samacharsecretary.com

50 लाख फिरौती मामले में गोल्डी बराड़ के पिता को जमानत, 30 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

श्री मुक्तसर साहिब/चंडीगढ़.

करीब एक साल पुराने फिरौती के एक मामले में श्री मुक्तसर साहिब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की जमानत अर्जी एडिशनल सेशन जज रमन कुमार की अदालत ने मंजूर कर ली है।

उल्लेखनीय है कि श्री मुक्तसर साहिब के निकटवर्ती गांव उदेकरण के रहने वाले एक सरकारी शिक्षक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के संबंध में पुलिस ने तीन दिसंबर 2024 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह (पूर्व एएसआई) को 24 जनवरी 2026 और उसकी माता प्रीतपाल कौर को 25 जनवरी 2026 को मामले में नामजद किया था। इसके बाद उन्हें अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था।

शमशेर सिंह के वकील बाबू सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीतपाल कौर की जमानत पहले ही मंजूर हो गई थी, जबकि शमशेर सिंह की जमानत याचिका अब अदालत द्वारा स्वीकार कर ली गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here