samacharsecretary.com

छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन तेज, प्रेस वार्ता में दी रणनीति की जानकारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने अपने आंदोलन की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम शोधकर्ता ने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों की आवाज दब रही है और उनका प्रतिनिधित्व लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए छात्र संघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है, और संगठन इस मुद्दे पर अंतिम लड़ाई लड़ने को तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक शास्त्री ने एनएसयूआई के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल छात्र संघ चुनाव कराकर छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार वापस देने की मांग की। कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन एनएसयूआई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में पूरी मजबूती से खड़ा है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक मेमन एवं एनएसयूआई महासचिव आशिष चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, संसाधनों की कमी और अन्य समस्याएं छात्रों को प्रभावित कर रही हैं। छात्र संघ चुनाव इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का सशक्त माध्यम है, इसलिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एनएसयूआई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसारः 30 मार्च 2026 को प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में राज्यपाल एवं सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब  उमरिया  उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता रानी का भक्ति श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं के द्वारा माता रानी की विधिवत पूजन आराधना कर ढोल नगाड़े के साथ दंड भरते हुए माता रानी के दरबार में भक्त लोग पहुंचे। और अठवाइन रोट का भोग प्रसाद अर्पित किए। माता रानीके दरबार मैं नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जो पूजा आराधना के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान कर मनोकामनाएं की पूर्ति कर रहे हैं। माता रानी के कलश ग्रह में जवारे ज्योति कलश की जगमगाहट से पूरा प्रांगण सुभोषित है। माता रानी के दरबार में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।दूर-दूर से लोग पहुंचकर माता रानी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।आपको हम बता दें कि कल शनिवार को माता रानी के दरबार में भव्य मनोकामना कलसों का विसर्जन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शाम 5:00 बजे किया जाएगा।मंदिर के पंडा बाबा के द्वारा पूजा पाठ और काली खप्पर की पूजा किया जाएगा।  

IPL का बड़ा मुकाबला रायपुर में: KKR-RCB मैच में शाहरुख खान की एंट्री तय!

रायपुर. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल्ड के मुताबिक राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को खेला जाएगा जो कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच 13 मई को कलकत्ता नाईट राइडर्स (KKR) और आरसीबी खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आईपीएल के दो मुकाबलों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। स्टेडियम में मैच और दर्शकों के लिए सुविधाओं के लिए जल्द ही बैठक की जाएगी। साथ ही टिकटों के दाम और अन्य सामानों के दर तय किये जाएंगे। रायपुर आ सकते हैं शाहरुख खान! राजधानी 13 मई को केकेआर vs आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसको देखने के लिए शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं । शाहरुख खान आम तौर पर केकेआर का हर मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं इसलिए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार वह रायपुर आ सकते हैं । हालांकि अभी इसको लेकर अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। 10 साल बाद छत्तीसगढ़ में आईपीएल की वापसी छत्तीसगढ़ मे 10 साल बाद रायपुर में फिर से आईपीएल के मैच होने वाले हैं. आरसीबी ने इस बार रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाया है। जहां इस बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने दो मुकाबले खेलेगी। क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के साथ-साथ हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे की बैटिंग देखने को मिलेगी। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की जानकारी शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, छत्तीसगढ़ (नवा रायपुर) में स्थित 65,000 दर्शकों की क्षमता वाला भारत का तीसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। 2008 में स्थापित यह आधुनिक स्टेडियम, जो 2023 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर रहा है, IPL (आईपीएल) और रणजी ट्रॉफी के लिए मशहूर है। यह स्टेडियम अपनी तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के अनुकूल पिच और बड़ी बाउंड्री के लिए जाना जाता है, जो 80 मीटर के औसत के साथ एक समान खेल का मैदान प्रदान करता है। रायपुर की पिच रिपोर्ट रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायरण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की सरफेस आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि यहां अब तक कुछ ज्यादा इंटरनेशनल मैच नहीं खेले गए हैं। लेकिन इस ट्रैक पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों को मदद मिलती रही है। पिच का एक्जेक्ट आकलन करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जा सकता है।

