samacharsecretary.com

दंतेवाड़ा : एक्सिस बैंक द्वारा दंतेवाड़ा जिले के युवाओं के लिए रोजगार शिविर का आयोजन

दंतेवाड़ा जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, लाइवलीहुड कॉलेज में एक्सिस बैंक द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में फील्ड ऑफिसर एवं ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों हेतु युवाओं का चयन किया जा रहा है। रोजगार शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए और चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा। एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं और जिले के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

रायपुर : राज्यपाल डेका से भारतीय पैरा डोंगी एथलीट खिलाड़ियों ने की भेंट

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मनीष कोरव, खिलाड़ी विपिन कुर्मी, कोच प्रशांत सिंह रघुवंशी, रोहित काले, अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।

श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस

रायपुर : संवर रहा है, पहाड़ी कोरवाओं का जीवन श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ  रायपुर छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में अब बदलाव की बयार बह रही है। वर्षों से उपेक्षा और असुविधा में जीवन बिता रहे इस समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। पीएम जनमन योजना से उन्हें संबल मिला।  प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान योजना के तहत श्रीमती कुंती को वर्ष 2023-24 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। जैसे ही पहली किश्त की राशि मिली, उन्होंने मेहनत और लगन से शासन की मदद से नया घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित पक्के घर में चैन की नींद सो पा रहा है। बरसात में टपकती छत और भीगते बिस्तर अब अतीत की बात हो चुकी है। श्रीमती कुंती कोरवा केवल आवास योजना तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उन्हें व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा मिली, जिससे खुले में शौच की मजबूरी समाप्त हो गई। निःशुल्क राशन की नियमित आपूर्ति से अब भोजन की चिंता नहीं रहती। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे बीमारी की स्थिति में कर्ज लेने की नौबत नहीं आती। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे घर खर्च में राहत मिलती है। श्रीमती कुंती कोरवा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि ,हम मजदूरी कर जैसे-तैसे जीवन बिताते थे। पहले जो घर था, उसमें रहना मुश्किल था। अब जबसे पक्का मकान बन गया है, तो सुकून से सो पाते हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें भी ऐसा घर मिलेगा। पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शासन की योजनाएं न केवल उन्हें मूलभूत सुविधाएं दे रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रही हैं।

कलेक्टर का लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उनका प्लेसमेंट करने पर जोर

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक में जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने और उनका प्लेसमेंट करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में आवास निर्माण को ध्यान में रखते हुए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देने सुझाव दिया। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के बाद हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु शासकीय योजनाओं से जोडते हुए उन्हें प्राथमिकता से लोन स्वीकृत कराने, स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार दिलाने, बैठक की सूचना के साथ बैठक की एजेंडा उपलब्ध कराने, समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित कर बैठक में लिए गए निर्णय एवं सुझावों के पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने सहित कई सुझाव दिए।           बैठक में सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले में 8 व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (वीटीपी) संचालित है। इनमें अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र पेण्ड्रारोड, शासकीय आईटीआई गौरेला, शासकीय आईटीआई पेण्ड्रा, रक्षित आरक्षी पेण्ड्रा, शासकीय आईटीआई मरवाही, डीएम स्कील एजुकेशन धनपुर मरवाही, कैरियर जोन एजुकेशनल सोसायटी मरवाही एवं लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी गौरेला शामिल है। वर्ष 2025-26 के लिए कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्लंबर जनरल के लिए 90, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए 60-60, सेल्फ एम्प्लाएड टेलर, योगा इंस्ट्रक्टर के लिए, इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक साल्यूशन, रूम अटेंडेंट, फील्ड टेक्नीशियन एसी, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, डेस्कटॉप पब्लिशिंग एवं मेसन जनरल के लिए 30-30 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सैयद इमरान सिद्दकी, संजय गुप्ता, नारायण प्रसाद साहू, डी एस आर्मो, सुखविंदर सिंह पावला, संदीप विश्वास, विभा नहरेल, अजीत उपेन्द्र बहादुर सिंह, पवन सिंह पैकरा, राधा रैदास, मनोज विश्वकर्मा, अंकुर विश्वकर्मा, अविनाश टुडु, विक्रांत कुमार रोहणी एवं लीड बैंक मैनेजर राघवेन्द्र बघेल उपस्थित थे।

