samacharsecretary.com

2000 रुपए जुर्माना मजाक, रील्स विवाद पर हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव से तलब की रिपोर्ट

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने हाल ही में वायरल हुई तीन घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति बी. डी. गुरु की युगलपीठ ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को हुई सुनवाई में पूछा कि इन तीनों मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में हल्की कार्रवाई से कानून व्यवस्था पर गलत असर पड़ता है और यह समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि, सड़कें किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ इन युवाओं की बल्कि आम नागरिकों की जान के लिए खतरा हैं। पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई ऐसे अमीरजादों को कानून से ऊपर मानने की छूट देती है। 2000 रुपये का जुर्माना कोई सजा नहीं, यह तो एक मजाक है। कोर्ट ने आगे कहा कि, जब कानून का भय खत्म हो जाता है और पुलिस सिर्फ जुर्माने से काम चलाती है, तो राज्य में अराजकता फैलने का खतरा रहता है। यह अदालत इसे सहन नहीं करेगी। संतोषजनक रिपोर्ट नहीं होने पर होगी अधिकारियों पर कार्रवाई इस मामले में पहले ही हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था, जो गुरुवार को पेश किया गया। अब पूछा है कि एफआइआर दर्ज होने के बाद जांच में क्या-क्या सामने आया और क्या कदम उठाए गए। ये हैं तीनों मामले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रील बनाने का मामला 20 जुलाई 2025 को रील्स बनाने नेशनल हाईवे किया जाम शीर्षक से प्रकाशित खबर में सामने आया था कि छह लग्जरी कार सवार युवक रतनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंट कर रहे थे। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाद में इन युवकों में से एक वेदांत शर्मा ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने पहले तो केवल दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन मामला अदालत तक पहुंचा, तब एफआइआर दर्ज की गई। कार का सनरूफ खोलकर सेल्फी रायपुर के रिवर व्यू क्षेत्र का है, जहां युवक चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आए। यह दृश्य भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। कोर्ट ने इस पर भी नाराजगी जताते हुए पूछा कि इस गैरजिम्मेदाराना हरकत पर पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं। बीच सड़क पर अभिनेता का जन्मदिन तीसरे मामले में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा एक अभिनेता का जन्मदिन मनाने सड़क के बीचों-बीच दोस्तों के साथ केक काटा और डीजे की तेज आवाज में डांस किया। यह भीड़भाड़ वाला इलाका था और कई मिनटों तक यातायात बाधित रहा। यह पूरा वाकया भी इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।

मेडिकल कॉलेज में घायलों से मिले डिप्टी सीएम, पूछा कुशलक्षेम

जगदलपुर जगदलपुर अपने 2 दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुँचे, जहाँ आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण व भालू के हमले से घायल जवान से मुलाकात करते हुए उनसे चर्चा की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार की सुबह मेकाज पहुँचे। जहाँ सबसे पहले एसआईसीयू पहुँचे। आईडी ब्लास्ट में घायल प्रमोद से मुलाकात कर हाल जाने और घटना के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कहाँ तक पढ़े हो  जमीन का पट्टा है कि नहीं, धान कहां से खरीदते हो कहां बेचते हो तमाम मुद्दों पर बात करते हुए जानकार ली। घायल ने बताया कि गाँव में किसी के पास भी पट्टा नहीं है, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने घायल को अपना नंबर देते हुए फोन लगाने की बात कही, साथ ही घायल को कहा यहां से छुट्टी होने के बाद गाँव आने पर तुम्हारे जमीन का अधिकार पट्टा दिलाने की बात कही। ग्रामीण से मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान के पास पहुँचे। जहाँ जवान ने बताया कि वह जिस टीम में चल रहा था उसमें चौथे नंबर पर था, तीन जवानों के निकलने के बाद जैसे ही पहुँचा भालू ने हमला कर दिया। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां से ठीक होकर आओ, फिर मैदान में मिशन को पूरा करेंगे। इस दौरान घायलों को फल भी वितरण किया गया। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही आईजी बस्तर सुंदरराज पी, एसपी शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग आदि मौजूद रहे।

खेत में काम करते वक्त मधुमक्खियों का कहर, महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