छिंदवाड़ा हादसे पर CM यादव का शोक, मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता देने का किया ऐलान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना में प्रभावित लोगों से मिलने के लिये निर्देशित किया है। जिक्रयोग है कि गुरुवार की शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवारों के प्रति  संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना  की है कि सभी दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष  बनाकर सभी घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल पैरामेडिकल स्टाफ सहित  छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह  को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर तत्काल छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।  कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 10 लोगों की मौत, 45 से ज्यादा घायल  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत और 41 लोग घायल हो गए। लेकिन इस हादसे ने सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैफिक को रोककर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया, जिससे समय रहते कई लोगों की जान बचाई जा सकी। एक ही गांव के थे सभी यात्री हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बस में सवार सभी लोग मोहखेड़ ब्लॉक के करेर पंचायत के निवासी थे। एक ही गांव के 10 लोगों की मौत से पूरा इलाका गम में डूब गया है। हादसे के बाद का मंजर घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जैसे ही गांव में खबर पहुंची, लोग अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। कई लोग अपने परिजनों को तलाशते नजर आए, तो कईयों को अपनों की मौत की खबर ने तोड़ दिया।

केके बिश्नोई का रोमांटिक अंदाज: रिंग सेरेमनी में अंशिका को गोदी में उठाया और ‘प्यार करेगी’ पर डांस किया

संभल यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. 29 मार्च को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले  हुई उनकी रिंग सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है।  रिंग सेरेमनी का एक वीडियो खास तौर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केके बिश्नोई, अंशिका वर्मा को गोदी में उठाए नजर आते हैं और बैकग्राउंड में 'चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…' गाना बज रहा है. यह वीडिया अब इंटरनेट पर भी लोगों का दिल जीत रहा है. गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सगाई की रस्म पूरी हुई. परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास मेहमान इस मौके पर मौजूद रहे. कार्यक्रम में सादगी के साथ पारंपरिक रंग देखने को मिला, वहीं शाम होते-होते माहौल में उत्सव का रंग घुल गया. रात में आयोजित रिंग सेरेमनी में दोनों अफसरों का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया. केके बिश्नोई काला चश्मा लगाए, आत्मविश्वास से भरे हुए मंच पर पहुंचे, वहीं अंशिका वर्मा भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।  अंगूठी पहनाने का खास पल रिंग सेरेमनी का सबसे अहम क्षण वह था जब दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. पहले केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को रिंग पहनाई, फिर अंशिका ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें अंगूठी पहनाई. इसके बाद दोनों ने हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर उठाया और खुशी का इजहार किया. रिंग सेरेमनी के बाद जैसे ही संगीत का दौर शुरू हुआ, माहौल पूरी तरह बदल गया. मंच पर रोशनी, संगीत और तालियों के बीच दोनों अफसर एक साथ नजर आए. सबसे पहले दोनों भागम भाग फिल्म के सिग्नल… प्यार का सिग्नल गाने पर थिरकते दिखे. एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर, कभी साथ चलते तो कभी ताल पर झूमते रहे.  इसके बाद चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी… गाना बजा और यहीं से कार्यक्रम का सबसे चर्चित पल सामने आया. केके बिश्नोई ने अचानक अंशिका वर्मा को गोदी में उठा लिया. इस पर वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों और हूटिंग के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।  सोशल मीडिया पर छाया वीडियो रिंग सेरेमनी के वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस पल को रियल, क्यूट और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. कई लोग यह भी लिख रहे हैं कि इतने जिम्मेदार पदों पर रहने के बावजूद दोनों का यह सहज अंदाज प्रेरणादायक है. कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. पारंपरिक रस्मों से लेकर आधुनिक अंदाज के जश्न तक, हर पल में परिवार का साथ साफ दिखाई दिया. रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता भी पहुंचे. उनके अलावा प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी इस खुशी के मौके के गवाह बने।  शादी की तैयारियां तेज रिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां और तेज हो गई हैं. 27 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके बाद 29 मार्च को बाड़मेर में ही दोनों सात फेरे लेंगे. यह समारोह अपेक्षाकृत निजी रखा जाएगा, जिसमें सीमित मेहमान ही शामिल होंगे. 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है. केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त और जिम्मेदार अफसर के रूप में जाने जाते हैं. एक ओर जहां कानून-व्यवस्था को संभालने की चुनौती होती है, वहीं दूसरी ओर निजी जीवन के ये खास पल भी उतने ही अहम होते हैं। 

