samacharsecretary.com

रेलवे का बड़ा फैसला: इन 3 फाटकों को किया जाएगा खत्म, लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

जालंधर  शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए रेलवे ने तीन प्रमुख रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अलावलपुर, जल्लोवाल और करतारपुर रेलवे फाटकों को समाप्त कर लो-हाइट अंडरब्रिज बनाए जाएंगे। इन तीनों फाटकों से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई थी। अब रेलवे द्वारा 10 करोड़ रुपये की इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा। रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण से शहरवासियों को मिलेगी राहत रेलवे ने इन तीनों फाटकों को बंद करने के लिए तकनीकी सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और अब इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस अंडरब्रिज निर्माण से न केवल ट्रैफिक की समस्या हल होगी, बल्कि यह रेलवे की भी लागत में बचत करेगा। करतारपुर रेलवे फाटक सबसे व्यस्त करतारपुर का रेलवे फाटक शहर का सबसे व्यस्त फाटक है, जहां रोजाना 3 लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। अंडरब्रिज बनने से इस फाटक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को सुल्तानपुर लोधी और श्री गोइंदवाल साहिब जाने में भी आसानी होगी। इन तीन फाटकों पर अंडरब्रिज बनने से करीब 10 लाख लोग लाभान्वित होंगे, जिनमें गांवों के लोग और शहरवासियों को सीधे हाईवे कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा, यह योजना मानव रहित फाटकों को भी समाप्त कर देगी, जिससे सुरक्षित यात्रा में भी मदद मिलेगी।   गांवों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी विशेष रूप से जल्लोवाल रेलवे फाटक के पास ब्यास पिंड से 10 गांवों को हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी, जिससे इन गांवों के निवासी सड़क यात्रा में सुविधा महसूस करेंगे। सभी फाटकों पर अंडरब्रिज बनने से हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि यात्रा में भी समय की बचत होगी। रेलवे द्वारा शुरू की गई इस योजना से शहर के ट्रैफिक में सुधार होगा और शहरवासियों को लंबे समय से परेशान कर रही फाटक के कारण होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। इस कदम से शहर में यात्रा करना अब और भी आसान हो जाएगा।

घर की मर्यादा को लगी चोट: पति-भाभी के रिश्ते ने ली पत्नी की जानलेवा करवट

नूरपुरबेदी नूरपुरबेदी थाने से कुछ दूरी पर स्थित गांव जट्टपुर में एक प्रवासी महिला ने घरेलू कलह और पति के अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने महिला के दूसरे पति और उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  मृतका की पहचान राजवती (48 वर्ष) पत्नी बृज बिहारी निवासी गांव खुर्द गानोन, थाना सरोली, जिला बरेली (उ.प्र.) के रूप में हुई है, जो गांव जट्टपुर में किराए के मकान में रहती थी। मृतका के भाई सूरज पाल पुत्र स्वर्गीय भजन लाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसकी बहन राजवती की शादी पहले नंगला बाहरा, जिला बदायूं (उ.प्र.) निवासी किशनबीर से हुई थी। लेकिन किशन बीर की करीब 15 साल पहले मौत हो गई। इसके बाद राजवती ने 2 साल पहले आनंदपुर साहिब में बृज बिहारी से कोर्ट मैरिज कर ली थी।  सूरज पाल ने बताया कि बृज बिहारी के उसकी भाभी दुर्गा पत्नी स्वर्गीय नंद किशोर के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते घर में अक्सर झगड़ा और तनावपूर्ण माहौल रहता था। कई बार मृतका ने अपने भाइयों को भी इस बारे में बताया था और उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने अपना व्यवहार नहीं बदला और मेरी बहन को परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर को दोपहर करीब 3 बजे बृज बिहारी और दुर्गा ने जट्टपुर स्थित किराए के मकान में मेरी बहन राजवती के साथ फिर झगड़ा किया। इससे तंग आकर राजवती ने शाम करीब साढ़े 4 बजे पंखे की हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  सूचना मिलने पर ए.एस.आई. प्रीतम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका को नीचे उतारा और लेडी कांस्टेबल अमनप्रीत कौर के माध्यम से उसकी मेडिकल जांच करवाई। मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। मृतका के शव को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पति बृज बिहारी पुत्र माही लाल और उसकी भाभी दुर्गा पत्नी स्वर्गीय नंद किशोर के खिलाफ धारा 108, 3(5) भादंसं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय थाने में अस्थायी रूप से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। जिसकी पुष्टि बाकायदा थाना प्रमुख रोहित शर्मा ने बातचीत के दौरान की। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर शाम कथित पति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

