दिखा सोनम का बेबी बंप सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने गुलाबी रंग का फॉर्मल ड्रेस पहना है। तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है। सेलेब्स ने किया कमेंट सोनम कपूर की पोस्ट पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बधाई हो।' प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'शुभकामनाएं।' सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डबल ट्रबल'। करीना कपूर ने लिखा है 'सोना और आनंद।' शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। सोनम-आहूजा का रिश्ता आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की। अगस्त 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। सोनम कपूर का वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सोनम को आखिरी बार 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। वह फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' का हिस्सा होंगी।  

Bigg Boss 19: अरमान को देखकर फूट-फूटकर रोए अमल मलिक, शहबाज पर छूटी हंसी

मुंबई रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक काफी दिलचस्प बीच रहा है। अशनूर के पिता, कुनिका के बेटे और पोतियों के आने के बाद शो में फरहाना भट्ट की मां और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने घरवालों को हंसी से लोटपोट कर दिया। और अब प्रणित के भाई-भाई और भतीजों के अलावा, अमल मलिक के भाई अरमान मलिक की भी एंट्री हो गई है, जो कि सभी के लिए शॉकिंग रही। क्योंकि सिंगर के भाई को न तो ये शो कभी पसंद था और न ही वह इसे फॉलो करते थे। 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट प्रोमो में जहां फरहाना भट्ट की मां घरवालों को रोस्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे प्रोमो में सिंगर अरमान मलिक का स्वागत भी हो रहा। एक्ट्रेस की मम्मी जहां एक रात रुकी थीं। वहीं, आकांक्षा चमोला अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से कुछ देर रहकर चली गई थीं। अब अमल मलिक के भाई अरमान मलिक की जब एंट्री होती है तो हर कोई उस वक्त फ्रीज रहता है। अरमान-अमल के मोमेंट में शहबाज ने खींचा ध्यान अरमान सीधे गार्डन एरिया में आते हैं और भाई अमल से गले मिलते हैं और इस दौरान डब्बू मलिक के बड़े बेटे और शो के कंटेस्टेंट फूट-फूटकर रोने लगते हैं। फिर बिग बॉस उन्हें रिलीज करते हैं। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान शहबाज पर जाता है, जो पूल के पास अपनी हाफ पैंट में खड़े नजर आते हैं और हाथ में तौलिया होता है और बदन पर कुछ नहीं। इस इमोशनल मोमेंट में उनको देख हंसी छूट जाती है। अमल-अरमान का लाइव कॉन्सर्ट वहीं, कुछ क्लिप्स सामने आई है, जहां पर बिग बॉस रह-रहकर कुछ-कुछ घरवालों को फ्रीज कर देते हैं। इस क्रम में उन्होंने एक बार अरमान को भी फ्रीज कर दिया था। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, घर की शाम और भी रंगीन रही क्योंकि अमल-अरमान का लाइव कॉन्सर्ट हुआ, जहां भाइयों ने साथ में नेशनल टीवी पर साथ में परफॉर्म करके समा बांध दिया।

