samacharsecretary.com

3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और 800 लोगों को दवाइयां वितरित

रायपुर ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत रायगढ़ जिले के पुसौर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे 3493 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद 3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे तथा करीब 800 लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लोगों की सुविधा के लिए 14 पंजीयन काउंटर बनाए गए थे। महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक पंजीयन की व्यवस्था की गई। 10 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों के साथ 38 नेत्र सहायकों ने जांच में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 9 बजे से लगातार सेवाओं में जुटी रही। एनएसएस और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने वालंटियर के रूप में पंजीयन से लेकर जांच और चश्मा वितरण तक लोगों की सहायता की। शिविर में आने वाले लोगों के लिए छाया, पेयजल, भोजन एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आदत विकसित करना जरूरी : वित्त मंत्री  चौधरी वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी ने शिविर का अवलोकन कर नेत्र जांच, चश्मा वितरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि आंखों की समय पर जांच बेहद जरूरी है। विशेषकर बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या कई बार समय पर सामने नहीं आती और इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भी 12वीं कक्षा तक अपनी आंखों की कमजोरी का पता नहीं चला था। बाद में जांच कराने पर चश्मे की जरूरत सामने आई। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण सामने आने का इंतजार करने के बजाय समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आदत विकसित करनी चाहिए। आंखों और दांतों की जांच के साथ शरीर के अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों को लेकर भी जागरूकता जरूरी है।  चौधरी ने कहा कि गांवों में ऐसे शिविरों की आवश्यकता है, जहां लोगों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। वित्त मंत्री  चौधरी ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, नेत्र सहायकों, स्वास्थ्य विभाग, एनएसएस, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों और प्रशासनिक अमले की सराहना की। उन्होंने हितग्राहियों को अपने हाथों से चश्मे पहनाए तथा पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने सुबह से सेवा में जुटे चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से पीपल के पौधे भी वितरित किए गए। सात दिनों तक गांवों में चला प्रचार, 550 से अधिक पंचायतों से लोगों को शिविर तक लाने की व्यवस्था कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर को लेकर पिछले सात दिनों से ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जिले की 550 से अधिक ग्राम पंचायतों से लोगों को शिविर तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। निजी चिकित्सकों को भी शिविर से जोड़ा गया, जिन्होंने सुबह से लगातार अपनी सेवाएं दीं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत करीब 45 हजार बच्चों की नेत्र जांच भी की जा रही है। कई बार बच्चे की आंख कमजोर होने के बावजूद उसे स्वयं इसका पता नहीं होता। ऐसे में समय पर जांच कर समस्या की पहचान करना जरूरी है। उन्होंने पालकों से बच्चों के साथ प्रतिदिन कुछ समय उनकी पढ़ाई और स्कूल में आने वाली परेशानियों के संबंध में बातचीत करने की अपील की। हितग्राहियों ने कहा—एक ही स्थान पर जांच और चश्मा मिलने से मिली बड़ी राहत शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने निःशुल्क नेत्र जांच और तत्काल चश्मे की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। झारमुड़ा की सतरूपा पटेल ने बताया कि रोजमर्रा के काम में दूर की चीजें देखने में परेशानी होती थी, लेकिन जांच कराने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। शिविर में जांच के बाद चश्मा मिलने से अब पढ़ने-लिखने और दैनिक कार्यों में सुविधा होगी। बायंग की योगिता महंत ने बताया कि कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान उन्हें सिरदर्द की समस्या होती थी। शिविर में आंखों की जांच के बाद चश्मा मिलने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम बुनगा की पार्वती मैत्री ने भी नेत्र संबंधी परेशानी के लिए जांच और चश्मे की सुविधा मिलने पर खुशी जताते हुए विशाल शिविर के आयोजन के लिए वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष मती मानी मोहित सतपथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य  बृजेश गुप्ता, मती लक्ष्मी जीवन पटेल, मती भाग्यवती डोलनारायण,  जैमिनी गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  उमेश साव सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

रायपुर गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा आबकारी मंत्री  लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 100 पौधे लगाए गए। मंत्री  देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। मंत्री  देवांगन ने कोरबा में गांधी- शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  देवांगन ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंत्री  देवांगन ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ संदेश का स्मरण किया।

