samacharsecretary.com

छत्तीसगढ़ ड्रग तस्करी मामला गरमाया: IB और नारकोटिक्स विभाग जांच में जुटे, 11 अगस्त तक हिरासत में आरोपी

रायपुर पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ लाकर ड्रग्स बेचने वाले मामले में अब सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और नारकोटिक्स विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है. दोनों एजेंसियों के अफसरों ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी की है. साथ ही कोर्ट ने मुख्य आरोपी लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और सैफ चीला की रिमांड अवधि बढ़ाकर 11 अगस्त तक कर दी है. बता दें,  रायपुर पुलिस ने 4 अगस्त को एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित कमल विहार के एक मकान में दबिश देकर पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई 1 करोड़ रुपये मूल्य की 412 ग्राम हेरोइन बरामद की थी और पंजाब के कुख्यात ड्रग सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी सहित कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया था. क्या है पूरा मामला? पुलिस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से हेरोइन की सप्लाई पंजाब के रास्ते रायपुर तक की जा रही है. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. क्राइम ब्रांच एएसपी संदीप मित्तल की अगुवाई में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी लवजीत सिंह पाकिस्तान से सीधे हेरोइन मंगवाकर भारत में नेटवर्क के ज़रिए डिस्ट्रीब्यूट करता था. जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी विदेशी मोबाइल नंबरों से इंटरनेट कॉलिंग, वीडियो व लोकेशन शेयरिंग जैसे हाईटेक तरीकों से ग्राहकों को हेरोइन पहुंचाते थे. पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके. कैसे हुई गिरफ्तारी? 3 अगस्त को पुलिस की स्पेशल टीम ने कमल विहार सेक्टर-4 स्थित एक मकान पर छापा मारा, जहां से लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में इन तीनों ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया, जिसके बाद अन्य 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका लवजीत सिंह उर्फ बंटी – पंजाब के गुरदासपुर का निवासी, नेटवर्क का मुख्य सप्लायर. सुवित श्रीवास्तव – रायपुर में स्थानीय नेटवर्क का सरगना, मकान को सप्लाई हब बनाया था. अश्वन चंद्रवंशी – कमल विहार स्थित मकान में सहयोगी. सप्लाई चैन के अन्य सदस्य – लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला, राजविंदर सिंह उर्फ राजू. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया मामला पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग ₹1 करोड़), कई मोबाइल फोन, क्रेटा कार (CG 04 QH 7491), तौल मशीन, हेरोइन पीने में उपयोगी सामग्री, एटीएम कार्ड, चेकबुक समेत कई सबूत जब्त किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय लिंक सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की गिरफ्तारी और जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि लवजीत सिंह द्वारा पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की पुष्टि हुई है और वह वर्चुअल इंटरनेशनल नंबरों का उपयोग करता था. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और आगे जल्द ही अधिक गिरफ्तारी संभव है. इस बड़ी सफलता पर पुलिस महानिदेशक ने रायपुर रेंज के आईजी और पूरी टीम को बधाई दी है और टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है.

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, छात्रों को नवोदय विद्यालय एवं इंस्पायर अवार्ड के लिए करें प्रेरित…कलेक्टर

