samacharsecretary.com

दिनदहाड़े वारदात: गेहूं लदा ट्रक उड़ा ले गया चोर, लाखों का अनाज गायब

कुरुक्षेत्र.

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा की अनाज मंडी से गेहूं से भरा ट्रक चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 438 कट्टे गेहूं के लोड थे, जिसकी कीमत लगभग साढ़े 5 लाख रुपये बताई जा रही है। चोर सुबह-सुबह आढ़ती की दुकान के सामने से ही ट्रक लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार आढ़ती नरेश कुमार की मंडी में दुकान नंबर 88 है। गेहूं सीजन के चलते उन्होंने सफाई, तुलाई और ढुलाई के लिए लेबर लगा रखी थी। 2 मई की रात लेबर ने ट्रांसपोर्टर के ट्रक (HR55H-4229) में 438 कट्टे गेहूं लोड किए थे। उस समय ट्रक चालक कमल लाल भी मौके पर मौजूद था। सुबह करीब 7 बजे जब आढ़ती दुकान पर पहुंचे तो ट्रक मौके से गायब मिला। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि ड्राइवर ट्रक को वजन कराने ले गया होगा, लेकिन करीब एक घंटे बाद भी वजन नहीं हुआ तो उन्होंने ड्राइवर कमल को फोन किया।

ड्राइवर ने बताया कि वह रात को ट्रक लोड होने के बाद अपने घर यमुनानगर चला गया था और सुबह आकर ट्रक लेकर जाने वाला था। इस पर आढ़ती को शक हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। नरेश कुमार के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चोरी कर लिया। ट्रक में लोड गेहूं की कीमत करीब साढ़े 5 लाख रुपये है। घटना की सूचना ट्रांसपोर्टर को भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मार्केट कमेटी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here