महासमुंद : आधार संचालक/ऑपरेटर के चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई को

महासमुंद जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार जिले के 24 कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 26 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत कुल 72 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला महासमुन्द की अधिकृत वेबसाईट https://mahasamund.gov.in/ में किया जा सकता है। उक्त सूची में उल्लेखित समस्त अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई 2025 को अपराह्न 03:00 बजे से 05:30 बजे तक कक्ष क्रमांक 22 सी.जी. स्वान कक्ष जिला कार्यालय महासमुंद में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु मूल दस्तावेज एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने कहा है। 

वनाधिकार पट्टेधारियों के फौती नामांतरण हेतु संवेदनशीलता के साथ करें कार्यवाही- कमिश्नर डोमन सिंह

जगदलपुर कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि वनाधिकार पट्टेधारियों के फौती नामांतरण सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। इस दिशा में राजस्व एवं वन विभाग द्वारा समन्वित तौर पर मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। साथ ही कोटवारों के जरिए मुनादी करवाकर ग्रामीणों को अवगत कराया जाए। वहीं पटवारी हल्का और रेंज ऑफिस में सम्बंधित वनाधिकार पट्टेधारकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर फौती नामांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। वर्षाकाल के दौरान नदी-नाले उफान पर रहने की स्थिति का सतत निगरानी रखने सहित बाढ़ आपदा से बचाव सम्बन्धी त्वरित पहल करें। आम जनता को बाढ़ की स्थिति में नदी-नाले नहीं पार करने हेतु समझाइश दी जाए और इस बारे में मैदानी अमले एवं कोटवारों के माध्यम से जनजागरूकता निर्मित किया जाए। साथ ही प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करें। कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भैरमगढ़-नरहरपुर सहित माकड़ी एवं बकावण्ड विकासखण्ड से सम्बंधित एसडीएम, तहसीलदार और अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए।       कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अब तक हुई वर्षा की स्थिति, खरीफ फसल सीजन हेतु खाद-बीज भंडारण स्थिति, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता का संज्ञान लिया और कृषकों की मांग के अनुरूप खाद-बीज सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों को अनिवार्य रूप से निराकृत किए जाने कहा। वहीं वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने सहित मौसमी बीमारियों के नियंत्रण एवं उपचार हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी अमले के द्वारा शुद्ध पेयजल का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित मलेरिया, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज करवाने इत्यादि स्वास्थ्य शिक्षा ग्रामीणों को प्रदान किया जाए। साथ ही हाट-बाजारों में मुनादी के जरिए जनजागरूकता निर्मित किया जाए। मितानिनों के दवा पेटी में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की सुलभता सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। हाट-बाजार स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। मौसमी बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव एवं उपचार सहायता के लिए कॉम्बेट चिकित्सा दलों को सक्रिय रखा जाए और सम्बंधित प्रभावित ईलाके में आवश्यक दवाइयों तथा एम्बुलेंस के साथ तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जाए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज एवं एंटी वेनम इंजेक्शन की अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। वहीं आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन प्रगति का संज्ञान लेकर छूटे हुए लोगों को लक्षित कर प्राथमिकता से पंजीयन किए जाने के निर्देश दिए। इस हेतु सबसे ज्यादा गैप वाले बसाहटों पर पहले ध्यान देने कहा। स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदाय सहित मध्यान्ह भोजन का सुचारू संचालन करने के निर्देश कमिश्नर ने स्कूली बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शाला प्रबंधन समितियों की बैठक कर माता-पिता एवं अभिभावकों को समझाइश देने कहा। साथ ही मध्यान्ह भोजन के सुचारू संचालन के लिए महिला स्व सहायता समूहों की व्यापक सहभागिता, खाद्यान्न का उठाव एवं अन्य व्यवस्था सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में लक्षित लाभार्थियों को समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता यथा स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, गर्म भोजन एवं रेडी टू ईट पोषण आहार की सुलभता पर चर्चा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण स्थिति का संज्ञान लेते हुए न्यौता भोज आयोजन हेतु ग्राम पंचायतों का सहयोग लेने सहित स्थानीय पंचायत पदाधिकारी तथा मैदानी अमले को भी सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने कहा।           कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और पेयजल प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सुधार योग्य हेण्डपम्पों एवं सोलर ड्यूल पम्पों का मरम्मत किए जाने सहित पेयजल स्रोतों का अनिवार्य रूप से क्लोरीनेशन किए जाने के निर्देश दिए । साथ ही ग्रामीणों को हेण्डपम्पों एवं सोलर ड्यूल पम्पों के जल का ही उपयोग किए जाने की समझाइश देने कहा। वहीं पूर्व में जलजनित संक्रामक बीमारी से प्रभावित ईलाके के जल स्रोतों के पानी का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत सुविधा की उपलब्धता, उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियों का भण्डारण एवं राशनकार्ड धारकों को वितरण, पहुंचविहीन केन्द्रों में आगामी चार माह के लिए खाद्यान्न एवं अन्य दैनिक जरूरी सामग्रियों के प्रदाय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार, आरती वासनिक एवं गीता रायस्त सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में अब तक 4020 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