रेप केस का आरोपी विधायक ऑस्ट्रेलिया फरार, पंजाब पुलिस कर रही तलाश

पटियाला दुष्कर्म मामले में आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हलके के आम आदमी पार्टी  (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भाग चुका है। पठानमाजरा देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। पठानमाजरा को पंजाब पुलिस दो महीने से ढूंढ रही थी। ऑस्ट्रेलिया में पठानमाजरा ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया है। पठानमाजरा के इंटरव्यू को सोशल मीडिया पर सात नवंबर को अपलोड किया गया है। इसमें पठानमाजरा ने उन पर दर्ज केस को झूठा बताते हुए भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला है। पठानमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब के मुद्दों पर कोई लेना-देना नहीं है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं मान वही करते हैं। सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है। उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकार ने यह सब किया है। दो महीने से गायब है विधायक पठानमाजरा सनौर हलके से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा लगभग दो महीने से गायब है। पंजाब पुलिस उनको ढूंढ रही है। पठानमाजरा के खिलाफ दो हीने पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। मामले में जब पटियाला पुलिस की टीम विधायक को गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी पहुंची थी। वहां से पठानमाजरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी सरकार पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील मोहन जैन ने कहा कि इस मामले में पठानमाजरा की विधानसभा सदस्यता (विधायकी) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि उन्हें इन मामलों में कोई सजा नहीं हुई है। सजा होने के बाद उनकी सदस्या जाएगी। दूसरी ओर पंजाब पुलिस अब पठानमाजरा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी।

महिला क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा: पंजाब सरकार करेगी हरलीन का भी सम्मान

पंजाब  विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब सरकार ने अपनी बेटियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और हरलीन देओल तीनों को ₹1.5 करोड़ की नकद इनाम राशि और सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा करेगी। हरमनप्रीत और अमनजोत को ये अवॉर्ड पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से देने की बात पहले ही तय हो चुकी है, और अब हरलीन को भी इसमें शामिल किया गया है। भले ही हरलीन फिलहाल हिमाचल से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती हैं, लेकिन उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। इसलिए सरकार ने उन्हें भी सम्मानित करने का फैसला किया है। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों को भी बुलाया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों को बी-कैटेगरी जॉब देने का प्रस्ताव है, जबकि हरमनप्रीत कौर के लिए सरकार “आउट ऑफ द बॉक्स” जाकर उनकी जॉब कैटेगरी अपग्रेड भी कर सकती है। प्लेयर्स का रिएक्शन हरलीन देओल ने कहा, “ये मेरे लिए ड्रीम कम ट्रू जैसा है। परिवार ने हर कदम पर साथ दिया, उसी की वजह से यहां तक पहुंच पाई।”  अमनजोत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, “पूरा पंजाब हमें लेने आया था, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। सूर्या भैया वाला कैच पकड़ने की चर्चा सुनकर अच्छा लग रहा है।” वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर साथी खिलाड़ी हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्ज ने एक रैप तैयार किया है, “ये कौर नहीं, थॉर है!” सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। 

ध्यान दें! जालंधर का यह रेलवे फाटक सोमवार तक रहेगा बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