कोरबा मधुमक्खियों के काटने से शरीर में सूजन होना या छोटी-मोटी परेशानी होना को आम बात है, लेकिन मधुमक्खी के काटने से किसी की मौत हो जाना अचरज भरा है। ऐसी एक धटना कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम बंधवाभाठा में गुरूवार को हुई है। गुरुवार दोपहर मधुमक्खी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला खेत में काम कर रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेती का काम जोरो पर है। बंधवाभांठा निवासी सिहारीन बाई 75 वर्ष अपने खेत में काम कर रही थीं, जबकि उनका बेटा सुरेश दूसरे खेत में काम कर रहा था। अचानक, मधुमक्खियों के झुंड ने सिहारीन बाई पर हमला कर दिया, जिससे वह खेत में गिर गईं। सुरेश ने अपनी मां की चिल्लाने की आवाज सुनी और दौड़ते हुए जाकर देखा कि मधुमक्खियों ने उनकी मां पर हमला कर दिया है। सुरेश ने अपनी मां को कंधे पर उठाकर घर पहुंचाया। मधुमक्खियों की डंक से मां की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। इलाज के लिए उसे जिला मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के दामाद संत राम ने बताया कि जिस खेत के पास वे काम कर रहे थे, वहां पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। उन्होंने बताया कि एक या दो मधुमक्खियों के काटने से आमतौर पर मौत नहीं होती, लेकिन झुंड के एक साथ हमला करने से यह घटना हुई। जिला मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर आदित्य सिसोदिया के अनुसार, मधुमक्खी के डंक से निकलने वाली रसायन से शरीर में हाइपरसेंसिटिव रिएक्शन शुरू हो जाता है। जिससे पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ और शरीर में सूजन बढ़ने लगती है। डॉक्टर सिसोदिया ने सलाह दी है कि अगर किसी को ज्यादा मधुमक्खियां काटें, तो तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। ऐसे मामलों में एस्टरायड देना और वेंटिलेटर की सुविधा वाले नजदीकी अस्पताल ले जाना जरूरी है।

झारखंड में IED विस्फोट, CRPF के 2 जवान गंभीर हालत में रांची रेफर

चाईबासा झारखंड के चाईबासा में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा जंगल में जराइकेला के पास मानके इलाके में दोपहर के समय तब हुई जब सीआरपीएफ के जवान तलाश अभियान संचालित कर रहे थे। दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया जा रहा है।'' तलाश अभियान अब भी जारी है।  

नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज: निगम आयुक्त ने सहायक ग्रेड-3 को निलंबित किया

दुर्ग नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति के मामले में दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल की कार्रवाई जारी है. ताजा घटनाक्रम में सहायक ग्रेड 3 भूपेंद्र गोइर को निलंबित कर दिया है. एक्शन मोड में नजर आ रहे दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भूपेंद्र गोइर को निलंबित करने से पहले सम्पत्ति कर वसूली में लापरवाही करने वाले राजस्व विभाग के 16 कर्मचारी-अधिकारी की सैलरी रोकने का आदेश दिया था. दरअसल, नगर निगम दुर्ग में वर्ष 2020 में हुई अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच उपरांत कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में दुर्ग निगम आयुक्त ने तत्कालीन निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को पत्र लिखा है. सुंदरानी वर्तमान में संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन व विकास रायपुर में पदस्थ हैं. नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति वहीं नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति पाने के मामले में भृत्य नम्रता रक्सेल, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार की एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. इसमें सहायक ग्रेड 3 भूपेंद्र गोइर को नोटिस भेजा गया था, जिसमें संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है.

कक्षा में टूटा प्लास्टर: एक छात्रा का सिर फटा, दूसरी को आई चोटें

मुंगेली मुंगेली विकासखण्ड में बरदुली स्थित प्राथमिक शाला भवन में बड़ा हादसा हो गया. पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा का सिर का सिर फट गया, वहीं दूसरी छात्रा को चोट आई है. जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों के मरम्मत व जतन के दावों की खुली पोल खुल गई, जब बरदुली स्थित प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर गिर गया. घटना में तीसरी कक्षा की हिमांचुका दिवाकर का जहां सिर फट गया, वहीं हंसिका दिवाकर को चोट आई है. दोनों को उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार जारी है.

सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला: बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और शराब

बालोद जिले में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को न तो पेट्रोल पंपों में पेट्रोल मिलेगा, और न ही शराब दुकानों में शराब. सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं. कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों की जीवन की सुरक्षा करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इस अभियान को सफल बनाने में पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं को महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए, उन्हें जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है. इसके अलावा कलेक्टर मिश्रा ने जिले के दोपहिया वाहन विक्रेताओं को उनके दुकानों से दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को दोपहिया वाहन के साथ साथ अनिवार्य रूप से हेलमेट भी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर पेट्रोल पंप के समीप आईएसआई मार्क वाले हेलमेट दुकान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए. मिश्रा ने जिला परिवहन अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. कलेक्टर मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिला पंचायत एवं रक्षित आरक्षी केन्द्र में दोपहिया वाहन से कार्यालय आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए भी हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. इस कार्य को सुनिश्चित कराने हेतु उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनातगी भी कराने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने दोपहिया वाहन के माध्यम से बिना हेलमेट पहने कार्यालय आने वाले तथा नियमों का अवहेलना करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन के माध्यम से शासकीय कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. बैठक में सर्वसम्मति से जिले के शासकीय शराब दुकानों में दोपहिया वाहन के माध्यम से बिना हेलमेट पहने शराब खरीदी के लिए आने वाले लोगों को भी शराब की बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है इसलिए शराब दुकानों में भी दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट पहने आने वाले लोगों को शराब की बिक्री प्रतिबंधित करना अत्यंत आवश्यक है. कलेक्टर मिश्रा ने जिला आबकारी अधिकारी को इस संबंध में आदेश जारी कर इसका शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु नियमित रूप से पुलिस बल के द्वारा पेट्रोलिंग कराने तथा निर्धारित स्थलों पर पुलिस जवानों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए. मिश्रा ने जिला आबकारी अधिकारी को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर शराब दुकानों के समीप आईएसआई मार्क वाले हेलमेट दुकान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए.

मजदूर की मौत से भड़की क्रांति सेना, पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए किया प्रदर्शन

रायपुर राजधानी रायपुर के उरला इलाके में मजदूर की हत्या के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आज उरला थाने का घेराव कर दिया. सेना के कार्यकर्ता कंपनी प्रबंधन के साथ मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. जानकरी के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम नव दुर्गा इस्पात के गेट के सामने कुछ बदमाश युवकों ने किरत साहू नाम के मजदूर की लाठी, डंडे और राड से बेदम पिटाई कर दी थी, जिसकी उपचार के दौरान आज मृत्यु हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के समर्थकों ने फैक्ट्री और थाना का घेराव कर दिया. छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से मजदूर की मृत्यु हुई है. जिसके कारण मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए. उरला थाना पुलिस के मुताबिक, कीरत साहू की मौत के मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है. जिन्हें समझाइश दी गई है. पूरे प्रकरण की जांच जारी है.

जनकपुर में 16 अगस्त को भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकी फोड़ और दही हांडी प्रतियोगिता रहेंगी आकर्षण का केंद्र

एमसीबी/जनकपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व इस वर्ष भी जनकपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से होने वाला यह वार्षिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 16 अगस्त 2025 को रात्रि 8 बजे से होगा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता (बालक, बालिका, पुरुष और महिला वर्ग) में विजेताओं को ₹1100 और अन्य आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, बालक वर्ग की दही हांडी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹21,000 नगद रखा गया है। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन, आरती और भगवान के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत, सजावट और पारंपरिक झांकियों से वातावरण कृष्णमय रहेगा। प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 9893048348, 9617338199, 7354241551 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने नगर के सभी श्रद्धालु, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को और भी भव्य व सफल बनाएं।

कलेक्ट्रेट में फंदे से झूलता मिला ई-रिक्शा चालक, वजह की पड़ताल जारी

दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक को क्षेत्र में लोग छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से जानते थे. युवराज सार्वा की तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं. फिलहाल मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.