samacharsecretary.com

शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, बिहार में आएगा 20 हजार करोड़ का बजट

पटना
 बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के निर्माण को गति मिलेगी। ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार होगा। सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। वित्त विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

द्वितीय अनुपूरक बजट के जरिए राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास विभागों जैसे बड़े विभाग को अधिक राशि मिलेगी। विभिन्न विभागों ने राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के माध्यम से समेकित अंतिम प्रस्ताव वित्त विभाग को प्राप्त होगा। इस प्रस्ताव को तुरंत कोलकाता स्थित प्रेस में छपाई के लिए भेजा जाएगा।

3 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक पर चर्चा होगी
30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक कुल 5 दिन और दोनों सदनों की 5-5 बैठकें निर्धारित हैं। पहले ही दिन सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। 1 और 2 दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्यों का निपटारा किया जाएगा। 3 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी। इसके बाद विनियोग विधेयक सदन में लाया जाएगा। 4 दिसंबर को गैर सरकारी संकल्प पेश किया जाएगा। द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी में शामिल किसी मांग पर कटौती प्रस्ताव की सूचना देने की अंतिम तिथि 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here