एमसीबी  एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी/सहा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिले के समस्त विकास खंडों में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों जल्द से जल्द पाठ्य पुस्तक वितरण कराने के निर्देश दिये। जिले के समस्त विद्यालयों में समय पर प्राप्त पाठ्य पुस्तकों की स्कैनिंग एवं विद्यालय के सील लगा कर विद्यार्थी का नाम लिखकर शीघ्रता से छात्रों को वितरण करा कर अध्ययन को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिये साथ ही जिन विद्यालयों में पुस्तकों की कमी एवं अधिकता है उसकी जानकारी तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का अवगत कराने के निर्देश दिये। शिक्षकों की समय पर विद्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सी.ए.सी द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने उपस्थिति के लिए कौन से मॉडल का उपयोग कर रहे है की जानकारी ली। जिससे यह पता चले कि शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो रही है। साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जानकारी ली गई। तथा सभी सी.ए.सी को निर्देशित किया गया कि ऐसे शिक्षकों की जानकारी तत्काल उपलब्ध करायी जाये। बैगलेस डे में की गई गतिविधियां के संबंध में चर्चा करते हुए सी.ए.सी से मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थी सूचकांक, लर्निंग आउटकम, इंस्पायर अवार्ड, नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश एवं विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को आवश्यक निर्देश दिये। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यों से विगत वर्ष के परीक्षाफल की जानकारी लेते हुए वर्तमान सत्र 2025 में अधिक प्रयास करने का निर्देश दिये। स्कूलों में पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही जिन स्कूलों में पेयजल व्यवस्था नहीं है उन स्कूलों में बोर कराने की व्यवस्था की जायेगी। सभी विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं भवन की स्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी ब्लॉक के स्कूलों में कोई भी निर्माण कार्य होते है तो पहले खंडहर या अनुपयोगी सामग्रियों को सफाई करायें। तत्पश्चात निर्माण कार्य चालू कराये जाये। निर्माण कार्य से संतुष्ट होने के बाद ही पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए फोटो लें। इसके साथ नवीन भवन निर्माण होने पर 10 प्रतिशत की राशि को अगले बरसात तक रोक रखे जाने के निर्देश दिये। संकुल शैक्षिक समन्वयक, स्कूलों के एक समूह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभारी होते हैं। उन्हें छात्रों को विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने और उन्हें इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। नवोदय विद्यालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक आवासीय विद्यालय है जो ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है। इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जो छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। कलेक्टर ने समन्वयकों से कहा है कि वे छात्रों को इन अवसरों के बारे में बताएं और उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।

जेल प्रहरी से बदसलूकी पर शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, गैर जमानती धाराओं में FIR

रायपुर  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ भी पुलिस ने कई गैर जमानती धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध कर दिया है. शोएब रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है. उसने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में जेल प्रहरी से गाली-गलौच की और राजनीतिक धौंस जमाते हुए अपने पिता अनवर से मिलने पहुंचा था. जेल प्रहरी से दुर्व्यवहार करने के बाद जेल अधीक्षक ने शोएब ढेबर के जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया. वहीं दूसरे दिन आज शोएब पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज करने के लिए BNS की धारा 221, 296, 329 के तहत गंज पुलिस थाने में FIR भी दर्ज कर दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मलेरिया मुक्त बीजापुर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान बीजापुर जिले में जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांगला एवं बालिका पोटा केबिन नैमेड़ का औचक निरीक्षण किया।जायसवाल ने जिला अस्पताल बीजापुर के उमंग मातृ-शिशु संस्थान एमसीएच सहित विभिन्न वार्डाे का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा, भोजन, इत्यादि की जानकारी ली। इस दौरान जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर बीजापुर जिले में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए मलेरिया मुक्त बीजापुर बनाने के लिए धरातल पर अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बीजापुर में मलेरिया खत्म करने के लिए डोर-टू डोर मलेरिया जांच एवं धनात्मक मरीजों का उपचार तथा उपचार के दौरान मरीजों को दवाईयों का सेवन कराना सुनिश्चित हो इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए। वहीं एनिमिया तथा कुपोषण में कमी लाने के लिए गर्भवती माताओं एवं आवासीय विद्यालयों में नियमित रूप से अण्डा वितरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सुदूर क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करने एवं सुचारू रूप से संचालन तथा बाईक एबुलेंस को पुनः संचालित कर सुदूर क्षेत्रों में एंबुलेस की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बजट में स्वीकृत नवीन 220 बेडेड जिला अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का निर्माण हेतु स्थल चयन करने तथा जिला स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ सीजीएमएससी के चेयनमैन दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, कलेक्टर संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित स्वास्थ्य विभाग अधिकारीगण एवं विशेषज्ञ मौजूद थे।

युक्तियुक्तकरण से विद्यालय को मिले दो-दो शिक्षक, बच्चों के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान

