samacharsecretary.com

रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने पेपरलेस यात्रा के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया

फिरेाजपुर
रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों को पेपरलेस यात्रा के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देकर कागज की खपत कम करना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है।

अभियान के दौरान मंडल के टिकट चेकिंग और ओबीएचएस स्टाफ को विशेष आर्म बैंड दिए गए हैं, जिन पर पेपरलेस यात्रा से जुड़े प्रेरक संदेश लिखे गए हैं। रेलवे अधिकारी यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लाभों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि वे मोबाइल ऐप और क्यूआर कोड स्कैन जैसी सुविधाओं का अधिक उपयोग कर सकें।

मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में चलाया जा रहा है। मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’, ‘रेलवन’, ‘आईआरसीटीसी’ जैसे ऐप्स का उपयोग करें, जिससे यात्रा न केवल सुविधाजनक बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी बन सके।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here