सुष्मिता सेन का साहस: स्टेंट डाले जाने के दौरान भी रहीं बिल्कुल शांत और मजबूत

मुंबई  सुष्मिता सेन पिछले 29 सालों से एक्टिंग में सक्रिय हैं. उन्होंने साल 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. बदलते समय के साथ-साथ उन्होंने ओटीटी पर काम करना शुरू किया और वेब सीरीज आर्या से उन्होंने ओटीटी पर कब्जा तो किया ही, साथ ही साथ लोगों के दिलों पर फिर से राज करना शुरू कर दिया. ‘आर्या’ को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि मेकर्स को इसके 3 सीजन लाने पड़े. इसी सीरीज में काम करने के दौरान आज से 2 साल पहले यानी 27 फरवरी 2023 को सुष्मिता को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी खबर सामने आते ही उनके चाहने वाले हैरान रह गए थे. वहीं, हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद जब स्टेंट डाला गया था, तब वह पूरी तरह होश में थीं. सुष्मिता सेन ने सेफएजुकेट की संस्थापक दिव्या जैन के साथ एक पॉडकास्ट में दिल का दौरा पड़ने के अपने गंभीर अनुभव को याद किया. इस दौरान, उन्होंने बताया कि जब आपको दिल का दौरा पड़ता है, और आप होश में रहते हैं तो आपको पता चलता है कि आप जिंदगी के दूसरे छोर पहुंच गए हैं. सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद स्टेंट लगाने की प्रक्रिया के दौरान वह पूरी तरह होश में थीं. वह कहती हैं कि उन्हें बेहोश होना बिलकुल भी पसंद नहीं, इसी वजह से उन्होंने एनेस्थीसिया लेने से भी इनकार कर दिया था. यहां तक कि उन्होंने डॉक्टर्स से ये बी कहा था कि दर्द बिलकुल भी कम नहीं होना चाहिए. उनकी इस बात से डॉक्टर भी हैरान थे. वह इलाज की पूरी प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर्स से बातचीत करती रहीं. उन्होंने बताया कि शायद यही वजह रही कि वह दिल के दौरे से बच गईं. वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और महेश भट्ट के साथ फिल्मों में कदम रखा. एक्ट्रेस की पहली फिल्म दस्तक थी. पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस ने मुकुल देव, मनोज वाजपेयी और शरद कपूर के साथ काम किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ ‘आंखें’, शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना’, सलमान और कैटरीना के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया’, जिंदगी रॉक्स और कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में काम किया. एक्ट्रेस ने डिजिटल डेब्यू भी किया और सीरीज आर्या में धाकड़ एक्शन के साथ दर्शकों का दिल जीता. आर्या के तीन पार्ट आ चुके हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस को “ताली” में भी देखा गया. एक्ट्रेस ने फिल्म में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत का रोल प्ले किया, जिसमें उनके जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है. दोनों ही सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिलहाल एक्ट्रेस किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही है, बल्कि अपनी दोनों बेटियों के साथ समय बिता रही हैं. बता दें कि रिनी सेन भी मॉडलिंग में अपना करियर बना रही हैं.

धुरंधर: आर माधवन ने बताया कैसे घंटों की मेहनत से तैयार किया अपना लुक और किरदार

मुंबई  आदित्य धर की आने वाली फिल्म धुरंधर का मच-अवेटेड ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन भी हैं, जो कथित तौर पर एनएसए चीफ अजित डोभाल का किरदार निभाते नजर आएंगे. यूजर्स उनके बदले हुलिए को देख चकरा गए हैं. माधवन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर इस किरदार के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने इस पीरियड ड्रामा में अपने किरदार में कैसे ढलने की तैयारी की. लुक टेस्ट में लगे घंटों  लॉन्च पर बोलते हुए माधवन ने बताया कि आदित्य ने उन्हें उस समय कहानी सुनाई जब वह एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे. वो बोले,“मुझे याद है, एक दिन आदित्य मेरे पास आए जब मैं किसी और की शूट में था, और उन्होंने धुरंधर की कहानी सुनाई. कहानी सुनते-सुनते मेरे मन में आया,‘ये आदमी अभी तक कहां था यार.’ मुझे कई ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला है, लेकिन यह फिल्म बिल्कुल अलग होने वाली है.” माधवन ने बताया कि फिल्म के लुक टेस्ट में कितना समय लगा. वो बोले, “जब मैं धुरंधर का लुक टेस्ट कर रहा था, तो लगभग चार घंटे लगे. लगता था कि कोई न कोई चीज अब भी कमी रह गई है. तभी आदित्य आए और बोले, ‘तुम्हें अपने होंठ थोड़े पतले करने चाहिए.’ बस, यह छोटा सा बदलाव करने के बाद पूरा लुक बिल्कुल परफेक्ट लगने लगा.” माधवन ने आगे कहा,“धुरंधर में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इस फिल्म में इतने प्रतिभाशाली कलाकार हैं.” माधवन फिल्म में बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वो बाल्ड लुक में दिखाई देंगे, वहीं उनके चेहरे पर भी मेकअप से कई बदलाव किए गए हैं. माधवन ने बोलने की भी अलग शैली अपनाई है. सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होगी फिल्म! ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भरे माहौल को दिखाती है. रणवीर सिंह एक खुरदरे और दमदार लुक में एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी अहम किरदारों में हैं. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और रोमांचक सीन दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को रोमांच से भर देने का वादा करते हैं. ऐसा भी लग रहा है कि यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे तीव्र और हिंसक भूमिकाओं में से एक होगी. हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक धुरंधर को दो हिस्सों में बनाया जाएगा, और दूसरा भाग 2026 की पहली छमाही में रिलीज किया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक,“खबरें हैं कि धुरंधर दो भागों की कहानी है. इसीलिए 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पहला पार्ट होगी. फिल्म एक अहम मोड़ पर खत्म होगी और आगे की कहानी दूसरे भाग में दिखाई जाएगी.” धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.