अहिल्यनगर में रामनवमी जुलूस पर हुआ पथराव, कई घायल, 10-12 आरोपियों पर FIR

 अहिल्यनगर महाराष्ट्र के अहिल्यनगर जिले के श्रीरामपूर शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा था. गुरुवार शाम करीब चार बजे जब यह जुलूस सय्यद बाबा चौक पर मस्जिद के सामने से गुजरा, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया. जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे, तभी मस्जिद के पीछे से अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।  इस पथराव में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर थी, जिसे श्रीरामपूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पथराव होते ही जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. भीड़ काफी आक्रोशित हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।  पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को वहां से हटाया. लोगों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई. पुलिस ने मस्जिद के मौलाना सहित 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ श्रीरामपूर थाने में मामला दर्ज किया है. जांच जारी है. फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं और शहर में पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है।  बता दें कि श्रीरामपूर में रामनवमी का त्योहार हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन शहर में बड़ा मेला लगता है और भगवान श्रीराम का जुलूस निकाला जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।  किन-किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया? पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 190, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 191(1), भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 191(2), भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 192, भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 110 और भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 118(1) के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, चंडीगढ़ में गरजे सुखोई और राफेल लड़ाकू विमान

चंडीगढ़. भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित दो-दिवसीय एयर शो (जो 27 और 28 मार्च के लिए निर्धारित है) आज चंडीगढ़ की सुखना लेक पर शुरू हो गया है। 'सूर्य किरण' एरोबैटिक टीम इस समय झील के ऊपर शानदार हवाई प्रदर्शन कर रही है। इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देखते हुए, सुखना झील को 26 मार्च से लेकर 28 मार्च की दोपहर तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने के लिए, शहर भर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। यातायात पुलिस ने इन उपायों के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। दोनों ही दिन, सुखना झील के आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, दर्शकों की सुविधा के लिए, एक शटल बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। आगंतुकों को निर्धारित पिकअप पॉइंट्स पर पहुंचने और इन शटल बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक जाने की आवश्यकता है। एयर शो की तैयारी : चंडीगढ़ डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक पर असर पड़ेगा, इसलिए लोगों को पहले से प्लान करके निकलने की सलाह दी गई है. एयर शो की तैयारियों को देखते हुए 26 मार्च से ही सुखना लेक को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. ये पाबंदी 28 मार्च दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगी. 1300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात : एसएसपी कंवरदीप कौर के अनुसार, सुरक्षा के लिए करीब 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है, जिसका पालन करने की अपील की गई है. साथ ही फायर सेफ्टी के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं. लेक और आसपास के इलाकों में खास नजर रखी जाएगी ताकि भीड़ को सही तरीके से संभाला जा सके. शहर को 7 जोन में बांटा गया : भीड़ और ट्रैफिक को संभालने के लिए शहर को 7 हिस्सों में बांटा गया है. अलग-अलग जगहों से लोगों को पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी. करीब 300 बसें लोगों को लेक तक पहुंचाने के लिए चलेंगी. बिना टिकट एंट्री नहीं : एयर शो देखने के लिए पहले से टिकट लेना जरूरी है. टिकट बुक करते समय लोगों को अपना पिकअप पॉइंट चुनना होगा और उसी के हिसाब से उन्हें एंट्री मिलेगी. पहले से निकलें, रूट चेक करें : प्रशासन का कहना है कि अगर आप एयर शो देखने जा रहे हैं, तो समय से पहले घर से निकलें और ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि रास्ते में परेशानी ना हो. क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं : 6 साल से कम उम्र के बच्चों को एंट्री नहीं होगी सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है बैग और खाने-पीने का सामान ले जाना मना है एंट्री केवल रिस्ट बैंड के जरिए ही मिलेगी

देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट रायपुर में जुटे, बैंक ऑडिट के उच्च मानकों पर फोकस

रायपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सीआईआरसी रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़ और कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “आरोहण” एलिवेटिंग स्टैंडर्ड्स ऑफ बैंक ऑडिट का आयोजन आज होटल बेबीलोन कैपिटल, VIP चौक, रायपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से 1500 से अधिक सीए ने भाग लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिवाकर पी. सिंह, जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रोग्राम डायरेक्टर सीए पंकज शाह, सीए अभय छाजेड़ (सीसीएम), प्रोग्राम कन्वेनर सीए संजय बिल्थारे , प्रोग्राम को-कन्वेनर सीए सुरेश कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। ये सभी सम्मानित व्यक्तित्व डिग्निटरीज़ के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने अपने अनुभव, मार्गदर्शन तथा विचारों से आयोजन की गरिमा और महत्व को बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बैंक ऑडिट सम्मेलन से सीए को नए नियम, RBI गाइडलाइन, काम करने का सही तरीका और नए टूल्स की आसान जानकारी मिलती है, जिससे उनका काम बेहतर और आसान हो जाता है। इसमें एक्सपर्ट्स अपने अनुभव साझा करते हैं, जिससे रियल लाइफ सिचुएशन समझ में आती हैं। नए नियमों और बदलावों की जानकारी समय पर मिलती है। नेटवर्किंग का मौका मिलता है, जिससे नए कॉन्टैक्ट्स बनते हैं। कुल मिलाकर, यह सीए के प्रोफेशनल ग्रोथ में बहुत मदद करता है। विशिष्ट अतिथि दिवाकर पी. सिंह, जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने राष्ट्रीय सम्मेलन में मजबूत ऑडिट प्रणाली के महत्व पर जोर दिया। बदलते RBI नियमों के पालन, प्रभावी जोखिम प्रबंधन और पारदर्शिता की आवश्यकता बताई। उन्होंने फ्रॉड पहचान, डिजिटल बैंकिंग के जोखिम और ऑडिट में AI की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नई तकनीक अपनाने और प्रोफेशनल एथिक्स बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उनका भाषण ऑडिट की गुणवत्ता सुधारने, आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने और बैंकिंग प्रणाली में विश्वास बनाए रखने पर केंद्रित था। रायपुर शाखा की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य, महत्व एवं सदस्यों के व्यावसायिक विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंक ऑडिट के बढ़ते महत्व, गुणवत्ता पूर्ण रिपोर्टिंग एवं बदलते नियामकीय परिदृश्य में अद्यतन रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सचिव सीए ऋषिकेश यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सदस्यों के लिए प्रेरित किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन के सत्र का समापन किया। इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग क्षेत्रों के प्रोफेशनल सीए उपस्थित होंगे, जिनका मुख्य उद्देश्य आज के युग के सीए को सही मार्गदर्शन देना है। सीए लोकेश गुप्ता ने IRAC नियम और एडवांस की स्क्रूटनी पर कहा कि बैंकों को आय की सही पहचान, एसेट क्लासिफिकेशन और प्रोविजनिंग नियमों का पालन करना चाहिए। समय-समय पर loans की गहन जांच, NPA पर नियंत्रण और पारदर्शिता बनाए रखना बैंकिंग प्रणाली को मजबूत बनाता है। सीए अभय छाजेड़ ने बैंक ऑडिट में डॉक्यूमेंटेशन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सही और पूर्ण दस्तावेज ऑडिट की विश्वसनीयता बढ़ाते हैं। प्रैक्टिकल इश्यूज़ जैसे इनकम्प्लीट रिकॉर्ड्स, समय की कमी और कंप्लायंस चैलेंजेस को समझकर ऑडिटर्स को सतर्कता, सटीकता और पेशेवर दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सीए डी प्रेमनाथ ने CBS ऑडिट में अपडेटेड AI टूल्स के उपयोग को और विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि AI टूल्स बड़े डेटा को जल्दी एनालाइज करके अनयूजुअल ट्रांजैक्शन, फ्रॉड पैटर्न्स और रिस्क एरियाज़ पहचानने में मदद करते हैं। इससे मैनुअल काम कम होता है और एक्यूरेसी बढ़ती है। रियल टाइम मॉनिटरिंग से ऑडिटर्स तुरंत इश्यूज़ पकड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि AI के साथ ह्यूमन जजमेंट जरूरी है, ताकि फाइनल ऑडिट सही और बैलेंस्ड रहे। सीए नयन कोठारी ने अलएफएआर के तहत रिपोर्टिंग की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सही, स्पष्ट और पूरी रिपोर्टिंग बहुत जरूरी है। इससे बैंक की स्थिति, रिस्क और कमियों का सही पता चलता है। अच्छी रिपोर्टिंग से मैनेजमेंट और रेगुलेटर को सही निर्णय लेने में मदद मिलती है और ट्रांसपेरेंसी बनी रहती है। इस कार्यक्रम में रायपुर आईसीएआई मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा, वाइस चेयरमैन सीए रवि जैन, सेक्रेटरी सीए ऋषिकेश यादव, कोषाध्यक्ष सीए शीतल काला, सिकासा चेयरमैन सीए संस्कार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए विकास गोलछा, कार्यकारिणी सदस्य सीए आयुषि अग्रवाल, एक्स ऑफिसियो सीए पंकज शाह शामिल थे। कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में ITSA हॉस्पिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री राम ज्वेलर्स एवं टैक्समैन का विशेष सहयोग रहा।