बिलासपुर विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी जहां पर कभी तीन शिक्षक हुआ करते थे लेकिन प्रधान पाठक पदोन्नति में दो शिक्षिकाएं प्रधान पाठक पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय चली गई और एक शिक्षक वहीं पर प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हो गए। प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हुए शिक्षक श्री अशोक साहू पदोन्नति से खुश तो थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित भी रहते थे। अकेले प्रधान पाठक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पांच कक्षाओं को कैसे पढ़ाए यह चिंता हमेशा लगी रहती थी।      शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगीं। पालक पढ़ाई नहीं होने की समस्या लेकर प्रधान पाठक के पास पहुंचते लेकिन प्रधान पाठक के पास भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं था उच्च कार्यालय से प्रधान पाठक ने कई बार पत्राचार किया और शिक्षक की मांग की लेकिन ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ था ऐसे में उच्च कार्यालय भी शिक्षक उपलब्ध कराने में असमर्थ था। निराश होकर पालक धीरे-धीरे अपने बच्चों को विद्यालय से निकालकर अन्य विद्यालय में दाखिला कराने लगे। अन्य विद्यालय मोहल्ले से दूर था जहां छोटे बच्चों का पैदल चलकर जाना आसान नहीं था। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले प्रधान पाठक काफी चिंतित थे यदि इस बार भी ट्रांसफर से बैन नहीं खुला और विद्यालय को शिक्षक नहीं मिला तो कहीं ऐसा ना हो कि विद्यालय की दर्ज संख्या शून्य हो जाए।      इसी बीच शासन की महत्वपूर्ण योजना युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रधान पाठक को उम्मीद की एक नई किरण दिखने लगी। प्रधान पाठक को लगा कि शायद उनके बच्चों कि करुण पुकार शासन प्रशासन तक पहुंच गई और युक्तियुक्तकरण मानो उनके विद्यालय के लिए वरदान बनकर आयी है चलो अब तो उनके विद्यालय और बच्चों को शिक्षक मिल जाएंगे और पढ़ाई पहले जैसे पटरी पर आ जाएगी और हुआ भी यही। काउंसलिंग के दौरान दो शिक्षिकाओं ने शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी का चयन किया उन्हें विद्यालय में ज्वाइनिंग भी मिल गई। अब बच्चों की पढ़ाई बहुत अच्छे से हो रही है बच्चे और पालक दोनों खुश है और इस तरह की योजना लाने के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र शुरू हो ओपीडी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर : दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं और नवाचारों की समीक्षा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र शुरू हो ओपीडी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ’ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने कॉम्प्लेक्स निर्माण का सुझाव, मक्का व मिलेट्स किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन’ ’मनरेगा, पीएम आवास, महतारी वंदन से लेकर जल जीवन मिशन तक सभी योजनाओं की गहन समीक्षा’ रायपुर उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के प्रेरणा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति दो से अधिक बार शराब या अन्य नशे की तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कानूनी कार्यवाही तत्काल आरंभ की जाए। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जगदलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शीघ्र ओपीडी सेवा प्रारंभ करने को कहा, ताकि आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। उपमुख्यमंत्री ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कॉम्प्लेक्स निर्माण कर पंचायतों को स्वावलंबी बनाने का सुझाव दिया, जिससे पंचायतों को स्थायी राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने पंचायत सचिवों को अविवादित बंटवारे के मामलों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने और जनजागरूकता हेतु मुनादी एवं होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए। मिलेट्स उत्पादन करने वाले किसानों के उत्पाद को बाजार तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था बनाने तथा मक्का उत्पादक किसानों को स्प्रिंकलर एवं विभागीय योजनाओं से जोड़ने की बात भी कही। बैठक में पंचायत विभाग द्वारा किए गए नवाचारों, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, महतारी सदन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, बिहान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित हितग्राहियों को प्रथम किश्त के उपरांत आवास की प्रगति, ग्राम पंचायतों में पंजी संधारण की स्थिति, डीपीआरसी ट्रेनिंग सेंटर, स्वच्छ भारत मिशन तथा आगामी तीन माह की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने गृह विभाग के अंतर्गत अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गोधन तस्करी, यातायात नियंत्रण, हिट एंड रन, मोटरयान अधिनियम की धाराओं पर की गई कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, गुम इंसानों के प्रकरण और एनडीपीएस एक्ट के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए नवाचारों, आयुष्मान कार्ड वितरण, मोबाइल हेल्थ वैन संचालन, जनऔषधि केंद्रों की उपलब्धता, सिकलसेल डायग्नोसिस, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की स्थिति तथा आगामी तीन माह के लिए निर्धारित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। वन विभाग द्वारा किए गए लाख उत्पादन, तेंदूपत्ता बोनस वितरण, चरण पादुका वितरण और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ कैंपा मद में दो वर्षों के आवंटन और व्यय की जानकारी भी ली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्वस्थ लइका अभियान और नीति आयोग के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी बैठक में दी गई। राजस्व विभाग द्वारा किए गए नवाचार, प्रकरणों की स्थिति, शिविरों की प्रगति और भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। कृषि विभाग द्वारा रकबा, बीज एवं उर्वरक वितरण, आत्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, खरीफ की तैयारी, चौम्प्स योजना से यंत्र वितरण आदि की अद्यतन जानकारी ली गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन, पूर्णता प्रमाण पत्र और हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जल संसाधन विभाग के तहत प्रमुख बांध, नहर और जलाशयों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, आरडीएसएस योजना के तहत क्रियान्वयन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों और आगामी तीन माह के कार्यों की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञानगुड़ी योजना के तहत निरूशुल्क कोचिंग, आईसीटी आधारित प्रशिक्षण, बहुभाषी शिक्षा, पीएम स्कूलों के निर्माण, शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, मिशन 200, जीरो ड्रॉपआउट अभियान और सम्पर्क फाउंडेशन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावासों और छात्रवृत्तियों की स्थिति प्रस्तुत की गई। खाद्य विभाग द्वारा पीडीएस प्रणाली, धान भंडारण एवं उठाव की स्थिति की जानकारी दी गई। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी, पीएम आवास योजना शहरी, भवन अनुज्ञा एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और पीएमईजीपी की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त सहकारिता, समाज कल्याण और श्रम विभाग की गतिविधियों की भी समग्र समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा यह ध्यान रखा जाए कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय, सचिव पंचायत भीम सिंह, कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवनिर्मित एमसीएच अस्पताल का किया अवलोकन, निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश

रायपुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नारायणपुर जिले के बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण अस्पताल परिसर और सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के डायलेसिस कक्ष का अवलोकन करते हुए अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य जांच कक्ष के चिकित्सकों से जानकारी ली, जहां चिकित्सों ने बताया कि माह में नियमित मरीजों की जांच की जाती है। नर्सिंग स्टेशन कक्ष के निरीक्षण दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डिलीवरी का ब्यौरा लिया। उन्होंने बाल चिकित्सा वार्ड में मरीजों से बातचीत कर बीमारी और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की माताओं से पौष्टिक भोजन और अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हमर लैब के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सों से हमर लैब की सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के दवाई स्टोर कक्ष, आयुष्मान पंजीयन कक्ष का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूर्ण करने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर का निरीक्षण कर अस्पताल की साफ सफाई और मरीजों के लिए बिस्तरों की व्यवस्था करने निर्देश दिये। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ फार्मासिस्ट असद रिजवी को कार्य में लापरवाही पाये जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला,  कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधी मौजूद थे।

बीजापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, भैरमगढ़ केंद्र की व्यवस्थाएं परखी

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर के भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण बीजापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, भैरमगढ़ केंद्र की व्यवस्थाएं परखी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेगा मॉडल हेल्थ सेंटर रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान जायसवाल ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांगला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा बेहतर स्वास्थ्य  सुविधाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा की।  इस अवसर पर जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में ष्निक्षय मित्रष् योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित कर समय पर नियमित रूप से दवाई सेवन करने की समझाइस दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार सतत् प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीजापुर के जांगला में प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब पूरे देश में और सुदूर क्षेत्रों तक पहुँच रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने जांगला में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और जांगला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण भी किया । उन्होंने जांगला ष्आयुष्मान आरोग्य मंदिरष् को एक मॉडल हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए तथा उसके भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की। निरीक्षण के दौरान सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को समय पर उचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गोद में नन्ही सृष्टि, बना प्यार और अपनत्व का खास लम्हा

 नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल सरलता, करुणा और जनसामान्य से जुड़ाव की मिसाल बने मुख्यमंत्री साय : किसान पिता बोले, जीवन भर रहेगा याद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गोद में नन्ही सृष्टि, बना प्यार और अपनत्व का खास लम्हा स्नेह से भरा पल: नन्ही सृष्टि को गोद में लेकर सीएम साय ने जीता सबका दिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की दिशा में सशक्त पहल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यवहार ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान दिलाया है। आज जांजगीर चांपा जिले में आगमन के दौरान हेलीपेड पर ऐसा ही एक क्षण सामने आया, जब मुख्यमंत्री ने नन्ही बच्ची सृष्टि को गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा। किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सुसृष्टि पांडेय को लेकर ग्राम भणेसर से विशेष रूप से मुख्यमंत्री साय से मिलने पहुंचे थे। जब मुख्यमंत्री साय  की दृष्टि  मासूम बच्ची सृष्टि पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आत्मीय मुस्कान के साथ निहारा और उसे स्नेह से अपनी गोद में उठा लिया।  मुख्यमंत्री से मिलकर नन्ही सृष्टि की आँखों में जो चमक थी, वह पूरे वातावरण को आत्मीयता से भर गई।  सृष्टि के पिता योगेंद्र पांडेय ने भावुक होकर बताया कि मुख्यमंत्री जी के आने की खबर सुनकर मैंने तय किया कि अपनी बेटी को उनसे मिलवाऊँगा। जब मुख्यमंत्री जी ने उसे गोद में उठाया, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेरी बेटी और हम दोनों के लिए यह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गई है जो जीवन भर याद रहेगी। सुसृष्टि, जो वर्तमान में नर्सरी कक्षा की छात्रा हैं, अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री साय को देखने के लिए अत्यंत उत्साह के साथ पहुंची थीं। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और सृष्टि स्वयं शामिल हैं।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने केंद्र सरकार की नई पहल, मिलेगी डबल सब्सिडी

केन्द्र सरकार की अभिनव पहल प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’, केन्द्र और राज्य से मिल रही सब्सिडी  प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: केंद्र-राज्य की संयुक्त सब्सिडी से बढ़ेगा सोलर अपनाने का रुझान सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने केंद्र सरकार की नई पहल, मिलेगी डबल सब्सिडी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल पर केंद्र और राज्य की विशेष रियायत सरकण्डा निवासी शशांक दुबे का बिजली बिल हुआ शून्य  बिलासपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एक ऐसी योजना है जिसमें सौर ऊर्जा के माध्यम से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार तक की सब्सिडी दी जा रही है साथ ही प्रतिमाह 300 यूनिट फ्री बिजली का भी प्रावधान है। योजना के तहत अरविंद नगर सरकण्डा निवासी श्री शशांक शेखर दुबे ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है जिससे हो रहे बिजली उत्पादन से अब उन्हें महंगे बिजली के बिल से राहत मिल रही है और उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।     अरविंद नगर सरकण्डा निवासी श्री शशांक शेखर दुबे ने बताया कि जब से उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। सोलर पैनल के जरिए छत पर हो रहे बिजली उत्पादन से उनकी प्रतिमाह बिजली पर होने वाले खर्च की बचत हो रही है। श्री दुबे ने बताया कि उनकी छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है, जिससे हो रहे बिजली उत्पादन से न केवल प्रतिमाह आने वाले बिजली बिल की अब चिंता नहीं रही, वहीं वे उत्पादक के रूप में भी बिजली की सप्लाई भी कर रहे हैं जो गर्व की बात है। सोलर पैनल लगवाने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि 5 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने पर उन्हें लगभग 2 लाख की लागत आई है, जिसमें से केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 78 हजार रूपए प्राप्त हो गए हैं और राज्य सरकार की ओर से भी जल्द ही 30 हजार रूपए की सब्सिडी मिलने वाली है।     उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केवल 1 बार निवेश करना है जिसके बाद 25 वर्षाे तक बिजली की आपूर्ति होती रहेगी। लंबे समय के लिए यह एक बेहद किफायती योजना है जिसके लिए बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण की भी सुविधा दी जाती है। उन्होंने बताया कि एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद इस पर किसी प्रकार का मेंटेनेन्स खर्च नहीं है और पैनल लगाने वाली कंपनी द्वारा 5 साल तक निःशुल्क सविर्सिंग की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह  पर्यावरण की दृष्टि ये बेहद उपयोगी है। इस माध्यम से हम सौर ऊर्जा कर उपयोग कर बिजली का उत्पादन कर पा रहे हैं, जो ग्रीन एंनर्जी को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस योजना को अपनाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दें।     उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और नवीन रोजगारों का सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं। रेहाना/60/1297