samacharsecretary.com

ग्लोबल बिकवाली का भारतीय बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले

 

मुंबई 
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत सुस्त रही. पहले कारोबारी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई. निफ्टी 50 करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ 23,000 के स्तर के आसपास पहुंचा, जबकि सेंसेक्स 100 अंकों से थोड़ा ज्यादा चढ़कर 74,500 के आसपास. बैंक निफ्टी में 200 से अधिक अंकों की गिरावट रही. कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन से रेड जोन में आ गए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं और लगातार तेजी की गुंजाइश को सीमित कर रही हैं। 

ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार पर दबाव बना हुआ है. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को कुछ सहारा मिला और बड़ी गिरावट से बचने में मदद मिली. सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल के पार और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई। 

बाजार पर वैश्विक अनिश्चितता का असर

ऐसी खबरें आ रही हैं कि 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका ईरान पर फिर से सैन्य हमले शुरू कर सकता है, जिससे भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई है. इस बीच, अमेरिकी बेंचमार्क सूचकांक नैस्डैक (NASDAQ) और डाउ जोंस (Dow Jones) कल रात गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि हाल के दिनों में एफआईआई की बिकवाली कमजोर हुई है और बीच-बीच में खरीदारी भी हुई है, लेकिन बाजार की स्थिति तेजी के लिए अनुकूल नहीं दिख रही है। 

निफ्टी के लिए फिलहाल 23,000 का स्तर सबसे अहम बना हुआ है. अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो अगला लक्ष्य 23,200 से 23,250 तक हो सकता है. हालांकि, बाजार में गिरावट आने पर 22,650 से 22,700 का दायरा अहम सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है. हफ्ते के आधार पर बढ़त बनाए रखने के लिए निफ्टी का 22,600 के ऊपर बंद होना जरूरी है. यानी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की क्लोजिंग पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

बैंक निफ्टी ने गुरुवार को दिन के सबसे ऊंचे स्तर के आसपास कारोबार खत्म किया था. इसे बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. बैंकिंग इंडेक्स के लिए 55,000 का स्तर अहम है. इसके पार निकलने पर 55,500 तक पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है. वहीं, नीचे की ओर 54,500 के आसपास सपोर्ट बना हुआ है. अगर बैंक निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकता है, तो बाजार में मजबूती बनी रह सकती है। 

इन कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर
कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे भी शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स के दूसरी तिमाही के नतीजे आज जारी होंगे. निवेशक इन दोनों कंपनियों के वित्तीय नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. कंपनियों के नतीजे और मैनेजमेंट की टिप्पणियां अगले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती हैं. तिमाही नतीजों के बाद कंपनियों के शेयर में होने वाली हलचल पर नजर रहेगी. हालांकि, दिन के सबसे बड़े नतीजे बाजार बंद होने के बाद आने हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here