कर्नाटक का जलवा कायम! 8 गोल्ड समेत 12 मेडल जीतकर टॉप पर, मेजबान छत्तीसगढ़ पीछे

रायपुर. छत्तीसगढ़ की मेजबानी में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया गया है। इसमें कर्नाटक की टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में टॉप पर जगह बना ली है। वहीं, ओडिशा की टीम 5 गोल्ड, एक सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। असम की टीम 2 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ तीसरे नंबर पर चल रही है। वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम अब तक दो सिल्वर और ब्रॉन्ज लेकर 6वें नंबर पर चल रही है। गुरुवार को स्वीमिंग इवेंट में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में सिल्वर हासिल किया। इसके पहले अनुष्का ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर जीता था। वहीं हॉकी में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल का मैच ड्रॉ रहा। वेटलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। मैडल टेली – अब तक छत्तीसगढ़ को नहीं मिला कोई गोल्ड राज्य    गोल्ड    सिल्वर    ब्रॉन्ज    कुल कर्नाटक    8    3    1    12 ओडिशा    5    1    8    14 असम    2    3    0    5 मिजोरम    1    1    0    2 त्रिपुरा    0    2    2    4 छत्तीसगढ़    0    2    1    3

MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा

भोपाल  रामनवमी के अवसर पर राजधानी भोपाल इस बार भक्ति और उत्सव के रंग में पूरी तरह सराबोर रहेगा। शहर में करीब 2500 से 3000 स्थानों पर भंडारों का आयोजन होगा, वहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य कार्यक्रम दिनभर चलते रहेंगे।हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस बार भोपाल में राम जन्मोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। शहर के न्यू मार्केट, पुराने भोपाल के प्रमुख राम मंदिरों और जहां-जहां भगवान राम के मंदिर हैं, वहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान राम के जन्म का मुख्य आयोजन होगा। इस दौरान मंदिरों में भोग, आरती और जन्मोत्सव का उल्लासपूर्ण आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।  रामनवमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर तक मंदिरों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, शोभायात्राएं, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई हैं। भोपाल में हजारों भंडारे और शोभायात्राएं भोपाल में इस वर्ष रामनवमी का उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न इलाकों में लगभग 2500 से 3000 स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी और दोपहर 12 बजे भगवान राम के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आरती, भोग और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रहेगा। भवानी चौक सोमवारा क्षेत्र से घोड़ा निकास के साथ भव्य जुलूस भी निकलेगा, जिसमें आकर्षक झांकियां और पारंपरिक प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। हर गली में भंडारे, सेवा का माहौल समिति के अनुसार, शहर के अलग-अलग इलाकों में हजारों भंडारे आयोजित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इससे पूरे भोपाल में सेवा और भक्ति का माहौल बनेगा। घोड़ा निकास के साथ निकलेगा भव्य जुलूस रामनवमी पर भवानी चौक सोमवारा क्षेत्र से घोड़ा निकास के साथ भव्य जुलूस निकलेगा। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी कई शोभायात्राएं आयोजित होंगी। जुलूस में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और पारंपरिक प्रस्तुतियां खास आकर्षण रहेंगी। मंदिरों में खास तैयारियां खेड़ापति मंदिर, सब्जी मंडी क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में सजावट, लाइटिंग और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, इस बार रामनवमी पर भोपाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी और पूरा शहर भक्ति, उत्साह और सेवा भाव से सराबोर नजर आएगा।  