अलावलपुर  अलावलपुर-किशनगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक नंबर सी-22 सोमवार शाम तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग ने कल दोपहर 11.30 बजे बिना किसी सूचना के इस मार्ग को बंद कर दिया। सोमवार तक बिना किसी सूचना के पूरे क्षेत्र में रेलवे फाटक अचानक बंद होने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वाहन चालकों को अलावलपुर से ब्यास पिंड जाने वाले लिंक रोड का इस्तेमाल करना पड़ा। जालंधर जाने वालों को अलावलपुर-सिकंदरपुर, धोगरी होते हुए जाना पड़ा। छात्रों और काम पर जाने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगो ने बताया कि दशहरा ग्राउंड चौक पर कर्मचारी तैनात थे, लेकिन कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। किशनगढ़ और करतारपुर जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि जालंधर-जम्मू रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर नई पटरी बिछाने का काम चल रहा है। इसी के चलते फाटक बंद करना पड़ा। अगर विभाग को जरूरी काम के लिए फाटक बंद करना ही था तो उसे पहले सूचित करना चाहिए था। रेलवे विभाग रात में भी रेल लाइन बिछाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद सोमवार तक रेलवे फाटक खोल दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए अलावलपुर के दशहरा ग्राऊंड चौक पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

मंगलवार को पंजाब बंद! जानें किन संस्थानों पर रहेगा अवकाश

पंजाब पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 नवंबर यानि की मंगलवार को स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।  बता दें कि उपचुनाव के चलते तरनतारन में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस संबंध में तरनतारन के डी.सी. ने आदेश जारी किए हैं। गौतरलब है कि तरनतारन में 11 नवंबर को उपचुनाव को लेकर वोटिंग है और 14 नवंबर के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।     

कैफ़े शूटआउट के बाद एक्शन मोड में कनाडा सरकार, कपिल शर्मा केस में बढ़ी सुरक्षा और निगरानी

पंजाब  कनाडा की अधिकारियों ने हाल ही में तीन भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करने का आदेश दिया है। ये आरोपी हाल ही में कपिल शर्मा के कैफे, “केप्स कैफे”, पर हुई फायरिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये अपराधी लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं, जिसे हाल ही में कनाडा में आतंकी संगठन घोषित किया गया है। इस कार्रवाई को दा कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अंजाम दिया। जांच के दौरान पता चला कि यह लोग ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी समुदाय के छोटे व्यवसायों से जबरन वसूली करने वाले नेटवर्क से जुड़े हैं। 7 नवंबर को घोषित यह निर्वासन, बीसी एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स का पहला ऐसा कदम है, जिसे सीबीएसए, आरसीएमपी और स्थानीय पुलिस ने मिलकर बनाया है। टास्क फोर्स की स्थापना इस साल की शुरुआत में हुई थी, ताकि प्रांत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधियों के खिलाफ खुफिया जानकारी और कार्रवाई को समन्वित किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल 78 अन्य विदेशी नागरिकों की जांच जारी है, जो कनाडा में प्रवेश के लिए अयोग्य हो सकते हैं और जिनका संबंध आपराधिक नेटवर्क से हो सकता है। 2025 की शुरुआत से ही ब्रिटिश कोलंबिया में जबरन वसूली के मामले बढ़े हैं। अपराधी सोशल मीडिया के जरिए व्यवसायियों से क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान की मांग कर रहे हैं, और मांग पूरी न होने पर हिंसा और आगजनी पर उतर रहे हैं। सरी, लोअर मेनलैंड और फ्रेजर वैली के कई छोटे व्यवसाय इससे प्रभावित हुए हैं, जिनमें केप्स कैफे भी शामिल है। अधिकारियों ने निर्वासित व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने सुरक्षा और गोपनीयता के कारण यह जानकारी साझा न करने का हवाला दिया। उनका कहना है कि यह कदम स्थानीय पंजाबी व्यापारिक समुदाय पर हो रहे अपराध और धमकियों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