उत्तर बस्तर कांकेर  जिले में 01 जून से अब तक कुल 4020.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 553.8 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 155.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 202.2 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 417.1 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 489.4 मिलीमीटर, चारामा़ में 364.5 मिमी., अंतागढ़ में 437.5, पखांजूर में   354.4, नरहरपुर में 308.3, सरोना में 272.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 465 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बांदे तहसील में सबसे अधिक 40.7 मिलीमीटर और सरोना तहसील में सबसे कम 01 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम हर्राकोडेर निवासी सुशांत की मृत्यु पानी डूबने से माता श्रीमती लालबती को और ग्राम भेजा निवासी अनिता ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री नरेश कुमार ठाकुर प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

रायगढ़ के बनोरा गांव स्थित अघोर गुरुपीठ में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्रावणी मेला स्पेशल: महादेवसाल स्टेशन पर रुकेंगी तीन ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा फायदा

तीन ट्रनों के स्थायी ठहराव से मिलेगी यात्रियों को राहत, महादेवसाल स्टेशन पर श्रावणी मेला के लिए रुकेंगी ट्रेनें महादेवसाल स्टेशन पर तीन ट्रेनों का स्थायी ठहराव, श्रावणी मेले में यात्रियों को बड़ी राहत तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी, श्रावणी मेला में महादेवसाल स्टेशन पर होगी सुविधा श्रावणी मेला स्पेशल: महादेवसाल स्टेशन पर रुकेंगी तीन ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा फायदा रायपुर   यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली तीन ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को अब आगामी आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। ये ठहराव पहले प्रायोगिक रूप से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के दो स्टेशनों- अशोक नगर और मुंगावली में शुरू किए गए थे।     गाड़ी संख्या 18573/18574 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का ठहराव अशोक नगर स्टेशन में जारी रहेगा। गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस का ठहराव मुंगावली स्टेशन में अब स्थायी रूप से लागू रहेगा। 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव मुंगावली स्टेशन में अब स्थायी रूप से लागू रहेगा। बता दें कि इससे पहले इन तीनों ट्रेनों का ठहराव प्रायोगिक रूप में शुरू किया गया था, जिसे यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए रेलवे ने इन स्टापेज को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। रेलवे का यह निर्णय न केवल यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन को भी बेहतर बनाएगा। रेलवे की ओर से उठाया गया यह कदम स्थानीय यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, जो अब बिना अतिरिक्त यात्रा किए अपने नजदीकी स्टेशनों से ही ट्रेनों की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। श्रावणी मेला के दौरान दर्शनार्थियों के लिए खास सुविधा श्रावणी मेला के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत महादेवसाल स्टेशन में चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 11 जुलाई से 9 अगस्त तकलागू रहेगी। इस पहल से महादेवसाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में विशेष राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव     13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस     18477/18478 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस     18109/18110 टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस     18113/18114 टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस रेल प्रशासन ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली इन ट्रेनों का महादेवसाल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा, ताकि श्रावणी मेले में शामिल होने वाले यात्री आसानी से महादेवसाल मंदिर तक पहुंच सकें।