samacharsecretary.com

दिन की धूप में भी ठंड का असर, झारखंड की सड़कों पर लोग सन्नाटे में

रांची

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड का असर अब स्पष्ट रूप से महसूस होने लगा है। लगातार राज्य में न्यूनतम तापमान गिर रहा है जिससे दिन -प्रतिदिन कनकनी बढ़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक अचानक गिर गया है। 24 घंटे में यह 8 डिग्री तक पहुंच गया है। गुमला में सबसे कम 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जहां एक स्वेटर पहनना मुश्किल था। वहीं, अब लोग दो स्वेटर, मफलर और इनर तक पहनकर बाहर निकल रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है जैसे कर्फ्यू लग गया हो। दोपहर में धूप सेकना इतना मुश्किल हो गया है क्योंकि, हवा में इतनी कंपकंपी है कि मानो कि हिमालय की ठंडी हवा सीधा शरीर को छू रही हो।

सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की जरूरत
जानकारों के अनुसार उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने से रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा है। ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में धुंध की तीव्रता और अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि बदलते तापमान के कारण लोगों से सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है। इधर, गुमला में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लगभग 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here