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर – मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत गांधी जयंती व अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मेनोनाइट हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।       कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंक राम वर्मा ने जिले के लगभग 500 महिला एवं पुरुष वृद्धजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें शॉल एवं फल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री  वर्मा ने विभिन्न हितग्राहीमूलक गतिविधियों के तहत 40 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र  सौंपे। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को व्हीलचेयर व आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ​गोद भराई, पोषण किट वितरण और स्वास्थ्य जांच राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री  वर्मा ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट भेंट की। उन्होंने परिसर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई। ​बुजुर्गों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक समारोह को संबोधित करते हुए  मंत्री  टंक राम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनका जीवन संघर्ष और अनुभव नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान किसी एक आयोजन तक सीमित न रहकर हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 'अंत्योदय' भावना के अनुरूप केंद्र व राज्य सरकारें स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों के हित में धान खरीदी, महिलाओं के लिए 'महतारी वंदन' योजना और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ​देहदान-अंगदान की सराहना और नशामुक्ति का आह्वान          प्रभारी मंत्री ने देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों के योगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सेवा में लगेगी, तभी एक सशक्त भारत का निर्माण होगा।        ​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण सार्वा ने बुजुर्गों के मार्गदर्शन को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताया, वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष  निरंजन सिन्हा ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए निरंतर प्रयासरत है।       ​कार्यक्रम में नगर निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, डीएफओ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक व अधिकारी उपस्थित थे।

धमतरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छापा मारकर 18 युवक-युवतियों को पकड़ा

धमतरी. शहर से लगे श्याम तराई इलाके में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से 18 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं. पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान का घेराव कर जमकर विरोध जताया और मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही. सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश जानकारी के मुताबिक, श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी. यहां मौजूद 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया. पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है ग्रामीणों ने घेरा मकान, पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पुलिस की कार्रवाई के बाद अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मकान का घेराव कर विरोध जताया. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उक्त मकान में पिछले 3-4 वर्षों से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं. ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. सेक्स रैकेट ग्रामीणों का कहना है कि मकान में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसका गांव के माहौल और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. गांव की बदनामी हो रही है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई को पर्याप्त नहीं बताते हुए मकान मालिक और गतिविधि के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव में इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. इसके लिए प्रशासन जिम्मेदारी होगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार अभिनव पहल कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक पुरुष हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जो इस तरह की हॉकी लीग का आयोजन करने जा रहा है। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका नामकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान के अनुरूप किया गया है। श्री साव ने बिलासपुर के बहतराई स्थित खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं। उन्होंने एशियन गेम्स-2026 में कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री संजू देवी तथा जूनियर हॉकी एशिया कप-2026 की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री मधु सिदार और सुश्री गीता यादव को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सुश्री संजू देवी के लिए पूर्व में घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं मधु सिदार और गीता यादव को 11 लाख 12 हजार रुपए प्रत्येक को विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में दोनों को इसमें से तत्काल 2-2 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। साव ने तीनों खिलाड़ियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों में परिवार के योगदान का सम्मान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों के परिजनों को भी शाल एवंफल भेंट कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री साव ने खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के प्रशासनिक भवन में नवनिर्मित ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए उत्साह, उल्लास और गौरव का दिन है। इन खिलाड़ियों ने इसी सेंटर में खेलना सीखा, अपनी प्रतिभा को निखारा और कठिन परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। चीन और जापान में स्वर्ण पदक जीतना सहज उपलब्धि नहीं है। इसके पीछे खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प है। श्री साव ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को योग्य, सक्षम और अच्छा नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान से अच्छा स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, धैर्य, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का जज्बा मिलता है। खिलाड़ी कठिन समय में निराश होने के बजाय संघर्ष करना और फिर आगे बढ़ना सीखता है। खेल प्रतिभा के बल पर आज खिलाड़ियों को मान-सम्मान के साथ बेहतर भविष्य के अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, खेल अलंकरण, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया है। राज्य सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे प्रशिक्षकों सहित खेलों के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। श्री साव ने खिलाड़ियों से अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा स्वयं से होती है। हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। किसी प्रतियोगिता में चयन नहीं होने पर निराश न हों, बल्कि और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ें। आज इन तीन खिलाड़ियों को यह अवसर और सम्मान मिला है, आने वाले समय में यहां प्रशिक्षण ले रहे अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। बहतराई में और बढ़ेंगी खेल सुविधाएं :श्री सुशांत शुक्ला समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने बहतराई जिला खेल परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न खेल मैदानों एवं हाई मास्ट लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से वातानुकूलन सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से खेल अधोसंरचना विकसित करने की योजना है, जिसका जल्द भूमिपूजन किया जाएगा। राज्य हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीषवास्तव, प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल और दीपक सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता

रायपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर में दूरस्थ अंचलों से पहुंचे ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास की चाबी, व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सहायता प्रदान की।  वन मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के साथ उनकी पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। कश्यप ने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बीजापुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में अनेक चुनौतियां रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और सुरक्षा बलों के अदम्य शौर्य और प्रयासों से बीजापुर सहित देश को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। अब जिले में अब शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बना है तथा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। एक ही स्थान पर मिली विभिन्न योजनाओं का लाभ शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी और पात्र परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति पत्र दिए गए। वनवासियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, श्रमिक पंजीयन पत्र तथा छात्रवृत्ति संबंधी सहायता दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों को ऋण एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। स्वच्छाग्राही दीदियों और शिक्षा दूतों का सम्मान कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली स्वच्छाग्राही दीदियों और शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले शिक्षा दूतों को सम्मानित किया गया। नक्सल हिंसा में मृत शिक्षा दूतों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय स्टॉलों पर दी गई योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच की मिली सुविधा  शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत और आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को यथासंभव मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया।           कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

रायपुर  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह-प्रदर्शनी तथा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कर उनकी प्रतिभा, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जाना। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। वित्त मंत्री  चौधरी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सही समय पर सही मार्गदर्शन और मेहनत के माध्यम से वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। रायगढ़ में शिक्षा के नए अवसरों का विद्यार्थी उठाएं लाभ : वित्त मंत्री  चौधरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने रायगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को बच्चों ने दिया रंग और विचारों का स्वर प्रतियोगिता में विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत-2047’ की अपनी कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विभिन्न विषयों पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को रंगों में उकेरा। भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में संजना प्रजापती ने प्रथम, रोशनी चौहान ने द्वितीय और परिधी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में फातिमा महंत प्रथम, कुमकुम वास द्वितीय और पूजा चौहान तृतीय रहीं। माध्यमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची मेहर ने प्रथम, मिथिला पटेल ने द्वितीय और भूमिका निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी साहू प्रथम, शिबिका कुमारी द्वितीय और महिमा गुप्ता तृतीय रहीं। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा पटेल प्रथम, नियति प्रधान द्वितीय और योगेश संजय तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में तुषार चौहान प्रथम, प्रिन्सी पटेल द्वितीय और रूची चौधरी तृतीय रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करने में शिक्षकों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष एवं सैनिक स्कूल तथा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य परीक्षा और श्रेष्ठा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के संबंध में शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञ शिक्षकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन की रणनीति और विद्यार्थियों को व्यवस्थित तरीके से तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और उन्हें उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य मती भाग्यवती डोल नारायण, कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी सहित सभी संकुलों के सीएसी, हाई स्कूल पंचपारा के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नितिन नबीन से मिले CM साय, संगठन और प्रदेश के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। नितिन नवीन जनवरी 2026 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों और रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रयासों की प्रगति से भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। बस्तर के विकास पर भी हुई चर्चा मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। प्रदेश में जनहित से जुड़ी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री साय और नितिन नवीन के बीच हुई इस मुलाकात में प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री साय की उनसे मुलाकात पहले भी हो चुकी है। अप्रैल 2026 में भी दोनों नेताओं की नई दिल्ली में मुलाकात की रिपोर्ट सामने आई थी।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, 1.70 करोड़ की लागत से बनी सड़क

रायपुर : बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा बरसात में आवागमन की परेशानी हुई दूर, गांवों के बीच सड़क संपर्क हुआ मजबूत रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के बनमुंडा से लकराघरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पक्की सड़क की मांग पूरी हुई है। नई सड़क से ग्रामीणों के लिए दैनिक आवागमन आसान होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुविधाजनक हुई है। सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत हुआ है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों को मिल रहा है। बरसात में कीचड़ और जलभराव से मिली राहत बनमुंडा-लकराघरा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। इसका असर विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को इन समस्याओं से राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों के बीच आवाजाही सुगम हुई है और ग्रामीणों के लिए स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी बनमुंडा-लकराघरा सड़क का निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से विशेष रूप से बरसात के दिनों में आवागमन में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा बढ़ी है। बेहतर सड़क संपर्क क्षेत्र के विकास के साथ ग्रामीणों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर के सवाल, चंदे से सदस्यता और फर्जी वोटिंग का आरोप

रायपुर. छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यूथ कांग्रेस में कथित फर्जी वोटिंग और फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है। अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस में चंदे के जरिए सदस्यता दी जा रही है और चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह की कथित गड़बड़ियां कांग्रेस पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को प्रभावित कर रही हैं। जनमानस पर पड़ रहा सिस्टम का असर- अजय चंद्राकर चंद्राकर ने कांग्रेस की आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर चल रहे इस तरह के कथित सिस्टम का असर जनमानस पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को रोकने और प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने यूथ कांग्रेस में कथित फर्जी वोटिंग के साथ-साथ सदस्यता और फंडिंग से जुड़े मामलों की भी CBI जांच की मांग की है।