ECI की कार्रवाई: तरनतारन की पहली महिला SSP रवजोत कौर निलंबित, नए SSP की तैनाती

तरनतारन  भारतीय चुनाव आयोग ने तरनतारन (पंजाब) की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, अब उनकी जगह सीपी, अमृतसर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस को तत्काल प्रभाव से एसएसपी, तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. चुनाव आयोग के निर्देश में कहा गया है कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरन तारन SSP का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. यह घोषणा 11 नवंबर को होने वाले तरन तारन विधानसभा उपचुनाव से तीन दिन पहले हुई है. SAD ने दर्ज कराई थी SSP कौर के खिलाफ शिकायत शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने हाल ही में पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) से डॉ. ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. SAD ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उपचुनाव में SAD नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैंपेन करने से रोकने के लिए पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ झूठी और बेबुनियाद FIR दर्ज करवा रही हैं.   SAD के चीफ स्पोक्सपर्सन और लीगल सेल के हेड अर्शदीप सिंह क्लेर ने शिकायत की कि पुलिस सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के दबाव में काम कर रही है और पार्टी के कैंपेन में रुकावट डालने के लिए झूठी और पॉलिटिकल मकसद से FIR दर्ज कर रही है. उन्होंने कहा कि SAD नेताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और 169 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं. उन्होंने डोधे गांव के सरपंच वरिंदर सिंह और SAD उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा के पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत सिंह के खिलाफ दर्ज FIR का हवाला दिया. क्लेर ने कहा कि दो DSP – जगजीत सिंह और सुखबीर सिंह – को उपचुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले तरन तारन में पोस्ट किया गया था और पहले आपत्तियां उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. बता दें कि रवजोत कौर ग्रेवाल को सितंबर में तरन तारन का SSP बनाया गया था.  

Play Way Schools पर पंजाब सरकार का सख्त कदम, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

रूपनगर   बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए, पंजाब सरकार ने प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत निजी स्कूल संस्थानों, प्ले-वे स्कूलों का पंजीकरण करने हेतु अधिसूचना जारी की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रुति शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य में, विभाग द्वारा 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए ई.सी.सी.ई. (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इस पंजीकरण को अनिवार्य बनाने के लिए, जिला कार्यक्रम अधिकारी रूपनगर के कार्यालय से तुरंत संपर्क करके आवेदन पत्र संख्या-1 प्राप्त किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 31/07/2021 को जारी अधिसूचना को भरकर रंगीन तस्वीरों के साथ दो परतों में फाइल जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी, जिसके बाद सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्ले-वे स्कूल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत आने वाले सभी निजी स्कूल संस्थानों प्ले-वे स्कूलों की जांच की जाएगी। यदि कोई निजी स्कूल संस्थान प्ले-वे स्कूल नीति के मापदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

पंजाब सरकार का सम्मान: Women’s World Cup जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा तोहफा

चंडीगढ़  विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब सरकार ने अपनी बेटियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और हरलीन देओल तीनों को ₹1.5 करोड़ की नकद इनाम राशि और सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा करेगी। हरमनप्रीत और अमनजोत को ये अवॉर्ड पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से देने की बात पहले ही तय हो चुकी है, और अब हरलीन को भी इसमें शामिल किया गया है। भले ही हरलीन फिलहाल हिमाचल से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती हैं, लेकिन उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। इसलिए सरकार ने उन्हें भी सम्मानित करने का फैसला किया है। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों को भी बुलाया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों को बी-कैटेगरी जॉब देने का प्रस्ताव है, जबकि हरमनप्रीत कौर के लिए सरकार “आउट ऑफ द बॉक्स” जाकर उनकी जॉब कैटेगरी अपग्रेड भी कर सकती है। प्लेयर्स का रिएक्शन हरलीन देओल ने कहा, “ये मेरे लिए ड्रीम कम ट्रू जैसा है। परिवार ने हर कदम पर साथ दिया, उसी की वजह से यहां तक पहुंच पाई।”  अमनजोत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, “पूरा पंजाब हमें लेने आया था, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। सूर्या भैया वाला कैच पकड़ने की चर्चा सुनकर अच्छा लग रहा है।” वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर साथी खिलाड़ी हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्ज ने एक रैप तैयार किया है, “ये कौर नहीं, थॉर है!” सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।