इंदौर के रणजीत हनुमान में साकेतधाम इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की जा चुकी है। रामनवमी पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। जहां प्रभू राम के दर्शन होंगे। गुरुवार से ही मंदिर में सजावट शुरू कर दी गई थी। भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि रामनवमी के पर्व पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। ये अयोध्या का ही प्राचीन नाम है साकेत। रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम का स्वरूप दिया है। मंदिर में फूलों से सजावट भी की गई है। जिक-जैक पैटर्न में भक्त लाइन से भगवान के दर्शन कर सकेंगे। गर्मी को देखते हुए भक्तों को दिक्कत ना हो इसके लिए यहां 24 कूलर भी लगाए है। अखंड रामायण की होगी स्थापना, पंचामृत से होगा अभिषेक उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में रामनवमी पर सुबह 6 बजे सात दिवसीय अखंड रामायणजी की स्थापना की जाएगी। 3 अप्रैल को हनुमान जयंती के अगले दिन काकड़ आरती के बाद अखंड रामायणजी का समापन होगा। शुक्रवार को सुबह 8 बजे रामजी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रामजी का शृंगार होगा। 12 बजे रामजी की जन्मोत्सव आरती होगी। भक्तों को प्रसाद वितरत किया जाएगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कई मंदिरों में सुंदर सजावट करने के साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। मंदिरों को फूलों से भी सजाया जा रहा है। उज्जैन में यज्ञ अनुष्ठान के साथ महाआरती उज्जैन में राम नवमी पर शिप्रा नदी के पास राम मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान के साथ 12 बजे महाआरती होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल होंगे, साथ ही प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह ध्वज चल समारोह महाकाल इंटरनेशनल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रात्रि 9:30 बजे गोपाल मंदिर पहुंचेगा। जबलपुर में आविर्भाव समारोह जबलपुर में रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को मां नर्मदा तट गौरीघाट पर 'आविर्भाव समारोह' का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। समारोह की शुरुआत नरसिंहपुर के लोकगायक सुमित दुबे और उनके साथियों के लोक-भक्ति गायन से होगी। इसमें बुंदेली लोकधारा के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद नूपुर माहौर एवं उनकी टीम भरतनाट्यम शैली में 'लव-कुश की रामायण' पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेगी। इस प्रस्तुति में श्रीराम के आदर्श, त्याग और धर्मनिष्ठा को सांस्कृतिक रूप में मंचित किया जाएगा। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति सिवनी के रुद्रकांत ठाकुर के भक्ति गायन की होगी। आयोजकों के अनुसार, इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य जनमानस को रामकथा, लोकभक्ति और भारतीय परंपरा से जोड़ना है। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में ‌विशाल भंडारा ग्वालियर में रामनवमी के अवसर माता मंदिरों पर पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 5:00 बजे से ही मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। उसके साथ ही मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा। ग्वालियर से लगभग 25 किलोमीटर दूर शीतला माता मंदिर पर भी बड़ा भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ग्वालियर की मंदिर वाली माता पर भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही छोटी करौली माता मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। महाअष्टमी पर प्रदेश की मंदिरों में आस्था और … Read more